CM अरविंद केजरीवाल को मिला ED का नोटिस, 2 नवंबर को शराब घोटाले के मामले में होगी पूछताछ

Kejriwal gets ED notice

 

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की शराब घोटाले में मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सोमवार को ही आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में जमानत की याचिका खारिज की थी। अब ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को शराब घोटाले मामले समन भेज दिया है। ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि सीबीआई ने भी अप्रैल महीने में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी।

आम आदमी पार्टी के शराब घोटाले मामले में तीन बड़े नेता जेल के अंदर हैं। आम आदमी पार्टी के विजय नायर, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल के अंदर हैं। अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन किया है।

आप को खत्म करने की साजिश

सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के सीएम को समन भेजा है। इससे यह साफ हो जाता है कि केंद्र का एक ही मकसद है कि किसी तरह आप को खत्म किया जाए। वे कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल को झूठा केस बनाकर जेल में डालने और आम आदमी पार्टी को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मामाअर्थ का आज खुल रहा आईपीओ, 1700 करोड़ रुपये के इश्यू में पैसे लगाने से पहले जान लें जरूरी बातें

Mamaearth's IPO is opening today

 

फेमस ब्यूटी और वैलनेस ब्रांड मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड का आईपीओ आज 31 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाला है. इस आईपीओ को लेकर लंबे वक्त से काफी उत्सुकता का माहौल बना हुआ है. कंपनी का लक्ष्य है कि वह इस इश्यू के जरिए 1701 करोड़ रुपये जुटा सके. अगर आप भी मामाअर्थ के आईपीओ में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स बता रहे हैं. जानते हैं कि कंपनी ने शेयरों का कितना प्राइस बैंड तय किया है. इसके साथ ही इस आईपीओ से जुड़े प्रमुख डेट्स क्या है.

एंकर राउंड से कंपनी ने जुटाई इतनी रकम

मंगलवार को रिटेल निवेशकों के लिए इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से कुल 765.20 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. कुल 49 एंकर निवेशकों को कंपनी ने 2.36 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं. एंकर राउंड में ICICI Prudential, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, निप्पॉन, एक्सिस, केनरा रोबेको, एसबीआई सन लाइफ इंश्योरेंस, ICICI Life Insurance, बिड़ला लाइफ इंश्योरेंस, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, बजाज एलायंस इंश्योरेंस, बिड़ला लाइफ इंश्योरेंस आदि जैसी कई कंपनियां ने हिस्सा लिया है.

कंपनी ने प्राइस बैंड क्या तय किया है

मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 308 से 324 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से तय किया है. इस आईपीओ में कंपनी कुल 365 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करने वाली है. वहीं कुल 4.13 करोड़ इक्विटी शेयरों को कंपनी के प्रमोटर और निवेशकों द्वारा बेचा जाएगा. ऐसे में शार्क टैंक इंडिया के सीजन वन में जज रह चुकीं गजल अलघ भी इस इश्यू में अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली हैं. इसके अलावा उनके पति वरुण अलघ, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, Fireside Ventures Fund, कुणाल बहल, रोहित कुमार बंसल, ऋषभ हर्ष मारीवाला भी अपने शेयरों को ऑफर फॉर सेल के जरिए बेच रहे हैं.

क्या है आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स

मामाअर्थ का आईपीओ 31 अक्टूबर, 2023 को खुल रहा है और आप इसमें आप 2 नवंबर, 2023 तक पैसे लगा सकते हैं. इस आईपीओ में आपको कम से कम 46 इक्विटी शेयरों को खरीदना होगा. वहीं रिटेल निवेशक अधिकतम 598 शेयरों को खरीद सकते हैं. ऐसे में इस आईपीओ में आप कम से कम 14,904 रुपये और अधिकतम 1,93,752 रुपये तक निवेश कर सकते हैं. कंपनी ने आईपीओ में 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों, 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है. कंपनी निवेशकों को शेयर्स 7 नवंबर 2023 को अलॉट करेगी. मनीकंट्रोल के मुताबिक BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग 10 नवंबर, 2023 को होगी.

क्या है कंपनी की वित्तीय हालत?

The Derma Co और मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड मुख्य रूप से DTC के जरिए ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रोडक्ट्स को बेचती है. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की कुल कमाई 1,492.75 करोड़ रुपये हुई थी लेकिन इसके बाद भी इसे 142.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. इसके बाद से ही आईपीओ में कंपनी के वैल्यूएशन को लेकर लगातार विवाद हुआ था.

Smartphone Under 10,000 : 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं ये फोन, मिलेगी पावरफुल बैटरी

phones come with 4GB RAM, 64GB

 

सीमित बजट में भी कई बेहतरीन स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध है, अगर आप सस्ता फोन खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऑप्शन बता रहे हैं.

Lava O1 : लावा का ये दमदार फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, इसमें Unisoc T606 प्रोसेसर और 13 MP का ड्यूल कैमरा दिया है. इस फोन को आप 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Nokia C32 : नोकिया ने स्मार्टफोन के सेगमेंट में बहुत टाइम के बाद कदम रखा है, फिर भी कंपनी कई बेहतरीन फीचर्स देती है, इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है. Nokia C32 को आप 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

Redmi A2 : रेडमी के इस फोन में 2GB रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है. साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी और 8MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है, इस फोन को आप केवल 5,299 रुपये में खरीद सकते हैं.

Redmi A2 : रेडमी के इस फोन में 2GB रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है. साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी और 8MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है, इस फोन को आप केवल 5,299 रुपये में खरीद सकते हैं.

TECNO Camon 19 Neo : टेक्नो के इस फोन में 6GB RAM और 128GB की स्टोरेज मिलती है. साथ ही फोन के रियर पैनल में 48MP का कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है. इस फोन को आप 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

ट्रेन में 15 दिन की मासूम बच्ची को सीट पर छोड़ चली गई मां, पुलिस कर रही महिला की तलाश

Mother left 15-day-old innocent girl

 

उज्जैन। नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में अज्ञात महिला एक नवजात बच्ची को छोड़कर चली गई। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन के खड़ी होने के दौरान कोच नंबर एस 8 में सीट नंबर 56 पर महिला ने बच्ची को छोड़ दिया था। ट्रेन के चलने के दौरान जब वह वापस नहीं लौटी तो लोगों ने रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। इसके बाद आरपीएफ ने मासूम को भाेपाल में उतारा और उसे मातृछाया नामक संस्थान में भेजा।

जीआरपी टीआइ ज्योति शर्मा ने बताया कि रविवार को ट्रेन क्रमांक 18233 नर्मदा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ी थी। उसी दौरान एक महिला कोच नंबर एस 8 में चढ़ी थी। उसने 15 दिन की नवजात बच्ची को सीट नंबर 56 पर लेटा दिया। इसके बाद वह यात्रियों से वाशरूम जाने का कहकर चली गई। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी थी। इसी दौरान ट्रेन उज्जैन स्टेशन से रवाना हो गई।

भोपाल में मातृछाया संस्था को सौंपा

ट्रेन उज्जैन से निकलने के बाद जब महिला वापस नहीं आई तो यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 182 पर शिकायत की। इस पर जीआरपी थाना भोपाल की एसआइ श्वेता सोनम कुंवर ट्रेन में पहुंची। इसके बाद बच्ची को भोपाल स्टेशन पर उतारा गया और उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। महिला की तलाश् की गई मगर नहीं मिलने पर बच्ची को भोपाल में ही मातृछाया को सौंप दिया। जीआरपी ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नजर आ रही महिला

जीआरपी भोपाल से सूचना मिलने के बाद उज्जैन जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें एक महिला प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर छह पर आते व कोच में सवार होते हुए नजर आ रही है। इस दौरान महिला की गोद में एक नवजात दिखाई दे रहा है। इसके बाद महिला कोच से उतरकर खाली हाथ जाते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुटी है।

MP election 2023: हुजूर विधानसभा से राहुल मारन ने भरा नामांकन

 

भोपाल, मप्र विधानसभा में हुजूर विधानसभा में युवा समाजसेवी राहुल मारन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा किया है। हुजूर विधानसभा के बरखेड़ी कला निवासी राहुल मारन विधानसभा चुनाव में दिग्गज भाजपा और कांग्रेस नेताओं सहित निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जितेंद्र डागा को टक्कर देंगे

सोमवार को नामांकन फॉर्म जमा करने राहुल मारन के साथ प्रकाश दांगी, गिरिराज जाटव, नितिन श्रीवास्तव, सुनील चौकसे, संजय त्यागी, राजेन्द्र मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Huzur Vidhan Sabha: भाजपा में शामिल हुए विनोद राजौरिया, तीन पीढ़ी से कांग्रेस के हाथ के साथ रहा विनोद का परिवार

 

भोपाल। इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। सोमवार शाम को रातीबड़ निवासी विनोद राजोरिया ने अपने सेकड़ौं समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
राजोरिया परिवार करीब तीन पीढियां से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रहे हैं। इसके पहले उनकी नाराजगी के कारण कांग्रेस को भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भी खोना पड़ा था। चुनाव के दौरान उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी। सोमवार को उन्होंने भी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है, जिससे भाजपा पार्टी क्षेत्र में और मजबूत हो गई है। कांग्रेस के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रहे विनोद राजौरिया ने कहा कि कांग्रेस में नेता, नीति और नेतृत्व पूरी तरह समाप्त हो चुका है। राजौरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा हुजूर विधानसभा में कराये गये विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। वह भाजपा परिवार के एक एक सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनकल्याण के कार्य में पूरी तन्मयता के साथ जुटेंगे ।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिलायी सदस्यता

रातीबड़ भाजपा मंडल की बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा ने विनोद राजौरिया को भाजपा का अंग वस्त्र उढ़ाकर भाजपा में स्वागत किया। शर्मा ने कहा की भाजपा परिवार में आपका स्वागत है। शर्मा ने कहा की समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान एवं जन कल्याण के क्षेत्र में ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

ये भी हुए शामिल

महेंद्र मारण सेवा दल का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पंडित रंगीलाल शर्मा, दिनेश राजोरिया, रघुवीर राजौरिया, नीतेश राजौरिया, अशोक पाटीदार, नारायण सिंह सेमरी, दिनेश नागर, अमित राजौरिया, मनीष द्विवेदी, प्रेम नारायण, संजीव राजौरिया, राजेश नागर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक भाजपा में शामिल हुए।

बुरहानपुर में एआइएमआइएम और बागी हर्षवर्धन के शक्ति प्रदर्शन ने भाजपा-कांग्रेस काे चिंता में डाला

AIMIM and rebel Harsh Vardhan's

 

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख पर सोमवार को कांग्रेस के बागी नफीस मंशा खान ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम से नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसी तरह भाजपा के बागी और नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने भी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इन दोनों बागियों की रैली में जुटी हजारों समर्थकों की भीड़ ने भाजपा और कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है।

दोनों दलों और उनके प्रत्याशियों की उम्मीद के विपरीत बुरहानपुर में दिखे नजारे ने उन्हें अपनी चुनावी रणनीति की फिर समीक्षा करने पर विवश कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस ने तो रैली का कार्यक्रम ही निरस्त कर दिया है। सूत्रों ने दावा किया है कि अब कांग्रेस प्रत्याशी ठा. सुरेंद्र सिंह ने भी मतदाताओं का समर्थन जुटाने के लिए पारंपरिक तरीकों को छोड़ नए पैंतरे आजमाने की तैयारी शुरू कर दी है।

रूठे नेता मानने को तैयार नहीं

दोनों दलों के बागी प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मान मनव्वल का दौर भी जारी है, लेकिन रूठे नेता मानने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस ने नेपानगर और बुरहानपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में महाराष्ट्र के नेताओं को इस काम में लगाया है। वहीं, भाजपा ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और जिला अध्यक्ष मनोज लधवे को यह जिम्मेदारी सौंपी है। ये नेता अपने मिशन में कितने सफल हुए और कितने विफल, इसका पता दो नवंबर की शाम नामांकन फार्म वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद चल जाएगा।

निष्ठावान कांग्रेस के बाद निष्ठावान भाजपाई संगठन

जिले में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए गठित निष्ठावान कांग्रेस संगठन के बाद अब निष्ठावान भाजपाई संगठन भी तैयार हो गया है। गांधी चौक में हुई सभा में पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने तो यहां तक कह दिया कि इस मंच पर मौजूद नेता ही असली भाजपाई हैं। संगठन ने टिकट वितरण में व्यक्ति विशेष को महत्व दिया। इसलिए असली भाजपाइयों को एकजुट होना पड़ा। भाजपा के बागी हर्षवर्धन सिंह का दावा है कि पार्टी के अस्सी प्रतिशत नेता व कार्यकर्ता उनके साथ हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि किस परिवार ने पार्टी और कार्यकर्ताओं की नि:स्वार्थ सेवा की है। रैली में शामिल लोग हर्षवर्धन का मुखौटा लगाकर शामिल हुए और ‘मैं भी हर्षवधन हूं’ के नारे लगाते नजर आए।

त्वचा से जुड़ा गंभीर रोग है सोरायसिस, इन लक्षणों को बिल्कुल न करें अनदेखा

Psoriasis is a serious

 

सोरायसिस एक त्वचा रोग है, जिसमें त्वचा के उभरे हुए, परतदार, लाल और सफेद पैच दिखने लगते हैं। सोरायसिस की समस्या आमतौर पर इम्यून सिस्टम में परेशानी के कारण होता है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं पर हमला करती है। डॉ. सुनील यादव इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

सोरायसिस के सामान्य लक्षण

सोरायसिस की समस्या होने पर मरीज की त्वचा पर लाल, पपड़ीदार, सफेद पैच दिखाई देने लगते हैं। कुछ मरीजों में त्वचा की सूखी होने के साथ फटने लगती है। साथ ही खुजली और जलन भी होती है। इसके अलावा हाथ, पैर, कोहनी, घुटने, पीठ, सिर, जननांग या अन्य क्षेत्रों में पैच दिखने लगते हैं। जोड़ों में सूजन, दर्द बना रहता है।

सोरायसिस के मुख्य कारण

सोरायसिस की समस्या आनुवांशिक कारणों से भी हो सकती है। सोरायसिस में परिवार का इतिहास होने से संक्रमित होने की संभावना 10 फीसदी से 40 फीसदी तक हो सकती है। इसके अलावा सोरायसिस में प्रतिरक्षा प्रणाली के कुछ कोशिकाएं (T-लिम्फोसाइट) सक्रिय होकर स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती हैं, जिससे त्वचा में सूजन, पिंपल्स होते हैं। सोरायसिस की समस्या मुंह, गले, मूत्रमार्ग में बैक्टीरिया, वायरस या फंगल इन्फेक्शन के कारण भी हो सकती है। वहीं, किसी प्रकार की चोट लगने, त्वचा के कटने, जलने आदि के कारण भी सोरायसिस के पैच बन सकते हैं। वहीं मानसिक तनाव के कारण भी प्रतिरक्षा प्रणाली में परिवर्तन होता है, जो सोरायसिस का कारण बन सकता है।

मौसम का प्रभाव

आमतौर पर देखा जाता है कि सूखे, ठंडे या हवादार मौसम में सोरायसिस की स्थिति में सुधार होता है, जबकि गर्म, गीली, या पसीने वाले मौसम में सोरायसिस की स्थिति बिगड़ने लगती है। मधुमेह से प्रभावित लोगों में सोरायसिस होने की संभावना 50 फीसदी से 70 फीसदी तक होती है।

सोरायसिस का इलाज

सोरायसिस को कई लोग कॉस्मेटिक से जुड़ी समस्या मान लेते हैं। ऐसा मानना बड़ी भूल हो सकती है। सोरायसिस की समस्या का कोई सटीक इलाज अभी भी संभव नहीं है, इसलिए इसकी अनदेखी नहीं करना चाहिए। सोरायसिस की समस्या होने पर त्वचा की कई कोशिकाएं बढ़ जाती है, जिससे त्वचा पर सूखे और कड़े चकत्ते बन जाते हैं। ऐसे में सोरायसिस के लक्षणों के प्रति जागरूक रहना बहुत आवश्यक है और इसके कुछ खास लक्षणों को देखकर रोग के इलाज की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। सोरायसिस का सही समय पर इलाज नहीं किया जाए तो दूसरी बीमारियों का खतरा हो सकता है। शुरुआती लक्षण दिखते ही त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास जाकर इस रोग का इलाज कराना चाहिए।

आरोपित ने BRS प्रत्याशी कोथा प्रभारकर रेड्डी के पेट पर मारा चाकू, चुनाव प्रचार के दौरान किया हमला

accused stabbed BRS candidate Kotha

 

तेलंगाना। सांसद और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस प्रत्याशी कोथा प्रभाकर रेड्डी को चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने पेट पर चाकू मार दिया। वह 30 अक्टूबर (सोमवार) को दौलताबाद मंडल के सुरामपल्ली गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। घायल कोथा प्रभाकर रेड्डी को अस्पताल ले जाया गया है।

एन श्वेता, सिद्दीपेट कमिश्नर ने कहा कि सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी सुरक्षित हैं। घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में हुई। कथित आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

आरोपित की जमकर की पिटाई

आरोपित को भीड़ ने पकड़ लिया। उसके बाद जमकर पिटाई और फिर पुलिस को सौंप दे दिया। पुलिस आरोपित की प्रोफाइल पता करने की कोशिश की कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना के हर एंगल को जांचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कहा है कि वह जल्द मामले की वजह भी साफ कर देगी।

मंत्री ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

रेड्डी पर चाकू से हमला होने की सूचना मिलने पर कई बीआरएस नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री टी हरीश राव ने उनको फोन कर बात की और स्वास्थ्य के बारे में पूछा। टी हरीश राव चुनावी कार्यक्रम कर रद्द कर रेड्डी से मिलने अस्पताल पहुंच गए।

इजरायल से आई फ्लाइट पर हमले की कोशिश, रनवे तक पहुंची भीड़

flight from israel

 

डगेस्तन (रूस)। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का असर बाकी देशों में भी दिखने लगा है। ताजा खबर रूस के डगेस्तन से है। यहां इजरायल से यहूदियों को लेकर फ्लाइट के लैंड करने के बाद फिलिस्तीन समर्थकों की भीड़ ने एयरपोर्ट पर हमला बोल दिया। सुरक्षाकर्मी असहाय नजर आए।

भीड़ न केवल अल्लाह-हू-अकबर का नारे लगाते हुए एयरपोर्ट में घुस गई। बेकाबू भीड़ को इजरायली और खासतौर पर यहूदी नागरिकों की तलाश थी। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी किसी को नहीं रोक सके। रोकने पर इन लोगों ने पत्थरबाजी की।

देखते ही देखते भीड़ रनवे पर चली गई और उस फ्लाइट को घेर लिया, जिसमें यहूदी नागरिक इजरायल से आए थे। फ्लाइट के दरवाजे अंदर से बंद कर लोगों को बचाया गया। भीड़ में शामिल कुछ लोग फ्लाइट के ऊपर चढ़ गए और अंदर झांकने लगे।

बाद में और सुरक्षाकर्मी बुलाए गए और दंगाइयों को तितर-बितर किया गया। बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया है।

रूस की घटना पर चिंता में प्रधानमंत्री नेतन्याहू

रूस की इस घटना ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की चिंता बढ़ा दी है। घटना के वीडियो सामने आने के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यहूदियों की सुरक्षा करने की अपील की।

रूस के जिस हिस्से में यह घटनाक्रम हुआ है, वह मुस्लिम बहुल है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...