हीरानंदानी के आरोपों पर बोलीं महुआ मोइत्रा, पूछे ये 5 सवाल

Mahua Moitra spoke

 

 

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने बड़े आरोप लगाए हैं. हीरानंदानी ने एक साइन किए गए हलफनामे में कहा कि टीएमसी सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए उद्योगपति गौतम अडानी पर निशाना साधा. उनका कहना है कि महुआ मोइत्रा का मकसद पीएम को बदनाम करना है, क्योंकि उनकी प्रतिष्ठा की वजह से विपक्ष उन पर हमला नहीं कर पाता है.

हीरानंदानी ने आरोप लगाया कि संसद में अडानी समूह के खिलाफ आवाज उठाने के लिए टीएमसी सांसद को पैसे भी दिए गए. हालांकि, अब इस मामले पर महुआ ने भी बयान जारी किया है. महुआ ने आधिकारिक लेटरहेड और नोटरीकरण की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसा लगता है कि दर्शन हीरानंदानी पर दबाव बनाकर इस हलफनामे पर साइन करवाए गए हैं. आइए जानते हैं कि महुआ ने अपने पक्ष में क्या-क्या कहा है.

बंदूक रखकर करवाया होगा हलफनामे पर साइन- महुआ मोइत्रा

टीएमसी सांसद ने कहा कि ये हलफनामा सफेद पेपर पर लिखा गया है, न कि किसी ऑफिशियल लेटरहेड या नोटरी पर. सबसे का सबसे सम्मानित बिजनेसमैन किसी सफेद पर कागज पर साइन क्यों करेगा. वह ऐसा तब ही करेगा, जब उसके सिर पर बंदूक रखकर उससे ऐसा करवाया जाए. उन्होंने हलफनामे को एक मजाक बताया, क्योंकि उनका कहना है कि इसे किसी ऐसे व्यक्ति ने लिखा है, जिसको सिर्फ पीएम मोदी की तारीफ करनी है.

महुआ ने हलफनामे के जवाब में क्या कहा?

टीएमसी सांसद महुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पेज का अपना बयान पोस्ट किया है. इसमें कुल मिलाकर पांच सवाल उठाए गए हैं. महुआ ने कहा है कि तीन दिन पहले हीरानंदानी ग्रुप ने एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज में कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. आज प्रेस में हलफनामा लीक हो जाता है. ये हलफनामा सफेद पेपर है, जिसमें कोई लेटरहेड नहीं है. मैं कुछ सवाल पूछना चाहती हूं.

1. दर्शन हीरानंदानी को अभी तक सीबीआई या किसी जांच एजेंसी के जरिए बुलाया नहीं गया है. फिर उन्होंने इस हलफनामे को किसे दिया?

2. ये हलफनामा एक सफेद पेपर है, न कि किसी ऑफिशियल लेटरहेड या नोटरी पर. आखिर देश का सबसे सम्मानित बिजनेसमैन इस तरह के सफेद पेपर पर साइन करेगा. वह ऐसा तभी करेगा, जब उसके सिर पर बंदूक रखी गई हो.

3. चिट्ठी में लिखा गया कंटेट पूरी तरह से मजाक है. इसे पीएमओ में कुछ ऐसे लोगों के जरिए तैयार किया गया है, जो बीजेपी के आईटी सेल में एक क्रिएटिव राइटर के तौर पर काम करते हैं. यह पीएम मोदी और गौतम अडानी के लिए गीत गाता हुआ नजर आता है. इसमें उनके हर प्रतिद्वंद्वी को मेरे और मेरे कथित भ्रष्टाचार से जोड़ा गया है. इसमें जिन लोगों के नाम लिए गए हैं. उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जैसे सबका नाम घुसा दो, ऐसा मौका फिर नहीं आएगा.

4. पैराग्राफ के 12 हिस्से में लिखा गया है कि दर्शन ने मेरी मांगें इसलिए मान लीं, क्योंकि उसे मुझे नाराज करने का डर था. दर्शन के पिता और वह देश के सबसे पहले बिजनेसमैन हैं. वह पीएम के साथ विदेश दौरों पर भी व्यापारिक मंडल का हिस्सा बनकर जाते हैं. एक ऐसा व्यक्ति जिसकी हर मंत्री और पीएमओ तक पहुंच हो, वह कैसे एक विपक्षी सांसद से डर सकता है. ये पूरी तरह से अजीब है.

5. दर्शन ने अभी तक प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं की है. वह चाहते तो इसे ट्वीट कर सकते थे या उनकी कंपनी इसकी जानकारी सामने आकर दे सकती थी. अगर सच में उन्होंने ये बात कही है तो उन्हें इन आरोपों को आधिकारिक तौर पर आकर कहना चाहिए, न कि किसी पिछले दरवाजे का सहारा लेना चाहिए. सच्चाई बिल्कुल साफ नजर आ रही है.

महुआ के खिलाफ निशिकांत दुबे ने भी की है शिकायत

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और महुआ मोइत्रा के अलग हुए साथी और वकील जय अनंत देहाद्रई ने आरोप लगाया कि मोइत्रा ने संसद में सवाल उठाने के लिए हीरानंदानी से मदद ली. इस पर टीएमसी सांसद ने उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है. जबकि निशिकांत दुबे ने एक चिट्ठी में इस मुद्दे को लोकसभा स्पीकर के सामने उठाया. अब स्पीकर ने इसे संसद की आचार समिति को भेज दिया है.

वंदे भारत का असर, इन रूट पर कम हो गया फ्लाइट का किराया, हवाई यात्रियों की संख्या भी हुई कम

Effect of Vande Bharat

 

वंदे भारत को भारतीय रेल के लिए टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है. स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन रेलवे से सफर के अनुभव को आधुनिक और आरामदायक बना रही है. वंदे भारत का असर काफी व्यापक रूप से दिख रहा है. अब एक स्टडी का कहना है कि इस नई ट्रेन के चलते कई शहरों के विमानन किराए प्रभावित हो रहे हैं और हवाई जहाज से सफर करने का किराया कम हो रहा है.

कम होने लगे कई रूट पर टिकटों के रेट

ईटी की एक रिपोर्ट में वंदे भारत ट्रेन पर डेटा फाइंडिंग्स के हवाले से बताया गया है कि कई रूट पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के बाद विमानों के किराए में गिरावट देखी गई है. उदाहरण के लिए रिपोर्ट में चेन्नई-बेंगलुरू, तिरुवनतंपुरम-कसारगोड, मुंबई-पुणे, जामनगर-अहमदाबाद और दिल्ली-जयपुर मार्गों का जिक्र किया गया है. ऐसा दावा है कि अप्रैल 2023 की तुलना में अभी इन शहरों के बीच के फ्लाइट के टिकटों के रेट 20 से 30 फीसदी तक कम हो गए हैं.

ऐसे तय होता है फ्लाइट का किराया

दरअसल विमानों के टिकटों के रेट डायनैमिक तरीके से तय होते हैं. डायनैमिक प्राइसिंग का मतलब होता है कि अगर किसी भी रूट के लिए टिकट की डिमांड व इन्क्वायरी में तेजी आती है तो स्वत: ही उस रूट पर किराया बढ़ जाता है. वहीं डिमांड या इन्क्वायरी कम होने पर किराए में कमी आती है. अभी स्टडी में जिन रूट पर किराया कम होने की बात कही गई है, उन सभी रूट पर बीते कुछ महीनों के भीतर वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है.

इतने फीसदी यात्री हो गए शिफ्ट

इस आधार पर कहा जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेनों के शुरू होने से किराए में कमी आई है, क्योंकि इन ट्रेनों के चलते कई लोग अब फ्लाइट से सफर के बजाय रेलवे से सफर करने का विकल्प चुनने लगे हैं. इस संबंध में बताया जा रहा है कि ऐसे यात्रियों की संख्या विमानन कंपनियों के कस्टमर बेस के 10 से 20 फीसदी के बराबर है, जो अब वंदे भारत ट्रेन के यात्री बन चुके हैं.

इस उदाहरण से समझें सारा गणित

विमानों के किराए में कमी को इसी बात से जोड़ा जा रहा है. वैसे यह बात कुछ हद तक स्वाभाविक भी लगती है. उदाहरण के लिए दिल्ली-जयपुर फ्लाइट का देख सकते हैं. अभी इन दोनों शहरों के बीच फ्लाइट का किराया करीब 2000 रुपये से शुरू है, जबकि विमान से यात्रा में एक घंटे लगते हैं. उसके अलावा यात्रियों को प्लेन पर बोर्ड करने के लिए करीब 2 घंटे पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंचना होता है और डीबोर्ड करते समय भी एकाध घंटे का समय लगता है. इस तरह देखें तो कुल समय 4 घंटे से ज्यादा हो जाते हैं. वहीं वंदे भारत ट्रेन 800 रुपये में और करीब-करीब 5 घंटे में यह यात्रा करा देती है. यानी समय लगभग उतना ही, लेकिन किराया आधे से भी कम. ऐसे में यात्रियों का विकल्प शिफ्ट होना बड़ी बात नहीं है.

कोलार निवासी शिशुपाल यादव बने हुजूर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार

भोपाल, समाजवादी पार्टी में अपने उम्मीदवारों की सूची में परिवर्तन किया है। मुरैना की सुमावली से पुरुषोत्तम शर्मा, मुरैना से ही दिमनी सीट से महेश अग्रवाल और भोपाल की हुजूर विधानसभा से शिशुपाल यादव का नाम संसोधित सूची के माध्यम से जारी किया है।

Shishupal yadav

2nd list of congress candidate in Madhya Pradesh assembly election

कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची 88 उम्मीवारों के नाम

हुजूर से नरेश ज्ञानचन्दनी, दक्षिण-पश्चिम से पी सी शर्मा

https://enews.kolar18.com/view/8/congress-candidate-second-list/3

 

BSP की छठी सूची जारी, हुजूर विधानसभा से रणधीर भोजने बने उम्मीदवार

BSP की छठी सूची जारी, 28 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Randheer bhojane huzur vidhan sabha

 

 

 

 

 

 

 

#BahujanSamajParty

शिक्षा के नाम पर है बस घोटाला, क्योंकि ‘मामा’ की दाल में हमेशा कुछ काला: रागिनी नायक


भोपाल, कांग्रेस दफ्तर में आयोजित प्रेस वार्ता, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा मैं साहित्य अकादमी पुरस्कार और मध्यप्रदेश शासन के शिखर सम्मान से अलंकृत, मध्यप्रदेश होशंगाबाद की पावन धरा पर जन्मे, सुप्रसिद्ध गांधीवादी विचारक-कवि, मेरी बुआ के ससुर श्री भवानी प्रसाद मिश्र-मन्ना जी द्वारा रचित इन पंक्तियों से करना चाहती हूं …….
कुछ लिखकर सो, कुछ पढ़कर सो
तू जिस जगह जागा, उस जगह से बढ़ के सो
शिक्षा-पढ़ाई लिखाई-ही स्वयं को जागृत करने और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता है।
Education is the biggest emancipator
प्रगति, उन्नति, विकास का माध्यम शिक्षा है। सुप्रसिद्ध लेकर टपबजवत भ्नहव ने तो यहां तक कहा था कि – He who opens a school door
Closes a Prison
वो जो स्कूल का दरवाजा खोलता है,
वो जेल के दरवाजे़ बंद करता है।
सही मायने में शिक्षा न केवल हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है, बल्कि घर, समाज, प्रदेश और देश की दशा व दिशा में अभूतपूर्व सुधार लाती है।

– पर जब मध्यप्रदेश के पात्र 95 लाख युवाओं में से 70 लाख उच्च शिक्षा से वंचित हों
– स्कूलों में 98, 562 शिक्षकों के पद खाली हों

गुरू समान दाता नहीं
याचक शीष समान
तीन लोक की सम्पदा
सो गुरू दीन्ही दान

अब यहां गुरू ही नहीं हैं, तो शिक्षा का दान देगा कौन और ग्रहण कौन करेगा?

– 36,498 स्कूलों में बिजली न हो
– 95,102 स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशाला न हो
– 35,491 स्कूलों में लायब्रेरी न हो

तो मोदी और मामा दोनों बताएं कि देश और प्रदेश में –
अच्छे दिन कैसे आएंगे?
सबका साथ सबका विकास कैसे होगा?
5 ट्रिलियन की एकानॉमी कैसे बनेगी?
4 लाख 2 हजार करोड़ का ऋण मप्र से कैसे उतरेगा?

जब 21 तारीख को मोदी जी ग्वालियर में सिंधिया स्कूल आयेंगे, तब ये सवाल फिर पूछेंगे उनसे।
छात्र-छात्राओं का सुनहरा भविष्य गढ़ने का वादा जो तथाकथित मामा जी ने किया था – वो कितना खोखला है – ये मैं अब साक्ष्यों के सहारे साबित करती हूं:-
1. देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के लिखिल जबाव के अनुसार, मध्यप्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के 98, 562 पद रिक्त हैं।
2. शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा जी ने बताया कि मध्यप्रदेश के 17,085 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं।
एक शिक्षक वाले स्कूलों में देश में अव्वल नंबर होने की उपलब्धि मामा जी ने मध्यप्रदेश को दिला दी है।
3. प्रदेश के 57 प्रतिशत स्कूलों में बिजली नहीं है।
4. ‘बिंदास बोल’ एनजीओ के सर्वे के अनुसार श्विराज सिंह सरकार हर साल 8000 करोड़ रूपये आदिवासी बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने के बावजूद 40 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं जाते, शिक्षा से वंचित हैं।
5. UNESCO की No Teacher _ No Class Report ये बताती है कि स्कूल स्तर पर बच्चों को  उपलब्ध कराने में मध्यप्रदेश देश में सबसे पिछड़ा है-सबसे पीछे है।
6. मध्यप्रदेश के केवल 11 प्रतिशत स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा है – आज Techno Savvy जमाने में ये हाल है।
7. लोकसभा में 2022 में दी गयी जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में 10,630 लड़कियों ने स्कूल छोड़ा है, Dropout हुई हैं।
8. 3127 स्कूलों में बच्चों के लिए Toilet ही नहीं हैं। 2,762 गर्ल्स स्कूलों में  शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं हैं।
9. 1498 स्कूलों में क्लासरूम नहीं है। 19,465 स्कूलों में अत्यधिक क्षतिग्रस्त क्लासरूम हैं। 22,361 में कम क्षतिग्रस्त हैं।
10. 1520 स्कूलों में पीने का पानी नहीं हैं।
11. 95,102 स्कूलों में विज्ञान की प्रयोगशाला नहीं है।
12. 32,541 स्कूलों में खेल का मैदान नहीं है।
13. 93,166 स्कूलों में दिव्यांग लड़कों के लिए 94, 238 में दिव्यांग लड़कियों के लिए शौचालय नहीं है।
14. 35,885 स्कूलों में हाथ धोने की सुविधा नहीं।
15. 72 प्रतिशत स्कूलों में मेडिकल सुविधा नहीं है।
16. मध्यप्रदेश में प्रति लाख युवा पर केवल 29 शासकीय कॉलेज हैं। तमिलनाडू में ये संख्या 40 है तो कर्नाटक में 62 है।
– ये भी गौरतलब है कि दो साल पहले शिवराज सिंह अचानक नींद से जागे और अपने ‘घोषणावीर’ अंदाज में ऐलान कर दिया कि 9500 सीएम राईज स्कूल बनायेंगे और 2 साल बीतने के बाद भी न तो इन स्कूलों की बिल्डिंग हैं, ना शिक्षक हैं, जहां हैं वहां भर्ती घोटाला है-क्योंकि मामा जी की दाल में हमेशा कुछ न कुछ काला है।
मध्यप्रदेश में शिक्षा प्रणाली और व्यवस्था की, स्कूल और कॉलेज की बदहाली का मंजर मैंने आपका दिखाया। अब सवाल ये है कि मोदी जी के पास इतनी महान डिग्री है, जो देश में किसी के पास नहीं है –
“Entive Political Science”
दार्शनिक मामा भी Philosophy में M.A. हैं
तो फिर मध्यप्रदेश के बच्चों के साथ इतनी बड़ी नाइंसाफी क्यों कर रहे हैं? कॉलेज तो छोड़िए, बच्चों को स्कूली शिक्षा के लाले क्यों पड़वा रहे हैं? शिक्षा के नाम पर मध्यप्रदेश में इतनी बड़ी धोखा धड़ी क्यों करवा रहे हैं?
——ःः——
इसके ठीक विपरीत बच्चों को छात्र-छात्राओं को यानि कि देश के भविष्य को शिक्षित करने की प्रतिबद्धता कांग्रेस ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में ही दिखा दी थी, जब शिक्षा को संवैधानिक अधिकार बनाया था। Right to Education  के तहत 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों को शिक्षा का अधिकार मुहैया कराया था।
1. उसी तर्ज पर कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ जी ने ‘पढ़ो-पढ़ाओ’ योजना के तहत   KG से 12 वीं तक की गुणवत्तायुक्त शिक्षा मध्यप्रदेश के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क प्रदान करने का वचन दिया है।
पात्र बच्चों को कक्षावार 500 रू. से 1500 रू. की सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं।
कक्षा 1 से 8 तक   – 500 रूपये
कक्षा 9 से 10 तक – 1000 रूपये
कक्षा 11 से 12 तक – 1500 रूपये
2. शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने के लिए पाठ्यक्रमों में सुधार के लिए, लचर शैक्षणिक व्यवस्था की बेहतरी के लिए हम शिक्षा आयोग का गठन करेंगे।
3. छात्रवृति के भुगतान का अधिकार अधिनियम लागू करेंगे।
4. अंग्रेजी माध्यम के राज्य नवोदय विद्यालय शुरू करेंगे, जिनमें Computer Lab  की सुविधा दी।
5. गुणवत्ता के लिए Demonstration Best Learning  पद्वति अपनायेंगे और Digital क्रांति से जोड़ेंगे।
6. उच्च शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में भी हम शिक्षा को सह-रोजगार केंद्र बनायेंगे। रोजगारमूलक व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रारंभ किये जायेंगे।
7. मध्यप्रदेश में विदेशी विश्वविद्यालय, ट्रायबल विश्वविद्यालय, महिला विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर विश्वविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर राज्य विधि विश्वविद्यालय खोले जाऐंगे।
8. भाषा विज्ञान संस्थान स्थापित करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति एवं अध्ययन संस्थान स्थापित करेंगे।
9. डिजीटल क्रांति को देखते हुए प्रदेश में डिजीटल यूनिवसिटी संचालित करेंगे।
ई-लर्निंग प्लेटफार्म विकसित करेंगे। युवाओं को निःशुल्क वाई-फाई, शैक्षणिक सुविधाएं व सरलता से उच्च शिक्षा ऋण उपलब्ध करायेंगे।
10. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा की तर्ज पर प्रोफेशनल एजूकेशन
हब बनायेंगे।

घूमने के बहाने दोस्त के साथ छत्तीसगढ़ से भोपाल आई महिला को डायल 100 स्टॉफ ने सकुशल किया रेस्क्यू

 

CRIME NEWS:  डायल 100 भोपाल मे दिनाॅक 19/10/23 को 16:43 बजे आईडी P23292006286 पुलिस थाना कोहेफिजा एफआरव्ही 23 और एफआरवी 47 पर इवेंट प्राप्त हुआ कि कॉलर का दोस्त उनको छत्तीसगढ़ से भोपाल घूमने का बोल कर ले आए हैं लेकिन उन्होंने कॉलर को किसी और के पास छोड़ दिया है वह व्यक्ति कॉलर को बेचने वाले हैं ।इवेंट प्राप्त होते ही डायल 100 नेव्यूअर पर लगे स्टाफ महिला आरक्षक 3411 लता नागले और महिला आरक्षक 4197 काजल बामने द्वारा एफआरव्ही 47 मे लगे स्टाफ आरक्षक 2480 कैलाश झामरे और पायलेट गौरव परिहार तथा एफआरबी 23 मे लगे स्टाफ आरक्षक 2482 अमित यादव और पायलेट रवि अहिरवार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला कॉलर से मिले कॉलर ने बताया उसकी उम्र 27 साल है जो छत्तीसगढ़ से अपने दोस्त के साथ घूमने भोपाल आई थी कॉलर ने बताया भोपाल लाने के बाद महिला से शादी करेंगे और बाद में ₹70000 में बेच देंगे कॉलर ने डर के कारण हां बोल दिया महिला अपने दोस्तों के साथ लालघाटी बस स्टैंड पहुंची वहां से कॉलर महिला वॉशरूम के बहाने वहां से भाग गई और जाकर सरकारी स्कूल के पीछे बीडीए मल्टी लालघाटी में छुप गई वहां से कॉलर महिला ने डायल 100 किया और तत्काल मौके पर एफआरवी 47 पहुंची पुलिस और महिला को समझाइस देकर एफआरवी 23 द्वारा थाना कोहेफिजा लेकर आए और लाकर डे अधिकारी के सुपुर्द किया गया

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, योगी, रमन समेत इन 40 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

BJP released the list

 

रायपुर| छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारकों का अभियान तेज हो गया है। पहले चरण में बस्तर और दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीट में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत आठ केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामेश्वर तेली, बाबूलाल मरांडी, रविशंकर प्रसाद, रघुवर दास, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अरुण साव, वीरेंद्र कुमार खातिक, सरोज पांडेय, अजय जामवाल, नितिन नबीन, पवन साय, नारायण चंदेल, संतोष पांडेय, गुहाराम अजगले, गुरु बाल दास साहब, नित्यानंद राय, बृजमोहन अग्रवाल, मनोज तिवारी, रविकिशन, केशव प्रसाद मौर्य, रामसेवक पैकरा, लता उसेंडी, चुन्नूलाल साहू, चंदूलाल साहू, सतपाल महाराज, बिश्वेर टुडू,देवेंद्र फडणवीस और बंदी संजय कुमार शामिल हैं।

गृह मंत्री शाह ने ली दूसरी सभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बस्तर संभाग में दो रैलियों को संबोधित की। यहां नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद शाह की राज्य की यह दूसरी सभा होगी। इससे पहले शाह ने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। राज्य में दो चरणों में 7 नवंबर (20 सीटें) और 17 नवंबर (70 सीटें) को मतदान होगा।

मोदी की तीन और नड्डा की होगी छह सभाएं

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों के चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी की तीन बड़ी सभाओं को संबोधित कर सकते हैं। इसके पहले मोदी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और बस्तर में सभा को संबोधित कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सरगुजा और राजनांदगांव इलाके में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की छह सभाएं छत्तीसगढ़ में करने की तैयारी है। इसके अलावा सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी की रायपुर, भिलाई, सरगुजा में सभा हो सकती है।

स्टार प्रचारकों की प्रस्तावित सभा

20 अक्टूबर : पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की नारायणपुर में जनसभा होगी।20 अक्टूबर : केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की दंतेवाड़ा में जनसभा होगी।23 और 24 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरगुजा संभाग में सभाएं होंगी।25 और 26 अक्टूबर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जनसभा होगी।
28 अक्टूबर : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा होगी, स्थल अभी चयनित नहीं है।
4 और 5 नवंबर : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बस्तर और राजनांदगांव में सभा होगी।

Huzur Vidhan sabha latest : जनता मेरी भगवान है, पुनः सेवा का अवसर पाने आया हूँ। – रामेश्वर शर्मा

 

जनसम्पर्क के दौरान रोजाना हजारों नागरिकों से मिल रहे रामेश्वर शर्मा, सघन जनसम्पर्क जारी

भोपाल। हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का सघन जनसम्पर्क लगातार जारी है। विधायक रामेश्वर शर्मा ताबड़तोड़ तरीके से रोजाना हजारों लोगों से मिलकर आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। बुधवार को कोलार के वार्ड – 80 और 81 में 76 स्थानों पर जनसंपर्क कर हजारों लोगों से भेंट करने के बाद गुरुवार को उन्होंने कोलार के ही वार्ड 82 और 83 में जनसंपर्क किया।

Rameshwar sharma news

यह जनसंपर्क वार्ड 83 के फाइन फेस – 1,2,3 से शुरू होकर बांसखेड़ी, सनखेड़ी, अब्बास नगर, ओम नगर, गिरधर परिसर होते हुए वार्ड 82 स्थित विशाल मेगामार्ट पर पूरा हुआ। इस दौरान रामेश्वर शर्मा के साथ बड़ी संख्या में जनता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी साथ रहे। विधायक रामेश्वर शर्मा के संपर्क अभियान को खासा जनसमर्थन मिल रहा है। स्थान-स्थान पर जनता फूल बरसा कर उनका स्वागत कर रही है। कई स्थानों पर जनता ने बुलडोज़र से फूल बरसा कर उनका स्वागत किया।

Fine avenue kolar road

जनसंपर्क के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने केन्द्र में माननीय मोदी जी और राज्य में माननीय शिवराज जी के नेतृत्व में जो जनकल्याणकारी प्रयास किए उनका सकारात्मक प्रभाव ही है कि आज प्रदेश भर में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा के विकास के विजन और जनहित के इंटेंशन के चलते आज प्रदेश चहुंदिश प्रगति कर रहा है। नागरिक प्रगति से प्रादेशिक उन्नति की पटकथा लिखी जा रही है। इसलिए आज हर नागरिक भाजपा को अपनी पहली पसंदूबना रहा है। भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के बीच सेवक बनकर जाता है। इसलिए जनता भी उनको आदर और सम्मान देती है। मेरे अपने कार्यकाल में जनता के हित के कार्यों के परिणामस्वरूप ही आज हर क्षेत्र की जनता मेरा आत्मीयता से अभिनंदन कर रही है। मैं तो इनका सेवक हूँ, यही मेरे भगवान है। इसलिए इन्हीं से पुनः सेवा का अधिकार मांगने क्षेत्र में जा रहा हूँ।

ये रहे उपस्थित

जनसंपर्क के दौरान एमआईसी सदस्य रवींद्र यति, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष मनोहर मीना, पार्षद ज्योति मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शुक्रवार यहां रहेगा जनसंपर्क

आज विधायक रामेश्वर शर्मा का जनसंपर्क बिलखिरिया मंडल के पिपलिया बाजखां से प्रारंभ होकर वार्ड – 85 के विभिन्न क्षेत्रों में जाएगा। जहां श्री शर्मा जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ जन-जन से संपर्क करेंगे। शुक्रवार का यह जनसंपर्क प्रातः 08 बजे प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, 250 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

Indian stock market

 

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है. खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार लाल निशान में सुबह खुला था. दिन में बाजार ने रिकवरी भी निचले लेवल से की. लेकिन बाजार के बंद होने के पहले फिर से मुनाफावसूली लौट आई और आज के ट्रेड खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 248 अंकों की गिरावट के साथ 65,629 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ 19,624 अंकों पर बंद हुआ है.

सेक्टर का हाल

आज के कारोबार में बैंकिंग, आईटी, फार्मा, मेटल्स, रियल एस्टेट, एनर्जी, इंफ्रा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए. जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए. आज के ट्रेड में मिड कैप शेयरों में गिरावट रही तो स्मॉल कैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 शेयर तेजी के साथ और 22 गिरकर क्लोज हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 17 शेयर तेजी के साथ और 33 गिरकर बंद हुए.

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE MidCap 32,210.38 32,246.35 31,938.89 -0.08%
BSE Sensex 65,629.24 65,869.65 65,343.50 -0.38%
BSE SmallCap 38,490.14 38,552.75 38,247.77 0.07%
India VIX 10.90 11.2125 10.05 -0.62%
NIFTY Midcap 100 40,332.60 40,375.60 40,001.00 -0.09%
NIFTY Smallcap 100 13,030.60 13,055.00 12,922.15 0.15%
NIfty smallcap 50 6,031.00 6,045.50 5,969.95 0.06%
Nifty 100 19,562.30 19,613.75 19,449.35 -0.25%
Nifty 200 10,495.55 10,519.95 10,431.45 -0.23%
Nifty 50 19,624.70 19,681.80 19,512.35 -0.24%

निवेशकों को नुकसान

आज भी बाजार में गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 320.91 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले ट्रेडिंग सत्र में 321.39 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था. यानि आज के ट्रेड में निवेशकों को 48,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

शेयरों की चाल पर नजर डालें तो बजाज ऑटो 6.72 फीसदी, नेस्ले 3.74 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 3.57 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.90 फीसदी, सिप्ला 1.05 फीसदी, ग्रासिम 1.02 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि विप्रो 2.98 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.26 फीसदी, यूपीएल 1.13 फीसदी, हिंडाल्को 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...