भारत में लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक कार, कीमत 2.55 करोड़ रुपये, रेंज 600 किमी

electric car launched

 

लग्जरी और इलेक्ट्रिक एसयूवी कार बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी Lotus ने भारत में एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक कार Lotus Eletre R को लॉन्च किया। इस कार को तीन वेरिएंट में भारतीय बाजार में उतारा गया है। इस कार की शुरुआती कीमत 2.55 करोड़ रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत तीन करोड़ रुपये है। इसके अलावा कंपनी अगले साल Lotus Emira को लॉन्च कर सकती है।

तीन वेरिएंट के साथ भारत में एंट्री

Lotus कंपनी अब भारत में अपनी कार बेचेगी। कंपनी ने कार के तीन वेरिएंट Lotus Eletre, Lotus Eletre S और Lotus Eletre R को लॉन्च किया है। Lotus Eletre की शुरुआती कीमत 2.55 करोड़, Lotus Eletre S की कीमत 2.75 करोड़ और Lotus Eletre R की कीमत 2.99 करोड़ रुपये है। भारत में लोटस कार के लिए Exclusive Motots को डीलर चुना गया है। ये कार डबल मोटर प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसमें दो मोटर मिलेगी। जिससे कार की रेज बढ़ जाएगी।

कार में कितना मिलेगा बूट स्पेस?

इस कार में 611 लीटर (चार सीट्स), 688 लीटर (5 सीट्स) और 1532 लीटर रियर सीट फोल्ड करने के बाद बूट स्पेस मिलता है। कार में फ्रंट में सामान रखने की क्षमता 46 लीटर है।

Lotus Eletre फीचर्स

इस कार में पांच ड्राइव मोड्स, एक्टिव एयर सस्पेंशन, टॉर्क वेकटरिंग, मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स, फ्रंट ग्रिल और 10 स्पॉक व्हील्स हैं। कार में वायरलैस फोन चार्जिंग, 12 तरीकों से सीट एडजस्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर्स भी मिलता है। Lotus Eletre में 15.1 इंच की एचडी OLED सेंटर स्क्रीन है। सेफ्टी के लिए कार में लेवल 2 ADAS है।

दिवाली पर जमकर बिक रही हैं सेहत के लिए ‘खतरनाक’ रंगीन मिठाइयां, इस तरह करें असली नकली की पहचान

Colorful sweets which a

 

दीपावली का त्योहार बस आ ही गया है. दीपावली पर मां लक्ष्मी औऱ गणेश जी की पूजा की जाती है और जमकर मिठाइयां खाई जाती हैं. इस मौके पर लोग एक दूसरे को मिठाई भी गिफ्ट करते हैं. ऐसे में बाजार में मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है और इसलिए जालसाज और मिलावट करने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं और बाजार में नकली मिठाइयां भी आ जाती हैं. आपको बता दें कि नकली मिठाई सेहत के लिए काफी खतरनाक होती है. इससे ना केवल फूड पॉइजनिंग होती है बल्कि और भी कई सेहत संबंधी खतरे पैदा हो जाते हैं. इसलिए जरूरी है कि बाजार से मिठाई लाते समय आप नकली और असली मिठाई की पहचान जरूर कर लें. चलिए जानते हैं कि बाजार में मौजूद मिठाई में असली और नकली की पहचान (how to check, fake mithai)कैसे की जाती है.

कैसे होती है मिलावट

मावे यानी खोए से बनने वाली मिठाइयों में मिलावट करने वाले सिंथेटिक दूध, यूरिया, स्टार्च, अरारोट, डिटरजेंट आदि का यूज करते हैं. सिंथेटिक दूध बनाने के लिए सूजी, गीला ग्लूकोज मिलाया जाता है. वहीं इन चीजों से नकली मिल्क केक तैयार किया जाता है. वहीं मिठाई को रंगीन दिखाने के लिए उसमें पीला और टाट्राजीन कलर मिलाया जाता है जो सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है.

इस तरह करें असली और नकली मिठाई की पहचान

अगर आप दुकान पर मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो केवल रंग देखकर ही मिठाई पैक ना करवा लें. सबसे पहले मिठाई असली है या नकली, इसकी पहचान कर लें. अगर मिठाई ज्यादा रंगीन दिख रही है तो इसे ना लें. इसे हाथ में लेकर देखें, अगर इसका रंग हाथ में आ रहा है तो इसे ना खरीदें. मिठाई को हाथ में लेकर जरा सा रगड़े, अगर लिसलिसा महसूस हो रहा है तो ना खरीदें. मिठाई को सूंघकर देखें, अगर ये बासी लग रही है तो इसे ना खरीदें. मिठाई पर लगा वर्क अगर छुड़ाने से निकल रहा है तो वो चांदी का वर्क असली नहीं है. आप सूंघकर भी मिठाई की गुणवत्ता चैक कर सकते हैं. अगर आप मिठाई खरीद रहे हैं तो उसका एक सैंपल लेकर एक गर्म पानी के बर्तन में डालिए. अब इसमें आयोडीन की कुछ बूंदें डालिए. अगर मिठाई का रंग बदलता है तो समझ लीजिए कि मिठाई नकली है.

धनतेरस में सोने की कीमत में भारी गिरावट, पीली धातु घर लाने का अच्छा मौका

Heavy fall in the price of gold

 

दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में 9 नवंबर 2023 को सोने के भाव में भारी गिरावट आई गई। सोने का भाव 60097 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 8 नवंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 443 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 70300 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 7 नवंबर से 91 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 8 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61540 रुपये थी। 9 नवंबर की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 60097 रुपये हो गई है। इसी तरह 8 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70209 रुपये थी। 9 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70300 रुपये हो गई।

8 नवंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59856 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55049 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45073 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35157 रुपये हो गई है।

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

बाजार में उठा-पटक का दौर, मतलब आ गया मल्टी एसेट फंड का समय? देखें कैसा है रिटर्न…….

period of ups and downs

 

अभी दुनिया भर के शेयर बाजार उथल-पुथल से जूझ रहे हैं. हर एसेट क्लास की तरह शेयर मार्केट के ऊपर भी साइकल का सिद्धांत लागू होता है. ऊपर से भू-राजनीतिक कारण भी अस्थिरता को हवा दे रहे हैं. ऐसे समय के लिए मल्टी एसेट म्यूचुअल फंड को बेहतर समझा जाता है. यही कारण है कि इस समय भी लोग ऐसे फंड का रुख कर रहे हैं. आइए एक बार आंकड़ों की मदद से जानते हैं कि वोलेटाइल बाजार में मल्टी एसेट फंड को बेहतर विकल्प समझा जाना किस हद तक ठीक है…

इनफ्लो के उत्साहजनक आंकड़े

एएमएफआई के आंकड़े बताते हैं कि सितंबर 2023 में मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स से इनफ्लो 6,324 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो अगस्त के इनफ्लो से 4,707 करोड़ रुपये अधिक था. इसका कारण स्पष्ट है. मल्टी एसेट एलोकेशन फंड एक तरह के हाइब्रिड फंड होते हैं, जो इक्विटी, डेट, कमोडिटी आदि जैसे कम से कम तीन एसेट क्लास में एक साथ निवेश करते हैं. सेबी के नियमों के अनुसार, मल्टी एसेट फंड को अपने टोटल एयूएम का कम से कम 10 फीसदी हिस्सा 3 या उससे ज्याद एसेट क्लास में निवेश करना होता है.

इस उदाहरण से समझें गणित

निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट फंड का उदाहरण देखें तो यह फंड इंडियन इक्विटीज में 50 फीसदी, ओवरसीज इक्विटीज में 20 फीसदी, कमॉडिटीज में 15 फीसदी और डेट में 15 फीसदी निवेश करता है. चार एसेट क्लास में इन्वेस्टमेंट करने का यह तरीका शुरू से अब तक नहीं बदला है. इससे निवेशकों को इस मल्टी एसेट फंड से सही लाभ मिलता है. विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर कोई फंड हाउस एक निश्चित आवंटन रणनीति का पालन करता है, तो निवेशकों को अमूमन हमेशा लाभ होता है.

क्या कहता है सेबी का नियम

सेबी के आदेश के अनुसार, एक फंड मैनेजर डेट और कमोडिटी में से प्रत्येक में 10-10 फीसदी निवेश कर सकता है. बाकी 80 फीसदी इक्विटी में निवेश कर सकता है. इस स्थिति के हिसाब से देखें तो अगर इक्विटी बाजार में गिरावट आती है, तो निवेशकों को नुकसान होगा, क्योंकि डेट और कमोडिटी के लिए आवंटन केवल 10-10 फीसदी है.

इस कारण अभी के लिए ये फंड बेहतर

एक सच्चे मल्टी एसेट फंड में निवेश करना कई कारणों से उथल-पुथल के दौर में सही माना जाता है. अमेरिकी बॉन्ड के अच्छे यील्ड के कारण एफपीआई ने अपना एक्सपोजर कम किया है. इजरायल हमास के बीच चल रहे संघर्ष के जल्द समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और अगर कमॉडिटी की कीमतें बढ़ती रहती हैं, तो सोने की भी कीमतें बढ़ जाएंगी. इसलिए निवेशकों को शॉर्ट टर्म स्टेबिलिटी के साथ-साथ लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न के लिए अच्छे एसेट एलोकेशन फंड में निवेश करना चाहिए.

ऐसा रहा है साल भर में रिटर्न

रिटर्न की बात करें तो निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट फंड ने पिछले एक साल में 19 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं कुछ अन्य टॉप मल्टी एसेट फंड के रिटर्न को देखें तो पिछले एक साल में एसबीआई, टाटा और एचडीएफसी के मल्टी एसेट फंड ने क्रमश: 18.53 फीसदी, 18.18 फीसदी और 16.23 फीसदी का रिटर्न दिया है.

मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी, नीमच में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा

Modi's guarantee means

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नीमच, मध्य प्रदेश में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि “हम वो लोग हैं, जो भारत की माटी का चंदन माथे पर लगाकर गर्व से भर जाते हैं।

मध्य प्रदेश के नीमच में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी। आज मैं देख रहा हूं कि मोदी की गारंटी से भी ज्यादा मज़बूत गारंटी मध्य प्रदेश के लोगों की गारंटी है। उन्होंने गारंटी दी है, सरकार बनाने की…:

पहले सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मां, बहन और बेटियों पर शर्मनाक टिप्‍पणी करने वाले नीतीश कुमार को एक मिनट के लिए भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी माता-बहनों को “आइटम” और “टंचमाल” कहते हैं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश में अस्थिरता फैलाना चाहती है, अराजकता फैलाना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने ना जाने किस-किस से गुप्त समझौते किए हुए हैं। विदेश के जो लोग खुलेआम भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं, कांग्रेस अब उनके साथ खड़ी नजर आती है। इसलिए मध्य प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से बहुत सतर्क रहना है।कांग्रेस देश के लिए सिर्फ समस्या पैदा करना जानती है, उसके पास कोई समाधान नहीं होता।

महात्मा गांधी कहते थे कि ईमानदारी से शासन चलाना चाहिए, देश में राम राज्य लाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस ने एक तरफ भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया और दूसरी तरफ भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया।

कांग्रेस की वजह से सालों-साल से एक और समस्या हमारे देश में विकराल हुई। ये समस्या थी गरीब के हक में लूट की। कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं तो 15 पैसा लाभार्थी तक पहुंचता है। ये 85 पैसे कौन सा पंजा मार लेता था?कांग्रेस ने जो समस्या पैदा की, उसका समाधान भी भाजपा ने ही किया।

एथिक्स कमेटी की अहम बैठक आज, महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता पर अहम सिफारिश संभव

Important meeting of Ethics Committee

 

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों में आज का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। मसौदा रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए लोकसभा आचार समिति (एथिक्स कमेटी) बैठक करेगी। माना जा रहा कि मसौदा रिपोर्ट में मोइत्रा के खिलाफ ‘कड़ी सजा’ की बात कही गई है। यह कड़ी सजा लोकसभा से उनके तत्काल निष्कासन भी हो सकती है।

एथिक्स कमेटी की ड्राफ्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि महुआ मोइत्रा की हरकतें अनैतिक, संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन और सदन की अवमानना ​​हैं।

निशिकांत दुबे की शिकायत और हीरानंदानी के हलफनामे बाद हमने जांच की और महुआ मोइत्रा का बयान भी दर्ज किया। इन सबके बाद आज एथिक्स कमेटी की बैठक हो रही है। हम सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे और प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष को भेजेंगे। – विनोद सोनकर, एथिक्स कमेटी के चेयरमैन

जानिए क्या है महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोप

बता दें, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर लोकसभा में सवाल उठाने के बदले हीरानंदानी से रिश्वत लेने और फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था।

सतना में बोले पीएम मोदी- मुझे जो गालियां पड़ रही हैं उसका कारण काली कमाई की दुकानों काे बंद करना है

PM Modi said in Satna

 

सतना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सतना मैं आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले बघेली भाषा में उपस्थित जनता जनार्दन को न केवल प्रणाम किया बल्कि मंच से ही वह कांग्रेस पर जमकर हमलावर रहे । उन्होंने कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। उसके पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में मध्य प्रदेश के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसीलिए मध्य प्रदेश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जहां-जहां कांग्रेस आई, वहां तबाही लाई है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे जो गालियां पड़ रही हैं उसका कारण काली कमाई की दुकानों काे बंद करना है

 

मोदी की गारंटी है कि उनका घर भी बनेगा

मोदी ने वादा करते हुए कहा, अयोध्या में जिस भक्ति से हम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना रहे हैं, उसी भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। जिन्हें अभी भी घर नहीं मिला है, उन्हें मोदी की गारंटी है कि उनका घर भी बनेगा। 3 दिसंबर को सरकार वापसी पर प्रधानमंत्री आवास का काम तेजी से शुरू होगा। ये मोदी है, जिसने 4 करोड़ घर बनाए, लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया।

राम मंदिर से पूरे देश में खुशी की लहर

मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। यह बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है। यह बात है- राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम…। अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है।

एक वोट में त्रिशक्तियां, यानी तीन कमाल

प्रदेश के चुनाव में आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा हुआ है। पहला आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है। दूसरा आपका वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। तीसरा आपका यही वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को MP की सरकार से सौ कोस दूर रखेगा। यानी एक वोट, तीन कमाल।

पीएम ने मंच से नाम पुकार कर संगीत सुनने का आग्रह किया

उद्बोधन के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंच पर उपस्थित। ज्योति चौधरी को बंदूक की नाल से उठने वाले संगीत को प्रस्तुत करने का अवसर दिया। ज्योति चौधरी जिसने जी 20 सम्मेलन में नल तरंग से सभी को मंत्रमुग्ध किया था, पीएम ने मंच से नाम पुकार कर संगीत सुनने का आग्रह किया। वैष्णो जन को तेरे कहिए, पीर पराई जाने रे । पीएम मोदी की सभा मे मैहर की ज्योति चौधरी ने संगीत कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया।

जिनका जन्म नहीं हुआ, कांग्रेस ने उन्हें लाभार्थी बनाया

कांग्रेस ने देशभर में करीब 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी बनाए। जिनका जन्म भी नहीं हुआ था, कांग्रेस सरकार उनके नाम से तिजोरी से पैसे निकालती थी। ये पैसे कांग्रेस के चेले-चपाटों की जेब में जाते थे। मोदी ने ये सारे घोटाले बंद कर दिए। कांग्रेस के करप्शन राज में बिचौलियों की मौज थी। इस पर भी ताला लगा दिया।

कांग्रेस आई तो योजनाएं कर देगी बंद

प्रदेश में कांग्रेस ने आपके सामने 2 ऐसे नेता खड़े किए हैं, जो कई दशकों से मध्यप्रदेश कांग्रेस को चलाते हैं। आजकल दोनों एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। मुफ्त में इलाज मिलना बंद हो जाएगा। लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी

सतना से विश्व शांति का संदेश

ये सतना की ही ताकत और सामर्थ्य है कि बंदूक की नली से संगीत के सुर निकलते हैं। विश्व में जब चारों तरफ बम-बंदूक की आवाजें सुनाई दे रही हैं, भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। युद्ध की मानसिकता वाले मानव समुदाय को सतना की इस धरती का ये बहुत ही सशक्त संदेश है।

सतना की सभा से 15 सीटों पर सीधा असर

पीएम की सतना की सभा ने विंध्य की 30 विधानसभा सीटों को कवर किया। सतना की 7 तो रीवा जिले की 8 सीटों पर इसका सीधा असर पड़ा।

हुजूर विधानसभा में विष्णु विश्वकर्मा की सक्रियता से काँग्रेस की बढ़ी ताकत

 

भोपाल, कांग्रेस आएगी खुशहाली लाएगी नारे के साथ हुज़ूर विधानसभा में विष्णु विश्वकर्मा मित्र मण्डल को काँग्रेस का जोरदार प्रचार करते देखा जा रहा है। 135 बूथों पर मजबूत पकड़ रखने वाले विष्णु विश्वकर्मा की सक्रियता हुजूर से विधानसभा प्रत्याशी को ऊर्जा देने जैसा है। टीम विष्णु विश्वकर्मा ने जय जय कमलनाथ के शंखनाद से हुज़ूर प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के लिए जनता से वोट मांगते, युवाओं से की रोजगार देने की बात करते, मातृ शक्ति के नारी सम्मान योजना की जानकारी देते, किसान को कर्ज मुक्त करने का वचन देते, मुफ्त बिजली और फसल के समर्थन मूल्य के वादों को करते विष्णु विश्वकर्मा का मित्र मंडल बरखेड़ा सालम, रसूलिया पठार, पाटनिया, तूमड़ा मे जनता के बीच नरेश ज्ञानचन्दानी के साथ जोरदार प्रचार करता रहा। विष्णु विश्वकर्मा ने जनता से अपील की कमलनाथ सरकार बनने जा रही है आप भी सहयोग करें।

हमारी सेनाओं ने घर में घुसकर पाकिस्तान को जवाब दिया है:-रामेश्वर शर्मा

 

भाजपा के पास डबल इंजन की सरकार कांग्रेस के पास इंजन ही नहीं – रामेश्वर शर्मा

भोपाल। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। उस दिन वोट देने से पहले आप 2003 की तस्वीर जरूर याद रखना जब मिस्टर बंटाढार ने पूरे प्रदेश का हाल बेहाल कर रखा था। सड़क,बिजली पानी की समस्याओं से प्रदेश के लोगों को जूझना पड़ता था। आज डबल इंजन की सरकार में विकास ही विकास हो रहा है। 2003 के बाद मध्यप्रदेश की सूरत बदल गई। प्रदेश से बीमारू राज्य का तमगा हट गया और अब हम तेजी से विकसित होते प्रदेश की पहचान बना चुके हैं। यह क्रम नहीं रुकना चाहिए, इसलिए आवश्यक है कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बने। भाजपा के पास डबल इंजन की सरकार है और कांग्रेस के पास इंजन ही नहीं है। यह बात हुजूर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने अपने जनसम्पर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। रविवार को श्री शर्मा ने हुजूर विधानसभा के कोलार क्षेत्र व अन्य इलाकों में जनसंपर्क किया। इसके साथ ही वह अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

हमारी सेनाओं ने घर में घुसकर पाकिस्तान को जवाब दिया है

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सर्जीकल स्ट्राइक में हमारी सेनाओं ने घर में घुसकर पाकिस्तान को जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। कांग्रेस ने कश्मीर में हमेशा धारा 370 को बच्चे की तरह पालने का काम किया और कश्मीर की जनता को गुमराह करती रही। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस कहती थी, अगर कश्मीर से धारा-370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी, हमने दमदारी के साथ धारा 370 हटाई, लेकिन एक भी कंकर तक नहीं हिला। मनमोहन सिंह सरकार में पाकिस्तान से आतंकवादी घुसकर यहां अशांति फैलाते थे, लेकिन अब किसी की हिम्मत नहीं है कि यहां आकर आतंक फैला सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ साल पहले राम मंदिर की तारीख पूछती थी। मैं बताना चाहता हूं कि राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा।

बुधवार को हुजूर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा नें विधानसभा क्षेत्र के पीरवल्ली गाँव, बैरागढ़ चीचली, कॉस्मो सिटी एवं चिनार रेज़िडेन्सी, राय पिंक सिटी, विंडसर पॉम, साईं श्रद्धा होम्स, पाल मोहल्ला ग्राम मेंडोरी, मेन मार्केट रातीबड़, कालीमाता मंदिर, अब्बास नगर, कोलार, आंगनवाड़ी पुलिया, ओमनगर, कस्टम कॉलोनी में जनसम्पर्क कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

सर्दियों में रोज खाएं मेथी का एक लड्डू, दूर ही रहेगी ये गंभीर बीमारियां

Eat one fenugreek laddu

 

ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम के साथ-साथ अन्य कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रोज एक मेथी का लड्डू खाना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक मेथी के बीच कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ खून साफ करने में मददगार होते हैं। यहां जानें मेथी के लड्डू खाने के फायदों के बारे में –

पोषक तत्वों से भरपूर है मेथी दाना

मेथी के बीज के बारे में आयुर्वेद में विस्तार से बताया गया है। मेथी में विटामिन ए, सी और विटामिन-K के अलावा फोलिक एसिड, कैल्शियम, लौह, जस्ता, मैग्नीशियम, मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। मेथी को जब गुड़ या खजूर के साथ खाया जाता है तो यह शरीर को गर्म रखता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पाचन ठीक करता है मेथी दाना

सर्दी में जिमीकंद खाने से शरीर को मिलेगी ताकत, पढ़ें इसके फायदेसर्दी में जिमीकंद खाने से शरीर को मिलेगी ताकत, पढ़ें इसके फायदे
यदि रोज मेथी के लड्डू खाते हैं तो पाचन ठीक होने के साथ-साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म भी ठीक होता है। खून को साफ करने से साथ यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मददगार होता है। इसमें कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है।

कमर व जोड़ों का दर्द

मेथी के लड्डू रोज खाने से सर्दियों में कमर दर्द व जोड़ों के दर्द से भी बचा जा सकता है। मेथी के लड्डू खाने से आर्थराइटिस की समस्या कम होती है।

कंट्रोल में रहता है शुगर लेवल

रोज यदि मेथी दाना के लड्डू खाते हैं तो शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के रोगियों को रोज एक मेथी दाना का लड्डू जरूर खाना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या भी नहीं होती है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...