नॉर्मल और वायरल फीवर में अंतर कैसे पहचाने? जानें ये तरीके

recognize the difference between normal and viral

 

मौसम में आ रहे बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार जैसी आम बीमारियां लोगों को होना आम बात हो गया है. जब मौसम बदलता है तो हमारा शरीर भी उससे प्रभावित होता है. ये में बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाता है. जिससे बैक्टीरिया और वायरस जल्दी फैलने लगते हैं. जिसकी वजह से हमें सर्दी, खांसी, बुखार और सिरदर्द होने लगता है. ऐसे में इस मौसम में लोग नॉर्मल और वायरल फीवर दोनों का शिकार हो रहे हैं.

ऐसे में दोनों के बीच फर्क करना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. दोनों ही फीवर बुखार और शरीर में दर्द से शुरू होता है. कई लोग समझ नहीं पाते कि उनका फीवर सामान्य है या वायरल इन्फेक्शन के कारण.नॉर्मल और वायरल फीवर में अंतर करना महत्वपूर्ण है क्योंकि इन दोनों के लक्षण और उपचार अलग होते हैं. दोनों में अंतर समझना महत्वपूर्ण है ताकि सही समय पर इलाज किया जा सके. आइए जानते हैं दोनों में अंतर कैसे आसान तरीके से समझें..

जानें कितने दिन तक रहता है बुखार

नॉर्मल फीवर आमतौर पर हल्का होता है और दवाई लेने से ठीक हो जाता है. लेकिन वायरल फीवर ज्यादातर ख़तरनाक हो सकता है क्योंकि यह इन्फ्लूएंज़ा और डेंगू जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है. वायरल फीवर दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं होता है लगभग 5 से 7 दिन लग जाते हैं बुखान उतरने में.

जानें कितना रहता है शरीर का टेम्प्रेचर

नॉर्मल फीवर आमतौर पर 100-102 डिग्री फारेनहाइट तक का होता है और इसका कारण बैक्टीरिया या वायरस हो सकता है. यह सामान्यत: कुछ दिनों में ठीक हो जाता है. वायरल फीवर ज़्यादा गंभीर होता है और आमतौर पर 102-104 डिग्री फारेनहाइट तक का होता है. इसका कारण वायरस होता है जैसे कि इन्फ्लूएंजा. वायरल फीवर में ठंड लगना, शरीर दर्द, सिरदर्द और थकान जैसे लक्षण होते हैं.

जानें दोनों के वायरस में फर्क

नॉर्मल फीवर का कारण आमतौर पर कोई बैक्टीरिया या वायरस हो सकता है. ये सामान्यतः हल्के संक्रमण के कारण होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता से लड़ सकती है. नॉर्मल फ़ीवर में सामान्य फ़्लू गले का संक्रमण, या मामूली वायरल संक्रमण होते हैं. वहीं वायरल फीवर का प्रमुख कारण गंभीर वायरल संक्रमण होता है जैसे इन्फ्लूएंजा, डेंगू, चिकनगुनिया आदि. ये वायरस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमज़ोर करके तीव्र बुखार और अन्य लक्षण पैदा करते हैं. वायरल फीवर का डॉक्टर का इलाज करवाना बहुत जरूरी है.

यूपी में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

Aligarh to Harigarh in UP passed

 

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव नगर निगम की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हो गया है।  इसे अबयोगी सरकार की कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।

सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को आगे शासन को भेजे जाने की तैयारी है। महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि सोमवार को हुई बैठक में सभी पार्षदों के सामने प्रस्ताव रखा गया, जो पास हो गया है।

बता दें, पिछले दिनों योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ का दौरा किया था। तब इस बात के संकेत दिए थे। अब निगम निगम ने प्रस्ताव पारित कर आगे की कार्रवाई के लिए बढ़ा दिया है।

जाति सर्वे के बाद नीतीश कुमार का एक और बड़ा दांव, ‘विधानसभा में आरक्षण 75 फीसदी करने का प्रस्ताव’, क्या बोली BJP?

another big bet of Nitish Kuma

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चला है. उन्होंने मंगलवार (7 नवंबर) को आरक्षण का दायरा 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी करने का प्रस्ताव विधानसभा में रखा. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसदी आरक्षण पहले से मिल रहा है, ऐसे में प्रस्ताव पास हुआ तो रिर्जेवशन बढ़कर 75 फीसदी हो जाएगा. इसका बीजेपी ने भी समर्थन किया है.

बिहार में अब तक ईडब्ल्यूएस को 10 फीसदी, अनुसूचित जाति (SC) को 16 फीसदी, अनुसूचित जनजाति (ST) को एक फीसदी,12 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), ईबीसी को 18 फीसदी और 3 फीसदी ईबीसी/ओबीसी वर्ग की महिलाओं को मिलता है.

नीतीश कुमार ने क्या कुछ कहा?

सर्वे रिपोर्ट पर विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि इसके जरिए बिहार के आर्थिक सामाजिक स्थिति से अवगत करा दिया गया है. ज्ञानी जैल सिंह ने 1990 में जातीय गणना पर मुझसे बात की थी. ज्ञानी जेल सिंह के आग्रह पर हमने जातीय गणना करवाने की सोची थी. हमने पीएम वीपी सिंह से भी अनुरोध किया था कि देश में जाति आधारित जनगणना करवााई जाए. हम पीएम मोदी से भी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल लेकर मिलने गये थे. जातीय गणना कराने की मांग किये थे.

नीतीश कुमार ने कहा, ”केंद्र के मना करने के बाद बिहार सरकार खुद से अपना से अपने खर्च पर जातीय गणना कराई. देश में पहली बार किसी राज्य में हुआ. विपक्ष कह रहा कि इस जाति की आबादी घट गई है और इस जाति की आबादी बढ़ गई. ये बोगस बात है.”

बीजेपी ने किया समर्थन

नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरियों में बिहार में आरक्षण 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी करने का बीजेपी समर्थन करती है. साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निकाय में भी 37 फीसदी को बढ़ाकर 50 फीसदी किए जाने की आवश्यकता है.

बिहार में जाति सर्वे के बाद नीतीश कुमार का ये बड़ा दांव माना जा रहा है. विपक्षी पार्टियां सर्वे का डेटा रिलीज किए जाने के बाद केंद्र सरकार पर जाति जनगणना कराने का दबाव बना रही है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी रैलियों में सरकार पर जाति जनगणना करवाने से पीछ हटने का आरोप लगाते रहे हैं.

जाति जनगणना की मांगों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों 3 नवंबर को कहा कि हम राष्ट्रीय पार्टी हैं. हम वोटों की राजनीति नहीं करते हैं. सभी से चर्चा करने के बाद जो भी उचित निर्णय होगा हम बताएंगे. इसके आधार पर चुनाव की नैय्या पार लगाना ठीक नहीं है. बीजेपी ने इसका कभी विरोध नहीं किया है. बहुत सोच समझकर निर्णय लेना होता है. ऐसे में हम उचित समय पर हम बताएंगे.

आरक्षण की सीमा बढ़ाने की लगातार हो रही है मांग

आरक्षण की सीमा को बढ़ाने को लेकर नेता आए दिन मांग करते हैं. इसी साल सितंबर में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा था कि 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को बढ़ाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से सोश्यो इकोनॉमिक और कास्ट सेंसस का डेटा जारी करने की मांग की थी.

ग्वालियर में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता को बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही है चुनाव

Kharge in Gwalior said-

 

ग्वालियर। कांग्रेस चुनाव वोट के लिए या किसी को एमएलए बनाने के लिए नहीं लड़ रही है। देश की एकता, लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने थाटीपुर के दशहरा मैदान में की चुनावी सभा में कही। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के साथ प्रदेश में प्रधानमंत्री के नाम पर विधानसभा का चुनाव लड़ने पर भी प्रहार किए और प्रदेश में जाति पर आधारित जनगणना कराने का का भी वादा किया। सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, ग्वालियर अंचल के प्रभारी शिव भाटिया, महापौर डा शोभा सिकरवार भी मौजूद रहीं।

भाजपा ने महिलाओ और अजा वर्ग पर अत्याचार में प्रदेश को नंबर एक बनाया
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के 18 वर्ष कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रदेश को कई मामलों में नंबर बनाया है। पहला महिलाओं पर अत्याचार के मामले में प्रदेश नंबर वन है। दूसरा अनुसूचित जाति और जनजाति पर अत्याचार करने के मामले में पहले नंबर पर हैं। इसी प्रदेश में एक अनुसचित जाति के युवक को मुंह पर पेशाब करने की शर्मनाक घटना हुई।

 

केवल गांधी परिवार को गाली देने के लिए मुंह खोलते हैं

खरगे ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापमं घोटाला हुआ, हमने लोकसभा उठाया, लेकिन प्रधानमंत्री सहित सभी ने मुंह पर पट्टी बांध ली। यह लोग अपने मुंह से पट्टी केवल गांधी परिवार को गालियां देने के लिए हटाते हैं। इन लोगों ने महाकाल तक को नहीं छोड़ा। खरगे ने वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर तस्वीर बदलेगी। हर महिला को 1500 रुपये मिलेंगे, 500 रुपये मे गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 100 यूनिट तक बिल माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ, किसानों की सिचाई के बिल माफ होंगे। अगर कांग्रेस ने यह काम नहीं किए तो मैं वादा कर रहा हूं, यहां के पार्टी नेताओं के खिलाफ एक्शन लूंगा।

खरगे ने बताया कि आजादी के बाद कांग्रेस ने क्या किया

खरगे ने कहा कि भाजपा पूछती है कि आजादी के बाद हमने क्या किया। हमने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने बलिदान दिया। इसी के बदलौत आज अमित शाह देश के गृहमंत्री हैं। अब यह सवाल कांग्रेस से मत पूछना। अब लोगों को बताना कि भाजपा ने लोकतंत्र क रक्षा के लिए क्या किया?

बड़वाह में बोले जेपी नड्डा- जहां कांग्रेस वहां भ्रष्टाचार, जहां भाजपा सरकार रहेगी वहां विकास

Nadda said in Barwah

 

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर से होते हुए बड़वाह पहुंचे। इस दौरान का विमानतल पर इंदौर भाजपा के पदाधिकारीगणों ने उनका स्वागत किया। बड़वानी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जहां-जहां और जब-जब आई है, वहां-वहां भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार ये सारे कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि जहां कांग्रेस रहेगी, वहां भ्रष्टाचार रहेगा, वहां अकर्मण्यता रहेगी, वहां अत्याचार होगा और जहां भाजपा सरकार रहेगी वहां विकास होगा।

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशियों के साथ अब संगठन के दिग्गज नेताओं ने भी प्रचार कमान संभाल ली है। बड़वाह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभा भाजपा प्रत्याशी सचिन बिरला के समर्थन में हुई।

वहीं बुधवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल खरगोन प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार के समर्थन में नंदगांव बगूद में सभा को संबोधित करेंगे। वे सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से सभा स्थल पहुंचेंगे। नेताओं की सभा को लेकर पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।

सीधी में प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेस सिर्फ झूठ बोली, भाजपा ने जो कहा पूरा किया

Congress only lied

 

सीधी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले – कांग्रेस सिर्फ झूठ बोली। भाजपा जो कहा पूरा किया। किसानों के खाते में साल में तीन बार पैसा भेजा है। मध्‍य प्रदेश के किसानों के खातों में दो लाख साठ हजार रुपये सीधे भेजी है। सीधी बीरबल की भूमि है। पहली बार वोट देने वालोंं के सामने गुत्‍थी रखता है। पहेली देता हूं, सुलझा दोगे, कई दशक तक कांग्रेस की सरकार थी। आज कुछ ही राज्‍यों में है। सोचिए इनका पतन क्‍यों हुआ। गरीब की जेब साफ काम और हाफ,जिस राज्‍य से एक बार कांग्रेस गई वहां की जनता ने दोबारा नहीं घुसने नहीं दिया। 80 प्रतिशत दवाएं सस्‍ती दी जा रही हैं। पक्‍के घर की गारंटी मोदी ने दी है। चार लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उज्‍जवला योजना की सुविधा दी है। योजना के साथ गरीबों का पैसा भी बचाया है।

इससे पूर्व मंच पर मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शाल और भाजपा पट्टी पहना कर किया स्वागत। एकसभा से आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। आठ विधानसभा सीट में चार आरक्षित सीट हैं। बाकी सीटों में भी आदिवासी निर्णायक मतदाता माने जाते हैं। इनका वोट थोक में एकतरफा होता है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत में गंवाना नहीं चाहती है।

 

मंगलवार दोपहर सीधी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा में आदिवासियों के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं बताकर फोकस किया। उनके साथ मुख्यमंत्री भी सभा में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री सीधी के मैदान में करीब एक लाख मतदाताओं को संबोधित किया।

चार सीटों में बदले हैं प्रत्याशी

सीधी जिले के धौहनी, शहडोल की ब्योहारी और सिंगरौली जिले की देवसर, चितरंगी आरक्षित सीट हैं। इन सीटों के अलावा सीधी, चुरहट, सिंगरौली में आदिवासी मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहते हैं। इस बार चुनाव में इनकी चुप्पी ने सभी को हैरत में डाल दिया है। इन आठ विधानसभा सीट में पर चार में प्रत्याशी भी बदले गए हैं।

जिसमें सिंगरौली जिले की तीनों विधानसभा और सीधी जिले की सीधी विधानसभा हैं। पेशाब कांड के बाद भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट कटने पर वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक के सामने हैं। वहीं सिंगरौली के तीनों सीटों में टिकट कटने से भितरघात का डर सता रहा है। इन आठ विधानसभा सीटों में सात विधानसभा सीट में भाजपा का कब्जा रहा है।

एल्विश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, सांपों के जहर की सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस ने भेजा नोटिस

Elvish Yadav's troubles

 

नोएडा। रेव पार्टी में सांप के जहर सप्लाई मामले में एल्विश यादव की मुसीबत बढ़ती जा रही है। बिग बॉस विनर को पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने कहा कि एल्विश पेश होकर जांच में सहयोग करें।

छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं है। नोएडा पुलिस ने सेफरन वेडिंग विला में पार्टी के दौरान सांप के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इस मामले में एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया।

राजस्थान पुलिस ने की थी पूछताछ

एफआईआर दर्ज होने के बाद एल्विश यादव से कोटा पुलिस ने भी पूछताछ की थी। पुलिस ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान बिस बॉस विनर से पूछताछ की गई। एल्विश के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज है। नोएडा पुलिस को सूचना दी गई। वहां से बताया गया कि मामले में जांच चल रही है। इसके चलते एल्विश को छोड़ दिया गया।

वोटिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों की नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़, चार जवान घायल, कांकेर में कई नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर

Security personnel encounter

 

सुकमा: विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए भारी संख्या में सुरक्ष बलों को तैनात किया गया। इसके बाद भी नक्सली मतदान को प्रभावित करने से बाज नहीं आए। कई जगहों से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबरें आई। सुकमा जिले में दिनभर चार अलग-अलग घटनाऐं हुई है, जिसमें पांच जवान हो गए। वहीं पुलिस आधा दर्जन नक्सली मारे जाने का दावा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे तोंडमरका में आइईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ। दोपहर 12 बजे करीब कोंटा थानाक्षेत्र के दुरमा के पास मतदान केंद्र से दूर सर्चिग कर रहे जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। वही तीन बजे करीब मिनपा इलाके में सीआरपीएफ व कोबरा 206 के जवानों के साथ नक्सलियों की भिड़ंत हुई । इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए। एक को हेलीकाप्टर से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। इधर पुलिस भी आधा दर्जन नक्सली मारने का दावा कर रही है।

गोलीबारी में चारवाहा घायल

इधर, कांकेर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम उलिया में मंगलवार को शाम 4 बजे नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। आधे घंटे तक चली गोलीबारी में वहां पर भैंस चरा रहा एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गया। गोली नक्सलियों की थी या फिर सुरक्षा बलों की या जानकारी नहीं हो पाई है। वहीं घायल ग्रामीण के चिल्लाने के बाद उसकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे भाजपा नेता रतन हलदर ने उसे बांदे समुदाय केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं यहां कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सड़क हादसे में घायल

Prahlad Patel injured in road

 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा से पदयात्रा कर लौट रहे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सड़क हादसे का शिकार हो गए। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोडी बाईपास पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें प्रहलाद पटेल और अन्य दो लोगों को हल्की चोट आई है।

 

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत की बात सामने आ रही है

बाइक सवार भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे हुआ है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत की बात सामने आ रही है। वहीं तीन छात्र घायल हुए हैं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल हादसे में बाल, बाल बचे, उन्‍हें अधिक चोट नहीं आई। केंद्रीय मंत्री छिंदवाड़ा में चुनाव प्रचार समाप्त कर मंगलवार को एनएच 547 से छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर की तरफ जा रहे थे, इस दौरान गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चौपहिया वाहन सड़क के नीचे उतर गया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में केंद्रीय मंत्री को भी चोट आई है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।

छिंदवाडा में रोड शो के बाद नरसिंहपुर लौट रहे थे

प्रारंभिक जानकारी अनुसार प्रहलाद पटेल छिंदवाडा में रोड शो के बाद नरसिंहपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अमरवाड़ा से सींगोड़ी बाइपास पर खाकरा चौरई के पास काफिले में शामिल उनकी कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। प्रहलाद पटेल के छोटे भाई विधायक जालम सिंह पटेल के मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि सामने से गलत दिशा से एक मोटर साइकिल चालक आ गया था, जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री की गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के मीडिया सलाहकार नितिन त्रिपाठी सहित बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। प्रहलाद पटेल को मामूली खरोंच आई है और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ओबीसी नेता पवन पटेल को मिली राजनगर, चंदला, पन्ना, गुन्नौर, कटनी, बहोरीबंध विधानसभा में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी

 

भोपाल, मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पवन पटेल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पवन पटेल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के माध्यम से पिछले कई वर्षों से बुंदेलखंड में किसानों के हकों और उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार कई आंदोलनों, धरना, प्रर्दशन, ट्रेक्टर रैली, पिछड़ा वर्ग के कई आंदोलनो में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते आ रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश एवं मार्गदर्शन में श्री पटेल द्वारा सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा तीन बार यात्रा निकाल कर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम कर चुके है। श्री पटेल की सक्रीयता वा पार्टी के प्रति समर्पण तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों की मांग के अनुसार कमलनाथ ने  पटेल को राजनगर, चंदला, पन्ना, गुन्नौर, कटनी, बहोरीबंध विधानसभा क्षेत्रों में जा कर पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क, सम्मेलनों आदि कर पार्टी को विजयी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...