कनाडा और भारत के बीच जारी तनाव Stock Market Crash: लगातार दूसरे दिन धड़ाम हुआ शेयर बाजार

investment loss

Internet News: एक ओर जहां कनाडा और भारत के बीच जारी तनाव (Canada Tension) जोर पकड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के टूटने का सिलसिला जारी. बीते कारोबारी दिन बुधवार को बड़ी गिरावट देखने के देखने के बाद गुरुवार का दिन भी शेयर बाजार के लिए खराब साबित हो रहा है. दोपहर 1.30 बजे तक जहां सेंसेक्स (Sensex) में 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, तो नहीं निफ्टी (Nifty) भी 160 अंक से ज्यादा फिसल गया. इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों (Stock Market Investors) को 1.1 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

दो दिन से जारी सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट खबर लिखे जाने तक दोपहर डेढ़ बजे पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) 608.53 अंक या 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 66,192.31 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) 167.50 अंक या 0.84 फीसदी टूटकर 19,733.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. यहां बता दें कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट आई थी और सेंसेक्स 800 अंक तक टूट गया था.

निवेशकों ने एक झटके में गवां दी इतनी दौलत शेयर बाजार में गिरावट भरे इन दो दिनों में ही निवेशकों की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा डूब गया है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर गौर करें तो दो दिन पहले BSE MCap 323.01 लाख करोड़ रुपये था, जो कि बुधवार को कम होकर 320.51 लाख करोड़ पर आ गया था. वहीं गुरुवार को अब तक दर्ज की गई गिरावट के बाद ये फिसलकर 319.41 करोड़ रुपये पर आ गया है. इस हिसाब से देखें तो शेयर बाजार निवेशकों के 3.6 लाख करोड़ रुपये महज दो दिनों के भीतर ही स्वाहा हो गए हैं. सम्बंधित ख़बरें

Canada के निवेश वाली कंपनियों का हाल कनाडा और भारत के बीच बढ़ते तनाव का असर उन भारतीय कंपनियों पर भी दिखाई दे रहा है, जिनमें Canada Pension Fund का पैसा लगा हुआ है. बुधवार को इनमें से ज्यादातर शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी, तो गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. CCPIN के इन्वेस्टमेंट वाली NYKAA Stock 2.54%, ICICI Bank Ltd 2.14%, Indus Towers Share 1.76%, Kotak Mahindra Bank Stock 1.17%, Zomato Share 1%, Paytm (One97 Communications Share) 0.88% समेत अन्य कंपनियों के स्टॉक्स भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे. विदेशी निवेशकों ने जमकर की बिकवाली स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बीते कारोबारी सत्र के दौरान 3,111 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 573 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जिसका असर भी शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है. भारतीय शेयर बाजार ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई सूचकांक 1.26 फीसदी, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.51 फीसदी, हांगकांग का हैंग सेंग 1.32 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.47 फीसदी गिर गया.

Contact List Chief Electoral Officer (CEO) Madhya Pradesh

election directory
S.No Name and Designation Office Phone No. / Mobile No./Fax No.
CEO, Madhya Pradesh
1. Mr. Anupam Rajan
Chief Electoral Officer
0755-2550488, 2553305(O)
0755-2555162 (Tele-Fax No.)
E-mail: chiefelectoralofficermp@gmail.com
ceo_madhyapradesh@eci.gov.in
2. Shri Pramod Tiwari
PS To CEO
0755-2550488 (O)
3. Shri Dinesh Singh Raghuwanshi
PA To CEO
0755-2553305 (O)
Addl. CEO, Madhya Pradesh
1. Shri Rajesh Kumar Kaul
Addl. Chief Electoral Officer
0755-2550412(O)
2. PA To Addl.CEO
Shri Prashant Singh Baghel
+91-94253-89198
Joint CEO, Madhya Pradesh
1. Shri Manoj Khatri
Joint Chief Electoral Officer
+91 94258-59477
2. Shri Rakesh Singh
Joint Chief Electoral Officer
+91 90094-32792
3. Shri Basant Kurre
Joint Chief Electoral Officer
+91 88171-53055
Shri Nishant Rajput
PA To Joint CEO
0755- 2446601 (O)
4. Smt Ruchika Chauhan
Joint Chief Electoral Officer
+91 99773-85800
Priyanka Choubey
PA To Joint CEO
81096-60984 (M)
Dy. CEO, Madhya Pradesh
1. Shri Pramod Shukla
Dy.Chief Electoral Officer
+91- 94256-50460(M)
2. Smt Ranjana Dewada
Dy.Chief Electoral Officer
+91- 94240-50301(M)
3. Shri Rajesh Kumar Yadav
Dy.Chief Electoral Officer
+91- 94251-04123(M)
Section-1 Establishment of CEO, Madhya Pradesh
1. Smt. Anita Tiwari
Asst. Grade-1
+91-94256-78231
2. Shri Jaipal Mahdole
Asst. Grade-2
+91-963058-1655
SVEEP -CEO, Madhya Pradesh
1. Shri Amit Abhishek Shrivastava
System Analyst
+91-93024-18009
2. Shri Sharvan Kumar Dubey
Asst. Section Officer
+91-78694-34685
3. Shri Sushil Janorkar +91-94250-37347
Section- 2-Account (2A) and Budget (2B) – Post Facto Sanction, Audit of CEO, Madhya Pradesh
1. Smt. Anastacia Kujur
Account Officer & Financial Advisor
0755-2550403 (O)
+91-94065-42352
2. Smt. Kavita P. Rajan
Asst. Grade-3 – Section 2B (Budget)
0755-2579953 (O)
+91-94250-16484
4. Shri Suresh Mun
Asst. Grade-1
+91-97541-48250
5. Shri Shesh Aachrya
Asst. Grade-3 – Section 2B(Audit)
+91-99092-14183
6. Shri Sourabh Singh
Software Engineer
+91-91650-03088
7. Shri Radheshyam Gadwal +91-82259-40484
8. Shri Ajay Singh +91-70479-27939
9. Ms. Meena Tirkey +91-9630005146
Computer Section of CEO, Madhya Pradesh
1. Shri Rajeev Jain
Asst Programmer
+91-94250-29851
2. Shri Vinay Deshmukh
Software Engineer
+91-94069-08929
3. Shri Nilesh Patil
Data Entry Operator
+91-81093-49202
4. Shri Utsav Sen
Data Entry Operator
+91-70005-03452
Section-3 Electoral Roll of CEO, Madhya Pradesh
1. Shri Rajeev Jain
Asst Programmer
+91-94250-29851
2. Smt. Kiran Raikwar
Asst. Grade 3
+91-83052-52084
3. Shri Vinay Deshmukh
Software Engineer
+91-94069-08929
4. Shri Mahendra Singh
Data Entry Operator
0755-2550446 (O)
5. Mrs. Rakhi Bamne +91-6260168016
Library & Training of CEO, Madhya Pradesh
1. Smt. Sangeeta Varma
Draftsman
+91-99264-05958
Information Technology of CEO, Madhya Pradesh
1. Shri Rahul Waghmare
Software Engineer
+91-97521-74281
2. Shri Vinod Kumar Sen +91-6261637487
Section-4 Conduct of Election, 4A- MCC Legal EVM Cell of CEO, Madhya Pradesh
1. Smt. Sujata Chincholkar
Asst. Section Officer
+91-94250-16365
2. Shri Pravas Jain
Asst Programmer
+91-94250-72331
3. Shri Tapas Chakraborty
Asst. Grade-3
+91-98262-99128
4. Shri Arvind Gohite
Software Engineer
+91-97138-00406
5. Shri Gopal Nimore
Asst. Grade 3
+91-88894-85137
6. Smt. Kamini Paul
7. Shri Rahul Saxena +91-82699-10211
8. Shri Honey Maithil +91-78986-26043
Training of CEO, Madhya Pradesh
Section-7 Store, Vehicle,Record & Telephone of CEO, Madhya Pradesh
1. Smt. Sujata Chincholkar
Asst. Section Officer
+91-94250-16365
2. Shri. Anos Kumar +91-75664-66394
3. Shri Bharat Bhushan Sharma
Data Entry Opreator
+91-9009566308
Section-8 Call Center (1950), PGR(Complaint) & Control Room of CEO, Madhya Pradesh
Control Room 1800-2330-1950 (Toll Free) : 0755-2780100,2780101, 0755-2780102,2780103, 0755-2780104, 2780105
1. Ms. Malvika Bhadauria +91-9753632939
2. Mr. Divyansh Sharma +91-6265669386
Section-10 Receipt & Dispatch of CEO, Madhya Pradesh
1. Shri Sharvan Kumar Dubey
Asst. Section Officer
+91-78694-34685
2. Shri Dinesh Kachi
Asst. Grade-3
+91-90092-14183

हरमनप्रीत और लवलीना बनेंगे भारत के ध्वजवाहक

flag bearers of India

 

दिल्ली, 21 सितंबर | भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शीर्ष मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन शनिवार को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। 19वां एशियाई खेल आधिकारिक तौर पर हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। विश्व हॉकी के सबसे घातक ड्रैग-फ्लिकर में से एक हरमनप्रीत टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। छह गोल के साथ, हरमनप्रीत सिंह टोक्यो 2020 में भारत के शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने पिछले साल बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को रजत पदक भी दिलाया था।

‘बिग बॉस 17’ में शामिल होने जा रहा है ये फेमस यूट्यूबर

Bigg Boss 17'

 

टेलीविजन का पॉपुलर शो बिग बाॅस हर बार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता है। इस कारण इस शो को अच्छी खासी टीआरपी मिलती है। अब बिग बॉस का 17 वां सीजन जल्द ही आने वाला है। इसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटडेट हैं। कुछ समय पहले ही बिग बॉस 17 का प्रोमो जारी किया गया था। इस प्रोमो में सलमान खान इस बात की जानकारी देते हुए नजर आ रहे थे कि नए सीजन में कंटेस्टेंट्स को दिल, दिमाग और दम तीनों से काम लेना पड़ेगा। वहीं, अब शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार अपडेट्स आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार शो में यूट्यूबर्स को जरूर शामिल किया जाएगा।

ये फेमस यूट्यूबर होगा शामिल

बता दें कि बिग बाॅस ओटीटी 2 में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी जैसे इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस कारण शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में अब बिग बॉस मेकर्स ने फैसला किया है कि बिग बॉस 17 में भी एक फेमस सोशल मीडिया स्टार को शामिल किया जाएगा। एक फैन पेज के अनुसार, बिग बॉस 17 में यूट्यूबर अरमान मलिक शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस बात का कंफर्म होना अभी बाकी है। अगर यह फाइनल हुआ, तो अरमान मलिक सलमान खान के शो में दिखाई दे सकते हैं।

पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरते हैं सुर्खियां

हालांकि, अभी इसे लेकर शो मेकर्स की ओर से कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनकी दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक हैं। कुछ महीनों पहले ही अरमान की पहली पत्नी पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। दोनों का पहले से एक बेटा चिरायु मलिक भी है। अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका भी हाल ही में एक बेटे की मां बनी हैं। कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका एक बार फिर मां बनने वाली हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अरमान काफी पॉपुलर हैं।

सेहत के लिए अमृत होता है घी

Ghee is nectar for health

 

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। घी में ब्यूटिरिक एसिड, ओमेगा-3, फैटी एसिड, विटामिन बी-12, कई सारे विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। शुद्ध घी बहुत अधिक महंगा होता है, इसलिए अधिकांश लोग घी का उपयोग सिर्फ खाने में ही करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि घी से यदि त्वचा पर रोज मसाज किया जाए तो कई फायदे होते हैं।

घी से मसाज के फायदे

स्वाद बढ़ाने के साथ ही घी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यदि रोज चेहरे पर शुद्ध घी से मसाज किया जाए तो स्किन का ग्लो बढ़ जाता है। घी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। घी से मसाज करने से स्किन सॉफ्ट, स्मूद और प्लंप बनी रहती है।

घी में होता है एंटी एजिंग गुण

घी में एंटी एजिंग गुण होते हैं। यदि घी से रोज मसाज करते हैं तो त्वचा हमेशा जवां रहती है। घी में ओमेगा-3, फैटी एसिड भी होता है, जो रिंकल्स को कम करने में मदद करता है। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया काफी धीमी होती है।

नहीं होती डार्क सर्कल्स की समस्या

घी से मसाज करने से त्वचा में डार्क सर्कल की समस्या खत्म हो जाती है। डार्क सर्कल की समस्या विशेषकर महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, घी डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने के लिए एक औषधि के समान काम करता है। घी से मसाज करने पर चेहरे का अच्छा निखार आ जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

घी से मसाज करने पर शरीर में रक्त संचार में सुधार होता है। इससे मांसपेशियों में दर्द या जकड़न की समस्या नहीं होती है। यदि आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा की है तो सप्ताह में एक दिन घी से मसाज जरूर करना चाहिए।

होठों को रखता है कोमल

ठंड के मौसम में होठों की शुद्ध घी जरूर लगाना चाहिए। घी होठों को मुलायम व कोमल रखता है। घी के साथ यदि थोड़ी सी केसर मिलाकर मसाज की जाती है तो त्वचा की चमक बनी रहती है और स्किन मुलायम बनी रहती है।

उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 22 सितम्बर को

State-level Employment Day

 

भोपाल, 21 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम उज्जैन में 22 सितंबर शुक्रवार को होगा।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के 3 लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण कर स्व-रोजगार से जोड़ेंगे। विभिन्न जिलों की 1708 एमएसएमई इकाइयों और 10 करोड़ से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाइयों का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 307 एमएसएमई इकाइयों, 17 क्लस्टर एवं 26 विभागीय औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।

विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी एकात्मता की प्रतिमा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

peace and unity

 

लगभग 2 हजार 200 करोड़ रूपये लागत से बनने वाले अद्वैत लोक का शिलान्यास

भोपाल , 21 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर में मांधाता पर्वत पर संत समुदाय के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की अष्टधातु 108 फीट ऊंची एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मांगलिक अनुष्ठान के साथ 2 हजार 200 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले अद्वैत-लोक का शिलान्यास किया ।

 

इस अवसर पर खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री एवं संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर, स्वामी अवधेशानंद जी गिरी महाराज, परमात्मानंद जी, स्वामी स्वरूपानंद जी, स्वामी तीर्थानंद जी महाराज सहित देश-भर से आए लगभग 5 हजार साधु-संत उपस्थित थे।

ओंकारेश्वर में संतजनों के आगमन पर केरल की पारंपरिक पद्धति से अतिथियों का स्वागत किया गया। विभिन्न राज्यों से आये सांस्कृतिक नृत्य-दलों के कलाकारों ने शैव परंपरा के नृत्यों की प्रस्तुति देते हुए आध्यात्मधाम में सभी का स्वागत किया।

सनातन संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक नृत्यों ने कार्यक्रम स्थल को आध्यात्मिक भाव से सरोकार कर दिया। अद्वैत-लोक के मांगलिक अनुष्ठान के अवसर पर मान्धाता पर्वत पर उपस्थित जनों को आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वातावरण में अध्यात्म की दिव्य अनुभूति हुई।

वैदिक यज्ञ में आहुति के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यज्ञ के पंडितों को और वेद पाठ कर रहे वेद पाठियों का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रतिमा के समक्ष साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आदिगुरू शंकराचार्य की एकात्मता की प्रतिमा विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी।

अनावरण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उपस्थित साधु-संत, संन्यासियों और विद्वानों को भोजन के लिये आमंत्रित कर अन्नपूर्णा लेकर आये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ, पूज्य साधु-संत, संन्यासियों तथा विद्वानों को भोजन-प्रसादी स्वयं परोसी। पूज्य साधु-संतों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं मिष्ठान खिलाकर आशीष दिया।

एकात्म धाम में स्थापित आचार्य शंकर की प्रतिमा का नाम एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) है।

108 फीट की अष्टधातु मूर्ति आचार्य शंकर के बाल रूप 12 वर्ष की आयु की है।

मूर्ति के आधार में 75 फीट का पैडेस्टल है।

यह मूर्ति पाषाण निर्मित 16 फीट के कमल पर स्थापित है।

मूर्तिकार श्री भगवान रामपुरे एवं चित्रकार श्री वासुदेव कामत के मार्गदर्शन में मूर्ति का निर्माण किया गया है।

प्रतिमा में 88 प्रतिशत कॉपर, 4 प्रतिशत जिंक, 8 प्रतिशत टिन का उपयोग किया गया है। प्रतिमा 100 टन वजनी है।

कुल 290 पैनल से यह मूर्ति निर्मित की गई है।

समग्र अधोसंरचना के निर्माण में उच्च गुणवत्ता के 250 टन के स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है।

कंक्रीट के पैडस्टल की डिजाइन 500 वर्ष तक की समयावधि को ध्यान में रखकर की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ओंकारेश्वर में किया पौध-रोपण

planted saplings i

 

भोपाल , 21 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ओंकारेश्वर जिला खंडवा में एकात्मता प्रतिमा के अनावरण, अद्वैत धाम के भूमि एवं शिला-पूजन, संत-विमर्श, ब्रहमोत्सव और अन्य कार्यक्रमों के लिए आए संत-जनों से भेंट करने बाद एनएचडीसी विश्राम गृह परिसर में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आम का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ओंकारेश्वर में संत-जन से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Omkareshwar

 

भोपाल, 21 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज ओंकारेश्वर जिला खंडवा में एकात्मता प्रतिमा के अनावरण, संत समागम, ब्रहमोत्सव और अन्य कार्यक्रमों के लिए आए संत-जन से एनएचडीसी विश्राम गृह में भेंट की। उन्होंने स्वामी अवधेशानंद जी गिरी महाराज, परमात्मानंद जी, स्वामी स्वरूपानंद जी, स्वामी तीर्थानंद जी महाराज सहित अन्य संतों से भेंट की।

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट का लोहा चुराने वाले नाबालिग और खरीददार गिरफ्तार

 

भोपाल, एमपी नगर पुलिस ने मेट्रो प्रोजेक्ट से 90 हजार रुपए का लोहे का सामान चुराने वाले दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने चोरी के बाद 90 हजार रुपए का माल महज 3 हजार रुपए में कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस ने उक्त मामले में महिला कबाड़ी को भी चोरी का माल खरीदने के कारण आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अज्ञात चोरों ने मेट्रो प्रोजेक्ट में चल रहे काम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला लोहा चुरा लिया था। उक्त मामले की शिकायत प्रोजेक्ट में काम करने वाले एहतराम अली खान ( 53 ) निवासी आजाद नगर, झारखंड के द्वारा एमपी नगर पुलिस से की गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। इस बीच

पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र लगाए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष नगर फाटक के नीचे दो लड़के खड़े हैं। और वह चोरी का माल बेचकर आए हैं। वह आपस में बातचीत कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने माल चुराने की बात स्वीकार ली। दोनों नाबालिग हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि चोरी का माल उन्होंने परवीन चच्ची की कबाड़े की दुकान पर तीन हजार रुपए में बेचा है। पुलिस ने परवीन चच्ची की कबाड़े की दुकान से चोरी गया माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने परवीन चच्ची (52) निवासी छोटा चंबल अर्जुन नगर को चोरी का माल खरीदने के लिए आरोपी बनाया है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...