Kolar six lane : अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधितों को नोटिस देने के निर्देश

 

भोपाल कलेक्टर ने कोलार सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

– धूल रोकने पानी का करें नियमित छिड़काव

भोपाल: 24 नवंबर 2023

कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को कोलार सड़क निर्माण का पैदल निरीक्षण किया।इस दौरान एसडीएम अंशुल खरे, एसडीएम आशुतोष सहित नगर निगम, प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने कोलार तिराहा से चूनाभट्टी, सर्वधर्म, मंदाकिनी,दानिश कुंज होते हुए आलोकधाम तक सड़क निर्माण कार्य का पैदल निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति देखी एवं कार्य को और अधिक गति देने के निर्देश दिये।उन्होंने सड़क निर्माण के कारण हो रही धूल-मिट्टी को हवा में मिलने से रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिये। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण जिस गति से हो रहा है उससे यह लगता है कि एक तरफ़ की लेन जनवरी तक तैयार हो जायेगी।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि अभी भी कई जगह अतिक्रमण है जिन्हें हटाया जाना है। कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारीयों को निर्देश दिये कि संबंधितों को अतिक्रमण हटाने के लियेप नोटिस दें। इसी के साथ संबंधित एसडीएम भी नियमानुसार कार्यवाही करें, सड़क निर्माण में अतिक्रमण वाधा नहीं बनना चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को अन्य आवश्यक निर्देश भी दिये।

Bhopal collector news: एनजीटी ने भोपाल ग्रीन बेल्ट एरिया की 692 लोकेशनो से अतिक्रमण हटाने दिये निर्देश

 

भोपाल: 23 नवंबर 2023

कलेक्टर आशीष सिंह ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के भोपाल ग्रीन बेल्ट एरिया की 692 लोकेशनो से अतिक्रमण हटाने के निर्देश के तारतम्य में संबंधित विभागों की बैठक लेकर एनजीटी द्वारा निर्देशित लोकेशनों से अतिक्रमण हटाने के संबंध में चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये । इस दौरान डीएफओ आलोक पाठक, नगर निगम आयुक्त फ़्रेंक नोबल ए, एडीएम हरेन्द्र नारायण सहित वनविभाग, नगरनिगम, पीडब्ल्यूडी, सीपीए सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने संबंधित विभाग नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सीपीए एवं वन विभाग के अधिकारियों से दल बनाकर एनजीटी के निर्देशों का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि एनजीटी द्वारा जारी निर्देश में ग्रीन बेल्ट एरिया में सर्वाधिक अतिक्रमण लोकेशन अयोध्या नगर बायपास रोड पर स्थित है, इसके साथ नीलबड़ से मुगालिया छाप, पटेल नगर बायपास से 11 मील रोड, करोंद बायपास रोड भानपुरा चौराहा से आशाराम बापू चौराहा पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण है। कलेक्टर ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को संबंधित विभाग कॉर्डिनेट कर कार्यवाही करें।

कमर्शियल निर्माण में पार्किंग व्यवस्था का किया जाये निरीक्षण

कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम को निर्देशित किया है कि पिछले पाँच वर्षों में उनके द्वारा कमर्शियल निर्माण की जितनी अनुमति दी गई है एवं भविष्य में दी जानी है उनमें पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करवायें और यह सुनिश्चित किया जाये कि पार्किंग स्पेस पार्किंग के लिए ही उपयोग हो। साथ ही यह भी देखा जाये कि सभी कमर्शियल निर्माण में पार्किंग प्रोविजन अनिवार्य है इसी के बाद अनुमति दी जाये। उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाये।

indore crime case: फर्जी सांसद प्रतिनिधि बनकर पति-पत्नी ने व्यापारी को किया ब्लैकमेल

Husband and wife

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक व्यक्ति अपनी ही बीवी के साथ मिलकर हनी ट्रैप जैसा घिनौना काम कर रहा था. व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ मिलकर एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को बलात्कार के आरोप में फंसाने की कोशिश कर रहा था. आरोपी खुद को इंदौर के सांसद का प्रतिनिधि बता रहा था. आरोपियों ने पहले पीड़ित को ब्लैकमेल किया और 40 लाख रुपए वसूल लिए.  वहीं अब कंपनी के मालिक ने इस आरोपी महिला से परेशान होकर पुलिस की शरण ले ली है.

इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी महिला फिर उसके पति को गिरफ्तार किया है. इधर मामले में जब पुलिस ने खुद को सांसद प्रतिनिधि बताने वाले आरोपी के सम्बन्ध में सांसद से जानकारी जुटाई तो सांसद ने लेटर हेड पर लिखकर दिया कि उपरोक्त आरोपी उनका प्रतिनिधि नही है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसकी पत्नी को धर दबोचा. कंपनी के मालिक ने इस दौरान पुलिस को सब कुछ बताया.

फरियादी ने पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर 2023 को आरोपी महिला अपने पति का घर छोड़कर राहुल के साथ रहने लगी थी. दरअसल महिला ने उसे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी थी और अपने को साथ रखने का दबाव बनाया था. फरियादी ने बताया कि उसने महिला को रहने के लिए एक घर भी दिलवाया था. इधर आरोपी महिला के पति ने अगले ही दिन चार अक्टूबर को थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. जिसके बाद दोनों ने तलाक का आवेदन भी दिया.

इधर ये महिला एक करोड़ दस लाख की कीमत वाले मकान को अपने नाम करवाने के लिए दबाव बनाने लगी. जिससे परेशान व्यापारी ने महिला के खिलाफ लसूड़िया थाने में केस दर्ज करवाया. पुलिस ने तीन महीने तक मामले की जांच की और आखिरकार महिला पर हनी ट्रैप के तहत केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया. पकड़े गए आरोपी का नाम अजय राजपूत है और वो एक कंपनी में मैनेजर है. अजय की बीवी ने ही एक कारोबारी को अपने जाल में फंसाया. धीरे-धीरे महिला ने व्यापारी से लाखों रूपये वसूले जो अजय के खाते में ही गए.

भारत समेत 14 देश चीन के खिलाफ हुए एकजुट, क्या है IPEF जिससे ड्रैगन को मिलने वाली है बड़ी चुनौती

14 countries including India

IPEF Pact: भारत, अमेरिका सहित 14 देशों ने चीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ये सभी देश चीन पर निर्भरता घटाकर एक-दूसरे से व्यापार बढ़ाने के लिए साथ आ गए हैं. इंडो पैसेफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) में भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, फिजी, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देश सदस्य हैं. इनका ग्लोबल जीडीपी में 40 फीसदी और ग्लोबल ट्रेड में 28 फीसदी हिस्सा है. एक तरफ चीन जहां छोटे देशों को कर्ज के जाल में फंसा रहा है. वहीं, दूसरी ओर हिंद एवं प्रशांत महासागर में चीन की दखलंदाजी भी बढ़ती जा रही है. इससे निपटने के लिए ये सभी देश साथ आए हैं.

समझौते का क्या असर होगा 

आईपीईएफ के इस समझौते पर बुधवार को सेन फ्रांसिस्को में हस्ताक्षर किए गए. बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित रहे. इससे वैश्विक व्यापार में चीन का दबदबा कम होगा. चीन के बने उत्पाद दुनियाभर में फैल चुके हैं. कई देश इन पर निर्भर होते जा रहे हैं. चीन को सप्लाई चेन पर इस प्रभुत्व का जमकर फायदा होता है. ये सभी देश मिलकर कई सारे उत्पादों का एक-दूसरे को आयात और निर्यात करेंगे. कोविड-19 से ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई थी. इस समझौते से आईपीईएफ के देश एक सिस्टम बनाकर ग्लोबल सप्लाई चेन पर से चीन का कंट्रोल कम करेंगे.

छोटे उद्योगों को पहुंचेगा फायदा 

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आईपीईएफ छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों और कामगारों को फायदा पहुंचाने का काम करेगा. इस समझौते से सुनिश्चित किया जाएगा कि अहम सेक्टर्स के लिए पर्याप्त मात्रा में स्किल वर्कर उपलब्ध रहें. साथ ही उनके स्किल को बेहतर भी किया जाएगा. क्लीन इकोनॉमी और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी काम होगा. गोयल ने आईपीईएफ देशों से बायोफ्यूल एलायंस बनाने की मांग भी की.

अलग-थलग पड़ जाएगा चीन 

यदि आईपीईएफ सही दिशा में काम करेगा तो चीन की दादागिरी पर लगाम लगेगी. चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जरिए कई पड़ोसी देशों को अपने चंगुल में फांस लिया है. हाल ही में श्रीलंका दिवालिया होने की कगार पर आ गया था. इसके अलावा वह साउथ चाइना समुद्र में ताकत के दम पर ज्यादातर हिस्से पर कब्जा जमाकर अपने कई पड़ोसियों को तंग भी करता रहा है. इन्हीं सब परिस्थितियों को देखकर आईपीईएफ के जरिए ये 14 देश आपस में सप्लाई चेन बनाकर चीन को अलग-थलग करना चाहते हैं. इससे ग्लोबल ट्रेड में चीन की धौंस खत्म हो सकेगी और सभी देशों को मिलकर कारोबार करने के समान अवसर मिल पाएंगे.

PM मोदी के वर्ल्ड कप संग तैयार थे पोस्टर, टीम इंडिया को जयपुर में घुमाने का था प्लान,’ कांग्रेस नेता ने बताई BJP की प्लानिंग

Posters were ready

 

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार का शोर भले ही थम गया हो, लेकिन चुनाव के दौरान क्रिकेट विश्व कप का जिक्र थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि विश्व कप में अगर भारत फाइनल मुकाबला जीत जाता तो उस जीत को राजस्थान चुनाव में भुनाने की पूरी तैयारी बीजेपी ने पहले ही कर ली थी. कांग्रेस पार्टी की नेता ने ये दावे एक बीजेपी नेता के हवाले से किए हैं.

इस पूरे वाकये को ट्विटर पर साझा करते हुए श्रीनेत ने कहा, “आज जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा के एक बड़े नेता टकरा गए, सामान्य शिष्टाचार के बाद जो उन्होंने बताया वो सुनकर अब तक हैरान हूं. पूरे राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के वर्ल्ड कप के साथ पोस्टर और होर्डिंग बने तैयार रखे थे. अगर टीम जीत जाती तो अभी लगी हुई सारी होर्डिंग रिप्लेस करके वर्ल्ड कप की लगाई जातीं.”

सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी नेता द्वारा किए गए खुलासे का हवाला देते हुए आगे लिखा, “एक पोस्टर की तस्वीर उन्होंने फोन पर दिखाई – हाथ में ट्रॉफी लिए इंडिया जर्सी पहने हुए प्रधानमंत्री मोदी victory मतलब जीत का V दिखाते हुए जोर से मुस्कुरा रहे थे. आगे बताया कि टीम को खुली बस में लाकर जयपुर सहित कुछ राजधानियों में भी घुमाने का प्लान था. मेरे पिक्चर शेयर करने के आग्रह पर बोले कम लोगों के पास यह पिक्चर है, फंस जाऊंगा, नहीं तो जरूर दे देता.”

इस आरोप के जरिए कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक बार फिर वर्ल्ड कप का जिक्र राजस्थान चुनाव के सियासी दंगल में छेड़ दिया है. इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी भी वर्ल्ड कप में हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए विवादित बयान दे चुके हं. मालूम हो की राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से शुरू हुई पंचकोशी यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Panchkoshi Yatra started

 

ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी से देवउठनी एकादशी पर गुरुवार को सुबह 50 हजार से अधिक पंचकोशी यात्रियों का जत्था ओंकारेश्वर से नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा पर रवाना हुआ। इसके पूर्व गोमुख घाट पर ध्वज पूजन किया गया। पांच दिवसीय यात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच गए थे। दिनभर नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान और ज्योतिर्लिंग दर्शन का सिलसिला चला।

 

यात्रा में शामिल होने के लिए आई मातृशक्ति ने भजनों के साथ रतजगा किया। इस दौरान ‘भजन हाथ में लिए लकड़ी परकम्मावासी बांध चल्या रे गठड़ी’ की गूंज रही। यह पंचकोशी यात्रा नर्मदा नदी के साथ-साथ 75 किलोमीटर की यात्रा तय कर कार्तिक पूर्णिमा के दिन लौटेगीं। यात्रा की पूर्व संध्या पर ही तीर्थनगरी में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को व्यवस्थाएं सुचारू बनाने के लिए सक्रिय होना पड़ा।

पंचकोशी यात्रा के लिए 50 हजार श्रद्धालु पहुंचे

बुधवार को ही करीब 50 हजार पुरुष-महिला पंचकोशी यात्रा में जाने के लिए ओंकारेश्वर पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बडे वाहन को नगर में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ओंकारेश्वर से कार्तिक एकादशी पर निकलने वाली 48 वीं पंचकोशी पदयात्रा में 80 वर्ष के बुजुर्गों से लेकर बच्चे भी शामिल हुए। ढोलक, मंजीरा और भजनों के अलावा ‘मातृ श्री नर्मदे हर-हर महादेव’ के जयकारे दिनभर गूंजते रहे।

रास्ते में जगह-जगह भंडारे

सनावद रवाना हुई पंचकोशी यात्रा में सबसे आगे महेश्वर के बृजलाल सोनेर ध्वज लेकर चल रहे थे। यात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा इसकी तैयारी की गई थी। भोजन सामग्री के साथ रवाना हुए यात्री यात्रा में शामिल होने वाले ग्रामीण श्रद्धालु अपने साथ पांच दिन की भोजन सामग्री साथ लेकर चलते है। रात्रि पड़ाव के दौरान दाल- बाटी बनाकर श्रद्धालु भोजन करेंगे। रास्ते में जगह-जगह भंडारे भी होंगे। सनावद, बड़वाह, सिद्धवरकूट में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पानी, भोजन सहित आवश्यक चीजों के स्टाल लगाकर सेवा दे जाएंगी।

ध्वज पूजन के साथ हुई शुरुआत

23 नवंबर को सुबह छह बजे मां नर्मदा और ममलेश्वर दर्शन कर पूजन पश्चात यात्रा प्रारंभ हुई। पंचकोशी यात्रा के संयोजक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यात्रा में सबसे आगे ध्वज रहेगा। यात्रा की शुरुआत 48 वर्ष पहले सनावद निवासी डा. रविंद्र भारती चौरे ने की थी। ओंकारेश्वर से पदयात्रियों का जत्था रवाना होकर ग्राम अजरूद बागेश्वरी माता दर्शन कर सनावद में रात्रि विश्राम करेगा।

25 नवंबर को कुरंग नदी में स्नान और बडूद ग्राम बड़केश्वर दर्शन कर टोकसर में रात्रि विश्राम रहेगा। 26 नवंबर को गोमतेश्वर के दर्शन कर नाव द्वारा नर्मदा नदी पार कर विमलेश्वर के दर्शन के बाद रामगढ़ होते बड़वाह में रात्रि विश्राम किया जाएगा। 27 नवंबर को सात नवंबर को नागेश्वर से दर्शन कर सिद्धवरकूट पहुंचेगी। 28 नवंबरर को यात्रा सिद्धवरकूट से नर्मदा स्नान ओंकारेश्वर बांध से होकर ओंकारेश्वर पहुंचेगी। ओंकार पर्वत परिक्रमा-दर्शन उपरांत यात्रा का समापन होगा।

आज ही पूरा कर लें जरूरी काम! फिर तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, इन राज्यों में रहेगी गुरु नानक जयंती की छुट्टी

Banks will remain closed

नवंबर के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार रही है. इस महीने लगातार कई दिन त्योहारों के कारण बैंक बंद रहे हैं. अब एक बार फिर लंबा वीकेंड आने वाला है. 27 नवंबर 2023 को गुरुनानक जयंती (Guru Nanak Jayanti 2023) और कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2023) के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा. वहीं दूसरे शनिवार और रविवार के कारण 25 और 26 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको अगले तीन दिन में बैंकों से जुड़ा कोई काम पूरा करना है तो आज ही कर लें.

इन राज्यों में 27 नवंबर, 2023 को गुरुनानक जयंती के बैंकों में रहेगा अवकाश-

कार्तिक पूर्णिमा को सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के कारण भी कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा. आरबीआई द्वारा जारी की गए लिस्ट के मुताबिक 27 नवंबर, 2023 को अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा.

30 नवंबर को चुनावों के कारण इस राज्य में बैंक रहेंगे

इसके अलावा 30 नवंबर, 2023 को कनकदास जयंती और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के कारण बेंगलुरु और हैदराबाद (तेलंगाना) में बैंकों में अवकाश रहेगा. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरे करने हैं तो राज्यों के हिसाब से यहां छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें. वरना बाद में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपके कई जरूरी काम अटक जाएंगे.

बैंक में अवकाश पर इस विकल्पों का करें इस्तेमाल-

नई तकनीक के कारण लगातार बैंक बंद होने पर भी ग्राहकों ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. आप कैश विड्रॉ करने के लिए एटीएम (ATM) का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप नेट बैंकिंग (Net Banking), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) या यूपीआई (UPI) का प्रयोग कर सकते हैं.

IND vs AUS T20 Series: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी 20 में दो विकेट से हराया

IND vs AUS T20 today

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार (23 नवंबर) को से शुरू हुई। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल हो गई। ऐसे में रिंकू के खाते में छक्का नहीं जुड़ा।

रिंकू ने दिलाई भारत को जीत

भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बाद यह जीत प्रशंसकों को थोड़ी राहत पहुंचाएगी। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला रविवार (26 नवंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल हो गई। ऐसे में रिंकू के खाते में छक्का नहीं जुड़ा।

आखिरी ओवर का रोमांच

भारत ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को जीत के लिए छह गेंदों पर सात रन बनाने थे। रिंकू सिंह और अक्षर पटेल क्रीज पर थे। सीन एबॉट की पहली गेंद पर रिंकू ने सामने की ओर चौका लगाया। इसके बाद पांच गेंद पर तीन रन की आवश्यकता थी। रिंकू ने अगली गेंद पर एक रन ले लिया। उसके बाद अक्षर पटेल तीसरी गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रवि बिश्नोई चौथी गेंद पर एक रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। भारत को दो गेंद पर दो रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह ने लेग साइड में शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। एक रन पूरा हुआ और दूसरे रन के प्रयास में अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए।

आखिरी गेंद पर एक रन बनाने थे। रिंकू स्ट्राइक पर थे। अगर वह आउट हो जाते या रन नहीं बना पाते तो मुकाबला सुपर ओवर में जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंकू ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाया। दुर्भाग्य से यह रिंकू के खाते में नहीं जुड़ा क्योंकि एबॉट का पैर क्रीज के बाहर था और इसे अंपायर नो-बॉल करार दिया। ऐसे में छक्के की जगह एक रन भारत के खाते में जुड़ा और टीम इंडिया एक गेंद शेष रहते ही मैच जीत गई। रिंकू सिंह 14 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

सूर्या और ईशान ने जमाया रंग

209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज 15 गेंद के अंदर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में खाता खोले बगैर रन आउट हो गए। वह एक गेंद का सामना भी नहीं कर सके। तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट गए। यशस्वी ने आठ गेंद पर 21 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद ईशन किशन और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। ईशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के उड़ाए। तिलक वर्मा ने 12 और अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। मुकेश कुमार शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर संघा ने दो विकेट लिए। जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट लिए।

इंगलिश का शतक हुआ बेकार

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिश ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इंगलिश ने 220.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी भी की। स्मिथ ने 52 रन का पारी खेली। टिम डेविड ने नाबाद 19 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद सात रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।

Delhi welcome area murder case: 350 रुपये के लिए कत्ल ।। बालों से खींचकर शव जमीन पर पटका, चेहरे पर मारीं लातें… खून किया खुशी में नाचा

 

देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग ने 17 साल के किशोर की महज 350 रुपये के लिए जान ले ली। हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी किशोर की हत्या के बाद भी क्रूरता से शव पर हमले करते देखा जा सकता है। आरोपी शव को बालों से पकड़कर जमीन पर पटकता है फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगता है। जमीन पर पड़े रक्तिरंजित शव पर आरोपी खुशी में नाचता भी है।

वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 2 मिनट 33 सेकेंड का वीडियो देख किसी की भी रूह कांप जाए। वीडियो में आरोपी ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। दरअसल, वेलकम इलाके में मंगलवार रात महज 350 रुपये लूटने के लिए 16 साल के किशोर ने 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा वार कर दिए। खून से लथपथ किशोर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी यूसुफ (17) के रूप में हुई।

बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। छानबीन के बाद मंगलवार रात को ही पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यूसुफ परिवार के साथ गली नंबर-27, जाफराबाद में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं।

यूसुफ भाई के साथ वेलकम में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करता था। मंगलवार रात को वह किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। इस बीच वह गली नंबर-18, ईदगाह रोड, वेलकम पहुंचा। यहां नशे में धुत आरोपी ने यूसुफ को घेर लिया। आरोपी जबरन उसकी जेब में रखे 350 रुपये निकालने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबा दिया। जैसे ही यूसुफ नीचे गिरा तो आरोपी ने चाकू से 50 से ज्यादा वार कर दिए।

पुलिस उपायुक्त ने कही यह बात

पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर यूसुफ को मृत घोषित कर दिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद वेलकम निवासी आरोपी को दबोच लिया गया। उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया। वारदात के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। दोपहर बाद उसकी पहचान हुई।

दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज

वेलकम में यूसुफ हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें यूसुफ पर आरोपी जानवरों की तरह चेहरे व गले पर चाकू से हमला करते हुए नजर आया है। इस दौरान कभी वह चेहरे को लात से मारता तो कभी बाल घसीटकर गली में ले जाते हुए दिखा है। इस दौरान वह नाचते हुए मोहल्ले वालों को ललकार भी रहा था। घटना के दौरान किसी ने भी यूसुफ को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोपी ने यूसुफ की गर्दन पर चाकू के इतने वार किए कि उसकी गर्दन लगभग अलग ही हो गई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि आरोपी पहले भी हत्या के मामलों में शामिल रह चुका है।

…तो हत्यारोपी जल्द आ जाएगा बाहर

नाबालिग होने का फायदा उठाकर आरोपी जल्द ही बाल सुधार गृह से बाहर आ जाता है। आरोपी ने यह तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, मामले पर वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नाबालिग को पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

 

सोर्स: अमर उजाला न्यूज़ वेबसाइट

What is the reason of joint pain? ठंड आते ही बढ़ने लगा जोड़ों का दर्द तो इस तरह पाएं राहत

Joint pain increases

 

ठंड बढ़ने के साथ ही जोड़ों के दर्द (joint pain)की समस्या भी बढ़ने लग जाती है। अमूमन मध्यम आयु वर्ग के सहित बुजुर्गों में यह समस्या देखने को मिल रही है। साधारण दिनों की अपेक्षा ठंड के मौसम में 15 से 20 प्रतिशत मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

हड्डी की पुरानी चोट हो तो वह भी उभरकर आ जाती है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगती है जोड़ों में जकड़न से दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है। लोग गर्मी में जिस तरह से सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करते थे, ठंड में वे सब कम हो जाते हैं।

शारीरिक कसरत की कमी के चलते जोड़ों में जकड़न आना शुरू हो जाती है, जिससे रक्त प्रवाह पर असर पड़ता है। इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को ठंड से बचने की आवश्यकता होती है।

इससे बचाव के लिए गर्म पानी से नहाना, सुबह की गुनगुनी धूप सेंकना ताकि विटामिन डी मिले और शारीरिक व्यायाम करते रहना बहुत आवश्यक है।

स्ट्रेचिंग है आवश्यक

युवावस्था से ही लोगों को प्रतिदिन सुबह व्यायाम करना आवश्यक है। इससे जोड़ों में जकड़न खत्म होने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही बेसिक स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। शरीर को गर्माहट मिलते रहना चाहिए। ऐसे मौसम में व्यायाम लंबे समय तक लाभदायक रहता है।

चिकित्सक का कहना ठंड के कारण जोड़ों में दर्द और जकड़न बढ़ जाती है। अनुमानित कम से कम 15 से 20 प्रतिशत मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ जाती है। हड्डी से संबंधित पुरानी बीमारी हो तो भी वह उभरकर आ जाती है। ऐसे में हमें धूप सेंकना, व्यायाम करना, दूध, पनीर, दाल का पानी आदि पोषक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में पाचन क्रिया अच्छी रहती है।
डा. कौस्तुभ शिंदे, हड्डी रोग विशेषज्ञ

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...