भोपाल में बोले राजीव शुक्‍ला- आइएनडीआइए गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए

Rajeev Shukla said

 

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और सांसद (राज्य सभा) राजीव शुक्ला ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की नाराजगी के जवाब में किसी भी तरह के विवाद को खारिज किया।

गठबंधन के सहयोगियों से हुई है बात

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में राजीव शुक्ला ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन का पालन 2024 के लोकसभा चुनाव में किया जाएगा। इस बारे में गठबंधन के सभी सहयोगियों से बात हो गई है। अखिलेश यादव की भी कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से बात के बाद स्थिति साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर भी आइएनडीआइए में सहमति बनी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इसमें अमल किया जाएगा।

यह कहा था अखिलेश यादव ने

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शुक्रवार को मध्य प्रदेश की पहली चुनावी जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन से चुनाव न लड़ने को लेकर कांग्रेस को धोखेबाज भी बता दिया था। इस पर शनिवार को कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पार्टी की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में इस बार बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सर्वे रिपोर्ट आ रही हैं कि कांग्रेस डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें जीत रही है। ऐसे में, बहुमत इतना ज्यादा बड़ा होगा कि भाजपा पिछली बार की तरह विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएगी।

राम मंदिर पर बोले- भगवान तो सबके हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में बेशक राम का सहारा लेती है, लेकिन भगवान सबके हैं। हर कोई मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए जाता है। बोनले- हम तो गांधी को मानते हैं। उनके उनके प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम… ‘को मानते हैं।

इस दिवाली SBI, PNB समेत कई बैंक दे रहे ग्राहकों को होम लोन पर तगड़े ऑफर्स, यहां चेक करें फायदे की बात

banks including SB

 

भारत में इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है. अगले कुछ दिनों में धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ जैसे कई त्योहार मनाए जाएंगे. इस दौरान लोग जमकर घर और गाड़ी खरीदते हैं. ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई बड़े बैंक अपने ग्राहकों को होम लोन पर तगड़ा ऑफर्स लेकर आते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) जैसे बैंकों के नाम शामिल हैं. इन सभी बैंकों दिवाली 2023 में होम लोन पर फेस्टिव ऑफर्स शुरू किया है. जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में-

SBI के होम लोन पर दिवाली ऑफर्स

धनतेरस और दिवाली के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक ने एक स्पेशल फेस्टिवल ऑफर्स लेकर आया है. यह यह स्पेशल ऑफर 1 सितंबर, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 के बीच वैलिड है. एसबीआई ग्राहकों को इस स्पेशल कैंपेन के जरिए ब्याज दर पर तगड़ी छूट (SBI Festive Home Loan Offers) दे रहा है. ग्राहकों को क्रेडिट स्कोर के अनुसार 0.65 फीसदी यानी 65 बेसिस प्वाइंट्स तक अधिकतम छूट का लाभ मिल रहा है.

पंजाब नेशनल बैंक के होम लोन पर दिवाली ऑफर्स

पंजाब नेशनल बैंक भी अपने कस्टमर्स को होम लोन पर तगड़ा ऑफर (PNB Festive Home Loan Offers) दे रहा है. अगर आप इस धनतेरस और दिवाली पर बैंक से होम लोन लेते हैं तो बैंक 8.40 फीसदी की शुरुआती दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है. इसके साथ ही बैंक प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन पर भी किसी तरह का चार्ज नहीं ले रहा है. होम लोन प्राप्त करने के लिए आप पीएनबी की वेबसाइट https://digihome.pnb.co.in/pnb/hl/ पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800 1800/1800 2021 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा के होम लोन पर दिवाली ऑफर्स

बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिवाली के मौके पर ‘Feeling of Festival with BoB’ नाम का स्पेशल कैंपेन लॉन्च किया है. इस कैंपेन को 31 दिसंबर, 2023 तक वैलिड है. इस फेस्टिवल ऑफर के जरिए ग्राहकों को 8.40 फीसदी की शुरुआती दर से होम लोन ऑफर किया जा रहा है. इसके साथ ही बैंक ग्राहकों को जीरो प्रोसेसिंग फीस वसूल रहा है.

सिवनी में बोले पीएम मोदी- एमपी में कांग्रेस के दो नेता अपने बेटों को सेट करने में लगे हैं

Two Congress leaders

 

सिवनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिवनी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के निरंतर विकास चाहिए, मध्य प्रदेश को लगातार सुशासन चाहिए। भाजपा है तो भविष्य बेहतर है। भाजपा के तो विकास है। उन्होंने कहा कि जनता की गारंटी भाजपा को जिताने की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमपी में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। उसको चुनाव जीतना नहीं है, वो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रही है। वो इस बात के लिए लड़ाई लड़ रहे है कि किसका बेटा कांग्रेस पर कब्जा करेगा। ये एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगे हैं। यहां के दो कांग्रेस नेता अपने बेटों को सेट करने में प्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं।

जिनको अपने बेटे- बेटी की चिंता है वो आपके बार में सोचेंगे क्या। मध्य प्रदेश में जो पहली बार चुनाव में वोट डालेंगे उन्हें यह सोचने की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं के भाषण सुनिए, दादा-दादी ने ये किया, नाना-नानी ने ये किया। हमें वोट दो क्योंकि वो हमारे दादा-दादी थे।

कांग्रेस ने भारत की आजादी का पूरा श्रेय केवल एक ही परिवार के नाम कर दिया। जहां कांग्रेस सरकार में रहती है। वहां सरकारी योजनाएं, गलियां और सभी चीजें उस परिवार के नाम पर कर दी जाती है। उन्होंने कहा मैं हार नहीं मानूंगा। ये भाजपा ही है जिसने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया। कांग्रेस लोगों के बीच जाकर झूठ फैला रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में मोबाइल फोन की कीमत भाजपा की सरकार में कम हुई है। इसमें उपयोग हो रहा डेटा भी हमारी सरकार में ही सस्ता हुआ हैं। कांग्रेस की सरकार में देश में सबसे कम मोबाइल फोन बनाने वाली फैक्ट्री थी।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि क्या हमारे आदिवासी समाज ने भगवान राम को पुरुषोत्तम राम बनाया कि नहीं। कांग्रेस को 5 दशक तक दिल्ली में राज करने के बाद भी आदिवासियों की ओर ध्यान नहीं दिया। अटलजी और भाजपा की सरकार बनने के बाद आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरे आदिवासी भाई-बहन पहले आपको अंधेरे में रखा। अब ये लोग झूठे वादे कर रहे हैं। ये भाजपा की सरकार है जिसने 15 नवंबर को जनजातिय दिवस घोषित किया। ये भाजपा है जिसने भोपाल के स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा। इंदौर के पास पातालपानी स्टेशन के नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा गया। भाजपा ने पिछड़ी जनजातियों की सुध ली, इसमें बैगा और सहरिया जनजातियां शामिल हैं।

सभा में सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिलों की विधानसभा क्षेत्रों के 13 भाजपा प्रत्याशी कार्यक्रम सभा में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री द्वय प्रहलाद पटेल व फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश मंत्री कविता पाटीदार, सिवनी-बालाघाट सांसद डा. ढालसिंह बिसेन सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हैं।

पीएम मोदी ने दी अगले पांच साल के लिए मुफ्त राशन की गारंटी

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले पांच वर्षों तक गरीबों को मुफ्त राशन देने की मै गारंटी देता हूं। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार का एक-एक घोटाला लाखों करोड़ों का होता था। अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के संकट काल में देश की किसी मां को अपने बच्चे को भूख के कारण रोता बिलखता ना देखना पड़े इसलिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना बनाई गई। उन्होंने कहा कि मैं गरीबी से निकला हूं, गरीबी क्या होती है यह मुझे किसी किताब में पढ़ने की जरूरत नहीं है। मैं गरीबों का दर्द समझता हूं।

एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी है

पीएम मोदी ने सिवनी में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि सात जनम लेने के बाद भी ऐसा प्यार पाना मुश्किल है। यहां आकर लोगों का प्यार पाकर मैं नई ऊर्जा लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा-भाग करते रहते हैं, वे आज यहां आकर देखें। जनता जनार्दन ने भाजपा की जीत सुनिश्चत कर दी है। उन्होंने कहा कि एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है।

रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिवनी पहुंचे। सिवनी के कटंगी बायपास कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम स्थल पर सभी की बारीकी से जांच की गई।किसी को भी किसी तरह का बैग या थैला, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाईटर अन्य धूम्रपान वाले सामान, मेटल से बने औजार केची, चाकू, ब्लेड, किसी प्रकार के तरल पदार्थ, पेय पदार्थ के बाटल, पाऊच आदि अंदर नहीं ले जाने दिया गया।

शिवराज के भ्रष्टाचार ने प्रदेश को चार लाख करोड़ के कर्ज में डुबा दिया – सज्जन सिंह वर्मा मध्य प्रदेश

state in debt

 

सोनकच्छ | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधा, सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने 18 सालों में इतना भ्रष्टाचार किया जिससे प्रदेश का हर मतदाता हजारों के कर्ज में डूब गया है। प्रदेश के ऊपर 4 लाख करोड़ का कर्ज़ शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार की देन है। सोनकच्छ में चुनाव प्रचार पर निकले सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सरकार की जन विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश चार लाख करोड़ के कर्ज में डूब गया, लेकिन फिर भी ना प्रदेश में युवाओं के पास रोजगार है और ना ही किसान का कर्ज़ उतरा, उल्टे प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती गई तथा प्रदेश का किसान लगातार कर्ज में डूबता गया।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि धर्म की चादर ओढ़कर भाजपा सरकार ने भगवान के मंदिरों में भी पुनरुद्धार के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया, कांग्रेस सरकार की बहुगामी योजनाओं को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ वह पूरे प्रदेश की जनता ने अपनी खुली आंखों से देखा है, अब समय आ गया है इन भ्रष्टाचारियों की सरकार को उखाड़ फेंकने का। प्रदेश का मतदाता जागरूक है और वह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को अपनी आंखों से देख रहा है। चुनावों के दौरान जनता जवाब देगी।

सोनकच्छ में सज्जन सिंह वर्मा ने वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों की बैठक ली जिसमें सैकड़ो की संख्या में सोनकच्छ विधानसभा के सभी वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सज्जन सिंह वर्मा ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बुजुर्गों के लिए अनेकों योजनाएं अपने वचन पत्र में दी है। मुझे हमेशा ही सभी वरिष्ठजनों का सहयोग एवं समर्थन मिलता रहा है, कांग्रेस की सरकार बनने पर हम सभी के लिए सुविधा बढ़ाएंगे। सज्जन सिंह वर्मा ने लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क किया तथा लोगों से मुलाकात की सभी गांव में सज्जन सिंह वर्मा का लोगों ने स्वागत किया तथा अपना समर्थन व्यक्त किया।

झूठी गारंटियों का पहन के चोला फिर ठगने निकला कांग्रेस हाई कमान – अनुराग सिंह ठाकुर देश, मध्य प्रदेश

Wearing false guarantees

 

भोपाल : कांग्रेस पार्टी झूठी है उसकी गारंटियां भी झूठी हैं। कांग्रेस फेल उसकी गारंटियां भी फेल। कांग्रस ने हिमाचल में सात गारंटियों में से एक को भी पूरा नहीं किया। न 1500 रुपए बहनों के खाते में अभी तक आए न दूध का दाम 100 रुपए लीटर किया गया। मध्यप्रदेश में अब चुनाव है तो कांग्रेस नया चोला पहनकर नई गांरटियां दे रही है। किसानों का कर्ज माफी की गारंटी पूरी नही की गई, युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया। जनता समझदार है वो कांग्रेस के झासे में नहीं आएगी। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता में कही।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने के शासनकाल में एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में आकर कहा था सभी किसानों की कर्ज माफ कर दिया जाएगा। 2 लाख का कर्ज माफ की गारंटी को पूरा नहीं किया गया। बेरोजगारी भत्ता देने की गारंटी भी फेल हो गई। यहां तक की कांग्रेस ने प्रदेश में कन्यादान योजना तक में 51 हजार रुपए देने का वादा तक पूरा नहीं किया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कई सार्थक कदम भाजपा सरकार ने उठाए। युवाओं को लर्निंग के सार्थ अर्निंग के तौर पर मुख्ममंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ युवाओं को मिल रहा है। यह भाजपा सरकार की सोच बताती है कि युवाओं को किस तरह से आगे बढ़ाकर प्रदेश को विकसित राज्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ाना है। कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था, लेकिन अब भाजपा राज में बेमिसाल राज्य बन गया है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में केवल एक ही बात की चिंता की कोई गरीब भूखा नहीं सोए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब आने वाले पांच साल तक और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की घोषणा शनिवार को छत्तीसगढ़ में की है। उज्वला योजना हो या किसानों के बैंक खाते में सीधे रुपए आने का इसका फायदा मध्यप्रदेश की जनता को भी बड़े स्तर पर मिल रहा है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही है, उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत बना रही है, वहीं राजस्थान में कांग्रेस सरकार के राज में महिला अत्याचार चरम पर है। राजस्थान में महिला उत्पीड़न के कांग्रेस के शासनकाल में 2 लाख से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। महिलाओं का राजस्थान में तिरस्कार किया जा रहा और मध्यप्रदेश में पुरस्कार दिया जा रहा। लाड़ली बहना योजना हो या लाडली लक्ष्मी योजना कई योजनाएं मध्यप्रदेश में महिलाओं को मजबूत कर रही हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तो अब यह कहावत चल पड़ी है कि भ्रष्टाचार करो भू-पे करो। प्रदेश में 508 करोड़ का महादेव ऐप सट्टा घोटाले ने वहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सारी पोल खोलकर रख दी है। इसके पहली भी गोबर,गोठान और शराब घोटाला छत्तीसगढ़ में सामने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार में हो रहे घोटालों से वहां की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस में गारंटियां नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की दुकान फल फूल रही है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सात गारंटियां फेल हो गई। महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने की गारंटी पूरी नहीं हुई। 1 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन 1 हजार को भी नौकरी नहीं दी गई। गोबर 2 रुपए किलो और दूध उत्पादकों से 100 रुपए लीटर दूध खरीदा जाएगा यह गारंटी भी अधूरी है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा 300 यूनिट बिजली फ्री की गारंटी दी गई थी, लेकिन गारंटी नहीं हो पाई पूरी। 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड का देंने की गांरटी दी गई थी, लेकिन 60 करोड़ भी मिल जाते तो बड़ी बात थी। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मोबाइल क्लीनिक से हर गांव में मुफ्त इलाज की गारंटी दी गई थी, लेकिन लोगों को बाहर इलाज करना पड़ रहा है। बागवानों को कहा गया था कि बागवान खुद फलों का दाम तय करेंगे, लेकिन अभी तक गांरटी पर कांग्रेस सरकार का कोई ध्यान नहीं है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि झूठे दावे, झूठे वादे,कांग्रेस के नहीं है नेक इरादे इसलिए चुनावों में कांग्रेस पर भरोसा नहीं करें और भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश के विकास को जो रास्ता खुला है उसे चालू रखे।

Bhopapl News: संत नगर में होगा वन्देभारत ट्रेन का स्टॉपेज़ – अश्विनी वैष्णव

 

रेलमंत्री बोले, विकास के लिए डबल इंजन की सरकार ज़रूरी है।

भोपाल। रविवार को भारत सरकार के केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भोपाल की हुजूर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। वे यहां भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करने आए थे। भारत विकास परिषद द्वारा यह बैठक संत हिरदाराम नगर में आयोजित की गई। जहां श्री वैष्णव ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। संत नगर की बैठक के बाद रेलमंत्री ने हुजूर के फंदा क्षेत्र का भी दौरा किया जहां हरिहर नगर में उन्होंने हिंदू कुल गौरव महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने फंदा में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान अश्विनी वैष्णव सरल अंदाज में कार्यकर्ताओं से संवाद करते नजर आए।

संत नगर में भारत विकास परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि – हुजूर विधानसभा विकास में अग्रणी विधानसभा है। यहाँ आधुनिक ढांचे पर विकास का मॉडल तैयार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रयासों से हुजूर के हर कोने में प्रगति और तरक्की साफ देखी जा सकती है। इस विकास और तरक्की के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। जब केन्द्र और राज्य दोनों में विकास प्रिय सरकारें होंगी तो नागरिक प्रगति के नये आयाम स्थापित किए जाएंगे।

संत नगर में होगा वन्देभारत ट्रेन का स्टॉपेज़

बैठक को संबोधित करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि संत हिरदाराम नगर भोपाल ही नहीं अपितु मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यवसायिक व व्यापारिक केन्द्रों में एक है। इसी महत्वता को ध्यान में रखकर यहां कार्गो हब बनाया जाएगा। संत नगर रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है । संत नगर में ही वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज़ भी दिया जाएगा। जिससे नागरिक सुविधा के साथ व्यवसायिक गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी होगी।

फंदा में चाय पर चर्चा, हरिहर नगर में महाराणा प्रताप को नमन किया

भोपाल दौरे के दौरान श्री वैष्णव ने फंदा क्षेत्र में भी भ्रमण किया। पहले उन्होंने हरिहर नगर में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया बाद में उन्होंने फंदा में ही स्थानीय नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान श्री वैष्णव सहज अंदाज में युवाओं से संवाद करते नजर आए। चर्चा के अंत में उन्होंने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। उनकी इस चर्चा का युवाओं पर भी खासा प्रभाव रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, सरपंच दिनेश पटेल, शिव मेवाड़ा, नर्मदा प्रसाद वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, पप्पू महाकाल सहित अन्य उपस्थित रहे ।

संत नगर भाजपा चुनाव कार्यालय भी पहुंचे रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संत नगर के चंचल चौराहे स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय भी पहुंचे यहां उन्होंने चुनाव कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया । उन्होंने बूथ पर चल रहे काम की समीक्षा भी की एवं प्रत्येक बूथ पर भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल विधानी, जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, पार्षद राजेश हिंगोरानी, चंदू भैया, रविन्द्र यति, सूरज यादव, रामु केवट, लविन मनसुखानी, उमेश नागर, ललित रायचंदानी, विशाल साधवानी, हेतराम बिदुआ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

यह रहे उपस्थित

शिक्षा विद विष्णु गेहानी, कन्हैया लाल इसरानी, कर्नल नारायण पारवानी, कमल प्रेमचंदनी, राजेश हिंगोरानी, दिनेश वाधवानी, राजकुमार सुखवानी, चंदू भैया, नंदलाल पंजवानी, रमेश जनयानी, वासुदेव वाधवानी,अमित बिनवानी, रमेश वाधवानी, बसंत चेलानी, प्रकाश आसुदानी, रमेश मोहलानी, राजा इसरानी, भारत होतवानी, मनोज जन यानी, इंदर आडवाणी, कैलाश आसुदानी, रमेश होतवानी, नरेंद्र लालवानी, नारायण दास लालवानी, नरेश केवल रामानी, आसान दास प्रियानी, आसान दास वाधवानी सहित बड़ी संख्या में शहर के व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे ।

कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक रुपया भी इंजेक्शन का नहीं लिया : अमित शाह

 

ग्वालियर/श्योपुर,  कांग्रेस को विकास और जन कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है। कमललाथ नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं तो सोनिया गांधी राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जो लोग अपने बेटों का कल्याण करना चाहते हो वो प्रदेश का कल्याण कर पाएंगे क्या। यह बात केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने श्योपुर में भाजपा प्रत्याशी दुर्गालाल एवं ग्वालियर में प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर विजय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार की 51 योजनाओं को बंद कर दिया। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लाडली बहनों सहित अन्य योजनाओं पर फिर ताला लग जाएगा। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 36 लाख आवास ग्रामीण और 7 लाख शहरी आवास बनाने का काम किया है। 80 लाख शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान किया गया। भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य को अब बेमिसाल मध्यप्रदेश बना दिया है।

कमलनाथ ने किए घोटाले ही घोटाले

शाह ने कहा कि कमलनाथ ने सिर्फ घोटाले ही घोटाले किए हैं। 350 करोड़ का मोजर बियर घोटाला, 2400 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 600 करोड़ का ईफको घोटाला, 25 हजार करोड़ का कर्जमाफी घोटाल, 1178 करोड़ का किसानों का गेहूं बोनस घोटाला शामिल है। अगर इन्हें फिर सत्ता मिल गई तो समझ लीजिए प्रदेश का क्या होगा।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया श्योपुर- नरेंद्र सिंह तोमर

केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि 2003 से पहले कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के हाल बेहाल थे। पूरे प्रदेश सहित श्योपुर में सड़कों का पता नहीं था। श्योपुर में भारी जलसंकट की स्थिति थी, सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था, बिजली नहीं आती थी, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से श्योपुर विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है। श्योपुर से पानी का संकट दूर किया गया, यहां मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई। यह सब भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार के अथक प्रयासों से हो सका।

ग्वालियर में भी जनसभा को किया संबोधित

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने ग्वालियर के इंटक मैदान पर भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका एक वोट मध्यप्रदेश और भारत के विकास के लिए होगा। विधानसभा चुनाव के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी को फिर प्रधानमंत्री बनना है। हमारी अर्थव्यवस्था दूसरे नंबर पर आ जाएगी। कोरना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने इंजेक्शन के नाम पर एक रुपया भी नहीं लिया। मोदी ने भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा दिया है। 2023 तक मिस्टर बंटाढार के शासन में प्रदेश बीमारू राज्य था, अब प्रदेश की शिवराज सरकार ने बेमिसाल मध्यप्रदेश बना दिया।

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत की दुकान है-ज्योतिरादिय सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया ने कहा कि अमित शाह ने तीन तलाक को समाप्त करना हो या फिर कश्मीर से धारा 370 को हटाना हो सभी काम का अमित शाह ने किया है। कांग्रेस के शासनकाल में 2003 तक ग्वालियर विकास से अवरुद्ध रहा। कोराना काल के समय को निकला दे तो केवल भाजपा को इस बार केवल 15 महीने ही मिले, लेकिन 15 महीने में 55 साल का काम कर दिया। सिंधिया ने कहा कांग्रेस की सरकार विकास के लिए नहीं थी, ना गरीब कल्याण के लिए बनी थी केवल जोड़ी के लिए बनी थी। सिंधिया ने कहा कि हम गारंटी देने नहीं आया,बल्कि विकास के काम करके सामने आए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत की दुकान है।  भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश बना था, तब से ग्वालियर नंबर वन था। भाजपा के शासनकाल में ग्वालियर की तस्वीर बदल गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित अस्पताल का भी कायाकल्प हो गया, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने दिया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रभारी विजय दुबे, जिले के प्रभारी अरूण चतुर्वेदी, अरूण कुलश्रेष्ठ सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा ने किया।

जगन्नाथ के बिगड़े बोल, गोपाल ने कहा जनता सिखाएगी सबक

चंदेरी/भोपाल, जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निर्वाचन की तिथि नजदीक आदि जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के प्रत्याशियों का प्रचार भी लगातार जोर पकड़ रहा है सभी विधानसभा क्षेत्र में लगातार बड़े-बड़े नेताओं के दौरे हो रहे हैं साथ ही आम सभाएं एवं रैलियां निकाली जा रही हैं।

Chanderi vidhan sabhaआम सभाओं के दौरान जिस तरह से प्रत्याशियों के बोल बिगड़ रहे हैं उसे उन प्रत्याशियों की छवि भी जनता में धूमिल हो रही है जिसका ताजा उदाहरण गत दिनों चंदेरी के स्थानीय बस स्टैंड पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी की आमसभा में देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गोपाल सिंह चौहान की “ठठरी बांधने” की बात भरे मंच से कही और यह बात ऐसे समय में की गई जब केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल मंच पर मौजूद थे पूरा मंच जगन्नाथ सिंह को ही देख रहा था किंतु वह यही नहीं रुके और उन्होंने भरे मंच से विधायक की “अर्थी” तक निकालने की बात कह डाली इतना सब कुछ होने के बाद भी किसी कार्यकर्ता या पार्टी के वरिष्ठजनो ने भाजपा प्रत्याशी को इस तरह का वार्तालाप के लिए उन्हें नहीं रोका, लेकिन यह बात आम जनता में पहुंची तो चर्चा का विषय बन गई इसी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी कर अपनी सहनशीलता का परिचय देते हुए कहा कि जगन्नाथ सिंह रघुवंशी मेरे पिता तुल्य हैं मैं चुनाव के पहले भी उनके पैर छूता था और आज भी उनका सम्मान करता हूं गत दिनों भी उन्होंने मेरे बेटे के लिए अब शब्द कहे किंतु उनके द्वारा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है वह मेरे लिए आशीर्वाद के रूप में फलीभूत होगा किंतु जनता सब कुछ जानती है एवं वह जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के लिए सबक सिखाएगी एवं उनके द्वारा कहे गए आप शब्दों का जवाब उन्हें वोटिंग के दौरान देगी मेरे लिए ना तो कहीं शिकायत करना है और ना ही उनसे कोई गिला शिकवा है।

Chanderi vidhan sabha

बरहाल जो भी हो जगन्नाथ रघुवंशी द्वारा जिस तरह से भाषा का उपयोग किया जा रहा है वह काफी आपत्तिजनक है इस तरह से एक ओर जहां क्षेत्र में उनकी छवि धूमिल हो रही है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की छवि भी प्रभावित होती नजर आने लगी है कि पिछले 20 वर्षों से जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में है जो कार्यकर्ताओं के सिर चढ़कर बोलने लगी है पूर्व में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी अपनी ही पार्टी के एक वरिष्ठ महिला सांसद के लिए नचनिया शब्द का प्रयोग कर चुके हैं यदि यही माहौल रहा तो विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खाना पड़ेगी। चंदेरी विधानसभा ही नहीं अपितु पूरे मध्य प्रदेश की अन्य विधानसभाओं में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं प्रत्याशियों के बिगड़े बोल लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा लग रहा है जैसे भारतीय जनता पार्टी अपनी लगातार हो रही जीत को हजम नहीं कर पा रही है और मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में यही प्रत्याशी भाजपा को गर्त में लेकर जाएंगे।

मैंने अपने कार्यकाल में विधानसभा की गली-गली घूमकर नागरिकों के मन की बात जानी है – रामेश्वर शर्मा

भोपाल। भोपाल की हुजूर विधानसभा में भाजपा का चुनाव प्रचार तेजी से जारी है। यहां प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने मंडल स्तर पर चुनाव कार्यालय बनाकर मंडल स्तरीय कार्ययोजना के केन्द्र स्थापित करना प्रारंभ कर दिये हैं। शनिवार को उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। शनिवार को श्री शर्मा ने कोलार में बने मुख्य चुनाव कार्यालय पर कोलार के सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजना पर चर्चा भी की। गौरतलब है कि हुजूर के कार्यकर्ता भी प्रतिदिन बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर रामेश्वर के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – हुजूर विधानसभा मेरा परिवार है जिसकी सेवा के लिए बेटा रामेश्वर सदैव तैयार है। मैंने अपने कार्यकाल में विधानसभा की गली-गली घूमकर नागरिकों के मन की बात जानी है। उनकी समस्याओं को समझा है। जिसके आधार पर नागरिक सुविधा का ऐसा मॉडल तैयार किया है कि आज हुजूर का हर परिवारजन उससे खुश हैं। मैंने सड़कों-नालियों के साथ गांव और शहर को विकास की दोगुनी रफ्तार दी है। अब मेरा संकल्प है कि अपने परिवार को विकास में नंबर-1 बनाना है। इसके लिए पुनः आप सभी परिवारजनों का आशीर्वाद चाहता हूँ। मैं आपको वादा करता हूँ कि अपने परिवारजनों के लिए आखिरी सांस तक जुटा रहूँगा।

सिंगर से रेप मामले में पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मिली 15 साल की सजा, बेटा व पोता बरी

Former Bahubali MLA Vijay Mishra

 

ज्ञानपुर (भदोही)। यूपी के भदोही जिले में ज्ञानपुर सीट से पूर्व विधायक विजय मिश्रा को MP-MLA कोर्ट ने सिंगर से रेप मामले में दोषी पाया है। विजय मिश्रा को कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने विजय मिश्रा पर एक लाख दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने सिंगर से रेप मामले में विजय मिश्रा के बेटे और पोते को बरी कर दिया है। दोनों को कोर्ट ने संदेह का लाभ दिया है। सिंगर ने साल 2020 में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विजय मिश्रा को कोर्ट बीते दिन रेप मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट ने विजय मिश्रा पर फैसला सुरक्षित कर रख दिया था। कोर्ट ने उनके बेटे और पोते को संदेह के आधार पर बरी कर दिया गया। वाराणसी की एक सिंगर ने विजय मिश्रा, बेटे विष्णु मिश्रा और पोते विकास मिश्रा पर आरोप लगाया था कि तीनों उनसे दुष्कर्म किया था। उसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सिंगर ने अक्टूबर 2020 में मामला दर्ज कराया था।

बेटे व पोते ने रास्ते में किया दुष्कर्म

विजय मिश्रा पर सिंगर ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 2014 में लोकसभा चुनाव था। विजय मिश्रा की बेटी सीमा मिश्रा सपा प्रत्याशी थीं। उनके चुनाव के प्रचार के लिए सिंगर को बुलाया था। प्रचार के बाद विजय मिश्रा ने अपने आवास पर सीमा मिश्रा के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद विजय मिश्रा ने बेटे और पोते से कहा कि सिंगर को वाराणसी छोड़ दो। बेटे और पोते ने भी सिंगर के साथ रास्ते में दुष्कर्म किया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...