कमलनाथ की हार-जीत पर लगी 10 लाख रुपये की शर्त? व्यापारियों का साइन किया हुआ लेटर वायरल

bet of Rs 10 lakh on

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होने के बाद अब सभी को तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है. ऐसे में पूरे प्रदेश की नजर छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamla Nath) दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी कैंडिडेट विवेक बंटी साहू से है. दोनों ही नेताओं के बीच हार-जीत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है.

दरअसल, छिंदवाड़ा में दो व्यापारियों ने दोनों पार्टियों के नेताओं की हार जीत को लेकर 10 लाख रुपये की शर्त लगाई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है. बता दें कि, इस लेटर में प्रकाश साहू और राम मोहन साहू का नाम लिखा हुआ है और इस पर रसीद भी चस्पा की गई है, जिस पर कमलनाथ और बंटी साहू की हार जीत को लेकर जो शर्त लगाई गई है उसका जिक्र है.

10 लाख रुपये की लगी शर्त

बता दें कि, मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस से जुड़े ठेकेदार प्रकाश साहू के लेटर पैड पर हार जीत की शर्त का मैटर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लिखा गया है कि, यदि चुनाव में कमलनाथ हारते है तो प्रकाश साहू शर्त के मुताबिक 10 लाख रुपये राम मोहन साहू को देंगे. वहीं अगर विवेक बंटी साहू यदि हारते है तो राम मोहन साहू प्रकाश साहू को एक लाख रुपये 3 दिसंबर को देंगे.

तीन गवाहों ने किया साइन

वहीं व्यापारियों के बीच शर्त वाले इस लेटर पैड में बकायदा राजस्व टिकट लगाकर दोनों ही पक्षों ने साइन भी किए हैं. इसके साथ ही तीन गवाहों के साइन भी कराए गए हैं. अब यह शर्त वाला लेटर पैड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लकेर हैरानी भी जताई जा रही है. बता दें कि, जीत हार की शर्त लगाने वाले दोनों पक्ष साहू समाज से हैं.

पेपर लीक मुद्दे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- दोषी जेल जाएंगे

PM Modi cornered Congress on paper

 

दिल्ली। Rajasthan Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) कोटा में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी। तब दो लाख रुपये प्रति साल या उससे अधिक कमाने वाले लोगों से टैक्स वसूलती थी। आज सात लाख रुपये तक की इनकम वाले लोगों से कोई कर नहीं लिया जाता। इससे मध्यं वर्ग के लोगों की बचत हुई है।

कांग्रेस ने युवाओं के सपनों को तोड़ा- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘3 दिसंबर को जब सत्ता परिवर्तन होगा, तो कोर्ट में हवाई अड्डे का सपना पूरा होगा।’ पीएम मोदी ने कहा कि यह शहर शिक्षा की नगरी है। देश भर के युवा यहां पढ़ने आते है। कांग्रेस ने पिछले पांच साल में कई बार राजस्थान के युवाओं के सपनों को तोड़ा है। कोई परीक्षा ऐसी नहीं, ऐसा कोई पेपर नहीं जो बेचा नहीं।

पेपर लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘कांग्रेस का पेपर लीक माफिया युवाओं के सपनों पर भारी पड़ गया। इसलिए राज्य बेरोजगारी के मामले में सबसे आगे है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं परीक्षा के पेपर लूट कर जिसने अपने लॉकर भरे हैं। उसका लॉकर टूटेगा। वे सब लॉकअप में जाएंगे।’

भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किशनगढ़ बास विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गहलोग सरकार ने राजस्थान के युवाओं के साथ विश्वाघात किया। यदि राजस्थान में डबल इंजन सरकार आई तो हम भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जेल में डालेंगे। पेपर लीक होने के बाद सीएम गहलोत जी कह रहे हैं कि मुझे एक मौका दीजिए।

माफियाओं का इलाज डबल इंजन सरकार

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मैं राजस्थान में पिछले चार से पांच दिनों से चुनाव प्रचार में हूं। जहां जाता हूं तो खनन, वन और पशु माफिया हैं। जब माफियाओं की चर्चा होती है तो मुझे पुराने यूपी की याद आती है।’ सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि माफियाओं का इलाज सिर्फ डबल इंजन की सरकार है।

MP election 2023: चुनाव नतीजों के बाद नरेन्द्र तोमर की राजनीतिक सेहत पर कितना असर पड़ेगा?

 

मध्यप्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति के पूर्व सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू के बारे में वायरल हुए तीन वीडियो ने उनके पिता केन्द्रीय कृषि मंत्री व दिमनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर की स्वच्छ, ईमानदार छवि पर प्रतिकूल असर डाला है। हालांकि करोड़ों के लेन-देन वाले ये कथित वीडियो दिमनी विधानसभा क्षेत्र के नतीजोंं को प्रभावित नहीं करेंगे, लेकिन इसने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की न खाउंगा न खाने दूंगा की छवि को धक्का पहुंचाया है। इसलिए संभव है कि लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों पहले संभवत: जनवरी २०२४ में तोमर से इस्तीफा देने को प्रधानमंत्री कह सकते हैं और इस मामले में जांच भी केन्द्रीय एजेंसियों को सौंप सकते हैं । भाजपा के लिए यह इसलिए भी जरूरी होगा , क्योंकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे पर मोदी सरकार को जमकर घेरा था और लोकसभा चुनाव में भी वह भाजपा के इस कथित भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाएगी।
यदि विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा फिर से सत्ता में आती है और तोमर दिमनी चुनाव जीतते हैं तो भी शायद केन्द्रीय नेतृत्व उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाए। इसके पीछे दो वजह होंगी । एक तो , लोकसभा चुनाव में आदिवासी वोटरों को साधने के लिए किसी आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दूसरी वजह , तोमर के खिलाफ वीडियो प्रकरण को कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी भुनाने का प्रयास करेंगे।
अब लोकसभा चुनाव नरेन्द्र सिंह तोमर लड़ सकते हैं या नहीं इस पर भाजपा नेतृत्व सोच-समझ कर फैसला हलेगा। उपरोक्त वायरल वीडियो न केवल नरेन्द सिंह के लिए न केवल भाजपा नेतृत्व के लिए सिरदर्द बना रहेगा। यानी आने वाले दिन-महीने नरेन्द्र तोमर के लिए राजनैतिक चुनौती भरे हो सकते हैं।
प्रदीप मांढरे
सम्पादक
ग्वालियर हलचल सान्ध्य देैनिक
https://www.gwaliorhulchal.com/pages/page4.html

अगले दो-तीन दिन में प्रदेश में वर्षा की संभावना है, इसके बाद उर्वरक की मांग बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने की खरीफ उर्वरक व्यवस्था और रबी बोवनी की समीक्षा

भोपाल : 21 नवम्बर, 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिन में प्रदेश में वर्षा की संभावना है, इसके बाद उर्वरक की मांग बढ़ेगी। अतः सभी केंद्रो पर उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उर्वरकों के आंतरिक वितरण पर निगरानी की व्यवस्था सजग और सुचारू रूप से जारी रहे। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में खरीफ उर्वरक व्यवस्था और रबी बोवनी की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में जानकारी दी गई की अब तक रबी फसल की 81 लाख 71 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी हो चुकी है, जो गत वर्ष से 5.33 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी की संभागवार उपलब्धता, विक्रय तथा शेष स्टॉक की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
बताया गया कि उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रदेश में विपणन संघ के 422 विक्रय केंद्र संचालित हैं, विपणन सहकारी समितियों के 154 विक्रय केंद्रों से नगद उर्वरक विक्रय आरंभ किया गया है। विपणन सहकारी समितियों द्वारा 92 अतिरिक्त विक्रय केंद्र आरंभ किए गए हैं और किसानों को लंबी-लंबी लाईनों से बचाने के लिए उर्वरक वितरण टोकन के माध्यम से करने की व्यवस्था की जा रही है। अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संजय दुबे, उमाकांत उमराव तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
…………

What is UFO? UFO In Manipur! मणिपुर में क्या दिखा? #Unidentified_flying_object

UFO Unidentified flying object

UFO In Manipur: एलियंस को लेकर दुनियाभर में चल रही थ्योरीज के बीच मणिपुर के पास एक यूएफओ देखा गया, जिसे मारने के लिए दो फाइटर जेट भी भेजे गए. हालांकि तब तक वो गायब हो चुका था.

UFO In Manipur: दुनियाभर में एलियंस को लेकर चल रही तमाम थ्योरीज के बीच भारत में कुछ ऐसा हुआ, जिसने फिर से एक बार इस बहस को तेज कर दिया है. भारत के मणिपुर में एक ऐसी चीज देखी गई, जिसने तमाम फ्लाइट्स की आवाजाही को प्रभावित कर दिया. हवा में काफी देर तक ये चीज उड़ती दिखाई दी, जिसके बाद भारतीय एयरफोर्स हरकत में आई और फाइटर जेट राफेल को उड़ान भरनी पड़ी. हवा में उड़ते इस ऑब्जेक्ट को हम यूएफओ के नाम से जानते हैं. आज हम आपको इसी यूएफओ को लेकर जानकारी दे रहे हैं कि आखिर ये होता क्या है और इसे लेकर क्या-क्या थ्योरी हैं.

मणिपुर में क्या दिखा?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि मणिपुर में आखिर क्या हुआ… जब पूरा देश वर्ल्ड कप देख रहा था, तभी इंफाल में एयरपोर्ट के पास यूएफओ दिखा. ये एक सफेद रंग का ऑब्जेक्ट था, जिसे कई लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया. इस घटना के बाद कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. एयरफोर्स को जानकारी दी गई और इसके बाद इसे मारने के लिए दो राफेल जेट्स को हवा में भेजा गया, हालांकि तब तक ये ऑब्जेक्ट गायब हो चुका था. अब तक पता नहीं चल पाया कि आखिर ये चीज क्या थी…

इस घटना के बाद ट्विटर पर लोगों ने एलियंस वाली थ्योरी खूब चलाई. लोगों ने कहा कि अमेरिका छोड़कर अब एलियन इंडिया पहुंच चुके हैं. हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि चीन की सीमा से सटे मणिपुर में दिखा ये ऑब्जेक्ट जासूसी का कोई तरीका हो सकता है.

क्या होता है यूएफओ?

An unidentified flying object, or unidentified anomalous phenomenon, is any perceived aerial phenomenon that cannot be immediately identified or explained. Upon investigation, most UFOs are identified as known objects or atmospheric phenomena, while a small number remain unexplained

अब ये जान लेते हैं कि आखिर ये यूएफओ होता क्या है और इसे एलियंस के साथ जोड़कर क्यों देखा जाता है. यूएफओ का मतलब होता है अनआइडेंटिफाइड ऑब्जेक्ट, यानी ऐसी चीज जिसकी पहचान नहीं की जा सकती है. आमतौर पर अमेरिका जैसे देशों में ये कॉन्सेप्ट खूब चर्चा में रहते हैं. कई ऐसी थ्योरी हैं, जिनमें ये कहा जाता है कि दूसरे ग्रहों से आने वाले लोग इन यूएफओ में एक जगह से दूसरी जगह पर जाते हैं. हालांकि ये थ्योरी अब तक सही साबित नहीं हो पाई है और न ही इसके पुख्ता सबूत मिले हैं.

Rs 2,150 crore IPO of Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) hits Dalal Street on Tuesday

IREDA, Indian Renewable Energy Development Agency Ltd

IREDA IPO opens today: Should you subscribe to the PSU miniratna issue?

November 21 for subscription. The PSU miniratna by the Ministry of Renewable Energy will be offering its shares in the range of Rs 30-32 per shares with a lot size of 460 equity shares. The bidding for the issue will close after three days, that is Thursday, November 23.

Indian Renewable Energy Development Agency is a government company, which has a miniratna status (Category-I) government enterprise. Incorporated in 1987, IRDEA is an experienced financial institution that has been actively promoting, developing, and extending financial assistance for new and renewable energy projects.

IREDA’s IPO includes a fresh share sale component of Rs 1,290.13 crore and the Government of India will offload 268,776,471 equity shares aggregating up to Rs 860.08 crore. The net proceeds from the fresh issue shall be utilized towards augmenting the capital base to meet future capital requirements and onward-lending.

IREDA has mopped up Rs 643.26 crore from 58 anchor investors on November 20 as it allocated 20,10,19,726 shares at a price of Rs 32 apiece. Marquee names including Goldman Sachs, Integrated Core Strategies (Asia), Societe Generale, GAM Star Emerging Equity, BNP Paribas Arbitrage, Moon Capital Trading, and Copthall Mauritius participated in the anchor book

In FY 2021-22, IREDA achieved the highest-ever loan sanctions of close to Rs 23,921 crore and loan disbursements of roughly about Rs 16,071 crore. It offers a comprehensive range of financial products and related services, from project conceptualization to post-commissioning, for RE projects and other value chain activities such as equipment manufacturing and transmission.

IREDA reported a standalone net profit of Rs 579.32 crore, with a revenue of Rs 2,320.46 crore for the period ended September 30, 2023, . The state-run PSU reported a bottomline of Rs 864.63 crore with a revenue of Rs 3,483.04 crore in the financial year 2022-23.

The company has reserved 50 per cent of issue for the qualified institutional bidders (QIBs), while retail investors will have 35 per cent of shares allocated for them. The remaining quota of 15 per cent shall be set aside for the non-institutional investors (NIIs) for the issue.

BoB Capital Markets, IDBI Capital Market Services and SBI Capital Markets are the book-running lead managers to the issue, while Link Intime India Private has been appointed as the registrar. Shares of the company will be listed on both BSE and NSE. Here’s what a host of brokerage firms say about the IPO of IREDA:

Anand Rathi Research
Rating: Subscribe
The company has a track record of growth, geared towards high quality assets and diversified asset book and stable profitability.
At the upper price band, the company is valued at P/BV of 1.3 times with a market cap of Rs 8,600.85 crore post issue of equity shares. We believe that the issue is fairly priced and recommend ‘subscribe’ rating to the IPO, said Anand Rathi.

Choice Broking
Rating: Subscribe
With loan assets of around Rs 47,075 crore, IREDA is the largest pure-play green financing NBFC in India. To meet the net-zero emission target, the government has set a humongous target for RE installations by 2030. Considering its nodal agency status and varied financial products, IREDA is well placed to capitalize the growth in the RE sector, said Choice Broking with a ‘subscribe’ tag.

Nirmal Bang Securities
Rating: Subscribe
IREDA’s positioning as the largest pure-play green financing NBFC in India places it among the very few players who are well placed to capitalise on the rapid growth in the RE sector. Over FY 21-23, the company’s loan book has grown at a CAGR of 30 per cent to Rs 47,076 crore, much faster than traditional power financing companies like PFC & REC, said Nirmal Bang Securities.

“Diversification and expansion in emerging green technologies like green hydrogen, pumped hydro storage power plants, battery storage value chain and green energy corridor provides scope for longer term sustainability of high growth of its loan book. On the back of low base, demonstrated track record of high growth, improvement in asset quality and cheap valuations,” it added with a ‘subscribe’ rating.

Reliance Securities
Rating: Subscribe
IREDA has played a strategic role in the GoI’s initiatives for the promotion and development of the RE sector in India with a strong track record of growth, diversified asset book, high quality assets and consistent profitability. IREDA is maintaining its leadership in RE sectors and wants to enhance its presence in new green technologies optimizing costs, said Reliance Securities.

“It has access to cost effective long term sources of borrowings with a mix of domestic and foreign borrowings improving profitability over the past few years. IREDA has posted healthy profitability over the past couple of years, strong growth outlook and experienced management team, we recommend a ‘subscribe’ to the issue,” it said.

Swastika Investmart
Rating: Subscribe
As a Mini Ratna enterprise, IREDA holds a pivotal position in the government’s renewable energy initiatives by financing such projects. The company’s stable operations are supported by its access to long-term financing sources. Also, the company has demonstrated consistent financial growth, said Swastika Investmart.

“However, the business remains susceptible to interest rate fluctuations. Additionally, its reliance on the renewable energy sector introduces a degree of industry-specific risk. The IPO is priced at a P/BV of 1.23 times, based on a NAV of 25.98, indicating a fair valuation. Thus, considering all these factors, we will assign Subscribe rating to this IPO,” he said.

Rating: Subscribe
IREDA operates with a distinctive business model tailored to a niche market. The government’s increased focus on renewable energy, aiming for 50 per cent of energy needs to be met by renewables by 2030, serves as a pivotal driver for the sector. The company is poised to capitalize on this opportunity, said SBICap Securities.

StoxBox by BP Equities
Rating: Subscribe
“As the lender will utilise the net proceeds of the fresh equity shares issue to augment its TierI capital base, its capital adequacy will enhance and lead to a stable leverage position. At the current P/BV multiple of 1.2 times, we believe the company is attractively valued and advise investors to ‘subscribe’ from a medium to long-term perspective,” said StoxBox by BP Equities.

Sushil Finance
Rating: Subscribe for long term
IREDA has strong financial track record and growth as GoI initiatives towards renewable energy projects, IREDA can get benefits which can boost company’s growth. On the other hand, the company could suffer if they are unable to maintain and effectively manage the quality of growing asset portfolio and NPAs, said Sushil Finance.

“Volatility in interest rates can affect its business. IREDA’s credit ratings for its bonds get downgraded in the past and sector volatility and technology risk is also there. Keeping in mind the favorable and unfavorable factors, the issue is fully priced, however being in the renewable energy sector one can consider long term investment,” it said.

 

ireda, IREDA IPO, IREDA IPO brokerage review, IREDA brokerage review, IREDA IPO analyst

 

Today TCS share prices: TCS jump after brokerage Bernstein revises targets for IT giants

TCS Share Price

Shares of Infosys and Tata Consultancy Services (TCS) traded higher on Tuesday (November 21) after brokerage Bernstein gave contrasting target prices for the IT companies’ stocks.
The stock of Infosys was higher by 0.52 per cent, or Rs 7.40, at Rs 1443.70, while the shares of TCS were up by 0.22 per cent, or Rs 7.70, at Rs 3527.00 each, on BSE at 10:09 am on Monday.

नेपाली समाज द्वारा श्री पशुपतिनाथ मंदिर में ’देउसी भैलों’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ

भोपाल। श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर परिसर में दीपावली के पावन अवसर पर नेपाली समाज द्वारा नेपाली सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार ’देउसी भैलों’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर के अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि गोविन्दपुरा स्थित श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में दिपावली मिलन समारोह के तहत ’देउसी भैलो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में अलग-अलग समाज के बंधुओं ने परम्परागत परिधानों पर इस कार्यक्रम को मनोरम बनाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

समाज के लोगों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति ने समा बांध दिया। लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में भोपाल में रहने वाले नेपाली समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर नेपाली समाज के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारियों, प्रबंधन समिति, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, महिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

सलैया शा. कन्या विद्यालय में कन्या चरण वंदन कार्यक्रम

 

भोपाल, सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल धार्मिक महोत्सव समिति द्वारा सलैया शा. कन्या विद्यालय में छात्राओं के पांव पखारकर उन्हें स्कूल यूनिफॅम के रूप में जूते, मोंजे, स्वल्पाहार एवं अन्य शिक्षा संबंधित समग्री का वितरण किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती स्मिता विजेश लुनावत के साथ समिति के संरक्षक रविन्द्र यती उपस्थित रहें। समिति के सचिव अखिलेश शुक्लाा जी ने बताया की समिति द्वारा आज शा. कन्या विद्यालय जो की सलैया, भोपाल में स्थित है। इस पाठशाला में पढ़ने वाली छात्राओं के पांव पखारकर उन्हें स्कूल यूनिफॅम के रूप में जूते, मोंजे, स्व्ल्पाहार एवं अन्यर शिक्षा संबंधित समग्री का वितरण किया गया। इस अनूठे, अद्भुत, अविस्मपरणीय कार्यक्रम में संस्थार की महिला विंग के साथ-साथ सभी पदाधिकारीयों एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही यह निर्णय लिया गया की इस प्रकार के समाजिक कार्यों को संस्थाक लागातार देश हित में करती रहेगी। आज के कार्यक्रम में संस्थाक के अध्याक्ष पार्थ पाटीदार, उपाध्यक्ष राजीव दीश्रित, शरद पाटीदार, जगमोहन पाटीदार, कोषाध्याक्ष रोहित मिश्रा, हरीनरायण पाटीदार, अवध नरायण पाटीदार, कोलार हिन्दूर उत्सव समिति के अध्यक्ष महेश मीना, सुनिल सिंह, हरीश यादव, अजय पाटीदार, प्रकाश वर्मा, दिनेश सिंह, भगत जाट, ओपी दूबे, राज ठाकूर, श्रीमती ममता राय, श्रीमती अराधना तोमर, श्रीमती प्रिती पाण्डे , श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती विमलेश व्यास, श्रीमती साधना श्रीवास्तव, श्रीमती साधना गोस्वामी, श्रीमती अनिता गोस्वा‍मी, श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती शेल शर्मा, श्रीमती इन्दू दुबे, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, भगवान दास विश्रवकर्मा, रवि शर्मा, सुरेन्द्र शुक्ला, गोस्वामी जी, सुभंम, शिव जडिया, बजरंग भगत, राजेश साहू, योगेश, धनराज नायडू, पिंकी मठारू, आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रिय नागरिकगण मौजूद रहे।

Chanderi-news: वोट की कसम खाओ तभी मिलेगा पानी, ग्राम नया खेड़ा मैं दबंग ने किया बोर पर कब्जा ग्रामीण हुए पानी को परेशान

 

चंदेरी संवाददाता

चंदेरी :-तहसील मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम नया खेड़ा जो मुंगावली विधानसभा के अंतर्गत आता है एवं पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव यहां से विधायक थे आज इसी गांव के ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं एवं अपने बच्चों के लिए एवं परिवार के लिए परेशान होकर बाहर भेजने को मजबूर है इसी समस्या को लेकर आज एक समुदाय विशेष की महिलाओं ने मीडिया को बुलाकर बताया कि किस तरह से उनके लिए पानी को परेशान किया जा रहा है ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि कुछ दमगों द्वारा शासकीय बोर पर कब्जा कर लिया गया है एवं कुएं में गंदा पानी डाल दिया गया है जिसके कारण उन्हें गंदा पानी पीने के लिए परेशान होना पड़ रहा है महिलाओं ने स्वयं बोर पर एवं कुएं पर जाकर समस्या से अवगत भी कराया इसके साथ ही महिलाओं ने बताया कि ग्राम में जो नल जल योजना बनी है उसे आज तक पानी नहीं आया वहीं इस संबंध में जब सरपंच से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नल जल योजना की शिकायत कई बार कर चुके हैं इसके साथ ही 181 पर भी अनेक वार शिकायत लगवाई जा चुकी है किंतु इस योजना को आज दिनांक तक चालू नहीं करवाया गया ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि जिस दिन से चुनाव हुए हैं उसके बाद ही लोग हमें पानी नहीं भरने दे रहे हैं जब भी पानी भरने जाते हैं तो वह कसम खिलवाकर पूछते हैं कि तुमने वोट किसको दिया उसके बाद ही हम पानी भरने देंगे जव उनसे से पूछा गया कि किस पार्टी के लोग इस तरह का वार्तालाप कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि लोग कहते हैं कि आपने फूल पर वोट नहीं दिया इसलिए हम आपको पानी नहीं भरने देंगे इस पूरे मामले में देखा जाए तो केवल एक समुदाय विशेष के लोगों को इस तरह से परेशान किया जा रहा है एवं उनका सार्वजनिक स्थानों से पानी नहीं भरने दिया जा रहा जिससे ग्रामीण जनों में काफी आक्रोश पनप रहा है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...