सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया, भाजपा विधायक की पत्नी सहित 3 पर केस

महाराष्ट्र में आदिवासी महिला से निर्वस्त्र कर मारपीट

मुंबई | महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आदिवासी महिला का सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आष्टी के भाजपा विधायक सुरेश धस की पत्ती प्राजक्ता सुरेश धस के लोगों ने रविवार (15 अक्टूबर) को उसके साथ मारपीट की।

वो भी उन लोगों के साथ भिड़ गई। इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी वहां से भागने लगे। महिला बिना कपड़ों के ही सड़क पर दौड़कर उनका पीछा करने लगी पीड़ित ने विधायक की पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि भाजपा विधायक की पत्नी अपने गुंडों की मदद से उसकी पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहती है। जिस जमीन पर प्राजक्ता धस दावा कर रही हैं, वह 160-70 साल से उनके परिवार के पास है।

घटना के दिन महिला अपने पति और बहू के साथ खेत में चारा लाने गई थी। तभी राहुल जगदाले और रघु पवार वहां आए और मारपीट करने लगे। महिला ने खुद का बचाव करने की कोशिश की तो

आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। हालांकि, विधायक सुरेश धस ने अपनी पत्नी के ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला झूठा है। वे बहुत जल्द इस पर विस्तार से बात करेंगे।

IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

बीड के आरती पुलिस थाने में भाजपा विधायक सुरेश धास की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धास, राहुल जगदाले और रघु पवार के खिलाफ IPC की धारा 354, 354 क्ल 323, 504, 506, 354, 34, और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोर्स : asian repoter news

 

ध्रुव नारायण सिंह ने अष्टमी पर मां महागौरी का लिया आशीर्वाद

 

भोपाल, आज महाष्टमी पर नो दुर्गाजी के झाँकी दर्शन के आठवें दिन भी शारदीय नवरात्रि महागौरी के दिन पर मध्य विधानसभा क्षेत्र-153 के भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह ने वार्ड-34,42 की अनेकों झांकियों के पांडालों में माँ भवानी माई के दर्शन करने पहुँचे और माई का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज लगातार आठवें दिवस माँ महागौरी महाष्टमी पर वार्ड-34,43 मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेकों झांकियों के दर्शन कर माँ दुर्गा माई का आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गाडगे, भाजपा बरखेड़ी मंडल अध्यक्ष हेमंत जोगी,वरिष्ठ नेता विशाल यादव उपस्थित रहे

अभी शर्मा ने ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

 

भोपाल। सूरत में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भोपाल के अभि शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता वे इसी के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित भी हो गए हैं। अभी शर्मा सेंट मेरी स्कूल भोपाल में आठवीं क्लास के छात्र हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को 273 रन पर किया ऑल आउट, शमी ने लिए 5 विकेट

India all out New Zealand for 273

 

क्रिकेट विश्व कप में रविवार को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है। यह मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 21वां मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

– मोहम्‍मद शमी ने पारी के 33वें ओवर में भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उनकी गेंदी पर रवींद्र ने हवा में शॉट खेला, जिसे शुभमन गिल ने पकड़ लिया। रवीन्द्र ने 87 गेंदों में 75 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया।

प्लेइंग-11 में 2 बदलाव

इससे पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के स्थान पर सूर्यकुमार और मोहम्‍मद शमी को टीम में जगह दी गई है, वहीं न्‍यूजीलैंड की टीम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

चंबल के बीहड़ों में मुकाबला दिलचस्प, सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के कोटे से इन्हें मिला टिकट

competition in the ravines

 

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियाें की पांचवी सूची जारी की, जिसमें मुरैना जिले की अंबाह और जौरा सीट के टिकट फाइनल हो गए। जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा और अंबाह से कमलेश जाटव भाजपा उम्मीदवार बने हैं, यानी दोनों सीटों पर भाजपा ने वर्तमान विधायकों को ही चुनावी रण में उतारा है। इसी के साथ जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय हो गए हैं, लेकिन बसपा उम्मीदवार तय नहीं होने से मुरैना व सुमावली विधानसभा में चुनावी रण की तस्वीर अभी भी धुंधली है।

 

सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के कोटे से टिकट

जौरा सीट से प्रत्याशी बने सूबेदार सिंह रजौधा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक हैं, इनका टिकट तोमर खेमे का है। रजौधा की दावेदारी इसलिए भी मजबूत थी, कि जौरा विधानसभा में आजादी से अब तक केवल दो बार भाजपा जीती है और दोनों बार सूबेदार सिंह रजौधा ने ही भाजपा को जीत दिलाई है। सुमावली विधानसभा से प्रत्याशी बने वर्तमान विधायक कमलेश जाटव सिंधिया समर्थक हैं, जो सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। कमलेश जाटव 2018 में कांग्रेस से, 2020 के उप चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव जीत चुके हैं।

छह विधानसभा सीटों के प्रत्याशी

मुरैना- भाजपा – रघुराज सिंह कंषाना (पूर्व विधायक), कांग्रेस – दिनेश गुर्जर
सुमावली- भाजपा – ऐदल सिंह कंषाना (पूर्व विधायक), कांग्रेस – कुलदीप सिंह सिकरवार
दिमनी- भाजपा – नरेंद्र सिंह तोमर (केंद्रीय मंत्री), कांग्रेस – रविंद्र सिंह तोमर, बसपा – बलवीर सिंह डण्डोतिया
अंबाह- भाजपा – कमलेश जाटव, कांग्रेस – देवेंद्र सखबार, बसपा – डा. रामवरण सिंह
जौरा- भाजपा – सूबेदार सिंह रजौधा (वर्तमान विधायक), कांग्रेस – पंकज उपाध्याय, बसपा – सोनेराम कुशवाह
सबलगढ़- भाजपा – सरला रावतकांग्रेस – बैजनाथ कुशवाह (वर्तमान विधायक), बसपा – सोनेराम धाकड़ ‘सोनी’

गाजा के अस्पतालों में चीखें, बगैर एनेस्थीसिया दिए घायलों की सर्जरी, भारत ने भेजी 6.5 टन सहायता

Screams in hospitals of Gaza

 

इजरायल और हमास के बीच चल रहे घमासान युद्ध में हजारों लाखों निर्दोष फिलिस्तीनी जनता भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे हालत में अस्पतालों में संसाधनों की कमी से भी हजारों घायल लोग परेशान हो रहे हैं। हालत इस कदर बदतर हो गए हैं कि अस्पताल में बैंडेज की कमी होने पर घायलों को घरेलू उपयोग के कपड़े बांधे जा रहे हैं और सर्जरी के लिए घरों में उपयोग में आने वाली सुई का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भारत ने भेजी 6.5 टन चिकित्सा सहायता

गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की मदद के लिए भारत ने 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि IAF C-17 की उड़ान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई। इस राहत सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

गाजा में चारों ओर चीख पुकार

समाचार एजेंसी एपी ने जानकारी दी है कि गाजा में चारों तरफ मरीजों की चीख-पुकार मची हुई है। गाजा के अस्पतालों में बिना एनेस्थीसिया दिए ही घायलों का इलाज हो रहा है। गाजा के डॉक्टर मरते हुए लोगों को बचाने की भरपूर कोशिश में लगे हुए हैं। एनेस्थीसिया की दवा नहीं होने के कारण घायलों के अंगों को बगैर सुन्न किए ही सर्जरी की जा रही है। इस कारण अस्पतालों में भयावह चीख-पुकार की आवाजें आ रही है। इसके बावजूद घायल लोग अस्पतालों में अपने इलाज का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस से बचने के लिए बुर्के में ड्रग्स छुपाकर ले जा रही थी महिला, दो तस्कर गिरफ्तार

woman was carrying drugs hidden

 

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने महिला तस्कर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला बुर्के में ड्रग्स के पैकेट छुपाकर लाती थी। आरोपितों के खिलाफ छत्रीपुरा थाना में केस दर्ज किया है। आरोपितों से सप्लाई करने वाले तस्करों के संबंध में पूछताछ चल रही है।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, आरोपित शहजाद कमरुद्दीन निवासी लाबरिया भेरू और ताहिरा शराफत शाह निवासी चंदन नगर है। पुलिस ने दोनों को गंगवाल बस स्टैंड के समीप से पकड़ा है। डीसीपी के मुताबिक, ताहिरा बुर्के में ड्रग्स के पैकेट छुपा लाती थी ताकि पुलिस उसकी चेकिंग न कर सके। आरोपित शहजाद के विरुद्ध छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में इंदौर और उज्जैन के कई पैडलर्स के नाम बताए हैं।

बुरहानपुर में बोले हर्षवर्धन सिंह- निमाड़ की जनता के साथ दूसरी बार हुआ फरेब

said in Burhanpur

 

बुरहानपुर । कांग्रेस के बाद भाजपा में भी प्रत्याशी की घोषणा होते ही विरोध शुरू हो गया है। भाजपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान बागी हो सकते हैं। रविवार को भोपाल से शहर पहुंचे हर्षवर्धन ने शक्ति प्रदर्शन किया। पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं के साथ लालबाग से शहर तक जुलूस निकाला गया।

स्टेशन से बाहर आते ही हर्षवर्धन ने कहा कि निमाड़ की जनता के साथ दूसरी बार फरेब हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा था कि निर्दलीय से हारे किसी नेता को टिकट नहीं दिया जाएगा। बावजूद इसके भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोगों को प्रत्याशी बना दिया गया है। उनका इशारा बुरहानपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाई गईं पूर्व मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस की ओर था।

वरिष्ठ नेताओं ने किया था ये वादा

उल्लेखनीय है कि नंदू भैया निमाड़ क्षेत्र के लाड़ले और लोकप्रिय नेता थे। उन्हें निमाड़ की नैया के नाम भी पुकारा जाता था। उनके निधन के बाद बुरहानपुर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने हर्षवर्धन का राजनीतिक भविष्य संवारने का वादा किया था, लेकिन संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उप चुनाव में उनकी जगह ज्ञानेश्वर पाटिल को प्रत्याशी बना दिया था। विरोध के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव में मौका देने की बात कही गई थी, लेकिन इस बार भी उन्हें कहीं से प्रत्याशी नहीं बनाया गया।

सेवक जनता के आदेश का पालन करेगा

निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा है कि वे जनता के सेवक हैं और जनता उनकी मालिक है। मालिक जो भी आदेश करेगा वे उसे पूरा करेंगे। उनके इस जवाब को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की मंशा के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले शनिवार रात बड़ी संख्या में नंदू भैया के समर्थक कार्यकर्ता उनके संजय नगर स्थित आवास में एकत्र हुए थे। इस दौरान उन्होंने नंदू भैया निमाड़ की नैया के नारे भी लगाए थे।

ऐसे व्यवहार को कार्यकर्ता नहीं करेंगे सहन

नंदू भैया की पत्नी दुर्गेश्वरी देवी ने पार्टी के नेताओं से सवाल किया था कि उनके पति ने आखिर पार्टी की सेवा में कौन सी कमी छोड़ी थी। उन्होंने निमाड़ क्षेत्र में पार्टी को स्थापित किया था और कई बार भाजपा सरकार के लिए तारणहार बने थे। पार्टी की सेवा करते-करते ही कोरोना काल में उन्होंने खुद को बलिदान तक कर दिया। ऐसे नेता के परिवार के साथ पार्टी के इस व्यवहार को कार्यकर्ता कभी सहन नहीं कर पाएंगे।

सभी दावेदार हुए एकजुट

प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद टिकट के सभी दावेदार एकजुट हो गए हैं। शनिवार और रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व महापौर अनिल भोंसले सहित अन्य नेता हर्षवर्धन के साथ खड़े नजर आए। इसके अलावा भाजपा के आधा दर्जन पार्षद व कई पदाधिकारी भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इससे सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि जिले में भाजपा दो खेमों में बंट गई है। टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे नेता एक ओर व पार्टी के निष्ठावान पदाधिकारी दूसरे खेमे के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों का विरोध

भाजपा की तरह कांग्रेस में भी दोनों प्रत्याशियों का विरोध जारी है। प्रत्याशियों को बदलने के लिए कांग्रेस के छोटे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी और प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी तक सड़कों पर उतर आए हैं। कांग्रेस के 23 पार्षद विरोध स्वरूप पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। बुरहानपुर और नेपानगर में प्रत्याशियों के पुतले भी जलाए जा चुके हैं। लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए शनिवार को कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में बैठक भी बुलाई थी। जिसमें जिले के पदाधिकारी शामिल हुए थे। निमाड़ में हो रहे विराध प्रदर्शनों की धुरी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का नाम बार-बार सामने आ रहा है।

कमलनाथ पर भड़के सीएम शिवराज सिंह , कहा- “MP में कांग्रेस k हो गई है……”

angry at Kamal Nath

 

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कमलनाथ पर आरोपों की झड़ी लगा दी. सीएम शिवराज सिंह ने कहा, “हम सिर्फ वादे नहीं कर रहे, काम कर रहे हैं. कांग्रेस ने तो मोहब्बत नहीं झूठ की दुकान खोल रखी है. रोज झूठ परोसो. मैं उनसे पूछता हूं वे ‘महा झूठ पत्र’ तो ले आए पर पहले वचनपत्र का क्या हुआ? अगर किसानों का ही देख लें तो कांग्रेस ने कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे सबका कर्ज माफ नहीं किया. कांग्रेस ने कहा था फसलों पर समर्थन मूल्य देंगे बोनस देंगे. एक पैसा बोनस देने का काम नहीं किया है. कहा था कि फसल बीमा योजना का लाभ देंगे. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जो दिल्ली से आना था उसकी सूची तक किसानों के नामों की सूची तक पीएम नरेंद्र मोदी को नहीं दी.’

सीएम शिवराज सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लाखों किसानों को सम्मान निधि से वंचित करने का महापाप किया. ये महाझूठ पत्र निकाल रहे हैं जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी. उन्होंने पूछा कि मध्य प्रदेश में कौन सी कांग्रेस है. यह सोनिया गांधी की कांग्रेस है या खरगे की है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस k हो गई है.

सीएम शिवराज ने कहा ”यहां कांग्रेस K हो गई है. कमलनाथ की कांग्रेस. वे ही सर्वे करा रहे हैं, वे ही टिकट बांट रहे हैं, टिकट में गड़बड़ हो तो कहते हैं दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो… कमलनाथ ने तो INDIA गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया. कमलनाथ जी की कांग्रेस.कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं, पुतले जला रहे हैं.”

महानवमी पर करें सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ, लंबे समय से अधूरी मनोकामना होती है पूरी

Recite Siddha Kunjika Stotra

 

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। महानवमी तिथि को मां जगदंबा के नौवें रूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यता है कि यदि आप मां भगवती से कुछ मांगना चाहते हैं या लंबे समय से आपकी कोई मनोकामना अधूरी है तो महानवमी तिथि को सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सिद्ध कुंजिका स्तोत्र को पौराणिक ग्रंथों में बेहद कल्याणकारी और फलदायी बताया गया है। सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने पर भी दुर्गा सप्तशती पाठ के समान ही फल की प्राप्ति होती है।

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र

शिव उवाच

शृणु देवि प्रवक्ष्यामि कुंजिकास्तोत्रमुत्तमम्।

येन मन्त्रप्रभावेण चण्डीजाप: भवेत्।।1।।

न कवचं नार्गलास्तोत्रं कीलकं न रहस्यकम्।

न सूक्तं नापि ध्यानं च न न्यासो न च वार्चनम्।।2।।

कुंजिकापाठमात्रेण दुर्गापाठफलं लभेत्।

अति गुह्यतरं देवि देवानामपि दुर्लभम्।।3।।

गोपनीयं प्रयत्नेन स्वयोनिरिव पार्वति।

मारणं मोहनं वश्यं स्तम्भनोच्चाटनादिकम्।

पाठमात्रेण संसिद्ध् येत् कुंजिकास्तोत्रमुत्तमम्।।4।।

अथ मंत्र –

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ॐ ग्लौ हुं क्लीं जूं स:

ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल

ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।”

।।इति मंत्र:।।

नमस्ते रुद्ररूपिण्यै नमस्ते मधुमर्दिनि।

नम: कैटभहारिण्यै नमस्ते महिषार्दिन।।1।।

नमस्ते शुम्भहन्त्र्यै च निशुम्भासुरघातिन।।2।।

जाग्रतं हि महादेवि जपं सिद्धं कुरुष्व मे।

ऐंकारी सृष्टिरूपायै ह्रींकारी प्रतिपालिका।।3।।

क्लींकारी कामरूपिण्यै बीजरूपे नमोऽस्तु ते।

चामुण्डा चण्डघाती च यैकारी वरदायिनी।।4।।

विच्चे चाभयदा नित्यं नमस्ते मंत्ररूपिण।।5।।

धां धीं धू धूर्जटे: पत्नी वां वीं वूं वागधीश्वरी।

क्रां क्रीं क्रूं कालिका देविशां शीं शूं मे शुभं कुरु।।6।।

हुं हु हुंकाररूपिण्यै जं जं जं जम्भनादिनी।

भ्रां भ्रीं भ्रूं भैरवी भद्रे भवान्यै ते नमो नमः।।7।।

अं कं चं टं तं पं यं शं वीं दुं ऐं वीं हं क्षं

धिजाग्रं धिजाग्रं त्रोटय त्रोटय दीप्तं कुरु कुरु स्वाहा।।

पां पीं पूं पार्वती पूर्णा खां खीं खूं खेचरी तथा।। 8।।

सां सीं सूं सप्तशती देव्या मंत्रसिद्धिंकुरुष्व मे।।

इदंतु कुंजिकास्तोत्रं मंत्रजागर्तिहेतवे।

अभक्ते नैव दातव्यं गोपितं रक्ष पार्वति।।

यस्तु कुंजिकया देविहीनां सप्तशतीं पठेत्।

न तस्य जायते सिद्धिररण्ये रोदनं यथा।।

।इतिश्रीरुद्रयामले गौरीतंत्रे शिवपार्वती संवादे कुंजिकास्तोत्रं संपूर्णम्।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...