Kolar crime news: कोलार क्षेत्र में 10 वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी

भोपाल, कोलार थाना क्षेत्र में 10वीं के छात्र ने पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली उसके सीने पर लगी। छात्र का शव उसके घर के कमरे में पड़ा मिला। कमरे से पिस्टल भी बरामद की गई है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। कोलार के IBD कैम्पस मैं 10 वीं के छात्र ने खुद को गोली लगी, गोली लगने से दसवीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र के शव को कोलार के जेके हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” बनाने पर दी बधाई

 

भोपाल : 26 दिसम्बर , 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह के अंतर्गत आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम में एक साथ 1,282 तबला वादकों की प्रस्तुति कर “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में अपना नाम दर्ज कराने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्यूटर) पर कहा है कि यह अद्भुत, अविस्मरणीय, अद्वितीय है। इस नए विश्व रिकार्ड की उपलब्धि हासिल करने पर कलाकारों के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही। मैं संगीत की दुनिया के इन सभी कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ, जिन्होंने भारतीय संगीत को इस आयाम तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है।

Salaar: थिएटर्स में धूम मचा रहा प्रभास की ‘सालार’! हर रोज छाप रही करोड़ों नोट

'Salaar' is making waves in

 

Salaar : प्रभास की फिल्म ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है. फिल्म 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और तभी से फिल्म हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है. फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही हैं. जहां दुनियाभर में ‘सालार’ ने 450 से ज्यादा कमा लिए हैं तो वहीं अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 90.7 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन ‘सालार’ ने 56.35 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं तीसरे दिन 62.05 करोड़ का कारोबार किया. चौथे दिन भी फिल्म ने 42.50 करोड़ रुपए कमा लिए थे. वहीं अब पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक 16.2 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. हालांकि ये आंकड़े अभी बढ़ सकते हैं. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 271.6 करोड़ रुपए हो गया है.

Day 1 ₹ 90.7 करोड़
Day 2 ₹ 56.35 करोड़
Day 3 ₹ 62.05 करोड़
Day 4 ₹ 42.50 करोड़
Day 5 ₹ 16.2 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
कुल ₹ 271.6 करोड़

‘सालार’ की स्टार कास्ट

‘सालार’ को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था. फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर बेस्ड है. प्रभास स्टारर इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन लीड रोल में दिखाई दिए हैं. इसके अलावा मीनाक्षी चौधरी, ईश्वरी राव, श्रेया रेड्ड, जगपति बाबू और शकण शक्ति भी फिल्म का हिस्सा हैं.

‘डंकी’ पर ‘सालार’ का असर

‘सालार’ से एक दिन पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ मे थिएटर्स में दस्तक दी थी. ‘डंकी’ शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है जिससे मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन ‘सालार’ की रिलीज ने मेकर्स के अरमानों पर पानी फेर दिया और ‘डंकी’ की कमाई में कमी नजर आई.

 

Share Market Update: मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में खरीदारी जारी है जबकि निवेशकों की संपत्ति में 2.55 लाख करोड़ रुपये का उछाल

Buying continues in mid ca

 

Stock Market Closing: तीन दिनों की लंबी छट्टी और साल 2023 के आखिरी हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सत्र में भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ है. बैंकिंग, फार्मा, एनर्जी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बाजार में ये तेजी देखने को मिली है. मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में जारी रौनक आज भी बरकरार रही. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 230 अंकों के उछाल के साथ 71,336 अंकों पर बंद हुआ है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105 अंकों की तेजी के साथ 21,454 अंकों पर क्लोज हुआ है.

सेक्टर का हाल

आज के कारोबार में आईटी सेक्टर के आईटी, मीडिया और सरकारी बैंकों के शेयरों को छोड़ ज्यादातर सेक्टर्स के इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. ऑटो, बैंकिंग, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुए. मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते दोनों ही इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 शेयर तेजी के साथ और छह गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 42 स्टॉक्स तेजी के साथ और 8 गिरावट के साथ बंद हुए.

निवेशकों की बढ़ी संपत्ति

शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में जोरदार उछाल आया है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 359.08 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले ट्रेडिंग सत्र में 356.53 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के ट्रेड में निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.55 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर

आज के कारोबार में एनटीपीसी 2.44 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.66 फीसदी, टाटा स्टील 1.31 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.30 फीसदी, कोटक महिंद्रा 1.29 फीसदी, विप्रो 1.28 फीसदी, भारती एयरटेल 1.04 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि बजाज फाइनेंस 1.73 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.30 फीसदी, इंफोसिस 1.09 फीसदी और टीसीएस 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

Tiger News: मंगलवार को नेपानगर क्षेत्र के रतागढ़ स्थित डैम के पास बाघ देखा गया

a tiger was seen near t

 

Tiger News: बुरहानपुर/नेपानगर। जंगलों से भटक कर बस्तियों के आसपास पहुंच रहे बाघों ने ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम कर रखा है। मंगलवार को नेपानगर क्षेत्र के रतागढ़ स्थित डैम के पास बाघ को बैठे देखा गया है। जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण डर के कारण खेत नहीं जा रहे हैं।

 

सर्च आपरेशन शुरू

हालांकि सूचना मिलने के बाद वन अमले ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन देर शाम तक उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई थी। ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही शाहपुर रेंज की चोंडी बीट में वन्यप्राणी ने एक बैल व गोवंशी का शिकार किया था। ग्रामीणों का कहना था कि यह शिकार बाघ द्वारा किया गया है। गांव के आसपास बाघ की मौजूदगी काफी समय से बनी हुई है। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।

रतागढ़ में घूम रहे बाघ का एक ग्रामीण द्वारा वीडियो भी बनाया गया है। बावजूद इसके रेंजर तरुण आहनिया का कहना है कि सर्चिंग और पग मार्क मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि रतागढ़ डैम के पास बेहती नदी के पास बाघ बैठा था।

किसान गनेश सपकाले खेत में पानी देने गया तो उसकी नजर बाघ पर पड़ी। डरते हुए युवक ने मोबाइल से एक फोटो लिया और अन्य किसान रवि सपकाले, राजेश सपकाले, राजू सपकाले, मोहन सावले को सूचना दी। उन्होंने एक साथ पहुंचकर वीडियो बनाए और इंटरनेट मीडिया पर वायरल करते ही यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वन विभाग ने फिलहाल ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

Adani Group: अडानी समूह 9350 करोड़ रुपये करेगी अडानी ग्रीन एनर्जी में निवेश

Adani Group will invest

 

Adani Green Energy: अडानी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी में कंपनी के प्रमोटर्स 9350 करोड़ रुपये निवेश करेंगे. अडानी ग्रीन एनर्जी ने कहा कि कंपनी की बोर्ड की हुई बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रमोटर्स को 1480.75 रुपये शेयर प्राइस पर 9350 करोड़ रुपये के प्रीफरेंशियल वारंट्स जारी करने पर अपनी मंजूरी दे दी है. इस रकम के जरिए कंपनी अपने कर्ज के बोझ को कम करने के साथ पूजीगंत एक्सपेंडिचर पर खर्च करेगी.

स्टॉक एक्सचेंज के पास दाखिल रेग्यूलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बोर्ड बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि अडानी ग्रीन एनर्जी के प्रमोटर्स को 1480.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 9350 करोड़ रुपये प्रीफरेंशियल वारंट जारी करने पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है. इस फंड के जरिए कर्ज चुकता करने के साथ ही 2030 तक 45 गीगावाट कैपेसिटी क्षमता बढ़ाने पर कंपनी खर्च करेगी. कंपनी ने कहा कि अडानी ग्रीन एनर्जी 2030 तक 45 गीगावाट के टारगेट को जरूर हासिल करेगी. 20.6 गीगावाट कैपेसिटी लॉक्ड किया जा चुका है., 40 गीगावाट एडिशन कैपेसिटी के लिए 2 लाख एकड़ जमीन सिक्योर किया जा चुका है जो 40 गीगावाट क्षमता के बराबर है और 9350 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश के लिए इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा.

अडानी ग्रीन एनर्जी के बोर्ड के इस फैसले पर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, भारत रिन्यूएबल एनर्जी के मामले में ग्लोबल लीडर बनने के कगार पर है और अडानी ग्रीन एनर्जी इस रिवॉल्युशन की अगुवाई कर रहा है. उन्होंने कहा अडानी फैमिली के निवेश का ये फैसला देश में स्वच्छ ईंधन के सपने को पूरा करने के प्रति हमारे प्रतिबद्धता को दर्शाता है. जहां हम पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर सकें साथ ही अपनी तेज वृद्धि और विकास योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन और अफोर्डेबल विकल्पों को अपनाएं. इस निवेश के जरिए अडानी ग्रीन एनर्जी अपने ग्रोथ टारगेट को हासिल करने में जरुर कामयाब होगा.

प्रमोटर्स के निवेश की खबरों के बीच आज के कारोबार में अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक 4.38 फीसदी के उछाल के साथ 1600 रुपये पर क्लोज हुआ है. पिछले एक महीने में स्टॉक में 70 फीसदी का उछाल आ चुका है.

MP Congress : प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह की भोपाल में जिलाध्‍यक्षों के साथ बैठक, मप्र कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग

General Secretary Jitendra

 

MP Congress : भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह ने भोपाल में पार्टी के जिलाध्‍यक्षों के साथ बैठकें की।लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बैठकें आयोजित की गई । बैठक में तय किया गया कि मप्र विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

आज मध्‍य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। आगामी आदेश तक जिला अध्‍यक्ष ही कार्य करेंगे। मप्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने यह घोषणा की। जितेंद्र सिंह के अनुसार मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।

आगामी आदेश तक जिले की कार्यकारिणी करती रहेगी काम

प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कहा जिले की कार्यकारिणी आगामी आदेश तक करती रहेगी काम। अब ब्लाक कांग्रेस में राज्य स्तर से नहीं बनाए जाएंगे पदाधिकारी। जिला इकाइयों की भूमिका रहेगी। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए हैं।

उन्‍होंने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्‍त नहीं होगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ब्लाक और तहसील स्तर का मैं दौरा करूंगा। युवाओं को संगठन में बढ़ाया जाएगा आगे। भितरघात करने वालों को चिन्हित कर की जाएगी कार्रवाई।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष और प्रभारी की बैठक में शामिल हुए ।

बताया जाता है कि बैठक में कुछ नेताओं ने असंतोष के स्‍वर भी बुलंद किए। उन्‍होंने मप्र विधानसभा चुनाव के दौरान लिए गए निर्णय पर सवालिया निशान लगाए। छतरपुर के जिलाध्‍यक्ष महाप्रसाद पटेल ने भी संगठन पर सवाल उठाए।

प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह का मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल हवाईअड्डे पर स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद ने भी उनकी अगवानी की।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने मप्र विधानसभा चुनाव में करारी पराजय के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 पर अपना ध्‍यान केंद्रित किया है। पार्टी ने जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस का दायित्‍व सौंपा है। इसके साथ ही समीक्षा बैठकों का दौर भी आरंभ हो गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष के साथ ही अन्‍य पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने भी बैठक को संबोधित किया।

MiG-29K Fighter: गोवा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टेकऑफ के दौरान मिग 29K लड़ाकू विमान का टायर फटा

Major accident averted at Goa

 

MiG-29K Fighter: गोवा हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान मिग 29K विमान का टायर फट गया है। गनीनत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। टायर फटने के बाद प्लेन को रनवे के किनारे खड़ा किया गया। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा। आज (मंगलवार) दोपहर को डाबोलिम एयरपोर्ट पर विमान उड़ान भरने जा रहा था। तभी टायर फट गया।

रनवे को परिचालन को रोक दिया गया

अधिकारियों ने बताया कि टायर फटने के कारण MiG-29K टैक्सीवे पर ठहर गया। घटना के बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट के रनवे को परिचालन के लिए दोपहर 4 बजे तक बंद कर दिया गया। जिससे अन्य उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं।

10 फ्लाइट हुई प्रभावित

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब प्लेन उड़ान से पहले टैक्सीवे पर था, तब उसका टायर फट गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और अन्य सेवाओं को बुलाया गया।

एयरपोर्ट के निदेशक एस वीटी धंमजय ने कहा कि घटने के बाद हवाईअड्डे के रनवे को शाम चार बजे तक संचालन के लिए बंद कर दिया गया। इसके चलते दस फ्लाइट प्रभावित हुई। कुछ फ्लाइट्स को मनोहर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

Bhopal News: सब्जी बनाने के दौरान आया हार्ट अटैक, 22 वर्षीय युवक की मौत

Heart attack while cooking

 

Bhopal News भोपाल। पिपलानी के टीआईटी कॉलेज से मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहे रीवा जिले के रहने वाले 22 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्र को उसके दोस्त पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।

फ्लैट में दोस्तों के साथ सब्जी बना रहा था

पिपलानी थाना पुलिस के हवलदार सुदीप राजपूत ने बताया कि विवेक सोनी (22) अयोध्या नगर क्षेत्र में दोस्तों के साथ रहता था। सोमवार रात करीब 8 बजे वह फ्लैट में दोस्तों के साथ सब्जी बना रहा था। दोस्तों ने उसे किचन में ही बेहोश की हालत में पड़ा देखा और उसे लेकर पास के गायत्री अस्पताल लेकर पहुंंंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्‍तों ने दी यह जानकारी

घटना के वक्त विवेक सोनी के साथ मौजूद रहे दोस्तों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात दोस्त अयोध्या नगर के फ्लैट में पढ़ाई करने एकत्रित हुए थे। हम सभी पढ़ाई शुरू करने ही वाले थे, तभी विवेक ने कहा- पहले खाना खाएंगे, फिर पढ़ेंगे।

अचानक गिर गया

रात के करीब 8 बजे होंगे। विवेक किचन में चला गया। वह सब्जी बनाते हुए बात कर रहा था। तभी अचानक गिर गया। हमने देखा तो वह सीने को हाथ से पकड़े हुए था। कुछ बोल नहीं पा रहा था। हम तुरंत उसे गायत्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

MP News: सीएम डा. मोहन यादव के निर्देश, वीआइपी दौरे से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए

Instructions of CM Dr

 

MP News भोपाल। सीएम डा. मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि वीआईपीए दौरे के दौरान जनता को कष्ट न हो, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे। शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं।

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में पारदर्शिता रहे। प्रदेश में सरकार की योजनाओं का सुदृढ क्रियान्वयन होना चाहिए। इसकी लगातार मानीटरिंग भी की जानी चाहिए। मध्य प्रदेश में रेल सुविधाएं बढ़ाने पर अध्ययन कर सुझाव दें।

मिलों के श्रमिकों को राहत देने का काम इंदौर और उज्जैन में हुआ है। जेसी मिल, ग्वालियर के मिल श्रमिक को देनदारी की राशि प्रदान करें के लिए रोडमैप बनाएं। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कसावट पर ध्यान दें। अधिकारी गांव में रात्रि विश्राम कर वहां की समस्याएं जानें और उन्हें हल करें।

सीएम डा मोहन यादव ने कहा कि पटवारी और ग्राम स्तर के अधिकारी-कर्मचारी जनता को आवश्यक सेवाएं देने के लिए मुख्यालय और मैदान स्तर पर सक्रिय रहें। पुलिस कर्मियों की आवास व्यवस्था बेहतर बनाएं। वरिष्ठ अधिकारी निरंतर समीक्षा करें। मंगलवार की जन सुनवाई के साथ समस्याएं प्रतिदिन हल की जाएं। मध्य प्रदेश को विकास और कानून व्यवस्था में मिसाल के रूप में स्थापित करें।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...