ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप में जड़ा सबसे तेज़ शतक, एडन मार्करम का रिकॉर्ड किया धराशाई

fastest century

 

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है. उन्होंने 40 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया. वे 44 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मैक्सवेल ने ये कारनामा नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में किया. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक जड़ने के मामले में साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 49 गेंदों में शतक पूरा किया था.

कांग्रेस ने बदले 7 सीटों पर उम्मीदवार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले- कपड़ा फाड़ पार्टी की हालत हो रही खराब

Congress changed candidates

 

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कोई भी गलती की गुंजाइश छोड़ने के मूड में नहीं हैं. ऐसे में टिकट बंटवारे के बाद बगावत पर उतरे नेताओं की तरफ से इन पार्टियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी होती दिखाई दे रही थी. कांग्रेस पार्टी ने इस बगावत को भांपते हुए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने के बाद फिर से विचार किया और कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए. कांग्रेस अब तक सात सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल चुकी है.

हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस के इस फैसले को रणनीतिक कदम न मानते हुए घबराहट करार दिया है. बैतूल में तृप्ति नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये दावा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब टिकट बदल कांग्रेस बन गई है.

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की हालत बहुत ही अजब-गजब हो गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, ‘कमलनाथ जी ने तो क्या उनके बेटे ने भी टिकट बांट दिए थे. टिकट को लेकर जब कोलाहल मचा और लोग पहुंचे कमलनाथ के पास तो उन्होंने कहा कि कपड़े फाड़ने हैं तो दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के फाड़ो. इसके बाद कांग्रेस कपड़े फाड़ कांग्रेस हो गई. अब कांग्रेस पार्टी टिकट बदल पार्टी हो गई है. कांग्रेस की हालत अजब-गजब हो गई है. आगे और भी हाल बिगड़ेगा.’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना है कि कांग्रेस के टिकट बदलने के फैसले के पीछे उनकी घबराहट साफ दिखाई दे रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी हार का अंदाजा हो गया है, इसलिए वो टिकटों को बदल रही है. दरअसल कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को चार सीटों पर उम्मीदवार बदलने का ऐलान किया. इसी के साथ पार्टी अब तक सात सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है. जानकारों की मानें तो टिकट बंटवारे के बाद से ही कांग्रेस पार्टी को इन सीटों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा था. इन सीटों पर नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं की नाराजगी का असर पार्टी को चुनावी नतीजों में भी दिखाई देने का डर था. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों को बदलने का फैसला लिया.

इन सीटों पर कांग्रेस बदल चुकी है उम्मीदवार

बुधवार को कांग्रेस पार्टी जिन चार सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं, उनमें सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाह, पिपरिया से गुरु चरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, बडनगर से राजेंद्र सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और जावरा से हिम्मद श्रीमल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उतारा गया है. इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने गोटेगांव, दतिया और पिछोर सीट पर उम्मीदवार बदले थे.

31 अक्टूबर या 1 नवंबर किस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ? सही तिथि और पूजा समय

Karva Chauth be celebrated

 

सनातन धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें करवा चौथ, छठ, दिवाली, भाई दूज, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह शामिल हैं। करवा चौथ कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को रख सकती हैं। इस व्रत के पुण्य से विवाहित महिलाओं को अखंड वैवाहिक सुख का वरदान मिलता है। इस वर्ष 31 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इस कारण व्रती महिलाएं करवा चौथ की तिथि को लेकर असमंजस में हैं। आइए, हम आपको करवा चौथ की सही तिथि और पूजा का शुभ समय बताते हैं।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9.30 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 1 नवंबर को रात 9.19 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। तिथि की गणना सूर्योदय के बाद ही की जाती है। इसलिए उदया तिथि में व्रत करने की सलाह दी जाती है। 1 नवंबर को व्रत रखना फलदायी रहेगा।

करवा चौथ व्रत समय

धर्म शास्त्रों में करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखने का प्रावधान है। व्रती महिलाएं इस दिन बिना जल के व्रत रखते हैं। इस साल करवा चौथ के व्रत का समय सुबह 06:33 बजे से शाम 08:15 बजे तक है।

करवा चौथ पूजा समय

करवा चौथ के दिन महिलाएं दिन में व्रत रखती हैं और रात में पूजा करती हैं। इस साल पूजा का सही समय शाम 5.36 बजे से 6.54 बजे तक है। इस दौरान व्रत करने वाले लोग करवा माता की पूजा कर सकते हैं। इस दिन चंद्र दर्शन का समय रात 08 बजकर 15 मिनट से है। व्रत करने वाला व्यक्ति रात 8 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा को देखकर व्रत खोल सकता है।

रजनीकांत की ‘जेलर’ फिल्म में विलेन का रोल करने वाले अभिनेता विनायकन गिरफ्तार, जानिए मामला

Actor Vinayakan

 

एर्नाकुलम। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनायकन (Actor Vinayakan) को केरल के एर्नाकुलम में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में अपार्टमेंट में हंगामा किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिली थी कि अभिनेता विनायकन अपने अपार्टमेंट में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। यहां परेशान लोगों ने थाने में सूचना दी।

पुलिस जब अभिनेता को थाने ले गई, तब उन्होंने वहां भी हंगामा किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया।

एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस के अनुसार, अभिनेता को नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर अनियंत्रित व्यवहार करने और पुलिस स्टेशन के संचालन में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

थाने से ही मिली जमानत

बाद में नॉर्थ पुलिस SHO (स्टेशन हाउस ऑफिसर) ने जानकारी दी कि अभिनेता को थाने से ही जमानत दे दी गई। कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि विनकायन ने अभद्र व्यवहार किया था।

वैक्‍यूम क्‍लीनर से देह साफ करती है यह ब्‍यूटी क्‍वीन

a vacuum cleaner

 

ब्रिटेन। कैली वेट्स को गंदा होने और कीटाणुओं का इतना डर है कि वह अपनी बॉडी को रोज वैक्‍यूम क्‍लीनर से साफ करती है। घर में एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने से पहले वह अपने कपड़ों की धूल के एक-एक कण को अलग कर लेना चाहती है।

कैली का अनुमान है कि वह रोजाना करीब 20 घंटे अपने घर की सफाई में लगाती है और दिन में करीब छह बार टॉयलेट को ब्‍लीच करती है। ऐसा वह ऑब्‍सेसिव कम्‍पल्सिव डिसऑर्डर (OCD) के कारण करती हैं। एक एक तरह का मनोरोग होता है, जिसमें व्‍यक्‍ित अपनी उत्‍सुकता को खत्‍म करने के लिए एक ही काम बार-बार करता रहता है।

35 वर्षीय इस ब्‍यूटी क्‍वीन को 10 साल पहले OCD से पी‍ड़‍ित होने का पता चला था। उन्‍होंने बताया कि जब वह अपने कमरों में वैक्‍यूम क्‍लीनर का इस्‍तेमाल करती हैं, तो हर कमरे में जाने से पहले खुद के शरीर पर भी वैक्‍यूम क्‍लीनर घुमा लेती हैं। इसके कारण वह घर में ऐसा कोई सामान नहीं लाती हैं,‍ जिसे पकाना पड़े।

कारण घर में खाना बनाने से उनके घर की खूबसूरती खराब हो सकती है। वह सिर्फ उन्‍हीं चीजों को खाती हैं, जिन्‍हें पकाना नहीं पड़े। वह रेस्‍टोरेंट से खाना मंगाती हैं और उसे घर ले जाती हैं। यदि वह बाहर खाना खाती हैं आने साथ एंटी बैक्‍टीरियल जेल, क्‍लीनिंग वाइप्‍स और टिशू के दो पैक लेकर चलती हैं।

जब उन्‍हें मिस यूनाइटेड किंगडम का ताज पहनाया गया था, तो कैली से कहा गया था कि वह युगांडा के ड्रीम फाउंडेशन की एंबेस्‍डर बन जाएं। यह संस्‍था एचआईवी और एड्स से प्रभावित बच्‍चों की मदद के लिए काम करती है। मगर, कैली ने अपनी OCD का हवाला देते हुए वहां जाने से इंकार कर दिया।

कीटो डाइट करने की सोच रहे हैं, तो इस बटर कॉफी के साथ कीजिए शुरुआत

coffee

 

 

बटर कॉफ़ी, जिसे बुलेटप्रूफ़ कॉफ़ी भी कहा जाता है. शहर में नवीनतम चलन है. यह कीटो डाइट का एक लोकप्रिय हिस्सा है और यह वजन घटाने में भी मदद करता है.

कॉफी में फैट की मात्रा काफी अधिक होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ताकि कॉफी पीने के बाद आपको काफी वक्त आपको भूख नहीं लगेगी. नारियल का तेल और मक्खन आपको ऊर्जा प्रदान करता है जो आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त है. बटर कॉफ़ी आमतौर पर बिना किसी मिठास के तैयार की जाती है, हालांकि, यदि आप चाहें, तो आप स्वाद के अनुसार इसमें थोड़ी चीनी, गुड़ या कोई अन्य मिठास मिला सकते हैं. तो जितनी जल्दी हो सके इस आसान बटर कॉफ़ी को आज़माएँ और इस समृद्ध और मलाईदार कॉफ़ी से अपने शरीर को ऊर्जा प्रदान करें.

एक पैन में पानी और कॉफी पाउडर डालें और उबाल आने दें.

एक बड़े कटोरे में नारियल का तेल, मक्खन, एक चुटकी दालचीनी पाउडर और ब्रू की हुई कॉफी डालें. सभी चीज़ों को एक साथ मिलाने के लिए हैंड ब्लेंडर का उपयोग करें. इसके लिए आप मिक्सी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

बैचों में 3-4 मिनट के लिए ब्लेंड करें. कॉफ़ी झागदार और मलाईदार हो जाएगी.

आपकी बटर कॉफ़ी परोसने के लिए तैयार है.

भोपाल में कन्याभोज के बहाने बच्चियों को अगवा कर आरोपितों ने महिला डाक्टर से एक लाख में किया था सौदा

one lakh after kidnapping

 

भोपाल। पीरगेट माता मंदिर से शनिवार सुबह अगवा हुईं दोनों बच्चियों को सोमवार रात क्राइम बांच की टीम ने कोलार से बरामद कर लिया। पुलिस को पूछताछ के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की महिला डाक्टर का नाम सामने आया है। जिसे एक लाख रुपये में भोपाल से अगवा बच्चों को बेचने का सौदा हुआ था। अब डाक्टर की गिरफ्तारी के पुलिस टीमें रवाना की जा रही हैं।

इस गिरोह में एक आरोपित की आपराधिक पृष्ठभूमि भी है। वह पहले भोपाल में रह चुका है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह शहर के अलग-अलग हिस्सों में बच्चों की तलाश कर रहा था। उनके निशाने पर गरीब बच्चे थे, जो सड़क किनारे भीख मांगने वाले या मजदूरों के थे। ये पहली बार भोपाल आए थे और वारदात को अंजाम देते इससे पहले पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पहले भी बच्चे इसी तरह से बेच चुके हैं।

शहर से बाहर निकालने की तैयारी में थे

आरोपित बच्चियों को शहर से बाहर निकालने की तैयारी में थे, इसलिए पहचान छिपाने के लिए दोनों का सिर मुंडवाकर गंजा कर दिया था। पुलिस ने बच्चियों को अगवा करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। ये हरियाणा और केरल के रहने वाले हैं। इनमें से एक दंपती हरियाणा का है, जो इस गिरोह को चला रहा था। महिला के साथ उसके भाई-बहन भी काम करते थे, जो बच्चियों को बाहर भेजने का काम करते थे। पुलिस ने इनके पास से 50 लाख की एक विदेशी ब्रांड की कार भी बरामद की है। आरोपित करीब छह माह से शहर में थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

चार टीमें लगातार कर रही थीं तलाश

पुलिस के अनुसार, दोनों सगी बहनों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच, साइबर क्राइम, कोतवाली और हनुमानगंज थाने की टीम लगातार काम कर रही थी। पुलिस 155 सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालने के बाद रूट मैप बनाकर तलाश कर रही थी। इसी रूट मैप की मदद से टीम कोलार की कवर्ड कैंपस इंग्लिश विला कालोनी पहुंची। यहां हरियाणा निवासी निशांत (35), उसकी पत्नी अर्चना सिंह (32) रह रहे थे। अर्चना अपने तीन बच्चों 15 साल की लड़की और तीन साल और ढाई माह के दो बेटों के साथ रह रही थी। इनके साथ अर्चना की बहन मुस्कान और भाई सूरज भी रहता था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित निशांत 12 तक पढ़ा है। पति-पत्नी दोनों 50 लाख की विदेशी ब्रांड की कार से रैकी किया करते थे।

साढ़े सात हजार में किराये पर लिया था कमरा

आरोपितों ने साढ़े सात हजार रुपये में रूपेश सोनी का मकान किराये पर ले रखा था। ये यहां करीब सात माह से रह रहे थे। ये सभी यहां क्यों रह रहे थे और अभी तक कितने बच्चों को अगवा किया, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

यह है मामला

बता दें कि रतलाम निवासी मुकेश आदिवासी एक महीने पहले ही पत्नी लक्ष्मी, बेटी काजल (8), बेटा संदीप और बेटी सोना और 11 महीने की बेटी दीपावली के साथ लालघाटी के बरेला गांव में रहने आया था। वह रिश्तेदार के घर पर रहकर मजदूरी कर रहा था। शनिवार सुबह मुकेश की पत्नी माता मंदिर में बैठी थी। इसी दौरान उसके पास दो महिलाएं आईं और कन्या भोज के नाम पर काजल और दीपावली को अपने साथ ले गईं। जब काफी देर महिलाएं बच्चियों को लेकर नहीं आईं तो पुलिस में इसकी शिकायत की गई।

मानव तस्करी से जुडे़ हो सकते हैं तार

क्राइम ब्रांच की डीसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पूरा मामला शुरुआती जांच में है। अभी आरोपितों से पूछताछ जारी है। इन्होंने बच्चियों की पहचान छिपाने के लिए उनके बाल मुंडवा दिए थे। पूरे मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह पहले भी बच्चों को अगवा करने के मामले में दिल्ली पुलिस हत्थे चढ़ चुका है।

दिवाली से पहले सरकार का किसानों को तोहफा, कैबिनेट ने दी खाद सब्सिडी को मंजूरी

gift to farmers before

 

मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटयुक्त और पोटाशयुक्त (पीएंडके) उर्वरकों पर रबी मौसम, 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दे दी है। आगामी रबी सीजन 2023-24 में एनबीएस पर 22,303 करोड़ रुपये के खर्च की उम्मीद है।

दिवाली से पहले सरकार ने किसानों को तोहफा देने का एलान किया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए फायदेमंद फैसले को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खाद सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। सरकार की तरह से न्यूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। इस बार के रबी सीजन के लिए यह मंजूरी दी गई है। इससे सरकार के ऊपर 22000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटयुक्त और पोटाशयुक्त (पीएंडके) उर्वरकों पर रबी मौसम, 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दे दी है। आगामी रबी सीजन 2023-24 में एनबीएस पर 22,303 करोड़ रुपये के खर्च की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक रबी सीजन के लिए सब्सिडी की जानकारी दी। उन्होने बताया कि नाइट्रोजन के लिए यह 47.2 रुपये प्रति किलोग्राम, फास्फोरस 20.82 रुपये प्रति किलोग्राम, पोटाश सब्सिडी 2.38 रुपये प्रति किलोग्राम होगी और सल्फर सब्सिडी 1.89 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

उन्होंने कहा कि सब्सिडी जारी रहेगी क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ें तो इसका असर देश के हमारे किसानों पर ना पड़े। डीएपी पर सब्सिडी 4500 रुपये प्रति टन जारी रहेगी। डीएपी पुरानी दर के अनुसार 1350 रुपये प्रति बोरी में मिलेगी। एनपीके 1470 रुपये प्रति बैग की कीमत पर उपलब्ध होगा।

पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी रबी सीजन 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक लागू) के लिए अनुमोदित दरों के आधार पर प्रदान की जाएगी ताकि किसानों को सस्ती कीमतों पर इन उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह उर्वरक विनिर्माताओं/आयातकों के माध्यम से किसानों को सब्सिडाइज्ड मूल्यों पर पीएण्डके उर्वरकों के 25 ग्रेड उपलब्ध करा रही है। पीएण्डके उर्वरकों पर सब्सिडी दिनांक 01-04-2010 से एनबीएस स्कीम के तहत दी जा रही है। सरकार अपने किसान हितैषी दृष्टिकोण के अनुसार, किसानों को वहनीय मूल्यों पर पीएण्डके उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस साल कब होगी दीवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें क्या है इसके पीछे का इतिहास

Diwali Muhurta trading

 

रोशनी का त्योहार दीवाली 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा और इस दिन रविवार पड़ रहा है. हालांकि इस दिन शेयर बाजार की साप्ताहिक छुट्टी रहने वाली है और दीवाली के उपलक्ष्य में भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद रहेगी. हालांकि हर साल की तरह शेयर मार्केट में दीवाली के दिन कुछ देर की मुहूर्त ट्रेडिंग होगी जिसे आम निवेशक बेहद शुभ मानते हैं.

क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का इतिहास

शेयर बाजार में दीवाली के दिन वैसे तो अवकाश रहेगा लेकिन शाम के समय कुछ देर के लिए ट्रेडिंग खुलती है जिसमें निवेशक दीवाली के दिन का शुभ निवेश कर सकते हैं. शेयर मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा 51 साल पुरानी है और हिंदू धर्म के अनुसार दीवाली का दिन किसी भी नए निवेश, खरीदारी, जमीन की डील, घरों का गृह प्रवेश आदि के लिए बहुत शुभ होता है. आम तौर पर दीवाली के दिन निवेशक मुहूर्त ट्रेडिंग में भी ट्रेडिंग की बजाए निवेश ज्यादा करते हैं क्योंकि मान्यता के मुताबिक इसे शुभ फल देने वाला समय माना जाता है.

इस साल कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

इस साल 12 नवंबर 2023 को रविवार के दिन दीवाली के उपलक्ष्य में शाम के समय मुहूर्त ट्रेडिंग होगी जिसका संभावित समय यहां दिया गया है.

क्या है इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग का समय- (टेंटेटिव)

ब्लॉक डील सेशन – शाम 5.45 से 6.00 बजे के बीच
प्री ओपनिंग सेशन – शाम 6.00 से 6.08 बजे तक
नॉर्मल मार्केट – शाम 6.15 से 7.15 बजे तक
कॉल ऑक्शन सेशन – शाम 6.20 से 7.05 बजे तक
क्लोजिंग सेशन – शाम 7.15 से 7.25 बजे तक

दीवाली के दिन कैसे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

मुहूर्त ट्रेडिंग के आरंभ से पहले भारतीय शेयर बाजार में गणेश-लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस पूजा में स्टॉक एक्सचेंज के मेंबर्स शामिल होते हैं. इसके बाद फिर मुहूर्त ट्रेडिंग को शुरू किया जाता है. इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में अच्छे उछाल की उम्मीद जताई जा रही है.

Huzur Vidhan sabha : काँग्रेस में असंतुष्ट हो सकते है लामबंद उतार सकते है, निर्दलीय प्रत्याशी

 

हुजूर में नहीं दिख रही ज्ञानचन्दनी की पकड़, कार्यकर्ताओं से बढ़ी दूरी

भोपाल, मध्यप्रदेश में भाजपा के अजय गढ़ हुजूर विधानसभा में पुनः कांग्रेस की तैयारी बेपटरी होती नजर आ रही है। कार्यकर्ता चर्चा में कहा रहे है काँग्रेस से प्रत्याशी बनाये गये नरेश ज्ञानचन्दनी जिन्होंने 2018 में हार का सामना किया था, इसबार भी हार से सबक न लेते हुए कार्यकर्ताओं से दूरी बनाये हुए है।

कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद से अब तक केवल बैरागढ़ क्षेत्र में कार्य करते देखें गये है हालांकि अब तक एक दर्जन विधानसभा के एक दर्जन प्रभावशाली और पूर्व में चुनाव लड़ चुके नेताओं से मुलाकात कर उन्हें मानने का प्रयास किया है।

सूत्रों के अनुसार कोलार, होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड पर आने वाले हुजूर विधानसभा के हिस्सों में कार्यकर्ता अब भी ज्ञानचन्दनी से नाराज है। पिछले चुनाव में इसी क्षेत्र में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

बताया जा रहा है विजयदशमी समारोह में जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उपस्थित थे जहाँ दिग्विजय से कार्यकर्ता से मुलाकात कर चर्चा भी कर रहे थे वही नरेश ज्ञानचन्दनी कार्यकर्ताओं को पहचान भी नहीं रहे थे, न ही कार्यकर्ताओं से ह्रदयस्पर्शीय मुलाकात की, चर्चा की।

सर्वविदित है की ज्ञानचन्दनी से नाराज जितेंद्र डागा और विष्णु विश्वकर्मा अब बढ़ी चुनौती है। विष्णु विश्वकर्मा तो पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर पहुँचकर अपनी नाराजगी बता चुके है। विष्णु विश्वकर्मा 40-45 बूथ पर कांग्रेस का समीकरण बिगड़ सकते है।

ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले जितेंद्र डागा का दावा है उनके पांच साल का कार्यकाल जनता ने देखा है, हुजूर की जनता चुनाव लड़ेगी। डागा ने नामांकन पत्र ले लिया है। वही हुजूर विधानसभा में हज़ारों घरों और दुकानों में लगा उनका फ़ोटो वाला कैलेंडर उनकी जमीनी तैयारी बयां कर रहा है।

क्षेत्र में कांग्रेस के बैनर, पोस्टर, चुनाव कार्यालय जनता खोज रही है। वही 20 दिन में हुजूर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचन्दनी के लिए कड़ी चुनौती है। इसके बाद जनता से जुड़ना दूरी की कौड़ी नजर आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार नाराज हुए सक्रिय कार्यकर्ता जिन्होंने क्षेत्र में तन मन धन से कार्य किया। वो लामबंद होकर निर्दलीय प्रत्याशी उतार सकते है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...