सियाचिन में देश के पहले अग्निवीर की शहादत, सेना ने दी इमोशनल विदाई

Martyrdom of country's

 

First Agniveer Marty In Indian Army: लद्दाख के सियाचिन में भारतीय सेना के अग्नि वीर जवान गावते अक्षय लक्ष्मण की शहादत हुई है. वह लाइन आफ ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पहले अग्नि वीर जवान है. लक्ष्मण भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स का हिस्सा थे.

फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर ) पर पोस्ट कर लक्ष्मण को श्रद्धांजलि दी गई है. बलिदानी जवान की तस्वीर शेयर कर लिखा, “बर्फ में खामोश हैं, जब बिगुल बजेगा तो वे उठेंगे और फिर से मार्च करेंगे. फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के सभी रैंक सियाचिन की कठिन ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गावते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं. साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

सेना ने बताया है कि उन्हें दुनिया के सबसे उंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन के ग्लेशियर में तैनात किया गया था. सेना के सूत्रों ने कहा है कि बलिदानी जवान के पार्थिव शरीर को आज रविवार (22 अक्टूबर) को ही उनके घर भेजा जाएगा.

महाराष्ट्र के रहने वाले थे अक्षय लक्ष्मण

सेना के सूत्रों ने बताया है कि अक्षय लक्ष्मण मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी थे. उन्हें लेह मुख्यालय वाली भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स में ही पहली तैनाती मिली थी. इंडियन आर्मी ने भी एक्स पर लिखा, “जनरल मनोज पांडे (सीओएएस) और सेना के सभी रैंक के अधिकारी अग्निवीर (ऑपरेटर) गावते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं. उन्होंने सियाचिन की सर्वोच्च ऊंचाइयों पर बलिदान दिया है. भारतीय सेना बलिदानी जवान के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है.

आपको बता दें कि सियाचिन ग्लेशियर भारत-पाक सीमा पर स्थित है जो दुनिया की सबसे ऊंची युद्ध चोटी कही जाती है. यहां तापमान शून्य से नीचे होता है जिस वजह से ड्यूटी आसान नहीं होती. जून 2022 में भारतीय सेना में अग्नि वीर की नियुक्ति शुरू की गई थी. इसके तहत सेना में केवल जवानों की तैनाती होगी अधिकारियों की नहीं|

एक्टर से पहले इंजीनियरिंग प्रोफेसर थे कादर खान, एक कॉलेज ड्रामा ने बदल दी थी जिंदगी

long time suffer

 

अगर हिंदी सिनेमा के बेहतरीन और दिग्गज अभिनेताओं की बात की जाए, तो उसमें कादर खान का नाम जरूर शामिल होगा। 22 अक्टूबर को कादर खान की बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में हम आपको कादर खान की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं। कादर खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कैसे की और इस सफर में किन मुश्किलों का सामना उन्हें करना पड़ा ये हम आपको बताएंगे। इतना ही नहीं कादर खान एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एक प्रोफेसर हुआ करते थे। वे और भी कई नौकरियां कर चुके थे।

 

शानदार पढ़ाई ने बनाया प्रोफेसर

कादर खान ने अपनी फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। यह अपने आप में ही काफी बड़ा रिकाॅर्ड है। उनकी काॅमेडी टाइमिंग इतनी जबरदस्त हुआ करती थी, कि सिर्फ उस वजह से ही फिल्म हिट हो जाया करती थी। लेकिन पहले कादर एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर थे। उनका मन पढ़ाई में ज्यादा लगता था। वे हमेशा अव्वल आते थे। स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के मशहूर इंजीनियरिंग कॉलेज इस्माइल युसुफ से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। कहा जाता है कि कादर गणित में काफी अच्छे थे और उर्दू भाषा में भी उनकी काफी पकड़ थी।

कॉलेज ड्रामा से इंप्रेस हुए थे दिलीप कुमार

कादर अपनी पढ़ाई में इतने अच्छे थे कि कुछ समय बाद उन्हें एमएच साबू सिद्दीकी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पर एक प्रोफेसर के पद पर तैनात हो गए। इस कॉलेज में काफी समय तक कादर खान ने सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर की नौकरी की। एक एक्टर के तौर पर देखा जाए तो कादर खान का एजुकेशनल बैकग्राउंड काफी मजबूत रहा।

हालांकि, कॉलेज के दौरान उन्हें एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी। वे अक्सर कॉलेज ड्रामा में हिस्सा लेते रहते थे। एक बार कादर के कॉलेज ड्रामा को देखने के बाद बॉलीवुड किंग दिलीप कुमार साहब उनके काफी प्रभावित हुए। कुछ समय बार दिलीप साहब ने कादर खान को अपनी दो फिल्मों सगीना और बैराग में एक्टिंग करने का मौका दिया।

लंबे समय तक खड़े रहने वालों को होती है ये बीमारी, पैरों की नसें बन जाती हैं मोटी और काली, क्या है ये बीमारी

long time suffer

 

अक्सर शरीर के कई अंगों की नसें साफ-साफ नजर आने लगती है. हाथ-पैर से लेकर चेस्ट, बैक और मसल्स पर ये नसें दिखाई देती हैं. अधिकतर लोग इसे शरीर का परिवर्तन मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है. जिसे वेरिकोज वेन्स (Varicose Veins) कहते हैं. इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं वेरीकोज वेन्स क्या होता है और इसके क्या लक्षण होते हैं…

वेरीकोज वेन्स क्या है

जब शरीर की नसें सामान्य से ज्यादा दिखाई दें तो उन्हें वेरिकोज वेन्स कहते हैं. इन नसों का रंग नीला होता है. वेरिकोज वेन्स हाथ, पैर, टखने और पंजों के पास सबसे ज्यादा नजर आती हैं. सामान्य नसों की तुलना में ये ज्यादा उभरी और नीले, बैंगनी रंग की दिखाई देती हैं. जब नसों में सही तरह से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता, तब नसें वेरिकोज वेन्स में बदल जाती हैं.

वेरीकोज वेन्स कैसे बनती हैं

दरअसल, हमारे पैरों की नसों में 3 से 5 वॉल्व होते हैं. इन्हीं वॉल्व के माध्यम से पैरों का ब्लड शरीर के ऊपरी हिस्से तक पहुंचता है. अगर इन वाल्व में किसी तरह की परेशानी आती है तो ब्लड ऊपर नहीं पहुंच पाता है और पैरों की नसों में ही जमा हो जाता है. इसी वजह से नसें फूल जाती हैं और धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं. वेरिकोज वेन्स त्वचा के अंदर गुच्छा बन जाता है, जो स्पाइडर वेन्स कहलाता है.

वेरीकोज वेन्स की वजह

1. मोटापा
2. ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव
3. लंबे समय तक बैठे या खड़े रहना
4. फूड या एलोपैथिक दवाओं का रिएक्शन
5. ज्यादा टाइट जीन्स पहनना
6. महिलाओं में पीरियड्स की वजह से

वेरीकोज वेन्स के क्या लक्षण होते हैं

1. नसों का नीला-बैंगनी होना
2. नसों का फूलना-मुड़ जाना
3. पैरों में लगातार दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और जलन
4. बैठने-खड़े होने पर दर्द होना, पैरों का मोटा होना
5. नसों के पास खुजली होना

वेरीकोज वेन्स का इलाज क्या है

1. रोजाना एक्सरसाइज-वर्कआउट
2. वजन कम करें
3. काम करते समय हर घंटे पैरों को आराम दें
4. डाइट में फाइबर शामिल करें, नमक कम करें.
5. टाइट कपड़े पहनने से बचें
6. सोने के दौरान पैरों को थोड़ा ऊपर रखें.
7. डॉक्टर की सलाह पर लेजर थेरेपी या सर्जरी कराएं.

इंफोसिस से लेकर एलएंडटी की कंपनियों तक का नंबर, इस सप्ताह कमाई कराने वाले हैं ये शेयर

Infosys to L&T companies

 

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का रिजल्ट सीजन पिछले सप्ताह शुरू हो गया. उसके बाद अब डिविडेंड, बोनस और शेयरों के स्प्लिट होने की बारी शुरू हो चुकी है. इस तरह बाजार में गतिविधियां तेज होने लग गई हैं और बाजार के निवेशकों को पैसे कमाने के मौके मिलने लग गए हैं. इस सप्ताह आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, एलएंडटी टेक और इंफोसिस समेत कई शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं.

कोई भी कंपनी जब डिविडेंड का ऐलान करती है, उसका फायदा किन शेयरहोल्डर्स को मिलेगा, यह तय करने के लिए एक तारीख तय की जाती है, उसे ही एक्स-डिविडेंड डेट कहते हैं. एक्स-डिविडेंड शेयरों के अलावा इस सप्ताह बोनस जारी करने और शेयरों को स्प्लिट करने की भी बारी है.

एक्स-डिविडेंड शेयरों की लिस्ट

इंफोसिस – दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के बोर्ड ने 18 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. इसका शेयर 25 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड हो रहा है.

भाजपा की लेबोरेट्री में तैयार हो रहा नया रसायन !

 

– महज तीन सप्ताह में दूसरी बार ग्वालियर पहुंचे मोदी

– केंद्रीय मंत्री अमित शाह सिंधिया के महल में भोजन के लिए पहुंचे थे

– जुलाई में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी जयविलास पैलेस का आतिथ्य स्वीकार किया।

सोर्स
दैनिक दोपहर मेट्रो

अर्थात्
आशीष दुबे (संपादक) दैनिक दोपहर मेट्रो

मध्यप्रदेश में चुनावी टिकट सूची की दौड़, होड़ और शोर इस कदर है कि एक घटनाक्रम लगभग अनदेखा सा रह गया। यह था- ग्वालियर में पीएम नरेंद्र मोदी की एक ‘निजी कार्यक्रम में शिरकत, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी भी थी। मगर मोदी के फोकस में थे ज्योतिरादित्य सिंधिया, महज तीन सप्ताह में दूसरी बार ग्वालियर पहुंचे मोदी का कल शाम सिंधिया स्कूल के जलसे में शामिल होना और करीब दो घंटे देना राजनीतिक रूप से ऐसे ‘कथानक की प्रस्तावना’ है, जिसके अध्याय अगले कुछ सप्ताहों या महीनों में लिखे जा सकते हैं। भाजपा कुछ सुदूर राज्यों में ऐसे कथानक रच भी चुकी है।

गौरतलब यह है कि सिंधिया अभी मप्र में भाजपा की राजनीति में अपेक्षाकृत नये हैं, उनकी भाजपा में आमद भी हाइकमान की देखरेख में हुई। इसीलिए जब भी वे राजनीतिक रूप से मुश्किल में या भाजपा के मप्र के दिग्गजों के बीच फंसे दिखे तो ‘दिल्ली ने ही उन्हें ‘एयरलिफ्ट’ किया है। अब जबकि मप्र में विधानसभा चुनाव का रण बेहद तीखा है तथा भाजपा के ही ‘अंदरखानों में सिंधिया की स्वीकार्यता को लेकर पुरानी बातें नये सिरे से सरगोशी कर रही हैं, तब मोदी ने फिर सिंधिया को “एलिवेट’ किया है। ग्वालियर किले की पहाड़ी पर बने सिंधिया स्कूल के कार्यक्रम में करीब बीस मिनट तक सिंधिया राजपरिवार के काशी तक किए गए कार्यों का बखान व अपनी नातेदारी भी सिंधिया से जोड़कर उन्होंने मप्र भाजपा को कुछ संदेश साफतौर पर दिये हैं। यह भी उस वक्त, जब मप्र में भाजपा हाइकमान अपने भावी चेहरे को लेकर चुप है और नये चेहरों के प्रयोगों पर आमदा है।

मोदी के सिंधिया स्कूल में पहुंचने से पहले की ‘क्रोनोलॉजी’ भी गौरतलब है। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह सिंधिया के महल में भोजन के लिए पहुंचे थे और काफी वक्त बिताया। तब भी भाजपा के अंदरखाने कई तरह की दबी- सहमी प्रतिक्रियाएं थीं। इस बीच बीती जुलाई में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी जयविलास पैलेस का आतिथ्य स्वीकार किया। बहरहाल, क्या भाजपा की लेबोरेट्री में नया रसायन तैयार हो रहा है? यह सवाल इस मायने में भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि केंद्र की राजनीति में मप्र के बाकी तमाम चेहरे इस वक्त विस चुनाव में ‘टेस्टिंग’ पर हैं।

कोलार में आकार ले रहा रावण, मेघनाथ, कुंभकरण का पुतला

भोपाल, कोलार हिन्दू उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश के सबसे बड़े दशहरा पर्व की तैयारीयां चालू हो गई हैं। समिति से सचिव रविन्द्र यती जी ने बाताया की संस्थाप द्वारा विगत 20 वर्षों से लगातार इस आयोजन को आयोजित कर रही है। इस वर्ष 105 फिट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जयपूर के कायरिगर जिसके लिए रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतलों का भी निर्माण पिछले 1 माह से चालू हो गया है जो अब अंतिम चरण में है। जिसमें तीनों पुतले आकार लेने लगे हैं।

Kolar hindu utsav samiti

आज कार्यक्रम की सभी आयोजन समितियों एवं कार्यकताओं द्वारा मैदान में तैयारियों को लेकर बैठक रखी गई, जिसमें अभी तक के पूरे कार्य का अवलोकन के साथ आगामी तै‍यारियों पर चर्चा की गई।

इस बार भोपाल के इतिहास में पहली बार कोलार के आकाश में चन्द्र यान-3 अतिशबाजी के साथ प्रदर्शित होगा, जो सभी र्दशकों का मन मोह लेगा। इसके साथ भव्यि राम जी की झांकी भी र्दशकों के बिच से होते हुए मंच पर आएगी जिसमें भव्यो अतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा की जाएगी।

दशहरा के इस बार के आयोजन लाखों की संख्या में शहर वासीयों के आने की संभावना है। मैदान में महिलाओं, बच्चोंप, वी.आई.पी. एवं वी.वी.आई.पी. व्यरक्तियों के बैठने की लिए अलग से व्यावस्थाह की जाएगी। जिसमें पानी के साथ बिस्कीीट भी बच्चोंव को दिए जाएंगे। पूरे मैदान में प्रकाश की व्यववस्था के लिए टॉवर लगा कर पूरे मैदान को प्रकाशित किया जाएगा। मैदान में कई जगल अलग से टॉवर बना कर एल.ई.डी. की बड़ी स्क्रीिन लगाई जाएगी जिसमें कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाएगा। मैदान में स्पेाशल सराउडींग साउन्डर की व्य वस्था् भी की जाएगी। पार्कींग की अत्यकआधुनिक व्यंवस्थाश की जा रही है जिसमें आम जनमान एवं वी.आई.पी. की अलग-अलग पार्कींक व्य वस्था होगी जिसे प्रकाशित भी किया जावेगा। साथ ही भारी संख्याक में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संस्थां के कार्यकता भी मैदान में अपनी जिम्मेंदारी निभाने के लिए तैनात रहेंगे। पूरे मैदान में आवश्येतानुसार पी.डब्लू .डी. द्वारा बैरेटिक लगाने की व्यमवस्थाि की जा रही है। मध्येप्रदेश विद्युत मंडल द्वारा बिजली की व्यअवस्थाभ की गई है एवं नगर निगम द्वारा मैदान का सम्ताली करण एवं सफ-सफाई की व्य वस्थाज की जा रही है।

प्रवक्तान हरीश यादव, कोषाध्य क्ष अखिलेश शुक्लाा, महिला संयोजन समिति श्रीमती ममता राय, श्रीमती दीपिका नरोलिया, श्रीमती पूजा चौकसे, श्रीमती साधना श्रीवास्त व, श्रीमती आराधना तोमर

नवरात्र के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र और भोग

Worship Goddess Mahagauri

 

नवरात्र का समय बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन विधि-विधान से मां की पूजा करें। साथ ही मां को उनके पसंदीदा फूल और प्रसाद भी अर्पित करें। श्वेत वस्त्र धारण करने वाली मां महागौरी का वाहन वृषभ है। मां की चार भुजाएं हैं। ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा में है, बाएं हाथ में डमरू है। माता अपने निचले हाथ में त्रिशूल धारण किये हुए हैं तथा वर मुद्रा में हैं। मान्यता है कि मां महागौरी की पूजा करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

 

मां महागौरी पूजा विधि

अष्टमी के दिन देवी महागौरी की पूजा करने के लिए सुबह स्नान करें और सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। मां को लाल या सफेद फूलों की माला अर्पित करें। उन्हें रोली-कुमकुम लगाएं। धूप, दीप, अगरबत्ती, अक्षत और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। मां को नारियल और काले चने का भोग लगाएं। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और फिर आरती करें। कुछ लोग इस दिन कन्या पूजन करते हुए पारण करते हैं। वहीं, कुछ लोग नवमी के दिन पारण करते हैं।

इन चीजों का लगाएं भोग

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी को मोगरा का फूल बहुत प्रिय है। इस दिन देवी मां के चरणों में यह फूल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही मां को बर्फी और नारियल के लड्डू का भोग लगाएं। मां का सबसे प्रिय भोग नारियल माना गया है।

मां महागौरी मंत्र

ॐ देवी महागौर्यै नमः।।

प्रार्थना

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा।।

ध्यान मंत्र

वन्दे वाञ्छित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

सिंहारूढा चतुर्भुजा महागौरी यशस्विनीम्।।

पूर्णन्दु निभाम् गौरी सोमचक्रस्थिताम् अष्टमम् महागौरी त्रिनेत्राम्।

वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्।।

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्।

मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि, रत्नकुण्डल मण्डिताम्।।

प्रफुल्ल वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोलाम् त्रैलोक्य मोहनम्।

कमनीयां लावण्यां मृणालां चन्दन गन्धलिप्ताम्।।

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पांचवीं सूची, इन 92 चेहरों पर जताया भरोसा

BJP released the fifth

लंबे मंथन के बाद भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 92 नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा ने ज़्यादातर पुराने चेहरों पर दांव लगाया है।बता दें कि भाजपा 136 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इस प्रकार अब तक भाजपा कुल 228 प्रत्‍याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।

नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने पर भड़की इमरान खान की पार्टी, PTI ने बताया ‘कायर भगौड़ा’

Imran Khan's party furious over Nawaz

 

इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने पर इमरान खान की पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। इमरान खान की पार्टी ने नवाज शरीफ को राष्ट्रीय अपराधी कहा है। पीटीआई ने कहा कि सरकार ने कायर भगोड़े के लिए घर लौटने का इंतजाम कर दिया है। सरकार ने इसी के साथ ही शर्म, विनम्रता, कानून और न्याय को दफन कर दिया।

नवाज शरीफ बीते करीब 4 साल से लंदन में निर्वासित जीवन गुजार रहे थे। कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक जमानत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। माना जा रहा है कि 24 अक्टूबर के बाद नवाज शरीफ को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी, ताकि उनको गिरफ्तारी से बचाया जा सकते। शरीफ लंदन से स्वदेश लौटने से पहले गुरुवार रात दुबई पहुंच गए थे। दुबई में उन्होंने कुछ खास लोगों से मुलाकात की। नवाज चार्टर्ड विमान से 150 लोगों के साथ पाकिस्तान लौटे हैं। नवाज शरीफ के लौटने पर पीटीआई ने कहा कि कायर भगोड़ा न्यायिक शरण के साथ लौट रहा है।

राजस्थान में कांग्रेस की उम्मीदवार सूची जारी, 33 कैंडिडेट को दिया टिकट

Congress candidate

 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी की दूसरी सूची के साथ-साथ कांग्रेस ने भी अपनी पहली उम्मीदवार लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 33 नामों की घोषणा हुई है, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट दिया गया है. वहीं, सचिन पायलट टोंक से फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा, सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकट मिला है.

कांग्रेस ने इस बार कांग्रेस ने इस बार नोहर से अमित चौहान, कोलायत से भंवर सिंह भोटी, सदलपुर से कृष्णा पूनिया, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मांडवा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगनेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मंडावर से ललित कुमार यादव, अलवरसे टीकाराम जूली सिकरई से ममता भूपेश को टिकट दिया है.

इसके अलावा, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, लडनून से मुकेश भाकर, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी, जयाल से मंजू देवी, देगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसार से रामनिवास गावरिया, ओसियां से दिव्या मदेरणा, जोधपुर से मनीश पंवार, लूनी से महेंद्र विश्नोई, बायतू से हरीष चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, डूंगरपुर से गणेश गोघरा, बागीडोरासे महेंद्र जीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रामलीला खाडिया, प्रतागढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, मंडलगढ़ से विवेक धाकड़ और हिंडोली से अशोक चांदना को टिकट मिला है.

वहीं बहुजन समाज पार्टी ने भी आज राजस्थान में अपने 10 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. मायावती की पार्टी ने अजमेर, भरतपुर, कांमा, महुवा, टोडाभीम, सपोटरा, गंगापुर, नीमकाथाना, हिंडोन और बांदीकुई से टिकट दिया है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...