सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया, भाजपा विधायक की पत्नी सहित 3 पर केस

महाराष्ट्र में आदिवासी महिला से निर्वस्त्र कर मारपीट

मुंबई | महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आदिवासी महिला का सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आष्टी के भाजपा विधायक सुरेश धस की पत्ती प्राजक्ता सुरेश धस के लोगों ने रविवार (15 अक्टूबर) को उसके साथ मारपीट की।

वो भी उन लोगों के साथ भिड़ गई। इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी वहां से भागने लगे। महिला बिना कपड़ों के ही सड़क पर दौड़कर उनका पीछा करने लगी पीड़ित ने विधायक की पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि भाजपा विधायक की पत्नी अपने गुंडों की मदद से उसकी पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहती है। जिस जमीन पर प्राजक्ता धस दावा कर रही हैं, वह 160-70 साल से उनके परिवार के पास है।

घटना के दिन महिला अपने पति और बहू के साथ खेत में चारा लाने गई थी। तभी राहुल जगदाले और रघु पवार वहां आए और मारपीट करने लगे। महिला ने खुद का बचाव करने की कोशिश की तो

आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। हालांकि, विधायक सुरेश धस ने अपनी पत्नी के ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला झूठा है। वे बहुत जल्द इस पर विस्तार से बात करेंगे।

IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

बीड के आरती पुलिस थाने में भाजपा विधायक सुरेश धास की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धास, राहुल जगदाले और रघु पवार के खिलाफ IPC की धारा 354, 354 क्ल 323, 504, 506, 354, 34, और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोर्स : asian repoter news

 

Previous articleध्रुव नारायण सिंह ने अष्टमी पर मां महागौरी का लिया आशीर्वाद
Next articleHuzur vidhan sabha update: हुजूर का बेटा हूँ, जरूरत पड़ी तो प्राण देकर भी बेटे का कर्तव्य निभाऊंगा – रामेश्वर शर्मा