मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आजीविका मार्ट और सरस मेले का किया शुभारंभ

Aajeevika Mart

 

भोपाल , 1 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल हाट में राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट और सरस मेला-2023 का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी और स्व-सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और महापौर मालती राय, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण आजीविका मिशन एम.एल. बेलवाल सहित विभागीय अधिकारी, स्व-सहायता समूह के सदस्य और आमजन उपस्थित रहे।

आजीविका मार्ट से स्व-सहायता समूह की सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक होगी पहुँच

आजीविका मार्ट भोपाल हाट परिसर मे 49 लाख 34 हजार रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। सभी 53 जिलों के स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय किया जायेगा। बिचौलियों के बिना स्व-सहायता समूह की सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक पहुँच बनेगी। विभिन्न जिलों के उत्पादों के वितरण के लिए प्रदेश में 43 रूरल मार्ट संचालित हैं। आजीविका मार्ट इन सभी रूरल मार्ट का समन्वयन केंद्र बन कर उभरेगा। पतंजली आयुर्वेद तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। इससे आजीविका ब्रांड के उत्पादों के मानकीकरण और मार्केटिंग में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे

planted saplings

 

लीवर ट्रांसप्लांट में सहायता के लिए हिमांशु के पिता ने माना आभार

भोपाल , 1 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जन सेवा मित्रों, पत्रकारों और नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया। अपने पुनर्जन्म दिवस अवसर पर हिमांशु चौहान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौध-रोपण किया।

हिमांशु के पिता और वरिष्ठ पत्रकार चरण सिंह चौहान ने बताया कि ईश्वर की कृपा और शासन द्वारा स्वीकृत राशि से पुत्र का सफल लिवर ट्रांसप्लांट कराया गया। ट्रांसप्लाट के बाद उसे अस्पताल से एक अक्टूबर को डिस्चार्ज किया गया, इसलिए एक अक्टूबर के दिन को हिमांशु का पुनर्जन्म दिवस मनाते है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सहायता के लिए आभार माना। उनके साथ पत्नी इंगेश चौहान, पत्रकार सिकंदर अहमद, सर्जन डॉ. सुबोध वार्ष्णेय और रोहित चौहान ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर के संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने सपरिवार पौध-रोपण किया। सोम्या तिवारी, डॉ. प्रतिभा तिवारी, स्वस्ति तिवारी, बृजेश चौहान और राम धाकड़ ने भी पौधे रोपे। इस अवसर पर निकेत शर्मा, धनश्याम, आदर्श, महक, अंकित चौबे, आयुषी साहू आदि जनसेवा मित्रो ने भी पौध-रोपण किया।

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Where there is cleanliness there is God

 

भोपाल , 1 अक्टूबर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में ‘एक तारीख-एक घंटा-एक साथ’ कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर “जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर” लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जहाँ स्वच्छता है, वहाँ सुंदरता है, जहाँ अच्छा स्वास्थ्य है, प्रसन्नता है और ईश्वर भी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सदैव स्वच्छता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान चलाया। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। मध्यप्रदेश देश का स्वच्छतम राज्य है। भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानी है। शहरी क्षेत्र में प्रदेश स्वच्छता में नंबर एक पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन भागीदारी के साथ स्वच्छता के लिए बेहतर प्रयास किए है। स्वच्छता अभियान से हर नागरिक को जोड़ने की हमारी कोशिश रही है। जनता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत आंदोलन के उत्कृष्ट क्रियान्वयन को प्रयासरत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी अपने घर, आसपास, कार्यालय में स्वच्छता का सदैव ध्यान रखे। स्वच्छता को सिर्फ कार्यक्रम न बनाते हुए स्वयं स्वच्छाग्रही बनें। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश को स्वच्छता के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करें।

उल्लेखनीय है कि गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक पूरे देश में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” चलाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसकी थीम ‘कचरा-मुक्त भारत’ है। मन की बात के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने 1 अक्टूबर को ‘एक तारीख एक घंटा एक साथ’ अभियान में स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान करने की अपील करते हुए कहा था कि बापू की जयंती की पूर्व दिवस पर सभी जन सफाई करके उन्हें ‘स्वच्छांजलि’ दी जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, महापौर मालती राय सहित जन-प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, सफाई मित्र और बड़ी संख्या में आमजन साथ उपस्थित रहे।

हुजूर विधानसभा में 90 करोड़ से तूमड़ा ओर चौपड़ा में बनेंगे दो नये फ्लाईओवर

 

भोपाल, पिछले 10 सालों से हुजूर विधानसभा में तेजी के साथ हो रहे विकास कार्यो के कारण प्रदेश भर में विकास पुरुष के नाम से चर्चित हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की विधानसभा हुजूर को दो नवीन सौगातें मिलीं हैं।

90 करोड़ से तूमड़ा ओर चौपड़ा में बनेंगे दो नये फ्लाईओवर, जानकारी आ रही है कि विधायक रामेश्वर शर्मा जल्द ही दोनों पुलों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। बता दें कि इन पुलों का निर्माण ट्रैफिक का दबाव कम करने के साथ नागरिकों के आवागमन की समस्या को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है। इससे पहले भी हुजूर विधानसभा में लगभग 500 करोड़ से अधिक राशि के पुलों व फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें से अधिकांश पूरे हो चुके हैं।

विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है की नये ब्रिज ग्रामीण क्षेत्रों की तरक्की के द्वार खोलेंगे।

आज प्रदेशभर में मनाया जाएगा स्वच्छता अभियान, भाजपा पदाधिकारी देंगे स्वच्छता का संदेश

cleanliness campaign w

 

भोपाल। प्रदेश भर में रविवार को स्वच्छता अभियान मनाया जाएगा। इसके तहत भोपाल में मंत्रालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सुबह 10 बजे शामिल होकर स्वच्छता का संदेश देंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश प्रेमपुरा घाट और पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद हुजूर विधानसभा के बैरागढ़ में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की है।

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा है कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। गौरतलब है कि यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा। प्रदेश भर में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश देंगे।

इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में बारदान गोदम में लगी भीषण आग

A massive fire broke

 

इंदौर। इंदौर शहर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात तीन मंजिला बारदान गोदाम में आग लग गई। आग को काबू पाने में फायर ब्रिगेड को मुश्किल आई। रात 12 बजे तक आग बुझाने में 12 टैंकर पानी के लगे, लेकिन आग नहीं बुझी।

दूर से दिखाई दे रही थी आग

पालदा क्षेत्र में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही थी। इस दौरान वहां व्यापारी भी पहुंच गए थे। आग ज्यादा होने पर आस-पास की मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। पालदा में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी यहां कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं।

मोबाइल की लाइट में आग बुझाने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग में आग लगने के बाद यहां बिजली भी बंद हो गई थी। आस-पास के लोगों और व्यापारियों ने मोबाइल की लाइट और अन्य साधनों से रोशनी करके आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग और भीषण हो चुकी थी।

अफगानिस्तान ने भारत में बंद किया अपना दूतावास

Afghanistan closed

 

दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan) में भारत में अपना दूतावास बंद करने का फैसला किया है। शनिवार को इस आशय की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया गया कि नई दिल्ली स्थित दूतावास (Afghan embassy in India) रविवार से ही काम करना बंद कर देगा।

दूतावास की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के दूतावास ने भारत में अपना परिचालन बंद करने का फैसला किया है। यह बेहद दुख, अफसोस और निराशा के साथ लिया गया फैसला है।

अफगानिस्तान ने भारत पर लगाए ये आरोप

अफगानिस्तान का आरोप है कि उसे भारत से पूरा राजनयिक समर्थन नहीं मिल रहा है। साथ ही भारत में अफगानिस्तान के हितों की रक्षा भी नहीं हो रही है।

दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों और दीर्घकालिक साझेदारी को ध्यान में रखते हुए बहुत सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया है।

भारत में परिचालन बंद करने की अपनी घोषणा में अफगान दूतावास ने कर्मियों और उपलब्ध संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियों का भी हवाला दिया। बयान में कहा गया है, ‘राजनयिकों के लिए वीजा रिन्यू में समस्या आ रही है। अन्य नियमित कार्यों में भी पर्याप्त समर्थन की कमी के कारण हमारी टीम में निराशा पैदा हुई।’

भारत छोड़ अमेरिका में शरण ले रहे अफगानी अधिकारी

दूतावास के तीन अधिकारियों ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया था कि अफगान दूतावास के राजदूत और अन्य वरिष्ठ राजनयिकों ने भारत छोड़कर अमेरिका में शरण ले ली है।दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि कम से कम पांच अफगान राजनयिक भारत छोड़ चुके हैं।

नीमच में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया प्रदेश के पहले बायोटेक्नालॉजी पार्क का शिलान्यास

foundation stone of the state

भोपाल, 30 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नीमच जिले जावद क्षेत्र के सरवानिया महाराज में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले बॉयोटेक्नालॉजी पार्क की शिलान्यास किया। 153 करोड़ 37 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 8 करोड की लागत से नवनिर्मित शासकीय पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय जावद के भवन का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही एक करोड़ 47 लाख रूपए के शासकीय कन्या उ.मा.वि.रतनगढ, एक करोड़ 47 लाख रुपए के शा.हाई स्कूल सरोदा और 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन गरवाडा का भूमिपूजन किया।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जावद कृषि उपज मंडी को हाईटेक बनाया जाएगा तथा नीमच मंडी के लिए भी विशेष योजना बनेगी। जावद नीमच माइक्रो एरिगेशन योजना जल्द ही मंजूर की जाएगी।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को अश्वस्त करते हुए कहा कि वे चिंतित न हों, सोयाबीन फसल का सर्वे कराकर राहत राशि बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जारी विकास और जनकल्याण के कार्यों से हम मध्यप्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।

आस्था और विश्वास और श्रद्धा के केंद्रों का उन्नयन और रख-रखाव भी राज्य सरकार का दायित्व

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नीमच के साथ ही प्रदेश और देश पर मॉ भादमामाता से कृपा और आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भादवामाता के प्रताप से ही भादवामाता लोक बन रहा है, सब सुखी और निरोग हों यही प्रार्थना है। भादवामाता की कृपा से मुझ से क्षेत्र का जो सबसे बड़ा काम हुआ है, वह है 3200 करोड़ रुपए लागत की नीमच-जावद सिंचाई योजना की स्वीकृति, इससे ढाई लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई होगी।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विकास और जन कल्याण के कार्यों के साथ-साथ आस्था और विश्वास और श्रद्धा के केंद्रों का उन्नयन और रख-रखाव भी राज्य सरकार का दायित्व है।

जनता की जरूरत का हर कार्य पूर्ण होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भादवामाता की कृपा से ही लोगों की भलाई के लिए हमारी सरकार के पास कभी पैसे की कमी नहीं रही। जनता की जरूरत का हर कार्य पूर्ण होगा। उन्होंने भादवामाता के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना भी की।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रोड शो में शामिल होकर मिल चौराहा, पिपलिया चौक, हरिया भैरू चौक होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज के परिसर में बने सभा स्थल पहुंचे।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मॉं भादवा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे।

बायोटेक्नोलॉजी पार्क में होंगी 8 उच्च स्तरीय प्रयोगलाशाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 40 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले बायोटेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना से नवीन अनुसंधान और विकास संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पार्क में 8 उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, इनक्यूबेशन सेंटर होंगे। यह पार्क शोधार्थियों, उद्योगपतियों के लिए नई तकनीकी सुविधाओं का केंद्र बनेगा। इससे जैव तकनीको के व्यवसायीकरण के लिए मार्ग प्रशस्त होगा, बायोटेक क्षेत्र में व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे तथा बायोटेक उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्यमी बायोटेक उत्पाद की कंपनी भी शुरू कर सकेंगे और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बायोटेक्नोलॉजी पार्क शोधार्थियों, उद्योगपतियों के लिये नई तकनीकी सुविधाओं का केन्द्र बनेगा।

जावद में हुए हैं अनूठे कार्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्री सखलेचा द्वारा विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए की गई पहल, स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था, आंगनवाड़ियों के प्ले स्कूल के रूप में उन्नयन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर स्कूल सुविधा उपलब्ध कराने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए शासकीय स्कूल के 5वीं से 6ठी कक्षा में जाने वाले विद्यार्थी को साइकल के लिए 4 हजार 500 रुपए और कक्षा 8वीं से 9वीं में जाने वाले विद्यार्थियों को भी 4 हजार 500 रुपए देने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को लैपटॉप दिया जा रहा है। अगले वर्ष से 60 प्रतिशत अंक लाने वालों को लैपटॉप देने पर विचार किया जाएगा। अगले वर्ष से शाला में 12 वीं कक्षा में टॉप तीन बालकों और बालिकाओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी।

गरीब और किसान के बच्चें भी सर्वसुविधायुक्त स्कूलों में अध्ययन करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गरीब और किसान के बच्चें भी सर्वसुविधायुक्त स्कूलों में अध्ययन करें, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल विकसित किए जा रहे हैं। चालीस करोड़ रुपए तक की लागत से बनने वाले इन स्कूलों में लाइब्रेरी, खेल मैदान, प्रयोगशाला, बच्चों को लाने ले जाने व स्मार्ट क्लास की सुविधा होगी। अपनी प्रतिभा और परिश्रम से मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी, प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज आदि में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरेगी।

बहनों के सम्मान और जीवन आत्म विश्वास के लिए आरंभ हुई लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बहनों को सम्मान का जीवन आत्म विश्वास देने के उद्देश्य से ही लाड़ली बहना योजना आरंभ की गई है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराकर बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार व्यापक गतिविधियां संचालित कर रही है।

प्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनाना ही हमारा लक्ष्य है : केंद्रीय मंत्री श्री तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी और राज्य में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रयासों से मध्यप्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है। गांव, गरीब और किसानों की जिंदगी बदलना प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसका ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश बीमारू से विकासशील राज्य बना है। प्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनाना ही हमारा लक्ष्य है।

विकास गतिविधियों और नवाचारों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नीमच में मध्यप्रदेश बायोटेक्नालॉजी पार्क की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक,नगरीय निकायों तथा पंचायतों के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, बड़ी सख्या में स्कूली विद्यार्थी और आमजन उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बाईक रैली रही आकर्षण का केन्द्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र के नगर सरवानिया महाराज में शनिवार को रोड शो में जन सैलाब अमड़ा। वृहद बाईक रैली रोड शो में आकर्षण का केन्द्र रही। रोड शो में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिह तोमर, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता ने भी रथ पर बडी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों, का अभिवादन किया। रोड शो में समाज के सभी वर्गो के लोगों ने पुष्पवर्षा कर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आत्मीय स्वागत किया। रोड शो में जावद क्षेत्र के लगभग दो हजार युवाओं की बाईक रैली आकर्षण का कन्द्र रही।

इंदौर में मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी बनाई जायेगी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Metropolitan authority

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज इंदौर में प्रदेश की पहली मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन का फ्लैग ऑफ किया

भोपाल , 30 सितम्बर | मध्यप्रदेश के लोक परिवहन सेवा के इतिहास में इंदौर से आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज इंदौर में प्रदेश की पहली मेट्रो ट्रेन ट्रायल ट्रेन का फ्लैग ऑफ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन कर किया गया। मेट्रो कारपोरेशन के एमडी श्री मनीष सिंह ने मेट्रो ट्रेन का मॉडल भेंट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंहका स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा की कि इंदौर से पीथमपुर और उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। संकल्प है कि 2028 के सिंहस्थ में श्रद्धालु और आम नागरिक इंदौर से मेट्रो में बैठकर महाकाल बाबा के दर्शन करने जायेंगे। इंदौर और आसपास का क्षेत्र मेट्रोपोलिटन अथारिटी बनेगा। गांधीनगर में रजिस्ट्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने की कार्रवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेट्रो ट्रेन में सफर कर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उनके साथ शामिल थे।

7 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर सकेंगे

इंदौर में 7500 करोड़ रुपए की लागत से विश्व स्तरीय इंदौर मेट्रो ट्रेन परियोजना का निर्माण पूर्ण होने से नागरिकों को तेज, सुरक्षित, आधुनिक और आरामदेह सफर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा से 7 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर सकेंगे। हर मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे। इंदौर में कुल 25 मेट्रो ट्रेन संचालित की जाएगी। इन मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।

टेम्पो से मेट्रो तक का सफर तय किया इंदौर ने

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इंदौर में एक नया दौर प्रारंभ हो रहा है। इंदौर मेरे सपनों का शहर है, इंदौर स्वच्छतम् शहर है, इंदौर स्मार्ट शहर है, इंदौर आईटी सीटी है, इंदौर हाईटेक सीटी है। इंदौर ने टेम्पो से लेकर मेट्रो तक का सफर तय किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेट्रो के एमडी श्री मनीष सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेट्रो की टीम ने युद्ध स्तर पर कार्य करके बहुत ही कम समय में मेट्रो का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो में साफ और स्वच्छ वातावरण में यात्रा कर सकेंगे और बहुत ही कम समय में गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। मेट्रो से यात्रा करना टू-व्हीलर से भी सस्ती साबित होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि मेट्रो ट्रेन का अधिक से अधिक लोग उपयोग करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में सांसद लालवानी ने स्वागत भाषण दिया।

ऐसी होगी मेट्रो ट्रेन

मेट्रो के कोच वातानुकूलित रहेंगे। दिव्यांग व्यक्तियों के लिये भी उचित स्थान रहेगा। मेट्रो ट्रेन के प्रत्येक कोच में 50 लोगों के बैठने और 300 लोगों के खड़े होने का स्थान रहेगा। लगभग 31 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में यह मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इसमें 28 स्टेशन होंगे। जिसमें से 7 भूमिगत और 21 एलिवेटेड स्टेशन रहेंगे। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पर स्वचालित टिकटिंग की व्यवस्था होगी। दरवाजे भी स्वचालित रहेंगे। यात्री सूचना प्रदर्शन प्रणाली रहेगी। ग्रेब हेण्डल की लिफ्ट, एस्केलेटर, कस्टमर केयर सेंटर, हिंदी इंग्लिश में अनाउंसमेंट, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, अन्य सार्वजनिक सुविधाएं आदि रहेगी। ट्रेन में आपातकालीन संपर्क एवं आपातकालीन द्वार की व्यवस्था भी होगी। बिजली की खपत को कम करने के लिए स्टेशन और डिपो पर सौर ऊर्जा की व्यवस्था की जा रही है। इस ट्रेन का संचालन मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज फ्लैग ऑफ के पश्चात मेट्रो की सवारी की। उन्होंने मेट्रो ट्रेन में बैठकर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उनके साथ थे। उन्होंने भी सफर किया। यह मेट्रो ट्रेन गाँधी नगर स्थित स्टेशन से प्रारंभ होकर सुपर कॉरिडोर पर ही बने अगले स्टेशन पर पहुंची जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इंदौर शहर के नागरिकों ने भी मेट्रो ट्रेन के सपने का साकार होते देख अपनी खुशियां व्यक्त की।

इतिहास बनता देख अभिभूत हुए नागरिक

इंदौर में लिखे गए इस इतिहास के साक्षी बनने के लिए आज समाज के हर वर्ग के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपार उत्साह और उमंग का वातावरण था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेट्रो ट्रायल रन का फ्लैग ऑफ करने के बाद मेट्रो में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ यात्रा भी की।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक मनोज पटेल, गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संभागायुक्त मालसिंह, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। शिक्षा, उद्योग, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक तथा अन्य संगठन, संस्थाओं और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ इंदौर मेट्रो निर्माण –

6.3 किमी लम्बे मेट्रो वायडक्ट का निर्माण मात्र 484 दिनों पूरा किया गया, जिसमें 2 मानसून सीजन भी शामिल हैं। पटरी बिछाने का काम 4 माह में पूरा हुआ।

3 ट्रैक टर्नआउट्स का निर्माण मात्र 27दिनों में पूरा हुआ है, जो देश में एक रिकॉर्ड है।

8 दिनों में ट्रैक के 3 टर्नआउट्स का विद्युतीकरण किया गया। डिज़ाइन के बाद केवल 5 महीनों में मेट्रो रेल कोच का निर्माण पूरा । मात्र 45 दिनों में ट्रैक्शन थर्ड रेल प्रणाली का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण किया गया। 23 दिनों में 4 एस्केलेटर लगाये गये।

इंदौर मेट्रो परियोजना के विषय में

येलो रिंग लाइन से जुड़ेंगे – गाँधी नगर, भंवर सला चौराहा, विजय नगर चौराहा, खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा, रेलवे स्टेशन, राजवाड़ा, बड़ा गणपति, एअरपोर्ट और गाँधी नगर। पहले चरण में – गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर- 3 स्टेशनों के बीच 6.3 किमी लंबे रूट पर ट्रेनों का परीक्षण परिचालन प्रारंभ हो रहा है। जून 2024 से इंदौर और भोपाल वासियों को इन दो ट्रैक पर मिलने लगेगी मेट्रो सुविधा। दिसंबर 2026 तक दोनों शहरों की मेट्रो परियोजनाओं का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

मेट्रो होगी सुखद सवारी

इंदौर में तीन कोच की 25 ट्रेन तथा भोपाल में भी तीन कोच की 27 ट्रेन चलाई जाएगी। एक कोच में लगभग 300 यात्रियों के लिए बैठने व खड़े होने का स्थान होगा। एक ट्रेन में एक बार में लगभग 900 यात्री आवागमन कर सकेंगे। दो ट्रेन के बीच का अंतराल 5 मिनट का होगा लेकिन अधिक भीड़ वाली अवधि के दौरान इससे दो मिनट तक घटाया जा सकेगा। मेट्रो रेल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। ट्रेन के सभी डिब्बे वातानुकूलित होंगे। यात्रियों की सूचना के लिए सार्वजनिक संबोधन प्रणाली तथा दृश्यात्मक संकेत होंगे जिससे यात्री सही गंतव्य पर उतर सकें। ट्रेन का संचालन विश्व स्तर की उच्चतम सिम्नलिंग प्रणाली से होगा जिससे सुरक्षा एवं समय की पाबंदी सुनिश्चित होगी।

इस सिगनलिंग म्नलिंग प्रणाली से भविष्य में बिना ड्राइवर की ट्रेन भी चलाई जा सकेगी। थर्ड रेल प्रणाली से बिजली के तारों के जाल से शहर को मुक्ति। सभी ट्रेन्स मे उर्जा बचाने के लिये रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्ट्म लगाया गया है जिससे ट्रेन्स में ब्रेकिंग के दौरान बिजली पैदा होगी।

वैकल्पिक उर्जा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिये सौर उर्जा का इस्तेमाल होगा। ट्रेन एवं स्टेशन्स पर अत्याधुनिक अग्नि शमन प्रणाली लगाई गयी है। कोच में स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। यात्रियों विशेषत :महिलाओं की सुरक्षा के लिये एआई बेस्ड सी सी टी वी की सुविधा, नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड पर आधारित स्वचालित टिकिटिग प्रणाली, स्टेशन्स पर लिफ्ट व एस्केलेटर इत्यादि उपकरण लगाए जाएंगे जिससे चढ़ना उतारना बिल्कुल ही आसान होगा।

दिव्यांग यात्रियों का विशेष ध्यान रखा गया है उनके लिए आवश्यक स्थानों पर ब्रेल लिपि और आवागमन के लिए स्पर्शनीय टाइल्स का उपयोग किया जा रहा है। सभी स्टेशन्स पर यात्रियों के सहूलियत के लिए शौचालय व पीने के पानी की सुविधा होगी। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। मेट्रो मतलब सुरक्षित, सुगम, सुविधापूर्ण, सस्ती, सुंदर और सस्टेनेबल शहरी यातायात। ऑटोमेटिक परिचालन, सड़क दुर्घटना का कोई डर नहीं, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए भी सुरक्षित।

सुगमता पूर्वक कमतर समय में गंतव्य तक पहुँच संभव, रोड कंजेशन, डायवर्सन एवं ट्रैफिक की समस्या से निजात। आरामदायक यात्रा, धक्कों एवं झटकों से मुक्ति, साफ एवं स्वच्छ परिवेश में सफर, ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा से टिकट के लिए लाइन भी नहीं लगना पड़ेगा। मेट्रो की यात्रा प्राइवेट टैक्सी, ऑटो, अपनी कार यहाँ तक की अपनी बाइक से भी सस्ती पड़ेगी। डेली कम्यूटर्स के लिए विशेष पास की व्यवस्था भी होगी।

मेट्रो से शहर की सुंदरता में भी चार चाँद लगेंगे। ये ट्रेन अपने आप मेन जितनी खूबसूरत है, उतने ही सुंदर स्टेंशंस भी बनेंगे। मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक के नीचे भी साज सज्जा और हरीतिमा की व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे शहर और भी सुंदर लगेगा।

मेट्रो का परिचालन तो प्रदूषण रहित होगा ही, लोग जब अपने कार-मोटरसाइकल इत्यादि त्यागकर मेट्रो से सफर करेंगे तो पेट्रोल-डीजल की खपत भी घटेगी। मेट्रो की कनेक्टिविटी मिल जाने के बाद अब शहर के आउटर एरिया मे कम किराये के आवासों, छात्रों के लिए वरदान यह वरदान साबित होगी। इंदौर और भोपाल एजुकेशन हब हैं। मेट्रो के आ जाने से इन शहरों में छात्रों के समय की भी बचत होगी, और पैसों की भी।

गगन पर सुखोई और मिराज और धरा पर जनता के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Sukhoi and Mirage in

 

 

भोपाल, 30 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का यह कहना कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ, आज भोपाल की सड़कों पर चरितार्थ होता दिखाई दिया। वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भोपाल के बड़े तालाब पर हुई मल्टी एयर क्राफ्ट फ्लाई-पास्ट को देखने लगभग पूरा शहर उमड़ पड़ा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कार्यक्रम से निवास वापस लौटे तो उनका काफिला भारी भीड़ के कारण बहुत धीमा चल रहा था और वाहन के दोनों ओर से मामा जी और भैया के स्नेहमयी स्वर सुनाई दे रहे थे। जनता के प्यार और अपनत्व के वशीभूत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वाहन से बाहर आये तो बेटियों, बहनों और युवाओं ने उन्हें घेर लिया, कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था तो कोई उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता था और कई युवा अपने मुख्यमंत्री से हाथ मिलाने के लिए आतुर नजर आये।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी सब की इच्छाओं का सम्मान करते हुए बोट क्लब पर काफी दूर तक अपने परिवार की लाड़ली बहनों-बेटियों, भाईयों और भांजों के साथ पैदल चले। लगभग यही स्थितिनिवास से राजकीय विमानतल जाते समय भारत भवन के कुछ आगे भी निर्मित हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अपने बीच पाकर भोपालवासी गर्व और हर्ष से आल्हादित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी अपने परिवारजनों के स्नेह व आत्मीयता के बदले उन्हें दुलार व सम्मान दिया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के चारों ओर नारों और स्नेह भरे संबोधनों के साथ ऊर्जा व जोश से भरे यह क्षण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तथा उनकी प्रिय जनता के लिए आनंद और गौरव के क्षण थे। वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ पर भोपाल के गगन पर सुखोई और मिराज के शौर्य और भोपाल की धरा पर मुख्यमंत्री के प्रति जनता का प्यार और लगाव का अद्भूत इन्द्रधनुषी संयोग नजर आ रहा था।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...