अरविंद केजरीवाल से ED की पूछताछ आज, महुआ मोइत्रा देंगी एथिक्स कमेटी के सवालों का जवाब, बीजेपी ने कहा- ‘दोनों दो नंबरी’

questioning of Arvind Kejriwal

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को गुरुवार (2 नवंबर) को दिल्ली में दो अलग-अलग मामलों में पूछताछ का सामना करना है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के सीएम से कथित शराब नीति घोटाले में पूछताछ करने वाली है. जबकि महुआ को ‘कैश फॉर क्वेरी’ यानी कैश लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की एथिक्स कमिटी के सवालों का जवाब देना है.

बीजेपी ने विपक्ष के दोनों ही नेताओं पर उनकी पूछताछ को लेकर तंज कसा है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्हें दो नंबरी भी करार दिया है. झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल और महुआ मोइत्रा को दो नंबरी बताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘2नों 2 नंबरी 2 नवंबर को हाजिर हों.’ बीजेपी लंबे समय से दिल्ली शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल को घेरती रही है, महुआ भी उसके निशाने पर रही हैं.

शराब घोटाले में गिरफ्तार हो चुके हैं AAP के दो नेता

केजरीवाल से जिस दिल्ली शराब शराब घोटाले में ईडी पूछताछ करने वाली है. उसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने महुआ पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है. इस मामले में महुआ मोइत्रा को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के पास जाना है, जो उनसे इस मामले में सवाल-जवाब करने वाली है.

वहीं, आप का कहना है कि केजरीवाल भले ही ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए उसके दफ्तर जा रहे हैं. लेकिन उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. इस मामले में पहले ही संजय सिंह और मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हो चुके हैं. यही वजह है कि अब पार्टी को अपने सबसे बड़े चेहरे की गिरफ्तारी का डर सता रहा है. वहीं, महुआ के साथ ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, मगर कहीं न कहीं इस पूछताछ के बाद उनकी साफ-सुथरी छवि पर एक दाग जरूर लगने वाला है.

मुंबई में भारत-श्रीलंका मुकाबला आज, सेमीफाइनल की बर्थ कंंफर्म करना चाहेंगे कप्तान रोहित शर्मा

match in Mumbai

 

मुंबई। World Cup 2023 IND VS SL: साल 2011 में एमएस धोनी ने छक्का लगाकर 28 साल से करोड़ों फैंस जो ख्वाब देख रहे थे, उससे साकार कर दिया था। अब फिर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया श्रीलंका से गुरुवार ( 2 नवंबर) को मुकाबला करती नजर आएगी। रोहित ब्रिगेड जहां इस विश्व कप के 6 मैच जीतकर आ रही है। वहीं, श्रीलंका अफगानिस्तान के हाथों हार का कड़वा घूंट पीकर आ रही है।

भारत इस वर्ल्ड कप गजब की क्रिकेट खेल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दबाव में जरूर आई, लेकिन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर टीम को बिखरने नहीं दिया। फिर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने जो गेंदबाजी की उसे बरसों तक याद रखा जाएगा। भारतीय टीम तगड़ी नजर आ रही है। अगर श्रेयस अय्यर भी अपनी लय हासिल कर ले तो टीम में कोई कमी नहीं रहेगी। श्रीलंका ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआत अच्छी की, लेकिन उससे बड़ी पारी में तब्दील करने में पूरी तरह नाकाम रहे। टीम में दिमुथ करुणारत्ने की एंट्री हुई। वह उस मौके को भुना नहीं सके।

भारत बनाम श्रीलंका एक्स फैक्टर खिलाड़ी

मोहम्मद शमी की जब से प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वो गेंद के साथ आग उगल रहे हैं। पहले तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विेकेट चटकाए। फिर इंग्लिश बल्लेबाजों को भी अपनी सटीक गेंदबाजी से परेशान कर दिया। दिलशान मदुशंका ने अफगानिस्तान के सामने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, इस विश्व कप में उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों को मदुशंका को खेलना आसान नहीं होगा।

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड

भारत और श्रीलंका के बीच 167 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 98 मैच जीते हैं। श्रीलंका को 57 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 मुकाबलों के परिणाम नहीं निकले। 1 मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच जून 1979 में खेला गया था। जिसमें श्रीलंका ने 47 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, वनडे विश्व कप में अब तक 9 मैच खेले गए हैं। जिनमें चार मैच टीम इंडिया और चार मुकाबले श्रीलंका ने जीते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप मैचों का रिजल्ट

1979 विश्व कप- श्रीलंका ने 47 रनों से मैच जीता

1992 विश्व कप- परिणाम नहीं

1996 विश्व कप- श्रीलंका ने 6 विकेट से मैच जीता

1999 वर्ल्ड कप- 157 रनों से भारत जीता

2003 विश्व कप- भारत ने 183 रनों से जीत हासिल की

2007 विश्व कप- 69 रनों से श्रीलंका जीता

2011 वर्ल्ड कप- भारत 6 विकेट से जीता मैच

2019 विश्व कप- भारत ने 7 विकेट से मैच जीता

भारत बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती है। यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। अच्छा उछाल होने के कारण गेंद बल्ले पर आती है। यहां गेंदबाज अक्सर संघर्ष करते नजर आते हैं। मैदान छोटा होने के कारण यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। इस लाल पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है।

भारत बनाम श्रीलंका वेदर रिपोर्ट

वेदर डॉट कॉम के अनुसार, मुंबई में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मैच के दौरान बरसात की संभावना नहीं है।

भारत बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका टीम

पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका, दुश्मांता चमीरा।

भारत बनाम श्रीलंका ड्रीम 11 (India Vs Sri Lanka Dream11)

विकेटकीपर- केएल राहुल

बल्लेबाज- कुसल मेंडिस, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर्स- रवींद्र जडेजा, धनंजय डी सिल्वा

गेंदबाज- मोहम्मद शमी (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, दिलशान मदुशंका

लैपटॉप टैबलेट इंपोर्ट के 110 आवेदनों को सरकार ने दी मंजूरी, आवेदकों में सभी दिग्गज हार्डवेयर कंपनियां हैं शामिल

laptop tablet import

 

सरकार ने लैपटॉप, कम्प्यूटर और दूसरे आईटी हार्डवेयर के इंपोर्ट करने वाले 111 में से 110 आवेदनों को मंजूरी दे दी है. इन आईटी प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट करने के लिए सरकार को 111 अप्लीकेशन सरकार को मिले थे. पिछले महीने सरकार ने लैपटॉप और कम्प्यूटर्स के इंपोर्ट पर रोक वाले नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया था. जिसके बाद इंपोर्टर केवल ऑथराइजेशन के आधार पर विदेशों से इंपोर्ट करने की इजाजत दी गई है. इंपोर्टर को केवल संख्या और वैल्यू का खुलासा करना होगा.

नए इंपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए सरकार का मकसद लैपटॉप, टैबलेट्स और कम्प्यूटर्स के देश में इंपोर्ट को मॉनिटरिंग करना है. सरकार का साफ कहना है कि वो इन प्रोडेक्ट्स की सप्लाई में बाधा नहीं खड़ा करना चाहती है साथ लाइसेंस राज भी स्थापित करने का उसका कोई मकसद नहीं है.

जिन कंपनियों को इंपोर्ट करने की मंजूरी मिली है उसमें डेल इंटरनेशनल सर्विसेज इंडिया, अप्पल इंडिया, एचपी इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेज, लीनोवो इंडिया, आसुस इंडिया, आईबीएम इंडिया, सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स, शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया, सिस्को कॉमर्स इंडिया, सीमेंस लिमिटेड, और बॉश लिमिटेड शामिल है.

सरकार को इन आईटी प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट के लिए अबतक 111 आवेदन मिले थे. पिछले महीने ही लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर के आयात पर लगी पाबंदियों में बदलाव किया गया था. सभी प्रमुख आईटी हार्डवेयर कंपनियां पहले ही मंजूरी ले चुकी हैं. सभी आवेदनों को निर्धारित समय के भीतर निपटाया जा रहा है और अब कोई आवेदन लंबित नहीं है.

दरअसल पहले सरकार ने लैपटॉप, पर्सनल कम्प्यूटर, टैबलेट के इंपोर्ट पर रोक लगाने का फैसला किया था. सरकार का तर्क था कि वो घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना चाहती है. लेकिन हार्डवेयर कंपनियों ने सरकार के इस फैसले का भारी विरोध किया. तो देश में सप्लाई में दिक्कतें पैदा हो गई जिसके बाद सरकार को बैकफुट पर जाना पड़ा.

हुजूर  विधानसभा की विकास यात्रा निरन्तर जारी रहेगी- रामेश्वर शर्मा

भोपाल। भोपाल की हुजूर विधानसभा से प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का जनसंपर्क लगातार जारी है। रामेश्वर शर्मा रोजाना जनसंपर्क के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की जनता से मिलकर आशीर्वाद ले रहे हैं। क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता भी बूथ स्तर पर घर-घर जाकर नागरिकों से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। रामेश्वर के समर्थन में चल रहे जनसंपर्क को जनता का खूब समर्थन मिल रहा है। कई स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता रामेश्वर के साथ पांव-पांव चलते नजर आते हैं। बुधवार को रामेश्वर शर्मा ने हुजूर के भैरोपुर, छान व मक्सी में नागरिकों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान नागरिकजनों सहित समर्थक व कार्यकर्ता साथ रहे। हुजूर विधानसभा में विकास के नये आयाम स्थापित करने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा का जनता ने पुष्प वर्षा कर अपना आशीर्वाद दिया । श्री शर्मा ने बताया कि हुजूर विधान सभा की विकास यात्रा निरन्तर जारी रहेगी । ज्ञात हो कि विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपना दूसरे चरण का जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है।

जनसंपर्क में दिखा अलग अंदाज

जनसंपर्क के दौरान रोजाना रामेश्वर शर्मा का अलग अंदाज नजर आ रहा है। कभी वो बच्चों से हाथ मिलाते नजर आते हैं, तो कभी बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। कभी क्षेत्रीय महिलाओं के साथ भजनानंद में रमे नजर आते हैं तो कभी युवाओं के साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं। इस दौरान वे हरफनमौला अंदाज में हर वर्ग के नागरिकों से आत्मीयता के साथ मिलते हैं।

 

गुरुवार को इन स्थानों पर रहेगा जनसंपर्क

 

गुरुवार को हुजूर विधानसभा के संत हिरदाराम नगर मण्डल, फंदा मण्डल, एवं अटलबिहारी बाजपेयी मण्डल में रामेश्वर शर्मा का जनसंपर्क रहेगा। जनसंपर्क के दौरान वह जमुनिया छीर, कोलूखेड़ी, धामनिया, खजूरी सड़क, भाजपा संत नगर कार्यालय उद्घाटन चंचल चैराहा, संतनगर, वैष्णों माता मंदिर, इण्डस टाउन, नटराज मल्टी, नटराज ओल्ड, नटराज पार्क, नटराज सी-सेक्टर, रॉयल विला केम्पस, लिलि विला, इण्डस टाउन फेस-1,2,3, इण्डस टाउन फेस-4, इण्डस टाउन फेस-5, अनुजा विलेज, हरिगंगा नगर, आईडियल कालोनी, इण्डस टाउन मार्केट आदि क्षेत्रों की जनता से मिलेंगे।

कहीं आप भी डिमेंशिया पीड़ित तो नहीं, यह है बीमारी के संकेत और ऐसे करें देखभाल

suffering from dementia

 

 

इंदौर। 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में याददाश्त की कमजोरी होना एक मानसिक विकार माना जाता है। इसे डिमेंशिया कहते है। इसके प्रारंभिक लक्षणों में मरीज की याददाश्त कमजोर हो जाती है और वह भूलने लगता है। उसकी सोचने व समझने की क्षमता भी प्रभावित होती है। ऐसे लोग अपने दैनिक नित्यकर्म भी भूल जाते हैं। उन्हें यह भी याद नहीं रहता कि कौन-सी वस्तु कहां रख दी है।

एमजीएम मेडिकल कालेज के मनोरोग विभाग के प्रोफेसर व विभागध्यक्ष डा. वीएस पाल ने बताया कि इसके अलावा वे लोगों के नाम व पहचान भी भूलने लगते हैं। इसके अलावा ऐसे मरीजों में व्यावहारिक परेशानियों में चिड़चिड़ापन आता है और वे अपने स्वजन को भला-बुरा कहते रहते हैं। जब यह बीमारी गंभीर हो जाती है, तो ऐसे व्यक्तियों को कुछ काल्पनिक आभास होने लगता है। इसमें मरीज कहते हैं कि उन्हें कोई आकृति दिखाई दे रही है या अजीब-अजीब आवाजें सुनाई दे रही हैं, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ होता ही नहीं है।

गंभीर होने पर मरीज खाना-पीना भी भूलने लगता है

बीमारी के अधिक गंभीर होने पर मरीज खाना-पीना भी भूलने लगता है। कई बार घर से बाहर जाने पर रास्ता भूल जाते हैं, तो कभी-कभी परिवार के सदस्यों को ही नहीं पहचान पाते। ऐसी स्थिति में वे दुर्घटना के शिकार भी हो सकते है। अत: ऐसे मरीजों को घर में एक सुरक्षित कमरे में रखना जरूरी है। उनके आसपास उनकी आवश्यकता की चीजें उपलब्ध करवाएं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर मनोचिकित्सक से सलाह लेना चाहिए।

क्या करें

ऐसे मरीजों की दैनिक गतिविधि, भोजन आदि टाइम टेबल तय कर देना चाहिए। इससे उन्होंने दिन में कौन-सी गतिविधि की है, वह याद रहेगा। इस तरह के मरीजों के व्यवहार को शुरुआत में स्वजन समझ नहीं पाते, जिससे मरीजों में चिड़चिड़ापन और बढ़ जाता है। कई बार घर के लोग भी मरीजों के भूलने के व्यवहार से नाराज या परेशान हो जाते हैं। ऐसे मरीजों की देखभाल के लिए वैसे तो केयर टेकर नियुक्त किया जा सकता है, किंतु सबसे बेहतर हैकि घर के लोग अलग-अलग समय पर मरीज की देखभाल की जिम्मेदारी लें।

विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना चाहती है बीजेपी, सीएम केजरीवाल को ED का समन मिलने पर बोले राघव चड्ढा

Raghav Chadha said after

 

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशायल द्वारा समन मिला है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी भाजपा पर निशाना साध रही है। सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी सीएम केजरीवाल को जेल में डालना चाहती हैं। आप नेता ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है। इसके साथ ही वे अगली गिरफ्तारी सोरेन की करेंगे। राघवने कहा कि अगली गिरफ्तारी राजद नेता तेजस्वी यादव की हो सकती है। उन्होंने कहा कि ये सिलसिला थमेगा नहीं। इसके बाद बीजेपी एजेंसिया जिस प्रदेश में प्रवेश करेंगी, वह पश्चिम बंगाल है।

राघव चड्ढा ने कहा कि यदि आप विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व या पार्टी अध्यक्षों को जेल में डाल देंगे, तो सिर्फ भाजपा ही दौड़ में भाग लेगी और जीत हासिल करेगी। इसी कर्ज पर एक रणनीति बनाई गई है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली गिरफ्तारी होने जा रही है। आप सांसद ने कहा, ‘यदि नेताओं को इस तरह से गिरफ्तार किया गया तो लोकतंत्र की नींव कमजोर हो जाएगी। भाजपा को हार का डर सता रहा है।’

भाजपा चुनाव के हार से डरी है

सांसद चड्ढा ने कहा, ‘अगर I.N.D.I.A गठबंधन का एक उम्मीदवार इलेक्शन लड़ता है तो भाजपा की सीटें कम होती हैं। बीजेपी को हार का डर सता रहा है। इसलिए विपक्षी के शीर्ष नेताओं को सलाखों के पीछे डाल रही है। कोई नेता जेल में होगा तो चुनाव लड़ नहीं पाएगा और अदालत के चक्कर काटता रहगा।’

95 फीसदी मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ

राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा की अगली नजर झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर है। ऐसे में वह सीएम सोरेन को गिरफ्तार करेंगे। उन्होंने कहा, ‘2014 के बाद के केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दर्ज किए 95 फीसदी मामले विपक्षी लीडर्स के खिलाफ है। यदि इन नेताओं ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो उन्हें चुनाव से पहले गिरफ्तार किया जा सकता है।’

खरगोन में फॉर्च्यूनर कार के अंदर से मिले लाखों रुपये, बाइक सवार से भी पैसे जब्त

found inside Fortuner

 

खरगोन। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग व पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस टीम के द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को थाना सनावद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सताजाना बेड़ियां रोड पर सघन वाहन चेकिंग में नावद तरफ से एक फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमपी 09 सीटी 8001 आई।

इसे चेक किया गया जिसमें बैठे लोगों का नाम ड्रायवर पूनमचंद पिता छगनलाल निवासी बडूद व अनिल कुमार गर्ग पिता राजेन्द्र प्रसाद गर्ग उम्र 64 वर्ष निवासी सनावद खरगोन सामने आया। अनिल कुमार गर्ग पिता राजेन्द्र प्रसाद गर्ग के पास रखे बैग को चेक किया जिसे 9 लाख रुपये नगदी मिले।

बाइक से भी मिले पैसे

इसी दौरान बाइक क्रमांक एमपी 09 जेवी 1592 को रोकने पर एवं चालक का नाम पता पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम संजय पिता शिवराम वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम दोगावा थाना कसरावद का होना बताया जिसका बैग चेक करने पर उसके पास दो लाख सत्तर हजार रुपये नगदी मिले।

जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा एफएसटी टीम एवं तहसीलदार प्रवीण चौंगड कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई। जिस पर एफएसटी टीम तहसीलदार प्रवीण चौंगड कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व पुलिस द्वारा जप्त कर आदर्श आचार संहिता के अधीन संयुक्त कार्रवाई की गई।

मौके जप्ती पंचनामा की कार्रवाई में अनिल कुमार गर्ग से जप्त 9,00,000 रुपये व संजय वर्मा से जप्तशुदा 2,70,000 रुपये एस.एस.टी टीम द्वारा विधिवत जप्त कर अपने कब्जे मे लिए गए।

सिवनी के घंसौर में मुख्यमंत्री शिवराज बोले- लाड़ली बहना योजना से कांग्रेस परेशान है, पेट में दर्द है

Ghansaur of Seoni

 

अनूपपुर/डिंडौरी/सिवनी। जिले के घंसौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना से कांग्रेस परेशान हैं, उनके (कांग्रेस) पेट में दर्द हो रहा है। वे लोग कहते हैं कि पता नहीं डेढ़ मुठी का शिवराज कहां से आ गया, कौन-कौन सी योजना ले आता है। अभी तो बीच में एक पोस्ट कर दी कि श्रद्धा हो गया तेरा मामा। मैंने कहा- मर भी गया तो राख के ढेर से उठकर खड़ा हो जाऊंगा और इसलिए फैलाते रहते हैं।

 

घंसौर में बोले- पैसा आत्मविश्वास के साथ सम्मान भी बढ़ाता है

चुनाव आयोग में लिखा आए कि मामा कहता है कि चुपके से पैसा डाल दूंगा। ये पैसा रूकवाआ, चुपके से काए को डालेंगे.. डंके की चोट डालेंगे भाई। उन्होंने बहनों से योजना से मिल रहे राशि की जानकारी लेते हुए कहा कि पैसा आत्म विश्वास भी बढ़ाता है और पैसा सम्मान भी बढ़ाता है। मेरी बहनों पैसा नहीं तुम्हे मान, सम्मान दिया है। लखनादौन विधानसभा के घंसौर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मतदान करने की अपील की। जनसभा निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से 5 बजे शुरू हुई।

बजाग में मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस आई को लाड़ली बहना योजना कर देगी बंद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने जनपद मुख्यालय बजाग पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आई को लाड़ली बहना योजना बंदकर देगी। प्रोटोकाल के तहत मुख्यमंत्री को दोपहर 12:15 बजे आना था,लेकिन वे लगभग डेढ़ घंटे बिलंब से आए।

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को मतदान देने की अपील की

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सहित अन्य योजनाओं के बारे में ही जानकारी देते रहे।उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से पैसा नहीं बहनों को सम्मान दिया है। यहां सभा के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जिले के शहपुरा विधानसभा अंतर्गत मेहेदवानी जनपद के ग्राम कनेरी पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को मतदान देने की अपील की।

अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ के लीलाटोला में शिवराज बोले-बहनों को पैसा मिलने के घर में सम्मान बढ़ा

अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ के लीलाटोला में सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान बोले- बहनों को पैसा मिलने के घर में सम्मान बढ़ा है। कहा कि कमल नाथ हमेशा पैसे के लिये रोते रहते थे। हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। सीएम ने मंच से प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद। कहा- घर- घर राशन, पानी की व्यवस्था की। जिन लोगों प्रधानमंत्री अवास नहीं मिला वो परेशान ना हों। मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लाया हूं। प्रदेश मे शिक्षा को बेहतर के लिए सीएमराईज स्कूल बनवा रहा हूं। पुष्पराजगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की अनूपपुर जिले के किसी विधानसभा क्षेत्र में यह पहली चुनावी सभा

अनूपपुर/डिंडौरी/सिवनी में भाजपा के स्टार प्रचारक की सूची में शामिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अनूपपुर, डिंडौरी व सिवनी जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पुष्पराजगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहा है। मुख्यमंत्री की अनूपपुर जिले के किसी विधानसभा क्षेत्र में यह पहली चुनावी सभा हो रही है।

प्रदेशभर में मना स्थापना दिवस, राष्ट्र और मध्य प्रदेश गान हुआ आयोजित

Foundation Day celebrated

 

भोपाल। मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस बुधवार को प्रदेशभर में मनाया गया। हालांकि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए, लेकिन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत, राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन 11 बजे आयोजित किया गया।

देशभक्ति गीतों की दी प्रस्‍तुति

बता दे कि इस दौरान संस्कृति विभाग की टीम द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। इसमें मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेशवासियों को मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा हमारा मध्य प्रदेश अमृतकाल में देश के संकल्पों को साकार करने में अहम योगदान दे रहा है। मेरी कामना है कि यह राज्य प्रगति के पथ पर यूं ही निरंतर अग्रसर रहे।’

मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा हमारा मध्य प्रदेश अमृतकाल में देश के संकल्पों को साकार करने में अहम योगदान दे रहा है। मेरी कामना है कि यह राज्य प्रगति के पथ पर यूं ही निरंतर अग्रसर रहे।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने भी दी बधाई

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने भी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हर साल हम मध्य प्रदेश स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। हमने इस विरासत की शुरुआत की है। लेकिन इस बार आदर्श आचार संहिता के कारण हम इसे आधिकारिक तौर पर नहीं मना सकते। लेकिन 3 दिसंबर के बाद जब भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी तो हम तिथि तय कर स्थापना दिवस मनाएंगे।’

फांसी पर झूला युवक, मरने से पहले साथ पढ़ने वाली प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत

man hanged himself

 

खरगोन। जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के बेरछा में एक युवक ने युवती का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की। ग्रामीणों के अनुसार दोनों में प्रेम प्रसंग था।

पुलिस के अनुसार बुधवार को वक सुनील पुत्र मोहन ने गांव की ही युवती ललिता पुत्री मानसिंह की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद सुनील ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ल । सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

मामले की जांच जारी

सूक्ष्मता से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात होकर नजर रखे हुए है। एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया ने युवती का पत्थर से हत्या की गई युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई। कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोनों कालेज में एक साथ पढ़ाई की भी सूचना मिली है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...