पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस के विरुद्ध क्यों निरस्त की शिकायत, हाई कोर्ट ने लोकायुक्त और सरकार से मांगा जवाब

complaint against

 

जबलपुर। हाई कोर्ट ने लोकायुक्त द्वारा पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस के विरुद्ध शिकायत निरस्त किए जाने के रवैये पर जवाब-तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने जवाब दाखिल करने के लिए राज्य शासन व लोकायुक्त को चार सप्ताह का समय दिया है।

सरकारी राशि का दुरुपयोग किए जाने का मामला

याचिकाकर्ता बुरहानपुर निवासी बालचंद्र शिंदे का आरोप है कि पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर कृषि उपज मंडी समिति के तीन करोड़ रुपये शुगर फैक्टरी लगाने में निवेश करवाए थे, लेकिन उनके द्वारा कोई शुगर फैक्टरी नहीं लगाई गई और राशि भी वापस नहीं की गई। सरकारी राशि का दुरुपयोग किए जाने के विरुद्ध हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

हाई कोर्ट ने संबंधित जांच एजेंसी से शिकायत करने की स्वतंत्रता देते हुए याचिका का निराकरण कर दिया था। इसके बाद उसने लोकायुक्त में दस्तावेजों के साथ शिकायत की थी। लोकायुक्त ने मामला लगभग दो दशक पुराना होने के कारण शिकायत को निरस्त कर दिया था। इसको याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

टाटा टेक के आईपीओ ने कर दिया कमाल, पहले ही दिन 6.54 गुना तक हुआ सब्सक्राइब

Tata Tech's IPO did

 

टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ ने खुलते ही कमाल कर दिया है. इस इश्यू को लेकर निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. करीब 20 साल के बाद आए टाटा ग्रुप के आईपीओ को निवेशकों द्वारा जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इश्यू के खुलते ही पहले दिन यह 6.54 गुना तक सब्सक्राइब हो गया है. खास बात ये रही कि निवेशक इस आईपीओ के लिए इस कदर उत्साहित थे कि इश्यू के खुलते ही यह केवल 36 मिनट के भीतर ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था.

इतने शेयरों की लगी बोली

22 नवंबर को खुले टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में आप 24 नवंबर यानी शुक्रवार तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी के 4.5 करोड़ शेयरों के बदले में निवेशकों ने पहले ही दिन 29.43 करोड़ इक्विटी शेयरों की बोली लगाई है. इससे पहले कंपनी ने 67 एंकर निवेशकों से 791 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए थें.

क्या है आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस-

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन स्टेटस की बात करें तो यह पहले ही दिन 6.54 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका है. इसमें से संस्थागत निवेशक ने अपने तय कोटे को 4.08 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया है. वहीं गैर संस्थागत निवेशकों ने 11.69 गुना तक इसे सब्सक्राइब किया है. वहीं रिटेल निवेशकों की बात करें तो यह 5.42 गुना और कंपनी के कर्मचारी ने अपने हिस्से को 1.10 गुना तक सब्सक्राइब किया है. वहीं शेयरहोल्डर्स ने अपने रिजर्व कोटे को 9.30 गुना तक सब्सक्राइब किया है.

आईपीओ के डिटेल्स के बारे में जानें-

टाटा टेक्नोलॉजीज के इस आईपीओ में 24 नवंबर 2023 तक बोली लगाई जा सकती है. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 475 से 500 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. इस आईपीओ में आपको कम से कम 30 शेयरों के लॉट को खरीदना होगा. इसके बाद शेयरों की अलॉटमेंट 27 नवंबर, 2023 को की जाएगी. वहीं शेयरों की लिस्टिंग 29 नवंबर 2023 को BSE और NSE पर होगी. यह आईपीओ पूरी तरीके से ऑफर फॉर सेल के जरिए लाया गया है और इसमें एक भी फ्रेश शेयर जारी नहीं किए गए है.

दिन की योगनिद्रा से जांगेंगे श्रीहरि, इस वर्ष अब 14 दिन शादियां

Sri Hari will wake up

 

पांच माह की योगनिद्रा के बाद श्रीहरि गुुरुवार को कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर जागेंगे। इसके साथ ही मांगलिक आयोजन का शुरुआत होगी। घर के द्वार पर शहनाई की मंगल ध्वनियां सुनाई देने लगेगी और बारातें निकलेंगी। वर्ष 2023 के अंतिम दो माह में विवाह के लिए 14 मुहूर्त पंचांगों में दिए गए हैं। इसमें नवंबर में पांच और दिसंबर में 9 दिन शादियां होगी।

तुलसी-शालिग्राम विवाह के आयोजन होंगे

देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास का समापन होगा। इस अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु और कृष्ण मंदिर में थाली, शंख और घंटे-घडियाल बजाकर भगवान को जगाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और तुलसी के पौधे का पूजन किया जाता है। साथ ही तुलसी और शालिग्राम विवाह के आयोजन भी होते हैं। पूजा का श्रेष्ठ समय सुबह 6.50 से 8.09 बजे और शाम को 5.25 से रात 8.46 बजे तक है।

उत्तरकाशी के सुरंग में अंतिम चरण में पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन फिर रुका, मशीन में आई खराबी

Rescue operation

 

 

23/11/2023 08:25:26
रॉड आने की वजह से पाइप थोड़ा श्रिंक

800 एमएम के पाइप को भीतर डालते वक्त सामने आए लोहे की रॉड आने की वजह से पाइप थोड़ा श्रिंक कर गया है. इसके चलते उसे आगे बढ़ाने में समस्या आ रही है. इसके लिए एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है, जो पाइप के शेप को दुरुस्त करके उसे दोबारा अंदर डालने का काम करेगी.

23/11/2023 08:21:10
पाइप को अंदर भेजने की प्रक्रिया फिलहाल के लिए रुकी

सूत्रों के अनुसार जिस पाइप को अंदर भेजा जा रहा था उसके आगे का हिस्सा लोहे की सरिया से टकराकर मुड़ गया था लिहाजा अब उस आगे के हिस्से को गैस कटर से काटकर अलग किया जा रहा है. बाद में उस हिस्से को छोटी-छोटी टुकड़ों में काट कर पाइप से वापस निकाला जाएगा. इसके चलते पाइप को अंदर भेजने की प्रक्रिया फिलहाल के लिए रुकी हुई है..

23/11/2023 08:19:50
मशीन में आई ख़राबी की वजह से काम फिर से बाधित

टनल में ड्रिलिंग का काम फिर रूका. मशीन में आई ख़राबी की वजह से काम फिर से बाधित हुआ.मशीन को ठीक करने के लिये कुछ एक्सपर्ट बुलाये गये है

23/11/2023 08:17:28
उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रूहेला घटनास्थल पर

उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रूहेला घटनास्थल पर पहुंचे, जहां 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद फंसे हुए 41 श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है.

23/11/2023 08:17:09
हाइड्रोलिक कटर की मदद से इस लोहे को काटने की कोशिश

ताज़ा जानकारी के मुताबिक मुमकिन है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने में अभी कम से कम 3 से 4 घंटे का वक़्त अभी और लगे. फंसे हुये मज़दूरों को निकालने के लिये जो 800mm वाली पाइप डाली गयी है अब इसी पाइप के अंदर NHIDCL और NDRF के जवान अंदर गये है. और फिर हाइड्रोलिक कटर की मदद से इस लोहे को काटने की कोशिश की जा रही है.

23/11/2023 08:16:57
हाइड्रोलिक कटर की मदद से इस लोहे को काटने की कोशिश

ताज़ा जानकारी के मुताबिक मुमकिन है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने में अभी कम से कम 3 से 4 घंटे का वक़्त अभी और लगे. फंसे हुये मज़दूरों को निकालने के लिये जो 800mm वाली पाइप डाली गयी है अब इसी पाइप के अंदर NHIDCL और NDRF के जवान अंदर गये है. और फिर हाइड्रोलिक कटर की मदद से इस लोहे को काटने की कोशिश की जा रही है.

23/11/2023 08:16:11
कैमरे की मदद से मलबे और 41 मज़दूरों की निगरानी

कैमरे की मदद से मलबे और 41 मज़दूरों की निगरानी हो रही है. इन 41 मज़दूरों के बाहर निकलने पर तीन स्तर पर होगी शारीरिक जाँच. पैरामेडिक, CMO और चिन्याली सौड के अस्पताल में जांच होगी. दिल्ली से आज कुछ और मशीन और Equipment के साथ भूगर्भशास्त्री की टीम यहाँ आयेगी और निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार किया जायेगा.

23/11/2023 08:15:50
मेडिकल इक्विपमेंट्स साइट पर पहुंचे

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के प्रयास जारी हैं और मेडिकल इक्विपमेंट्स साइट पर पहुंच गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आज सुरंग से मजदूरों को बाहर निकाले जाने की उम्मीद है.

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 11वां दिन हैं. बचाव अभियान के दसवें दिन मंगलवार को सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल होने का पहला वीडियो सामने आया था. जिसने उनके परिवारों की उम्मीद के साथ ही बचावकर्मियों का मनोबल भी बढ़ा दिया था. अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मलबे को काटकर निकासी मार्ग से श्रमिकों को निकालने का रुका हुआ अभियान फिर से शुरू कर दिया है. सुरंग में फंसे श्रमिकों को पाइप के माध्यम से रात के खाने के लिए शाकाहारी पुलाव, मटर-पनीर और मक्खन के साथ चपाती भेजी गई.

अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों को छह इंच चौड़े पाइप के माध्यम से सेब, संतरे, मौसमी और केले जैसे फल व इलेक्ट्रॉल जैसी आवश्यक दवाइयां पहुंचाई गईं. दिल्ली में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शाम को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) ने सिल्क्यारा की तरफ से क्षैतिज बोरिंग अभियान फिर से शुरू कर दिया है.

बचावकर्मियों ने चार धाम मार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के बाड़कोट-छोर पर भी दो विस्फोट किए, जिससे अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए एक और सुरंग को ड्रिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई. उत्तरकाशी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन साढ़े चार किलोमीटर लंबी सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे उसमें मलबे के दूसरी ओर श्रमिक फंस गए.

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में डाली गई छह इंच की पाइपलाइन के जरिए श्रमिकों तक एंडोस्कोपिक फ्लैक्सी कैमरा भेजा गया जिससे तड़के मिले वीडियो से उनके सकुशल होने का पता चला. यह कैमरा सोमवार देर शाम दिल्ली से सिलक्यारा लाया गया था. वीडियो में पीले और सफेद रंग के हेलमेट पहने श्रमिक पाइपलाइन के माध्यम से भेजा गया भोजन प्राप्त करते हुए और एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई देते हैं.

Tulsi Vivah 2023/ Dev Uthani Ekadashi तुलसी शालिग्राम विवाह की पौराणिक कथा

Happy Dev Uthani Ekadashi Wishes Image

 

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और फिर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के दिन योग निद्रा से जागते हैं। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को है। कार्तिक मास की एकादशी के दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम का विवाह देवी वृंदा (तुलसी) से कराया जाता है, इसके पीछे की कथा बहुत रोचक है।

तुलसी शालिग्राम विवाह की पौराणिक कथा

तुलसी और शालिग्राम के विवाह से जुड़ी कथा ब्रह्मवैवर्तपुराण में बताई गई है। कथा के अनुसार प्राचीन काल में तुलसी जिनका एक नाम वृंदा थी जो शंखचूड़ नाम के असुर की पत्नी थी। शंखचूड़ दुराचारी और अधर्मी था। देवता और मनुष्य सभी इस असुर से त्रस्त थे। तुलसी के सतीत्व के कारण सभी देवता मिलकर भी शंखचूड़ का वध नहीं कर पा रहे थे। सभी देवता मिलकर भगवान विष्णु और शिवजी के पास पहुंचे और उनसे दैत्य को मारने का उपाय पूछा। उस समय भगवान विष्णु ने शंखचूड़ का रूप धारण करके तुलसी का सतीत्व भंग कर दिया। जिससे शंखचूड़ की शक्ति खत्म हो गई और शिवजी ने उसका वध कर दिया। बाद में जब तुलसी को ये बात पता चली तो उन्होंने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया।

विष्णुजी ने तुलसी के श्राप को स्वीकार किया और कहा कि तुम पृथ्वी पर पौधे और नदी के रूप में रहोगी और तुम्हारी पूजा भी की जाएगी। मेरे भक्त तुम्हारा और मेरा विवाह करवाकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। उस दिन कार्तिक शुक्ल एकादशी का दिन था। तुलसी नेपाल की गंडकी और पौधे के रूप में आज भी धरती पर हैं। गंडकी नदी में ही शालिग्राम मिलते हैं।

वास्तु दोष दूर करती हैं तुलसी

– वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए । इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है।
– तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
– वास्तु के अनुसार तुलसी को घर में लगाने से कई सारे फायदे होते हैं, माना जाता है कि इससे पारिवारिक कलह कम होती है।
– धन लाभ के लिए सुबह उठकर तुलसी के ग्यारह पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को तोड़ने से पहले तुलसी मां से हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें और इसके बाद ही इन्हें तोड़ें।इन पत्तों को घर के उस बर्तन में डाल दें जहां आप आटा रखते हैं। इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको घर में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगेगा।
– नौकरी व कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर, ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो जाएगा।

विशाखापत्तनम में भारत-ऑस्ट्रेलिया की जंग, यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम 11

India-Australia clash

 

विश्व कप 2023 खत्म होने के चार दिन बाद 23 नवंबर (गुरुवार) से भारत-ऑस्ट्रेलिया पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत वर्ल्ड कप खेले कई खिलाड़ी इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है। इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डॉ विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। ऋतुराज गायकवाड़ को पहले तीन मैचों के लिए उपकप्तान बनाया गया है। आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर वाइस कैप्टन होंगे।

टी20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और लाइव स्पोर्ट्स 18 और कलर्स सिनेप्लेक्स चैनल पर देख सकते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 टी20 मैच खेले गए हैं। जिनमें टीम इंडिया ने 15 और कंगारू ने 10 मुकाबले जीते हैं। एक मैच का परिणाम नहीं निकला। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 22 सितंबर, 2007 को खेला गया था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 15 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, आखिरी मुकाबला 25 सितंबर 2022 को हुआ, जिसे मैन इन ब्लू ने 6 विकेट से जीता था।

विशाखापत्तनम पिच रिपोर्ट

डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां अब तक तीन टी20 मैच खेले गए हैं। जिसमें गेंदबाज हावी रहे हैं। 2016 में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका टीम भारत के सामने 82 रन पर सिमट गई थी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग

भारत

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया

मैथ्यू वेड (कप्तान), ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एडम जम्पा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 ड्रीम11 (India Vs Australia T20 Dream11)

विकेटकीपर- ईशान किशन

बल्लेबाज- यशस्वी जयसवाल, मैथ्यू वेड, ऋतुराज गायकवाड़, ट्रेविस हेड (उपकप्तान)

गेंदबाज- एडम जम्पा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस

सुबह या रात…जानें कब पीना चाहिए दूध, क्या है परफेक्ट टाइम, कब होता है ज्यादा फायदेमंद

you should drink milk,

 

दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. दूध में कैल्शियम भरपूर पाया जाता है. इससे शरीर को सभी तरह के पोषण तत्व मिल जाते हैं. हालांकि, बहुत से लोग जब मन करता है, तभी दूध पी लेते हैं. इससे उन्हें इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दूध पीने (Best Time To Drink Milk) का सबसे सही समय कब होता है…

कब पीना चाहिए दूध

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दूध पीने का सही समय उम्र और शारीरिक बनावट पर निर्भर करता है. कुछ लोगों के लिए सुबह और कुछ लोगों के लिए रात में दूध पीना फायदेमंद होता है. हालांकि, रात में सोने से पहले दूध पीना ज्यादा लाभकारी माना गया है. 5 साल के बच्चे को खाली पेट दूध नहीं पिलाना चाहिए.

दिन में किसे दूध पीना चाहिए

ऐसे लोग जो बॉडी बनाने के लिए वर्कआउट करते हैं, उन्हें दिन में दूध पीना चाहिए. इससे दूध में मिलने वाला प्रोटीन उनकी एक्सरसाइज के बाद मसल्स गेन में मदद मिलता है. इसके अलावा छोटे बच्चों को भी सुबह दूध पिलाना फायदेमंद होता है. इससे उन्हें दिनभर पर्याप्त ऊर्जा मिल सकता है.

दिन में किन लोगों को नहीं पीना चाहिए दूध

ज्यादा उम्र और कमजोर मेटाबॉलिज्म वालों को दूध नहीं पीना चाहिए. वहीं, कम फिजिकल एक्टिविटी करने वालों को दिन में दूध नहीं पीना चाहिए. ऐसे लोग भैंस की बजाय गाय का दूध पी सकते हैं, क्योंकि वह पाचन में हल्का होता है.

दूध का सबसे ज्यादा फायदा

रोजाना रात में एक गिलास दूध पीकर सोना फायदेमंद (Milk Benefits) होता है. ऐसा करने से शरीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिल जाती है. कैल्शियम के अलावा दूध में थायमिन भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है. इससे शारीरिक मजबूती मिलती है.

इस बार 5 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, इस तरह करें पूजा

time Lord Vishnu will wake up

 

आषाढ़ शुक्ल की देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन भगवान फिर से निद्रा से जागते हैं। इस बार अधिकमास के कारण चातुर्मास 5 महीने तक रहा। इसका मतलब यह है कि इस बार भगवान विष्णु 5 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे। ऐसे में आप देवशयनी एकादशी की विधि-विधान से पूजा करके भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 22 नवंबर 2023 को रात्रि 11 बजकर 03 मिनट पर हो रहा है। 23 नवंबर, 2023 को रात्रि 9:01 बजे यह समाप्त होगी। ऐसे में देवउठनी एकादशी व्रत 23 नवंबर, गुरुवार को रखा जाएगा। अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को तुलसी और शालिग्राम का विवाह होगा।

देवउठनी एकादशी पूजा-विधि

देवउठनी एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठें। फिर स्नान करें। पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें। इस दिन अपने आंगन में भगवान विष्णु के पैरों के निशान बनाएं और उन्हें ढक दें। एक चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। पूजा के दौरान गन्ना, सिंघाड़ा आदि फल भगवान विष्णु को चढ़ाएं। भगवान विष्णु को जनेऊ और नए वस्त्र भी अर्पित करें।

रात्रि के समय अपने पूजा स्थल और घर के बाहर दीपक जलाएं। रात में पूरे परिवार के साथ भगवान विष्णु और उनके पदचिन्हों की पूजा करें। इसके अलावा भगवान को जगाने के लिए घंटे, घड़ी और शंख की ध्वनि करते हुए, अंत में देवउठनी एकादशी की कथा सुनें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया, पेपर लीक का मुद्दा उठाया

Prime Minister Narendra Modi

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने राजस्थान पहुंचे. बुधवार (22 नवंबर) को सागवाड़ा डूंगरपुर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम ने इस इलाके से अपना खास रिश्ता बताते हुए कांग्रेस और अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा जिस धरती को सटीक भविष्यवाणी के लिए मावजी महराज को आशीर्वाद मिला है, वहां साफ-साफ दिख रहा है कि भाजपा आ रही है.

उन्होंने कहा, “मैं मावजी महाराज को प्रणाम करते हुए एक भविष्यवाणी करने की हिम्मत कर रहा हूं. मेरी ये भविष्यवाणी है कि इस बार ही नहीं, बल्कि राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी. मावजी महराज की धरती से बोला गया शब्द कभी गलत नहीं हो सकता है.”

‘कांग्रेस ने हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस को लेग जहां भी वोट मांगने जा रहे हैं, वहां उन्हें एक ही जवाब मिल रहा है. लोग कहते हैं- गहलोत जी आपको वोट नहीं मिलेगा. अब तो यह बात सोशल मीडिया पर भी खूब चल रही है. बच्चे भी इस पर वीडियो बना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, यह क्षेत्र कांग्रेस के कुशासन का बहुत शिकार हुआ है. कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है. कांग्रेस के नेताओं और उनके परिचितों के बीच ऐसा कारोबार है कि उनके बच्चे अफसर बन गए, लेकिन आपके बच्चे बाहर कर दिए गए. जिन्होंने आपके बच्चों के भविष्य को बेकार किया, उन्हें चुन-चुनकर राजस्थान से बाहर करना होगा.”

बीजेपी के अलावा किसी को भी वोट न देने की अपील की

मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस के पाले हुए पेपर लीक माफिया ने राजस्थान के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. आज जो कांग्रेस के नेताओं के यहां छापे में निकल रहा है. आज जो लॉकरों से सोने की ईंटें निकल रहीं हैं, काले कारनामों की लाल डायरी. ये लाल डायरी के जो पन्ने खुल रहे हैं, वो कांग्रेस सरकार की काली सच्चाई है. लोकतंत्र ने आपको ये कुशासन वाली कांग्रेस सरकार को बदलने का मौका दिया है. इस मौक को न जान दें. आपका एक वोट भी बीजेपी के अलावा किसी दूसरे या तीसरे दल को गया तो वो सीधे कांग्रेस को जाएगा. ये जो दूसरे और तीसरे खड़े हैं ये कांग्रेस की योजना से ही खड़े हैं. इन्होंने पिछली बार भी आपकी आंखों में धूल झोंका और इस बार नया नाम लेकर ऐसा कर रहे हैं.”

आदिवासियों के लिए बीजेपी के किए कामों को गिनाया

पीएम मोदी ने आदिवासियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि “कांग्रेस ने कभी आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया. बीजेपी ने ही आदिवासियों के लिए कई काम किए. आपका पशु धन सुरक्षित रहे, इसलिए भाजपा सरकार 15 हजार करोड़ रुपये से पशुओं का टीकाकरण अभियान चला रही है. आपको याद है न इसी गहलोत सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में मवेशी के लिए घास काटने पर जुर्माने की राशि को 500 से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया था. बाद में भाजपा सरकार ने इस निर्णय को बदला था. इन बातों को मत भूलना.”

‘कांग्रेस ने सरदार पटेल का भी अपमान किया’

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस गरीब और आदिवासियों से पुराने जमाने के अंग्रेजों की तरह व्यवहार करती है. कांग्रेस ने आदिवासियों के स्वाभिमान को हमेशा चोट पहुंचाई है. बीजेपी को इनकी चिंता है, इसलिए डूंगरपुर में केंद्र सरकार की सहायता से मेडिकल कॉलेज खोला गया. कांग्रेस ने सरदार पटेल का भी अपमान किया, लेकिन बीजेपी ने उन्हें असली सम्मान दिया. हर रोज अब हजारों लोग स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने जाते हैं.”

‘सिर्फ एक परिवार का गुलाम होकर रह गई है कांग्रेस’

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस न दलितों की है, न पिछड़ों की, न आदिवासियों की और न गरीब की. कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की गुलाम होकर रह गई है. कल मैं जयपुर में रोड शो कर रहा था तो वहां कांग्रेस के बड़े बड़े होर्डिंग दिखे. उसमें यहां के सीएम की तस्वीर थी. उसमें कांग्रेस के एक एमपी की तस्वीर थी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर नहीं थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष इतने बड़े दलित नेता हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया है.”

‘सत्ता में आने पर पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करेंगे’

पीएम ने बीजेपी के सत्ता में आने पर पेट्रोल, डीजल के दामों की समीक्षा करने की भी बात कही. उन्होंने कहा “कांग्रेस की लूट की वजह से सरकारी खजाना खाली हो चुका है. महीनों महीनों सरकारी कर्मचारियों के पैसे सरकार के पैस लटके कहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती. कांग्रेस ने पेपर लीक में अग्रणी बना दिया, कांग्रेस ने राजस्थान को तुष्टिकरण में अग्रणी बना दिया. ये है कांग्रेस का कारनामा.”

राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पीएम मोदी को पनौती बताने वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

Rahul Gandhi's problems

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पनौती मोदी वाली टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग को शिकायत की. इसके अलावा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भी आयोग का दरवाजा खटखटाया गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, बीजेपी नेता ओम पाठक और राधा मोहन दास अग्रवाल ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत देते हुए खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. दरअसल, राहुल गांधी ने मंगलवार (21 नवंबर) को राजस्थान में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था, ‘‘पीएम का मतलब पनौती मोदी है’.

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दावा किया था कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय उनकी जाति को ओबीसी सूची में शामिल किया गया था. उन्होंने पीएम मोदी को झूठों को सरदार भी करार दिया था.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने कहा था कि भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद स्टेडियम में पीएम मोदी की उपस्थिति देश की टीम के लिए दुर्भाग्य लेकर आई और वह मैच हार गई.

बीजेपी ने की ये मांग?

बीजेपी ने पूरे मामले में राहुल गांधी से माफी की भी मांग की थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में गांधी की टिप्पणी शर्मनाक, निंदनीय और अपमानजनक है.

उन्होंने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था, ‘‘उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी मां सोनिया गांधी के गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहे जाने के बाद कांग्रेस गुजरात में कैसे डूब गई थी.’’

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...