आज मेट्रो ट्रायल रन के साक्षी बनेंगे हजारों इंदौरवासी, जून 2024 तक शुरू कर पाएंगे यात्रा

start traveling by June 2024.

 

इंदौर। आज (शनिवार, 30 सितंबर) को मेट्रो कोच के वायडक्ट से गांधीनगर स्टेशन होते हुए सुपर कारिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक 5.9 किलोमीटर की दूरी तक चलाने के साक्षी 10 हजार से ज्यादा शहरवासी बनेंगे। शनिवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में गांधीनगर डिपो परिसर में मुख्य आयोजन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोच को हरी झंडी दिखाएंगे व उसमें बैठकर ट्रायल रन की निर्धारित दूरी तक सफर करेंगे। गांधीनगर डिपो में तैयार किए डोम में छह हजार आमजन के साथ ही अलग-अलग संगठन, व्यापारी व अन्य लोग शामिल होंगे।

शहरवासी शनिवार को भले ही मेट्रो को चलने हुए देखेंगे, लेकिन इसमें यात्रा वे जून 2024 तक ही शुरू कर पाएंगे। मेट्रो कोच के ट्रायल रन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर से पीथमपुर व उज्जैन महाकाल मंदिर तक भविष्य में बनाए जाने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की भी घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मेट्रो के अधिकारियों को सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी शामिल होंगे।

आठ बार मेट्रो को वायडक्ट व स्टेशन पर लाकर किया गया ट्रायल

ट्रायल रन के रूट पर बने पांच मेट्रो स्टेशन व वायडक्ट पर तैयारी पूर्ण होने के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम तक मेट्रो कोच को करीब आठ बार वायडक्ट से स्टेशन पर लाया गया। शनिवार को ट्रायल रन के दौरान मेट्रो कोच 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से वायडक्ट पर चलाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मेट्रो कोच 80 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन नियमित यात्रा शुरू होने पर यह 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेंगे।

डिपो परिसर में छह हजार लोग मेट्रो ट्रायल रन के मुख्य आयोजन में होंगे शामिल

ट्रायल रन के लिए मेट्रो के डिपो परिसर में डोम तैयार किया जा चुका है और इसमें छह हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया। 300 बसों के माध्मय से आने वाले लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा गांधीनगर स्टेशन व सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर 3 पर भी बनने वाले मंच पर कई लोग खड़े होकर मेट्रो को वायडक्ट पर चलते हुए देख सकेंगे। गांधीनगर चौराहे के पास खाली मैदान में बसों की पार्किंग का प्रबंध किया गया है। शुक्रवार को एमडी मनीष सिंह ने भी ट्रायल रन की तैयारी का निरीक्षण किया।

स्टेशन पर बिछा रेड कारपेट, तिरंगी रोशनी से सजा कारिडोर

मेट्रो के ट्रायल रन के लिए सुपर कारिडाेर से क्षेत्र में मेट्रो के ट्रायल रन वाले 5.9 किलोमीटर वाले हिस्से में मेट्रो के पिलर पर तिरंगी रोशनी की गई है। इसके अलावा मेट्रो डिपो व ट्रायल रन के पांचों मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म भी आकर्षक रोशनी से जगमगा रहे है। प्लेटफार्म पर जहां रेड कारपेट बिछाया गया है, वही रेलिंग को फूलो से सजाया गया है। इस तरह सुपर कारिडोर पर मेट्रो स्टेशन मानो दुल्हन की तरह सजे हुए है।

खास बातें

-आयोजन स्थल पर लोग भविष्य में शहर में बनने मेट्रो के ओवरहेड व अंडरग्राउंड रिंग के माडल को भी देख सकेंगे।
-लोग दूर से ही मेट्रो कोच को पटरियों पर चलता हुआ देख सकेंगे।
-गांधीनगर स्टेशन व सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर तीन पर आकर्षक सजावट के साथ विद्युत रोशनी भी की गई है।
-मेट्रो कोच को फूलों से सजाया जाएगा।
-मेट्रो को लेकर तैयार एक वीडियो क्लिप भी दिखाई जाएगी।

इस तरह रहा अब तक मेट्रो का सफर

-डेढ़ साल पहले ट्रायल रन के 5.9 किलोमीटर के प्रायरिटी कारिडोर पर पिलर की पाइलिंग का शुरू हुआ था।
-जून 2023 तक वायडक्ट का निर्माण कार्य हुआ पूरा हुआ।
-अगस्त 2023 तक डिपो व मेट्रो के ट्रायल रन पर बने पांच स्टेशन का निर्माण हुआ पूरा।
-30 अगस्त को पहली बार वड़ोदरा के सांगली से इंदौर पहुंचे थे कोच।
-30 दिन बाद शनिवार को इंदौर में हो रहा मेट्रो का ट्रायल रन

अगर बॉडी दे रही है ये संकेत, तो समझ जाइए खराब हो रहा है लिवर, न करें अनदेखा

liver is getting damaged,

 

Liver Problem: हमारे शरीर के सभी अंग काफी महत्वपूर्ण होते हैं और हर एक का काम करना बहुत जरूरी होता है। लिवर भी हमारे उन अंगों में से एक है, जो अहम कार्यों के लिए जाना जाता है। लिवर पाचन और मेटाबाॅलिज्म के साथ-साथ टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में इस पर ध्यान देना बेहद जरूर है, ताकि यह अपना कार्य सही तरीके से कर सके। बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण हमारे शरीर को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लिवर डैमेज भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। लिवर डैमेज होने पर व्यक्ति को गंभीर परेशानियां झेलनी पड़ती है। लिवर डैमेज से पहले हमारी बॉडी कुछ संकेत देती है, जिसे समय रहते समझ लिया जाए, तो लिवर डैमेज जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

स्किन पर खुजली होना

जब भी आपका लीवर खराब या कमजोर होता है, तो खून में पित्त बनने लगता है। यह पित्त स्किन के निचले हिस्से में जमा होने लगता है। इससे त्वचा में खुजली की शिकायत होती है। लोग अक्सर खुजली की समस्या को सामान्य मानते हैं, लेकिन इसका कारण लिवर का खराब होना भी हो सकता है। इसके अलावा यह डक्ट में पथरी, बाइल डक्ट या पैंक्रियाज के कैंसर, प्राइमरी बाइलरी सिरोसिस के कारण भी हो सकता है।

नीले चकत्ते पड़ना

कई लोगों को बाॅडी पर नीले चकत्ते पड़ने लगते हैं। कभी भी इनसे खून भी आने लगता है। यह लिवर खराब होने की ओर एक बड़ा संकेत होता है। बता दें कि ब्लड क्लॉटिंग को रोकने के लिए जिन प्रोटींस की आवश्यकता होती है, लिवर वह सही मात्रा में तैयार नहीं कर पाता है, जिसके कारण लिवर में गंभीर समस्या हो सकती है।

स्किन-नाखूनों का पीला पड़ना

यदि आपका लीवर खराब या कमजोर हो रहा है, तो सबसे पहले इसके संकेत आपको स्किन पर दिखाई देंगे। जब भी जॉन्डिस या पीलिया रोग होता है, तो स्किन और नाखून का रंग पीला पड़ने लगता है। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह पर बिलीरुबिन टेस्ट करवाना चाहिए। इसके कारण लीवर से संबंधित बड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

स्पाइडर एंजियोमा बनना

स्पाइडर एंजियोमा स्किन से संबंधित बीमारी होती है। यह बीमारी त्वचा के निचले हिस्से में होती है। इसके कारण स्किन टेक्सचर मकड़ी के जालों की तरह दिखने लगता है। शुरुआती लक्षणों में ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ये लक्षण आपके लिवर खराब होने की ओर इशारा करते हैं।

फ्लाई पास्ट में 65 लड़ाकू विमान दिखाएंगे वायु सेना का शौर्य

65 fighter planes

 

भोपाल। बड़ा तालाब के बोट क्लब क्षेत्र में आसमान पर शनिवार को सुबह 9.30 बजे से वायु सेना के लड़ाकू विमान उड़ान भरते नजर आएंगे। एयर शो को देखने के ल‍िए सुबह से ही बोट क्‍लब और वीआइपी रोड पर दर्शक पहुंचने लगे है। कुछ देर मे ही यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

भारतीय वायु सेना आठ अक्टूबर को 91 वें स्थापना दिवस मनाएगी। इस उपलक्ष्‍य में आयोजि‍त इस फ्लाई पास्ट कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को बड़ा तालाब के आस-आस के क्षेत्र में खड़े होकर निश्शुल्क देख सकतेे है। इसमें 65 लड़ाकू विमान हैरतंगेज करतबों से लोगों को उत्साहित करेंगे। इस समारोह में महिला पायलट भी शामिल होंगी। यह एयर शो पावर बियोंड बाउंड्रीज थीम पर होगा। समारोह के लिए 21 विमान राजाभोज एयरपोर्ट से और बाकी थ्री ईएमई सेंटर से उड़ान भरेंगे। जबकि आगरा, ग्वालियर और गाजियादबाद से उड़ान भरकर कुछ लड़ाकू विमानों के यहां अपना प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम को इंटरनेट मीडिया यूट्यूब, इस्टाग्राम और फेसबुक पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

यह फाइटर विमान करेंगे शौर्य का प्रदर्शन

इसमें तेजस, आकाश गंगा, चिनूक, रूद्र, बादल, शमशेर, त्रिशुल, सारंग, जगुआर, सूर्यकिरण जैसे विमान और हेलिकाप्टर अपना जौहर दिखाएंगे। उक्त आयोजन में देशभर के 400 के करीब पायलट और आफिशियल सहभागिता करेंगे। समारोह में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलिकाप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन से शुरुआत की जाएगी। इसमें सूर्यकिरण विमान टीम इंडियन एयरफोर्स की एयरोबेटिक्स प्रदर्शन टीम है। टीम में 13 पायलट हैं। नौ एक साथ उड़ान भरेंगे। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन जीएस ढिल्लों कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में किरण एमके-2 विमान के साथ राजधानी में प्रदर्शन किया था और अब 17 वर्षों के बाद हाक एमके 132 विमान के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए वापस आया है।

Latest Crime News: अंधे कत्ल का खुलासा

भोपाल, शुक्रवार को हमीदिया चिकित्सालय भोपाल से सूचना प्राप्त हुई की मरीज अमित पिता प्रभुलाल सिरोलिया उम्र. 43 साल निवासी म. न. 52 सरदार पटेल नगर मंगलवारा भोपाल को भारत टाकीज के पास से सिर मे चोंट होने से इलाज हेतू गम्भीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था जिसे डाक्टर द्वारा चैक पर पर मृत घोषित किया। सूचक की सूचना पर थाना मंगलवारा भोपाल मे मर्ग क्र. 16/23 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जांच में लिया गया ।

घटना का विवरण- मर्ग जांच के दौरान मृतक अमित के परिजनो से पूछताछ किया जो साक्षी परिजनो द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक 29/09/023 की रात्री में गणेश विसर्जन की झांकियां देखने हम लोग साकिर अली अस्पताल के सामने, मिलन होटल के पास बैठे थे तभी पास मे खडे दो-तीन लोग शराब के नशे मे आपस में एक दूसरे से झगडा विवाद कर रहे थे इसी दौरान उनमे से एक व्यक्ति हमारे पास आकर बैठ गया। मेरे भाई ने उस व्यक्ति को बैठने से मना किया तो वह व्यक्ति मेरे भाई अमित को गालियां देने लगा। भाई अमित ने उस व्यक्ति को गालियां देने को मना किया तो उस व्यक्ति ने मेरे भाई को वही से एक पत्थर उठाकर सिर में मार दिया। उसके बाद हम लोग अमित को लेकर हमीदिया अस्पताल इलाज के लिये गये तो वहां डाक्टर साहब ने भाई की मौत होना बताया । सम्पूर्ण जांच पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/023 धारा 302,323,294 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

उक्त घटना की जानकारी पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-03 रियाज इकबाल तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती शालिनी दीक्षित जोन-03 एवं सहायक पुलिस आय़ुक्त हनुमानगंज संभाग भोपाल राकेश सिंह बधेल द्वारा थाना प्रभारी मंगलवारा भोपाल निरीक्षक अजय कुमार सोनी के नेतृत्व मे तत्काल एक टीम गठित कर घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज तथा मुखबिर तंत्र विकसित कर अज्ञात आऱोपी की गिरफ्तारी हेतू उचित निर्देश देकर रवाना किया गया ।
घटना स्थल के आसपास मिले सीसीटीव्ही फुटेज व मौके पर मौजूद घटना साक्षियो से पूछताछ के आधार पर घटना मे शामिल अज्ञात आऱोपी की पहचान विनोद ठाकुर निवासी छोला के रूप मे हुई है। पुलिस टीम द्वारा आऱोपी विनोद पिता हरी सिंह ठाकुर उम्र 26 साल निवासी कैंची छोला मंदिर भोपाल को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध मे बारीकी से पूछताछ की जा रही है।
सम्पूर्ण घटना क्रम सीसीटीव्ही मे कैद है। फुटेज व पूछताछ मे आऱोपी विनोद ठाकुर द्वारा शराब के नशे मे मृतक अमित के साथ विवाद कर सिर मे पत्थर मारने से सिर मे गभ्भीर चोट आने से उपचार के दौरान मृत्यू होना तथा बीच बचाव के दौरान मृतक के परिवार के लोगो के साथ भी हाथापाई व मारपीट करना पाया गया है।
सराहनीय भूमिका – उपरोक्त अंधेकत्ल का खुलासा तथा आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी,सउनि ओम प्रकाश यादव,सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा, प्रआऱ असरफ अली, प्रआऱ धर्मेंद्र शर्मा, आर. योगेश, आर.चैतन्य सिंह, आर कमल सिंह ठाकुर, आर. मुकेश देवडा, आर. रवीन्द्र की प्रमुख भूमिका रही ।

भाजपा के उम्मीदवारों की फर्जी सूची सोशल मीडिया में जारी

महू, भगवानपुरा, धार, मनावर से भाजपा प्रत्याशी घोषित

बालों का झड़ना इन बीमारियों का देता है संकेत, हो जाएं अलर्ट

Hair fall indicates these diseases, be

 

खराब लाइफस्टाइल, खानपान में लापरवाही और प्रदूषित माहौल में रहने के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल या तो सफेद हो जाते हैं या फिर बाल झड़ने लग जाते हैं। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, बालों का सफेद होना या बाल झडना कोई बीमारी नहीं है, बल्कि ये शरीर की ओर से दिए जाने वाले कुछ संकेत हैं। इन संकेतों के जरिए यह पता चलता है कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो रही है और इनकी भरपाई जल्द कर लेना चाहिए, अन्यथा दूसरी कई बीमारियां हो सकती है। गंजापन या बालों के झड़ने की समस्या को अक्सर लोग हल्के में लेकर बड़ी गलती कर देते हैं। दरअसल ये किसी गंभीर बीमारी के भी लक्षण हो सकते हैं। यदि आपके भी लगातार बाल झड़ रहे हैं तो इन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

थायराइड के संकेत

बालों का झड़ना हार्मोनल बैलेंस बिगड़ने के कारण भी हो सकता है। हार्मोन हमारी शारीरिक गतिविधियों के उचित संचालन में मदद करते हैं। थायरॉयड हार्मोन बालों के विकास में मदद करता है। यह हार्मोन आयरन, कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है।

एलोपेसिया एरीटा बीमारी

एलोपेशिया एरीटा एक ऐसी ऑटोइम्यून बीमारी है, जो बालों के झड़ने और गंजेपन से संबंधित है। शरीर में जब एलोपेशिया एरीटा बीमारी बढ़ती है तो यह बालों के रोम पर हमला करती है, और इससे बाल पतले होने लगते हैं। व्यक्ति धीरे-धीरे गंजा होने लगता है। बाल झड़ने से यह भी संकेत मिलता है कि व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है।

ल्यूपस के कारण

एलोपेशिया एरीटा की तरह ही ल्यूपस भी एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो बालों के झड़ने का कारण बनती है। ल्यूपस बीमारी होने पर भी चेहरे और सिर की त्वचा पर सूजन आती है। इसमें आइब्रो, आईलैशेज, दाढ़ी आदि से भी बाल जाने लगते हैं।

जेड ब्लैक अगरबत्ती ने कोलकाता में नकली अगरबत्ती का पर्दाफाश किया

Jade Black Agarbatti

 

कोलकाता, 29 सितंबर| अगरबत्ती बनाने वाली कंपनी जेड ब्लैक ने त्योहारी सीजन की शुरुआत में साथ ही नकली अगरबत्ती पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गयी छापेमारी में पश्चिम बंगाल में गोदाम से नकली अगरबत्ती बरामद की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसको लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सनसोल उत्तरी के कुरैशी मोहल्ला निवासी मोहम्मद हिलाल और आसनसोल उत्तरी निवासी मोहम्मद असलम के पास से कुरैशी मोहल्ला में रहने वाले मोहम्मद मुख्तार के गोदाम से नकली सामान जब्त किया गया।

अंतरिक्ष एजेंसी NASA का एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट, तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ

about asteroid,

 

अंतरिक्ष और उससे जुड़ी चीजें हमेशा कौतूहल का विषय रहती है। इसका कारण है कि अंतरिक्ष में कई रहस्य हैं जो अब तक सामने नहीं आए हैं। नासा, इसरो और कई स्पेस एजेंसी इस अनोखी दुनिया के रहस्यों को लोगों के सामने ला चुके हैं। नासा ने हमेशा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पिछले साल नासा ने डबल एस्टेरॉयड रिडायरेक्शन टेस्ट नाम एक परीक्षण किया था। जहां उसके एक अंतरिक्ष यान ने क्षुद्रग्रह OSIRIS-REx और हायाबुसा 2 का मार्ग सफलतापूर्वक बदल दिया था। अब नासा ने एक ऐसे क्षुद्रग्रह के बारे में चेतावनी जारी की है, जो पृथ्वी को नष्ट कर सकता है। हालांकि एस्टेरॉयड से पृथ्वी को खतरा नहीं होगा, लेकिन NASA ने संकेत दिया कि यह सबसे निकटतम दूरी से गुजरेगा।

एस्टेरॉयड का क्या नाम है?

इस क्षुद्रग्रह का नाम एस्टेरॉयड 2023 SE4 है। यह पृथ्वी की ओर आ रहा है। यह क्षुद्रग्रह शुक्रवार को पृथ्वी के बेहद करीब से गुरेगा। विभिन्न मिशनों और कक्षाओं के माध्यम से नासा ने इस एस्टेरॉड की जानकारी दी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यह क्षुद्रग्रह दो मिलियन किमी की दूरी से 16662 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ेगा।

पृथ्वी से टकराएगा नहीं

नासा ने स्पष्ट किया कि एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराएगा नहीं। यह क्षुद्रग्रह 45 फीट चौड़ा है। यह पृथ्वी के नजर से गुजरने वाला पहला एस्टेरॉयज नहीं है। इससे पहले साल 1965 में पृथ्वी से 4.1 मिलियन किमी की दूरी से गुजरा था।

खरगोन को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रखी देवी अहिल्या लोक की आधारशिला

foundation stone of Devi Ahilya Lok.

 

खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज शुक्रवार को खरगोन जिले में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खरगोन करोड़ों की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह महेश्वर में देवी अहिल्या लोक की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा आपके मामा के पास पैसों की कमी नहीं है और आज अकेले 4600 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं लेकर आया हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खरगोन में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज, झिरन्या माइक्रो सिंचाई परियोजना, जल जीवन मिशन के कार्यों एवं देवी अहिल्या लोक व नवग्रह लोक का भूमिपूजन किया। साथ ही बिस्टान उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की विभिन्न सौगातें दीं।

लाड़ली बहनों की जिंदगी बदल दूंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहनों की जिंदगी बदल गई है। अब सब सम्मान से बात करते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जैसे जैसे पैसे होंगे 250-250 बढ़ाता जाउंगा और सबको 3000 तक दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरदार सरोवर के पानी में भी अगर किसी के मकान डूबे होंगे, तो मैं मुआवजा और राहत दूंगा। चिंता मत करना, मैं जनता के लिए ही हूं।

झूठे वादे कर उन्‍हें ठगने का काम करती है कांग्रेस

हरदा जिले में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्‍यास कर क्षेत्र को विकास की विभिन्न सौगातें दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों का कल्याण, हमारा प्रण है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ किसानों से झूठे वादे कर उन्‍हें ठगने का काम करती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहती है। हमने किसानों की हर परेशानी को दूर करने का संकल्प लिया है, जिसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरदा में 9 हजार 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

foundation stone and inaugurated

 

भोपाल, 29 सितम्बर | मध्यप्रदेश का हरदा जिला शत-प्रतिशत सिंचित जिला बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरदा के किसान सम्मेलन में 4 हजार 469 करोड़ 62 लाख रूपये लागत के 122 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, 3 हजार 517 करोड़ की मोरंड एवं गंजाल बांध परियोजना तथा 720 करोड़ की शहीद ईलापसिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना शिलान्यास किया। मोरंड गंजाल सिंचाई परियोजना से हरदा, नर्मदानुरम और खंडवा के 201 गांवों के 73 हजार 920 कृषक लाभांवित होंगे और 64 हजार 111 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। शहीद ईलापसिंह परियोजना से हरदा जिले के 118 ग्राम लाभांवित होंगे तथा 26 हजार 898 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इस प्रकार 319 गांवों की 91,100 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 266 करोड़ लागत की 42 सड़क मार्गों एवं पुलियों, 44 करोड़ की 22 ग्रामीण सड़कों और पुलियों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरदा में 11 करोड़ 65 लाख की लागत से पूर्ण हुए 28 विकास कार्यों, 9 करोड़ 29 करोड़ की लागत से पूरा हुई, 12 नल-जल प्रदाय योजनाओं और 2 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से पंचायत एवं ग्रामीण विकास के 16 कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने टिमरनी विधानसभा के 25 नवीन कार्यों का शिलान्यास किया, जिनमें 26 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले 4 मार्ग, 7 नवीन आंगनवाड़ी भवन और 13 अन्य कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 33 लाख की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 20 लाख की लागत से निर्मित नल-जल प्रदाय योजना, ग्राम सुल्तानपुर में आंगनवाड़ी भवन और सड़क मार्गों का लोकार्पण भी किया।

हंडिया को नगर परिषद बनाकर उसका नाम नाभिपट्टनम किया जायेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पंचायत का प्रस्ताव पारित होने पर हंडिया का नाम नाभिपट्टनम रखकर पर उसे नगर परिषद बनाया जायेगा। हरदा में जुड़े नये 5 वार्डों में लगभग 5 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्य कराये जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हरदा में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, वन मंत्री कुँवर विजय शाह, सांसद दुर्गादास उइके, स्थानीय विधायक, नगरीय निकायों एवं पंचायतों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने “अपना कमल” नामक पुस्तिका का विमोचन किया तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किये।

जन-कल्याण के कार्यों के लिये पैसे की कमी नहीं आने दी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज हरदा की धरती पर नया इतिहास बना है। आज एक संकल्प और सपना साकार हुआ है। हरदा शत-प्रतिशत सिंचित जिला होने जा रहा है। हमारी सरकार ने प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के कार्यों के लिये कभी पैसे की कमी नहीं आने दी। सड़कें, पुल, पुलिया, स्कूल, अस्पताल, सीएम राइज स्कूल, आईटीआई के माध्यम से लोगों की जिंदगी बदलने के अभियान में हम निरंतर सक्रिय हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, किसानों को कर्ज के भार से मुक्त करने के लिये 2 हजार 200 करोड़ का ब्याज सरकार द्वारा भरा गया। फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के लिये 20 हजार करोड़ से अधिक का बीमा दावा भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया गया। पिछले 3 साल में किसानों के खातों में 2 लाख 84 हजार करोड़ रूपये के हितलाभ अंतरित किये गये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष 2-2 हजार रूपये की किश्त के रूप में जारी करने की व्यवस्था की। इसी प्रकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत भी 6 हजार रूपये किसानों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

गरीब की जिंदगी बदलने के प्रयास जारी हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सभी योजनाओं का आदर्श क्रियान्वयन मध्यप्रदेश में सुनिश्चित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की माटी की पूजा और प्रदेशवासियों की सेवा मेरे जीवन का मिशन है। गरीब की जिंदगी बदलने के लिये प्रदेश में चल रहे अभियान के अंतर्गत रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और रोजगार के इंतजाम के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। रहने की जमीन का टुकड़ा हर गरीब को मिले, इसके लिये अभियान चल रहा है। पीएम आवास और आवास प्लस में छूटे व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराये जायेंगे। गरीब व्यक्ति बिना आवास और रहवासी जमीन के पट्टे के नहीं रहेगा। स्वास्थ्य सुविधा के लिये प्रदेश में 3 करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किये गये हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो, इसके लिये सीएम राइज स्कूल बनाये जा रहे हैं। गरीब और किसान के बच्चों को भी प्रायवेट स्कूलों से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिये इन स्कूलों में प्रयोगशाला, लायब्रेरी, खेल मैदान, स्मार्ट क्लॉस, स्कूल लाने-ले जाने के लिये बस सुविधा आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने के उद्देश्य से साइकिल, लैपटॉप, स्कूटी देने की व्यवस्था की गई। मेधावी विद्यार्थियों द्वारा मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेने पर उनकी फीस राज्य सरकार द्वारा भरवाई जायेगी।

सरकार जनता की छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान के लिये प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार जनता की छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान के लिये प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि एलपीजी गैस सिलेण्डर 450 रूपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। बिजली के बड़े बिल सरकार द्वारा भरने की व्यवस्था की गई है। बहनों की सहूलियत के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचालित जल-जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। बहनें अपनी जरूरत और मर्जी के अनुसार पैसा खर्च कर सकें इसी उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। योजना में एक हजार प्रतिमाह की राशि को बढ़ाकर 1250 रूपये किया गया है, इसे 3 हजार रूपये तक बढ़ाया जायेगा। लाड़ली बहना योजना से बहनों का आत्म-सम्मान और आत्म-निर्भरता बढ़ी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरदा जिले की सभी अपेक्षाएँ पूरी कीं

किसान-कल्याण एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरदा जिले की सभी अपेक्षाएँ पूरी की हैं। जिले में जो भी सड़कें और पुल-पुलिया बनने थे, उन सबका आज भूमि-पूजन कर हरदा की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यक्रम में पंकज शर्मा, देवेन्द्र उन्हाले, अंकित जाट, आशुतोष और संदीप गुर्जर को हितलाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को हंडिया के रिद्धनाथ मंदिर की प्रतिकृति, स्मृति-चिन्ह स्वरूप भेंट की गई।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...