पूजा-पाठ में बेहद खास होते हैं नारियल और सुपारी, माने जाते हैं भगवान का रूप

Coconut and betel nut are very special

 

नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। साथ ही नवरात्रि में व्रत भी रखा जाता है। नारियल और सुपारी का उपयोग भी मुख्य रूप से नवरात्रि पूजा में किया जाता है। बता दें कि पूजा-पाठ में सुपारी और नारियल का बहुत महत्व होता है। नवरात्रि पूजा के दौरान कई चीजों का उपयोग किया जाता है। पूजा की सभी सामग्रियों का अलग-अलग महत्व होता है। वहीं, पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। पूजा में नारियल देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि दोनों चीजों का उपयोग नवरात्रि पूजा में किया जाए, तो पूजा बिना किसी बाधा के पूरी होती है।

नवरात्रि में सुपारी का महत्व

ऐसा माना जाता है कि पूजा समाप्त होने के बाद अगर कोई पूजा की सुपारी अपने पास रखता है, तो यह लाभकारी होता हैं। इस सुपारी को अपने पास रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। नवरात्रि पूजा में सुपारी पर जनेऊ लपेटकर प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद इस सुपारी को धन के स्थान पर रखें। ऐसे करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

नवरात्रि में नारियल का महत्व

नवरात्रि पूजा में एकाक्षी नारियल का प्रयोग शुभ माना जाता है। यह नारियल एक छिद्र वाला होता है। इसे श्रीफल भी कहा जाता है। जिस घर में नारियल की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है उस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सामने एकाक्षी नारियल रखकर उसकी पूजा करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।

बाटला हाउस एनकाउंटर में हत्या के आरोपित की सजा बदलकर की उम्रकैद, निचली अदालत ने दी थी फांसी

Batla House encounter murder

 

दिल्ली। दिल्ली का चर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर में हत्या के आरोपी आरिज खान की फांसी को उम्रकैद में बदल दिया है। आरिज खान पर दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या का आरोप है। निचली अदालत ने मार्च 2021 में बाटला हाउस एनकाउंटर में आरिज खान को मोहन चंद शर्मा की हत्या का दोषी माना था। निचली अदालत ने आतंकी को फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बदलकर उम्रकैद कर दिया है।

सीएम शिवराज सिंह ने सरताज सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास में अनेक उल्लेखनीय योगदान दिए

paid tribute to Sartaj Singh

 

 

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे BJP के सीनियर लीडर सरताज सिंह का निधन हो गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश में मंत्री रहे सरताज सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा- पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेरी सरकार में भी मंत्री रहे श्रद्धेय सरताज सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने PWD विभाग के माध्यम से प्रदेश के विकास में अनेक उल्लेखनीय योगदान दिये, मैं ऐसे कर्मठ, समाजसेवी और लोकप्रिय जननेता आदरणीय सरताज सिंह जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

सरताज सिंह के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन व्यथित है। भगवान से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश में मंत्री रहे सरताज का आज सुबह देहांत हो गया। उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली। उनका पिछले कुछ समय से बीमारी के चलते उपचार चल रहा था। स्वर्गीय सिंह पांच बार सांसद और दो बार मध्यप्रदेश में विधायक रह चुके हैं। वे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रहे थे। इसके बाद वे मध्यप्रदेश में भी 2009 से 2016 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार में मंत्री रहे। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ सीतासरण शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था।

रोजगार निर्माण नयी ऊंचाइयों पर, कौशल विकास से युवाओं को वैश्विक अवसर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Employment generation at new heights

 

दिल्ली, 12 अक्टूबर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत में रोजगार के नए अवसरों का निर्माण इस समय नयी ऊंचाइयों को छू रहा है ओर बेरोजगारी दर छह वर्ष के न्यूनतम स्तर पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार कौशल विकास को बढ़ा देश कर हमारे युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने में लगी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था का जैसे-जैसे विस्तार हो रहा है, आप जैसे युवाओं के लिए नई संभावनाएं बनती जा रही हैं। अभी हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आया है कि भारत में रोजगार निर्माण एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है। भारत में बेरोजगारी दर अपने छह साल के सबसे निचले स्तर पर है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौशल दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, दोनों में ही बेरोजगारी तेजी से कम हो रही है। जिसका मतलब है कि विकास का लाभ गांव और शहर, दोनों ही जगहों पर बराबर पहुंच रहा है। दोनों ही जगहों पर नए अवसर भी समान रूप से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे में सामने आया है कि भारत की श्रमिक आबादी में महिलाओं की भागीदारी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण की योजनाओं और अभियानों का प्रभाव बताया है। कौशल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कौशल विकास से जुड़े संस्थानों का यह साझा समारोह था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सराहनीय पहल बताया और कहा कि यह आज के भारत की प्राथमिकताओं को भी दर्शाता है। उन्होंने इस आयोजन में देश भर से जुड़े युवाओं को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का हवाला देते हुए कहा कि भारत आने वाले वर्षों में विश्व की सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा विश्वास है कि भारत अगले तीन-चार साल में दुनिया की पहली तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। जिससे आपके लिए (युवाओं के लिए) नए अवसर बनेंगे, आपको रोजगार-स्वरोजगार के और ज्यादा मौके मिलेंगे।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी देश के प्राकृतिक संसाधनों और सामर्थ्य को उपयोग में लाने के लिए जिस एक महत्वपूर्ण शक्ति की जरूरत होती है, वो है युवा शक्ति। और यह युवाशक्ति जितनी सशक्त होती है, उतना ही देश का विकास होता है, देश के संसाधनों के साथ न्याय होता है। उन्होंने कहा कि आज भारत इसी सोच के साथ अपनी युवाशक्ति को सशक्त कर रहा है, पूरे परिस्थितिकी तंत्र में अभूतपूर्व सुधार कर रहा है। और इसमें भी देश की अप्रोच दोतरफा है। हम अपने युवाओं को कौशल और शिक्षा के माध्यम से नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार कर रहे हैं और सरकार करीब चार दशक बाद नई शिक्षा नीति लेकर आयी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार काम देने वाले और परंपरागत क्षेत्रों को बढ़ावा दे रही है। आज भारत विभिन्न उद्योगों में निर्यात और विनिर्माण के नए रिकॉर्ड बना रहा है। साथ ही, भारत, स्पेस, स्टार्टअप्स, ड्रोन, एनिमेशन, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, जैसे कई क्षेत्रों में आप जैसे युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नए अवसर भी तैयार कर रहा है। आज पूरी दुनिया मान रही है कि ये सदी भारत की सदी होने वाली है। और इसके पीछे भी बहुत बड़ी वजह भारत की युवा आबादी ही है। पूरी दुनिया स्किल्ड युवाओं के लिए भारत की तरफ देख रही है। हाल में जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक कौशल मानचित्रण (ग्लोबल स्किल मैपिंग) को लेकर भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है। इससे देश के युवाओं के लिए आने वाले समय में और बेहतर अवसर बनेंगे। श्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में स्किल (कौशल विकास) पर उतना ध्यान नहीं दिया गया था। हमारी सरकार ने इसके लिए अलग से मंत्रालय बनाया, अलग से बजट दिया। भारत में कौशल विकास का दायरा लगातार बढ़ रहा है। हम सिर्फ मैकेनिक, इंजीनियर, टेक्नॉलॉजी, या कोई दूसरी सर्विस, इतने तक ही सीमित नहीं है। अब जैसे महिलाओं से जुड़े सेल्फ हेल्प ग्रुप्स हैं। अब ड्रोन टेक्नॉलॉजी के लिए महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को तैयार किया जा रहा है। पीएम विश्वकर्मा योजना से इनके इस परंपरागत कौशल को आधुनिक टेक्नॉलॉजी और टूल्स से जोड़ा जा रहा है।

यूपी- एमपी बार्डर पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने 4.67 क्विंटल चांदी पकड़ी

Police caught 4.67 quintals of silver

 

सागर/ मालथौन। यूपी एमपी बार्डर पर मालथौन पुलिस ने चार क्विंटल 67 किग्रा के लगभग चांदी एक कार से पकड़ी हैं। इसकी कीमत ढाई करोड़ के करीब है। चांदी व्यापारी आगरा से आंध्रप्रदेश तेलांगना सप्लाई के लिए ले रहा था। चेकिंग के दौरान अटा बार्डर अटा से पकड़ाई गई हैं। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण नेशनल हाइवे 44 यूपी एमपी बार्डर पर चेकिंग लगाई गई हैं।

बुधवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने इको स्पोर्ट कार से साढ़े चार क्विटल से ज्यादा मात्रा में चांदी के पायल, बैसलेट और चैन बारमद की हैं। मौके पर पुलिस ने चांदी सप्लायर को भी पकड़ा है, जिसने मौके पर जरूरी कागजात दिखाते हुए बताया कि आगरा से आंध्रप्रदेश तेलंगाना में चांदी का आभूषण सप्लाई के लिए ले जा रहा हूं।

मालथौन पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान बार्डर नाकों पर चैकिंग के एि निर्देश दिए हैं। इसी के तहत अटा बार्डर चैक पोस्ट नाका पर सघनता से चैकिंग के दौरान 11 अक्टूबर को कार क्रमांक क्क 80 एफवाय 2042 कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली।

इस कार में उमेश गोयल पिता स्व. ओमप्रकाश गोयल उम्र 45 साल निवासी 6/11 बारह भाई गली बेलनगंज जिला आगरा (यूपी) व अमित अग्रवाल पिता निर्मल अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी गिरधर कालोनी बल्केश्वर थाना न्यू आगरा जिला आगरा (यूपी) बैठे थे।कार के अंदर से चांदी के पायल, ब्रेसलेट, चेन के आभूषण आदि मिलने पर कांटा से तौल कराने पर चांदी के आभूषण ( पायल, ब्रासलेट, चेन) का कुल वजन 467.666 किलोग्राम निकला।

इसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 3 करोड, 22 लाख, 22 हजार, 187 रुपये का पाया गया है। चांदी एवं कार की पुलिस ने जब्त की। कार उमेश गोयल पिता स्व. ओमप्रकाश गोयल उम्र 45 साल निवासी 6/11 बारह भाई गली बेलनगंज जिला आगरा (यूपी) के नाम से है। आभूषणों को दोनों व्यक्ति उमेश गोयल, अमित अग्रवाल आगरा (यूपी) से हैदराबाद (तेलंगाना) एवं विजयबाडा (आन्ध्रप्रदेश) ले जा रहे थे।

चांदी एवं कार की जप्ती कार्यवाही में निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सउनि सरबर खांन, प्रआर राजेश सिंह ठाकुर, प्रआर. प्रेमनारायण, प्रआर देवनारायण, आरक्षक सचिन यादव, आरक्षक जयसिंह, आरक्षक रोहित, आरक्षक राजेश, आरक्षक विक्रम, आरक्षक जितेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा। वहीं पुलिस कहना है सत्यापित के लिए आयकर अन्वेषण एवं जीएसटी अधिकारी को बुलाया गया है।

वह आगे की जांच करेंगे। आगरा निवासी व्यापारी उमेश गोयल ने बताया कि आगरा का निवासी हूं। ओम इंटर प्राइजेज के नाम से फर्म है। सिल्वर मैन्युफैक्चरिंग का काम हैं। आगरा से आंध्र प्रदेश तेलंगाना माल सप्लाई के लिए जा रहा था। बार्डर पर पुलिस द्वारा चैंकिग की गई। इसके हमने माल के पक्के बिल प्रस्तुत किए। पायल ,बैसलेट और चैन हैं 4 क्विंटल 68 किलो, जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ है।

प्रियंका वाड्रा की घोषणा- एमपी में सरकार बनी तो 11वीं-12वीं के छात्रों को मिलेंगे 1500 रुपये महीना

Priyanka Vadra's announcement

 

मंडला। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गई हैं, यहां सबसे ज्यादा अत्याचार है। जय जोहार जय सेवा जय रानी दुर्गावती हर हर नर्मदे, इन उद्बोधन के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जल जंगल जमीन के आप अधिकारी हैं। यह अधिकार आपको मिलना चाहिए। उनके अधिकारी हमारे आदिवासी भाई बहन हैं। हमारी संस्कृति का विकास कैसे होगा? हमारी संस्कृति आगे कैसे बढ़ेगी? हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे की जाएगी? यह आपको सोचना है। मैं आपसे वोट नहीं आपकी जागरूकता मांगती हूं जिस दिन आप लोग जागरुक हो जाएंगे आप सही गलत का सही निर्णय कर पाएंगे

प्रियंका गांधी ने सभा से घोषणा की

100 यूनिट बिजली माफ होगी।
200 बिजली यूनिट हाफ होगी होगी।
₹500 में रसोई सिलेंडर मिलेगा।
पुरानी पेंशन लागू होगी।
जातीय जनगणना की जाएगी ताकि आगे आपको जाकर न्याय मिले वह मध्य प्रदेश में करेंगे।
जहां 50% से अधिक आदिवासी आबादी है वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा।
शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि समान की जाएगी।
बच्चों की पहली से 12वीं तक की शिक्षा निशुल्क होगी। योजना का नाम है पढ़ो और पढ़ाओ योजना।
कक्षा पहले से आठवीं तक के बच्चों को प्रति माह ₹500।
नवी से दसवीं तक प्रतिमाह ₹1000।
दसवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रतिमाह ₹1500 प्रति माह मिलेंगे पढ़ो पढ़ाओ योजना में।

कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा शुरू किया

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पंचायत को ताकतवर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मनरेगा शुरू किया। पलायन रोकने के लिए मनरेगा शुरू किया ताकि ग्राम के बेरोजगारों को मनरेगा के जरिए रोजगार मिले। भाजपा ने मनरेगा के कार्य बंद करवा दिए। मनरेगा को पैसा भिजवाना बंद कर दिया। मनरेगा के कई काम रोक दिए गए और हमारे गांव के आदिवासी ग्रामीण बेरोजगार हो गए और घर परिवार छोड़कर पलायन करने को विवश हुए।

तेंदूपत्ता बोनस में भी भ्रष्टाचार किया गया

महिलाएं दिन-रात सूरज में तपते हुए पत्ता पत्ता बीन कर घर लाती हैंं, लेकिन उसके भुगतान में भी भ्रष्टाचार किया।यहां तो धान का बोनस भी नहीं दिया। तेंदूपत्ता पर बोनस देने का काम इंदिरा माता ने शुरू किया था। आज भाजपा आपको चप्पल दे रही है, छाते दे रही है, जूते दे रही है, लेकिन आपको आपका हक बोनस नहीं दे रही है।

ऐसे लूट लिए, साढ़े 18 साल काम नहीं किया

कांग्रेस की सोच आपकी संस्कृति, आपका सम्मान बढ़ाने की। भाजपा की सोच भ्रष्टाचार बढ़ाएंगे, ऐसे लूट लिए। चुनाव आने का समय आया तो चुनाव आने के पहले घोषणा करने शुरू कर दी। साढ़े 18 साल कुछ नहीं किया। बोलें-मैं पूछना चाहती हूं कि साढ़े 18 साल यह सब काम क्यों नहीं किया? मैं यह आपसे कहना चाहती हूं कि आप भी पूछे कि आप उन्होंने साढे़ 18 साल काम क्यों नहीं किया?

सरकार आएगी तो तेंदूपत का प्रती बोरा ₹4000 बोनस आपको दिया जाएगा

चुनाव के पहले घोषणा कर रहे हैं। जूते चप्पल खरीदते थोक में हैं आपको एक-एक जोड़ा पकड़ा देते हैं। वे सोचते हैं कि यह सब पकड़ा देंगे और आपको बोनस नहीं देना होगा। छत्तीसगढ़ में 67 वन उपज के लिए सही दाम मिल रहा है। यहां तो धान और तेंदू पत्ता का बोनस नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है इसलिए आपको यह बातें बता रही हो कि मध्य प्रदेश मैं कहती हूं सरकार आएगी तो तेंदूपत का प्रती बोरा ₹4000 बोनस आपको दिया जाएगा। व्यापम घोटाले हो गए कितने लोग मर गए कोई जांच पड़ताल नहीं हुई। महाकाल में घोटाला हो गया नर्मदा नगरी में घोटाला हो गया।

10 साल हो गए अभी तक मंडला जबलपुर की सड़क नहीं बनी, महंगाई बढ़ गई

10 साल हो गए अभी तक मंडला जबलपुर की सड़क नहीं बन पाई। सड़क बनाने वाले परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को यहां आकर माफी मांगनी पड़ती है ऐसी सरकार चल रही है। महंगाई को कम करने का काम किया इन्होंने क्या। छोटे दुकानदारों से पूछो 18 साल में क्या उनका व्यापार बढ़ा? हर चीज पर जीएसटी ले रहें। दवा पर जीएसटी ले रहे। हर सामग्री पर जीएसटी ले रहे। एक तरफ रोजगार बंद दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और महंगाई इतनी बढ़ गई है आप गुजारा कैसे करते हैं।

आप सोचिए क्या यह सही है जो आपके साथ हो रहा है

हमारी पार्टी के जितने भी नेता हैं जितने भी पार्टी के लोग या किसी और पार्टी के लोग हों आपने उन्हें बनाया है। हर विभाग में पद खाली है लेकिन युवा बेरोजगार बेरोजगार है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक नहीं है लेकिन भरती नहीं हो रही चिकित्सको की।

चौगान की मढ़‍िया में पूजा करेंगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय कपूर ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा मंडला के रामनगर क्षेत्र के चौगान की मढ़‍िया में पूजा करेंगी। आमसभा को संबोधित करने के बाद वे दिल्ली के लिए वापस प्रस्थान करेंगी।

रामनगर गोंडकालीन ऐतिहासिक राजधानी है यही कारण कि जन आक्रोश सभा का निर्णय लिया

रामनगर में सभा स्थल का चयन किए जाने के कारणों के बारे में बताते हुए संजय कपूर ने बताया कि रामनगर गोंडकालीन ऐतिहासिक राजधानी है और यह सभा भी ऐतिहासिक होने जा रही है। यही कारण है कि जिले के सबसे महत्वपूर्ण स्थान से उन्होंने जन आक्रोश सभा को संबोधित करने का निर्णय लिया है।

सभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक तरुण भनोट, पूर्व मंत्री, विधायक व सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम, अरुण पचौरी समेत संगठन के मंत्री व पदाधिकारी मौजूद हैं।

बैरिकेट्स में पुलिसकर्मी पहरा देते रहे

रामनगर में आयोजन स्थल के नज़दीक नर्मदा पुल से पहले लगे बैरिकेट्स में पुलिसकर्मी पहरा देते रहे। आयोजन स्थल से लगभग 1 किलोमीटर पहले अभिवादन के लिए यूथ कांग्रेस की टीम खड़ी। आयोजन स्थल पर भीड़ उमड़ने लगी। सभा स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं।

पांच विधानसभाओं को साधने की कोशिश

मंडला जिले की तीनों विधानसभाएं मंडला, निवास और बिछिया आदिवासी बहुल हैं। इसके अलावा डिंडौरी जिले की डिंडौरी और शाहपुरा विधानसभा भी आदिवासी बहुल हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को मंडला और डिंडौरी जिले में अच्छी सफलता मिली और डिंडौरी की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हुआ।

यही कारण है कि प्रियंका वाड्रा के रामनगर दौरे को महत्वपूर्ण

मंडला जिले की तीन विधानसभा में से दो पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया। इस तरह मंडला-डिंडौरी जिले की पांच विधानसभा में से चार विधानसभाओं में कांग्रेस ने जीत हासिल की। यही कारण है कि प्रियंका वाड्रा के रामनगर दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह सभा मंडला-डिंडौरी जिले की पांचों विधानसभाओं को साधने के उद्देश्य से हो रही है।

आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सक्रिय हुई एफएसटी व पुलिस की टीम

Conduct came into force

 

एक दिन में एक करोड़ 81 लाख 97 हजार 930 रुपये आंकी गई कीमत

भोपाल | मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर प्रदेश में 9 अक्टूबर से आचार संहिता पूरी तरह प्रभावशील हो गई है। आचार संहिता के लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिलों में गठित उड़नदस्ता दल (एफएसटी) एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। संयुक्त टीम ने नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ सहित अमूल्य धातु पर बड़ी कार्रवाई कर जब्ती बनाई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 81 लाख 97 हजार 930 रुपये है।

संयुक्त टीम ने एक दिन में रुपये 14 लाख 90 हजार 320 मात्र नगद जब्त किए है। रुपये 13 लाख 50 हजार 405 मात्र की 5915.69 लीटर अवैध शराब, रुपये 22 लाख 68 हजार 910 मात्र के मादक पदार्थ, रुपये 85 लाख मात्र की अमूल्य धातु, रुपये 1 लाख 37 हजार 600 मात्र कीमत की विभिन्न सामग्रियां जब्त की गई है।

आबकारी विभाग ने प्रदेश भर में अवैध शराब व महुआ लहान की जब्ती संबंधी बड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने रुपये 10 लाख 67 हजार 495 मात्र की कीमत की 3999 लीटर अवैध शराब और रुपये 33 लाख 83 हजार 200 मात्र के महुआ लहान पर भी कार्रवाई की है।

Stock Market Live: Plaza Wires IPO स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री

Stock Market Live

Plaza Wires IPO: स्टॉक मार्केट में एक और कंपनी लिस्ट हो चुकी है. इसने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. यह एक वायर कंपनी है, जिसने गुरुवार को बीएसई पर 55.56 प्रतिशत प्रीमियम के साथ धमाकेदार एंट्री ली. निवेशकों का निवेश एक ही दिन में 56 फीसदी के करीब बढ़ी है.

प्लाजा वायर्स का आईपीओ बीएसई पर 54 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले 84 फीसदी पर कारोबार करना शुरू किया. वहीं एनएसई पर यह स्टॉक 40.74 फीसदी ​प्रीमियम 74 रुपये पर लिस्ट हुआ है. इस आईपीओ को रिकॉर्ड सब्सक्राइब भी किया गया था.

किसने कितना किया सब्सक्राइब

29 सितंबर को खुले इस आईपीओ को 161 गुना 5 अक्टूबर तक सब्सक्राइब किया गया था. प्लाजा वायर्स को रिटेल निवेशकों ने 374.81 गुना सब्सक्राइब किया था, जबकि संस्थागत निवेशकों ने 42.84 गुना सब्सक्राइब किया और सबसे ज्यादा 388.09 गुना बोली लगाई थी.

इंदौर की सीएचएल हास्पिटल के कार्डियक आइसीयू में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Fire breaks out in

 

इंदौर । एलआइजी चौराहे के पास सीएचएल हास्पिटल की पहली मंजिल पर बने कार्डियक आइसीयू में बुधवार रात करीब रात 9.30 बजे आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। मरीज और स्वजन घबरा गए। वार्ड में धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में मुश्किल आने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट करना शुरू कर दिया। कुछ घबराए मरीजों के स्वजन मरीजों को लेकर अस्पताल छोड़ने की तैयारी करने लगे। घटना के समय उस कक्ष में पांच और पहली मंजिल पर 35 मरीज भर्ती थे। शार्ट-सर्किट से आग लगना बताया गया है।

माफिया अतीक अहमद के बेटे बाल गृह में मांगते थे चिकन-मटन, छूटे तो हुआ खुलासा

Mafia Atiq Ahmed's

 

प्रयागराज। अतीक अहमद के मर्डर के बाद उसके दो बेटे बाल गृह से बाहर आ गए। बाल गृह से छूटने के बाद हटवा गांव में बुआ परवीन अहमद कुरैशी के घर पहुंचे। अतीक के दोनों बेटों से मिल रहे लोगों पर एसटीएफ नजर रख रही है। माना जा रहा है कि शाइस्ता परवीन अपने बच्चों से मिलने आ सकती है। ऐसे में महिलाओं पर खास नजर रखी जा रही है। घर पर दो सिपाही तैनात किए गए हैं।

बाल गृह में मांगते थे चिकन-मटन

अतीक अहमद के बेटे बाल गृह में नॉन-वेज खाना मांगते थे। वहां शाकाहारी भोजन दिया जाता है। वे खाने में मटन, कबाब या चिकन मांगते थे। उनकी डिमांड को माना नहीं जाता है। उन्होंने कई बार फोन की भी मांग की। बता दें उमेश पाल हत्याकांड के बाद दो मार्च के अतीक अहमद के दो छोटे बेटे बाल गृह में थे। दोनों नाबालिक लड़कों को राजरूपपुर के बाल गृह भेजा गया था।

शाहीन अहमद की याकिका पर SC का आदेश

अतीक की बहन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बाल कल्याण समिति को दोनों बेटों को लेने का आदेश दिया था। मंगलवार को सुनवाई से पहले सोमवार शाम को माफिटा के बच्चों को बुआ के सुपुर्द किया गया।

बुआ के घर के अलावा कहीं नहीं गए

पुलिस सुरक्षा के बीच 18 वर्षीय एहजम और उसके छोटे भाई को बुआ के घर ले जाया गया। दोनों अपने पिता और चाचा के कब्र पर भी गए थे। हालांकि एसपीपी वरुण कुमार ने इसे गलत बताया। अतिक के बेटे बुआ के घर पहुंचे तो रिश्तेदारों से मिलने के अलावा बाकी वक्त सोते रहे। पूरामुफ्ती थाना अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को बाल गृह से दोनों को हटवा लाया गया। तब से बुआ के घर पर है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...