Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को लिखा खत- ‘नवाब मलिक को गठबंधन में लेना सही नहीं’

Devendra Fadnavis wrote a letter to Ajit

 

Maharashtra News: लॉन्ड्रिंग मामले में 18 महीने तक जेल में रहे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गुट में शामिल होने की खबर है. इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने आपत्ति जताई है. उन्होंने अजित पवार को पत्र लिखकर कहा कि नवाब मलिक (Nawab Malik) को गठबंधन में लेना सही नहीं है.

अपनी चिट्ठी में फडणवीस ने लिखा, ”नवाब मलिक को गठबंधन में लेना ठीक नहीं हैं. जिस तरह के आरोप उनपर हैं. उन्हें अपने साथ गठबंधन में लेना सही नहीं ऐसा हमारा मानना है. सत्ता आती-जाती है पर सत्ता से ज़्यादा देश महत्वपूर्ण है.”

बता दें कि नवाब मलिक ने फरवरी 2022 से अगस्त 2023 तक जेल में समय बिताया और फिलहाल स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर हैं. इससे पहले अजित पवार ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने मलिक को फोन किया था और कहा था कि नागपुर में आपका स्वागत है. उन्होंने साथ ही कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं जो ऐसे मामलों पर अपने फैसले लेने में सक्षम हैं.

विधान भवन में की कई नेताओं से मुलाकात

बता दें कि गुरुवार सुबह नवाब मलिक विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे और उन्होंने अजित पवार के गुट के नेताओं से विधान भवन परिसर में मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान कई विधायकों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाते हुए नजर आए. वह करीब दो साल बाद सदन में आए हैं.

शरद पवार गुट की आई यह प्रतिक्रिया

दरअसल, विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद उन्हें सदन में सत्ता पक्ष की तरफ पीछे की बेंच पर बैठे हुए देखा गया. इससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि उन्होंने अजित पवार को समर्थन दे दिया. हालांकि, शरद पवार के गुट वाली एनसीपी के वऱिष्ठ नेताओं ने इस मामले में प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ”नवाब मलिक वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने सभी पहलुओं को देखने के बाद निर्णय लिया होगा.”

AIMS की जांच में 7 मरीज माइक्रोप्लाज्मा न्यूमोनिया के मिले, भारत सरकार ने कहा- चीन से नहीं कोई संबंध

found 7 patients with

 

दिल्ली। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल ने माइकोप्लाज्मा निमोनिया के बारे में अप्रैल से सितंबर के बीच जांच की। एम्स को जांच में सात मामलों के बारे जानकारी मिली। एम्स ने पीसीआर और आईडीएम एलिसा नाम के दो परीक्षण किए थे। चीन और यूरोपीय देशों में ‘वॉकिंग निमोनिया’ के मामले बढ़े हैं। भारत में निमोनिया के जो सात मामले मिले हैं, उनका चीन या बाकी देशों से कोई लेना देना नहीं है।

भारत सरकार ने मीडिया रिपोर्ट्स पर कहा कि चीन में निमोनिया के मामलों में हालिया वृद्धि से जुड़े एम्स दिल्ली में बैक्टीरिया के मामलों का पता लगाने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टें भ्रामक और गलत हैं। माइकोप्लाज्मा निमोनिया समुदाय-अधिग्रहित निमोनिया का सबसे आम जीवाणु कारण है। एम्स दिल्ली में निमोनिया के मामलों का चीन में बच्चों में श्वसन संक्रमण में हालिया वृद्धि से कोई संबंध नहीं है।

Train Cancellation: दिसंबर में 30 जोड़ी से अधिक ट्रेनें निरस्त, जनवरी में न्यू ईयर व सहालग की भीड़ होगी परेशान

trains canceled in

 

मथुरा से लेकर इटारसी जंक्शन तक अलग-अलग रेल खंड में चल रहे तीसरी लाइन के कार्य के चलते रेलवे ने ग्वालियर से गुजरने वाली 30 जोड़ी से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जिस ग्वालियर स्टेशन से प्रतिदिन 130 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं, उनकी संख्या कुछ ही दिन में घटकर 95 से 100 के आसपास ही रह जाएगी। इनमें भी श्रीधाम, पातालकोट, जीटी एक्सप्रेस जैसी वो ट्रेनें हैं, जिनमें यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट उपलब्ध हो जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ चल रही है। यह भीड़ आने वाली दिनों में और बढ़ने वाली है, क्योंकि जल्द ही न्यू ईयर की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, जबकि आने वाले समय में शादी-समारोह के सहालग की भीड़ चढ़ेगी।

स्थिति यह है कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ही ट्रेनों में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। ट्रेनों के स्लीपर कोच बिल्कुल सामान्य श्रेणी के डिब्बों की तरह खचाखच भरे हुए चल रहे हैं। वहीं झांसी मंडल ने भी कोहरे को देखते हुए कुछ ट्रेनों के फेरे कम करते हुए सप्ताह में कुछ ही दिन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना ही पड़ेगा। ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण बाकी ट्रेनों में भी वेटिंग की स्थिति बनती जा रही है। लंबी दूरी की गोवा एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, केरला एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की सभी श्रेणियों में वेटिंग की स्थिति बढ़ गई है। यह स्थिति दिसंबर की नहीं है, बल्कि जनवरी में ट्रेनों में यही समस्या रहने वाली है। अगले महीने भी रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर रखा है।

बरौनी, ताज व गतिमान एक्सप्रेस पर भी पडेेेगा असर

ग्वालियर से बरौनी तक जाने वाली ट्रेन क्रमांक 11123 ग्वालियर-बरौनी आगामी 26 फरवरी तक सोमवार और गुरुवार तक रद रहेगी। वहीं ट्रेन क्रमांक 11124 बरौनी-ग्वालियर मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। ये व्यवस्था आगामी 27 फरवरी तक रहेगी। इसके पीछे कोहरे को कारण बताया गया है। बाद में कोहरे की स्थिति को देखते हुए निरस्तीकरण की तारीख बढ़ाई जा सकती है। इसी प्रकार मथुरा में चल रहे यार्ड री-माडलिंग कार्य के चलते 20 से अधिक ट्रेनों को रद किया गया है। इसमें ताज एक्सप्रेस को सीधे 32 दिन के लिए निरस्त किया गया है। गतिमान एक्सप्रेस जैसी लक्जरी ट्रेन भी आठ दिन बंद रहेगी।

रेलवे ने ये ट्रेने की हैं रद

ट्रेन क्रमांक 12161-62 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-आगरा कैंट एक्सप्रेस आठ और नौ दिसंबर को रद रहेगी।
14624 फिरोजपुर छावनी-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस नौ दिसंबर तक
14623 सिवनी-फिरोजपुर छावनी पातालकोट एक्सप्रेस 10 दिसंबर तक।
12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस आठ व नौ दिसंबर।
16032 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस आठ और नौ दिसंबर।
12688 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस 11 दिसंबर।
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छह से आठ दिसंबर तथा 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आठ से 10 दिसंबर तक।

Credit Card Spending: फेस्टिव सीजन में खूब यूज हुआ क्रेडिट कार्ड! ऑनलाइन शॉपिंग ने सबको छोड़ा पीछे

Spending: Credit

 

भारत में बढ़ते डिजिटलाइजेशन (Digitalisation) के साथ ही क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. Visa द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिवाली 2023 के दौरान क्रेडिट कार्ड खर्चों में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन की संख्या 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में यह आंकड़ा साफ संकेत दे रहे हैं कि यूजर्स अब ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

लोगों ने जमकर की ऑनलाइन शॉपिंग

Visa द्वारा जारी किए गए डाटा से यह भी पता चलता है कि लोगों के बीच ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा खरीदारी की है, इस कारण ऑनलाइन शॉपिंग की मात्रा में 25 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. वहीं इस दौरान दुकानों से जाकर शॉपिंग करने वालों ग्राहकों की संख्या में केवल 12 फीसदी की बढ़त देखी गई है. इस आंकड़े से यह भी पता चल रहा है कि अब लोग मार्केट जाकर शॉपिंग करने के बजाय ई-कॉमर्स के जरिए खरीदारी करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

इन चीजों पर सबसे ज्यादा खर्च किए पैसे

दिवाली 2023 में क्रेडिट कार्ड के जरिए लोगों ने ई-कॉमर्स शॉपिंग में सबसे ज्यादा पैसे कपड़ों और एसेसरीज पर खर्च किए हैं. वहीं दुकानों से शॉपिंग करते वक्त सबसे ज्यादा खर्च ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और किराने के सामान पर किया गया है. वहीं रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिवाली के दौरान क्रेडिट कार्ड के जरिए देशभर में लोगों ने 1.78 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. ऐसे में सालाना आधार पर क्रेडिट कार्ड खर्च में 38.3 फीसदी और महीने के आधार पर 25.40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसमें से 1.20 लाख करोड़ रुपये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खर्च किए गए है.

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक देश में एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा रही है. एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स ने महीने के आधार पर 42 फीसदी ज्यादा पैसे खर्च किए हैं. वहीं आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के खर्च में 35 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के क्रेडिट कार्ड खर्च में 17 फीसदी का इजाफा फेस्टिव सीजन के दौरान दर्ज किया गया है.

Wipro Acquires Soap Brands: विप्रो के हुए ये तीन साबुन ब्रांड, एक साल में कंपनी ने किया तीसरा अधिग्रहण

These three soap brands belon

 

विप्रो कंज्यूमर केयर ने तीन साबुन ब्रांड का अधिग्रहण कर लिया है. अब जो (Jo), डॉय (Doy) और बेक्टर शील्ड (Bacter Shield) कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल हो गए हैं. अजीम प्रेमजी के नेतृत्व वाली कंपनी का यह इस साल तीसरा और कुल 15वां अधिग्रहण है. यह तीनों ब्रांड मुंबई की कंपनी वीवीएफ इंडिया के थे. कंपनी ने इस सौदे की घोषणा करते हुए कीमत का खुलासा नहीं किया.

210 करोड़ का किया बिजनेस

विप्रो इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव नीरज खत्री ने बताया कि अगले 4 महीने में यह सौदा पूरा हो जाएगा. इन तीनों ब्रांडों ने पिछले वित्त वर्ष में 210 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. यह अगले तीन साल में बढ़कर दोगुना हो सकता है. वीवीएफ को साबुन, शैम्पू, कंडीशनर्स, हैंड सैनीटाईजर और स्किन मॉइस्चराईजर्स बनाने के लिए जाना जाता है.

एक साल में कंपनी का तीसरा अधिग्रहण

यह पिछले 10 साल में विप्रो का 15वां अधिग्रहण है. पिछले एक साल में कंपनी तीन अधिग्रहण कर चुकी है. कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में केरल की नमकीन, मसाला और रेडी टू कुक फ़ूड बनने वाली कंपनियों निरापारा और ब्राहमिंस को खरीदा था. कंपनी ने बताया कि वह अब तक विभिन्न कंपनियों को खरीदने में 1 बिलियन डॉलर खर्च कर चुकी है. उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी विप्रो की टॉयलेट सोप सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी 11 फीसदी है. कंपनी ने कहा कि इन तीन ब्रांड के उसके पोर्टफोलियो में जुड़ने से हिस्सेदारी और मजबूत होगी. साथ ही प्रीमियम और सब प्रीमियम केटेगरी में उसकी पकड़ मजबूत होगी.

अलग-अलग सेगमेंट के हैं तीनों प्रोडक्ट

उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के बाजारों में जो साबुन की अच्छी पकड़ है. डॉय को प्रीमियम सेगमेंट में गिना जाता है. साथ ही बेक्टर शील्ड हैंडवाश और एंटीबैक्टेरिया सेगमेंट में अच्छा कर रहा है. यह तीनों ब्रांड भारत के अलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव में बेचे जाएंगे.

गांवों में मांग अभी भी मजबूत नहीं

खत्री ने बताया कि गांवों में मांग अभी भी कोविड-19 से पहले की स्थिति में नहीं पहुंच पाई है. हालांकि हमें उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष के अंत तक शहरी इलाकों में मांग जोर पकड़ लेगी. कंपनी के पोर्टफोलिओ में संतूर, ग्लूकोवीटा, चंद्रिका, उंजा जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 10 हजार करोड़ बिक्री का आंकड़ा पार किया था.

Spy Ship: “हिंद महासागर से वापस लौटा चीन का जासूसी जहाज” 83 दिन का मिशन, 25 हजार किमी की यात्रा

spy ship returned from the Indian

 

हिंद महासागर (IOR) में तैनात चीनी रिसर्च जहाज शी यान-6, 83 दिन बाद अपने बेस की तरफ वापस लौट गया है. चीन के इस वैज्ञानिक अभियान के खत्म होने से भारत को राहत की सांस मिली है क्योंकि एक्सपर्ट्स इसको भारत की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा मान रहे थे.

यह यान दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगजौ शहर में अपने पोर्ट में वापसी करेगा, जो पूर्वी हिंद महासागर में 83 दिनों से तैनात था. सीजीटीएन ने बताया कि यह यान 1 दिसंबर को अपना साइंटिफिक मिशन खत्म करके चीन की तरफ मुड़ गया था. इन 83 दिनों में इसने करीब 25,300 किलोमीटर की समुद्री यात्रा की. यान पर विभिन्न संगठनों के 37 साइंटिस्ट सवार थे, जो बहुत सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे.

37 चीनी साइंटिस्ट 18 प्रजोक्ट्स पर कर रहे थे काम

रिपोर्ट के मुताबिक, 13 चीनी संगठनों के 37 साइंटिस्ट इस जहाज पर सवार थे, जो 28 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे. साउथ चाइना सी इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियनोलॉजी ने चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के तहत इस मिशन का आयोजन किया था. 10 सितंबर को यह हिंद महासागर में पहुंचा था, जबकि भारत अक्टूबर में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट करने वाला था, जिसके लिए बंगाल की खाड़ी से हिंद महासागर ने फ्लाई जोन बनाने की घोषणी की गई थी. इससे पहले ही 10 सितंबर को चीन ने अपना चीनी जासूसी जहाज हिंद महासागर में उतार दिया. इसके चलते ऐसा माना जा रहा था कि अगर भारत परीक्षण करता है तो भारतीय मिसाइल की खुफिया जानकारी चीन को पता चल सकती हैं.

श्रीलंका से मिल गई थी अनुमति

शुरुआत में यह जहाज श्रीलंका की तरफ आगे बढ़ रहा था और वहां की रानिल विक्रमसिंघे सरकार की ओर से इसे यहां रुकने की अनुमित को लेकर अलग-अलग बयान जारी किए जा रहे थे. पहले जुलाई महीने में यान को नवंबर तक श्रीलंका के जलक्षेत्र में रहने की अनुमति देने की बात कही गई थी. फिर बाद में श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा था कि श्रीलंका ने चीनी जहाज को अक्टूबर में अपने बंदरगाह पर रुकने की अनुमति नहीं दी है. इसे लेकर फिलहाल बातचीत जारी है. उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण हैं इसलिए कोलंबो ने यान को रुकने की अनुमति नहीं दी है.

बाद में श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यान को 30 अक्टूबर तक रुकने के लिए अनुमति दे दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि चीनी जहाज के लोगों ने श्रीलंका से ज्वॉइंट सर्वे की अनुमति मांगी है, जो दे दी गई है. इसे चीन और श्रीलंका के बढ़ते रिश्तों के तौर पर देखा गया. उधर, भारत इस जहाज पर काफी समय से कड़ी नजर रख रहा था. शी यान-6, 23 सितंबर को मलक्का जलडमरूमध्य से हिंद महासागर में पहुंचा और 10 सितंबर को यह होम पोर्ट गुआंगजौ से निकला और 14 सितंबर को सिंगापुर में देखा गया था.

भारत के लिए क्यों माना जा रहा था खतरा?

चीन ने ठीक ऐसे समय पर अपना वैज्ञानिक जहाज हिंद महासागर में उतारा जब भारत बंगाल की खाड़ी में बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने वाला था. पहले भी वह इसी तरह की हरकत कर चुका है. साल 2022 में भी नंबर में भारत अग्नि की न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने वाला था और उससे कुछ दिन पहले ही चीन ने अपना जहाज युआन वांग-6 हिंद महासागर में उतार दिया था. उसी साल दिसंबर में चीनी जहाज युआन वांग-5 हिंद महासागर में उतारा गया था, जबकि भारत लंबी दूरी की मिसाइल का 15 से 16 दिसंबर के बीच परीक्षण करने वाला था.

युआन वांग-5 को चीनी सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की बैलिस्टिक मिसाइल के तौर पर जाना जाता है और यह सैटेलाइट ट्रैकिंग और समुद्र तल मानचित्रण जहाज है. 5 दिसंबर को यह हिंद महासागर में उतरा और 12 दिसंबर को वापसी हुई. तब ऐसा माना गया कि यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिम में साहुल बैंक के माध्यम से चीनी अंतरिक्ष की गतिविधियों पर नजर रख रहा था.

क्या करने आया था जहाज, चीन ने खुद बताया

चीन ने कहा कि यात्रा के दौरान चीनी जहाज ने जल-मौसम विज्ञान अवलोकन, वायुमंडलीय एरोसोल भूकंपीय संग्रह, जांच बहु-विषयक कार्य और समुद्री तलछट संग्रह और जैव रसायन जैसे कार्य किए. उनका कहना है कि वैज्ञानिकों ने ऑन-साइट अवलोकन डेटा और नमूने प्राप्त किए.

CM Shivraj Singh: ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ की चिंता छोड़ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सीएम शिवराज

 

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली तक इन दिनों हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’। कई दावेदार दिल्ली में परिक्रमा में व्यस्त हैं। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निश्चिंत होकर नए लक्ष्य- लोकसभा के लिए जुट गए हैं। इसके लिए बुधवार को शिवराज कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में पहुंच गए।

 

वहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके लिए मुख्यमंत्री नहीं हूं। अपन तो भैया और मामा हैं। इसके आगे दुनिया के सारे पद बेकार हैं। स्वर्ग का सिंहासन भी बेकार है।

मप्र की जनता मेरी भगवान है, इसलिए जब तक सांस है, आपकी सेवा में लगा रहूंगा। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश का मिशन- 29 शुरू कर रहे हैं। इसका मतलब मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 29 सीटें जीतने से है। पिछली बार छिंदवाड़ा रह गई थी।

छिंदवाड़ा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ सांसद हैं। बुधवार को लाड़ली बहना व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवराज ने कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मामा घूमता रहा, दादा (कमल नाथ) यहीं फंस गए।

vacancies: New Jobs in IDBI Bank, SBI, Delhi Subordinate Service Selection, SIDBI

Jobs

1.IDBI Bank

Junior Assistant Manager(vacancies)-800
Executives Sales and Operation(ESO)-1300 Last Date-6/12/202
Official Web.-idbibank.in

 

2.SBI

Circle Based officer
Last Date-12/12/2023
Junior Associate (vacancies-8283)
Last Date-7/12/2023
Official Web.-sbi.co.in

 

3.DSSSB (Delhi Subordinate Service Selection)
Teacher/warden and Various post( vacancies-863)
Last Date-20/12/2023
Official Web.-dsssb.delhi.gov.in

4.SIDBI
Assistant Manager(Grade ‘A’)(vacancies-50)
Last Date-28/11/2023
Official Web.-sidbi.in

Bairagarh News: संत नगर को प्रदेश का नंबर-1 व्यवसायिक केन्द्र बनाना है: रामेश्वर शर्मा

तीसरे कार्यकाल में तीन गुनी गति से विकसित होगा संत नगर – रामेश्वर शर्मा

संत नगर में निकला रामेश्वर शर्मा की विजय का जोरदार जुलूस, शर्मा बोले – इसी जन-विश्वास ने जीत का रिकॉर्ड बनाया

Rameshwar sharma bhopalभोपाल। हुजूर में विधायक रामेश्वर शर्मा की बंपर जीत के बाद से ही उनके कार्यकाल युवा सदन पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त संगम हो रहा है। विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता अपने विधायक को ऐतिहासिक जीत की बधाई देने पधार रहे हैं। लगभग 1 लाख वोटों से जीते रामेश्वर शर्मा जीत के अगले दिन से ही काम पर लग गए हैं। उन्होंने अपनी पुरानी सक्रियता को बरकरार रखते हुए जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। विधायक रामेश्वर शर्मा की हैट्रिक के बाद से ही लगातार क्षेत्र में अभिनंदन कार्यक्रमों का दौर जारी है। बुधवार को इसी क्रम में हुजूर के संत हिरदाराम नगर में विशाल जुलूस का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने रामेश्वर शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया। सैकड़ों नागरिकों ने जमकर फूल मालाओं से विधायक शर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने संत जी की कुटिया पहुंचकर संत हिरदाराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए व उनके परम शिष्य सिद्ध भाऊ जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संत नगर का यह जुलूस विधायक रामेश्वर शर्मा की जीत की तरह ही जोरदार रहा। स्थान स्थान पर मिले आशीर्वाद के लिए उन्होंने जनता का आभार जताया।

 

ऐतिहासिक समर्थन देकर जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी, सेवा कर के ऋण चुकाउंगा – रामेश्वर

जुलूस के दौरान जनता के अभिनंदन पर आभार व्यक्त करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – हुजूर की जनता मेरी भगवान है। मेरे भगवान ने मुझे इतना आशीर्वाद दिया कि पूरा मध्यप्रदेश देखता रह गया। सारे रिकार्ड तोड़ दिए। हुजूर की जनता ने ऐतिहासिक बहुमत से विजय बनाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। जीत जितनी बड़ी है, अब जिम्मेदारी भी उतनी ही बढ़ जाएगी। यह हुजूर की जनता का मेरे ऊपर बहुत बड़ा ऋण है। इस ऋण को चुकाने के लिए मैं दिनरात जनता की सेवा करूँगा। इसके लिए यदि नींद के समय को भी आधा करना पड़े तो करूंगा, लेकिन जनता को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराऊंगा।

संत नगर को प्रदेश का नंबर-1 व्यवसायिक केन्द्र बनाना है

संत नगर में जुलूस के दौरान श्री शर्मा ने नागरिकजनों का आभार मानते हुए कहा कि – संत नगर के घर-घर से मुझे अपार आशीर्वाद मिला है। हर जन-मन ने विकास और तरक्की का साथ दिया है। हुजूर में भाजपा की बंपर जीत केवल रामेश्वर शर्मा की जीत नहीं है, यह संत नगर के विकास की जीत है, यहां की तरक्की और समृद्धि की जीत है। संत नगर के समस्त व्यापारिक और व्यवसायिक संगठनों की जीत है जिन्होंने संत नगर के भविष्य को और भी उज्ज्वल बनाने की जिम्मेदारी मुझे सौपी। मैं हर व्यापारी बंधु के साथ समस्त नागरिकजनों को विश्वास दिलाता हूं कि संत नगर की तरक्की में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। आपने मेरी जीत कि रिकार्ड बनाया, मैं विकास का रिकार्ड संत नगर में बनाऊंगा। आने वाले समय में संत नगर को प्रदेश का नंबर-1 व्यवसायिक केन्द्र बनाना है। इसके लिए तीन गुनी रफ्तार से विकास और तरक्की के कार्य करूंगा।

Domestic Stock Market बाजार में ऑलटाइम तेजी का तूफान, सेंसेक्स 69,500 के ऊपर, निफ्टी 21000 से बस 50 अंक दूर खुला

Sensex opened above

 

घरेलू शेयर बाजार में नए शिखर बनने का सिलसिला जारी है. बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी हो या बैंक निफ्टी, सभी ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड लेवल पर खुले हैं. इंडियन स्टॉक मार्केट में रैली बनी हुई है और लगातार तीसरे दिन बाजार रिकॉर्ड हाई पर ओपनिंग दिखाने में कामयाब रहा है. घरेलू निवेशक तो खरीदारी कर ही रहे हैं, एफआईआई का भरोसा भी स्टॉक मार्केट पर बरकरार है और जमकर स्टॉक खरीदारी कर रहे हैं.

कैसे रही भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग

शेयर बाजार में ऐतिहासिक बढ़त बनी हुई है और आज बीएसई का सेसेंक्स 238.79 अंक या 0.34 फीसदी की ऊंचाई के साथ 69,534 के लेवल पर खुला है. एनएसई का निफ्टी 95.65 अंक या 0.46 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 20,950 के लेवल पर ओपन हुआ है.

अडानी शेयरों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी

अडानी ग्रुप स्टॉक्स पैक पूरी तरह बढ़त के हरे रंग में रंगा हुआ है और लगातार तीसरे दिन ये शेयर धमाकेदार तेजी के साथ ट्रेड कर रहे है. अडानी पोर्ट्स ओपनिंग के साथ ही NSE पर 4.50 फीसदी उछला है और NSE पर ही अडानी एंटरप्राइजेज में 5 फीसदी की जोरदार तेजी थी. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में करीब 14 फीसदी का बंपर उछाल है और ये एनएसई पर 1,234.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...