मतदान प्रदेश के विकास – राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए, लाड़ली लक्ष्मियों-बहनों, युवा-बुजुर्गों के मान के लिए – रामेश्वर शर्मा

 

भोपाल। लोकतंत्र का त्योहार मनाने के लिए प्रदेश के नागरिक बढ़चढ़ कर सहभागिता कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केन्द्रों कर जबरदस्त भीड़ के नजारे दिखाई दे रहे हैं। आम जनता के साथ नेता और प्रत्याशियों ने भी सुबह-सुबह मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। भोपाल में हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने भी सुबह मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में नागरिकों से आगे आकर सहभागिता करने की अपील की। रामेश्वर शर्मा का निज निवास दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में आता है। जिसके चलते उन्होंने आज दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत पंचशील नगर की कोलार कॉलोनी में विश्वरैया भवन स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं अन्य परिजनों ने भी मतदान किया।

 

मतदान के उपरांत रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें हर नागरिक को बढ़-चढ़ कर सहभागिता करनी चाहिए। हमारा एक वोट तय करता है कि हमें राष्ट्र और प्रदेश में आने वाले समय में किस प्रकार की सरकार चाहिए। मतदान लोकतंत्र में हर नागरिक का अनिवार्य कार्य है। सबकी राष्ट्रीय, प्रादेशिक, सामाजिक व सामुदायिक जिम्मेदारी है। इसलिए मेरा हुजूर सहित प्रदेश के हर मतदाता से अनुरोध है कि आप सभी अपने घरों से निकलें, अपना कर्तव्य निभाएं, मतदान अवश्य करें। और सुनिश्चित करें कि आपके आसपास, परिवार, रिश्तेदार या अन्य कोई परिचित मतदान करने से वंचित न रह पाए। हम सब मिलकर प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित हाथों में सौंपे। अच्छे को चुनें, प्रदेश के विकसित कल को चुनें। मतदान अवश्य करें।

CRICKET WORLD CUP 2023 के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया

 

India vs New Zealand semi final: लीग मैच से शुरू हुआ भारतीय क्रिकेट टीम का विजयरथ सेमीफाइनल मुकाबले में जारी रहा। भारत ने न्यूजीलैंड को विश्व कप के सेमीफाइन मैच में 70 रनों से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने 398 रनों का विशाल स्कोर न्यूजीलैंड को दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 327 रनों पर ऑल आउट हो गई है। जिसके बाद भारतीय टीम ने 70 रनों से विजय हासिल कर ली है।

न्यूजीलैंड को हराकर अब भारत विश्वकप के फाइनल में पहुंच गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 397 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। रोहित शर्मा की तूफानी पारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दी थी।

जिसके बाद किंग विराट कोहली ने 117 रन बनाकर वनडे करियार का 50वां शतक जड़कर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ श्रेयस अय्यर ने भी लगातार दूसरा शतक लगाया।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने आज (बुधवार) को धूम मचाकर रख दी। सेमीफाइनल मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत की तो शुभमन गिल, विरोट कोहली और श्रेयस अय्यर ने रनों की बौछार कर दी। केएल राहुल ने भी आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं मिला। शुरुआत से ही भारतीय टीम हावी रही। भारतीय टीम ने 397 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। इसके बाद शुभमन गिल 65 गेंदों में 79 रन बनाए। चोट लगने से उन्हें वापस जाना पड़ा, लेकिन इस दौरान उन्होंने तीन छक्के जड़े। विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे में अपनी 50वीं सेंचुरी ठोकी। विराट ने 113 गेंदों में 117 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने मैच में जान डाल दी। अय्यर ने 70 गेंदों में 8 छक्कों की बदौलत 105 रन बनाए। बाद में शुभमन गिल ने फिर वापसी की। शुभमन ने 80 रनों की पारी खेली।

विकास के विराट कोहली हैं रामेश्वर, शतकों की तरह विकास का रिकॉर्ड तोड़ दिया – शिवराज सिंह चौहान

कोलार में शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक जनसभा, हजारों की भीड़ में जनता से रामेश्वर शर्मा और भगवान दास सबनानी के समर्थन का आशीर्वाद मांगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार थम गया है। प्रचार थमने के ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की आखिरी सभा को हुजूर विधानसभा में प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में संबोधित किया। श्री चौहान ने कहा कि आपकी विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा लगातार क्षेत्र के विकास की योजनाएं बनाकर मेरे पास लाते हैं, कई योजनाओं के लिए तो लगातार पास कराने के लिए जद्दोजहद करते रहते हैं। जिन्हें स्वीकृत करने में मैं कोई देरी नहीं करता। इनके अंदर विकास की अनूठी ललक है, जनता की सेवा करने का अद्भुत भाव है, इन्हें जिताकर हुजूर की तरक्की के साथ नागरिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कीजिए। रामेश्वर शर्मा हुजूर में विकास के विराट कोहली हैं, जैसे विराट कोहली ने शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा ऐसे ही रामेश्वर शर्मा ने हुजूर में विकास का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री को सुनने उमड़ी जनता से कोलार के बीमाकुंज खचाखच भरा दिखाई दिया। हजारों की संख्या में माताओं-बहनों ने उपस्थित होकर शिवराज की सभा को सुना। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज ने पिछले दो विधानसभा चुनाव में भी अंतिम सभा को हुजूर में ही संबोधित किया था, इस बार भी मुख्यमंत्री की चुनावी सभाओं का समापन हुजूर से हुआ। इस दौरान उन्होंने जनता से रामेश्वर शर्मा एवं दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के समर्थन में मतदान कर भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया। सीएम की सभा के प्रति स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने भरपूर उत्साह के साथ समर्थन दिखाया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए मेरे खजाने में कोई कमी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाईं और आज पूरे प्रदेश का कायाकल्प कर दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हुजूर से उनका आत्मीयता रिश्ता हैं। भाजपा सरकार ने हुजूर में कई विकास कार्य कराएं। हुजूर में अनवरत जारी विकास के लिए चुनाव में भाजपा की जीत जरूरी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को बीमाकुंज में आयोजित सभा में कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में विधायक सड़क और फ्लाईओवर मांगते थे तो वे कहते थे कि पैसा नहीं है। मामा खजाना खाली कर गया। उन्होंने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है। जब आपके विधायकों ने विकासकार्यों के लिए मांगा मैंने दिया है।

उन्होने कहा कि में सरकार नहीं परिवार चलाने की कोशिश कर रहा हूँ । हुजूर वासियों ने जो विश्वास व्यक्त किया है उसे कभी टूटने नहीं देंगे। विकास के काम मुझे गिनाने की जरूरत नहीं है। हुजूर की जनता स्वयं इसकी साक्षी है।

रामेश्वर और सबनानी के हाथ उठाकर बोले सीएम कांग्रेस डिवाइडेड है और भाजपा यूनाइटेड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीमा कुंज पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा एवं दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के हाथ उठाकर कहा की कांग्रेस डिवाइडेड है और भाजपा यूनाइटेड है ।

*हुजूर का बेटा हूँ, तन-मन-प्राण से सेवा करता हूँ, आगे भी करूंगा – रामेश्वर शर्मा*

जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – ये ऐतिहासिक जनसभा में हजारों परिवारजनों की उपस्थिति बता रही है कि हुजूर में फिर भाजपा का कमल खिलने जा रहा है। नागरिकजनों का यह उत्साह मेरे जीत के भरोसे को दोगुना कर रहा है। मैंने अपने परिवारजनों की सेवा और सुविधा के लिए दिन-रात एक करे हैं, अनथक परिश्रम किया है। तभी तो आज हुजूर प्रदेश में विकास की श्रंखला में अग्रणी बनकर खड़ा हुआ है। हर हुजूरवासी अपने क्षेत्र का विकास देखकर गौरवान्वित महसूस करता है। मैं सौगंध खाता हूँ कि हुजूर परिवारजनों के चेहरों पर उन्नति की मुस्कान कभी कम नहीं होने दूंगा। मैंने पहले भी तन-मन-प्राण से हुजूर की सेवा की है, आगे भी करता रहूंगा।

Huzur vidhan sabha: भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक जनसभा आज

भोपाल। आज मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिये प्रचार थम जाएगा। चुनाव आयोग ने शाम 06 बजे प्रचार रोकने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी आज दम खम के साथ प्रचार कर रहे हैं। भोपाल की हुजूर विधानसभा से प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा भी आज लगातार अनवरत जनसंपर्क कर रहे हैं। आज हुजूर में शाम 04 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा होने जा रही है। यहां शिवराज सिंह चौहान हुजूर की जनता को संबोधित कर रामेश्वर शर्मा के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री की यह सभा मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार की दृष्टि से आखिरी सभा होगी। जिसका समय उन्होंने रामेश्वर शर्मा को दिया है। हुजूर की यह सभा कोलार के बीमाकुंज में होगी जिसमें हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।

चुनावी सभा की हेट्रिक लगेगी

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले दो बार से विधानसभा चुनाव की अंतिम सभा कोलार में करते आये हैं आज की कोलार की चुनावी सभा उनकी हेट्रिक होगी।

रामेश्वर शर्मा के आज के कार्यक्रम

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा काकरिया, इमलिया, सेमरी कलाँ, शिवाजी वार्ड, 10 क्वार्टर गांधीनगर, टैगोर वार्ड लॉ चैंबर के पास, श्री साईं स्कूल, एल.वी.एस. स्कूल टैगोर वार्ड में जनसम्पर्क तथा स्वागत कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे तत्पश्चात शाम 4 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके समर्थन में कोलार में जनसभा को संबोधित कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील हुजूरवासियों से करेंगे।

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, अब तक भाजपा प्रचार में आगे

 

भोपाल, ग्रामीण और शहरी आबादी वाली हुजूर विधानसभा में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। अब तक प्रचार प्रसार का आंकलन करें तो भाजपा ने अपने पूरे चुनाव काल में प्रचार प्रसार में निरंतरता बनाये रखी। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने सीधे मतदाता से जुड़ने का प्रयास किया। भाजपा विधायक प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा को जनसम्पर्क में मिला भारी जनसमर्थन विकास कार्यो की सफलता बयां करता दिखा। हुजूर क्षेत्र का व्यापारी वर्ग, किसान, युवाओं सहित महिला वर्ग भाजपा सरकार की योजनाओं पर खुश नज़र आया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव काल में निरंतर चला रात्रिकालीन बैठकों का क्रम चुनावी तैयारी को मजबूत करने वाला दिखाई दिया।

वही कॉंग्रेस में नामंकन वापसी तक चला ड्रामा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने से रोके रखा जिसका प्रभाव चुनाव प्रचार में देखा गया। देर से शुरू हुआ प्रचार में पूरे चुनाव प्रचार काल में कार्यकर्ता बंटे हुए दिखे। चुनाव मैनेजमेंट काँग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के परिवार और सामाजिक लोगो के पास रहा है। जिम्मेदारी न मिलने से निराश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच उत्साह कमजोर दिखा। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं की सभा कर सभी को एकजुटता की समझाइश दी है। उसका असर 17 नवंबर को बूथ पर देखने को मिलता है या नही ये सवाल कार्यकर्ताओं के बीच उठ रहा है।

प्रचार का अंतिम दिन

आज कांग्रेस कोलार क्षेत्र में सभी वार्डो में रैली निकलने जा रही है। वही कोलार क्षेत्र में शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा होना है।

हुजूर में जनसम्पर्क, कहीं चाय बनाते तो कहीं मोची के साथ बैठकर ठहाके लगाते दिखे रामेश्वर शर्मा

भोपाल। हुजूर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का सघन जनसंपर्क निरंतर जारी है। श्री शर्मा अब तक क्षेत्र के घर- घर पहुंचकर हर नागरिक से आशीर्वाद ले चुके हैं।

भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए शर्मा ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। गरीबों का मुफ्त राशन देने का काम भाजपा सरकार कर रही है, वहीं किसानों को सम्मान स्वरूप सम्मान निधि मिल रही है। भाजपा सरकार नें हर वर्ग को साधा और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ पहुंचाने का काम किया है।

Rameshwar sharam bhopal

नागरिकों से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा नें कहा कि हुजूर की सेवा का प्रण है इसके लिए प्राण भी जाएं तो कम है । विकसित हुजूर बनाने के लिए हम वचनबद्ध हैं। मैं आपका एमएलए कम आपका बेटा – भाई ज्यादा हूँ। विगत 10 वर्षों से आपने मुझे जो स्नेह प्रदान किया है, मुझे विश्वास है कि वह स्नेह मुझे पुनः प्राप्त होगा। मैं चाहता हूँ कि हमारा हुजूर विकसित, सुरक्षित और हाइटेक हो। हुजूर मप्र में ही नहीं बल्कि देश में नंबर 1 बने इसके लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। आपका एक वोट हुजूर की तस्वीर, तकदीर बदलेगा। मैं उम्मीद करता हूँ कि जब आप वोट करने जाएंगे तो आपका स्नेह और आशीर्वाद कमल का बटन दबाकर रामेश्वर शर्मा को अवश्य प्राप्त होगा।

जनसम्पर्क में रामेश्वर शर्मा का दिखा अनोखा अंदाज

जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जनसम्पर्क के दौरान रामेश्वर शर्मा नागरिकों के प्रतिष्ठानों पर पहुँचकर उनसे आत्मीयता के साथ मिले। इस दौरान रामेश्वर शर्मा मोची की दुकान पर पहुँच कर जमीन पर बैठकर गले लगाते हुए, हलवाई की दुकान पर पहुँचकर इमरती बनाते हुए, चाय की दुकान पर पहुँचकर चाय बनाते हुए नजर आए। रामेश्वर शर्मा के इस अनोखे अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। समर्थकों ने उनके वीडियो को जमकर वायरल किया।

मंगलवार को इन कार्यक्रमों में रहे उपस्थित

हुजूर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा नें मंगलवार को हथाई खेड़ी में नागरिकों से भेंट, गांधीनगर में सत्संग एवं भेंट, मानसरोवर कोलार में रहवासियों से भेंट, फंदा, बिलखिरिया, दीनदयाल एवं रातीबड़ मण्डल के ग्रामीणों की बैठक,  (विंध्य) के रहवासियों से भेंट, अयप्पा मंदिर से सीटीओ तक रैली, संतनगर में जनसम्पर्क, शनिमंदिर सर्वधर्म कोलार में सुंदरकांड एवं आरती कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के भरोसे लड़ रही है चुनाव “भाजपा”

 

चंदेरी संवाददाता

चंदेरी:- विधानसभा चुनाव के निर्वाचन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे पार्टीयां भी कमर कस्ती नजर आ रही है लगातार रेलिया, प्रदर्शन एवं बड़े-बड़े नेताओं की आम सभाएं आयोजित की जा रही है इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने चंदेरी कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया एवं मध्य प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाए गए संकल्प पत्र को प्रेस वार्ता के दौरान पढ़ा गया भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे संकल्प पत्र में केवल उन योजनाओं को शामिल किया गया है जो जनता को सीधे लाभ पहुंचने वाली है पूरे संकल्प पत्र में कहीं भी क्षेत्र की उन्नति प्रदेश के विकास की बात कहीं नजर नहीं आ रही प्रदेश सरकार के संकल्प पत्र को देखकर ऐसा लगता है कि क्षेत्र की जनता सीधे लाभ पहुंचा कर वोट लेना चाहती है।

क्षेत्र की उन्नति विकास को परे रखकर सीधे लाभ पहुंचा कर वोट खरीदने का प्रयास किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी बहुत अच्छे से समझ रही है कि क्षेत्र को विकास करके नहीं वलकि जनता को सीधे लाभ पहुंच कर ही उनको गुमराह किया जा सकता है इसीलिए संकल्प पत्र में इस तरह की बातों का उल्लेख किया गया कि हमारी सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाएं चल रही है जनता को आयुष्मान कार्ड का फायदा दिया जा रहा है इसी क्रम में जब श्री तिवारी से अशोकनगर जिले एवं चंदेरी के विकास की बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाकर सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है इन्हीं सबसे क्षेत्र का विकास होगा एवं लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी भी क्षेत्र के विकास की बात नहीं करते हुए केवल प्रदेश सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाती नजर आ रही है वह स्वयं क्षेत्र में किस तरह से विकास करेंगे ऐसी कोई योजना अभी तक किसी भी विधानसभा क्षेत्र में पेश नहीं की गई है और ना ही उनके प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास करने की कोई योजना ही सामने आई है। वही आम नागरिकों की मानें तो क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं पूरे अशोकनगर जिले में कोई भी बड़ी फैक्ट्री या उद्योग का कोई साधन नहीं है शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में हमारा जिला काफी पिछड़ा हुआ है इन सभी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रत्याशियों द्वारा कोई भी वादा अपने संकल्प पत्र में नहीं किया गया है।

MP election 2023: माधव ने हरि को दिया नोटिस!

पिपरिया।राजनीति जो करा दे वह कम है।ऐसा ही नजारा आज कल पिपरिया विधानसभा चुनाव में कैडर बैस मानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी में देखने को मिल रहा है।भाजपा में इन दिनों अधिकृत प्रत्याशी के ख़िलाफ़ जम कर भीतरघात किया जा रहा है।इस भीतरघात को रोकने के लिये संगठन ने बहुत देर से एक कदम उठाया वह भी अनुशासनहीनता का नोटिस दे कर खानापूर्ति कर ली गई है।बीजेपी जिला अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने पूर्व विधायक-पूर्व जिला अध्यक्ष हरि शंकर जायसवाल एवं वरिष्ठ नेता अशोक जोशी को नोटिस देकर कहा गया है की आप लगातार पार्टी प्रत्याशी के ख़िलाफ़ प्रचार कर रहे है।कार्यकर्ताओं ने भी इस बात की शिकायत की है।इस नोटिस का जवाब भी इन नेताओ से माँगा गया है।वही हरिशंकर जायसवाल का कहना है की उन्होंने नोटिस का जवाब जिला अध्यक्ष को भिजवा दिया है।

–जिला अध्यक्ष ने आज तक इस विषय में बात नहीं की:जोशी

भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक जोशी से जब पूछा गया की जिला अध्यक्ष ने नोटिस में लिखा है की समय समय पर आपसे इस विषय में आग्रह भी किया है।इस पर जोशी का कहना है की आज तक इस विषय पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कोई बात नहीं की है।जोशी के अनुसार उन्होंने नोटिस का जवाब दे दिया है।पार्टी को जो करना है करे।

–निलंबन की तैयारी–

भाजपा सूत्रों की माने तों इन दोनों ही नेताओ को मुख्यमंत्री की आम सभा के बाद पार्टी से निलंबित करने की तैयारी की जा चुकी है।पार्टी सूत्र बताते है की पूर्व विधायक-पूर्व जिला अध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश भोपाल कार्यालय से जारी किया जाता है।निलम्बन की प्रक्रिया के तहत ही समय सीमा का नोटिस दिया गया है।

हुजूर की जनता मेरी ईश्वर, इस जनता का सेवक है रामेश्वर – रामेश्वर शर्मा

 

भोपाल। हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का जोरदार जनसंपर्क लगातार जारी है। वह प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर नागरिकजनों से आशीर्वाद लेते हैं। रामेश्वर के जनसंपर्क को जनता का भी भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। उनके साथ कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहते हैं। सोमवार को रामेश्वर शर्मा ने संत हिरदाराम नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा करते हुए हर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक कर संवाद किया।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – हर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ धरातल पर भाजपा की विजय के संकल्प के साथ जुटा है। हर कार्यकर्ता गांव, गली, मुहल्लों में द्वार-द्वार जाकर, कुंडी खड़खड़ाकर नागरिकजनों के सामने भाजपा का रिपोर्ट कार्ड रख रहा है। जिसके चलते हर स्थान पर हमें अपार समर्थन मिल रहा है। मैंने अपने कार्यकाल में जनकल्याण व क्षेत्रीय विकास का हर काम कराया है। मैंने नाली, सड़क से लेकर सिक्स लेन और फ्लाईओवर तक की सौगात दीं ताकि हुजूर का नागरिक गर्व से कह सके कि हमने कोई नेता नहीं बल्कि हुजूर के बेटे रामेश्वर को सेवक के रूप में चुना था। जिसने सेवा का संकल्प निभाते हुए क्षेत्रीय प्रगति से नागरिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने आगे कहा कि – मैंने हुजूर की सेवा के लिए जी-जान लगाकर काम किया, कभी थका नहीं, कभी रूका नहीं, बस अपने हुजूर परिवार को सर्व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डटा रहा। इसलिए आज जनता का मेरे ऊपर विश्वास बना है। यही विश्वास तो मेरी सबसे बड़ी दौलत है। हुजूर की जनता मेरी ईश्वर है और इस जनता का सेवक रामेश्वर है। सेवक को ईश्वर का जो आदेश होगा वो काम हुजूर में होगा।

Huzur Vidhan Sabha: कांग्रेस पार्टी को वोट देने से बाबर और औरंगजेब को विटामिन मिलेगा – हिमंत बिस्वा सरमा

जनता ने जीत का शंखनाद कर दिया है – रामेश्वर शर्मा

भोपाल। हुजूर में रामेश्वर शर्मा का चुनावी कैंपेन दिन प्रतिदिन जोर पकड़ाता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार का दिन रामेश्वर शर्मा के लिए खास दिन रहा। हुजूर में भाजपा के स्टार प्रचारकों ने दौरा कर जनता से रामेश्वर शर्मा के सर्मथन में मतदान करने की अपील की । हुजूर के नीलबड़ में असम के मुख्यमंत्री और लोकप्रिय नेता हेमंत बिस्व सरमा ने रामेश्वर के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। हेमंत बिस्व सरमा की जनसभा में हजारों लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान सभा में जय श्रीराम के नारों की गूंज भी लगातार बनी रही।

बेटे को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दो – हेमंत बिस्व सरमा

हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में भोपाल पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा नें सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सरमा ने कहा कि – कांग्रेस को वोट देना मतलब बाबर और औरंगजेब को विटामिन देना है । क्योंकि कांग्रेसी उसी मानसिकता के साथ चलते हैं जो बाबर और औरंगजेब की थी। ये सनातन का अंत करने की धारणा रखते हैं। हम सब ने देखा कि कर्नाटक में कांग्रेस के आते ही चीजें कैसे बदल गईं। तुष्टिकरण के चक्कर में कांग्रेस ने कर्नाटक में लव-जिहाद विरोधी कानून खत्म दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को प्रभु श्री राम से एलर्जी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले उनके नेता और तथाकथित हनुमान भक्त श्री राम जन्मभूमि को छोड़कर हर मंदिर का दौरा करते हैं पर वे राम लला के दर्शन कब करेंगे।

हुजूर की जनता को संबोधित करते हुए श्री सरमा ने कहा कि मध्यप्रदेश से शिवराज सरकार के कारण बीमारू राज्य का तमगा हट पाया है। आज रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में हुज़ूर में भी विकास की गंगा बह रही है। रामेश्वर शर्मा दिनरात सक्रिय रहने वाले कर्मशील व्यक्ति हैं। ये हुजूर के नेता नहीं बेटा हैं। इसलिए अपने बेटे को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दो।

हुजूर की जनता मेरी ईश्वर, इस जनता का सेवक है रामेश्वर

हुजूर के नीलबड़ क्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा जी की उपस्थिति में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा नें कहा कि – आज हिमंत बिस्व सरमा जी के स्वागत के लिए जिस तरह से हुजूर की जनता ने जनसैलाब दिखाया है, उसे देखकर गद-गद हूँ। ये जनसैलाब ही मेरी जीत का शंखनाद है। मैंने हुजूर की सेवा के लिए जी-जान लगाकर काम किया, कभी थका नहीं, कभी रूका नहीं, बस अपने हुजूर परिवार को सर्व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डटा रहा। इसलिए आज जनता का मेरे ऊपर विश्वास बना है। यही विश्वास तो मेरी सबसे बड़ी दौलत है। हुजूर की जनता मेरी ईश्वर है और इस जनता का सेवक रामेश्वर है। सेवक को ईश्वर का जो आदेश होगा वो काम हुजूर में होगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...