शारदीय नवरात्र में नौ दिन शयन नहीं करेंगी माता हरसिद्धि

Mata Harsiddhi will not sleep

 

उज्जैन। देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे घटस्थापना होगी। इसके साथ नौ दिवसीय देव आराधना का पर्व शुरू हो जाएगा। प्रतिदिन अभिषेक पूजन के बाद माता का नितनया शृंगार होगा। देवी की प्रसन्नता के लिए विशेष पाठ व जप किए जाएंगे। खास बात यह है कि नवरात्र के नौ दिन माता हरसिद्धि शयन नहीं करती हैं। इसलिए मंदिर में शयन आरती नहीं होती है।

माता सती की दाहिने हाथ की कोहनी यहां गिरी थी

पुजारी लाल गिरी ने बताया दक्ष प्रजापति के यहां हवन कुंड में माता सती द्वारा अग्निदाह करने के बाद जब भोलेनाथ माता सती की देह को लेकर चले, जहां जहां देवी सती के अंग गिरे वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई। उज्जैन के शक्तिपीठ हरसिद्धि में माता सती के दाहिने हाथ की कोहनी गिरी थी। यहां माता हरसिद्धि श्रीयंत्र पर विराजित हैं। माता हरसिद्धि हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाली हैं, इसलिए इन्हें हरसिद्धि कहा गया है।

माता हरसिद्धि की नौ दिन आरती नहीं की जाती

हरसिद्धि मंदिर में देवी की शुद्ध सात्विक शाक्त पूजा होती है। नवरात्र के नौ दिन माता को अनार के दाने, शहद आदि का विशेष भोग लगाया जाता है। नवरात्र की पूर्ण आहुति पर माता को अदरक का भोग लगता है। नवरात्र के नौ दिन माता शयन नहीं करती हैं, इसलिए शयन आरती नहीं की जाती है। 15 को मंगला आरती से शुरू होगा विशेष क्रम 15 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। सुबह 5 बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद सुबह 9 से 10.30 बजे तक घटस्थापना की जाएगी। इसमें माता का अभिषेक पूजन व श्रृंगार के बाद ज्वारे बोए जाएंगे।

सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन

15 से 23 अक्टूबर तक सुबह 6 से रात 11 बजे तक भक्तों को माता के दर्शन होंगे। रात में भक्तों का प्रवेश बंद होगा, इसके बाद माता के अभिषेक पूजन व पाठ का क्रम शुरू हो जाएगा। 22 अक्टूबर को महाअष्टमी पर दोपहर 12 बजे शासकीय पूजा होगी। इसके बाद रात 8 बजे से हवन होगा, जो रात 12 बजे तक चलेगा। 23 अक्टूबर को रात 12 बजे बाड़ी विसर्जन किया जाएगा।

24 अक्टूबर को दशहरे पर माता को खीर, हलवे आदि का विशेष भोग लगाया जाएगा। नवरात्र से पहले दीपमालिका की सफाई शारदीय नवरात्र में नौ दिन संध्या आरती में मंदिर परिसर में शाम सात बजे दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी।

महापर्व से पहले लकड़ी के बुरादे से दीपमालिका की सफाई की गई है। सफाई होने के बाद दीपमालिका अपने प्राचीन वैभव से दमकने लगी है। बता दें नवरात्र में सामूहिक दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। प्रतिदिन अधिक से अधिक भक्त दीपमालिका प्रज्वलित करने के लिए राशि जमा करा सकते हैं।

मंडल अध्यक्ष बने प्रियांशु ठाकरे (बाला)

 

भोपाल, बुधवार को कोलार निवासी प्रियांशु ठाकरे (बाला) को उपनगर कोलार में आने वाले भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने जारी नियुक्ति पत्र में बताया की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा भोपाल जिले के अटल बिहारी वाजपेयी (कोलार) मण्डल अध्यक्ष घोषित किया जाता है।

प्रियांशु ठाकरे ने नियुक्ति पत्र मिलते ही हुजूर विधानसभा से वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा से आशीर्वाद लिया।

कलेक्टर ने पाँच कर्मचारियों को कार्य पर उपस्थित न होने पर किया निलंबित

 

भोपाल, कलेक्टर आशीष सिंह ने पाँच कर्मचारी जिनकी ड्यूटी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में लगाई गई थी,उनके कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने पर निलंबित करने के निर्देश दिये। इनमें गोपाल प्रसाद शर्मा शीघ्र लेखक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण,शुभम जाधव सहायक ग्रेड 3 कार्यपालन यंत्री अनुरक्षण भोपाल,अमर यादव भृत्य बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ,मोहनलाल कश्यप भृत्य कार्यालय प्राचार्य पूर्व प्रशिक्षण एवं रमेश वानखेड़े मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय शामिल है।

#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#mpassemblyelection2023

हमास से जारी जंग के बीच इजरायल दूतावास ने कहा, ‘धन्यवाद भारत’, जानिए मामला

Amidst the ongoing

 

इजरायल और हमास के बीच पांचवें दिन भी जंग जारी है। दोनों तरफ अब तक 3000 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं युद्ध का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है।

इजरायल (Israel) का पलटवार जारी है। इजरायल ने गाजा पट्टी से बॉर्डर वाले इलाकों पर कब्जा करने का दावा किया है। शनिवार सुबह हमास ने अचानक इजरायल पर 5000 रॉकेट दागे थे। अब इजरायल जवाबी हमले कर रहा है। उसका कहना है कि वह अब तक 4500 मिसाइलों से हमास के आतंकियों पर हमला कर चुका है।

ओडिशा के 50 विद्यार्थी इजरायल में फंसे

युद्ध के बीच राउरकेला की अर्पिता पंडा समेत ओडिशा के 50 से अधिक विद्यार्थी वहां फंसे हैं। वे विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। इजरायल की सीमा क्षेत्र में युद्ध जारी है, जबकि अन्य क्षेत्र शांत हैं। इसके बाद भी सतर्कता बरती जा रही है एवं उन्हें घरों में ही रहने का निर्देश दिया गया है।

इजरायल दूतावास का मैसेज वायरल

खूनी संघर्ष के बीच इजरायल दूतावास ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, धन्यवाद भारत! आप सब से पिछले 4 दिन में मिले अटूट प्यार और समर्थन से हम अभिभूत हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि हम आप सब को व्यक्तिगत रूप से चाहे जवाब न दे पा रहे हों पर हम आपके स्नेह और समर्थन पूर्ण सब संदेशों को पढ़ रहे हैं। आतंकवाद से इस लड़ाई में हम जरूर जीतेंगे।

इजरायल – हमास युद्ध के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने एक तरह से इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। अब अमेरिका ने इजरायल को हथियार मुहैया करवाना भी शुरू कर दिया है। हथियार लेकर अमेरिका का पहला सैन्य विमान इजरायल पहुंचा।

तुर्की ने इस पर आपत्ति ली है। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने गाजा में संभावित ‘गंभीर नरसंहार’ की आशंका जताते हुए अमेरिका की आलोचना की। इससे पहले अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा था कि अमेरिका अपना एक युद्धपोत इजरायल के करीब तैनात कर रहा है।

हमास ने कैसे किया हमला, अध्ययन कर रही भारतीय सेना

इस बीच, भारतीय सेना इस बात का बारीकी से अध्ययन कर रही है कि हमास के आतंकियों ने इजरायल पर इतना बड़ा हमला कैसे किया और इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां कहां नाकाम रहीं।

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित भारतीय सेना के कमांडरों के सम्मेलन के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।

इस बिग बॉस कंटेस्टेंट ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, 3 दिन के लिए चार्ज किए इतने करोड़

This Bigg Boss

 

टेलीविजन का पॉपुलर शो ‘बिग बाॅस’ जल्द ही अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है। बिग बॉस 17 के प्रीमियर रिलीज हो चुके हैं, जिसे देखने के बाद फैंस में शो को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर इस शो को काफी बज बना हुआ है। ऐसे में पुराने सीजन के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने इस शो के लिए सबसे ज्यादा फीस वसूली है। इतना ही नहीं, इन कंटेस्टेंट को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।

मोटी रकम वसूलने वाली मॉडल

सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में रुबीना दिलैक, सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और तेजस्वी प्रकाश शामिल नहीं हैं। हालांकि, इन कंटेस्टेंट को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया था। दरअसल, जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा फीस ली वह एक फीमेल है, जिसने ‘बिग बॉस 4’ में हिस्सा लिया था। इन्होंने शो में सिर्फ 3 दिन बिताए थे और इसके लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली थी। इस कंटेस्टेंट का नाम पामेला एंडरसन है, जो कि कैनेडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

3 दिन के लिए चार्ज किए 2 करोड़

पामेला एंडरसन एक प्लेबॉय मैगजीन के लिए मॉडलिंग करने के लिए फेमस हैं। इसके साथ ही वे पॉपुलर अमेरिकन टीवी सीरीज बेवाॅच में सी. जे. पारकर का किरदार निभाकर फेमस हुई थीं। एक्ट्रेस ने बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया था, जिसके लिए उन्हें 2 करोड़ मिले थे। इस सीजन के साथ पहली बार सलमान खान ने बिग बॉस बतौर होस्ट ज्वाइन किया था। इसी सीजन के बाद से सलमान इस शो को लगातार होस्ट कर रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही बिग बॉस 17 शुरू होने वाला है, जिसे सलमान खान ही होस्ट करते दिखाई देंगे।

आंखों की रोशनी हो रही है धुंधली तो करें ये योग, मिलेगी राहत

eyesight is getting blurred

 

हमारे शरीर में आंखें हैं, जो हमें प्रकृति की खूबसूरती का अनुभव कराती हैं। इसीलिए आंखों की ठीक तरह से ख्याल रखना चाहिए, नहीं तो नजर कमजोर होने लगती है। आज के समय में लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों की रोशनी पर गहरा असर पड़ा है। दिनभर लैपटाॅप या मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों में दर्द, पानी निकलना, आंखे लाल होना या धुंधला दिखने लगता है। ज्यादा देर पढ़ने या ध्यान केंद्रित करने में सिर दर्द होने का भी एक कारण आंखें ही होती हैं। आंखों की रोशनी कम होने की दिक्कत से बचने के लिए इनका खास ख्याल रखें। इसका खयाल रखने के लिए आपकी मदद योगासन कर सकते हैं।

उष्ट्रासन

इसके अभ्यास से शरीर में लचीलापन, थकान से राहत और आंखों की रोशनी बेहतर बनती है। इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठकर सांस लेते हुए रीढ़ के निचले हिस्से को आगे की तरफ दबाव डालें। इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए। पीठ के पीछे की तरफ मोड़ते हुए झुकें और गर्दन को ढीला छोड़ दें। इस स्थिति में 30 से 60 सेकंड तक बने रहें।

हलासन

आंखों की रोशनी के लिए हलासन का अभ्यास फायदेमंद होता है। इस योग से वजन भी नियंत्रित रहता है। शरीर को मजबूती मिलती है। हलासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए सिर के पीछे ले जाएं। अंगूठे से जमीन को स्पर्श करते हुए हाथों को जमीन पर सीधा रखें और कमर को जमीन पर सटाए रखें। इसी अवस्था में कुछ देर रहें और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में वापस आएं।

चक्रासन

इस योग से कमर मजबूत होती है, आंखों की रोशनी बढ़ती है और वजन नियंत्रित रहता है। पाचन संबंधी विकारों से निजात पाने के लिए भी चक्रासन का अभ्यास लाभकारी है। चक्रासन के अभ्यास के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और एड़ी को जितना हो सके नितंब के पास लाएं। हाथों को उठाकर कानों के किनारे ले जाते हुए हथेलियों को जमीन पर टिकाएं। पैरों के साथ-साथ हथेलियों का उपयोग करके शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। कंधे के समानांतर पैरों को खोलते हुए वजन के बराबर बांटते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचे। इस मुद्रा में 30 सेकंड तक रहें।

नवरात्रि से पहले घर में लाएं ये चीजें, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, बनी रहेगी बरकत

Bring these things in the house before Navratri,

 

शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू होगी। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना करने से वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर लाकर देवी मां की कृपा प्राप्त की जा सकती है। ये चीजें बेहद ही शुभ मानी जाती है। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं, जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर में रखने से हमेशा सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

कलश

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कलश का बहुत महत्व है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। ऐसे में आप नवरात्रि के दौरान अपने घर में मिट्टी, पीतल, सोना या चांदी से बना कलश लेकर आएं। यह बेहद ही शुभ माने जाते हैं।

लाल चंदन की माला

मां दुर्गा को लाल चंदन की माला बहुत प्रिय होती है। लाल चंदन की माला से भक्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करते हैं। इस बार नवरात्रि में लाल चंदन की माला घर जरूर लाएं। लाल चंदन की माला से जाप करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मां दुर्गा मूर्ति

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। कई लोग अपने घरों में देवी मां की मूर्ति स्थापित करते हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति घर ला सकते हैं। इसके अलावा मां दुर्गा के पद चिह्न को भी घर के मंदिर में रखा जा सकता है। इससे भक्तों पर मां की कृपा बनी रहती है।

चुनरी

नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल, गुलाबी या पीले रंग की चुनरी चढ़ाएं। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से घर में खुशहाली बनी रहती है।

चर्चित मोहद कांड के सोलह आरोपित छह साल बाद दोषमुक्त किए गए

Sixteen accused

 

बुरहानपुर। क्षेत्र की शांति व सौहार्द्र बिगाड़ने, विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता पैदा करने और आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में आरोपित बनाए गए सोलह ग्रामीणों को छह साल तीन माह बाद अदालत से न्याय मिला है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी देवेश मिश्रा की अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए सभी सोलह आरोपितों को दोषमुक्त घोषित कर दिया है।

मोहद गांव के सत्रह लोगों को आरोपित बनाया था

इस प्रकरण में शाहपुर थाना पुलिस ने मोहद गांव के सत्रह लोगों को आरोपित बनाया था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान एक आरोपित रुबाब तड़वी की मृत्यु हो चुकी है। न्यायालय का फैसला आने के बाद मंगलवार को दोषमुक्त हुए आरोपितों ने कहा कि उन्हें कानून और न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा था। उनके अधिवक्ता उबैद शेख ने कहा कि उनके पक्षकारों को झूठे प्रकरण में पुलिस द्वारा फंसाया गया था।

गंभीर धारा में प्रकरण दर्ज हुआ था

तत्कालीन थाना प्रभारी ने वर्ग विशेष के लोगों पर अन्य धाराओं के साथ देश द्रोह जैसी गंभीर धारा में प्रकरण दर्ज किया था। जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा था। बाद में मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप पर देश द्रोह की धारा हटाई गई थी, लेकिन अन्य गंभीर धाराएं लगाए जाने के कारण ग्रामीणों को पूरा इंसाफ नहीं मिल पाया था। अब जाकर उन्हें न्याय मिला है।

देश द्रोह का यह मामला 18 जून 2017 का था। इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच आइसीसी चैंपियंश ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया था। गांव के सुभाष कोली, रितेश सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया था कि भारत की टीम के विकेट गिरने पर आरोपित जश्न मना रहे थे। भारत के मैच हारने के बाद उन्होंने गांव में कई जगह न केवल पटाखे फोड़े बल्कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं और शांति भंग होने का खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने 17 अप्रैल 2018 को न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। सवा छह साल बाद नौ अक्टूबर 2023 को फैसला सुनाया गया। प्रकरण की सुनवाई के दौरान घटना के आठों साक्षियों ने बयान बदल दिए थे।

ये आरोपित दोष मुक्त किए गए

शाहपुर थाना पुलिस ने मोहद गांव निवासी इतबार गुलजार, फिरोज जमशेर, बशीर शमशेर, मुकद्दर पुत्र सिकंदर, सज्जाद पुत्र करीम, अनीस पुत्र बाबू, इमाम पुत्र खुदाबख्श, सलमान पुत्र तुराब, शरीफ पुत्र हसन, मेहमूद पुत्र रसीद, इरफान पुत्र मीर खां, रमजान पुत्र हसन, इमरान पुत्र मूसा, सरफराज पुत्र रशीद, रमजान पुत्र सरदार, बशीर पुत्र उस्मान और रूबाब पुत्र नबाव को आरोपित बनाया था। इनमें से रूबाब की मृत्यु हो चुकी है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब 25 नवंबर को होगी वोटिंग

election date changed

 

जयपुर। Rajasthan Election 2023 – राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख बदल गई है। पहले 23 नवंबर को एक चरण में मतदान होता था। अब तारीख बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया है। वोटिंग एक चरण में ही होगी। चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा।

चुनाव की तारीख क्यों बदली गई?

भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था। राजस्थान में मतदान की तारीख 23 नवंबर तय थी, लेकिन इलेक्शन कमीशन को राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने तिथि बदलने को लेकर अपनी बात रखी थी।

कहा गया था कि 23 नवंबर को राज्य में बड़े पैमाने पर विवाह समारोह है। ऐसे में जनता को परेशानी होगी। गाड़ियों की कमी होगी। इसका असर मतदान पर पड़ेगा। इलेक्शन कमीशन ने इस पर विचार किया। मतदान की तारीख को बदलते हुए 23 से 25 नवंबर कर दिया।

नया निकॉन जेड एफ कैमरा लाँच,कीमत 176995 रुपये

New Nikon Z F

 

दिल्ली, 11 अक्टूबर | इमेजिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी निकॉन कॉरपोरेशन की भारतीय इकाई निकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल निकॉन जेड एफ को लॉन्च किया जिसकी कीमत 176995 रुपये है। कंपनी के प्रबंध निदेशक सज्जन कुमार ने आज यहां इसको लाँच करते हुये कहा कि इस हाइब्रिड कैमरा की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने अपने मिररलेस कैमरा लाइन-अप को और मजबूत बनाया है। यह कैमरा फोटोग्राफी के साथ-साथ वीडियोग्राफी आर्ट को भी नई पहचान देगा।

इमेजिंग की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार निकॉन जेड एफ में फुल-फ्रेम सेंसर और एक्सपीड 7 इमेज-प्रोसेसिंग इंजन का प्रयोग किया गया है। साथ ही इसमें कुछ ऐसी खूबियां भी हैं, जो इसे निकॉन के मिररलेस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स निकॉन जेड 9 और जेड 8 की बराबरी पर खड़ा करती हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...