पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा पत्र

– जबलपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

– ग्वालियर में कुलपति की जान बचाने न्यायधीश की कार छीनकर इलाज कराने के मामले में लिखा पत्र

– कुलपति की जान बचाने पवित्र उद्देश्य के साथ किया गया अपराध

– युवकों का भाव किसी तरह का द्वेष या अपराधिक कार्य करने का नहीं था

– सीएम शिवराज ने उच्च न्यायालय से स्वत: संज्ञान लेने का किया अनुरोध

– छात्रों के भविष्य को देखते हुए दर्ज प्रकरण को वापस लेकर छात्रों को क्षमा करने का किया अऩुरोध #topnewstoday

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: भजनलाल शर्मा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान के डिप्टी सीएम बने दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा

Lal Sharma took oath as Chie

 

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. अब भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुखिया होंगे. भजनलाल शर्मा के अलावा दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा राजस्थान के उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस शुरू हो गया था. ये सस्पेंस चुनावी नतीजों में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने के बाद भी जारी रहा. आखिरखार शपथ ग्रहण के बाद ये सस्पेंस पूरी तरह से खत्म हो गया है.

जानें कहां के विधायक हैं मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम

भारतीय जनता पार्टी ने बीते मंगलवार को विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री तो दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को डिप्टी सीएम चुन लिया था. आज यानी शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही इनकी औपचारिकता पूरी हो गई है और राज्य को नई सरकार मिल गई है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं. वहीं डिप्टी सीएम बनाई गई दीया कुमारी विद्याधर नगर तो प्रेम चंद बैरवा दूदू से विधायक हैं.

बीजेपी ने इस बार पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा चुनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतरते समय इस बार भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का नाम नहीं बताया था. बीजेपी ने इसबार केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी को चुनावों में बंपर सफलता भी मिली और 199 में से बीजेपी को 115 सीटों पर जीत हासिल हुई. कांग्रेस पार्टी सिर्फ 69 सीटों पर सिमट गई. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी राज्य के दिग्गजों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाएगी. हालांकि बीजेपी ने नए चेहरों पर दांव खेला और राजस्थान में 33 साल बाद किसी ब्राह्मण समुदाय से आने वाले नेता को मुख्यमंत्री चुना.

Shreyas Talpade Heart Attack: हार्ट अटैक के बाद श्रेयस की हालत स्थिर, एंजियोप्लास्टी के बाद इन बातों की रखना चाहिए सावधानी

Shreyas' condition is

 

Heart Health Tips: कई हिट फिल्मों जैसे गोलमाल, धमाल और ओम शांति ओम में शानदार अभिनय करने वाले बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को हार्ट अटैक आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शूटिंग के बाद श्रेयस तलपड़े बेहोश हो गए थे और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अक्षय कुमार के साथ कर रहे थे फिल्म शूटिंग

श्रेयस तलपड़े इन दिनों एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल (welcome to the jungle) की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद श्रेयस घर पहुंचे, जहां वह अचानक ही बेहोश हो गए। तत्काल उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रेयस की एंजियोप्लास्टी कराई गई है और अब वे खतरे से बाहर हैं। तबीयत खराब होने पर श्रेयस की पत्नी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची। रास्ते में ही श्रेयस बेहोश हो गए थे। एएनआई के मुताबिक, डॉक्टर ने बताया कि गुरुवार की शाम को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं श्रेयस

श्रेयस तलपड़े कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। ओम शांति ओम, गोलमाल-3, हम तुम शबाना, पेयिंग गेस्ट और पोस्टर ब्वॉयज जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। इन दिनों वे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और जॉन अब्राहम सहित कई सितारों के वे नजर आएंगे।

फिल्म ‘इकबाल’ में किया था शानदार काम

श्रेयस ना केवल कॉमेडी किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं, बल्कि कुछ सीरियस रोल से भी दर्शकों को प्रभावित किया है। साल 2005 में आई इकबाल मूवी में श्रेयस ने इकबाल की भूमिका निभाई थी। उनके इस रोल का काफी पसंद किया गया था। फिल्म का निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया था। इस फिल्म में श्रेयस ने मूक-बधिर के रूप में एक ग्रामीण (इकबाल) की भूमिका निभाई थी।

एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में अंतर

इंदौर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अल्केश जैन के मुताबिक, एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी दिल की बीमारी का पता करने और उसका इलाज करने से संबंधित दो महत्वपूर्ण शब्द हैं, जो हम अक्सर सुनते हैं। दरअसल एंजियोग्राफी एक मेडिकल टेस्ट है, जिसके जरिए आर्टरी या वेन्स में ब्लॉकेज के बारे में पता लगाया जाता है, वहीं दूसरी ओर एंजियोप्लास्टी एक ट्रीटमेंट हैं, जिससे वीन्स व आर्टरी में मौजूद ब्लॉकेज को दूर किया जाता है।

एंजियोप्लास्टी के बाद इन बातों की रखें सावधानी

एंजियोप्लास्टी के बाद भी हार्ट मरीज को अपनी सेहत के प्रति सावधानी रहने की जरूरत होती है। मरीज को ज्यादा वसायुक्त भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही बहुत ज्यादा तेज कार्डियो एक्सरसाइज भी नहीं करना चाहिए। डॉक्टर अल्केश जैन के मुताबिक, एंजियोप्लास्टी के बाद भी दवाओं के सेवन में लापरवाही नहीं करना चाहिए। मरीज को समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराना चाहिए।

Makar Sankranti Date 2024: कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? नोट कर लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

Makar Sankranti be celebrated

 

Makar Sankranti Date 2024: मकर संक्रांति हर साल पौष माह में सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश की तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है। शास्त्रों में निहित है कि मकर संक्रांति की तिथि पर सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। सनातन धर्म में सूर्य के उत्तरायण का विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदी और सरोवर में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही पूजा-पाठ, तप और दान-पुण्य भी करते हैं। पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए जल की बहती धारा में तिलांजलि भी दी जाती है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साल 2024 में मकर संक्रांति की तारीख को लेकर काफी असमंजस है। जानें मकर संक्रांति की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

मकर संक्रांति राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों के अनुसार, 15 जनवरी को रात 02:43 बजे सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति इसी दिन मनाई जाती है, जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति सही तिथि

मकर संक्रांति पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी यानी 15 जनवरी को है। इस दिन शुभ समय सुबह 07:15 बजे से शाम 05:46 बजे तक है। इस दौरान आप पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य कर सकते हैं। महापुण्य काल सुबह 7.15 बजे से 9.00 बजे तक है। इस दौरान सूर्य देव की पूजा और दान करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मकर संक्रांति पूजा विधि

मकर संक्रांति का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर घर की साफ-सफाई करें। नित्यकर्म से निवृत्त होकर, गंगाजल युक्त जल से स्नान करें। हो सके, तो किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करें। आचमन करके स्वयं को शुद्ध कर लें। पीले कपड़े पहनकर, सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। साथ ही अंजलि में तिल लेकर जल धारा में प्रवाहित कर दें। इसके बाद विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करें। पूजा के दौरान सूर्य चालीसा का पाठ भी करें। आखिर में आरती करें और सूर्य देव से प्रार्थना करें। अपनी स्थिति के अनुसार दान करें।

MP Narsinghpur Crime : नरसिंहपुर में युवती की गोली मारकर हत्या, दो साल से कर रहा था परेशान

Girl shot dead in Narsinghpur

 

MP Narsinghpur Crime: गोटेगांव/नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक ने युवती को सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रेन से उतरकर घर जा रही युवती के सिर पर युवक ने गोली दागी जिससे वह मौके पर ही लहुलुहान हो गई। आस-पास के लोगों ने युवती को अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बीती रात गोटेगांव थाना अंतर्गत सिंधी कालोनी स्थित शीतल धर्मशाला के पास लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित के साथ ही, बंदूक जिससे खरीदी थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दो साल से परेशान कर रहा था।

गोटेगांव रेलवे स्टेशन उतरी जहां से घर पैदल जा रही थी

काजल साहू नाम की 22 वर्षीय युवती जबलपुर में काम कर वापस ट्रेन से गोटेगांव रेलवे स्टेशन उतरी जहां से वह अपने घर पैदल जा रही थी, तभी रास्ते में 23 वर्षीय आरोपित देवेंद्र पटेल उर्फ डीके जो कि शिक्षक कालोनी गोटेगांव का निवासी है।

गोली दागकर मौके से फरार हो गया था

युवक युवती के पीछे-पीछे आया और युवती के सिर पर गोली दागकर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवती के शव का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है। गोटेगांव में इसे लेकर लोगों में तेज आक्रोश देखा जा रहा है।

स्वजनों ने किया चक्काजाम

युवती के स्वजनों और साहू समाज के लोगों ने शुक्रवार को इस घटना के विरोध में चक्काजाम कर दिया और आरोपित को फांसी की सजा की मांग करने लगे। युवती के स्वजनों का कहना आरोपित युवक उनकी बेटी को दो वर्षों से परेशान कर रहा था।

कई बार समझाया, पीछा नहीं छोड़ा

आरोपित को कई बार समझाया भी गया था लेकिन उसने काजल का पीछा नहीं छोड़ा। कई बार विवाद की स्थिति भी बनी थी। वहीं युवती के स्वजनों व साहू समाज ने मिलकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपित का मकान ढहाने, कड़ी कार्रवाई करने और स्वजनों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

सकल साहू समाज बोला-आरोपित पर कड़ी कार्रवाई हो

सकल साहू समाज ने भी ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह हमारी बहन है और आरोपित पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उसका मकान ढहाया जाना चाहिए। समाज ने इस घटना के विरोध में गोटेगांव बंद का भी आह्वान कर दिया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। चक्काजाम कर रहे लोगों युवती के पोस्टमार्टम से पहले आरोपित का मकान ढहाए जाने की मांग करते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो में आरोपित की पहचहान होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, गोटेगांव एसडीओपी भावना मरावी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि वारदात के कुछ देर पहले ही युवती श्रीधाम रेलवे स्टेशन में जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस से उतरी थी और पैदल-पैदल घर जा रही थी जिसके साथ-साथ आरोपित भी जाता हुआ सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है।

विधायक ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद रात को ही नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र नागेश भी मौके पर पहुंचे और स्वजनों से मुलाकात की और पुलिस अधिकारियों को आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने कहा। वहीं शुक्रवार को महेंद्र नागेश का कहना है कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वजनों ने भी विधायक से मामले में कड़ी कार्रवाई करवाने की मांग की है।

Krishna Janmabhoomi : श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में मुस्लिम पक्ष को फिर झटका, सुप्रीम कोर्ट का सर्वे पर रोक से इनकार

Muslim side in the Sri Krishna

 

दिल्ली। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को एक बार फिर झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईदगाह परिसर के सर्वे को मंजूरी दी थी। ईदगाह परिसर श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से सटा हुआ है। मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

अब 9 जनवरी को होगी सुनवाई

इस मामले में वकील विष्णु शंकर जैन ने जानकारी दी है कि शाही ईदगाह मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया था, उसे आज वर्चुअली शाही ईदगाह मस्जिद ने और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि, कटरा केशवदेव परिसर की सर्वे रिपोर्ट के लिए कमीशन जारी करने की अर्जी को स्वीकार कर लिया था और कमीशन के गठन के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की है। श्रीकृष्ण मंदिर पक्ष की ओर से भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव भी वादी हैं। अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विष्णु जैन ने बताया कि कटरा केशव देव के नाम पर दर्ज पूरी जमीन भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान है, जो लगभग 13.37 एकड़ में है। इसमें शाही मस्जिद ईदगाह वाली भूमि भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कमीशन जारी होने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजी सबूत मिलेंगे।

MP CM Order: खुले में मांस-मछली बेचने वाली दुकानों पर रोक लगाने के निर्देश , अब सख्त हुई सरकार

Instructions to ban shops selling meat

 

भोपाल । प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शपथ लेते ही खुले में मांस-मछली बेचने वाली दुकानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस फैसले को प्रशासनिक के साथ ही राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। इसकी एक वजह यह है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी इस पर सख्ती कर रही है। उधर, राजस्थान में भाजपा विधायक बालमुकंद आचार्य भी अपने राज्य में इसे कड़ाई से लागू करवाने के लिए आगे आए हैं।

इन सबके बीच सच्चाई यह है कि अलग-अलग नियमों के अंतर्गत खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक के नियम वर्षों पहले से प्रदेश में लागू हैं। लोगों के जीवन से जुड़ा विषय होने के बाद भी इन पर नियमों का पालन अभी तक नहीं हो रहा था। संबंधित विभागों के लिए इनका पालन करवा वसूली का माध्यम बना हुआ था।

अब जाकर इस पर सख्ती शुरू हुई है। प्रदेश भर में एक-दो दिन में कार्रवाई होगी। बता दें, मांस को मात्र स्लाटर हाउस में काटा जा सकता है, प्रदेश में इसका पालन भी नहीं हो रहा था। अधिकांश दुकानों में ही जानवरों व पक्षियों को काटकर बेचा जाता है। इससे पेयजल भी प्रदूषित होने का खतरा रहता है।

देशभर में वर्ष 2011 से लागू खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम कहता है कि खाने की चीजों को खुला रखने और उनके सेवन से जीवन का खतरा रहता है। ऐसे में इन्हें ढंककर रखा जाना चाहिए। इन्हें काले कांच के अंदर रखने का नियम है।

इस संबंध में नगरीय निकायों के नियम पहले से हैं पर सरकार के स्तर पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ था। खुले में मांस-मछली की दुकानें संचालित होने पर कार्रवाई कलेक्टरों को करनी है। साथ में नगर निगम व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी रहेगी।

– भरत यादव, आयुक्त, नगरीय विकास एवं आवास

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के शेड्यूल-4 में स्पष्ट प्रविधान है कि खाने-पीने की चीजों को ढंककर रखा जाए। हाइजीन बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। मांस-मछली में बैक्टीरिया बहुत जल्दी लग जाते हैं, जिससे सामग्री खराब हो जाती है। दुकान कहां होनी चाहिए यह देखना नगरीय निकायों का काम है पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार चल रही हैं या नहीं इसकी जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी करेंगे।

देवेंद्र दुबे, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भोपाल

नियम पहले से है। हमारी सरकार इसका पालन भी करवा रही थी, लेकिन अब दिक्कतें ज्यादा बढ़ गई हैं, इसलिए यह नियम सख्ती से लागू करने की आवश्यकता पड़ी। यह स्थिति है कि लटकता हुआ मांस देखकर महिलाएं-बच्चे डर जाते हैं। यह कोई राजनीतिक कदम नहीं है।

रजनीश अग्रवाल, प्रदेश सचिव, मध्य प्रदेश भाजपा

हाल ही में मुख्यमंत्री ने शपथ ली है। सरकार को जनता ने चुना है। वह जो निर्णय ले स्वागत योग्य है। इस पर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

केके मिश्रा, अध्यक्ष, प्रदेश मीडिया विभाग, कांग्रेस

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने का सही तरीका क्या है ? ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

buy health insurance? T

 

वित्तीय सुरक्षा के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी साधन हो गया है. यह आपको और आपके परिवार को अचानक बीमारी से होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाता है. कोविड-19 महामारी के बाद हर किसी को हेल्थ इंश्योरेंस की अहमियत का अंदाजा लगा है.

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के लिए अलग-अलग लोग अलग तरीके अपनाते हैं. कोई दोस्तों से पूछकर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीद लेता है, तो कोई इसके लिए पॉलिसी एडवाइजर की मदद लेता है.

वहीं बहुत सारे लोग खुद से आरएंडडी करने के बाद हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते हैं. आइए जानते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने का सही तरीका क्या है और इसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

सबसे पहले दोस्तों की सलाह की बात. अगर आप किसी दोस्त की सलाह पर हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते हैं तो आपसे भी वो सारी गलतियां होंगी, जो आपके दोस्त ने की होगी. इसके अलावा ये भी दिक्कत रहेगी कि आपके दोस्त के लिए सही लग रहा प्लान आपके लिए सही साबित न हो.

इंश्योरेंस एडवाइजर हमेशा सबसे बेहतर विकल्प सुझाएं, ये जरूरी नहीं है. चूंकि इंश्योरेंस एडवाइजर को पॉलिसी बेचने पर कमीशन मिलता है, ऐसे में वो आपके लिए सही प्लान सुझाने के बजाय आपको ऐसा प्लान खरीदने के लिए कह सकते हैं, जिसमें उन्हें ज्यादा कमीशन मिल रहा हो.

ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने का सबसे सही तरीका यही निकलता है कि आप खुद से आरएंडडी करें. आज के समय में कई ऑनलाइन पोर्टल आपको अपने लिए सबसे सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने में मदद कर सकते हैं.

सबसे पहले आप ये देखें कि आपके परिवार में कितने सदस्य हैं, जिनके लिए आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकते हैं. फैमिली के लिए प्लान खरीदते समय सबके लिए अलग-अलग जाने के बजाय फैमिली फ्लोटर प्लान बेहतर साबित होते हैं.

फैमिली फ्लोटर प्लान में ये सुविधा मिलती है कि किसी सदस्य को ज्यादा जरूरत पड़ने पर उसके लिए प्लान में कवरेज मिल जाता है. इंडिविजुअल प्लान में यह सुविधा नहीं रहती है, क्योंकि पूरा कवरेज सिर्फ उसी व्यक्ति को मिलता है, जिसके नाम पर प्लान है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर ओपन-सेंसेक्स 71,000 के करीब

Stormy rise in the stock marke

 

Stock Market Opening:बीएसई का सेंसेक्स 289.93 अंक या 0.41 फीसदी की ऊंचाई के साथ 70,804 के लेवल पर ओपन हुआ है. वहीं एनएसई का निफ्टी 104.75 अंक या 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 21,287 पर खुला है.

प्री-ओपनिंग में बाजार

प्री-ओपनिंग में बाजार में जोरदार तेजी देखी है. बीएसई सेंसेक्स 292.87 अंक या 0.42 फीसदी की उछाल के साथ 70807 के लेवल पर था. एनएसई का निफ्टी 104.75 अंक या 0.49 फीसदी चढ़कर 21287 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

Train Cancelled on 15 December 2023: रेलवे के कई जोन ने ट्रेनों को किया रद्द

Many zones of Railwa

 

Train Cancelled on 15 December 2023: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सफर की सुविधा देने के लिए प्रयास करता रहता है. कई मंडल में ट्रैक दोहरीकरण का काम जारी है. इसका असर रेल सेवाओं पर पड़ता है और रेलवे कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल करता रहता है. इसकी जानकारी अलग-अलग जोन का रेलवे अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करता रहता है.

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने रद्द ट्रेनों की दी जानकारी

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने अपने आधिकारिक एक्स यानी ट्विटर हैंडल पर रद्द ट्रेनों की जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि ट्रेन नंबर 01595 और 01596 कारवार-मडगांव जंक्शन-कारवार दैनिक स्पेशल को रद्द कर दिया गया है. यह ट्रेन 15 से 21 दिसंबर के बीच पूरी तरह से रद्द रहेगी और इसका संचालन 21 दिसंबर से दोबारा शुरू होगा.

 

उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेनों को किया रद्द

अजमेर मंडल में ब्लॉक का कार्य जारी होने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक की स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में इसे देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इसमें जोधपुर-साबरमती (14821) 15 दिसंबर, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस (14822) 16 दिसंबर को रद्द रहेगी. वहीं भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (19411) 15 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा साबरमती-दौलतपुर चौक (20944) 15 दिसंबर और दौलतपुर चौक-साबरमती (19412) 16 दिसंबर को रद्द रहने वाली है. ऐसे में अगर आप इस ट्रेनों में सफर करने वाले हैं तो एक बार इसका शेड्यूल चेक कर लें.

उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द

उत्तर रेलवे ने लखनऊ मंडल ने में बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद सेक्शन में ट्रैक को डबल करने के कार्य के कारण अगले एक महीने के लिए कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. रद्द ट्रेनों की लिस्ट में लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (15204), गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12531/32), गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस (15113), गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस (15069) , छपरा-मथुरा-छपरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22531/32) जैसी कई ट्रेनों 15 दिसंबर को रद्द हैं.

 

उड़ान सेवाओं पर नहीं पड़ रहा कोहरे का असर

रेलवे के अलावा उत्तर भारत में विमान सेवाओं पर भी कोहरे का असर फिलहाल नहीं दिख रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक फ्लाइट्स का संचालन दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य रूप से चल रही है. फिलहाल टर्मिनल एंट्री के लिए 1 से 9 मिनट तक का वक्त लग रहा है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...