कमल नाथ का वादा-सत्‍ता में आए तो कांग्रेस सरकार जातिगत जनगणना करवाएगी

If voted to power

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ ने वादा किया है कि अगर कांग्रेस सत्‍ता में आती है तो कांग्रेस सरकार जातिगत जनगणना करवाएगी।

पिछड़ा वर्ग को न्याय सुनिश्चित करना लक्ष्‍य

कमल नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश के हमारे पिछड़ा वर्ग के परिवारों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए मैं वचनबद्ध हूं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछड़ा वर्ग को न्याय सुनिश्चित करने के लिए “जातिगत जनगणना” कराएगी। पिछड़ों के समग्र विकास के लिए “समान अवसर आयोग” बनाया जाएगा। कमल नाथ का कहना है कि कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।

प्रियंका ने भी कही थी ये बात

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पिछले दिनों चुनावी सभाओं में भी जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया है। उन्‍होंने कहा कि ओबीसी, एससी और एसटी समुदाय के लोगों की सही संख्‍या जानने के लिए ऐसा करना आवश्‍यक है ताकि ऐसे वर्ग के लाभ के लिए योजनाएं बनाई जा सकें।

मल्लिकार्जुन खरगे भी बोले थे

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पिछले दिनों सागर जिले में आयोजित सभा में कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्‍ता में आती है तो जातिगत जनगणना करवाई जाएगी। मध्‍य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है।

खुशहाल युवा–खुशहाल मध्यप्रदेश का लक्ष्य

कमल नाथ ने कहा कि खुशहाल युवा–खुशहाल मध्यप्रदेश का लक्ष्य पाने के लिए मैं वचनबद्ध हूं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों की निष्पक्ष और विश्वसनीय जांच कराएगी। इसके लिए भर्ती जांच आयोग बनाएंगे। घोटाला कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कठोर दण्ड सुनिश्चित करेंगे। युवाओं को न्याय मिलकर रहेगा।

स्वास्थ्य का अधिकार कानून का वादा भी

कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रत्येक व्यक्ति के लिए “स्वास्थ्य का अधिकार कानून” बनाएगी । “वरदान स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा योजना” प्रारंभ करेगी जिसमें हर परिवार का 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख का दुर्घटना बीमा किया जायेगा।

उन्‍होंने कहा कि “खुशहाल किसान–खुशहाल मध्यप्रदेश” मेरा मिशन है और इसे साकार करने के लिए मैं वचनबद्ध हूं। कांग्रेस सरकार किसानों को सिंचाई की भरपूर सुविधा देने के लिए 5 एचपी तक के पंप का बिजली बिल माफ और 10 एचपी तक का बिल हाफ करेगी।अब हर खेत में हरियाली छाएगी और किसान भाइयों की फसल लहलहाएगी।

आईफोन हैकिंग मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले, ‘जांच के दिए आदेश, 150 देशों में दिया गया अलर्ट’

Kamal Nath defames

 

एपल आईफोन हैकिंग के विपक्ष के दावों को केंद्र सरकार ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को सिरे से खारिज कर दिया. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विन वैष्णव ने साथ ही कहा कि आरोपों की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं.

अश्विन वैष्णव ने कहा कि कुछ साथियों ने Apple अलर्ट के बारे में संदेश दिए हैं, ऐसे में हम मामले की तह तक जाएंगे. उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर कहा, ”कुछ हमारे आलोचक हैं जो झूठे आरोप हमेशा लगाते रहते हैं. ये देश की प्रगति नहीं चाहते. एपल ने 150 देशों में एडवाइजरी जारी की है. एपल ने अनुमान के आधार पर मैसेज भेजा है. एपल ने अपना स्पष्टीकरण जारी कर दिया है.”

प्रियंका गांधी का किया जिक्र

वैष्णव ने कहा कि इनकी (विपक्षी दलों) आदत है कि जब भी कोई अहम मुद्दा नहीं होता तो कहते हैं कि निगरानी हुई है. इन्होंने ये आरोप कुछ साल पहले भी लगाने की कोशिश की थी. इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई, लेकिन कुछ नहीं निकला. प्रियंका गांधी ने भी दावा किया था कि उनके दो बच्चों का फोन हैक हुआ था, लेकिन कुछ नहीं हुआ.”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की महुआ मोइत्रा और आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को दावा किया कि उन्हें एपल से एक चेतावनी मिली है.

इसी के साथ विपक्षी नेताओं ने सरकार पर जासूसी के आरोप लगाए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब भी अडानी से जुड़ा मामला उठाया जाता है तो एजेंसियों को जासूसी में लगा दिया जाता है. उन्होंने कहा, ”नरेंद्र मोदी की आत्मा अडानी में है, तोता कहीं बैठा है, राजा कहीं और बैठा हुआ है. हकीकत यह है कि सत्ता अडानी जी के हाथ में हैं.”

मैसेज में क्या है?

इसमें कहा गया है कि ”सरकार प्रायोजित हमलावर कहीं दूर से उनके आईफोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं. ये हमलावर संभवतः आप कौन हैं या आप क्या करते हैं, इसके कारण आपको व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं.”

एपल ने क्या कहा?

हैकिंग के दावों पर एपल ने कहा, ”इस बारे में जानकारी नहीं दे सकते कि किस वजह से खतरे की चेतावनी दी जाती है क्योंकि इससे राज्य प्रायोजित हमलावरों को बचने में मदद मिल सकती है. खतरे की चेतावनी के लिए किसी विशिष्ट राज्य-प्रायोजित हमलावर को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते.”

कंपनी ने कहा, ”हमलावर आर्थिक व तकनीकी रूप से प्रभावशाली हैं, अकसर हमलों का पूर्ण तरीके से पता नहीं लग पाता है.”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का निशाना, बोले- मप्र को बदनाम करते हैं कमल नाथ, किसे बताया कांग्रेस का जय और वीरू

Kamal Nath defames

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह ने कमल नाथ पर न‍िशाना साधा है। श‍िवराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमल नाथ मध्‍य प्रदेश का अपमान करते हैं।

कमलनाथ जी का ये प्रदेश है ही नहीं

उनको मध्यप्रदेश से लगाव है ही नहीं

उनका नरा मध्यप्रदेश में गड़ा ही नहीं है

वो मध्यप्रदेश को बदनाम करते हैं…

उन्होंने प्रदेश को चौपट प्रदेश कहकर मध्यप्रदेश और यहां की जनता का अपमान किया है।

उन्‍होंने कहा कि कमल नाथ जी का ये प्रदेश है ही नहीं। उनको मध्यप्रदेश से लगाव है ही नहीं। उनका नरा मध्यप्रदेश में गड़ा ही नहीं है। वो मध्यप्रदेश को बदनाम करते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कमल नाथ ने मध्‍य प्रदेश को चौपट प्रदेश कहकर मध्यप्रदेश और यहां की जनता का अपमान किया है। उन्‍होंने सवाल किया कि कमल नाथ जी आप मध्यप्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं ?

अपमान बर्दाश्‍त नहीं करेगी जनता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश कमल नाथ का राज्य नहीं है। अगर उन्हें मुझसे राजनीतिक बैर है तो आप मेरा अपमान करें। इस प्रदेश को आप चौपट करने की कोशिश करते थे। इन्होंने मध्य प्रदेश और देश का अपमान किया है जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

बोले-जय और वीरू की जोड़ी लूट के माल के लिए झगड़ रही

कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को दिल्‍ली बुलाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ये जय और वीरू की जोड़ी है, जिसे दिल्ली बुलाया गया। अब वो कहते हैं कि भाजपा भ्रम फैला रही है, तो दिल्ली क्यों बुलाया जा रहा है? उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के जय और वीरू झगड़ रहे हैं आपस में और ये लड़ रहे हैं लूट के माल के लिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पहले 2003 तक मिस्टर बंटाधार ने पूरे प्रदेश को लूटा और बर्बाद कर दिया। सवा साल में कमल नाथ जी ने भी लूट का अड्डा बना दिया था। अब आगे कौन लूटे, कितना लूटे और उसमें कितनी हिस्सेदारी हो, झगड़ा केवल इस बात का है। क्या दिल्ली भी इसमें शामिल है?

क्या निजी विमान से कोई किसान, मजदूर चलता है

कमल नाथ द्वारा उद्योगपति व सेठ कहने पर आपत्ति जताने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं कमल नाथ जी को सेठ न कहूं तो क्या मजदूर, फसल काटने वाला, गिट्टी-मिट्टी उठाने वाला कहूं। वे स्वयं कहते हैं कि मैं निजी विमान में घूमता हूं। अब निजी विमान किसान, मजदूर और गरीब के पास नहीं होता है। उनका एक पांव देश में तो दूसरा विदेश में रहता है। सेठ को सेठ कहने में भला क्या आपत्ति है।

काजल या सुरमा आंखों में क्या लगाएं, क्या है ज्यादा फायदेमंद?

pply Kajal or Surma in eyes

 

आंखें हमारे चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ाती हैं और अधिकांश महिलाएं अपनी आंखों को और सुंदर बनाने के लिए काजल या सूरमा का लगाती हैं. लेकिन आंखों में सबसे ज्यादा काजल का प्रयोग किया जाता है. काजल एक ऐसा मेकअप है जिसे आप कभी भी और कहीं भी लगा कर जा सकते हैं. चाहे शादी में जाना हो या फिर ऑफिस, हर जगह पर जाने से पहले आप काजल लगा सकते हैं. काजल या सूरमा लगाने के बाद सुंदरता और बढ़ जाती है. कई लोग आंखों में काजल या सुरमा रोजाना लगाते हैं इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है और आंखें सुंदर दिखने लगती है.

काजल के फायदे

बाजार में काजल कई प्रकार के मिलते हैं. जेल, पेंसिल, स्टिक आदि काजल मिलते हैं. जो आंखों में आसानी से लग जाते हैं. काजल कार्बन का इस्तेमाल करते तैयार किया जाता है.काजल को घर में आसानी से बनाया जा सकता है. काजल बनाने की परंपरा बहुत ही पुरानी है हमारी दादी-नानी घर में ही काजल बना कर लगाया करती थी. घर का बना काजल आंखों के लिए फायदेमंद होता है. काजल आंखों की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. काजल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो आंखों को संक्रमण से बचाते है. काजल आंखों पर लगाने से धूप के हानिकारक प्रभाव से भी बचाव होता है.

सुरमा के फायदे

वहीं बाजार में सुरमा पाउडर या लिक्विड फॉर्म में मिलते हैं.दोनों का ही प्रयोग आंखें की सुंदरता के लिए करते हैं. सुरमा बनाने के लिए कोहिनूर यानि काला पत्थर का इस्तेमाल किया जाता है.सुरमा में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. यह आंखों की पुतलियों को तेज करता है और आंखों की थकान दूर करता है. सुरमा आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और उन्हें चमकदार बनाता है. यह आंखों की परतों को तरोताजा रखकर सूखने से बचाता है. इसलिए सुरमा आंखों के लिए काजल से ज्यादा फायदेमंद होता है.

भाजपा के जसपाल अरोरा ने कमलनाथ के सामने थामा कांग्रेस का हाथ

Arora joins hands with Congress

 

सीहोर। भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल अरोरा ने भाजपा का नाता तोड़ते हुए अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान जिला अध्यक्ष डा बलवीर तोमर एवं पूर्व विधायक रमेश सक्सेना भी मौजूद थे। चुनाव के दौरान भाजपा के कददावर नेता का यूं पाला बदल लेना, भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह अरोरा जिला पंचायत एवं नगर पालिका सीहोर के अध्यक्ष रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के भी मेंबर रहे हैं। अरोरा ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर भी उपस्थित रहे। मालूम हो कि जसपाल सिंह अरोरा की पत्नी अमिता अरोरा भी सीहोर नगर पालिका की अध्यक्ष रही है। बताया गया है कि सीएम के गृह जिले सीहोर में जहां चार विधानसभा क्षेत्र हैं।

उनमें बुधनी को छोड़कर बाकी तीन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को अंतर कलह का सामना करना पड़ रहा है। आष्टा में जहां अनेक भाजपा नेताओं के साथ भाजपा नेता कैलाश बगाना भाजपा के उम्मीदवार का खुला विरोध कर रहे हैं। वहीं इछावर विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट के दावेदार रहे कुछ नेता लगातार पार्टी उम्मीदवार का विरोध करने की रणनीति बनाने के लिए बैठक कर रहे हैं। इधर सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भी जसपाल सिंह अरोरा के कांग्रेस ज्वाइन करने से भाजपा को राजनीतिक झटका लगा है।

नहीं मिल रहा था सम्मान

जसपाल अरोरा ने बताया कि लंबे समय से भाजपा पार्टी की सेवा कर रहा हूं, नगर पालिका चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई, भाजपा के जनाधार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। मुझ जैसे निष्ठावान वरिष्ठ नेता की अनदेखी कर बाद में पार्टी में शामिल होने वालों को तरजीह दी गई। अब पार्टी में अनुशासन नहीं रहा है, पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जाता है। पूंजीपतियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Aap party mp

भोपाल: आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कुल 35 नाम शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का नाम शामिल

डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा का भी नाम शामिल

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल, पंकज सिंह और आईएस मौर्य भी स्टार प्रचारकों में शामिल

इंडिया गठबंधन से मोदी सरकार बुरी तरह घबराई हुई है: रानी अग्रवाल

Kejriwal gets ED notice

भोपाल: अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा दिए गए नोटिस पर आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल का बयान जारी किया है।

विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने की सुपारी दोनों एजेंसियों को मोदी सरकार ने दे दी है, बिना सबूत और साक्ष्यों के किसी को भी जेल में डाला जा रहा है, जनता सब देख रही है और जनता ही इनकी तानाशाही का अंत जल्द ही करने वाली है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 4359 नामांकन जमा हुए, 2 नवंबर नाम वापसी की अंतिम तिथि

last day of nomination

 

लिंक में है पूरी लिस्ट : क्लिक करें

भोपाल: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 21 अक्टूबर से शुरू हुई नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि थी। आज 30 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 2489 अभ्यर्थियों द्वारा 2811नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कुल 3832अभ्यर्थियों द्वारा 4359 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 2 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

 

 

जितेन्द्र डागा लडेंगे चुनाव,कहा जनता लड़ेगी मेरा चुनाव

 

भोपाल, हुजुर विधानसभा से कांग्रेस नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय से नाराज होकर पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाते हुए नामांकन फॉर्म जमा सोमवार को दिया है।

होगा त्रिकोणीय मुकाबला

हुजूर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनेगी। वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा, पिछला चुनाव हारे नरेश ज्ञानचंदानी और पूर्व विधायक जितेंद्र डागा।

गौरतलब है की जितेंद्र डागा अब तक चुनाव नहीं हारे है और भोपाल का प्रतिष्ठित नाम है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पकड़ रखते है।

जितेंद्र डागा भाजपा की विचारधारा के लोगो से तीन दशक से जुड़े है और पिछले 6 सालों में कांग्रेस के लोगों के साथ उनकी खासी घनिष्ठता देखी गई है। पिछले 5 सालों में कई विषयों पर बेबाक टिप्पणी कर जनता के बीच लोकप्रिय भी रहें। जितेंद्र डागा की उपस्थिति चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बना रही हैं।

हिंसक हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, बीड और उस्मानाबाद में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

Maratha reservation movement t

 

बीड। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन एक बार फिर उग्र हो गया। इस मुद्दे पर सोमवार को प्रदेश की एकनाथ शिंदे सरकार ने बैठक बुलाई और कोर्ट के आदेश के मुताबिक आरक्षण लागू करने की मांग की, तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

हिंसा का असर बीड जिले में देखने को मिला। यहां प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बनाया। हालात बिगड़ते देख देर रात बीड में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही इंटरनेट बंद है। इसी तरह उस्मानाबाद में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पंढरपुर में भी हिंसा भड़की है। यहां प्रदर्शनकारियों ने एक यात्री बस को रोका, यात्रियों को नीचे उतारा और बस को आग के हवाले कर दिया। यात्रियों ने खुद को बचाया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीती रात सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।

इसी दौरान पता चला है कि कुछ लोग आरक्षण आंदोलन के नाम पर हिंसा कर रहे हैं और दुकानों को लूटा जा रहा है।

विपक्षी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने मराठा आरक्षण की मांगों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, जिसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो विधायकों और एक पूर्व मंत्री के घरों में आग लगा दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने बीड जिले में शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के सदस्य विधायक संदीप क्षीरसागर के घर में आग लगा दी। उनके घर पर खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...