भारत और कनाडा के बीच तनाव का असर पंजाब के होटल उद्योग पर, बुकिंग हो रही कैंसिल

between India and Canada

 

अमृतसर। भारत और कनाडा के बीच बिगड़े रिश्तों का बड़ा असर पंजाब के होटल उद्योग पर देखने को मिल रहा है। हर साल अक्टूबर और नवंबर महीने में कनाडा से एनआरआइ धार्मिक यात्रा, शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पंजाब पहुंचते है। लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव से अब वे अपना कार्यक्रम कैंसिल कर रहे हैं।

पंजाब में होटल, मैरिज पैलेस और रिजार्ट एसोसिएशन के अनुसार तीन दिन में ही करीब 20 प्रतिशत से अधिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग कैंसिल हो गई है। इन सभी में कनाडा से आने वाले एनआरआई शामिल होने वाले थे। इन सभी को यह आशंका सता रही है कि उनके भारत आने के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया तो वो यहीं फंस सकते हैं।

अमृतसर में भी होटल बुकिंग हो रही कैंसिल

अमृतसर होटल एंड रेस्त्रां एसोसिएशन के एपीएस चट्ठा ने बताया कि कनाडा सहित अन्य देशों में बसे पंजाबी अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आते हैं। इसके लिए वे पहले से ही होटल बुक करवा लेते हैं। इस बार कनाडा से जिन एनआरआई ने होटलों में बुकिंग करवाई थी वे इसे कैंसिल करवा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अमृतसर में 850 से अधिक छोटे-बड़े होटल हैं। इनमें करीब 9 हजार से अधिक रूम हैं। अब यहां स्थानीय लोग तो आ रहे हैं, लेकिन कनाडा से आने वाले लोग बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं। उधर एक होटल में बुकिंग कैंसिल करवाने वाले गुरिंदर शर्मा ने कहा कि हम नवंबर महीने में पंजाब आने वाले थे, लेकिन अब दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रोग्राम कैंसिल कर दिया।

कुलदेवी के आशीर्वाद से इस गांव के कई निवासी बने विधायक व मंत्री

blessings of Kuldevi

 

मुरैना। चंबल नदी किनारे बीहड़ों के बीच बसा है नायकपुरा गांव। जैसा इस गांव का नाम है, वैसी ही यहां की ख्याति है, ये गांव मुरैना की राजनीति का सिरमौर है। इस गांव से अब तक छह विधायक बन चुके हैं। ग्वालियर-चंबल ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश का यह इकलौता गांव है, जहां के इतने निवासी विधायक और मंत्री बने हैं। पिछले चुनाव में इस गांव के दो नेता दो विधानसभाओं से चुनाव जीते। वर्तमान में वह मप्र सरकार में केबिनेट मंत्री का दर्जा और प्रदेश की राजनीति में दबदबा भी रखते हैं।

जिला मुख्यालय से 27 किलोमीटर दूर बसे नायकपुरा गांव में मतदाताओं की संख्या लगभग 1140 है। यह छोटा सा गांव अब तक छह विधायक दे चुका है। नायकपुरा गांव अब कई छोटे-छोटे पुरा व मझरों में बदल गया है, जिनकी आबादी लगभग 2000 के करीब है। इस गांव ने प्रदेश के पहले विधानसभा चुनाव (वर्ष 1951) में ही विधायक दे दिया था। 1951 में पहली विधानसभा के लिए गांव के सोवरन सिंह कंषाना विधायक चुने गए। 16 विधानसभा चुनावों में नायकपुरा का कोई न कोई नेता किसी न किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ता रहा है।

गांव के दो नेता अभी विधायक

वर्ष 2018 के चुनाव में इस गांव के दो नेता ऐदल सिंह कंषाना (सुमावली विस से) और रघुराज सिंह कंषाना (मुरैना विस से) एक साथ विधायक बने थे। रोचक यह भी है कि ये दोनों ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा सरकार में केबिनेट दर्जा मंत्री हैं।

ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं पर गर्व

नायकपुरा गांव में मढ़वाली माता का एक प्राचीन मंदिर है। लोगों की मान्यता है कि गांव की कुलदेवी के वरदान से ही गांव का एक व्यक्ति हर समय ऊंचे पद पर व शासन में भागीदार रहता है। बीहड़ों के बीच बसे इस गांव में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी हर सुविधा है। सुविधाओं के मामले में यहां के ग्रामीण गांव से अब तक बने मंत्री व विधायकाें के करवाए कामों पर गर्व करते हैं।

नायकपुरा से ये नेता पहुंचे भोपाल में विधानसभा तक

1951 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर नायकपुरा के निवासी सोवरन सिंह कंषाना मुरैना सीट से विधायक बने थे।
1955 में करन सिंह जाटव, कांग्रेस के टिकट पर मुरैना विधानसभा से विधायक का चुनाव जीते।
1972 के चुनाव में हरीराम सर्राफ (कंषाना) मुरैना विधानसभा सीट से विधायक बने।
1985 में नायकपुरा के कीरतराम कंषाना कांग्रेस के टिकट पर सुमावली विधानसभा सीट से विधायक बने।
1993 व 1998 में नायकपुरा के ही ऐदल सिंह कंषाना बसपा के टिकट पर सुमावली सीट से विधायक बने। इसके बाद कांग्रेस से वर्ष 2008 व 2018 में विधायक बने। 1998 में राज्यमंत्री रहे, 2020 में छह महीने के लिए पीएचई मंत्री बने उसके बाद से एमपी एग्राे के चेयरमैन हैं।

वर्ष 2018 में नायकपुरा के मूल निवासी रघुराज कंषाना मुरैना सीट से कांग्रेस से विधायक बने। वर्तमान में पिछडा वर्ग व अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के चेयरमैन हैं।

गांव को मिला है वरदान

रघुराज सिंह कंषाना ने कहा कि देश की आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में हमारे दादा सोवरन सिंह विधायक बने। उसके बाद हमारे चाचा हरीराम सिंह विधायक रहे, वह सराफे का काम करते थे। उसके बाद हमारे बाबा कीरतराम सिंह कंषाना भी विधायक बने। हमारे गांव के ही ऐदल सिंह कंषाना चार बार विधायक बने व वर्तमान में एमपी एग्रो के चेयरमैन हैं। मुझे भी सौभाग्य मिला, मैं भी विधायक बना और मुझे मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। हमारे गांव को वरदान है कि गांव का व्यक्ति चाहे मंडी का चुनाव लड़े, जनपद का चुनाव लड़े या जिला पंचायत का, वह ऊंचे पद तक पहुंचा।

मैं हमेशा जनता के साथ खड़ा रहा

ऐंदल सिंह कंषाना ने कहा कि हमारे गांव में जनप्रतिनिधि बनने के पीछे गांव की कुलदेवी का आशीर्वाद है। मैंने पंचायत सरपंच से राजनीति शुरू की, फिर मंडी डायरेक्टर, मैं जनपद सदस्य फिर जनपद का अध्यक्ष रहा। उसके बाद चार बार विधायक बना। हमारे गांव के लोग पूरी निष्ठा व ईमानदारी से जनता की सेवा करते हैं। मैं बिना काम के कभी नहीं बैठा, हमेशा जनता के काम किए। पुलिस या प्रशासन ने जनता पर कोई जुल्म किया, तो मैं सबसे पहले आगे आया। हमारे गांव के करीब 14-15 मझरे बने हैं। गांव में खूब विकास भी हुआ है। अबकी बार दुर्गे मैया का आशीर्वाद रहा, तो और बड़े विकास का प्लान है।

कोलार में सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा बैरागढ़ चीचली में

 

भोपाल, कोलार उपनगर में सिक्स रोड निर्माण कार्य के कारण कोलार मुख्य मार्ग में इस बार गणेश उत्सव समितियों ने स्थान बदलकर पंडाल लागये है।

इसमें से चर्चित झांकी है बैरागढ़ चीचली बस स्टॉप वाली, इस स्थान पर पिछले 17 वर्षों से गणेश जी की भव्य प्रतिमा विराजित की जा रही है। इस बार पुरानी नगर पालिका दफ्तर के पास झांकी सजाई गई है। पंडाल में अति सुंदर, सुसज्जित, गुलाबी चोला पहने श्री गणेश की भव्य मूर्ति विराजित की गई है।

आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य राहुल बैरागी ने बताया हम प्रतिवर्ष गणेश उत्सव का आयोजन करते है, उत्सव के दौरान अनेकों धार्मिक, सांस्कृतिक, सामजिक कार्यक्रम होते है जिसमें रहवासी छोटे बच्चों सहित सहभागिता देते है।

 

कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय मिलेंगे एक लाख रुपए

Kotwars will get one

 

जिनके पास सेवा भूमि नहीं है उन कोटवारों को 8 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे

भोपाल , 24 सितम्बर | मध्यप्रदेश में कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय एक लाख रुपए की राशि मिलेगी। कोटवारों को मिलने वाली राशि में अब हर साल पांच सौ रुपए बढ़ते चले जायेंगे। ऐसे कोटवार जिनके पास सेवा भूमि नहीं है उन्हें 4 हजार के स्थान पर 8 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। ऐसे कोटवार जिनके पास 3 से 7.5 एकड़ तक सेवा भूमि है उन्हें 600 रुपए प्रतिमाह के स्थान पर 1200 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। ऐसे कोटवार जिनके पास 7.5 एकड़ से 10 एकड़ तक सेवा भूमि है उन्हें पर न्यूनतम मानदेय एक हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा। इसमें समय-समय वृद्धि भी होगी। जिनके पास 3 एकड़ तक की सेवा भूमि है उन्हें वर्तमान में मिल रहे एक हजार रुपए के स्थान पर 2000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय कोटवार सम्मेलन में कोटवारों के हित में ये घोषणाएँ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ग्राम कोटवार राजस्व प्रशासन के रीढ़ की हड्डी हैं। वे सूचनाओं को अपडेट करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ओला, पाला, खेतों में इल्ली, सूखा और अन्य आपदाओं की जानकारी देने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं। इनके जीवन की कठिनाईयों को दूर करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ने कहा कि कोटवारों को सीधे मुख्यमंत्री निवास से जोड़कर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करने का माध्यम भी बनाया जाएगा। इसके लिए विशेष अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलवाया जाएगा। उनकी वर्दी का रंग अब खाकी होगा।

कोटवार परिवार की बहन को मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

कोटवार पद पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से छूट रहेगी। प्रत्येक कोटवार को सीयूजी सिम मिलेगी। इसका रिचार्ज भी राज्य सरकार करेगी। कोटवार परिवार की हर बहन को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। कोटवारों का प्रतिवर्ष सम्मेलन होगा।

गाँव के गूगल हैं कोटवार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोटवार का पद छोटा है लेकिन उनका दायित्व बड़ा है। कोटवार ग्राम देवता हैं। वे गाँव के गूगल हैं। कोटवार की जानकारी के बिना कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ती। कोटवार से ग्राम की सब जानकारी मिल जाती है। वे इसलिए चलते-फिरते गूगल हैं। सही मायने में कोटवार जमीन से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने ग्राम में बचपन में जागते रहो की रात के समय आवाजें सुनी हैं। कोटवार इसलिए जागते हैं, सावधान करते रहते हैं, जिससे ग्राम सुरक्षित रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोटवार ग्राम में मुनादी का कार्य भी करते हैं। हर विभाग की सही जानकारी कोटवार ही देते हैं। वे जन्म-मृत्यु सूचना भी देते हैं, प्राकृतिक आपदा की बात बताते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोटवार, सीमांकन का आंकड़ा देते हैं। पुलिस विभाग भी कोटवार से प्राप्त पहली सूचना के आधार पर कार्य करती है। ग्राम की कुंडली कोटवार के पास रहती है। तहसील में हर महीने बैठक में जानकारी देते हैं। निर्वाचन की ड्यूटी में भी कोटवार मददगार हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। संवेदनशील होकर ही किसी भी वर्ग का कल्याण हो सकता है। मुख्यमंत्री लाड़ली योजना बहना भी इस संवेदनशीलता का परिणाम है। कोटवारों का पद कोई छोटा नहीं है। सभी की गरिमा होती है। कोटवार परिवार के महत्वपूर्ण अंग हैं, उनके कष्ट की चिंता करना और समाधान करना मुखिया के नाते मेरा दायित्व है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोटवारों से आग्रह किया कि आप गांव की चिंता करें और ग्राम को बेहतर बनाएं। कोटवार परिश्रम से कार्य करने वाले भले लोग हैं।

ग्राम की महिला कोटवार ललिया बऊ का भाव पूर्ण स्मरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोटवार जागता था तभी ग्राम चैन की नींद सोता था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि एक समय ग्राम जैत में महिला कोटवार का जिम्मा संभालने वाली ललिया बऊ को सभी सम्मान देते थे। वे अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाती थीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली पंचायत कोटवारों की ही की थी। कुछ समय से विभिन्न स्थानों पर भेंट करने वाले कोटवारों की इच्छा थी कि उनका भी सम्मेलन हो। आज कोटवार पंचायत में प्रदेश के कोटवारों से भेंट हो रही है।

प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सूचनाओं के सम्प्रेषण में कोटवार संलग्न रहते हैं। वे प्राथमिक सहायक की भूमिका निभाते हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस और अन्य विभागों के लिए भी वे सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में रमेश शर्मा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति, भगवान दास केवट, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश आजाद कोटवार संघ, हरवीर सिंह, मनोहर मेहरा, वीर सिंह, प्रमुख राजस्व आयुक्त संदीप यादव, कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह भी उपस्थित थे।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 99 रन से हराया, सीरीज 2-0 से अपने नाम की

India beats Australia

 

IND vs AUS 2nd ODI- भारतीय टीम ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया। इस जीत से टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, टीम ने होलकर स्टेडियम में जीत का रिकॉर्ड कायम रखा है। यह भारतीय टीम की इस मैदान में लगातार 7वीं जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की पारी में बाधा डाली।

डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर ऑस्ट्रेलिया टीम को 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला। इस बाद टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। शॉन एबॉट ने 54 रन और डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनाए। भारत के लिए आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 सफलता मिली।

शुभमन-श्रेयस ने जड़ा शतक

शुभमन गिल 104 रन और श्रेयस अय्यर ने 105 रन की बनाए। जबकि केएल राहुल 52 रन और सूर्यकुमार यादव ने 72* रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया से कैमरून ग्रीन को 2 सफलता मिली। हेजलवुड, एबॉट और जम्पा को एक-एक विकेट मिला।

ट्रेनों के रद्द होने से फंसे मजदूर, दो दिनों से प्लेटफार्म पर जमाया डेरा

due to cancellation of

 

कटनी। एनकेजे के पास रेलवे के लाइनों पर चल रहे काम के दौरान चार अक्टूबर तक कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है तो वहीं कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा पैसेंजर गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके चलते बीना, गंजबसौदा, विदिशा की ओर कटाई करने को जाने वाले सैकड़ों मजदूर पिछले दो-तीन दिन से परेशान हैं।

एकमात्र मेमो गाड़ी होने व अन्य पैसेंजर गाड़ी व विध्यांचल एक्सप्रेस के रद्द होने से मजदूर कटनी में आकर फंस गए हैं और आगे जाने के लिए एक गाड़ी के गुजर जाने के बाद दूसरे दिन तक इंतजार करना पड़ा है। मुड़वारा स्टेशन में प्लेटफार्म में जहां मजदूरों ने दो दिनों से डेरा जमाया है तो वहीं प्रतीक्षालय, गैलरी तक में पैर रखने की जगह नहीं है। इतना ही नहीं परिसर के बाहर पेड़ों के नीचे बैठकर वहीं खाना बनाते हुए मजदूर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं।

पैसेंजर गाड़ी का इंतजार करते मजदूर

रविवार की दोपहर को मुड़वारा स्टेशन पहुंचते ही मेमो ट्रेन यात्रियों से भर गई और दरवाजे तक मजदूर लटककर मजबूरी में रवाना हुए। मजदूरों ने ट्रेन चलते तक उसमें चढ़ने का प्रयास किया। जो लोग बाकी रह गए, वे अगली पैसेंजर गाड़ी का इंतजार करते प्लेटफार्म में ही जमे रहे।

उमरिया जिले के भरेवा गांव निवासी कंधई कोल, कुलुआ कोल व संदीप कोल ने बताया कि वे शनिवार से स्टेशन में रूके हैं। आते ही मेमो गाड़ी भर जाती है और चढ़ने का प्रयास किया तो बच्चों के गिरने की स्थिति बनने के कारण वे उतर आए। मजदूरों ने बताया कि वे और उनके साथ अन्य लोग पिछले दो दिन से स्टेशन में गंजबसौदा जाने को परेशान हैं। मजूदरों ने बताया कि रविवार को एक और पैसेंजर गाड़ी चलाने की बात कही गई थी लेकिन दोपहर बाद तक कोई गाड़ी नहीं आई।

नौ वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ आधुनिक कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व अवसर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Vande Bharat trains

 

दिल्ली 24 सितंबर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नौ वंदे भारत ट्रेनों के शुभारंभ को आधुनिक कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व अवसर बताया और कहा कि देश में बुनियादी ढांचे के विकास की यह गति एवं पैमाना 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिल्कुल मेल खाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 12 राज्यों को रेल संपर्क के माध्यम से कनेक्टिविटी देने वाली नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी। इन ट्रेनों में उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस , तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस , हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस , विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस , पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस , कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सेप्रेस , राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस , रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 25 वंदे भारत ट्रेनें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोगों की सेवा में है। आज इसमें नौ और वंदे भारत ट्रेनों को जोड़ा जा रहा है और वो दिन दूर नहीं, जब वंदे भारत देश के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी। उन्होंने कहा कि ये वंदे भारत ट्रेनें नये भारत के नए उत्साह का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में 1.11 करोड़ से अधिक लोगों ने सफर किया है और इसके प्रति उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे भारत उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो समय बचाना चाहते हैं और एक ही दिन में यात्रा करना चाहते हैं। उन्होंने देश में आशा और विश्वास के माहौल को रेखांकित करते हुए कहा कि हर नागरिक देश की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने चंद्रयान 3 , आदित्य एल1 और जी-20 की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि ने भारत के लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और विविधता की ताकत को प्रदर्शित किया है। उन्होंने नारीशक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए इसे महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्णायक क्षण बताया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि कई रेलवे स्टेशनों को महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत अपने वर्तमान और भविष्य की जरूरतों पर एक साथ काम कर रहा है। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास में निर्बाध समन्वय के लिए पीएम गतिशक्ति मास्टरप्लान और परिवहन और निर्यात से संबंधित शुल्कों में कमी के लिए नई लॉजिस्टिक पॉलिसी को सूचीबद्ध किया। उन्होंने मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के बारे में भी बात की क्योंकि परिवहन के एक साधन को अन्य साधनों का समर्थन करने की आवश्यकता होती है। यह सब आम नागरिकों के लिए यात्रा की सुगमता में सुधार के लिए है। भारतीय रेल के कायापलट के लिए मौजूदा सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बजट में वृद्धि की जानकारी दी। रेलवे के लिए इस वर्ष का बजट 2014 के रेल बजट से आठ गुना अधिक है। इसी तरह दोहरीकरण, विद्युतीकरण और नए मार्गों पर काम चल रहा है। उन्होंने जोर दिया कि विकसित होने के पथ पर अग्रसर भारत को अब अपने रेलवे स्टेशनों का भी आधुनिकीकरण करना होगा। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए देश में पहली बार रेलवे स्टेशनों के विकास और आधुनिकीकरण का अभियान शुरू किया गया है। वर्तमान में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रिकॉर्ड संख्या में फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट और एस्केलेटर का निर्माण किया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही देश के 500 से ज्यादा बड़े स्टेशनों के पुनर्विकास का काम शुरू किया गया था। अमृत काल के दौरान बनाये गये इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन कहा जायेगा और आने वाले दिनों में ये स्टेशन नये भारत की पहचान बनेंगे।

प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कि रेलवे ने रेलवे स्टेशन की स्थापना का ‘स्थापना दिवस’ मनाना शुरू कर दिया है और अब रेलवे स्टेशनों का जन्मदिन मनाने की इस परंपरा को और विस्तार दिया जायेगा तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कोयंबटूर, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और मुंबई में ऐसे समारोहों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने मेहनती रेलवे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनसे यात्रियों के लिए हर यात्रा को यादगार बनाने को आह्वान किया और कहा कि रेलवे के प्रत्येक कर्मचारी को यात्रा को सुविधाजनक बनाने और यात्रियों को अच्छा अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार संवेदनशील रहना होगा।उन्होंने कहा , “मुझे विश्वास है कि भारतीय रेलवे और समाज में हर स्तर पर हो रहे बदलाव विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।” दूसरी तरफ जिन राज्यों के लिए वंदे भारत ट्रेनों का आज शुभारंभ हुआ , वहां भी इस अवसर पर समारोहों का आयोजन किया किया।

वैश्विक रुख का बाजार पर रहेगा असर

Global trend will affect the market

 

मुंबई, 24 सितंबर| विश्व बाजार के कमजोर रुझान के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से बीते सप्ताह ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट देख चुके घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह वैश्विक रुख के साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश प्रवाह, डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों का असर रहेगा। बीते सप्ताह बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1829.48 अंक अर्थात् 2.7 प्रतिशत का गोता लगकार सप्ताहांत पर 66009.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 518.1 अंक यानी 2.6 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19674.25 अंक रह गया।

इसी तरह समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों पर भी बिकवाली का भारी दबाव रहा। इससे बीएसई का मिडकैप 556.61 अंक टूटकर सप्ताहांत पर 31948.76 अंक और स्मॉलकैप 771.08 अंक लढ़ककर 37057.48 अंक पर आ गया। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की मौद्रिक नीति पर बीते सप्ताह हुई बैठक में ऊंची ब्याज दरों का लंबे समय तक कायम रहने का संकेत दिया गया है। इससे निराश निवेशकों ने बीते सप्ताह बिकवाली की है और इसका असर अगले सप्ताह भी बाजार पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति और विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की अगले सप्ताह शेयर बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। साथ ही एफआईआई के निवेश रुख का भी बाजार पर असर रहेगा। एफआईआई ने सितंबर में अबतक 18,261.39 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। वहीं आलोच्य अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशक 12,169.37 करोड़ रुपये के लिवाल रहे हैं, जिससे बाजार को बल मिला है। बीते सप्ताह मंगलवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अवकाश के कारण बाजार में चार दिन की कारोबार हुआ। बाजार में चारो दिन गिरावट का रुख रहा। अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्वे, स्वीडन, स्विटजरलैंड और जापान में केंद्रीय बैंक की बैठकों से भरे इस सप्ताह से पहले विकास संबंधी चिंताओं को लेकर विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, आईटी, रियल्टी और टेक समेत बारह समूहों में हुई बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 241.79 अंक की गिरावट लेकर 67596.84 अंक और निफ्टी 59.05 अंक टूटकर 20133.30 अंक पर आ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर चल रही बैठक का निर्णय आने से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी बैंक समेत 23 कंपनियों में चार प्रतिशत तक की गिरावट से बुधवार को सेंसेक्स 796 अंक का गोता लगाकर 66800.84 अंक और निफ्टी 231.90 अंक लुढ़ककर 19901.40 अंक पर रहा।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के लंबे समय तक ब्याज की दर ऊंची बने रहने के संकेत से विश्व बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर चौतरफा बिकवाली करने से गुरुवार को सेंसेक्स 570.60 अंक का गोता लगाकर 66230.24 अंक और निफ्टी 159.05 अंक की गिरावट लेकर 19742.35 अंक पर आ गया। इसी तरह वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, कमोडिटीज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी समेत चौदह समूहों में हुई बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 221.09 अंक लुढ़ककर 66009.15 अंक और निफ्टी 68.10 अंक उतरकर 19674.25 अंक रह गया।

कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री मोदी भरेंगे जोश, जंबूरी मैदान में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा

Prime Minister Modi

 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ विजय संकल्प दिलाएंगे। जनता का आशीर्वाद लेने के लिए तीन सितंबर से भाजपा की ओर से निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का औपचारिक समापन भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इस महाकुंभ में होगा। विंध्य, महाकोशल, मालवा, ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड से निकाली गई यात्राएं 21 दिनों में 10880 किलोमीटर का सफर तय कर 223 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरीं।

सितंबर में प्रधानमंत्री का मप्र में यह दूसरा दौरा

प्रधानमंत्री का सितंबर में मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इसके पहले वे 14 सितंबर को सागर जिले के बीना में बीना रिफाइनरी के पेट्रो केमिकल्स कांप्लेक्स का भूमि पूजन करने आए थे। इसके पहले वे शहडोल, सागर और भोपाल भी आ चुके हैं। भोपाल में यह उनका दूसरा बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके पहले उन्होंने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत यहां से वर्चुअली संवाद किया था। महाकुंभ में प्रदेशभर से 10 लाख कार्यकर्ता के आने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने देखी तैयारी, लगाए झंडे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह , रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कार्यक्रम स्थल पहुंचे और तैयारियां देखीं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ भेल मार्ग पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए पार्टी के झंडे लगाए।

महिला सदस्य करेंगी अभिनंदन

संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने को लेकर महिलाओं में उत्साह है। प्रदेश में शिवराज सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया है। इन ऐतिहासिक कार्यों के प्रति धन्यवाद देने के लिए पार्टी की महिला कार्यकर्ता पार्टी ध्वज के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगी।

तीन कैबिनेट मंत्री करेंगे अगवानी

प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए सरकार ने गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, और विश्वास सारंग को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया हैं। डा. मिश्रा भोपाल विमानतल पर उनकी अगवानी करेंगे। जंबूरी मैदान पर बने हेलीपैड पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह और कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग अगवानी और विदाई के समय उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10.55 बजे भोपाल आएंगे और दोपहर एक बजे रवाना हो जाएंगे।

कोलार पुलिस ने 34 वारंटो में फरार शातिर बदमाश को दबोचा

 

भोपाल, गत सप्ताह से आगामी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल, अवधेश गोस्वामी अति. पुलिस आयुक्त भोपाल के निर्देशन में तथा सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल, मलकीत सिंह अति. पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल एवं श्रीमती अंजली रघुवंशी सहा. पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग के नेतृत्व में फरार वारंटियो की धरपकड करने, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, अवैध आग्नेय शस्त्रो एवं अन्य अवैध गतिविधियो को रोकने हेतु लगातार थाना कोलार रोड पुलिस द्वारा लगातार कार्यावाही की जा रही है ।

इसी तारतम्य मे दिनांक 24/09/2023 को थाना कोलार रोड मे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बंजारी दशहरा मैदान में कोलार थाने का स्थाई वारंटी कमलेश ठाकुर घुम रहा है । सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय कोलार रोड द्वारा तत्काल सउनि कमलेन्द्र चौबे को हमराह स्टाफ के रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा बंजारी दशहरा मैदान के पास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार हुलिया का व्यक्ति दिखा जिसे स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया । जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम कमलेश ठाकुर पिता पदम सिंह उम्र 30 साल निवासी महाबडिया कोलार रोड हाल पता बंजारी दशहरा मैदान फेस 1 कोलार रोड भोपाल स्थाई पता ग्राम जागता थाना कन्नौद जिला देवास का होना बताया । जिसे थाना कोलार रोड के अप.क्रमांक 342/16 धारा 457,380 भादवि मे माननीय न्यायालय से जारी स्थाई वारंट की प्रति दिखाकर समक्ष गवाहन विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी कमलेश के विरूद्ध स्थाई वारंटो जारी स्थाई वारंटो की पतारशी करने पर उसके विरूद कुल 28 स्थाई वारंट एवं 06 गिरफ्तारी वारंट कुल 34 वारंट विभिन्न न्यायलयो से जारी है । जिसमे आरोपी कमलेश ठाकुर को फार्मल गिरफ्तारी की गई ।

आरोपी से फरार होने के संबंध मे पूछताछ करने पर उसने बताया पिछसे कुछ सालो से देवास जिले रह रहा था । अभी कुछ दिन पहले ही भोपाल आया हूं । आरोपी कमलेश ठाकुर के थाना कोलार रोड भोपाल का निगरानी बदमाश है जिसके विरूद्ध थाना कोलार रोड मे 42 अपराध नकबजनी आर्म्स एवं आबकारी के पंजीबद्ध है एवं आरोपी के विरूद्ध थाना पिपलानी मे 14 नकबजनी एवं अन्य अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी एक शातिर नकबजनी है जिसके विरूद्ध अन्य थानो मे नकबजनी के अपराधो के संबंध मे जानकारी ली जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी- कमलेश ठाकुर पिता पदम सिंह उम्र 30 साल निवासी महाबडिया कोलार रोड हाल पता बंजारी दशहरा मैदान फेस 1 कोलार रोड भोपाल स्थाई पता ग्राम जागता थाना कन्नौद जिला देवास

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, सउनि कमलेन्द्र चौबे , कार्य प्रआर मुद्रीका दुबे , कार्य प्रआर अभिषेक सिंह , आर लोकेन्द्र राजपूत , आर तारासिंह , आर हनुमंत की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है

अपराधिक रिकार्ड-

कमलेश ठाकुर पिता पदम सिंह उम्र 30 साल निवासी महाबडिया कोलार रोड हाल पता बंजारी दशहरा मैदान फेस 1 कोलार रोड भोपाल स्थाई पता ग्राम जागता थाना कन्नौद जिला देवास

1. 190/15 25 आर्म्स एक्ट कोलार रोड
2. 005/16 457,380 भादवि कोलार रोड
3. 37/16 457,380 भादवि कोलार रोड
4. 92/16 457,380 भादवि कोलार रोड
5.102/16 457,380 भादवि कोलार रोड
6.146/16 457,380 भादवि कोलाररोड
7. 314/16 457,380 भादवि कोलाररोड
8. 342/16 457,380भादवि कोलाररोड
9. 394/16 457,380भादवि कोलार रोड
10. 474/16 457,380भादवि कोलार रोड
11. 476/16 457,380भादवि कोलार रोड
12. 507/16 457,380भादवि कोलार रोड
13. 514/16 457,380भादवि कोलार रोड
14. 538/16 457,380भादवि कोलार रोड
15. 549/16 380भादवि कोलार रोड
16. 551/16 454,380भादवि कोलार रोड
17. 600/16 457,380भादवि कोलार रोड
18. 606/16 461,380भादवि कोलार रोड
19. 14/17 457,380भादवि कोलार रोड
20. 53/17 454,380भादवि कोलार रोड
21. 68/17 457,380भादवि कोलार रोड
22. 92/17 457,380भादवि कोलार रोड
23. 100/17 380भादवि कोलार रोड
24. 118/17 457,380भादवि कोलार रोड
25. 124/17 379भादवि कोलार रोड
26. 132/17 457,380भादवि कोलार रोड
27. 170/17 454,380भादवि कोलार रोड
28. 197/17 457,380 भादवि कोलार रोड
29. 222/17 457,380 भादवि कोलार रोड
30. 227/17 457,380 भादवि कोलार रोड
31. 275/17 457,380 भादवि कोलार रोड
32. 288/17 457,380 भादवि कोलार रोड
33. 293/17 457,380 भादवि कोलार रोड
34. 299/17 457,380 भादवि कोलार रोड
35. 301/17 457,380 भादवि कोलार रोड
36 312/17 457,380भादवि कोलार रोड
37. 327/17 457,380भादवि कोलार रोड
38. 272/18 457380भादवि कोलार रोड
39. 305/18 457,380भादवि कोलार रोड
40. 323/18 454,380 भादवि कोलार रोड
41. 889/18 34 आबकारी कोलार रोड
42. 890/18 25 आर्म्स एक्ट कोलार रोड

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...