MP Cabinet: सीएम डा. मोहन यादव दिल्ली में कर रहे नेताओं के साथ बैठक, जल्द फाइनल हो सकती है कैबिनेट

Mohan Yadav is holding a meeting

 

MP Cabinet: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं। आज वे केंद्रीय मंत्री औ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात की। उधर इस बीच मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को फाइनल किया जा सकता है।

 

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, इसके बीच मध्य प्रदेश में भी मंत्रिमंडल पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। दिल्ली यात्रा के दौरान सीएम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में योजनाओं को लेकर बात कर रहे हैं।

 

इंदौर एयरपोर्ट पर की जनप्रतिनिधियों से चर्चा

सीएम मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली जाते वक्त इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को राशि वितरण कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था, स्वच्छता, अतिक्रमण सहित अन्य विषयों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

JN 1 Virus: कोविड के नए वैरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी:: सतर्कता की सलाह

 

भोपाल: 24 दिसंबर 2023

वैश्विक महामारी के परिदृश्य में कोविड-19 के पॉजिटिव तथा एक्टिव मरीजों की संख्या में पुनः वृद्धि परिलक्षित होने के मद्देनजर तथा कोविड-19 के नवीन वेरियंट जेएन-1 को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने जानकारी दी कि मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत साधारण सर्दी जुकाम वाले रोगी भी कोविड-19 के लक्षण के साथ ओपीडी में उपस्थित हो सकते है। समस्त संदिग्ध व्यक्ति आईएलआई लक्षण वाले जिन्होंने पिछले 14 दिनों में विदेश यात्रा की हो, जो प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि कि किए गए केस के संपर्क में आए हो। समस्त संदिग्ध व्यक्ति जो हॉटस्पाट अथवा कन्टेंमेंट जोन के निवासी हो समस्त अस्पताल में भर्ती मरीज जिनमें आईएलआई के लक्षण प्रकट हुए हो उन सभी को अपना आटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराना चाहिए।

अपर मुख्य सचिव ने जारी निर्देशों में कहा कि प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा कोविड-19 रोगी की क्लीनिकल स्थिति का आकलित कर ऑक्सीजन की आवश्यकता, ऑक्सीजन की फ्लोदर तथा यथोचित सैचुरेशन नियंत्रित कर आक्सीजन थैरेपी का तर्कसंगत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता तथा अस्प्तालो की क्षमता के अवलोकन के लिए नियमित रूप से ड्रॉयरन का आयोजन, सभी गभीर रूप से संकमित पाए व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित की जाएं। पर्याप्त वेंटेलेशन एवं मास्क का उपयोग सुनिश्चित किया जाएं। ऐसे क्षेत्र जहां कोविड के ज्यादा प्रकरण आ रहे हो वहा सर्विलेस गतिविधियों पुनःप्रारंभ की जाए। आगामी उत्सवों की तैयारियों के लिए आवश्यक है कि कार्यकम आयोजकों द्वारा भीड़ का उचिव प्रबंधन किया जाएं।

हुजूर विधानसभा के मुण्डला गांव पहुंची ‘मोदी की गारण्टी’ वाली गाड़ी, विधायक शर्मा ने विकसित भारत का संकल्प दिलाया

 

2047 तक विकसित भारत केवल मोदी जी का सपना नहीं, जन-जन का संकल्प है। – विधायक रामेश्वर शर्मा

2047 में विकसित भारत का संकल्प हर राष्ट्रप्रेमी के लिए मिशन की तरह है। – रामेश्वर शर्मा

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी गांव-गांव जाकर नागरिकों को योजनाओं से जोड़ रही है। भोपाल की हुजूर विधानसभा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हुजूर विधानसभा के मुण्डला गांव में मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी पहुंची। यहां विधायक रामेश्वर शर्मा ने विकसित भारत के संकल्प लेकर स्थानीय नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अधिकारियों ने भी स्टॉल लगाकर नागरिकजनों का विभिन्न योजनाओं में पंजीयन कराया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तारतम्य में मुण्डला के नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – हम सभी देशवासियों को आज गर्व होता है कि हमारे देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में है, जिसका लोहा पूरा विश्व मानता है। पूरे विश्व में सर्वाधिक लोकप्रियता की बात हो या देश के हर गरीब की चिंता करने की बात हो, प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी सदैव अग्रणी रहते हैं। अपने प्रधानमंत्री काल में मोदी जी ने जो जो वादे किए थे वे सब आज गारंटी बन गए हैं। चाहे आवास हो या उज्ज्वला, आयुष्मान हो या अन्न योजना जैसे अनेकों कल्याणकारी प्रयास, मोदी जी हर क्षेत्र में देश के नागरिकों की सेवा और सुविधा में तत्पर रहते हैं। इसलिए आज देश के जन-मन को मोदी जी की हर गारंटी पर भरोसा है। इसी भरोसे और दृढ़ करने के लिए देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी गांव-गांव जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह मोदी जी हर नागरिक को सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं उसी तरह हम सब भी 2024 में पुनः मोदी जी को सशक्त बनाएंगे। ताकि जनकल्याण के साथ राष्ट्रीय गौरव भी निरंतर बढ़ता रहे।

विकसित भारत के लिए योगदान देने की शपथ दिलाई

विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में पहले मुण्डला गांव के रहवासियों को विकसित भारत के संकल्प से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने नागरिकों को विकसित भारत बनाने के लिए अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। विधायक शर्मा ने कहा कि भारत तभी 2047 के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा जब हम सब इसके लिए आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Road accident news: कोलार सिक्स लेन रोड पर फिर हुआ एक्सीडेंट, स्कूटी सवार की मौत

भोपाल, कोलार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक जीप की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। साथी युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब रात में युवक अपने घर लौट रहे थे।

कोलार रोड पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात आम्र श्री गार्डन के समाने एक्टिवा सवार युवक को जीप ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल युवक की पहचान नही हो सकी है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है एंबुलेंस समय नही आई थी उनका कहना था कोलार रोड पर तितर वितर खड़े (पार्किंग)वाहन दुर्घटना का कारण है।

Bangle Remedies For Marriage: चूड़ियों के इन उपाय से जल्द होंगे पीले हाथ, बज उठेंगी शहनाइयां

these remedies for bangles, hands w

 

Bangle Remedies For Marriage: भारत में बच्चों के बड़े हो जाने के बाद शादी एक महत्वपूर्ण विषय हो जाता है। ऐसे में बच्चों और माता-पिता के बीच में तनाव रहता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि इसके पीछे कुछ ज्योतिषीय कारण हो सकते हैं।

ज्योतिष में शादी को लेकर कुछ बताए गए उपायों को आसानी से किया जा सकता है। इन उपायों को करने में आपके रुपये भी खर्च नहीं होने हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने चूड़ियों से संबंधित कुछ उपाय बताए हैं। यह उपाय विवाह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

 

जल्दी शादी करने के लिए चूड़ियों का उपाय

आपके साथ ऐसा हो रहा है कि शादी पक्की होने के बाद टूट जाती है। शादी के लिए रिश्ता पक्का नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आपके लिए एक उपाय है। आपको बस इतना करना है कि चार चूड़ियों को लाल कपड़े में बांध लें। उसके बाद उसे माता पार्वती को चढ़ा दें। उसके बाद उन चूड़ियों को जिस लड़की या लड़की की शादी नहीं हो पा रही है, उसकी कमरे की अलमारी में रखें।

वैवाहिक सुख के लिए चूड़ियों का उपाय

आपकी शादी के बाद पति से नहीं बन रही है। सास-ससुर से भी झगड़ा हो रहा है। ऐसे में परेशान होने की बात नहीं है। इन परेशानियों के लिए चूड़ियों को लेकर उन पर हल्दी और अक्षत लगा दें। उसके बादउनको बेडरूम की अलमारी रखें।

संतान की प्राप्ति के लिए चूड़ियों का उपाय

आपकी शादी को लंबा समय हो गया है। आपको अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई है। ऐसे में आप चूड़ी का उपाय कर सकते हैं। आप चूड़ियों को पीले कपड़े में लपेट लें। उसको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने ले जाकर संतान की मनोकामना मांगे। उसके बाद दूसरे दिन उस पोटली को केले के पेड़ के नीचे रख दें।

Bhopal News: सांसदों के निलंबन पर दिग्विजय सिंह का तंज, बोले- ‘पूरे देश में ये भाषण दे रहे हैं लेकिन संसद में…’

taunted on the suspension of M

 

Digvijaya Singh News: लोकसभा से सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने भी विपक्षी सांसदों की मांग को दोहराते हुए कहा कि 2001 में संसद में 13 दिसंबर को जो आतंकी हमला हुआ था उस समय गृह मंत्री और पीएम ने अपना बयान दिया था. अगर उनका बयान आता तो व्यवधान पैदा नहीं होता और जो महत्वपूर्ण बिल थे हम भी उस पर चर्चा करते. आज कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ समेत 3 सांसदों को निलंबित कर दिया गया.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा ?

संसद सुरक्षा उल्लंघन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “13 दिसंबर 2023 को जो यहां पर घटना घटी उसमें सुरक्षा की इतनी बड़ी असफलता हुई. जो हमने आज तक नहीं देखा. जितनी भी घटना आज तक ऐसी हुई है उसमें किसी की भी सरकार रही हो जैसे 2001 में संसद में 13 दिसंबर को जो आतंकी हमला हुआ था उस समय गृह मंत्री और पीएम ने अपना बयान दिया था. अगर उनका बयान आता तो व्यवधान पैदा नहीं होता और जो महत्वपूर्ण बिल थे हम भी उस पर चर्चा करते. उन्होंने अनसुनी की और सांसदों का निलंबन शुरू कर दिया. पूरे देश में ये भाषण दे रहे हैं लेकिन संसद में ये शर्मा रहे हैं.”

लोकसभा स्पीकर ने सदन की अवमानना को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के सांसद और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, डीके सुरेश और दीपक बैज को चल रहे शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है. इसके साथ लोकसभा से निलंबित सांसदों की कुल संख्या 146 हो गई है.

PAN-Aadhar Linking: देरी से पैन-आधार लिंक करने वालों ने भरा सरकार का खजाना, वसूले गए 2,125 करोड़ रुपये पेनल्टी

PAN-Aadhar with delay filled the

 

PAN-Aadhar Linking: केंद्र सरकार ने पैन-आधार को देरी से लिंक कराने वालों से अब तक 2,125 करोड़ रुपये पेनल्टी की वसूली की है. 30 जून 2023 मुफ्त में पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख थी. इसके बाद जिन लोगों ने पैन-आधार लिंक कराया है उनमें से हर पैन कार्ड होल्डर से सरकार ने 1,000 रुपये पेनल्टी वसूलने के बाद पैन-आधार लिंक किया है. सरकार ने संसद में बताया कि एक जुलाई 2023 के बाद कुल 2.125 करोड़ पैन -आधार लिंक कराने वालों से उसने 2,125 करोड़ रुपये रकम की वसूली की है.

पैन कार्ड नहीं हुए हैं डीएक्टिवेट

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने प्रश्नकाल में वित्त मंत्री से सवाल किया कि 30 जून 2023 तक कितने लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार नंबर के साथ लिंक किया है? साथ ही पैन-आधार नहीं करने के चलते कितने लोगों के पैन कार्ड को डिएक्टिवेट किया गया है. इस सवाल का लिखित में जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा, 30 जून तक 54,67,74,649 पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक किया गया है. वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि किसी भी पैन कार्ड को डीएक्टिवेट नहीं किया गया है. अगर पैन को आधार के साथ लिंक नहीं किया गया है तो पैन केवल इनऑपरेटिव हो गया है.

पेनल्टी से सरकार को मिले 2125 करोड़ रुपये

फूलो देवी ने सरकार से सवाल किया कि ऐसे कितने लोग हैं जिन्होंने पैन-आधार को लिंक कराने के लिए 1,000 रुपये का भुगतान किया है और अब तक सरकार ने कितने रकम की वसूली की है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री ने बताया, एक जुलाई 2023 से लेकर 30 नवंबर, 2023 के दौरान 2.125 करोड़ लोगों ने 1,000 रुपये पेनल्टी का भुगतान कर पैन-आधार को लिंक किया है. उन्होंने बताया कि इसके जरिए सरकार ने 2,125 करोड़ रुपये रकम की वसूली की है.

पैन-आधार लिंक करने पर रिफंड नहीं

पैन-आधार को लिंक नहीं किए जाने पर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी देते हुए वित्त राज्य मंत्री ने बताया, पैन को आधार के साथ लिंक नहीं करने पर पैन के इनऑपरेटिव होने के बाद टैक्सपेयर को कोई टैक्स रिफंड बकाये का भुगतान नहीं किया जाता है. पैन के इनऑपरेटिव रहने के अवधि के लिए रिफंड पर ब्याज का भुगतान भी नहीं किया जाता है. अगर टैक्सपेयर पर कोई टैक्स बनता है तो उससे ज्यादा रेट पर टैक्स की वसूली की जाती है. एक अनुमान के मुताबिक देश में 70 करोड़ के करीब पैन कार्ड धारक हैं जिसमें से अभी तक 60 करोड़ पैन कार्ड धारक ने ही पैन-आधार को लिंक किया है जिसमें से 2.125 करोड़ ने पेनल्टी देकर लिंक किया है.

Crime News: सहेली के साथ स्कूल से लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 6 आरोपित गिरफ्तार

returning from school

 

Crime News: सागर। शाहगढ़ में स्कूल से लौट रहीं नौवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित काे छतरपुर से पकड़कर गुरुवार रात शाहगढ़ लाया गया। आरोपितों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर गई थी लड़कियां

पुलिस के मुताबिक शाहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शासकीय हाई स्कूल में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा अपनी सहेली के साथ सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मझघटिया स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। पहाड़ी पर स्थित मंदिर के लिए दोनों लड़कियां जंगल पर से कच्चे रास्ते से जा रही थीं, तभी रास्ते में उन्हें आरोपित लड़के पीछा करने लगे। लड़की की सहेली डर कर वहां से दूसरे रास्ते से भाग गई। एक युवक ने लड़की को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ उसके साथी भी थे।

वीडियो वायरल करने की धमकी

दुष्कर्म के बाद आरोपित वहां से भाग गए। जैसे तैसे लड़की जंगल से सड़क की ओर आई तो वहां पर अमन के दोस्त साहिल और बिट्टू उसे पकड़े हुए थे। आराेपित सहेली का वीडियो बनाते हुए उसे धमका रहे थे और छेड़छाड़ कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपितों ने इसके बाद दोनों लड़कियों को बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ भी ले गए। लड़की ने बताया कि आरोपितों ने उनकाे उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को न बताने के लिए कहा और वहां से भाग गए।

दोनों लड़कियां अपने घर आ गई। डर के कारण किसी को नहीं बताया। इसके बाद अगले दिन जब लड़की के माता-पिता दिल्ली से मजदूरी कर वापस घर आए तो लड़की ने मां को सारी बात बताई, जिसके बाद स्वजन लड़की को लेकर शाहगढ़ थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

सात आरोपितों को भेजा जेल

लड़की के कहे अनुसार पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल सात आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छह आरोपितों को क्षेत्र से और एक को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश गया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Online Shopping: ऑनलाइन खरीदते हैं ग्रॉसरी तो इस तरह कर सकते हैं एमआरपी पर 30 पर्सेंट से भी ज्यादा की बचत

you buy groceries online, you

 

Online Shopping: आज के समय में ग्रॉसरी की ऑनलाइन खरीदारी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. खासकर शहरों में लोग रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी ऑनलाइन मंगाने लग गए हैं. क्विक कॉमर्स के चलन में आने से इसमें और सहूलियत होने लग गई है. ऑनलाइन सामान मंगाने से लोगों के समय की तो बचत होती ही है, साथ ही साथ थोड़ा ध्यान देने पर पैसे की भी अच्छी-खासी बचत की जा सकती है.

सीएलएसए के मॉर्निंग नोट में अपडेट

एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगर ग्रॉसरी की ऑनलाइन खरीदते समय थोड़ा ध्यान दिया जाए तो एमआरपी पर 30 फीसदी से भी ज्यादा की बचत की जा सकती है. यह दिलचस्प जानकारी सामने आई है ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के मॉर्निंग नोट में. सीएलएसए इंडिया ने 21 दिसंबर के मॉर्निंग नोट में विभिन्न ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म पर सामानों की कीमतें, उन पर मिल रहे डिस्काउंट, डिलीवरी चार्ज आदि की तुलना कर विस्तार से जानकारी दी है.

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डिस्काउंट

रिसर्च नोट में सीएलएसए ने स्मॉल कार्ट चेक में बताया है कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म लिस्टेड एमआरपी की तुलना में ठीक-ठाक कम दाम पर सामान दे रहे हैं. स्मॉल कार्ट कैटेगरी में ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट और जेप्टो एमआरपी की तुलना में क्रमश: 23 पर्सेंट, 19 पर्सेंट और 24 पर्सेंट कर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं. मतलब ब्लिंकिट और जेप्टो पर कीमतें लगभग आस-पास हैं, लेकिन इंस्टामार्ट पर तुलनात्मक रूप से कम डिस्काउंट मिल रहा है. तीनों कंपनियां कुछ हैंडलिंग चार्ज वसूल रही हैं, जिससे डिस्काउंट कुछ कम हो जा रहा है. वहीं ब्लिंकिट पर औसतन प्रति उत्पाद सबसे कम कीमतें हैं, लेकिन यह प्लेटफॉर्म डिलीवरी फी भी ले रहा है.

क्विक कॉमर्स से सस्ते हैं डीप डिस्काउंटर

दूसरी ओर जियोमार्ट और डीमार्ट जैसे डीप डिस्काउंट प्लेटफॉर्म पर फाइनल डिस्काउंट एमआरपी के 30 फीसदी के आस-पास बैठ रहा है. ये प्लेटफॉर्म क्विक कॉमर्स की तुलना में 7 से 13 पर्सेंट तक सस्ते साबित हो रहे हैं. डीमार्ट पर कीमतें सबसे कम हैं और एमआरपी की तुलना में 33 पर्सेंट तक डिस्काउंट पर सामान मिल जा रहे हैं. हालांकि डीमार्ट के मामले में 49 रुपये की डिलीवरी फी से स्मॉलकार्ट में इफेक्टिव गैप कम हो जा रहा है. वहीं जियोमार्ट स्मॉल कार्ट के मामले में डीमार्ट की तुलना में 20 साबित हो रहा है, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी फी नहीं ली जा रही है.

इस तरह से कार्ट का कैटेगराइजेशन

कार्ट में खरीदे जा रहे सामानों की कुल कीमत के आधार पर कैटेगरी तय की गई है. अगर कुल सामान 800 रुपये से 1,600 रुपये के बीच हो रहे हैं, तो वे स्मॉल कार्ट कहलाते हैं. वहीं 1,600 रुपये से ज्यादा की वैल्यू के सामानों के मामले में कैटेगरी लार्ज कार्ट हो जाती है. अगर 1,600 रुपये से ज्यादा के सामान खरीदे जा रहे हों तो फिर डीमार्ट से खरीदना सबसे फायदे का सौदा साबित हो जाता है.

Wrestling Sport News: साक्षी मलिक ने रेसलिंग से लिया संन्यास, रोते हुए बोलीं- बृजभूषण का करीबी बना अध्यक्ष

Sakshi Malik retired from wrestling

 

Wrestling Sport News: साक्षी मलिक ने नम आंखों से कुश्ती से संन्यास ले लिया। डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह फैसला किया। वह संजय सिंह के चुने जाने से काफी नाराज दिखीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने महिला अध्यक्ष की मांग की थी। अगर महिला डब्ल्यूएफआई की अध्यक्ष होगी तो उत्पीड़न नहीं होगा।

 

साक्षी मलिक ने कहा कि हमने लड़ाई लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष अगर बृजभूषण सिंह का बिजनेस पाटर्नर बनता है तो मैं अब से अपनी कुश्ती को छोड़ती हूं। अब आप मुझे कभी भी प्रैक्टिस करते हुए नहीं देखेंगे। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे। पहलवान बजरंग पुनिया उनको दिलासा देते हुए नजर आए।

एक भी महिला को नहीं दिया पद

उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की भागीदारी नहीं थी। आज भी आप सूची देख सकते हैं, एक भी महिला को पद नहीं दिया गया। हम पूरी ताकत से लड़े थे, लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी। नई पीढ़ी के पहलवानों को लड़ना होगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...