हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी भारतीय बाजार में उतरा, खरीदने से पहले जान लीजिए वेटिंग पीरियड…

Hyundai Exeter micro

 

दक्षिण कोरियाई ऑटो मेकर कंपनी हुंडई मोटर्स ने हाल ही में अपनी Exter माइक्रो एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारा है। एक्सटर का सीधा मुकाबला टाटा पंच से है। भारतीय ग्राहकों के बीच एक्सटर के लिए अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिसका अंदाजा कंपनी को मिली 50,000 से ज्यादा बुकिंग से लगाया जा सकता है। यहां पर सबसे दिलचस्प यह है कि सनरूफ से लैस टॉप तीन वेरिएंट की कुल बुकिंग में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके बाद एएमटी और CNG वेरिएंट को पसंद किया जा रहा है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै एक्सटर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को भी दिया जाएगा। इसमें आपको वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरुफ, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा, इनबिल्ट डैशकैम भी होगा। जिसमें 5.84 सेमी की स्क्रीन भी मिलेगी। इसमें स्मार्टफोन एप बेस्ड कनेक्टिविटी होगी और मल्टीपल रिकॉर्डिंग मोड्स भी मिलेंगे।

एसयूवी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। हुंडई एक्सटर का लुक, हाई सीटिंग और लंबी विंडोज़ के कारण एक अच्छा ड्राइविंग मिलता है डैशकैम और सनरूफ के अलावा भी एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए गए हैं इसमें एएमटी गियरबॉक्स के साथ काफी मिलता है स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसी के इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं

पावरट्रेन
Hyundai Exter में 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83hp की पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिलता है. वहीं सीएनजी मोड में यह इंजन 69hp की पावर और 95.2Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें केवल मैनुअल गियरबॉक्स विकल्प मिलता है.

करना होगा लंबा इंतेजार

अगर आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें, इस कार का वेटिंग पीरियड वेरिएंट के हिसाब से अलग -अलग है. इस कार में आपको नौ कलर ऑप्शन मिलता है. वेटिंग पीरियड 50 हफ्तों से अधिक का चला गया है. वेटिंग पीरियड एंट्री-लेवल EX और EX(O) वेरीएंट्स के लिए है, वहीं टॉप-स्पेक SX(O) एएमटी और SX(O) कनेक्ट एएमटी पर 22 हफ्तों तक का है. आपको बता दें, ये वेटिंग पीरियड वेरिएंट के हिसाब से अलग -अलग है. एक बार आप नजदीकी डीलरशिप पर जाकर पता कर सकते हैं|

लंग्स के लिए दवा के समान है किशमिश, टमाटर और सेब

medicine for lungs.

 

COVID-19 महामारी के दौरान अधिकांश डॉक्टरों ने फेफड़ों को संक्रमण से बचाने के लिए हेल्दी फूड का सेवन करने की सलाह दी थी। इसके अलावा लोगों ने फेफड़ों को मजबूत करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी बहुत की थी। इंदौर के डॉक्टर सुनील यादव के मुताबिक, फेफड़े हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण और नाजुक अंग हैं। बारिश के मौसम में फेफड़ों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और इसलिए शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।

रोज लहसुन का करें सेवन

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन जरूर खाना चाहिए। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। फेफड़ों की बीमारी होने पर लहसुन का अधिक सेवन करना चाहिए। हल्दी और लहसुन का दूध पीने से जल्द आराम मिलता है। फेफड़ों का संक्रमण भी दूर हो जाता है।

दिल और फेफड़ों को सेहतमंद रखते हैं फेफड़े

सेब जहां दिल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, वहीं इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण फेफड़ों को भी मजबूत बनाते हैं और किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने की शक्ति देते हैं। सेब आंखों और पाचन को भी अच्छा करता है। सेब फ्लेवोनोइड, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता हैं।

रात में भिगोकर सुबह खाएं किशमिश

किशमिश भी फेफड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं। फेफड़ों को सेहतमंद रखने के लिए रोज सुबह खाली पेट एक मुट्ठी किशमिश खाना चाहिए। किशमिश रातभर पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। यह भी फेफड़ों की कई बीमारियों का खतरा कम करता है।

टमाटर में होता है लाइकोपीन

टमाटर में पाया जाने वाला रसायन लाइकोपीन फेफड़ों को मजबूत बनाता है। लाइकोपीन से भरपूर भोजन फेफड़ों के लिए अच्छा है। लाइकोपीन टमाटर के अलावा पपीता, गाजर, तरबूज, शकरकंद और हरी सब्जियां में भी पाया जाता है।

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं की सस्पेंड

Situation worsens again in Manipur

 

इंफाल। मणिपुर में हालात एक बार फिर बिगड़ते जा रहे हैं। हाल ही में इंफाल घाटी में दो छात्रों की हत्या को लेकर मंगवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान विरोध कर रहे छात्रों की झड़प सुरक्षा बलों के साथ हो गई, जिसमें लड़कियों के साथ करीब 34 छात्र घायल हो गए हैं। उधर लगातार बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मणिपुर सरकार द्वारा अधिसूचना में मोबाइल इंटरनेट, वीपीएन और अन्य इंटरनेट सेवाओं को एक अक्टूबर की शाम 7.45 तक के लिए तुरंत बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह है पूरा मामला

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे छात्र सीएम एन बीरेन सिंह के बंगले की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और आंसू गैस के गोले दो और फिर लाठीचार्ज भी किया। लाठीचार्ज में घायल छात्रों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

6 जुलाई को किया था किडनैप

जानकारी के मुताबिक मणिपुर हिंसा के दौरान 6 जुलाई को 20 साल के छात्र फिजाम हेमजीत और 17 साल की छात्रा हिजाम लिनथोइंगंबी को किडनैप कर लिया गया था। दोनों के परिजनों ने आशंका जताई है कि उन्हें हथियारों से लैस हमलावरों ने मार दिया।

इंफाल में जैसे ही दोनों के शवों की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई वैसे ही सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। मणिपुर सरकार ने लोगों से इस मामले में संयम बरतने की अपील की है। सरकार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या करने वाले आरोपितों को जल्द पकड़कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

इराक के वेडिंग हॉल में लगी भीषण आग, 100 की मौत, 150 घायल, देखिए वीडियो

Massive fire breaks

 

मोसुल। इराक में भीषण अग्निकांड हुआ है। उत्तरी इराक में एक वेडिंग हाल में आग लगने से 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक घायल हैं। एक ईसाई परिवार की शादी थी। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम इराक के निनेवे प्रांत के हमदानिया इलाके का है। यह मोसुल शहर के ठीक बाहर एक ईसाई बहुल क्षेत्र है, जो राजधानी बगदाद से लगभग 335 किलोमीटर (205 मील) उत्तर-पश्चिम में है।

सामने आए खौफनाक वीडियो

हादसे के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इराक में टीवी पर प्रसारित फुटेज में दिखाया गया है कि शादी के हॉल में आग की लपटें तेज हो रही थीं और आग ने जोर पकड़ लिया।

आग लगने के बाद जब भगदड़ मची और लोग भागने लगे, तो जली हुई धातु और मलबा उन पर गिर रहा था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने सरकारी इराकी समाचार एजेंसी ले कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।’

प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने आग की जांच के आदेश दिए और देश के आंतरिक और स्वास्थ्य अधिकारियों को राहत प्रदान करने के लिए कहा।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज इंदौर में, स्मार्ट सिटी कान्क्लेव में होंगी शाम‍िल

President Draupadi Murmu

इंदौर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज इंदौर आएंगी। वे दो दिवसीय स्मार्ट सिटी कान्क्लेव में शाम‍िल होंगी। वे इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 61 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इंदौर चार श्रेणियों में पहले पुरस्कार सहित सात पुरस्कारों से सम्मानित होगा। इन पुरस्कारों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर स्मार्ट सिटी सीइओ दिव्यांक सिंह प्राप्त करेंगे।

केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

आयोजन का केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अच्छा काम किया है। चुनौतियों को स्वीकारते हुए एक शहर कैसे आगे बढ़ता है, इंदौर इसका अच्छा उदाहरण है।

शहरों में किए गए नवाचारों की प्रदर्शनी

कान्क्लेव में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्मार्ट सिटी द्वारा अपने शहरों में किए गए नवाचारों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इंदौर स्मार्ट सिटी ने भी अपने काम को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया है।

दो हजार से ज्यादा अतिथि

कान्क्लेव में दो हजार से ज्यादा अतिथि शामिल हो रहे हैं। इनमें देश के 50 शहरों के महापौर, 64 स्मार्ट सिटी सीइओ शामिल हैं। देशभर से नगरीय निकायों के पदाधिकारी भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति बुधवार सुबह 10.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगी। वे सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगी। करीब 20 मिनट आयोजन स्थल पर देशभर से चिह्नित स्मार्ट सिटी शहरों के प्रजेंटेशन का अवलोकन करेंगी। इसके बाद वे पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी और विभिन्न श्रेणियों में 61 पुरस्कारों से अलग-अलग स्मार्ट सिटी को सम्मानित करेंगी।

राज्‍यपाल और  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी रहेंगे मौजूद

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीपसिंह पुरी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर और प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल होंगे। स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल देश के 100 स्मार्ट शहरों के महापौर, निगमायुक्त, स्मार्ट सिटी सीईओ और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

मीडिया प्रतिनिधियों के समग्र कल्याण की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति

Approval of various schemes

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

भोपाल, 26 सितम्बर | मध्यप्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रतिमाह दी जाने वाली सम्मान निधि 10 हज़ार रूपये से बढ़ाकर 20 हज़ार रुपये की जायेगी। सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी / पति को एकमुश्त 8 लाख रूपये की सहायता राशि दी जायेगी। पत्रकारों को स्वयं अथवा आश्रितों के उपचार के लिये सामान्य बीमारियों के लिये आर्थिक सहायता प्रावधान 20 हजार से बढ़ाकर 40 हज़ार रुपये और गंभीर बीमारियों के लिये 50 हज़ार से बढ़ाकर 1 लाख रूपये किया जायेगा। आयकर वाली शर्त को भी हटाया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा इस संबंध में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को स्वीकृति दी।

उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल, डिजिटल मीडिया में काम कर रहे पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के समग्र कल्याण एवं हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 7 सितंबर, 2023 को “पत्रकार समागम” के दौरान विभिन्न घोषणाएं की थीं।

मंत्रि-परिषद ने पूर्व में लागू मध्यप्रदेश में अधिमान्य पत्रकारों को आवास ऋण पर ब्याज अनुदान योजना को संशोधित कर नवीन योजना “अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास ऋण एवं शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना 2023” को स्वीकृत किया। नई योजना में अधिकतम ऋण राशि सीमा 25 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की गयी है। साथ ही योजना में अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के बेटे / बेटियों की शिक्षा के लिये बैंक से लिये गये ऋण पर देय व्याज पर भी 5% ब्याज अनुदान 5 वर्ष के लिये राज्य शासन द्वारा वहन करने का निर्णय लिया गया है।

मंत्रि-परिषद ने यह निर्णय भी लिया कि “मध्यप्रदेश संचार प्रतिनिधियों के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना” में पत्रकारों से वर्ष 2022-23 के लिये भारित प्रीमियम दर के अनुसार ही इस वर्ष भी प्रीमियम राशि ली जायेगी। बीमा कंपनी द्वारा बढ़ाए गये प्रीमियम की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा किया जायेगा । इस योजना में नये प्रावधान के अनुसार 65 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों और उनकी पत्नी / पति के बीमा का पूरा प्रीमियम राज्य शासन वहन करेगा।

 “कायाकल्प द्वितीय चरण योजना” की तीन वर्षों के लिये स्वीकृति

मंत्रि परिषद् द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता (शहरी सुधार कार्यक्रम) से प्रदेश में मास्टर प्लान की सड़कों के लिये नवीन पूंजीगत योजना “कायाकल्प द्वितीय चरण (मास्टर प्लान की सड़कें) योजना” की तीन वर्षों के लिये स्वीकृति दी गई है।

योजना का क्रियान्वयन केन्द्र सरकार से प्राप्त होने वाली विशेष केन्द्रीय सहायता राशि से किया जायेगा। वर्ष 2023-24 के लिए 1200 करोड़ रूपयों का प्रावधान किया गया है। योजना में मास्टर प्लान में अंकित मार्ग, अन्य प्रमुख मार्ग, रिंगरोड तथा बायपास का निर्माण विद्यमान सड़कों का उन्न्यनीकरण और इन मार्गों के लिये अनुषांगिक अधोसंरचना विकास जैसे चौराहे, रोड, फर्नीचर, यूटिलिटी शिफ्टिंग, लोक परिवहन, स्ट्रीट लाईटिंग, पुल-पुलिया के कार्य किये जायेंगे। योजना का क्रियान्वयन नगरीय निकाय, विकास प्राधिकरण, स्मार्ट सिटी एवं एम.पी. यू.डी.सी के द्वारा किया जायेगा।

“जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन का अनुमोदन

मंत्रि परिषद् ने “जल जीवन मिशन का क्रियान्वयन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किये जाने का अनुमोदन किया।

मध्य प्रदेश आईटी, आईटीईएस एवं ईएसडीएम निवेश संवर्धन नीति 2023 का अनुमोदन

मंत्रि परिषद् द्वारा देश में आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्र में निवेश को और आकर्षक बनाये जाने के उद्देश्य से निवेश नीति 2016 के स्थान पर नवीन नीति मध्य प्रदेश आईटी, आईटीईएस एवं ईएसडीएम निवेश संवर्धन 2023″ का अनुमोदन किया गया है।

क्रियान्वयन के लिये नियम एवं दिशा निर्देश जारी करने तथा नियमों एवं दिशा निर्देशों में सामान्य संशोधन, विसंगति दूर करने तथा प्रावधानों की व्याख्या करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को अधिकृत किया किया गया है। नवीन नीति के प्रभावशील होने से राज्य में निवेश की संभावनाओं का विस्तार होगा एवं इच्छुक कम्पनियों निवेश के लिए आकर्षित होंगी।

जबलपुर में दो नवीन तहसील पोंडा और कटंगी के सृजन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा जिला जबलपुर में नवीन तहसील पोंडा के सृजन की स्वीकृति दी गई है। नवीन तहसील में तहसील मझौली के राजस्व निरीक्षक मंडल पोंडा के पटवारी हल्का 43 से 85 तक कुल 43 पटवारी हल्के शामिल होंगे। उसके बाद तहसील मझौली में राजस्व निरीक्षक मंडल मझौली के हल्का 1 से 24, 26 से 42 तक कुल 41 पटवारी हल्के शेष रहेंगे। नवीन तहसील पोंडा के कुशल संचालन के लिये कुल 17 पद स्वीकृत किये गये है। जिसमें तहसीलदार का 1, नायब तहसीलदार का 1, सहायक ग्रेड-2 के 02, सहायक ग्रेड-3 के 4, सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 2, जमादार/दफतरी/ बस्तावरदार का 1, वाहन चालक का 1 और भृत्य के 5 पद शामिल है।

इसके साथ ही जिला जबलपुर में नवीन तहसील कटंगी के सृजन की स्वीकृति दी गई है। नवीन तहसील में तहसील पाटन के राजस्व निरीक्षक मंडल कटंगी के पटवारी हल्का 01 से 21 एवं 28 से 37 तक कुल 31 पटवारी हल्के तथा तहसील मझौली का पटवारी हल्का 25, कुल 32 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। इसके बाद तहसील पाटन में राजस्व निरीक्षक मंडल कटंगी के पटवारी हल्का 22 से 27 एवं 38, तथा राजस्व निरीक्षक मंडल पाटन के पटवारी हल्का 39 से 80 इस प्रकार कुल 49 पटवारी हल्के तथा तहसील मझौली में 84 पटवारी हल्के शेष रहेंगे। नवीन तहसील कटंगी के कुशल संचालन के लिये कुल 17 पद स्वीकृत स्वीकृत किये गये है। जिसमें तहसीलदार का 1, नायब तहसीलदार का 1, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 4, सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 2, जमादार, दफतरी, बस्तावरदार का 1, वाहन चालक का 1 और भृत्य 05 पद शामिल है।

जिला मऊगंज में नवीन तहसील देवतलाब के सृजन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा जिला मऊगंज में नवीन तहसील देवतलाब के सृजन की स्वीकृति दी गई है। नवीन तहसील में तहसील मऊगंज के राजस्व निरीक्षक मण्डल देवतालाब के पटवारी हल्का 1 से 15 एवं 47 से 49: राजस्व निरीक्षक मण्डल रतनगवा के पटवारी हल्का 16 से 27, 29 व 56, 57; राजस्व निरीक्षक मण्डल सीतापुर के पटवारी हल्का 40, 42, 43 तहसील नईगढ़ी राजस्व निरीक्षक मण्डल खरी के पटवारी हल्का 21 से 28 व 54 से 58 समाविष्ट होंगे। शेष तहसील नईगढ़ी में तहसील नईगढ़ी राजस्व निरीक्षक मण्डल रामपुर के पटवारी हल्का 1 से 14 व 43 से 53 राजस्व निरीक्षक मण्डल खर्रा के पटवारी हल्का 15 से 20 व 59 से 67: राजस्व निरीक्षक मण्डल मऊगंज के पटवारी हल्का 29 से 42 व 68 से 79 समाविष्ट होंगे तथा शेष तहसील मऊगंज में तहसील मऊगंज के राजस्व निरीक्षक मण्डल देवतालाब के पटवारी हल्का 50 एवं 51 राजस्व निरीक्षक मण्डल रतनगवां के पटवारी हल्का 28, 30 एवं 52 से 55, 58, 59, राजस्व निरीक्षक मण्डल सीतापुर के पटवारी हल्का 31 से 39 व 41, 44 से 46 व 60 से 62; राजस्व निरीक्षक मण्डल मऊगंज के पटवारी हल्का 63 से 85 समाविष्ट होंगे। जिला मऊगंज में नवीन तहसील देवतालाब के कुशल संचालन के लिये कुल 17 पद स्वीकृत किये गये है। इसमें तहसीलदार का 1, नायब तहसीलदार का 1, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 4 सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 2, जमादार / दफतरी/ बस्तावरदार का 1, वाहन चालक का 1 और भृत्य के 5 पद शामिल है।

जिला ग्वालियर में नवीन तहसील पिछोर के सृजन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा जिला ग्वालियर में नवीन तहसील पिछोर के सृजन की स्वीकृति दी गई है। नवीन तहसील में तहसील डबरा के कुल 29 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। नवीन तहसील पिछोर के गठन उपरांत डबरा तहसील में शेष 54 पटवारी हल्के शामिल होगें। नवीन तहसील पिछोर के कुशल संचालन के लिये कुल 20 पद स्वीकृत किये गये है। इसमें तहसीलदार का 1, नायब तहसीलदार के 2, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 4 सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 3, जमादार, दफतरी, बस्तावरदार का 1, वाहन चालक का 1 और भृत्य के 6 पद शामिल है।

जिला मुरैना में नवीन अनुविभाग पोरसा के गठन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा जिला मुरैना में नवीन अनुविभाग पोरसा के गठन की स्वीकृति दी गई है। नवीन अनुविभाग में तहसील पोरसा के समस्त पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। तत्पश्चात अनुविभाग अम्बाह में तहसील अम्बाह के समस्त पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। नवीन अनुविभाग पोरसा के कुशल संचालन के लिये कुल 12 पद स्वीकृत किये गये है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का 1, स्टेनो टायपिस्ट का 1, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3, वाहन चालक का 1 और भृत्य के 4 पद शामिल है।

महिला फुटबॉल के प्रोत्साहन हेतु ‘पेट्रॉन स्टेट प्रोग्राम’ के संचालन के लिये 97 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति

महिला फुटबॉल के प्रोत्साहन के लिये मंत्रि परिषद् द्वारा ‘पेट्रॉन स्टेट प्रोग्राम’ के संचालन के लिये

97 करोड़ 3 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। आगामी 03 वर्षो में अनावर्ती व्यय अंतर्गत 52 करोड़ 83 लाख रूपये और 5 वर्षों के आवर्ती व्यय अन्तर्गत 44 करोड़ 20 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। योजना के क्रियान्वयन के लिये फुटबाल प्रशिक्षक एवं प्रबंधन की व्यवस्था राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ से करने तथा अन्य सपोर्ट स्टॉफ आदि की व्यवस्था निजी एजेंसी से आउटसोर्स के आधार पर किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री संबल खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की स्वीकृति

मंत्रि परिषद् द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री संबल खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना को लागू किया गया है। योजना अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर संबल परिवार के सदस्यों द्वारा खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर 50 हजार रूपये और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर 25 हजार रूपये प्रदान किये जाएंगे।

मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को ग्राम सुखलिया में भूमि आवंटन

मंत्रि परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकारा मंडल को जिला इंदौर के ग्राम सुखलिया सर्वे नं. 604 रकबा 1.98 एकड, ग्राम भमोरीदुबे सर्वे नं. 01 रकबा 3.65 एकड़, ग्राम कबीटखेडी सर्वे नं. 143 रकबा 3.57 एकड़ कुल 9.20 एकड़ शासकीय नजूल भूमि आवंटित की गई है। वर्ष 1985-86 के बाजार मूल्य के 60 प्रतिशत के बराबर प्रब्याजी इस प्रकार संगणित प्रब्याजी राशि पर प्रथम एक वर्ष तक 12 प्रतिशत वार्षिक एवं उसके पश्चात् शेष अवधि के लिये 15 प्रतिशत वार्षिक दर से साधारण ब्याज अधिरोपित किया जायेगा। वार्षिक भू-भाटक 31 मार्च, 2020 तक प्रब्याजी के 5 प्रतिशत तक तदोपरांत मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (भू-राजस्व का निर्धारण एवं पुनर्निधारण) नियम, 2018 के अंतर्गत निर्धारण की विहित दर से दो गुना की दर पर करने पर भुगतान दिनांक तक की अवधि के लिये प्रथम एक वर्ष तक 12 प्रतिशत वार्षिक एवं उसके पश्चात् अदायगी दिनांक तक शेष अवधि के लिये 15 प्रतिशत वार्षिक दर से साधारण ब्याज अधिरोपित किया जाकर शासकीय नजूल भूमि आवंटित की गई है।

टेक्सटाईल पार्क के निर्माण का कार्योत्तर अनुमोदन

मंत्रि परिषद् द्वारा प्रदेश में टेक्सटाईल पार्क के निर्माण के लिये भारत सरकार को प्रेषित प्रस्ताव का कार्योत्तर अनुमोदन दिया गया है। भारत सरकार द्वारा स्वीकृत ग्राम भैंसोला जिला धार में पी. एम. मित्रा पार्क की स्थापना का अनुमोदन दिया गया है। पार्क के लिये चिन्हित 1563 एकड़ भूमि एवं आवश्यक होने पर पार्क के विकास हेतु एवं आवश्यक अनुषांगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए पार्क से लगी हुई अर्जित/हस्तांतरित भूमि को भारत सरकार के शर्तों के अनुरूप SPV को उपलब्ध कराने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। पार्क की स्थापना के लिये भारत सरकार एवं राज्य शासन के मध्य 21 मई 2023 को निष्पादित एम.ओ.यू. का कार्योत्तर अनुमोदन दिया गया है।

पी.एम. मित्रा पार्क भैंसोला तहसील बदनावर जिला धार की स्वीकृति में निहित शर्तों के अनुरूप एस. पी. व्ही. के गठन की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें भारत सरकार का अंश 49 प्रतिशत एवं राज्य शासन का अंश 51 प्रतिशत रहेगा। एस.पी.व्ही. में राज्य शासन के अंश की राशि विभागीय बजट से उपलब्ध कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रस्तावित पार्क तक सड़क, बिजली एवं पानी की सुविधा प्रदान करना तथा एस. पी. व्ही. के माध्यम से मास्टर डेव्हलपर को समतलीकृत, अतिक्रमण मुक्त भूमि उपलब्ध कराने की स्वीकृति एवं उक्त सुविधा निर्माण में होने वाले अनुमानित व्यय 163 करोड़ रूपये का वहन राज्य शासन द्वारा विभागीय बजट के तहत किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

भारत सरकार द्वारा स्वीकृत पीएम मित्रा पार्क के लिये विद्युत वितरण लाईसेंस की स्वीकृति प्रदान की गई है। एस.पी. व्ही. को पी. एम. मित्रा पार्क भैंसोला तहसील बदनावर जिला धार में विद्युत प्रदाय हेतु एमपीपीएमसीएल से एवरेज पॉवर परचेज कॉस्ट (एपीपीसी) पर बिजली खरीदने की अनुमति प्रदान की गई है। पार्क में स्थापित होने वाली इकाईयों को प्रचलित औद्योगिक संवर्धन नीति अनुसार सुविधाएं एवं सहायता दिये जाने का अनुमोदन दिया गया है।

रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिये 258 करोड़ 83 लाख 59 हजार 356 रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिये अधिग्रहित भूमि के मुआवजा राशि का भुगतान करने के संबंध में 13 दिसम्बर 2022 को लिये गये निर्णय में संशोधन कर कलेक्टर रीवा के प्रस्तावानुसार मुआवजा 206 करोड़ 12 लाख 59 हजार 356 रूपये को पुनरीक्षित कर 258 करोड़ 83 लाख 59 हजार 356 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने एवं सम्पूर्ण राशि का आवंटन लोक निर्माण विभाग के मद से करने का निर्णय लिया गया।

लोक परिसम्पत्ति का निर्वर्तन

मंत्रि परिषद् द्वारा जिला ग्वालियर की राजस्व विभाग वार्ड क्र. 60, खसरा क्र. 59, सिरोल तिराहा स्थित परिसम्पत्ति क्षेत्रफल 3350 वर्गमीटर के निर्वर्तन के लिये आमंत्रित निविदा के H-1 निविदाकार की उच्चतम निविदा 15 करोड़ 77 लाख 94 हजार रूपये जो कि रिजर्व मूल्य 5 करोड़ 78 लाख रूपये का 2.73 गुना है, की संस्तुति करते हुए उसे विक्रय करने एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100% जमा करने के उपरांत अनुबंध / रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया।

मंत्रि परिषद् द्वारा जिला इंदौर की राजस्व विभाग की वार्ड क्र. 9, खसरा क्रमांक 217/1/1, 217/2 एवं 218/1/2 भू-खण्ड प्लॉट क्र. 5. गाडराखेड़ी तहसील मल्हारगंज स्थित परिसम्पत्ति कुल रकबा 9630 वर्गमीटर के निर्वर्तन के लिये H-1 निविदाकार द्वारा उच्चतम निविदा राशि 20 करोड़ 3 लाख 75 हजार रूपये जो कि रिजर्व मूल्य 5 करोड़ 93 लाख रूपये का 3.38 गुना है, की संस्तुति करते हुए H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100% जमा करने के उपरांत अनुबंध / रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया।

मंत्रि परिषद् द्वारा भोपाल में भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग की वार्ड क्र. 8 मुंशी अली खान स्थित भूमि परिसम्पत्ति खसरा क्र. 44/1, 44/2 का भाग कुल रकबा 1010 वर्गमीटर के H-1 निविदाकार की उच्चतम निविदा 2 करोड़ 4 लाख 96 हजार रूपये जो कि रिजर्व मूल्य 1 करोड़ 12 लाख रूपये का 1.83 गुना है की संस्तुति करते हुए उसे विक्रय करने एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100% जमा करने के उपरांत अनुबंध / रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया।

मंत्रि परिषद् द्वारा मंदसौर की राजस्व विभाग खसरा क्र. 413 / 1 एवं 413/2 ग्राम भून्याखेड़ी स्थित भूमि परिसम्पत्ति के पार्ट-2 क्षेत्रफल 9000 वर्गमीटर के निर्वर्तन के लिये H-1 निविदाकार की 18 करोड़ 89 लाख 72 हजार जो कि रिजर्व मूल्य 6 करोड़ 5 लाख रूपये का 3.12 गुना है, की संस्तुति करते हुए उसे विक्रय करने एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100% जमा करने के उपरांत अनुबंध / रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया।

अन्य निर्णय

मंत्रि परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के राजपत्रित अधिकारियों के लिये अधिसमय वेतनमान की स्वीकृति दी गई है।

मंत्रि परिषद् द्वारा निर्णय लिया गया कि म.प्र. के ग्राम कोटवारों के पारिश्रमिक में 25% वृद्धि की गई।

मंत्रि परिषद् द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के अनुपालन में विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वानों के संबंध में प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला प्रोत्साहन योजना से हो रहे महत्वपूर्ण विकास कार्य

Important development works

 

भोपाल, 26 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अध्यक्षता में आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में म.प्र. राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के संचालक मंडल की तीसरी बैठक में जिला प्रोत्साहन योजना के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कम्पनी के वित्त वर्ष 2022-23 के लेखों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिला प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्यारह जिलों में 70 कार्यों के लिए 45 करोड़ एक लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन जिलों में भोपाल सहित जबलपुर,ग्वालियर, इंदौर, शहडोल, सिंगरौली, दमोह, धार, कटनी, खरगोन और छिंदवाड़ा शामिल हैं। इसके अलावा 9 अन्य जिलों से प्राप्त 58 कार्यों के लिए भी 47 करोड़ 49 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जा रही है। इन जिलों में जबलपुर, खरगोन, छिंदवाड़ा,ग्वालियर, गुना, सागर, रायसेन, इंदौर और सिंगरौली शामिल हैं।

महत्वपूर्ण विकास कार्यों से लाभान्वित हो रहे आम जन

बैठक में जानकारी दी गई कि जिला प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मार्ग निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, विभिन्न भवनों की बांड्रीवाल निर्माण, पेडेस्टल निर्माण, पुलिया निर्माण, रपटा निर्माण, जन सुविधा केंद्र बनाने, पेवर ब्लॉक कार्य, नाली निर्माण, ट्रेड एण्ड कल्चर सेंटर बिल्डिंग,बेडमिंटन कम मल्टी परपज हॉल का निर्माण कार्य विभिन्न जिलों में हो रहा है। इन कार्यों से नागरिकों को सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।

जल निगम के संचालक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Jal Nigam

 

भोपाल, 26 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ग्रामीण अंचलों में जल-प्रदाय योजनाओं के बेहतर संधारण पर जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निरंतर नजर रखने के निर्देश दिये हैं। अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्यों की निगरानी भी करें। मुख्यमंत्री समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में मध्य प्रदेश जल निगम के संचालक मंडल की 23 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि जल निगम के साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने कार्य-क्षेत्र में नागरिकों से सतत संवाद स्थापित किया जाये। नुक्कड़ नाटक और अन्य प्रचार गतिविधियों से नागरिकों में पानी की बचत, जल-प्रदाय योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए उनके बेहतर रख-रखाव और जन-सहयोग से बाधा रहित जल-प्रदाय को सुनिश्चित करने के लिए भी प्रभावी प्रयास किये जाये।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन की गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में जल निगम द्वारा परियोजना और परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली की वर्तमान स्थिति के अध्ययन, आकल्पन,विकास कार्यान्वयन, वार्षिक रख-रखाव और सेवा के लिए अपनाई गई प्रक्रिया और समूह जल-प्रदाय योजनाओं के लिए परियोजना प्रबंधन इकाई के चयन संबंधी कार्य की जानकारी दी गई। वित्तीय मैनेजमेंट कंसल्टेंसी के चयन, समूह जल-प्रदाय योजनाओं के संचालन, संधारण के लिए पर्यवेक्षण ओर गुणवत्ता नियंत्रण पर भी चर्चा हुई।

जिला खनिज प्रतिष्ठान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में आज जिला खनिज प्रतिष्ठान से विकास कार्यों के संचालन के संबंध में बैठक भी हुई। बैठक में खनिज साधन और श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे। बैठक में डीएमएफ से पूर्व में हुए कार्यों की जानकारी देने के साथ ही प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा हुई।

जन आक्रोश यात्रा-:नीखरा ने दिखाया स्थानीय कांग्रेस नेताओ को आईना !

पिपरिया। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा मंगलवार को पिपरिया पहुँची।इस दौरान स्थानीय मंगलवारा चौक पर कांग्रेस ने आम सभा का आयोजन किया।इस सभा में पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने स्थानीय कांग्रेस नेताओ को मंच से ही आईना दिखाते हुए जम कर खरी खोटी सुनाई।नीखरा ने कहा की मंच पर कई कांग्रेस नेता बैठे है जो जगह जगह जा कर भाषण दे रहे है।परंतु अपना खुद का बूथ तक नहीं जीता पाते है।कई कांग्रेस के नेता तो भाजपा वालों से सेट है।नीखरा के इतना कहते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताली बजा कर नीखरा का समर्थन किया।रामेश्वर नीखरा का कहना था की जो कार्यकर्ता अपना बूथ जीताये उसकी बात पहले सुनी जाए।इस दौरान नीखरा ने जनता से कहा की एक बार कमलनाथ से जुड़ कर देखे पिपरिया का विकास हो जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया बाढ़ वाले गणेश जी का आशीर्वाद

blessings of Lord Ganesha

 

भोपाल, 26 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार को विदिशा में बाढ़ वाले भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन कर प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की धर्मपत्नी साधना सिंह उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नव-निर्मित यज्ञ शाला का पूजन करने के साथ ही मंदिर के शिखर एवं यज्ञशाला के शिखर पर कलश और ध्वज की स्थापना भी की। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंदिर परिसर में कन्याओं का पूजन करने के साथ ही भगवान श्री गणेश की आरती की तथा मंदिर परिसर में चल रही भजन मंडली के साथ श्री राम भजन का गायन भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कन्या भोज तथा भंडारा में भांजियों अन्य उपस्थितजनों को भोजन प्रसादी वितरित की और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंहसे अनेक गणमान्यजन, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, लाड़ली बहनों ने मुलाकात कर पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह, विधायक हरि सप्रे, राजश्री सिंह, लीना जैन, उमाकांत शर्मा और रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...