Pixel 8 series में मिलेगा AI फीचर, लॉन्च से पहले जानें सब डिटेल्स

AI feature will be available in Pixel 8

 

गूगल अपनी Pixel 8 सीरीज को 4 अक्टूबर को यानी आज इंडिया में लॉन्च करने जा रही है, गूगल पिक्सल 8 सीरीज में अपने दो नए स्मार्टफोन Pixel 8 और Pixel 8 Pro पेश करेगी. हाल ही में Pixel 8 और Pixel 8 Pro के लीक्स सामने आए है, जिनको टिप्सटर Arsene Lupin ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है और दावा किया है कि गूगल अपनी Pixel 8 सीरीज में AI फीचर देने वाली है.

आपको बता दें पिक्सल 8 का एक विज्ञापन हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें नॉर्मल फोन से पिक्सल 8 में यूजर को स्विच करते हुए दिखाया गया है और इस विज्ञापन में अपने ऐप, कॉन्टैक्ट, म्यूजिक, फोटो और वीडियो के साथ वॉट्सऐप मैसेज आसानी से ट्रांसफर हो जाते हैं. इस विज्ञापन में पिक्सल 8 की दूसरी खूबियां भी दिखाई गई हैं.

Google Pixel 8 Pro

फोन में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले बताया गया है जो कि 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसमें 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है. डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 इसमें मिल सकता है. फोन में IP68 रेटिंग भी होने की बात सामने आई है. Pixel 8 Pro में Tensor G3 SoC होगा, ऐसा कहा जा रहा है. फोन में 12 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है. इसमें 5,050mAh बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग फीचर भी आ सकता है. खास बात ये भी है कि फोन के साथ कंपनी 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का तोहफा भी दे सकती है.

कैमरा डिपार्टमेंट की ओर नजर घुमाएँ तो फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है जो कि Sony IMX787 अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है. सपोर्ट में 48 मेगापिक्सल का 5X ऑप्टिकल जूम लेंस भी होगा. कंपनी टेलीफोटो लेंस भी इसमें दे सकती है. सेल्फी के लिए 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा इसमें बताया गया है. फोन 899 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. लॉन्च इवेंट को कंपनी के अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है जिसका लिंक यहां दिया गया है.

Pixel 8 और Pixel 8 Pro में मिलेगा AI feature

पिक्सल 8 सीरीज के विज्ञापन में इसके AI फीचर पर फोकस है, जिसमें Pixel 8 के जरिए फोटो में फेस बदलते हुए दिखाया है, इसके लिए मैजिक इरेजर टूल का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा रियल टोन, कॉल स्क्रीन, फ़ीचर ड्रॉप्स, Google के अन्य ऐप्स और पिक्सेल उत्पाद (जैसे वॉच और बड्स) का भी उल्लेख किया गया है.

Google Pixel Watch 2 भी होगा लॉन्च

स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी Pixel Watch 2 भी लॉन्च कर सकती है. इसमें 1.2 इंच की OLED डिस्प्ले हो सकती है. वहीं इसमें Snapdragon W5 Gen1 चिपसेट, 2GB RAM मिल सकता है. इस स्मार्टवॉच में ऑप्टीकल हार्ट रेट मॉनिटर, ऑक्सीजन सेचुरेशन ट्रेकर, मल्टी पर्पस सेंसर जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं. ये स्मार्टवॉच Wear OS 4, 306mAh बैटरी से लैस हो सकती है. Pixel Watch 2 की शुरुआती कीमत EUR 399 हो सकती है. यानी भारतीय रुपये के हिसाब से 35 हजार रुपये|

आजीविका मिशन की बहने अब अबला नहीं सबला- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Sisters of Livelihood

 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की बहनों को 1400 स्कूटी और ऋण वितरित

भोपाल, 03 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आजीविका मिशन की बहने अब अबला नहीं सबला हो गई है। पहले स्त्री का काम घर में रोटी बनाना, अभाव में जीना और तकलीफ को दिल में दबा लेना होता था। लेकिन अब दिन बदल गए हैं। आजीविका मिशन की बहने कई जगह पुरुषों से बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जंबूरी मैदान में महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन और राज्य स्तरीय 1400 स्कूटी एवं ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वह धरती पर अपनी बहनों और बेटियों का भला करने के लिए आए हैं। अब बहने गरीब नहीं रहेंगी, आंसू नहीं बहाएंगी। अपनी तकदीर अपने हाथों से लिखेंगी। अमीर बनेगी, पैसा कमाएंगी और इज्जत- सम्मान की जिंदगी जीयेंगी। बहनों का साथ शिवराज भैया कभी नहीं छोड़ेंगे। जब तक जीयूंगा अपनी बहनों से जुड़ा रहूंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य करने के लिए महिला संकुल स्तरीय संगठनों की बहनों को 1400 स्कूटीयों का वितरण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आशीष स्वरूप बहनों को अपने हाथों से हेलमेट पहनाया और शुभकामनाएं दी। ग्रामीण स्तर पर लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने के लिए क्लस्टर लेवल फेडरेशन का गठन किया गया है। इस फेडरेशन के सदस्यों को पर्यावरण मित्र का नाम दिया गया है। पर्यावरण मित्र वृक्षारोपण और जैव विविधता का संरक्षण करने, ग्राम में जैविक खाद की आवश्यकता की पूर्ति स्थानीय स्तर पर करने, रासायनिक कीटनाशकों की उपयोग में कमी लाने, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती सहित भूमि एवं जल संरक्षण के उपाय के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिला स्व सहायता समूह की हितग्राहियों को ऋण राशि का बैंक चेक वितरित किया। भोपाल के कंचन स्व सहायता समूह की बहनों को 20 लख रुपए और रायसेन की मां लक्ष्मी आजीविका स्व-सहायता समूह की बहनों को 10 लख रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने वाली और गीत गाने वाली बहनों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया।

बेटी को बोझ नहीं वरदान बनाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेटी के जन्म पर सभी खुशियां मनाएं इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। योजना में तय किया कि बेटी अगर पैदा होगी तो लखपति पैदा होगी। यह निश्चय किया कि बेटियों को बोझ नहीं वरदान बनाएंगे। बेटी पैदा हुई तो लाडली लक्ष्मी, स्कूल जाए तो किताबें निशुल्क, दूसरे गांव जाए तो साइकिल। इस तरह पढ़ाई की पूरी व्यवस्था और बड़ी होने पर शादी के जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में उठाई जा रही है।

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा प्रदेश की बहनों को निकाय चुनाव और शिक्षक भर्ती में 50%, पुलिस भर्ती में 30% और अन्य भर्तियों में 35% आरक्षण दिया जा रहा है। जमीन या मकान की रजिस्ट्री घर की महिला के नाम पर करने पर पंजीयन शुल्क में छूट दी जा रही है। लाड़ली बहना योजना से घर में इज्जत बढ़ी है। महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों ने हर क्षेत्र में अपनी समर्थकता को सिद्ध किया है। जिस तरह टोल टैक्स वसूलने का कार्य स्व सहायता समूह की बहनों को दिया गया है इसी तरह आगामी समय भी अन्य कार्य भी स्व सहायता समूह की बहनों को दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जहां पुष्प वर्षा कर स्व सहायता समूह की बहनों का अभिवादन किया, वही बहनों ने मंगल गान गाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। स्व-सहायता समूह की बहनों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न जिलों से वर्चुअली जुड़ी बहनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जिला सागर से बहन रश्मि शुक्ला, छिंदवाड़ा से लक्ष्मी, बालाघाट से ममता चौहान और सतना से जुड़ी राजकुमारी वर्मा से संवाद किया। उन्होंने बहनों से कुशलक्षेम पूछ उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आजीविका मिशन पर केंद्रित नृत्य नाटिका और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। राज्य ग्राम आजीविका मिशन की वर्ष 2013 से 2023 तक की 10 वर्ष की यात्रा और उपलब्धियों पर केंद्रित फिल्म का प्रदर्शन किया भी गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण आजीविका मिशन एम.एल. बेलवाल सहित विभागीय अधिकारी, स्व-सहायता समूह की सदस्य बहनें और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।

 

9 अक्टूबर को उल्काओं की बौछार, 14 को रिंग ऑफ फायर, इस महीने आसमान में दिखेगा खास नजारा

Meteor shower on

 

इस महीने आकाश में खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। इस माह कोई उल्कापात दिखाई देंगे। वहीं, एक दुर्लभ ग्रहण देखने को मिलेगा। इसकी शुरुआत 9-10 अक्टूबर से हो जाएगी। जब ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार होगी।

2011 में 600 उल्काएं नजर आई थी

नासा की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार का आरंभ ड्रेको तारामंडल से होती है। इस उल्का बौछार को खुली आंखों से देखा जा सकेगा। ड्रेकोनिड्स उल्का बौछाहर में हर घंटे में उल्काओं को देखा जा सकेगा। साल 2011 में प्रति घंटे करीब 600 उल्काएं दिखाई दी थी।

14 अक्टूबर को रिंग ऑफ फायर

वहीं, 14 अक्टूबर को रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण नजर आएगा, जो इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी। रिंग ऑफ फायर के दौरान चांद सौर डिस्क को रोक नहीं पाता। चंद्रमा की छाया बाहरी रिम को छोड़कर सूरज की डिस्क को कवर कर लेती है। इस वजह से रिंग ऑफ फायर आकाश में दिखाई देता है।

वलयाकर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा

स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, 14 अक्टूबर को उत्तर अमेरिकी में वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। रिंक ऑफ फायर ओरेगन से टेक्सास तक आठ यूएस राज्यों को पार करेगी। भारतीयनुसार, रिंग ऑफ फायर की शुरुआत रात 8.30 बजे होगी। वहीं, 21-22 अक्टूबर को ओरियोनिड्स उल्का बौछार होंगी। हर 1 घंटे 20 उल्काएं नजर आ सकती है। इसे रात 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक देखा जा सकता है।

लघु समाचार पत्रों को मिलेगा हर दो माह में विज्ञापन

every two months

 

भोपाल , 03 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि पत्रकार समाज और सरकार के मध्य सेतु की भूमिका निभाते हैं। पत्रकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज होते हैं। पत्रकारिता एक धर्म है, जिसके निर्वहन के लिए पत्रकार युद्ध, बाढ़, भूकम्प जैसी विपरीत स्थितियों में भी जीवन दांव पर लगाकर कार्य करते हैं। जब विपत्तियों में लोग सुरक्षित स्थान खोजते हैं, तब पत्रकार समाधान खोजते हैं। स्टेट मीडिया सेंटर भविष्य के ऐसे वृट वृक्ष के बीज रोपे जा रहे हैं, जिनसे अनुभवों की शाखाओं पर अनंत आशाएं साकार होंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज मालवीय नगर भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर के लिए भूमि पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला, आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लघु समाचार पत्रों को एक माह के अंतराल से विज्ञापन जारी करने और 70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड प्रदान करने की घोषणा की। हर साल पांच महिला पत्रकारों को महिला विकास कार्यों पर अध्ययन के लिए फैलोशिप प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज को प्राप्त वो आश्वासन है, जिनके होने से सुनवाई सुनिश्चित है। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों के स्याही का अमूल्य योगदान है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता लोकतंत्र के प्राण हैं। मध्यप्रदेश की भूमि से पंडित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता के पुरोधा बने। इसी धरती पर हरिशंकर परसाई जैसे व्यंग्यकार हुए जिन्होंने समाज को आईना दिखाने का कार्य किया। स्व. वेदप्रताप वैदिक ने हिंदी की प्रतिष्ठा के लिए कार्य किया। स्व. प्रभाष जोशी ने नई भाषा दी। एक दौर था जब स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारों ने भागीदारी की और परतंत्रता की बेड़ियां तोड़ने का कार्य किया। आपातकाल के खिलाफ भी पत्रकार लड़े। कोविड के कठिन दौर में पत्रकारों ने अपना दायित्व निभाया। पत्रकार समाजसेवी भी होते हैं, उनका सरोकारों से ऐसा रिश्ता होता है, जैसे शरीर और आत्मा का रिश्ता।

मीडिया सेंटर बनेगा पत्रकारिता के छात्रों का गुरूकुल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के दौर में कहीं-कहीं विश्वसनीयता का संकट देखने को मिलता है। संवाद, संचार और सम्पर्क पत्रकारिता के प्राण होते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आशा व्यक्त की कि स्टेट मीडिया सेंटर इन पत्रकारों के संवाद, खबरों के संचार और हमारे सम्पर्क का केन्द्र बनेगा। यह केन्द्र पत्रकारिता के छात्रों का गुरूकुल बनेगा। यह केन्द्र वरिष्ठों के अनुभवों और युवाओं की ऊर्जा का उपयोग करेगा। साथ ही पुराने घर की स्मृतियां भी संजोएगा।

पुराने भवन की यादों के साथ नए आंगन में प्रवेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्रकार भवन की नींव रखने वाले पुरोधा पत्रकारों का स्मरण भी किया और इस पत्रकार भवन में एक युग में पत्रकारों से भेंट और पत्रकार वार्ता आयोजित करने के अपने अनुभव भी साझा किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गत 7 सितम्बर को उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में इस मीडिया सेंटर के संबंध में घोषणा की थी जिसे आज मूर्त रूप देते हुए भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ है। अब पत्रकार बंधु इस मीडिया सेंटर के रूप में पुराने पत्रकार के भवन की यादों के साथ नए आंगन में प्रवेश करेंगे। पत्रकार भवन के पुनर्निर्माण का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेशभर से पधारे पत्रकारों को स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

जिलों में पत्रकारों को भूखंड प्रदान करने की चल रही है कार्यवाही – जनसंपर्क मंत्री शुक्ल

जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास में प्रदेश भर से पत्रकार आए हैं। पत्रकार लोकतंत्र को वरदान बनाने का कार्य करते हैं। उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश को बीमारू प्रदेश होने की पहचान को समाप्त कर तेजी से विकास कर रहे प्रदेश की पहचान दी है। अब हम नहीं जमाना कहता है कि मध्यप्रदेश विकसित प्रदेश में शामिल हो रहा है। उन्होंने समय-समय पर सभी वर्गों के हित में कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्रकारों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली। गत 7 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में स्टेट मीडिया सेंटर प्रारंभ करने के साथ पत्रकारों कोजिला स्तर पर भूखंड प्रदान करने की घोषणा की थी। जिलों में पत्रकारों को भूखंड प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी प्रारंभ हो गई है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को भी लंबे समय से उच्च पद के प्रभार के लिए पात्र अधिकारियों और नये सहायक संचालकों को लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जायेगा।

वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान निधि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास समारोह में प्रदेश के 10 वरिष्ठ पत्रकारों को बढ़ी हुई सम्मान निधि प्रतीक स्वरूप प्रदान की। उल्लेखनीय है कि प्रतिमाह 10,000 के स्थान पर अब 20,000 की राशि का भुगतान सम्मान निधि के अंतर्गत जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास समारोह में प्रदेश के जिन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान निधि प्रदान की उनमें विजय दत्त श्रीधर भोपाल, ओम प्रकाश फरक्या इंदौर, परमानंद तिवारी जबलपुर, देव श्रीमाली ग्वालियर, अंजनी कुमार शास्त्री रीवा, राजेंद्र पुरोहित उज्जैन, सिद्ध गोपाल तिवारी सागर, कमलेश सिंह परिहार चंबल, पंकज पटेरिया नर्मदापुरम और रामावतार गुप्ता शहडोल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्रकार भवन परिसर में अनुष्ठान और विधि-विधान पूर्वक स्टेट मीडिया सेंटर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने शिला पट्टिका का अनावरण भी किया। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच पर आते ही प्रदेश के सभी जिलों से आये समस्त पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पौधा भेंट कर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्टेट मीडिया सेंटर की विशेषताओं और पत्रकार कल्याण पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

प्रत्येक जिले के पत्रकारों से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

स्टेट मीडिया सेंटर के भूमिपूजन के औपचारिक कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश के जिलों से पधारे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों, टी.वी. कैमरा पर्सन और प्रेस छायाकारों से भेंट कर संवाद किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पत्रकारों के साथ भोजन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अहम घोषणाएं

मध्य प्रदेश में महिला विकास एवं कल्याण के कार्यों पर अध्ययन करने के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं संस्थान द्वारा जनसम्पर्क विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष 5 महिला पत्रकारों को फैलोशिप दी जाएगी।

प्रदेश में अब 1 महीने के अंतराल से हर छोटे समाचार-पत्र को विज्ञापन देने की व्यवस्था की जाएगी।

प्रदेश के 70 साल से अधिक की आयु वाले वरिष्ठ पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड दिया जायेगा।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को वरिष्ठ पद के प्रभार के आदेश जारी किए जा रहे हैं।

सहायक संचालक पद पर कार्य कर रहे अधिकारियों की जो वेतन वृद्धि देय है उसके भी आदेश जारी किये जा रहे हैं।

कैसा होगा स्टेट मीडिया सेंटर

भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण 28 करोड़ रुपए की लागत से होगा। यह सर्व सुविधा युक्त मीडिया सेंटर होगा। इस सेंटर में निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश भवन विकास निगम है। अगले दो वर्ष में निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। कुल 66 हजार 981 वर्गफीट में तीन मंजिल के भवन में लोअर ग्राउण्ड फ्लोर पर वाहन पार्किंग, ड्रायवर्स रूम, मेंटेनेंस रूम, बैंक, शॉप्स और डिस्पेंसरी निर्माण होगा। ग्राउण्ड फ्लोरपर एक्जीबिशन हॉल, आर्ट गैलरी, मिनी ऑडिटोरियम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, रिसेप्शन कक्ष, कॉरीडोर, बैंक्वेट हॉल, बैंडमिंटन कोर्ट, रेस्टारेंट, टेरिस गार्डन होंगे। प्रथम मंजिल पर लायब्रेरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, मल्टी मीडिया रूम, लाउन्ज, जिम्नेशियम और इन्डोर गेम हॉल होगा। दूसरे मंजिल पर ओपन टेरिस, वर्किंग स्पेस, केबिन मिनी मीटिंग रूम, क्यूबिकल वर्क स्टेशन होंगे। तीसरी मंजिल पर पत्रकारों के लिए वर्क स्पेस, न्यूज और मीडिया के ऑफिस स्पेस रहेगा।

लाड़ली बहनों के खाते में बुधवार को बुरहानपुर से राशि डालेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Burhanpur into the

 

बुरहानपुर । लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह की दस तारीख को होने वाला राशि अंतरण कार्यक्रम इस बार बुरहानपुर में आयोजित होगा। बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रेणुका मंडी परिसर से बहनों के खाते में योजना की राशि डालेंगे।

विशाल डोम बनाया

कार्यक्रम स्थल पर करीब अस्सी हजार वर्गफीट में विशाल डोम तैयार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इसमें एक लाख लोग आराम से बैठ सकते हैं। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने सोमवार को संभागायुक्त माल सिंह भी बुरहानपुर पहुंचे थे। उन्होंने मंगलवार को भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। वाहन पार्किंग, हेलिपैड, सुरक्षा प्रबंध, परिवहन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एक घंटा तक बुरहानपुर में रहेंगे सीएम शिवराज सिंह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रेणुका मंडी स्थित हेलिपैड पर उतरेंगे और एक घंटे तक जिले में रहेंगे। इस दौरान करीब चार सौ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी करेंगे।

आचार संहिता से पहले कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर के बाद कभी भी अचार संहिता लग सकती है। इसलिए इस माह लाड़ली बहना योजना की राशि छह दिन पहले ही महिलाओं के खाते में डाली जा रही है। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री महापौर माधुरी पटेल, अर्चना चिटनिस सहित अन्य भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

बहनों, किसानों और युवाओं के कल्याण पर केन्द्रित राज्य स्तरीय कार्यक्रम

State level program

 

भोपाल , 03 अक्टूबर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि 4 अक्टूबर को लाड़ली बहनों और युवाओं के कौशल उन्नयन तथा 5 अक्टूबर को किसानों पर केन्द्रित राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 6 अक्टूबर को विकास पर्व का आयोजन होगा,‍जिसमें प्रदेश में बड़ी संख्या में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों, लाड़ली बहना सेना के सदस्यों, जन सेवा मित्रों, पेसा मोबालाइजर्स, जनअभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, अंत्योदय समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, किसान मित्रों, शौर्या दल के सदस्यों, स्वच्छता दूतों और स्वयंसेवी संगठनों को जोड़ा जाए। बहनों, युवाओं और किसानों से जीवंत संवाद के इन कार्यक्रमों से नगरीय निकायों के सभी वार्डों और सभी ग्राम पंचायतों को वर्चुअली जोड़ा जाये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश में जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में सभी कमिश्नर्स तथा कलेक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुरहानपुर में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 4 अक्टूबर को बुरहानपुर में होगा। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के आत्मनिर्भर होने तथा योजना‍के संबंध में उनके अनुभव भी साझा किए जाएं। बहनों के ऐसे प्रेरक प्रसंग कई बहनों के लिए मार्गदर्शक और उपयोगी सिद्ध होंगे। बहनों से जुड़ा यह कार्यक्रम सभी गाँवों और नगरीय निकायों में उत्सवी वातावरण में मनाया जाए।

4 अक्टूबर को भोपाल में होगा कौशल उन्नयन महाकुंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 4 अक्टूबर को ही भोपाल में कौशल उन्नयन महाकुंभ होगा। इसके अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल का लोकार्पण होगा। जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा के 4 नवीन ग्लोबल स्किल पार्क का शिलान्यास तथा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और भिण्ड में शासकीय संभागीय आई.टी.आई का लोकार्पण भी होगा। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में स्टाइपेंड भी वितरित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आई.टी., आई.टी.ई.एस., ई.एस.डी.एम. इन्वेस्टमेंट 2023 की लॉचिंग भी की जाएगी। कार्यक्रम में आई.टी., इलेक्ट्रानिक्स और अन्य उद्योगों से जुड़े उद्योगपतियों को भी जोड़ा जाएगा।

5 अक्टूबर को सतना में होगा राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 5 अक्टूबर को सतना में राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के हितग्राहियों को नि:शुल्क भूमि स्वामी अधिकार पत्र, मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार पत्र और स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किये जाएंगे। राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खरीफ एवं रबी 2022-23 की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की जाएगी। किसान सम्मान निधि की दो हजार रूपए की किस्त का भी 72 लाख हितग्राहियों को अंतरण होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की जयंती पर जबलपुर पधार रहे हैं। जनजातीय सम्मान से जुड़े इस कार्यक्रम से सभी अनुसूचित जनजाति बाहुल्य विकासखंडों, पेसा पंचायतों को आवश्यक रूप से जोड़ा जाए। इसी क्रम में प्रदेशव्यापी विकास का एकीकृत कार्यक्रम 6 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न जिलों के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन का किया शुभारंभ

trial run of Bhopal Metro Rail.

 

भोपाल, 03 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन का सुभाष नगर डिपो से हरी झण्डी दिखाकर कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेट्रो रेल में सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक सफर कर जायजा लिया। शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कन्या-पूजन तथा पूजा अर्चना की।

हमने कम समय और तय समय सीमा से पहले मेट्रो का ट्रायल रन किया आरंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भोपाल में मेट्रो आरंभ होने के साथ ही हमारा तांगे वाला भोपाल अब मेट्रो रेल वाला भोपाल हो गया है। मेट्रो रेल भोपाल में परिवहन की नई क्रांति लाएगी, और विकास पथ पर भोपाल तीव्रगति से दौड़ेगा। भोपाल मेट्रो का विस्तार सीहोर, मण्डीदीप के साथ-साथ रायसेन और विदिशा तक भी किया जाएगा। इन्दौर के बाद आज भोपाल में नई परिवहन क्रांति का सूत्रपात हो रहा है। जिस राज्य को सड़कों के गड्डों के लिए जाना जाता था, वहां एक सप्ताह में दो-दो शहरों में मेट्रो का ट्रायल रन हुआ है। हमने कम समय और तय समय-सीमा से पहले यह सब कर दिखाया है, यह मेट्रो टीम के साथियों, इंजीनियर और वर्कर्स की मेहनत का परिणाम है। सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक के पांच किलोमीटर लंबे मेट्रो के भाग में 5 स्टेशन हैं, जिनकी आधारभूत संरचनाओं का काम प्राकृतिक बाधाओं के बावजूद बहुत तेजी से पूरा किया गया। नौ किलोमीटर के ट्रेक बिछाने का कार्य पांच माह में पूर्ण किया गया। मात्र 90 दिन में पटरियों के साथ चलने वाली ट्रेक्शन थर्ड रेल तथा 7 टर्नआउट्स का विद्युतीकरण भी किया गया और केवल 60 दिनों में 5 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए गए, जो अपने आप में उपलब्धि है।

समाज में समानता का माध्यम बनेगी मेट्रो रेल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेट्रो ट्रेन से समय और पैसा दोनों की बचत होगी। भोपाल वासियों को सुरक्षित-सुगम-सुविधापूर्ण सस्ता और सुंदर परिवहन का साधन उपलब्ध होगा, और शहर का प्रदूषण भी कम होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न मेट्रो के कोच में स्मार्ट लाईटिंग, एयर कडिंशन्स, स्मार्ट डिस्पले, एआई सी.सी. टी.वी. कैमरे आदि की सुविधा होगी। लगभग 6 हजार 941 करोड़ की भोपाल मेट्रो परियोजना कुल लम्बाई 31 किलोमीटर होगी, करोंद चौराहे से एम्स तक 16.77 किलोमीटर, रत्नागिरि तिराहे से भदभदा चौराहे तक 14.18 किलोमीटर पर यह रेल चलेगी। पहले चरण में सुभाष नगर एम्स तक 7 किलोमीटर लम्बे रूट पर मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। भोपाल मेट्रो का संपूर्ण संचालन 2024 से प्रारंभ हो जाएगा। मेट्रो रेल के स्टेशन भी विशेष होंगे। जहाँ पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर आदि की सुविधा, बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था और ऑनलाइन टिकिटिंग की सुविधा होगी। मेट्रो रेल समाज में समानता का भी माध्यम बनेगी। साईकिल वाले, दोपहिया वाले और कार वाले सभी इस सुविधाजनक, वातानुकूलित और समय की बचत वाले परिवहन को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

भोपाल मेट्रो पर केन्द्रित लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में सुभाष नगर डिपो पर हुए शुभारंभ कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, विष्णु खत्री, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री ध्रुव नारायण सिंह, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भोपाल मेट्रो के निर्माण, उनमें दी जाने वाली सुविधाओं और सुरक्षा के प्रावधानों पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मेट्रो ट्रेन की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।

“ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सुभाष नगर डिपो से रानी कमलापति स्टेशन मेट्रो रेल में बैठकर आए। जनप्रतिनिधि, युवा, अधिकारीगण साथ थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेट्रो रेल से आस-पास के क्षेत्र तथा जारी निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया और सहयात्री युवाओं तथा जन-प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। मेट्रो रेल के पहले ट्रायल रन में बैठे सभी व्यक्ति प्रसन्न और आल्हादित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेट्रो से भोपाल और अधिक सुंदर दिखाई दे रहा है। जन-प्रतिनिधियों ने मेट्रो रेल को भोपाल के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी सौगात बताया। मेट्रो रेल के पहले ट्रायल रन में सफर करने पर युवा जोश और उत्साह से भरे थे, वे देशभक्ति के नारे लगा रहे थे, युवा गर्व और प्रसन्नता से कह रहे थे कि “ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है”। सभी ने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक के प्रथम ट्रायल रन का सफर प्रसन्नता के साथ पूरा किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रानी कमलापति स्टेशन पहुंचकर मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जिलों के जन सेवा मित्रों से किया वर्चुअल संवाद

Seva Mitras of the districts

 

भोपाल, 03 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि युवा जन सेवा मित्र देश और प्रदेश के विकास व जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनता और प्रशासन के बीच कड़ी के रूप में युवाओं को जोड़ने के विचार से इस योजना का सूत्रपात हुआ। यह संभवत: देश का सबसे बड़ा शासकीय इंटर्नशिप कार्यक्रम है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस योजना में रुचि ले रहे हैं और कई प्रदेश इससे मिलते-जुलते कार्यक्रम बना रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज भोपाल में प्रदेश के जन सेवा मित्रों से समत्व भवन से वर्चुअल संवाद कर रहे थे।

योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में भी फीडबैक दें जन सेवा मित्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जिलों में जन सेवा मित्र बेहतर कार्य कर रहे हैं, और उनके कार्यों की अनुगूंज सुनाई दे रही है। युवा सजग और सक्रिय रहते हुए जरुरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियांवयन में यदि कोई समस्या आती है, तो शासन प्रशासन को फीडबैक दें। हर 50 घर पर एक जन सेवा मित्र बनाना है, प्रदेश में 3 लाख जन सेवा मित्र बनाने का लक्ष्य है। सजग प्रहरी और समर्पित जन सेवक के रूप में हमें सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करना है।

लाड़ली बहन योजना का कम समय में सफल क्रियान्वयन, प्रशासन की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना का कम समय में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन प्रदेश के प्रशासन की जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। जन सेवकों ने ग्राम पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 11 लाख लोगों और महिला चौपाल के माध्यम से 21 लाख से अधिक महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की अन्य पहलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का अनूठा कार्य किया है। जनसेवकों की मध्य प्रदेश की नई विकास गाथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

representatives planted sapling

 

भोपाल , 03 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आज पीपल, नीम और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जनप्रतिनिधि श्री ईश्वर सिंह पवार ने अपने जन्म दिवस पर पौधा लगाया। जगदीश पवार, दुर्गेश गोस्वामी, रामचरण दांगी और जसवंत कुमार भी साथ थे। जनप्रतिनिधि शैलेंद्र पोरिया ने भी अपने जन्म दिवस पर पौधरोपण किया, उनकी पत्नी खुशबू और बेटियाँ कुमारी धानी व कुमारी श्री ने भी पौधे रोपे।

आधे घंटे में 2 बार भूकंप के तेज झटके, दिल्ली-NCR, यूपी, उत्तराखंड में दहशत

Strong earthquake

 

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के पहला झटका मंगलवार दोपहर 2.23 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.6 रही। इसके करीब 25 मिनट बाद दूसरा झटका आया, जिसकी तीव्रता 6.2 रही। इसी तीव्रता का भूकंप नेपाल के भाटेखोला में आया, जो केंद्र बताया जा रहा है। अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दिल्ली में काफी देर तक धरती हिलती रही। यहां पढ़िए लाइव अपडेट और देखिए फोटो वीडियो

आगरा और मथुरा में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।
चंडीगढ़ में सड़कों पर निकले लोग
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी भूकंप के झटके
नेपाल में बताया जा रहा केंद्र
दिल्ली एनसीआर में करीब डेढ़ मिनट तक डोली धरती
दिल्ली में हड़कंप की स्थिति है। दफ्तरों से लोग बाहर निकल आए हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...