करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 08 की अनाउंसमेंट की

announces Koffee with Karan season 08

 

मुंबई, 04 अक्टूबर | बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपने फेमस चैट शो कॉफी विद करण के नए सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कॉफी विद करण सीजन 08 की अनाउंसमेंट की।वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, पता चला, मेरी अपनी अंतरात्मा भी मुझे ट्रोल करना चाहती है। लेकिन वह क्या सोचता है, इस पर ध्यान न दें, मैं अभी भी सीजन 8 बना रहा हूं।

करण वीडियो में अपनी अंतरात्मा से बात करे रहे हैं। करण की अंतरात्मा उन्हें उन सब बातों के लिए ट्रोल करती है जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जाता है। आत्मा कहती है की पिछला सीजन काफी ठंडा था। इसी के साथ बता रहा है की शो में बदलाव लाने की जरूरत है। फिर करण कहते है की वह इस नए सीजन में शादीशुदा कपल्स को बुलाएंगे या फिर इस बार क्रिकेटर्स को शो में इनवाइट करेंगे। कॉफी विद करण का नया सीजन 26 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा।

37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिये गोवा तैयार

37th National Games

 

गोवा 04 अक्टूबर| आगामी 25 अक्टूबर से नौ नवंबर के बीच प्रस्तावित 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने के लिये गोवा खेल प्राधिकरण ने कमर कस ली है। खेल महाकुंभ मेंमल्लखंब, कलारीपयट्टू, गतका समेत 43 खेल विधाएं शामिल हैं जिनमें आठ हजार से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति (एनजीओसी) और गोवा खेल प्राधिकरण इस भव्य प्रदर्शन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तैयारी के तहत तीन हजार से अधिक नवनियुक्त स्वयंसेवक गोवा प्रीमियर स्पोर्टिंग इवेंट में इतिहास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

“महिला सशक्तिकरण की आवाज हूँ – मैं शिवराज हूँ”

"I am the voice of women empowerment

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लाड़ली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि रूपए 1250 की किस्त जारी की

भोपाल , 04 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुरहानपुर महिला सम्मेलन में एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1597 करोड़ रूपए अंतरित किए। इस माह बहनों को बढ़ी हुई राशि के रूप में 1250 रूपए की किस्त जारी की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बहनें शासन-प्रशासन की गतिविधियों में भाग लें, इसी उद्देश्य से नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनावों में महिला आरक्षण की व्यवस्था की गई। पुलिस में बेटियों की 30 प्रतिशत भर्ती आरंभ की गई, इसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जाएगा। पुलिस में बड़ी संख्या में बेटियों के आने से बहन-बेटियों की सुनवाई अधिक संवदेनशीलता से हो रही है। मैं बेटियों को बोझ नहीं वरदान बनाने और बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। मुझे बहनों की आँखों के आंसू पोंछने, उन पर हो रहे अत्याचार और अन्याय समाप्त करने के लिए ही भगवान ने धरती पर भेजा है। हमने प्रदेश में तय किया कि जो भी मासूम बेटियों के साथ दुराचार करेगा, उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुरहानपुर जिले में 182 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से बने 26 कार्यों का लोकार्पण तथा 219 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत के 19 कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। लोकार्पण के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 68 करोड़ 21 लाख की लागत से बने असीर-धूलकोट-घाटाखेड़ी मार्ग, 38 करोड़ 82 लाख की लागत से नेपानगर रेलवे क्रासिंग पर बने ओव्हर ब्रिज, 50 सीटर डिग्री कॉलेज भवन धूलकोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेपानगर, शाही किला बुरहानपुर में लाईट एंड साउंड प्रोग्राम की व्यवस्था तथा अन्य कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 145 करोड़ की पांगरी मध्यम सिंचाई परियोजना, 23 करोड़ की इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर स्थित 13.80 किलोमीटर लंबे नेपाफाटा से नेपानगर मार्ग निर्माण सहित अन्य कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

प्रदेश में बेटा-बेटी बराबर हों

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना, बहनों के आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास को बढ़ाने के लिए आरंभ की गई है। बहनें योजना में मिल रही राशि का सही उपयोग करें और अपनी जिन्दगी बदलें। हम हर बहन की प्रतिमाह आय 10 हजार रूपए करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की बहनों ने कई कार्य आरंभ किए हैं। बहनें गर्व और सम्मान के साथ अपनी जिन्दगी जिये, यह हमारा मिशन है। मेरे लिए वो दिन चैन और संतोष का होगा जिस दिन एक हजार बेटों पर समान लिंगानुपात में एक हजार बेटियां जन्म लेंगी। प्रदेश में बेटा और बेटी बराबर हों।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बहनों के स्नेह और अपनत्व से हुए भावुक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जनप्रतिनिधियों ने बड़ी पुष्प माला से स्वागत किया। बहनों द्वारा आरती उतारने और उनके स्वरचित गीतों की प्रस्तुति से भावुक होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैं वचन देता हूँ कि “बहनों के जीवन में कभी अंधेरा नहीं रहने दूंगा”। उन्होंने कहा कि “महिला सशक्तिकरण की आवाज हूँ – मैं शिवराज हूँ”, महिला सशक्तिकरण मेरे लिए जीवन का मिशन है, मुझे बहन-बेटियों में जगत जननी भवानी के दर्शन होते हैं।

बुरहानपुर में जल जीवन मिशन में सभी घरों में नल से जल मिल रहा है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बुरहानपुर में सिंधी भाईयों की समस्याओं का समाधान करते हुए जली दुकानों के लिए निविदा जारी कर दी गई है। जली दुकानों के बदलें उन्हें दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी, राशि का अंतर राज्य सरकार वहन करेगी। ताप्ती मेगा रिचार्ज की योजनाओं को भी मूर्त रूप दिया जाएगा, जिससे पानी की कमी न रहे। बुरहानपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है।

गरीब और‍किसान के बच्चों को निजी स्कूलों से भी बेहतर स्कूल मिलेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गरीब और‍किसानों के बच्चों को भी निजी स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्कूल की बिल्डिंग 38 से 40 करोड़ रूपये की लागत से बन रही है। यह स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। विद्यार्थियों को लैब, लेपटॉप, लायब्रेरी, खेल मैदान, स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों को बस से आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। सभी को शिक्षा का समान अधिकार मिले, इसके लिए हम हर स्तर पर कार्य कर रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें प्रतिस्पर्धा का भाव विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें लेपटॉप, स्कूटी आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी पढ़ें और आगे बढ़ें, हमारी यही मंशा है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख रूपए तक है, उन परिवारों के बच्चों का प्रतिष्ठित मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश होने पर फीस का भुगतान राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा।

आकर्षण का केन्द्र रहा केले के रेशे से बना फोटो फ्रेम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दीप प्रज्जवलित एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला सम्मेलन में मौजूद बहनों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बहनों ने आरती तथा नजर उतारकर अभिवादन किया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को स्व-सहायता समूह की बहनों ने एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत केले के रेशे से बनाए फोटो फ्रेम भेंट किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बुरहानपुर के पर्यटन स्थलों की एक झलक पर आधारित प्रतिकृति भेंट की गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किए हितलाभ वितरित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीखो-कमाओ योजना, एम.एस.एम.ई. प्रोत्साहन योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। जय श्री राम स्व-सहायता समूह को कच्ची घानी तेल के लिए तीन लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। ग्राम हिंगना रैयत की राशन दुकान का आवंटन स्व-सहायता समूह को किया गया। अमित पाटिल को केला यूनिट लगाने और वैष्णवी शिंदे को ग्राम बोरसर में कस्टम हायरिंग केन्द्र के लिए आर्थिक सहयोग का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री तथा बुरहानपुर के प्रभारी प्रेम सिंह पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, विधायकगण, नगरीय निकायों तथा पंचायतों के पदाधिकारी, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देगी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

picture and destiny of Bundelkhand

 

प्रधानमंत्री  मोदी का परियोजना स्वीकृति के लिए माना आभार

भोपाल , 04 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड के लिए आज सौभाग्य का दिन है, केन-बेतवा लिंक परियोजना की स्वीकृति से बुंदेलखंड को बहुत राहत मिलेगी। बुंदेलखंड में विकास के बहुत काम हुए, लेकिन बुंदेलखंड की मूल आवश्यकता पानी है, केन-बेतवा लिंक परियोजना से क्षेत्र को राहत मिलेगी। यह बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का अभियान है। इस परियोजना से 10 लाख 62 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी और लगभग 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा, 103 मेगावॉट हाइड्रो पॉवर और 27 मेगावॉट की क्षमता वाला सोलर प्लांट भी लगेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने केन-बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार माना है।

परियोजना में 72 मेगावॉट क्षमता के दो बिजली प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि परियोजना में बिजली के दो प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित हैं, जिनकी क्षमता 72 मेगावॉट है। बुंदेलखंड को बिजली, सिंचाई का पानी, पेयजल, उद्योगों के लिए जल उपलब्ध होगा। मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता वर्ष 2003-04 तक मात्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर थी, जिसे बढ़ाकर 47 लाख हेक्टेयर किया गया और 65 लाख हेक्टेयर करने के लिए कार्य जारी है। केन-बेतवा सिंचाई परियोजना से इसके अतिरिक्त 10 लाख 62 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। इससे मध्यप्रदेश में 75 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। केन्द्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से अर्जित इस उपलब्धि के लिए बुंदेलखंडवासी और प्रदेशवासी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राजकीय विमानतल पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 1440 मेगावॉट की पम्पड हाइड्रो स्टोरेज ऊर्जा भंडारण परियोजना का किया शिलान्यास

foundation stone of

 

भोपाल, 04 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ऊर्जा हमारी आवश्यकता है किन्तु आवश्यक यह है कि ऊर्जा का उत्पादन पर्यावरण संरक्षण के साथ हो। हमारी सरकार ऊर्जा संरक्षण के लिये प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है। हमने इस क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित किये है। इस दिशा में आज नया इतिहास बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नीमच जिले में 1440 मेगावाट की पम्पड हाइड्रो स्टोरेज ऊर्जा भंडारण परियोजना का निवास कार्यालय भवन समत्व से वर्चुअली शिलान्यास कर संबोधित कर रहे थे।

ग्रीनको ग्रुप द्वारा नीमच जिले के ग्राम खेमला तहसील रामपुरा में 10 हजार करोड़ के निवेश से स्थापित होने वाली यह परियोजना जून 2025 तक कार्य आरंभ कर देगी। परियोजना की क्षमता को 1920 मेगावाट तक बढ़ाया जाएगा। यह भारत की सबसे बड़ी पंपयुक्त हाइड्रो स्टोरेज ऊर्जा भंडारण परियोजना होगी। परियोजना से लगभग 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही प्रदेश के हजारों लोगों के लिए कौशल उन्नयन और स्थानीय क्षेत्र के आर्थिक विकास जैसे अन्य लाभ भी होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंचामृत के संकल्प में वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट नवकरणीय ऊर्जा क्षमता, नवकरणीय ऊर्जा के माध्यम से अपनी 50 प्रतिशत ऊर्जा आवश्यकता की पूर्ति और 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य रखे हैं। राज्य शासन सौर, पवन, जल ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रदेश नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार करने में भी अग्रणी रहा है। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में यह पम्पड स्टोरेज परियोजना नींव का पत्थर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए निवेशकों का स्वागत है। नवकरणीय ऊर्जा संयंत्र निर्माण क्षेत्र में भी देश में मध्यप्रदेश अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग शिलान्यास में हुए शामिल

समत्व भवन में हुए कार्यक्रम में प्रमुख सचिव नवकरणीय ऊर्जा श्री संजय दुबे, ग्रीनको परियोजना के प्रबंध संचालक अनिल चलामलशेट्टी, कार्यकारी निदेशक बंडारू नरसिंह राव तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। नीमच में हुए प्लांट के भूमि पूजन कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, विधायक अनिरुद्ध मारु शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बरगद, गूलर और बेलपत्र के पौधे रोपे

planted banyan,

 

भोपाल , 04 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, गूलर और बेलपत्र के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर सुश्री अभिव्यक्ति दीक्षित, वानी राव, राबिया और राजीव कपूर, श्रुत बजाज, अरुण पाण्डेय ने भी पौधे रोपे। ग्वालियर के एमडीपी फाउंडेशन के गगन जाधव, सुदीप भदाने, रवि गरुड़, श्याम बंसल और अमन व्यास ने पौध-रोपण किया। जन-प्रतिनिधि शंकरलाल शर्मा, रामपाल सिंह वर्मा, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, रमाशंकर पाण्डेय, शालिगराम पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय और राजकिशोर त्रिपाठी ने भी पौधे लगाए।

दिल्ली में आधी रात तक चला सियासी ड्रामा, टीएमसी ने बताया ‘ब्लैक डे’

Political drama

 

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आधी रात को शुरू हुआ सियासी ड्रामा बुधवार सुबह तक जारी रहा। पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा फंड जारी करने की मांग को लेकर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी विधायक और सांसद कृषि भवन के बाहर धरना दे रहे थे।

आधी रात को पुलिस ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया और बुधवार तड़के रिहा किया गया। इसके बाद से टीएमसी नेता हमलावर हैं।

कुछ घंटों की हिरासत के बाद जब रिहा किया गया तो अभिषेक बनर्जी मीडिया के सामने आए और केंद्र सरकार पर हमला बोला। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह ‘भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन’ है।

“जो लोग बंगाल के लोगों के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें 3 घंटे तक इंतजार कराया गया। मंत्री भाग गए। हम वहां शांति से बैठे थे, लेकिन अचानक सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं सहित हम सभी के साथ दुर्व्यवहार किया।”

टीएमसी महासचिव ने कहा, ‘जिस तरह से हमें घसीटा गया और अपमानित किया गया, वह आज लोकतंत्र के लिए काला दिन है। तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं। जिस तरह से हमारे सांसदों को परेशान किया गया, वह सबके सामने है।’

मनरेगा फंड विवाद, जानिए अब आगे क्या होगा

अभिषेक बनर्जी यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे पार्टी सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। अब पार्टीा ने 5 अक्टूबर को कोलकाता में ‘राजभवन चलो’ मार्च का आह्वान किया है।

टीएमसी नेता क्यों दे रहे थे धरना

अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक सोमवार से दिल्ली में हैं। उन्होंने मनरेगा फंड जारी करने की मांग को लेकर गांधी जयंती पर राजघाट पर धरना शुरू किया था।

मंगलवार को टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में कृषि भवन स्थित ग्रामीण विकास मंत्रालय तक मार्च किया। उनकी राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात का कार्यक्रम तय था। टीएमसी के मुताबिक, डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।

भारत की सख्ती के बाद नरम पड़े जस्टिन ट्रूडो के तेवर, कहा- रिश्ते सुधारना चाहता है कनाडा

Justin Trudeau's attitude softened

 

ओटावा (कनाडा)। India-Canada Relations- खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत सरकार ने कनाडा को कहा कि वो अपने डिप्लोमैट्स 10 अक्टूबर तक वापल बुलाए। इस सख्ती के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का तेवर ठंडा पड़ गया हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के साथ स्थिति को बढ़ाना नहीं चाहता है। भारत के साथ रिश्ते जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक जारी रखेगा।

भारत ने राजनियकों को वापस बुलाने का कहा

कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो का ये बयान ऐसे समय में आया है। जब भारत ने कनाडा को 41 राजनियकों को वापस बुलाने का अल्टीमेटम दिया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने कनाडा सरकार को इसके लिए 10 अक्टूबर तक का समय दिया है। फिलहाल कनाडा के भारत में 62 डिप्लोमैट्स हैं।

दोनों देशों में राजनयिकों की संख्या बराबरी होगी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदम बागची ने कहा कि भारत ने कनाडा को बता दिया कि दोनों देशों में राजनयिकों की संख्या बराबरी होगी। कनाडा में भारतीय राजनियकों के मुकाबले में दिल्ली में संख्या ज्यादा है। वहीं, पिछले हफ्ते अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि कनाडा में आतंकवादियों को जिस तरह से समर्थन दिया जा रहा है। यह सामान्य घटना नहीं है।

अमेरिका ने जांच में सहयोग का आग्रह किया

अमेरिका ने भारत सरकार से हरदीप सिह निज्जर की मौत की जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है। यूएस विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हमने कई मौकों पर भारत सरकार से बातचीत में इस मामले की जांच में कनाडा के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने भी पिछले सप्ताह अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान यह मामला उठाया था।

शासकीय विद्यालयों से अतिथि शिक्षकों को दो दिन में कार्यमुक्त करने का आदेश

relieve guest teachers from

 

भोपाल । स्कूल शिक्षा विभाग में नई भर्ती होने के बाद भी पढ़ाई के नाम पर अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। ऐसे अतिथि शिक्षकों को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने दो दिन में हटाने के निर्देश जारी किए हैं। अगर इन्हें नहीं हटाया गया तो संकुल प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग में बीते आठ माह में 35 हजार नवीन शिक्षक भर्ती हुए हैं। इनकी स्कूलों में पदस्थापना भी कर दी गई है। इसके बाद अतिथि शिक्षकों को हटाया जाना था। अब डीपीआइ के अपर संचालक डीएस कुशवाह ने अतिथि शिक्षकों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

यह है आदेश

जारी निर्देशों में कहा गया है कि नियमित शिक्षकों की उपस्थिति उपरांत आमंत्रित किए गए अतिथि शिक्षकों के आनलाइन बिल जनरेट कर कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। अतिथि शिक्षक पोर्टल पर प्राप्त जानकारी के अनुसार देखने में आया है कि नियमित शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति उपरांत भी संकुल प्राचार्यों द्वारा अतिथि शिक्षकों को जीएफएमएस पोर्टल से कार्यमुक्त नहीं किया गया है। सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि जिन विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित शिक्षकों की पदस्थापना हो चुकी है, ऐसे स्कूलों से तत्काल अतिथि शिक्षकों के आनलाइन बिल जनरेट कर दो दिवस में कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें। इस प्रकार के प्रकरण भविष्य में पाए जाने की स्थिति में संबंधितों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पूजा में दीपक के नीचे रखें ये 4 अनाज, चमक उठेगा भाग्य Astro News: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अग्नि में देवी-देवताओं का वास होता है। सूर्य रूप में भी अग्नि विद्यमान है। सूरज की ऊर्जा और भगवान की कृपा से हमें अन्न मिलता है। सनातन धर्म में दीपक के नीच धान्य रखने की परंपरा है। जिससे जातक को कल्याणकारी परिणाम की प्राप्ति होती है। आइए आपको बताते हैं कि दीया के नीचे कौन-से अनाज रखना शुभ होता है। गेहूं गेहूं के नीचे दीपक रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है। वहीं, मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। अक्षत हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह की पूजा शुरू दीपक का तिलक लगाकर की जाती है। उसके बाद अक्षत के आसान पर दीया रखा जाता है। ऐसा करने से जायत के जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। उड़द की दाल अगर आपको या आपके घर में किसी को बार-बार नजर लगती है, तो उड़द की दाल के आसन पर दीपक जलाएं। इस दीया को पश्चिम दिशा में स्थापित करें। इस उपाय से नजरदोष से भी मुक्ति मिलती है। चने की दाल घर की उत्तर दिशा में चने की दाल के ऊपर तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है। वहीं, जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।

4 grains under the lamp

 

Astro News: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अग्नि में देवी-देवताओं का वास होता है। सूर्य रूप में भी अग्नि विद्यमान है। सूरज की ऊर्जा और भगवान की कृपा से हमें अन्न मिलता है। सनातन धर्म में दीपक के नीच धान्य रखने की परंपरा है। जिससे जातक को कल्याणकारी परिणाम की प्राप्ति होती है। आइए आपको बताते हैं कि दीया के नीचे कौन-से अनाज रखना शुभ होता है।

गेहूं

गेहूं के नीचे दीपक रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है। वहीं, मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।

अक्षत

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह की पूजा शुरू दीपक का तिलक लगाकर की जाती है। उसके बाद अक्षत के आसान पर दीया रखा जाता है। ऐसा करने से जायत के जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

उड़द की दाल

अगर आपको या आपके घर में किसी को बार-बार नजर लगती है, तो उड़द की दाल के आसन पर दीपक जलाएं। इस दीया को पश्चिम दिशा में स्थापित करें। इस उपाय से नजरदोष से भी मुक्ति मिलती है।

चने की दाल

घर की उत्तर दिशा में चने की दाल के ऊपर तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है। वहीं, जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...