उत्तराखंड की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे हुए मजदूर आखिरकार बाहर आए , मजदूरों के बाहर आने से सभी ने चैन की सांस ली

workers trapped in the under

 

‘हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है’. ये लाइनें मशहूर शायर शकील आजमी ने लिखी हैं. उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों पर ये लाइनें बिल्कुल ठीक बैठती हैं. इन 41 मजदूरों ने 17 दिनों तक सुरंग में फंसे रहने के बाद भी अपना हौसला नहीं छोड़ा और जीने की आस बनाए रखी. इसी का नतीजा रहा कि मंगलवार (28 नवंबर) को सभी मजदूरों को सकुशल सुरंग से बाहर निकाल लिया गया.

उत्तराखंड के उत्तराकाशी जिले के सिलक्यारा में एक सुरंग ढह गई. इस हादसे में सुरंग में 41 मजदूर फंस गए थे, जो 17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मंगलवार (28 नवंबर) को उससे बाहर आए. भारतीय सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ जैसी विभिन्न एजेंसियों ने मिलकर संयुक्त बचाव अभियान चलाया, जिसके बाद ये मजदूर पहाड़ का सीना ‘चीरकर’ सुरंग से बाहर निकल आए. सभी मजदूर स्वस्थ हालात में बताए गए हैं.

पीएम मोदी ने दी रेस्क्यू टीम को बधाई

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुरंग से पहला मजदूर रात 7.56 बजे बाहर आया. इसके बाद एक-एक करके सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता के लिए बचावकर्मियों की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं. उनकी बहादुरी ने हमारे मजदूर भाइयों को नया जीवन दिया है.’ ऐसे में आइए आपको ‘ऑपरेशन सिलक्यारा’ की पूरी कहानी बताते हैं.

सुरंग में फंसे मजदूर, मिलने पहुंचे सीएम

12 नवंबर को दिवाली वाले दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राजमार्ग पर सिल्कयारा-दंदालगांव सुरंग में भूस्खलन के बाद 41 मजदूर फंस गए. आनन-फानन में उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को घटना की जानकारी मिली और वह अगले ही दिन मजदूरों से मिलने घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई पाइप के सहारे मजदूरों से बात की और रेस्क्यू तेज करने का आदेश दिया.

हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग की हुई शुरुआत

रेस्क्यू ऑपरेशन के शुरुआती चरण में 14 नवंबर से हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग की शुरुआत की गई. इसके लिए ऑगर मशीन की मदद ली गई, जिसके जरिए सुरंग खोदकर उसमें 800-900 एमएम की स्टील पाइप को फिट करना था. हालांकि, मलबे की चपेट में आकर दो मजदूर घायल हो गए. मजदूरों को जिस पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही थी, ठीक उसी पाइप के सहारे उन्हें खाना, पानी और दवाएं भी पहुंचाई जाने लगीं.

दिल्ली से मंगाई गई अडवांस्ड ड्रिलिंग मशीन

रेस्क्यू ऑपरेशन के शुरुआती दिनों में ज्यादा सफलता नहीं मिल रही थी. ड्रिलिंग मशीन का भी कुछ खास फायदा होता हुआ नजर नहीं आ रहा था. अंदर फंसे मजदूरों की हालत को देखते हुए ‘एनएचआईडीसीएल’ ने दिल्ली से अडवांस्ड ऑगर मशीन मंगाई. समय की किल्लत को देखते हुए इसे एयरलिफ्ट कर यहां पहुंचाया गया. 16 नवंबर को नई ड्रिलिंग मशीन को असेंबल कर इंस्टॉल किया गया. लेकिन रात में जाकर इसके जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ.

पीएम ने हौसला बढ़ाने का दिया निर्देश, बचाने के लिए तैयार हुए पांच प्लान

नई ऑगर मशीन से अभी 24 मीटर ही ड्रिलिंग हुई थी कि इसमें भी गड़बड़ी आ गई. इसके बाद इंदौर से नई ऑगर मशीन पहुंचाई गई. फिर 17 नवंबर को ऑपरेशन रोकना पड़ा, क्योंकि सुरंग के भीतर दरारें देखने को मिलीं. अगले दिन प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों और एक्सपर्ट्स ने मजदूरों को बचाने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग जैसे वैकल्पिक तरीकों समेत पांच निकासी योजनाएं तैयार कीं.

सबसे ज्यादा जोर वर्टिकल ड्रिलिंग पर ही दिया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से बात की और मजदूरों का हौसला बनाए रखने को कहा. 21 नवंबर को पहली बार सुरंग में फंसे मजदूरों की वीडियो सामने आई. इसमें उन्हें बातचीत करते हुए देखा गया. इसी दिन बाल्कोट इलाके से भी सुरंग में ड्रिलिंग का काम शुरू हुआ. फिर अगले दिन 45 मीटर तक हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग हुई, जब 12 मीटर की दूरी ही बची हुई थी, तभी ऑगर मशीन में एक बार फिर खराबी आ गई.

ऑगर मशीन हुई खराब, सुरंग में अटकी जान

सबसे ज्यादा जोर वर्टिकल ड्रिलिंग पर ही दिया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से बात की और मजदूरों का हौसला बनाए रखने को कहा. 21 नवंबर को पहली बार सुरंग में फंसे मजदूरों की वीडियो सामने आई. इसमें उन्हें बातचीत करते हुए देखा गया. इसी दिन बाल्कोट इलाके से भी सुरंग में ड्रिलिंग का काम शुरू हुआ. फिर अगले दिन 45 मीटर तक हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग हुई, जब 12 मीटर की दूरी ही बची हुई थी, तभी ऑगर मशीन में एक बार फिर खराबी आ गई.

ऑगर मशीन के लोहे की वजह से आई बाधा को 23 नवंबर को दूर कर लिया और फिर बचाव अभियान शुरू हुआ. अधिकारी सुरंग खोदते-खोदते 48 मीटर तक पहुंच गए, मगर फिर दरारें रिपोर्ट हुईं. अगले दिन फिर ऑपरेशन शुरू हुआ, मगर इस बार ऑगर मशीन को परेशानी का सामना करना पड़ा. इंटरनेशनल टनलिंग एक्सपर्ट ऑर्नल्ड डिक्स ने बताया कि ऑगर मशीन खराब हो गई और अब आगे इससे काम नहीं लिया जा सकता है.

जब मजदूरों तक पहुंची मदद

सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के काम में 27 नवंबर से तेजी आना शुरू हुआ. दरअसल, सुरंग को मैन्युअली यानी हाथों से खोदने के लिए 12 रैट होल माइनिंग एक्सपर्ट के एक ग्रुप को बुलाया गया. इनका काम आखिरी के 10 से 12 मीटर के फासले को खत्म करना था. मैन्युअल ड्रिलिंग के बाद बचावकर्मियों ने सुरंग में एक पाइप फिट किया. इस तरह वह 57 मीटर की दूरी तक पहुंच गए. इस तरह मजदूरों तक पहुंचने का काम पूरा हुआ.

अधिकारियों के मुताबिक, 60 मीटर के बचाव शॉफ्ट में स्टील के पाइप से इन मजदूरों को बिना पहिए वाले स्ट्रेचर के बाहर निकाला गया. मजदूरों को एक-एक करके 800 मिमी के उन पाइपों से बनाए गए रास्ते से बाहर निकाला गया जिन्हें अवरूद्ध सुरंग में फैले 60 मीटर मलबे में ड्रिल करके अंदर डाला गया था. मजदूरों को बाहर निकाले जाने के बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें सिलक्यारा से 30 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदने से पहले जानें भाव

Rise in gold and

 

28 नवंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61895 रुपये हो गई

भारतीय सर्राफा बाजार में 24 नवंबर 2023 को सोने के भाव में तेजी देखने मिली है। सोने का भाव 61895 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 नवंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 458 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 73046 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 24 नवंबर से 1947 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 24 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61437 रुपये थी। 28 नवंबर की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61895 रुपये हो गई है। इसी तरह 24 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73046 रुपये थी। 28 नवंबर की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74993 रुपये हो गई।

28 नवंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61895 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56696 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46421 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36209 रुपये हो गई है।

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

एनिमेल मूवी के लिए रणवीर कपूर ने ली 70 करोड़ की फीस!

 

रणबीर कपूर इन दिनों एनिमेल फिल्म के वजह से चर्चाओं में हैं। रणबीर की यह फिल्म 1 दिसबंर को रिलीज होनेवाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं तो वहीं रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ भी हो रही हैं। फिल्म में रणबीर का लुक भी लोगों को पसंद आया हैं। रणबीर का खुंखार लुक अभी काफी चर्चा में भी हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की फीस की भी चर्चा हो रही हैं। खबरों के मुताबिक एनिमेल फिल्म के लिए रणबीर ने बड़ा एमाउंट फीस के तौर पर लिया हैं। रणबीर को एनिमेल के लिए इतना फीस मिला हैं कि हर कोई जानकर हैरान हो जायेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने एनिमेल फिल्म के लिए 70 करोड़ रुपया फीस के तौर लिया हैं। 70 करोड़ एक बड़ा एमाउंट हैं। आजकल बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मे 70 करोड़ की लाइफटाइम कमाई नहीं कर पा रहे हैं और रणबीर एक फिल्म से ही 70 करोड़ फीस ले रहे हैं।

#download #animal #AnimalMovie #HDdownload

ग्रह-नक्षत्रों के दुष्प्रभाव से बचना है तो घर में जरूर रखें चांदी की ये चीजें

these silver things

 

कई बार ग्रहों-नक्षत्रों के स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। नौकरी या व्यापार के साथ-साथ पारिवारिक जीवन और सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, चंद्रमा मन को प्रभावित करते हैं। चंद्र दोष दूर करने पर जातक को जहां मानसिक शांति मिलती है, वहीं सेहत संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाती है। पंडित शर्मा के मुताबिक, यदि आपको भी जीवन में इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो घर में चांदी की कुछ चीजें जरूर रखना चाहिए।

अलमारी में रखें चांदी का गिलास

हिंदू ज्योतिष के मुताबिक, एकादश भाव में स्थित राहु तथा पंचम भाव में विराजमान केतु की शांति के लिए चांदी के गिलास घर में जरूर रखना चाहिए। चांदी के ग्लास में पानी पीना भी शुभ माना जाता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होती है। यदि आप इसका रोज उपयोग नहीं करना चाहते तो अलमारी में भी रख सकते हैं।

चांदी की डिब्बी

राहु दोष को दूर करने के लिए तिजोरी या अलमारी में चांदी की डिब्बी में पानी भरकर रखना चाहिए। यदि किसी जातक की कुंडली में चतुर्थ भाव में राहु है तो डिब्बी में शहद भरकर जमीन में दबा देना चाहिए। ऐसा करने से राहु दोष दूर हो जाता है। आर्थिक दिक्कतें दूर होती है।

चांदी का हाथी

व्यापार में लाभ पाने के लिए घर में चांदी से बना हाथी रखना शुभ होता है। चांदी का छोटा हाथी पंचम और द्वादश में बैठे राहु को शांत करता है। व्यापार में लाभ मिलता है। आर्थिक बाधाएं दूर होती है। इसके अलावा शादी में देरी हो रही है तो शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार को सुबह चांदी की एक गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर पहनें। इससे जल्द विवाह होता है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रिचर्ड्सन की गेंद पर कैच दे बैठे ईशान किशन

Australia won the

 

 

टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। पहला मैच भारत ने 2 विकेट से और दूसरा मुकाबला 44 रनों से जीत लिया। अब तीसरा मैच मंगलवार (28 नवंबर) को गुवाहाटी के बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने उतरेगी। वहीं, कंगारू के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच में रनों की बारिश हुई। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 235/4 का स्कोर बनाया। भारत ने 9वीं बार 220 से ज्यादा रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम 191/9 का स्कोर ही बना पाई। रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए।

 

टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव शायद ही अपने प्लेइंग 11 में बदलाव करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने जूझते नजर आए। हालांकि कप्तान मैथ्यू वेड, मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड ने भारतीय बॉलर्स पर पलटवार करने की कोशिश की। कुछ हद तक इसमें कामयाब भी हुए। इस सीरीज में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अपनी गेंदबाजी पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 एक्स फैक्टर खिलाड़ी

यशस्वी जयसवाल के रूप में टीम इंडिया को आक्रमक बल्लेबाज मिला है। उन्होंने जब भी मौका मिला है खुद को साबित किया है। दूसरे टी20 मैच में कुछ ऐसा ही हुआ। जब 21 वर्षीय इस युवा बैट्समैन ने 53 रन जड़कर भारतीय स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में मदद की। सीन एबॉट के ओवर में 24 रन जड़कर यशस्वी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

मैथ्यू वेड 23 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों को दबाव में ले आए थे। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अपने कप्तान से ऐसे ही आक्रमक खेल की उम्मीद होगी। वेड ने टीम इंडिया के खिलाफ पिछले छह टी20 में पांच बार 40 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

 

बरसापारा स्टेडियम पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहेगी। यहां एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इस मैदान में अब तक दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहला मैच 2017 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। जिसमें कंगारू ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। दूसरा टी20 भारत और श्रीलंका के बीच था, जो बेनतीजा रहा। तीसरा टी20 2022 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 16 रनों से जीत दर्ज की थी।

बरसापारा स्टेडियम में होने वाला तीसरा टी20 मैच में ओस फैक्टर काम करेगा। ऐसे में गेंदबाजों के लिए मुश्किलें होने वाली है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला सही रहेगा। यहां आउटफील्ड तेज है।

मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने का काम जारी, परिजन को अंदर भेजा गया

The work of taking

 

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद पूरी कर ली गई है। ताजा खबर यह है कि किसी भी वक्त मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे कर्मचारियों ने जयकार लगाए और विजय का साइन दिखाया है। इसके बाद एक-एक कर कई एंबुलेंस अंदर भेजी गई। डॉक्टर भी तैनात है। किसी भी वक्त एक-एक कर मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है। एक मजदूर को निकालने में तीन से चार मिनट का समय लगेगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन का 17वां दिन, जानिए आज क्या-क्या हुआ

मजदूरों के परिजन को अंदर भेजा गया है। ये परिजन अलग-अलग प्रदेशों से आए थे। इन्हें गेट पास जारी किए गए थे।
बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

मजदूरों का सुरंग के भीतर ही स्वास्थ्य परीक्षण होगा। सुरंग के भीतर जहां मजदूर फंसे हैं, वहां का तापमान लगभग 30 से 35 डिग्री है, जबकि सुरंग के बाहर सिलक्यारा का वर्तमान तापमान 10 डिग्री के आसपास है। यही भी एक कारण है कि मजदूरों को एकदम से बाहर नहीं लिया जाएगा।

उत्तरकाशी जिला अस्पताल सहित सभी निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऋषिकेश एम्स, जौलीग्रांट हिलालयन अस्पताल, देहरादून मैक्स अस्पताल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी को कहा गया कि किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहें। यदि किसी मजदूर की तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो एयरलिफ्ट कर लाया जाएगा।

(सिलक्यारा सुरंग के बाहर तैनात एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान।)

सिलक्यारा घटनास्थल से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर श्रमिकों की एंबुलेंस ले जाई जाएंगी।

सुरंग के भीतर एंबुलेंस को बैक करते हुए लगाया गया। मुख्य सुरंग में भीतर 200 मीटर पर आया था मलबा। वहीं से बनाई गई है अस्थायी निकासी सुरंग। सबसे पहले उम्रदराज और अस्वस्थ दिखने वाले श्रमिकों को बाहर निकाला जाएगा।

मजदूरों के साथ ही उनके परिजन को भी बता दिया गया है कि आज रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से बात की और ताजा अपडेट के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी।

 

अभी दो तरफा खुदाई की जा रही है। एक वर्टिकल और दूसरी होरिजेंटल। होरिजेंटल खुदाई मैन्युल की जा रही है।

20 मजदूरों की टीम बारी-बारी से यह काम कर रही है। अब तक 52 मीटर की निकासी सुरंग तैयार की जा चुकी है। सबकुछ ठीक रहा तो 58 या 60 मीटर की खुदाई के बाद फंसे मजदूरों तक पहुंचा जा सकेगा। इस तहर मंगलवार शाम तक अच्छी खबर खाने की उम्मीद बढ़ गई है।

बाहर निकलते ही मजदूरों को अस्पताल ले जाया जाएगा

इस बीच, फंसे हुए 41 मजदूरों के परिजनों को उनके कपड़े और बैग के साथ तैयार रहने को गया है। मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा।

आज 17वां दिन है जब सुरंग में मजदूर फंसे हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरंग के अंदर रैट माइनर्स द्वारा मलबे को भेदकर बनाई जा रहे निकास सुरंग का कार्य तेजी से चल रहा है। यह टीम ने करीब 4 मीटर खोदाई कर चुकी है। इस तरह अब टास्क 52 मीटर निकास सुरंग तैयार हो चुकी है।

श्रमिकों तक पहुंचने के लिए 58 से 60 मीटर सुरंग बनाई जानी है। इसके अलावा सुरंग के ऊपरी भाग से भी वर्टिकल ड्रिलिंग जारी है।‌ अब तक 42 मी ड्रिलिंग हो चुकी है। यहां से 88 मीटर ड्रिलिंग होनी है। वर्टिकल ड्रिलिंग कुल 88 मीटर होनी है, इसमें से 42 कर ली गई है।

पश्चिम बंगाल के Albert Kabo Lepcha बने सा रे गा मा पा शो के विजेता, पहले थे शेफ

West Bengal's Albert

 

टेलीविजन का सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा सबसे लोकप्रिय शो है। इस शो की शुरुआत 1995 में हुई थी। शो के कई सीजन आ चुके हैं। इस साल सा रे गा मा पा के नए सीजन का प्रीमियर तीन साल पहले हुआ था। वहीं, बीते दिन 26 नवंबर को सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस सीजन को उनका विनर मिला। फिनाले में बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। इस बार के सीजन के विनर एल्बर्ट काबो लेपचा बने हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कौन हैं एल्बर्ट काबो लेपचा और कैसी थी उनकी सा रे गा मा पा शो की जर्नी।

दरअसल, सा रे गा मा पा में कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल के रहने वाले काबो लेपचा की सिंगिंग ने दर्शकों के साथ-साथ जजेस का भी हर बार दिल जीता। शुरू से ही शो के जज हिमेश रेशमिया, अनु मलिक और नीति मोहन इस कंटेस्टेंट की सिंगिंग के दीवाने हो गए थे। आखिरकार इस सीजन की ट्रॉफी Albert Kabo Lepcha ने ही जीती। अब फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर रहे हैं। साथ ही Albert ने भी ट्रॉफी के साथ अपनी एक फोटो साझा की है। वहीं, निष्ठा शर्मा और रणिता बनर्जी इस सीजन के फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने।

 

एल्बर्ट ने जाहिर की अपनी खुशी

एल्बर्ट मे भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे लिए यह सपना सच होने जैसा है। ईमानदारी से कहूं, तो ये एक बहुत ही टफ प्रतियोगिता थी, क्योंकि इस सीजन में सब कंटेस्टेंट काफी टैलेंटेड थे। मैं सच में आभारी हूं कि मुझे उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला। मैंने इस पूरे सफर में बहुत कुछ सीखा है, जिसके लिए मैं अपने मैंटर को धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने बतौर सिंगर मेरे पोटेंशियल को एक स्केल अप किया है। मुझे अपनी खुद की सिंगल रिलीज करने का भी मौका मिला। मुझे लोगों का काफी प्यार मिला। मेरी इस जर्नी को खूबसूरत बनाने के लिए मैं सबका शुक्रिया अदा करता हूं।”

शेफ के तौर पर भी काम कर चुके हैं

विनर के बैकग्राउंड की बात करें, तो कालिम्पोंग से ताल्लुक रखने वाले एल्बर्ट 27 साल के हैं। वे अपनी पत्नी के साथ कोलकाता में रहते हैं। इस शो में आने से पहले वे महीने में 5 से 7 शोज लाइव किया करते थे। उनका खुद का बैंड भी है, जिसका नाम काबो एंड कंपनी है, जहां वे अपने बैंड मेंबर्स के साथ मिलकर परफॉर्म करते हैं। उन्होंने स्कूल के दिनों से ही गाना शुरू कर दिया था, वे चर्च में भी गाया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद उन्होंने बतौर शेफ भी काम किया, लेकिन दादा की डेथ के बाद वह अपने होम टाउन वापस आ गए और उन्होंने एक सिंगर के रूप में गाना शुरू किया। वे टूरिस्ट गाइड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ा शीतलहर का प्रकोप, 9 डिग्री तक गिरा पारा, जानें अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Cold wave increases

 

मध्य प्रदेश में बेमौसम हो रही बारिश की वजह से तापमान पर असर पड़ा है. मध्य प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां पर 9 डिग्री तक तापमान नीचे गिर गया है, जिसकी वजह से मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई है. नवंबर के महीने में शीत लहर का प्रकोप दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग आने वाले दो-तीन दिनों में भी मौसम में बहुत ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं जाता रहा है.

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बारिश की वजह से तापमान में काफी कमी देखने को मिल रही है. यदि पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो छिंदवाड़ा में 2 इंच बारिश हुई है, जिससे यहां तापमान 17.2 डिग्री से 9.4 डिग्री तक नीचे गिर गया है. इसी तरह दमोह में 25.2 डिग्री से 3.3, जबलपुर में 23.5 डिग्री से 3.9, खजुराहो में 22.6 डिग्री से 4.4, मंडला में 22.8 डिग्री से 5.8, नरसिंहपुर में 28 डिग्री से 1 डिग्री तापमान नीचे गिर गया है.

इन जिलों में गिरा तापमान

वहीं तापमान गिरने का सिलसिला मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में देखा जा रहा है. रीवा में 24.5 डिग्री से 3.3 कम, सागर में 24.3 डिग्री से 1.5, सतना में 25.01 डिग्री से 1.9, सिवनी में 22 डिग्री से 5.2, बैतूल में 19.8 डिग्री से 7.4, भोपाल में 20.8 डिग्री से 6.5 डिग्री तक तापमान में कमी देखने को मिल रही है. इसके साथ ही धार में भी 19.3 डिग्री से 6 डिग्री, गुना में 24 डिग्री से 2, नर्मदा पुरम में 6.6 डिग्री, इंदौर में 20 डिग्री से 15, रायसेन में 20.2 डिग्री से 4.8 डिग्री तक तापमान में कमी देखने को मिल रही है.

तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश में जहां भी बारिश होगी, वहां पर तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत लहर जैसी स्थितियां बन रही हैं. उन्होंने बताया कि हवा की रफ्तार तेज और ठंड का प्रभाव होने से शीत लहर की पूरी संभावना है. साथ ही अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में कमी देखने को मिल रही है.

 

School news: भोपाल जिले में नर्सरी से कक्षा 5 तक का संचालन सुबह 9 बजे के पहले नहीं होगा

 

भोपाल: 28 नवंबर 2023

भोपाल जिले के सभी स्कूल में आगामी आदेश तक नर्सरी से पांचवी तक की कक्षाएं अब सुबह 9 बजे के पहले संचालित नहीं होंगी। उक्त आशय के आदेश कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को जारी किए है।

Winter school news

आदेश में कहा गया है कि शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने तथा तापमान में गिरावट के दृष्टिगत और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से नर्सरी से कक्षा – 5वीं तक सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई आदि सभी प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं प्रात: 9 बजे से पहले संचालित नहीं होगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कोलार सिक्स लेन रोड नीले निशानों की चर्चा, कई स्थानों पर फुटपाथ के लिए जगह नहीं

 

भोपाल, उपनगर कोलार में विधानसभा चुनाव होते ही कलेक्टर आशीष सिंह के दौरे के बाद कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा यकायक नीले निशान लगाने से हडकंप है। इससे पहले अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए थे, लेकिन अब यह रंग बदल दिया गया है। टीम द्वारा घर और दुकान के बाहर लगाए जा रहे इन नीले निशानों ने यहां के रहवासी और कारोबारियों को परेशानी में डाल दिया है। बताया जाता है कि पीडब्ल्यूडी की टीम ने कोलार के बीमाकुंज से लेकर अनुपम अस्पताल और यहां से लेकर ललिता नगर तक दर्जनों मकान, दुकान और व्यावसायिक संस्थानों पर नीले निशान लगाने का काम किया है। चूंकि एक तरफ की रोड का काम चल रहा है उसमें निरीक्षण में देखने मे आया है की कई स्थानों में 5 मीटर में बनने वाले फुटपाथ और ड्रेनेज वाले स्थान में ड्रेनेज तो बना है फुटपाथ गायब है।

अब दूसरी तरफ का काम किया जाना है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए ये निशान लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे करीब 100 से ज्यादा निर्माण हैं, जिन्हें हटाना होगा।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बीते दिनों कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे। उनके इस दौरे के बाद से ही यहां पर काम में गति देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के इस तरह संपत्तियों पर नीले निशान लगाना गलत है, इससे लोग भयभीत हो रहे हैं। एक साल पहले भी ऐसे ही बिना किसी जानकारी के लोगों के घर और दुकानों के बाहर लाल निशान लगा दिए गए थे। वहीं, लोक निर्माण विभाग इसे रूटीन कार्रवाई बता रहा है।

अधिकारिक सूत्र

सड़क की दोनों तरफ चौड़ाई 10.5 मीटर है बीच में 3 मीटर का डिवाइडर है। दोनों तरफ 5 मीटर जगह फुटपाथ और ड्रेनेज के लिए स्वीकृत है। कुल सड़क की चौड़ाई 34 मीटर होना चाहिए। वर्तमान में जगह उपलब्ध न होने के कारण फुटपाथ नहीं बन पा रहे है। ड्रेनेज भी बिल्डिंगों से सटा कर बनाये गए है। कुछ स्थानों में दुकानों के कॉरिडोर को फुटपाथ के लिए उपयोग किया जायेग। जैसा न्यू मार्केट में होता है। हमने चिन्ह लगाए है आगे काम प्रशासन करेगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...