प्रदेश में रातभर वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ किया थानों का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में रातभर वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ किया थानों का औचक निरीक्षण

डीजीपी रात एक बजे औबेदुल्लागंज, ढाई बजे बिलखिरिया और चार बजे टीटी नगर थाने पहुंचे

प्रदेश के समस्त आईजी/डीआईजी/एसपी ने रात 12 से 5 के बीच किया 125 से अधिक थानों का औचक निरीक्षण

भोपाल, 28 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा हाल ही में पुलिस मुख्यालय में बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रात्रि भ्रमण हेतु निर्देशित किया गया था। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात डीजीपी से लेकर एसपी तक के समस्त पुलिस अधिकारियों ने संपूर्ण मध्य प्रदेश के थानों का एक साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीती रात पूरे प्रदेश में आईजी से लेकर एसपी तक के समस्त पुलिस अधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र के सवा सौ से अधिक थानों का औचक निरीक्षण किया। डीजीपी रात एक बजे औबेदुल्लागंज, ढाई बजे बिलखिरिया और प्रात: चार बजे टीटी नगर थाने के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। टीटी नगर थाने में डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की बैठक भी ली।

 

प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश :-

डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात औबेदुल्लागंज, बिलखिरिया और भोपाल के टीटी नगर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहनता से अवलोकन कर बड़ी संख्या में खड़े वाहनों को देखकर विधिसम्मत निराकरण के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थानों में लॉकअप, महिला सुरक्षा डेस्क तथा सीसीटीएनएस कार्य का निरीक्षण किया और मालखाने में अनावश्यक रूप से पड़े सामान के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीजीपी ने वारंट रजिस्टर का अवलोकन कर समन तथा वारंटों की तामीली की समीक्षा की एवं तामीली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने औबेदुल्लागंज और बिलखिरिया थाने के विभिन्न ग्रामों की विलेज क्राइम नोटबुक का अवलोकन किया तथा ग्रामीण अंचलों की आपराधिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

डीजीपी ने स्वयं कम्प्यूटर का संचालन कर आईसीजेएस की समीक्षा की :-

डीजीपी ने रात एक बजे औबेदुल्लागंज थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने औबेदुल्लागंज थाने में समन वारंट की तामीली की समीक्षा की और वारंट रजिस्टर के उचित संधारण के निर्देश दिए। इस संबंध में थाने की कार्यप्रणाली पर अप्रसन्नता व्यक्त की। यहां डीजीपी श्री सक्सेना ने स्वयं कम्प्यूटर का संचालन कर आईसीजेएस की समीक्षा की। यहां उन्होंने मालखाने का भी अवलोकन किया। उन्होंने थानों की केस डायरी की समीक्षा की एवं एसडीओपी द्वारा विवेचना किए जा रहे प्रकरणों की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए।

 

अपराधों के निराकरण के लिए नवीन तकनीकों का प्रयोग करने पर दिया जोर :-

बिलखिरिया में जब्त वाहनों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना भवन के जीर्णोद्धार कार्य की प्रशंसा की। सीसीटीएनएस पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर उन्होंने अपराधों के निराकरण के लिए नवीन तकनीकों का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने सीसीटीवी सर्विलांस कैमरों के परिचालन तथा पेंडिंग अपराधों की भी समीक्षा की। डीजीपी ने बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बीट प्रणाली की समीक्षा की तथा पूर्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को बीट प्रभारी बनाने के निर्देशों की तामीली की जानकारी प्राप्त की एवं बीट सिस्टम को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए.

सुबह चार बजे भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की ली बैठक :-

डीजीपी श्री सक्सेना प्रात: चार बजे भोपाल के टीटी नगर थाने के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान डीजीपी श्री सक्सेना ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की बैठक ली और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की बल की कमी की समीक्षा की और उपलब्ध बल के प्रभावी उपयोग के संबंध में निर्देश दिए। हाल ही में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रमाेशन के संबंध में दिए गए निर्देशों के पालन के लिए डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, डिप्टी पुलिस कमिश्नर से कहा कि शीघ्र प्रमोशन संबंधी कार्यवाही की जाए ताकि इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर/कर्मचारियों की पूर्ति हो सके। इस दौरान कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्तों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

 

डीजीपी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी किया निरीक्षण :-

डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा प्रदेश के सभी आईजी/डीआईजी/एसपी एवं भोपाल तथा इंदौर के पुलिस आयुक्त/उपायुक्त को रात को भी अपने-अपने क्षेत्र के थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए, जिसमें आईजी/डीआईजी को उनके मुख्यालय के बाहर के जिलों के थानों तथा एसपी को जिला मुख्यालय के बाहर के थानों के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपराधों की समीक्षा, थानों का रिकॉर्ड का संधारण तथा समन वारंट तामीली की समीक्षा की गई। निर्देशों के पालन में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्रदेश के सभी जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सवा सौ से अधिक थानों का औचक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

Dean Elgar: फेयरवेल सीरीज में डीन एल्गर ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, ठोके 185 रन

farewell series, Dean

 

Dean Elgar: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर पहले टेस्ट में 185 रन की पारी खेली। यह उनकी फेयरवेल सीरीज है। भारत की पहली पारी 245 रनों पर सिमटने के बाद अफ्रीका ने बल्लेबाजी शुरू की। एल्गर लंबे समय तक टिके रहे। उन्होंने 287 गेंदों का सामना किया और 28 चौके जड़े।

2012 में किया था टेस्ट डेब्यू

डीन एल्गर ने अपना टेस्ट डेब्यू 20 नवंबर 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। अपने डेब्यू मैच में उनकी शुरुआत खराब रही थी। वह दोनों ही पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। सबसे पहले दोनों ही पारियों में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज इंग्लैंड के जीएफ ग्रेस थे। उन्होंने सितंबर 1880 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

डीन एल्गर के टेस्ट में पांच हजार से ज्यादा रन

डीन एल्गर टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं। दिसंबर 2016 में टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 118* रनों की पारी खेली थी। वहीं, 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में 141 रनों की नाबाद रन बनाए थे। उनके नाम इस फॉर्मेट में 5000 से ज्यादा रन है।

 

17 मैचों में संभाली टीम की कमान

अफ्रीकी बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। उन्होंने 26.87 के औसत से 833 रन बनाए हैं। डीन एल्गर के नेतृत्व में टीम ने 9 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। 7 मुकाबरों में हार और 1 मैच ड्रा रहा। 17 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टेम्बा बावुमा को नया टेस्ट कप्तान बनाया था। बावुमा कप्तानी संभालने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी है।

Entertainment News: ये है ओटीटी के सबसे महंगा एक्टर, एक वेब सीरीज के लिए वसूलते हैं इतनी मोटी रकम

This is the most expensive actor of OTT, h

 

Entertainment News: कोविड के बाद से एंटरटेनमेंट का जरिया बदल गया है. ज्यादातर फिल्में और वेब सीरीज अब ओटीटी प्लेटफॉर्मंस पर रिलीज हो रही हैं. ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे ओटीटी का रुख कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों की तरह ओटीटी के लिए भी एक्टर्स मोटी रकम वसूलते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि ओटीटी का सबसे महंगा स्टार कौन है…

ये हैं ओटीटी के सबसे महंगे एक्टर

सुपरस्टार अजय देवगन ओटीटी पर सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले बॉलीवुड एक्टर हैं. साल 2023 में उन्होंने ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ के जरिए ओटीटी पर अपना डेब्यू किया था. DNA की एक रिपोर्ट के मुातबिक, अजय देवगन ने रुद्रा के लिए 125 करोड़ रपये वसूले थे. यानी 1 एपिसोड के लिए उन्होंने 18 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

सैफ और मनोज बाजपेयी का भी नाम है शामिल

वहीं अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान भी ओटीटी के महंगे स्टार में से एक हैं. अमर उजाला के एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ को ‘सेक्रेड गेम्स’ के लिए 15 करोड़ मिले थे. मनोज बाजपेयी ने भी ‘द फैमिली मैन’ के लिए मोटी रकम वसूली थी. अभिनेता को इस वेब सीरीज के लिए 10 करोड़ रुपये फीस मिली थी.

पंकज त्रिपाठी-नवाजुद्दीन ने भी वसूली थी मोटी रकम

इस लिस्ट में पंकज त्रिपाठी का भी नाम शामिल है. एक्टर को ‘सेक्रेड गेम्स’ के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे. तो वहीं ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन के लिए पंकज त्रिपाठी ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम ना हो, ऐसा सभला कैसे हो सकता है. ‘सेक्रेड गेम्स’ से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन ने इस सीरीज के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

Guna News: गुना बस हादसे पर मप्र के सीएम मोहन यादव बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

CM Mohan Yadav said on Guna

 

Guna News: भोपाल। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुना बस हादसा मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जो गंभीरता से जांच कर घटना की रिपोर्ट सौंपेगी। उन्‍होंने कहा कि मैंने मुख्य सचिव को इस मामले से जुड़े संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिवहन विभाग को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा है। सभी कलेक्टर्स और एसपी को भी बगैर परमिट चलने वाले वाहनों पर सतर्कता बरतने और दोषियों के विरुद्ध कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

गुना बस हादसा मामले की जांच के लिए 4 सदस्यी समिति का गठन किया गया है। जो गंभीरता से जांच कर घटना की रिपोर्ट सौंपेगी।

मैंने मुख्य सचिव को इस मामले से जुड़े संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा कि गुना हादसा मामले को लेकर मेरे मन में अत्यंत पीड़ा है। मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना बस दुर्घटना मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने पर जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गुना के शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंचकर बस हादसे में घायल लोगों से उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर समुचित उपचार के निर्देश दिए। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेगी रामलाल की नई प्रतिमा

New statue of Ramlal will sit i

 

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर का उद्घाटन अब नजदीक है. 22 जनवरी 2024 को पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेगी. सालों बाद राम लला अपने महल में विराजेंगे. अयोध्या बाबरी मंजिद मामले के बाद एक चबूतरे में श्रीराम के बाल स्वरूप की पूजा की जा रही थी.

राम मंदिर में श्रीराम लला की नई मूर्ति स्थापित की जाएंगी. बताया जा रहा है कि राम मंदिर में विराजमान होने वाली रामलला की नई मूर्ति दुनिया की सबसे अनोखी मूर्ति होगी. ये तो सभी जानते हैं राम मंदिर में नई प्रतिमा में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी लेकिन पुरानी मूर्तियों का क्या होगा. आइए इसके बारे में जानें.

राम लला की पुरानी मूर्तियों का क्या होगा ?

जानकारी के अनुसार राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की पुरानी मूर्ति को भी नई मूर्ति के साथ ही स्थापित किया जाएगा. नई मूर्ति को अचल मूर्ति कहा जाएगा, जबकि पुरानी मूर्ति उत्सवमूर्ति के तौर पर होगी. श्रीराम से जुड़े सभी उत्सवों में उत्सवमूर्ति को ही शोभायात्रा में विराजमान किया जाएगा. वहीं नई मूर्तियां सदा गर्भ गृह में भक्तों के दर्शन के लिए होगी.

राम लला की नई और पुरानी मूर्ति में क्या अंतर

रामलला की पुरानी मूर्ति की ऊंचाई बहुत छोटी है, जिससे भक्तों को मूर्ति के दर्शन नहीं हो पाते. वहीं राम के बालक स्वरूप की नई मूर्तियां 51 इंच की होगी. भक्तों को मूर्ति के 35 फीट दूर से दर्शन हो सकेंगे. ये मूर्ति 5 साल के बालक के स्वरूप पर बनाई जाएगी.

श्रीराम के ललाट पर पड़ेगी सूर्य किरणें

राम लला की प्रतिमा में वैज्ञानिक रहस्यों का समावेश भी होगा. जानकारी के अनुसार राम मंदिर के लिए एक उपकरण तैयार किया जा रहा है, ये यंत्र मंदिर के शिखर पर लगेगा. कहा जा रहा है कि राम नवमी पर यंत्र के जरिए रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें सीधें पड़ेंगी.

Qatar Case: कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक, मोदी सरकार की अपील पर मिली राहत

Death sentence of 8 former marines in Qatar

 

Qatar Case: कतर में गिरफ्तार आठ पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। पिछले साल गिरफ्तार हुए पूर्व नेवी अधिकारियों को कतर की एक कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले पर मोदी सरकार ने हैरानी जताई थी।

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दहरा ग्लोबल केस में अरेस्ट पूर्व नेवी अधिकारी को लेकर आज (गुरुवार) फैसले पर हमने गौर किया। जिसमें सजा कम कर दी गई हैं। कतर के कोर्ट ऑफ अपील के विस्तृत फैसले का इंतजार हैं। हमारा अगला कदम क्या होगा। इसके लिए हम कानूनी टीम और परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क में बने हुए हैं।

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

भारतीय नौसेना के 8 पूर्व ऑफिसर पिछले साल अगस्त में कतर की जेल में बंद है। वह दोहा स्थित निजी रक्षा सेवा प्रदाता, दहरा ग्लोबल के कर्मचारी थे। उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

22 अगस्त से जेल में बंद

इस मामले में 22 अगस्त को कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर संजीव गुप्ता, कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ और नाविक रागेश गोपकुमार को अरेस्ट किया गया था। इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय ने बताया था कि मामले में दो सुनवाई हो चुकी हैं। पहली सुनवाई 23 नवंबर और दूसरी 30 नवंबर को हुई थी।

इस मामले में पूर्व राजनयिक अनिल त्रिगुणायत ने कहा कि यह अच्छा है कि अदालत ने उनकी सजा कम कर दी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। हमारे उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों को देखते हुए पूर्व नौसेना कर्मियों को स्वदेश लौटाया जाए।

Share Market Update: बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 363 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 361.30 लाख

market cap of companies listed on BSE ha

 

Stock Market Closing On 28 December 2023: भारतीय शेयर बाजार में साल 2023 के आखिरी कारोबारी हफ्ते में लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. एफएमसीजी और एनर्जी स्टॉक में खरीदारी ने बाजार में आज की तेजी का नेतृत्व किया. दिसंबर सीरीज का भी आखिरी था और जोरदार खरीदारी की बदौलत बीएसई सेंसेक्स 371 अंकों के उछाल के साथ 72,410 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124 अंकों के उछाल के साथ 21,778 पर क्लोज हुआ है. दोनों ही इंडेक्सों का ये लाइफटाइम हाई है.

सेक्टर का हाल

आज के ट्रेड में सबसे बड़ी तेजी निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में रही जो 754 अंकों के उछाल के साथ 56,504 अंकों पर क्लोज हुआ है. इसके अलावा बैंकिंग, एनर्जी, ऑटो, फार्मा, मेटल्स, इंफ्रा, कमोडिटी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है. आज के ट्रेड में केवल आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है. मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में रौनक बरकरार है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 तेजी के साथ और 8 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 38 तेजी के साथ और 12 गिरावट के साथ बंद हुए.

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 72,410.38 72,484.34 72,137.45 0.52%
BSE SmallCap 42,382.30 42,529.49 42,300.69 0.23%
India VIX 15.14 16.47 14.96 -2.68%
NIFTY Midcap 100 45,815.25 45,846.75 45,549.15 0.56%
NIFTY Smallcap 100 15,051.25 15,062.70 14,965.15 0.79%
NIfty smallcap 50 7,077.05 7,082.30 7,023.45 1.07%
Nifty 100 21,931.75 21,951.90 21,836.95 0.53%
Nifty 200 11,790.05 11,799.95 11,736.55 0.54%
Nifty 50 21,778.70 21,801.45 21,678.00 0.57%
मार्केट कैप में उछाल

शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते मार्केट कैपिटलाईजेशन में उछाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 363 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 361.30 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के कारोबार में निवेशक की संपत्ति में 1.70 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है.

चढ़ने-गिरने वाले स्टॉक्स

आज के कारोबार में एनटीपीसी 2.45 फीसदी, नेस्ले 2.26 फीसदी, पावर ग्रिड 2,14 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.33 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.13 फीसदी, आईटीसी 1.11 फीसदी, भारती एयरटेल 1.06 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.80 फीसदी. रिलायंस 0.70 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि एशियन पेंट्स 0.63 फीसदी, इंफोसिस 0.48 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है.

Vastu Tips: सुबह उठते ही ये 5 चीजें कभी न देखें, पूरा दिन हो सकता है अशुभ, जानें क्या है मान्यता

soon as you wake up in the morning,

 

Vastu Tips:हर सुबह एक नई उम्मीद और उत्साह लेकर आती है। रातभर के आराम के बाद सुबह जब हम जागते हैं तो एक नई ताजगी महसूस करते हैं। ऐसे में पूरा दिन पूरे उत्साह के साथ गुजरता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह जागते ही कुछ चीजों को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए, क्योंकि इन्हें देखने पर मन में नकारात्मकता आती है और पूरा दिन भी खराब गुजर सकता है। इस बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे।

सुबह न देखें गंदे बर्तन

सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखना भी शुभ नहीं होता है। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से घर में देवी लक्ष्मी नाराज होती है। यही कारण है कि झूठे बर्तन रात में ही साफ करने की सलाह दी जाती है। सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम हो जाता है। घर में हर जगह झूठे बर्तन फैले हो तो इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

सुबह न देखें परछाई

सुबह उठते ही व्यक्ति को अपनी या दूसरों की परछाई नहीं देखना चाहिए। ज्योतिष में छाया दिखना राहु के समान माना गया है। यदि सुबह परछाई देखते हैं तो इसे राहु को न्योता देने के समान माना गया है। इससे दिन में कामकाज में बाधा आती है। तनाव होता है और कार्य में असफलता मिलती है।

जागते ही दर्पण के सामने न जाएं

कई लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपना चेहरा दर्पण में देखते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ हो सकता है। वास्तु शास्त्र में भी इसे अच्छा नहीं माना जाता है। सुबह उठकर सबसे पहले अपने आराध्य के दर्शन करने चाहिए। इसके बाद नित्य कर्म करके ही दर्पण देखना चाहिए।

सुबह न देखें स्टॉप वॉच

इंसान के जीवन की घड़ी उसके भाग्य से जुड़ी होती है। सुबह उठने के बाद बंद घड़ी को देखना भी बड़ी भूल हो सकती है। घर में बंद घड़ी बुरे समय का संकेत देती है। शास्त्रों के अनुसार, बंद घड़ी देखने से विवाद की स्थिति पैदा होती है। कार्य में बार-बार रुकावट आती है। घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए।

Ratan Tata 86th birthday: ‘द रियल रत्न ऑफ इंडिया…’, फैन्स ने 86वें जन्मदिन पर रतन टाटा को यूं दी बधाई

fans congratulated Ratan Tata on his

 

Ratan Tata 86th birthday: रतन टाटा आज यानी 28 दिसंबर, 2023 को 86वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारत के सबसे बड़े कारोबारियों में से एक रतन टाटा अपनी सादगी और समाज की बेहतरी के लिए किए गए कामों के लिए जाना जाता है. रतन टाटा का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था. रतन टाटा जब 10 साल के थे, तभी उनके पिता नवल टाटा और मां सूनी टाटा अलग हो गए थे. रतन टाटा के जन्मदिन पर फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. कोई उन्हें सादगी की मूरत को तो कोई उन्हें ‘The Real Ratna of India’ बता रहा है.

 

एक यूजर ने लिखा, असाधारण, परोपकारी और दूरदर्शी लीडर को जन्मदिन की शुभकामनाएं. एक यूजर ने लिखा, रियल रत्न ऑफ इंडिया. जबकि एक अन्य यूजर ने उन्हें सादगी की मूरत बताया.

एक यूजर ने उन्हें देश-विदेश की उन शख्सियतों में बताया, जिनसे कोई घृणा करने वाला नहीं है. एक यूजर ने उनके पुराने बयान का जिक्र किया. इसमें उन्होंने कहा था, मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता. मैं निर्णय लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित करता हूं…

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, कॉर्पोरेट लीडरशिप और परोपकार दोनों में एक आपकी यात्रा उद्यमशीलता की भावना और सामाजिक चेतना को प्रेरित करती है. आपका मार्ग महत्वाकांक्षी लीडर्स का मार्गदर्शन करता रहेगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, रतन टाटा पूरी दुनिया के उद्योगपतियों के वास्तविक प्रेरणास्त्रोत हैं. एक यूजर ने रतन टाटा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हमारे आदर्श अब बुजुर्ग हो रहे हैं.

कितने अमीर हैं रतन टाटा?

रतन टाटा अविवाहित हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें प्यार तो कई बार हुआ, लेकिन किसी न किसी वजह से वे शादी नहीं कर पाए. रतन टाटा के एक्स यानी ट्विटर पर 12 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 3,800 करोड़ रुपये से अधिक है. रतन टाटा विश्व के 421वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. खास बात ये है कि टाटा सन्स कमाई का 66 फीसदी हिस्सा दान कर देता है.

Accident In Rewa : घने कोहरे के बीच दो बस हादसे, दो छात्राएं गंभीर, 70 घायल

Two bus accidents amid dense

 

Accident In Rewa : रीवा। जिले में गुरुवार के सुबह आसमान से गिर रहे कोहरे के बीच दो बड़े बस हादसे हुए हैं। दोनों हादसों में 70 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। वहीं दो घात्राएं गंभीर बताई जाती हैं। घायलों को निकटतम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बस चालक कोहरे के बीच ट्रक को नहीं देख सका

पहला हादसा जोहरी बाईपास के समीप सौदामिनी नर्सिंग कॉलेज की बस चालक कोहरे के बीच ट्रक को नहीं देख सका जिसके कारण वह सीधा ट्रक से टकरा गया जिसके कारण बस में सवार चली छात्रों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि 38 छात्राएं सामान्य रूप से घायल हुई है। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रीवा से प्रयागराज जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी

दूसरी घटना जिले के सुहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहागी पहाड़ पर हुई है जहां से रीवा से प्रयागराज जा रही आभा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण बस में सवार तकरीबन 30 यात्री सामान्य रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर ले जाया गया था। जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है दोनों घटनाओं के पीछे की वजह कोहरे को बताया गया है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...