आईफोन मेकर फॉक्सकॉन ने दिया चीन को झटका, 1.6 अरब डॉलर करेगी भारत में निवेश

iPhone maker Foxconn

 

एप्पल आईफोन (Apple iPhone) बनाने वाली ताईवान (Taiwan ) की कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) भारत में विस्तार योजना के तहत 1.6 बिलियन डॉलर निवेश करने जा रही है. 27 नवंबर 2023 को कंपनी ने ताईवान में एक्सचेंज फाइलिंग के तहत ये जानकारी साझा किया है. इस खुलासे में कंपनी ने कहा कि ऑपरेशनल जरुरतों को पूरा करने के लिए ये निवेश किया जा रहा है.

फॉक्सकॉन को हॉन हाई प्रीसिजन इंडस्ट्री कंपनी (Hon Hai Precision Industry Co) के नाम से भी जाना जाता है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक हॉन हाई और दूसरी ताईवान की इलेक्ट्रनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां चीन (China) और अमेरिका (United States) के बीच जारी तनाव के चलते चीन के बाहर निवेश बढ़ाना चाहती हैं और फॉक्सकॉन के भारत में निवेश के इस फैसले को इसी कड़ी के साथ देखा जा रहा है. हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने ये बताने से इंकार कर दिया है कि इस निवेश के जरिए कंपनी नया प्लांट लगाएगी या फिर पुरानी फैसिलिटी में ही निवेश करेगी.

फॉक्सकॉन का आधा से ज्यादा रेवेन्यू एप्पल से आता है. कंपनी एप्पल आईफोन के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स पिछले कई वर्षों से भारत में बना रही है. एप्पल के लेटेस्ट आईफोन 15 की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन ने भारत में की है. फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि ने बताया कि भारत में कंपनी अपने साइज को डबल करना चाहती है.

फॉक्सकॉन के 9 प्रोडक्शन कैम्पस में 30 से ज्यादा फैक्ट्री है जिसमें 10,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं. कंपनी को इससे सालाना 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा रेवेन्यू हासिल होता है. इससे पहले इसी वर्ष अगस्त महीने में कर्नाटक सरकार ने ये ऐलान किया था कि फॉक्सकॉन राज्य में 600 मिलियन डॉलर के निवेश से दो कॉम्पोनेंट फैक्ट्री का निर्माण करेगा. इसमें से एक प्लांट में आईफोन के लिए मैकेनिकल इनक्लोजर तैयार किया जाएगा. साथ ही अप्लायड मटेरियल्स के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तैयार किया जाएगा.

पांच वर्षों में दोगुना हुआ सोने का दाम, जानें ताजा भाव

Gold price has doubled in five years,

 

 

सोना आखिर सोना है… कहावत सच साबित हो गई है। निवेश की दृष्टि से देखें तो बीते पांच वर्षों में सबसे सुरक्षित और सबसे ज्यादा निवेश देने वाला माध्यम सोना ही बन गया है। बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हालत के चलते बीते पांच वर्षों में सोने का दाम दोगुने से ज्यादा हो गया है।

सोमवार को रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 63,700 रुपय रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आई है। चांदी 76,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर व प्रापर्टी की तुलना में सोने पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।

त्योहारी सीजन में हुई जबरदस्त खरीदारी

इस वर्ष त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में जबरदस्त कारोबार हुआ। प्रदेश में 140 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। अब शादी सीजन में भी सराफा संस्थानों में ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है।

जनवरी 2018 में 30,200 रुपये प्रति दस ग्राम था सोना

वर्ष 2018 में सोना 30,200 रुपये था और आज 63,700 रुपये है। चांदी 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम थी और आज 76,000 रुपये है। मतलब सोना 110 प्रतिशत और चांदी 92 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा दे रही है।

इस वर्ष 24 दिनों में नौ हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना

वर्ष 2023 में सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी रही। एक जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक सोने की कीमत में लगभग नौ हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी आई। 24 जनवरी को सोना 63,500 रुपये प्रति दस ग्राम था।

कीमतों पर एक नजर

1 जनवरी 2018 – सोना 30200 व चांदी 39600
1 जनवरी 2019 – सोना 32700 व चांदी 39000
1 जनवरी 2020 – सोना 39150 व चांदी 46700
1 जनवरी 2021 – सोना 51400 व चांदी 66400
1 जनवरी 2022 – सोना 49500व चांदी 63700
1 जनवरी 2023 – सोना 54000 व चांदी 66500
24 जनवरी 2023 – सोना 63500 व चांदी 75000

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने झोंकी पूूरी ताकत, सोनिया गांधी हैदराबाद में करेंगी रोड शो

election campaign in Telangana

 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को है. आज (28 नवंबर) यहां चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दल कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. बात चाहे कांग्रेस की हो या बीजेपी की. दोनों ही दलों ने अपने बड़े और राष्ट्रीय नेताओं को यहां चुनाव प्रचार में उतार दिया है.

कांग्रेस की तरफ से आज चुनाव प्रचार में खुद सोनिया गांधी उतरेंगी. इसके अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी लोगों से वोट मांगेंगे. साथ ही पार्टी के कई और बड़े नेता आज तेलंगाना में डेरा डालेंगे. वहीं, दूसरी ओर बीजेपी की तरफ से भी कई बड़े नेता आज यहां पहुंचेंगे और वोट मांगेंगे.

सोनिया गांधी का कार्यक्रम

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी की बात करें तो वह आज पहली बार तेलंगाना में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी. वह हैदराबाद में एक रोड शो करेंगी. इस रोड शो में उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा कई और बड़े नेताओं के इस रोड शो में शामिल होने की खबर है.

बीजेपी के लिए महाराष्ट्र के दो बड़े नाम दिखेंगे

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी की तरफ से भी चुनाव प्रचार के लिए कई बड़े नेता आज मैदान में उतरेंगे. आज पार्टी के प्रचार को धार देने के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सुबह 10 बजे देवरकोंडा में एक जनसभा करेंगे, जबकि उनकी दूसरी जनसभा नागार्जुन सागर में दोपहर 2 बजे होगी. केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सुबह 9 बजे वारंगल पश्चिम में एक रोड शो करेंगी. इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना शिंदे गुट के नेता एकनाथ शिंदे आज बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में तीन जनसभाएं करेंगे.

MP के बालाघाट में डाक मतपत्र गिनने की फैली अफवाह, तहसीलदार निलंबित

Rumor of counting of

 

बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट में सोमवार को मतगणना के पहले डाक मतपत्रों को गिनने संबंधी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। सूचना मिलने पर कांग्रेसी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर और रिटर्निंग आफिसर (आरओ) को भी इसकी सूचना दी गई। प्रशासन ने इसे अफवाह बताया है। अलबत्ता प्रक्रियागत गलती सामने आने पर मत पत्रों के नोडल अधिकारी तहसीलदार लालबर्रा हिम्मत सिंह भवेड़ी को निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि डाक मतपत्र रखने का कार्य किया जा रहा था। डाक मतपत्र आने पर उनके 50-50 के बंडल बनाकर उन्हें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाता है। इस दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है।

इसका एक वीडियो भी प्रसारित हो गया। निर्वाचन आयोग ने माना त्रुटि हुई निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रारंभिक जांच में प्रक्रियात्मक त्रुटि पाई गई, जिसके आधार पर डाक मत पत्रों के नोडल अधिकारी तहसीलदार लालबर्रा हिम्मत सिंह भवेड़ी को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पूरे मामले में कलेक्टर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इसमें किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है, केवल प्रक्रियात्मक त्रुटि पाई गई है। डाक मत पत्रों को विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग करने के संबंध में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को सूचना दी गई थी।

जब यह काम चल रहा था तब कांग्रेस के निराला सिंह बघेल और विनय दसेरिया वहां उपस्थित रहे लेकिन भ्रम यह फैल गया कि मत पत्रों की गिनती की जा रही है। बालाघाट जिले में आने वाली बैहर विधानसभा सीट के लिए 429, लांजी में 553, परसवाड़ा में 452, बालाघाट में 1,308, वारासिवनी में 391 और कटंगी विधानसभा सीट के 126 डाक मत पत्र निकले। जिन्हें अलग-अलग झोले में रखकर फिर सीलबंद कर दिया गया। मतों को खोला नहीं गया है और न ही गिनती की गई है।

गंभीर मामला है, दोषियों पर कार्रवाई हो

कमल नाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बालाघाट जिले में डाक मत पत्र को मतगणना से पहले ही खोले जाने और छेड़छाड़ की आशंका का एक वीडियो सामने आया है। इसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी ने की है। यह अत्यंत गंभीर मामला है।

दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे मुस्तैद रहें और कोई गड़बड़ी न होने दें। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने सवाल पूछा कि मतगणना के पहले कोषालय के स्ट्रांग रूम से डाक मत पत्रों को निकालकर कर्मचारियों को कैसे सौंप दिया गया।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा.गिरीश कुमार मिश्रा ने नियम का उल्लंघन कराया है। यह संदेह को जन्म देता है। कलेक्टर सहित जो भी कर्मचारी इस काम में संलग्न थे, उन्हें निलंबित किया जाए।

चुनाव के बाद पहली बार बुधनी पहुंचे सीएम शिवराज सिंह, बारिश में छाता लगाकर साधना सिंह ने सुना शिवराज सिंह का भाषण

CM Shivraj Singh

 

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव मतदान के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र बुधनी के शाहगंज पहुंचे. सीएम शिवराज सिंह बुधनी विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी हैं. शिवराज सिंह चौहान सीएम बनने के बाद बुधनी से चौथी बार बीजेपी के प्रत्याशी बने हैं. हर बार की तरह इस बार भी सीएम शिवराज सिंह चौहान नामांकन जमा करने के बाद प्रचार-प्रसार के लिए नहीं पहुंचे और कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी थी.

मतदान वाले दिन के अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सोमवार (27 नवंबर) को शाहगंज पहुंचे. शाहगंज में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह के साथ पत्नी साधना सिंह चौहान भी पहुंचीं. खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान बारिश हो रही थी. कार्यक्रम के दौरान पत्नी साधना सिंह चौहान ने पति शिवराज सिंह चौहान का संबोधन छाता लगाकर सुना.

‘देश देखेगा बुधनी विधानसभा का परिणाम’

सीएम शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के संबोधन के दौरान हंसी मजाक के मूड में नजर आए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अद्भुत हैं. सीएम ने कहा कि यही एकमात्र क्षेत्र ऐसा होगा जहां उम्मीदवार केवल फार्म भरने आता है और वोट डालने आता है. ये कही नहीं होता, उम्मीदवार एकाध दिन तो आते ही हैं. जो चुनाव लड़ता है वो जनता के बीच जाते ही हैं, लेकिन आप सभी ने कह दिया था कि इधर देखना मत, बस आप तो वोट डालने ही आना. आप सभी ने शिवराज बनकर चुनाव लड़ा है और मुझे पूरा विश्वास है आप सभी की मेहनत से इस बार बुधनी विधानसभा का आशीर्वाद ऐसा मिलेगा कि सारा देश देखेगा. परिश्रम की पराकाष्ठा आप सभी ने की है.

‘सभी ने शिवराज बन लड़ा चुनाव’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सभी लोगों पर एक महीने का दायित्व रहता है, उसके बाद पांच साल तक बेहतर से बेहतर करने की कोशिश करुंगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आभार व्यक्त किया. कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सबने शिवराज बनकर चुनाव लड़ा है और मुझे पूरा विश्वास है आप सबकी मेहनत से इस बार बुधनी विधानसभा का आशीर्वाद ऐसा मिलेगा की सारा देश देखेगा. कार्यक्रम को विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया.

मंच से उतर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे सीएम

बुधनी में संबोधन के दौरान सीएम शिवराज सिंह का अलग रुप देखने को मिला. जब वह मंच से संबोधन के बाद, वहां से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज अच्छा नहीं लग रहा है मंच पर. आज तो हाथ मिलाने का दिन है, फोटो खिंचाने का दिन है, साथ मिलकर खाना खाने का दिन है. यह कहकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के बीच जा पहुंचे.

पांच सरकारी बैंक ग्राहकों को दे रहे सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन, जान लें फायदे की बात

अगर आप साल के अंत तक घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको ऐसे सरकारी बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो अपने ग्राहकों को 30 से 75 लाख रुपये तक का सबसे सस्ता होम लोन ऑफर कर रहे हैं. इस लिस्ट को paisabazaar.com की लिस्ट के अनुसार बनाया गया है.

 

इंडियन ओवरसीज बैंक ग्राहकों को 8.40 फीसदी की शुरुआती दर से होम लोन ऑफर कर रहा है. वहीं बैंक ग्राहकों को 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस पर छूट दे रहा है.

देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को 8.40 फीसदी से लेकर 10.05 फीसदी के बीच ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं ग्राहकों को बतौर प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.17 फीसदी देना होता है जिसमें 100 फीसदी की छूट 31 दिसंबर, 2023 तक मिल रही है.

पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को होम लोन पर 8.40 फीसदी से लेकर 10.15 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. लोन का की अवधि 30 वर्ष की है.

पंजाब और सिंध बैंक 30 से 75 लाख रुपये के होम लोन के लिए ग्राहकों को से 8.50 फीसदी से लेकर 10.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक के प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो यह लोन राशि का 0.25 फीसदी तक हो सकता है.

बैंक ऑफ बड़ौदा के फेस्टिव ऑफर के तहत बैंक होम लोन पर 8.40 फीसदी से लेकर 10.65 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं प्रोसेसिंग फीस में 31 दिसंबर, 2023 तक 100 फीसदी की छूट मिल रही है.

RBI ने 3 बैंकों पर लगाया 10 करोड़ रुपये जुर्माना, 5 कोऑपरेटिव बैंक भी नहीं बच पाए

Baikuntha Chaturdash

RBI Penalty on Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का उल्लंघन कर रहे तीन बैंकों पर 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा जुर्माना लगाया है. साथ ही आरबीआई ने 5 कोआपरेटिव बैंकों पर भी एक्शन लिया है. केंद्रीय बैंक ने सिटी बैंक पर सबसे ज्यादा 5 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा पर 4.34 करोड़ और इंडियन ओवरसीज बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है.

 

क्यों लेना पड़ा एक्शन 

निजी क्षेत्र के सिटी बैंक पर सबसे ज्यादा जुर्माना लगाया गया है. इस बैंक पर आरोप है कि वह बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट का उल्लंघन कर रहा है. साथ ही रिस्क मैनेजमेंट और वित्तीय सेवाओं की आऊटसोर्सिंग के लिए आरबीआई की गाइडलाइन्स का पालन नहीं कर रहा. बैंक ऑफ बड़ौदा पर लार्ज कॉमन एक्सपोजर के सेंट्रल रिपोजिटरी को बनाने से संबंधित नियमों के उल्लंघन का आरोप है. उधर, चेन्नई स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक को लोन और एडवांस के नियमों का न पालन करने का दोषी पाया गया है.

कस्टमर्स पर नहीं पड़ेगा असर 

रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि इन तीनों बैंकों पर जुर्माना गाइडलाइन का पालन ठीक से नहीं करने की वजह से लगाया गया है. इसका मकसद बैंकों और उनके ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल उठाना नहीं है. आरबीआई ने इन बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसमें उन्हें जुर्माने से बचने के लिए सफाई देने को कहा है.

पांच कोऑपरेटिव बैंक भी नपे 

इससे पहले आरबीआई ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन कर रहे 5 कोऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगाया था. इनमें श्री महिला सेवा सहकारी बैंक, पोरबंदर विभागीय नागरिक सहकारी बैंक, सर्वोदय नागरिक सहकारी बैंक, खंबात नागरिक सहकारी बैंक और वेजलपुर नागरिक सहकारी बैंक शामिल हैं. इन पर 25 हजार रुपये से 2.5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है.

अभ्युदय सहकारी बैंक का कंट्रोल अपने हाथ में लिया 

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अभ्युदय कोऑपरेटिव बैंक के बोर्ड को अगले एक साल के लिए सुपरसीड करने का ऐलान किया. हालांकि, बैंक के बिजनेस पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है. सेंट्रल बैंक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक सत्य प्रकाश पाठक को अभ्युदय कोऑपरेटिव बैंक का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है. साथ ही एक कमिटी ऑफ एडवाइजर्स भी नियुक्त की है. रिजर्व बैंक का कहना है कि अभ्युदय कोऑपरेटिव बैंक के गवर्नेंस के खराब स्टैंडर्ड के चलते उसे एक्शन लेने पर मजबूर होना पड़ा है.

बैकुंठ चतुर्दशी पर आज हर सौंपेंगे हरि को सृष्टि का भार

Baikuntha Chaturdash

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से बैकुंठ चतुर्दशी पर शनिवार रात 11 बजे हरिहर मिलन की सवारी निकाली जाएगी। श्री हर (भगवान महाकाल) श्री हरि (श्री द्वारकाधीश जी) को सृष्टि का भार सौंपने गोपाल मंदिर जाएंगे। मध्यरात्रि 12 बजे गोपाल मंदिर में हरि-हर मिलन होगा।

 

पश्चात रात दो बजे भगवान महाकाल की सवारी पुन: महाकालेश्वर मंदिर लौटेगी। हरि-हर मिलन देखने के लिए देशभर से हजारों भक्त उमड़ेंगे। प्रशासन द्वारा सुगम दर्शन के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु सृष्टि के संचालन का भार श्री हर भगवान महाकाल को सौंपकर पाताल लोक में राजा बलि के यहां विश्राम करने आते हैं। चातुर्मास के चार माह भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं।

मान्यता है देव प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु पुन: बैकुंठ धाम लौट आते हैं। भगवान श्री हरि के लौटने पर हर भगवान महाकाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की बैकुंठ चतुर्दशी पर उन्हें सृष्टि का भार सौंपने जाते हैं। धर्मकथा का यह दृश्य शनिवार रात उज्जैन के गोपाल मंदिर में साकार होगा।

गोपाल जी को बिल्व पत्र की माला भेंट करेंगे महाकाल

हरि द्वारकाधीश गोपाल जी से मिलने जाते वक्त हर (भगवान महाकाल) उनके लिए वस्त्र, मिष्ठान तथा बिल्व पत्र की माला भेंट स्वरूप लेकर जाएंगे। सवारी के गोपाल मंदिर पहुंचने पर महाकाल मंदिर के पुजारी राजाधिराज की ओर से गोपाल जी को बिल्व पत्र की माला भेंट करेंगे।

गोपाली जी की ओर से भी भगवान महाकाल का खूब आतिथ्य सत्कार होगा। गोपाल मंदिर के पुजारी भगवान महाकाल को तुलसी की माला पहनाएंगे। साथ ही वस्त्र, मिष्ठान, सूखे मेवे, फल आदि भेंट करेंगे।

भस्म आरती में महाकाल में होगा हरि-हर मिलन

शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे गोपाल मंदिर में हरि हर मिलन के बाद महाकाल मंदिर में भी हरिहर मिलन की परंपरा निभाई जाएगी। तड़के चार बजे भस्म आरती में पुजारी मंदिर परिसर स्थित साक्षी गोपाल मंदिर से झांझ डमरू की मंगल ध्वनि के साथ गोपाल जी को गर्भगृह में लेकर आएंगे तथा भगवान महाकाल के सम्मुख विराजित करेंगे। पश्चात विशेष पूजा-अर्चना के साथ हरि-हर मिलन कराया जाएगा।

सांदीपनि आश्रम में हरि-हर मिलन की खुशी में महाभोग लगेगा

भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में बैकुंठ चतुर्दशी पर अन्नकूट महोत्सव की परंपरा है। पुजारी पं. रूपम व्यास ने बताया सांदीपनि आश्रम मे हरि-हर मिलन की खुशी में भगवान को अन्नकूट लगाया जाता है। शनिवार दोपहर एक बजे हरि-हर मिलन कराया जाएगा। महाभोग लगाकर आरती की जाएगी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

Voting begins for

 

वोट डालने से पहले हुनमान मंदिर पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

 

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे वोट डालने से पहले हनुमान मंदिर पहुंची. झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की

 केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- राजस्थान में बनेगी बीजेपी सरकार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के किसमदेसर में वोट डालने से पहले कहा, ‘मैंने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है. बीजेपी राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है.’

 सचिन पायलट बोले- छोड़िए किस ने क्या कहा? सब मिलकर सरकार बनाएं

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सभी से वोटिंग की अपील की. इसी बीच उनको लेकर दिए गये बयानों पर उन्होंने कहा, छोड़िए कि किसने क्या कहा, आइये सब लोग मिलकर सरकार बनाते हैं. हम लोग यहां पर रिवाज बदलने आए हैं. जो जनता का निर्णय होता है वो सबसे संजीदा होता है. मुझे भरोसा है कि जनता पिछले 5 साल में हमारे काम को देखेगी और हमको जिताएगी.

अमित शाह ने की वोटिंग की अपील

झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री और झालरापाटन विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी वसुंधरा राजे कुछ ही देर में अपने मतदान केंद्र हाउसिंग बोर्ड स्थित मतदान केंद्र 32 पर कुछ देर में वोट डालने आएंगी

 राजस्थान विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह ने की वोटिंग की अपील

वीरभूमि राजस्थान के जन-जन की आकांक्षाओं को केवल एक भ्रष्टाचार मुक्त मजबूत सरकार ही पूरा कर सकती है. राजस्थान के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूँ. आपका एक वोट प्रदेश में युवाओं का भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा और तुष्टीकरण मुक्त शासन सुनिश्चित करेगा.

 राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. जयपुर, जोधपुर, झालावाड़ और राज्य की सभी पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू करा दिया गया है.

वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- वोट जरूर दें राजस्थान के युवा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं.

 वोटिंग से पहले बोले सीएम अशोक गहलोत- पीएम मोदी हमारी सरकार नहीं गिरा सके

वोटिंग से पहले मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री केवल एक या दो मीटिंग, ‘एक समय था जब प्रधानमंत्री राज्य में सिर्फ 2-3 रैलियां ही करते थे और उनका संदेश गांव-गांव तक जाता था, लेकिन अब, प्रधानमंत्री को 30 बैठकें करनी पड़ती हैं. उन्होंने अपने भाषणों के दौरान मुझ पर हमला किया क्योंकि उन्हें इस बात का दुख है कि वे (बीजेपी) राजस्थान में हमारी सरकार नहीं गिरा सके इसलिए वह हम पर धावा बोल रहे हैं.’

वोटिंग के लिए लगाए गए 1,70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी

मतदान प्रक्रिया सुचारू, शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए 1,70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं जिनमें राजस्थान पुलिस के 70 हजार से अधिक जवान, 18 हजार राजस्थान होमगार्ड, 2 हजार राजस्थान बॉर्डर होमगार्ड, अन्य राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश) के 15 हजार होमगार्ड और आरएसी की 120 कंपनियां शामिल हैं.

 कुल 2,74,846 मतदान कर्मी कराएंगे चुनाव

विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए 6,287 माइक्रो आब्जर्वर और 6247 सेक्टर अधिकारी मय रिजर्व नियुक्त किए गए हैं. इसी तरह 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान कराएंगे. 7960 महिला मतदानकर्मी महिला प्रबंधित मतदान केंद्रों पर और 796 दिव्यांग मतदान कार्मिक दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्रों पर कमान संभालेंगे.

 बीजेपी के इन नेताओं के भाग्य का फैसला करेगी जनता

बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया तथा सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, बाबा बालकनाथ और किरोड़ी लाल मीणा हैं. बीजेपी ने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा छह सांसदों और एक राज्यसभा सदस्य सहित 59 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है.

 EVM में कैद होगा कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं का भविष्य

सत्तारूढ़ कांग्रेस की ओर से इस बार भी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे नेताओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, शकुंतला रावत, उदय लाल आंजना, महेंद्रजीत सिंह मालवीय तथा अशोक चांदना व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं.

 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

राज्य में 200 में से 199 सीटों पर मतदान हो रहा है जहां 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे. अधिकारियों के अनुसार मतदान करवाने के लिए पौने तीन लाख से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है. इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल हैं, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं.

राजस्थान में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. 1993 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से हर पांच साल में यहां सरकार बदलने का रिवाज रहा है. इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी की सरकारें ही बनती रही हैं. इसलिए बीजेपी नेता उम्मीद लगाए हैं कि इस बार भी यह रिवाज जारी रहा तो सत्ता की बागडोर बीजेपी के हाथ आएगी. वहीं, कांग्रेस को उम्मीद है कि करीब तीन दशक से चला आ रहा यह रिवाज इस बार बदलेगा.

कांग्रेस और बीजेपी दोनों की ओर से कई चुनावी वादे किए गए हैं. कांग्रेस ने सात गारंटियों की घोषणा के साथ ही अशोक गहलोत सरकार के कार्यों, उसकी ओर से चलाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों पर जनता का ध्यान खींचने की कोशिश की है. वहीं, बीजेपी ने इस चुनाव के मद्देनजर अपने चुनाव प्रचार अभियान में महिलाओं के खिलाफ अपराध, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर गहलोत सरकार को जमकर घेरा है.

बीजेपी ने राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 2018 की तरह अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के लिए एक सीट छोड़ी है. आरएलडी के मौजूदा विधायक सुभाष गर्ग भरतपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं.

सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आदि शामिल हैं.

वहीं, बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ और बाबा बालकनाथ आदि मैदान में हैं.

MP Govt Employee News: शासकीय सेवकों का वेतन हर माह की एक तारीख तक आहरित करने के निर्देश

 

भोपाल: 24 नवंबर 2023

कलेक्टर आशीष सिंह ने आहरण एवं संवितरण अधिकारी जिला कोषालय भोपाल को निर्देश दिए है कि प्रत्येक माह की एक तारीख को सभी शासकीय सेवकों को वेतन भुगतान किया जाए। उल्लेखनीय है कि म.प्र. कोषालय संहिता 2020 के सहायक नियम 109 (3) में प्रावधनित है कि सभी आहरण संवितरण कार्यालयों के प्रत्येक शासकीय सेवक का मासिक वेतन आगामी माह की 5 तारीख तक न होने की स्थिति में विलंब के लिये संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी की जबावदेही होगी।

कलेक्टर ने कहा कि निर्देशों की अवहेलना की जाकर मासिक वेतन के देयक नियत समय में कोषालय में प्रस्तुत नही किये जा रहें हैं, फलस्वरूप शासकीय सेवकों के वेतन में अनावश्यक विलंब की स्थिति निर्मित हो रही है, इसके अतिरिक्त अधिकाशं कार्यालय उनके अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों का मासिक वेतन STOP SALARY PAYMENT के माध्यम अथवा विलंब से आहरित करते हैं, किन्तु STOP SALARY PAYMENT एवं विलंब से भुगतान के संबंध में, उसका कारण एवं सक्षम स्वीकृति संलग्न नही की जाती है, जिससे त्रुटिपूर्ण भुगतान एवं वित्तीय अनियमितता, गबन की स्थिति बन सकती है।

उन्होंने निर्देश दिए है कि माह के अंतिम कार्य दिवस के पूर्व सभी प्रकार के वेतन देयक पारित किये जाने के लिए कोषालय में ऑनलाईन प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...