Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ेगा ठंड का टॉर्चर

Snowfall in hilly states, col

 

Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार भारी बर्फबारी के कारण अब मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों का ठंड का टॉर्चर और बढ़ सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी है कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया और उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया। ठंड का असर असम तक देखा जा सकता है। गुवाहाटी के चिड़ियाघर में सर्दियों के दौरान जानवरों को गर्म रखने के लिए हीटर सहित कई खास इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक

दिल्ली, एनसीआर के साथ-साथ समूचे उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। एक दिन पहले की बात की जाए तो गुरुवार सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री हो सकता है।

16 दिसंबर तक पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक, बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास दस्तक दे सकता है। इस दौरान से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बड़ा उलटफेर हो सकता है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई और लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और सिक्किम में हल्की बारिश हुई। आज भी इन राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Rajsthan New CM Oath: राजस्थान में आज CM पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, PM मोदी व अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

Sharma will take oath as CM in Raja

 

Rajsthan New CM Oath: जयपुर। राजस्थान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 11.15 बजे मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ में दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण में जुटेंगे एक लाख लोग

आज के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी ने 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों की झलक देखने को मिलेगी। मोदी की गारंटियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के कई होर्डिंग्स समारोह स्थल पर लगाए गए हैं।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये दिग्गज

शपथ ग्रहण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी उपस्थिति होंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित उपस्थित रहेंगे।

राजस्थान में महिला अपराध है मुख्य मुद्दा

शपथ ग्रहण से पहले नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री घोषित दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में महिला अपराध एक बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में जहां भी महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं हुई है, वहां पर भाजपा की टीम पहुंची है। पीड़ित परिवार को हम न्याय दिलाने का पूरा करेंगे।

एक्शन में मोहन सरकार, भाजपा नेता का हाथ काटने वाले आपराधियों के ठिकानों पर चले बुजडोजर

भोपाल। एमपी में आरोपियों की अब खैर नहीं. सीएम बनते ही डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में ही बदमाशों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. राजधानी में आज ही इसका एक्शन देखने मिला. बीजेपी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यालय मंत्री पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया.

क्या है मामला:मोहन यादव की सरकार बनते ही अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. दरअसल पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार 5 दिसंबर और 6 दिसंबर की रात जब वह अपने घर की ओर जा रहे थे रास्ते में रोककर असलम, फारुख, समीर, शाहरुख और बिलाल ने उनके साथ गाली-गलौच की और जब उन्होंने इसका विरोध किया तब उन्होंने तलवार से देवेंद्र के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया था.जिसमें खुद को बचाते समय देवेंद्र की हथेली बुरी तरह से कट गई थी.
बमुश्किल बची देवेन्द्र की जान: इस पूरे घटनाक्रम के दौरान देवेंद्र का दोस्त स्वप्निल मौके पर पहुंचा था और उसने जब देवेंद्र को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की थी और मौके से फरार हो गए थे. देवेंद्र के दोस्त स्वप्निल ने इस पूरे मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और इलाज के लिए देवेंद्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था.देवेंद्र के हाथ की दो बार सर्जरी की गई थी इसके बाद उसकी जान किसी प्रकार बचाई जा सकी थी.

किसके घर चला बुलडोजर: भोपाल में ही अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारूक के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है. चुनावी रंजिश के चलते फारुख ने अपने चार साथियों के साथ देवेंद्र पर तलवार से हमला कर दिया था.स्वप्निल की शिकायत पर ही पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस पूरे मामले में भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने भी आरोपी फारुख के ऊपर NSA की कार्रवाई की थी.

अस्पताल पहुंचे थे कई बड़े नेता: देवेंद्र के ऊपर हुए जानलेवा हमले की सूचना मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता देवेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे थे. इनमें इंदौर विधानसभा एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय भी देवेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे थे जहां उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने कहा था कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. प्रशासन ने भी आरोपियों के अवैध निर्माण की जानकारी निकाल कर मुख्य आरोपी फारुख के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है वहीं अन्य आरोपियों के भी अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है.

Fusa Tatsumi: दुनिया की दूसरी सबसे बुजुर्ग महिला ने ली अंतिम सांस, जानिए जापान की फुसा तात्सुमी की कितनी थी उम्र?

second oldest woman in the world breathed her last

 

Fusa Tatsumi: लाइफ एक्सपेक्टेंसी यानी कौन कितने साल जीता है. लाइफ एक्सपेक्टेंसी की लिस्ट में जापान तीसरे नंबर पर आता है. वहीं अगर भारत की बात करें टो भारत टॉप 100 में भी हैं. जापान में लोगों ने अपनी जीवनशैली को इस तरह ढाला है कि वो एक लंबी और हेल्थी ज़िंदगी जीते हैं. दुनिया के बाकी कई देशों के मुकाबले जापान के लोग ज्यादा साल तक जीवित रहते हैं. अबसे 2 दिन पहले दुनिया की दूसरी सबसे उम्रदराज महिला ने अपनी अंतिम सांस ली. जापान से ताल्लुक रखने वाली इस महिला का नाम था फुसा तात्सुमी (Fusa Tatsumi). कितने वर्ष जीवित रहीं फुसा तात्सुमी आइए जानते हैं.

116 की उम्र में हुआ Fusa Tatsumi का निधन

जापान में सबसे ज्यादा देर तक जीवित रहने वाली महिला फुसा तात्सुमी ने 2 दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जापान के ओसाका शहर में 25 अप्रैल 1907 को जन्मी फुसा तात्सुमी ने 12 दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में अपनी अंतिम साँस ली. बताया जा रहा है कि अधिक उम्र के चलते फुसा के शरीर में काफी कमजोरी आ गई थी. हालांकि उनके नर्सिंग होम में काम करने वाले कर्मचारी ने जानकारी दी कि अपनी मौत से एक दिन पहले तक वो एकदम ठीक थीं. फुसा के निजी जीवन की बात करें तो 32 साल की उम्र में उनकी शादी रयुतारो तात्सुमी से हुई. फिलहाल फुसा के बाद उनके परिवार में उनके 3 बच्चे हैं.

पिछले साल बनीं थीं जापान की सबसे जीवित उम्रदराज महिला

साल 2019 में केन तनाका नाम की महिला को सबसे जीवित उम्रदराज महिला घोषित किया था. लेकिन पिछले साल अप्रैल के महीने में उनकी मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद फुसा तात्सुमी जापान की सबसे जीवित उम्रदराज महिला बन गई थीं. इसके साथ ही वो दुनिया की दूसरी सबसे जीवित उम्रदराज महिला भी थीं. पहले नंबर स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा हैं जो फुसा तात्सुमी से लगभग एक महीना उम्र में बड़ी हैं. फिलहल वो दुनिया की सबसे जीवित उम्रदराज महिला हैं.

Ayodhya Airport: अयोध्या में बनकर तैयार हुआ एयरपोर्ट, इस तारीख से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

Airport ready in

 

Ayodhya Airport: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम लगभग पूरा होने की ओर है। 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। राम मंदिर के बनने से अयोध्या का आर्थिक विकास जोर पकड़ रहा है। अयोध्या में जल्द ही भक्त हवाई जहाज से भी आ सकेंगे। अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया है। 30 दिसंबर को दिल्ली से पहली उड़ान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने बताया कि अभी अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान की शुरूआत होगी।

25 दिसंबर को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। इस दौरान 18 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए प्रशाशन तैयारियां कर रहा है।

इंडिगो अयोध्या के लिए पहली उड़ान शुरू करेगी

इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि वह 30 दिसंबर 2023 को दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी। यह उद्घाटन उड़ान होगी। कंपनी व्यावसायिक उड़ान की शुरूआत 6 जनवरी से करेगी।

Parliament Security Breach: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- गंभीरता से लें, राजनीति में पड़ने की जरूरत नहीं

PM Modi told ministers - take it

 

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (14 दिसंबर) को केंद्रीय मंत्रियों को निर्देश दिए हैं. एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वो मामले को गंभीरता से लें और मामले को लेकर राजनीति में ना पड़े. हम सभी को सावधानियां बरतनी होगी.

मामले को लेकर कांग्रेस समते अन्य विपक्षी दल दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान देने की मांग कर रहे हैं. इस कारण राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा हुआ. सदन में आसन की अवमानना और अनादर को लेकर कांग्रेस के टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या सहित विपक्ष के 14 सदस्यों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिन के लिए निलंबित कर दिया गया. वहीं राज्यसभा से टीएमसी के सांसद डेरेक ओब्रायन को निलंबित किया गया.

कौन निलंबित हुआ?

पहले कांग्रेस के पांच सदस्यों टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को सदन से निलंबित किया गया. इसके बाद कांग्रेस के वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद और मणिकम टैगोर, डीएमके की कनिमोई और एसआर प्रतिबन, माकपा के एस वेकटेशन, पी आर नटराजन और केके. सु्ब्बारायन के निलंबन का प्रस्ताव सदन में पारित हुआ.

सरकार ने क्या कहा?

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हंगामे पर कहा, ‘‘हम सब सहमत हैं कि कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना लोकसभा सदस्यों की सुरक्षा में गंभीर चूक थी. इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है.”

विपक्ष हमलावर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में बुधवार (13 दिसंबर) को कई सवाल उठाते हुए कहा था कि सुरक्षा में सेंध का काफी गंभीर मामला है. ऐसे में अमित शाह को सदन के भीतर बयान देना चाहिए. इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि कांग्रेस समेत अन्य दल राजनीति कर रहे हैं. राजनीति नहीं करके हमें देश को एकजुटता का संदेश देना चाहिए. इसके बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने सदन से वॉकआउट कर दिया था.

दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग- सागर शर्मा और मनोरंजन डी बुधवार (13 दिसंबर) को सदन के भीतर कूद गए. दोनों ने इस दौरान केन के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. इस बीच कुछ सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया. वहीं दूसरी ओर अमोल शिंदे और नीलम देवी ने संसद परिसर के बाहर केन से रंगीन धुआं छोड़ा और तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए.

Betel Leaf: पान के पत्ते को दिन के अनुसार देवी-देवताओं को चढ़ाएं, धन की हो सकती है बारिश

betel leaves to Gods and Goddesses

 

हिंदू धर्म में पान के पत्ते का बड़ा महत्व होता है। पान के पत्ते उपयोग मांगलिक कार्यों में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा पाठ के दौरान पान के पत्ते का उपयोग करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

ज्योतिष उपायों के लिए पान के पत्ते का उपयोग कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में दिन के हिसाब से देवी-देवताओं को पान के पत्ते चढ़ाने चाहिए।

सोमवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन उनको बेलपत्र के साथ पान का पत्त भी चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन में खुशियां आएंगी। आपके रुके हुए काम बन जाएंगे।

मंगलवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

मंगलवार का दिन हनुमान जी का माना जाता है। ऐसे में पान के पत्ते पर नारंगी सिंदूर रखकर उनको चढ़ा दें। इस उपाय से बजरंगबलि आप पर खुश रहेंगे और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

बुधवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। ऐसे में कसैरी पान के पत्ते पर रखकर उनको अर्पित कर दें। इससे आपको जीवन की सभी समस्याओं छुटकारा मिलेगा।

गुरुवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो पान के पत्ते का उपयोग करें। आप पान के पत्ते पर हल्दी का लेप लगाकार माला बना दें। उस माला को भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से आपको कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

शुक्रवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का माना जाता है। इस दिन पान के पत्ते को लेकर उनको चरणों पर चढ़ा दें। ऐसा करने भर से आपकी हर आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

शनिवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

शनिवार का दिन शनि देव का होता है। आप अगर शनिदोष से पीड़ित हैं, तो पान के पत्ते पर काले तिल को रखें और सरसों का तेल डालकर उन पर चढ़ा दें। ऐसा करने से आपके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

रविवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

रविवार का दिन सूर्यदेव का माना जाता है। सूर्यदेव पर पान का पत्ता चढ़ाने से रोग दोष दूर होते हैं।

Hernia Disease: हर्निया के इलाज में आपरेशन ही है समाधान, समय पर पहुंचे डाक्टर के पास

Operation is the only solution in the

 

Hernia Disease: हर्निया बहुत आम बीमारी है, जो लगभग दो प्रतिशत आबादी में पाई जाती है। इसके बारे में जानना महत्वपूर्ण है, क्योंकि जानकारी के अभाव अथवा गलत जानकारी के कारण हर्निया के कई मरीज सही समय पर उपचार से वंचित रह जाते हैं। जो लोग इसे लेकर देर से जागते हैं, वे कभी-कभी गंभीर अवस्था में आपरेशन के लिए डाक्टर के पास पहुंचते हैं और अपनी जान के लिए खतरा उत्पन्न कर लेते हैं।

लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं हर्निया स्पेशलिस्ट डा. विशाल जैन का कहना है कि हर्निया में पेट की मांसपेशियों के किसी हिस्से में कमजोरी आने की वजह से वहां से पेट के अंदर के अंग (सामान्यतः आंतें) बाहर आ जाती हैं और उस हिस्से में गुब्बारे जैसी सूजन बना देती हैं।

हर्निया के कई प्रकार होते हैं

इनग्वायनल हर्निया (जांघ के पास सूजन या फूलना), अंबिलिकल हर्निया (नाभि का बाहर आना), वेंट्रल हर्निया, इंसीजनल हर्निया, एपिग्रेस्टिक हर्निया आदि। हर्निया के इलाज में आपरेशन ही समाधान है। कोई भी दवाई या जड़ी-बूटियां इसमें कारगर नहीं हैं। आपरेशन में विलंब इसकी जटिलताओं को और बढ़ा देता है, जो कि घातक साबित हो सकता है। जैसे ही इस बीमारी के बारे में मरीज को जरा भी संदेह हो, यथाशीघ्र योग्य सर्जन को दिखाकर आपरेशन करवा लेना चाहिए।

MP CM News: कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस- खुले बोरवेल को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

Commissioner Conference - Chief

 

MP CM News: भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को कमिश्नरों व कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की और धिकारियों से ऐसे उपाय करने को कहा, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। उन्होंने अधिकारियों से दो-टूक कहा कि ऐसी घटनाओं पर ध्यान दें। जो खुले बोरवेल हैं, उनको अभियान चलाकर बंद करवाएं।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बैठक में कहा कि 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाएं और उसकी तैयारी अभी से प्रारंभ की जाए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन भी होगा।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में समस्त कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की एवं यात्रा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष और विभिन्न निगम मंडलों के महाप्रबंधकों की बैठक को मंत्रालय में संबोधित किया एवं नवगठित सरकार के संकल्प पत्र के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

सरकार के खुले में मांस बिक्री और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध के फैसले पर ज़ुबानी जंग

 

भोपाल, सरकार के खुले में मांस बिक्री और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध के फैसले ज़ुबानी जंग शुरू हो गई है।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा मुख्यमंत्री अपने पहले फैसले में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर फैसला लेते तो अच्छा होता

लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर कहा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पहले से है निर्णय सिर्फ ढोंग है

वही बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बयान पर बोले

बजाकर दिखाए स्पीकर, अगर दम है तो चलाकर दिखाए स्पीकर..सबको कानून के हिसाब से चलना होगा, यह हिंदुस्तान है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की केबिनेट का यह निर्णय स्वागत योग्य है, बहुत दिन से उठ रही थी आवाज़, मंदिरों के आसपास मीट, मांस की दुकान हटाने के फैसले की बधाई…

कुछ लोग नँगा नाच करते है तानाशाही, हिटलर शाही करते है लेकिन सरकार का नियंत्रण का यह कदम स्वागत योग्य….

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...