आज है विश्व अल्जाइमर दिवस, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Alzheimer's Day,

 

शरीर के साथ ही दिमाग की सेहत का ख्याल रखना भी जरुरी है। इसी संदेश के साथ हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। साल 1994 में अंतरराष्ट्रीय अल्जाइमर्स फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। उसके बाद से इस दिवस के जरिए अल्जाइमर रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने का वैश्विक प्रयास किया जाता रहा है। अल्जाइमर रोग इंटरनेशनल के अनुसार, इस साल महीने भर चलने वाले अभियान की थीम है ‘कभी जल्दी नहीं, कभी बहुत देर नहीं (Never too early, never too late).’

क्या है अल्जाइमर रोग?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अल्जाइमर रोग डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है और इसके 60-70 प्रतिशत मामलों में इसका योगदान होता है। मेडिकल टर्म में अल्जाइमर रोग, एक प्रोग्रेसिव ब्रेन डिसऑर्डर है जो मेमोरी, सोच और बिहेवियर को प्रभावित करता है। इसमें दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं और धीरे धीरे मरीज की याद्दाश्त कम होने लगती है। इस वजह से इंसान का दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता है। ये लक्षण समय के साथ बदतर होते जाते हैं। आमतौर पर 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ये प्रभावित करता है।

क्या हैं इसके लक्षण?

अल्जाइमर रोग के कारण ब्रेन सिकुड़ने लगता है। इसकी वजह से याददाश्त, सोच, व्यवहार आदि में गिरावट आने लगती है। इसके लक्षणों में याददाश्त में कमी, रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई, बोलने में परेशानी, व्यक्तित्व में बदलाव और मूड में बदलाव शामिल हैं। समय के साथ ही रोगी अपना दिया बयान भूल सकता है, परिवारवालों को पहचानने में मुश्किल हो सकती हैं, पता भूल जाता है और अपने विचार व्यक्त करने में भी परेशानी होती है।

क्या होती है वजह?

इसके कारणों में उम्र (65 साल से ज्यादा), पारिवारिक इतिहास और सिर में चोट लगना अल्जाइमर रोग के कुछ सामान्य कारक हैं। इसके अलावा लाइफस्टाइल से जुड़े फैक्टर जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, स्मोकिंग, अल्कोहल आदि भी इसकी वजह हो सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, नींद की कमी या खराब गुणवत्‍ता वाली नींद कॉगनेटिव डिक्‍लाइन और अल्‍जाइमर रोग के जोखिम को बढ़ाती है। इसके अलावा खराब लाइफस्‍टाइल और शारीरिक गतिविधि की कमी भी अल्‍जाइमर को बढ़ावा देती है।

कैसे करें बचाव?

अल्जाइमर का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालांकि, दवाओं से लक्षणों को मैनेज करने और लाइफ क्वालिटी में सुधार करने में मदद मिल सकती है। उचित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। अन्य उपायों में मस्तिष्‍क में ब्‍लड फ्लो में सुधार, नियमित शारीरिक गतिविधियां, मानसिक कार्य, आदि से इसकी गति को कम किया जा सकता है। मानसिक चुस्ती भी बचाव में मदद कर सकती है, जैसे चेस या सुडोकू खेलना, मेंटल एक्सरसाइज वाली गतिविधियों में शामिल होना आदि।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज करेंगे स्‍टेच्‍यू आफ वननेस का अनावरण

Statue of Oneness today

 

ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही 108 फीट ऊंची बहु धातु से निर्मित शंकराचार्य की एकात्मता की प्रतिमा यानी स्‍टेच्‍यू आफ वननेस का भी निर्माण किया गया है। जिसका 21 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अनावरण करेंगे। साथ ही अद्वैत लोक का भी शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिए निर्देश

ओंकारेश्वर में होने होने इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बैठक कर कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परंपरागत रूप से साधु-संतों का स्वागत-सत्कार करने और जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा बारिश को देखते हुए व्‍यवस्‍थाएं करने की बात कही है।

हजारों साधु-संत होंगे शामिल

सिद्धवरकूट पर ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एकात्मकता की यात्रा फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा संगीत वेदोच्चार, आचार्य शंकर के स्त्रोतों पर एकाग्र समवेत नृत्य प्रस्तुति शिवोहम और शंकराचार्य सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा प्रकाशित एकात्म धाम और अद्वैत युवा जागरण शिविर से संबंधित पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में साधु-संत भी शामिल होंगे। जो कि संत विमर्श करेंगे। इस दौरान सीएम शिवराज भाषणा भी देंगे।

मान्धाता पर्वत पर जारी हवन

बता दें कि इस अनावरण कार्यक्रम से पूर्व मान्धाता पर्वत पर उत्तरकाशी के स्वामी ब्रहोन्द्रानन्द और 32 संन्यासियों द्वारा प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण और दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदा पीठ के मार्गदर्शन में देश के लगभग 300 विख्यात वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक रीति पूजन और 21 कुंडीय हवन किया जा रहा है।

एकात्मता की मूर्ति का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमि और शिला पूजन दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदा पीठ के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

प्रतिमा क्यों है खास

‘एकात्म धाम’ में शंकराचार्य की 12 वर्षीय बाल रूप की प्रतिमा स्थापित होगी। यह प्रतिमा उस क्षण से प्रेरित होगी जब, श्री गुरु गोविंद पाद ने भगवतपाद श्री शंकर को काशी की दिशा में जाने का आदेश देते हुए कहा कि, जाओ सनातन वेदांत अद्वैत परंपरा की पुनः स्थापना करो। यह वही मुद्रा है, जब आचार्य शंकर गुरु का आदेश शिरोधार्य करके काशी की ओर चले थे और जन-जन में चेतना जागृत कर के लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया था।

लोकसभा में पारित हुआ नारी शक्ति वंदन विधेयक, पक्ष में 454 वोट मिले और विरोध में केवल 2

Nari Shakti Vandan Bill passed

 

दिल्ली। महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के नारी शक्ति वंदन विधेयक पर बुधवार को संसद के निचले सदन लोकसभा की मुहर लग गई। सभी दलों ने एकजुट होकर विधेयक का समर्थन किया। पर्ची से हुई वोटिंग में 454 सांसदों ने महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट दिया और केवल दो वोट इसके विरोध में मिले। इसके साथ ही यह लोकसभा में पास हो गया।

गृहमंत्री बोले- यह हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं मान्यता है

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि अब देश की बेटी और माताएं देश के नीति निर्धारण में अपना सहयोग देंगी। महिला सशक्तिकरण हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं मान्यता का सवाल है। अमित शाह ने कहा कि मंगलवार 19 सितंबर का दिन दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। कल के दिन वर्षों से जो लंबित था वो महिलाओं को अधिकार देने का बिल सदन में पेश हुआ। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साधुवाद देना चाहता हूं। इस बिल के पारित होने से महिलाओं के अधिकारों की लंबी लड़ाई खत्म हो जाएगी। जी 20 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महिला नेतृत्व वाले विकास का विजन पूरी दुनिया के सामने रखा।

जड़ें भारत से नहीं जुड़ी हैं

गृहमंत्री ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से आगे हैं, लेकिन अब व्यवस्था ऐसी बन गई कि हमें आरक्षण देना पड़ा। हमारे यहां ज्ञान की देवी सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी और शक्ति की देवी दुर्गा को बताया गया है। इन सभी रूपों में माताओं का ही जिक्र किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जिनकी जड़ें भारत से नहीं जुड़ी हैं वे इसे नहीं समझे।

महिला आरक्षण का बिल लाने का यह 5वां प्रसास

गृहमंत्री ने कहा- कुछ पार्टियों के लिए महिला सशक्तिकरण एक राजनीतिक एजेंडा हो सकता है। कुछ दलों के लिए महिला सशक्तिकरण का नारा चुनाव जीतने का एक हथियार हो सकता है, लेकिन भाजपा के लिए महिला सशक्तिकरण राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि मानयता का सवाल है। महिला आरक्षण बिल लाने का यह 5वां प्रयास है। देवेगौड़ा जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक चार बार इस बिल को लाने की कोशिश की गई। क्या कारण था कि ये बिल पास नहीं हो सका?

वायनाड आरक्षित हो गया तो आप इसे राजनीति कहेंगे

गृह मंत्री ने कहा, ओबीसी आरक्षण, परिसीमन का मुद्दा या जनगणना को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सबसे पहला जवाब यह है कि संविधान में तीन तरह के सांसद आते हैं, जो सामान्य, एससी और एसटी कैटेगरी से आते हैं। ये तीनों कैटेगरी में हमने महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण कर दिया है। अब एक तिहाई सीटों को आरक्षित करना है तो वह सीट कौन तय करेगा? हम करें? अगर वायनाड आरक्षित हो गया तो आप कहेंगे हमने राजनीति की है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि इस बिल का समर्थन नहीं करना चाहिए। इसमें ओबीसी और मुस्लिमों का आरक्षण नहीं है। गृहमंत्री ने कहा अगर इस बिल का समर्थन नहीं करेंगे तो क्या आरक्षण जल्दी होगा? अगर आप इस बिल का समर्थन करते हैं तो कम से कम गारंटी तो देंगे।

राहुल गांधी बोले- ओबीसी आरक्षण के बिना अधूरा है महिला आरक्षण बिल

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल ओबीसी आरक्षण के बिना अधूरा है। यह बिल आज ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर पास किया जा सकता है। लेकिन अब इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। यह संसद भवन बहुत अच्छा है, लेकिन यहां मैं भारत की राष्ट्रपति को देखना चाहता हूं। वो एक महिला हैं और देश आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं।

महिला आरक्षण बिल पर स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी माना आभार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला आरक्षण बिल पर सदन में चर्चा करते हुए कहा कि इस बिल के सदन में प्रस्तुत होने पर कुछ लोग यह कह रहे थे कि यहे हमारा बिल है। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में आज इस बिल को लेकर जो बात कही मैं उसका आभार वंदन करती हूं। उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर प्रविधान नहीं है। देश के संविधान को छिन्न-भिन्न करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत रही है। उधर विपक्षी दल इस बिल को लाने का श्रेय लेने के होड़ में लग गए हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि राजीव गांधी द्वारा इस बिल को लाया गया था।

डिंपल यादव ने पूछा सवाल- आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह लागू होगा या नहीं

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हम हमेशा से मांग कर रहे हैं कि पिछड़ा वर्ग महिला तथा अल्पसंख्यक महिला को नारी शक्ति वंदन अधिनियम में शामिल किया जाना चाहिए। इस बिल में उनको आरक्षण दिया जाए। संसद के लोकसभा और देश की विधानसभाओं में यह महिला आरक्षण बिल तो लागू होगा। लेकिन क्या यह राज्यसभा और विधान परिषद में लागू होगा? हाल में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में यह बिल लागू सकेगा या नहीं? डिंपल यादव ने यह भी कहा कि इसको लेकर जनगणना कब होगी और परिसीमन कब किया जाएगा।

अगले 10 दिनों के अंदर पूरा कर लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान, देखें विवरण

tasks within the next 10 days

 

दिल्ली। Financial Deadline सितंबर महीना खत्म होने में दो सप्ताह बचे हैं। कई वित्तीय कार्यों और बदलावों की समय सीमा 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। अगर आप इन कामों को समय पर पूरा नहीं कर पाए तो समस्या हो सकती है। देखें 30 सितंबर से पहले कौन-से काम निपटाना बेहद जरूरी है।

छोटी योजनाओं के लिए आधार लिंक

पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र में निवेश करने वालों को डाक घर या बैंक जाकर अपना आधार जमा करना होगा। अगर वे नहीं करते हैं तो उनका निवेश होल्ड हो जाएगा। वित्त मंत्रालय ने बचत योजनाओं के लिए आधार और पैन अनिवार्य कर दिया है। मंत्रालय ने इस संबंध में 31 मार्च 2023 को अधिसूचना जारी की थी।

एसबीआई वीकेयर स्पेशल एफडी

LIC कर्मियों और एजेंट्स के लिए सरकार का बड़ा एलान, ग्रैच्यूटी सीमा तथा पारिवारिक पेंशन में वृद्धिLIC कर्मियों और एजेंट्स के लिए सरकार का बड़ा एलान, ग्रैच्यूटी सीमा तथा पारिवारिक पेंशन में वृद्धि
स्टेट बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई वीकेयर स्पेशल एफडी स्कीम की अवधि 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इस एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।

डीमैट नॉमिनी

सेबी ने डीमैट खाताधारकों के लिए नामांकन करने की समय सीमा 30 सितंबर है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो म्यूचुअल फंड फोलियो को डेबिट के लिए फ्रीज कर दिया जाएगा। म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नॉमिनी विवरण जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इस संबंध में सेबी ने 28 मार्च को सर्कुलकर जारी किया था।

Latest Crime News: कोलार रोड पुलिस ने नाबालिग लडकी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल, कोलार रोड मे दिनाँक 20/09/23 को नाबालिग बालिका उम्र 15 साल निवासी कोलार रोड भोपाल ने थाना आकर जुबानी बताया कि कल रात 11 बजे मैं वाशरूम करने उठी तब मुझे घर के मेन गेट के बाहर आवाज आई तो मैं घर से बाहर निकली तो देखा कि घर के पास मे ही रहने वाला मंगल लोहार खड़ा था । मंगल मुझे पकडकर उसके घर के पास ही रहने वाले उसके चाचा के घर के कमरे में ले गया, और मेरे साथ जबर्दस्ती गलत काम किया और बोला कि किसी को भी बताया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा । लगभग डेढ़ घंटे बाद मेरी मम्मी मुझे ढूंढते हुए आ गई तो मम्मी को देखकर मंगल घर से भाग गया । मैंने मम्मी – पापा सारी बात बताई । रिपोर्ट करती हूँ कानूनी कार्यवाही की जाये कि रिपोर्ट पर आरोपी मंगल लुहार के विरूद्ध अप.क्रमांक 794/23 धारा 376,376(2)(i),506 भादवि 3/4 पोक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

की गई कार्यवाही – प्रकरण मे नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को दृष्टिगत रखते हुए श्री हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त, श्री अवधेश गोस्वामी अति. पुलिस आयुक्त भोपाल के दिशा निर्देशों पर तथा श्री सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल , श्री मलकीत सिंह अति. पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल एवं श्रीमती अंजली रघुवंशी सहा. पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग के कुशल नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोलार रोड आशुतोष उपाध्याय द्वारा एक पुलिस टीम को आरोपी की तलाश हेतु रवाना किया गया जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर आरोपी मंगल लोहार पिता जगदीश लोहार उम्र 19 साल निवासी वंदना नगर गरीब नगर कोलार रोड भोपाल को कुछ ही घंटो मे पकड लिया गया । आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना स्वीकार की गई । आरोपी को विधिवत समक्ष गवागन गिरफ्तार किया गया ।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, उनि संतराम खन्ना , उनि संगीता काजले, प्रआर अखिळेश शर्मा , प्रआर धर्मेन्द्र तोमर मआर नेहा चौहान की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है

बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट पान मोदक का भोग

Paan Modak to Bappa.

 

गणेश चतुर्थी सभी तरफ बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और हर तरफ इसकी खूब रौनक नजर आ रही है. ऐसे में कई लोगों ने अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित की हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगा रहे हैं. इसलिए आज हम आपके लिए पान मोदक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. मोदक गणपति की प्रिय मिठाई में से एक है. इसलिए गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पान मोदक के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे. ये स्वाद में बेहद लजीज होती है, तो चलिए जानते हैं पान बनाने की रेसिपी|

सामग्री

कंडेंस्ड मिल्क- आधा कप
सूखा नारियल -1 कप
पान के पत्ते -5
गुलकंद- 4 चम्मच
काजू और बादाम -1/4 कप कटे हुए
घी -1 छोटा चम्मच

विधि

पान मोदक बनाने के लिए आप सबसे पहले पान के पत्तों को मिक्सर जार में डालें. इसके साथ ही आप इसमें कंडेस्ड मिल्क डालें और एक साथ पीस लें.
फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर पिघलाएं. इसके बाद आप इसमें नारियल डालें और करीब 3 से 4 मिनट तक भून लें.
फिर आप इसमें पान का मिक्चर डालें और गाढ़ा होने पकाएं. इसके बाद आप गैस को बंद कर दें और इसको थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
फिर आप एक बर्तन में मेवा और गुलकंद डालें और एक साथ मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें. इसके बाद आप अपने हाथों को घी से ग्रीस कर लें.
फिर आप थोड़ा सा मिक्चर लेकर हाथ पर मोटी रोटी की तरह फैला लें. इसके बाद आप इस रोटी पर गुलकंद डालकर गोलाकार बना लें. फिर आप इसको मोदक मोल्ड में डालकर मोदक बना लें. अब आपके स्वादिष्ट पान मोदक बनकर तैयार हो चुके हैं.

अमिताभ बच्चन का गाना सारा जमाना को किया जाएगा रिक्रिएट

Sara Jamana will be recreated

 

मुंबई, 20 सितंबर | बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म याराना के गाना सारा जमाना हसीनों का दीवाना को फिल्म गणपत के लिए रिक्रिएट किया जाएगा। वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म याराना का गाना सारा जमाना हसीनों का दीवाना अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। इस गाने को इसकी कंपोजीशन के साथ ही अमिताभ बच्चन के लाइट बल्ब लगे आउटफिट के लिए भी याद किया जाता है। बताया जा रहा है कि सारा जमाना हसीनों का दीवाना गाने को टाइगर श्रॉफ-कृति सैनन की फिल्म गणपत के लिए रिक्रिएट किया जाएगा। फिल्म के प्लॉट में एक जरूरी मोड़ पर इस गाने का इस्तेमाल किया जाएगा। गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित गणपथ-राइज ऑफ द हीरो का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने गया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

CM शिवराज कल करेंगे स्‍टेच्‍यू आफ वननेस का अनावरण

Statue of Oneness

 

ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही 108 फीट ऊंची बहु धातु से निर्मित शंकराचार्य की एकात्मता की प्रतिमा यानी स्‍टेच्‍यू आफ वननेस का भी निर्माण किया गया है। जिसका 21 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अनावरण करेंगे। साथ ही अद्वैत लोक का भी शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिए निर्देश

ओंकारेश्वर में होने होने इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बैठक कर कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परंपरागत रूप से साधु-संतों का स्वागत-सत्कार करने और जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा बारिश को देखते हुए व्‍यवस्‍थाएं करने की बात कही है।

सिद्धवरकूट पर ब्रह्मोत्सव

सिद्धवरकूट पर ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एकात्मकता की यात्रा फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा संगीत वेदोच्चार, आचार्य शंकर के स्त्रोतों पर एकाग्र समवेत नृत्य प्रस्तुति शिवोहम और शंकराचार्य सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा प्रकाशित एकात्म धाम और अद्वैत युवा जागरण शिविर से संबंधित पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में साधु-संत भी शामिल होंगे। जो कि संत विमर्श करेंगे। इस दौरान सीएम शिवराज भाषणा भी देंगे।

मान्धाता पर्वत पर जारी हवन

बता दें कि इस अनावरण कार्यक्रम से पूर्व मान्धाता पर्वत पर उत्तरकाशी के स्वामी ब्रहोन्द्रानन्द और 32 संन्यासियों द्वारा प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण और दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदा पीठ के मार्गदर्शन में देश के लगभग 300 विख्यात वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक रीति पूजन और 21 कुंडीय हवन किया जा रहा है।

एकात्मता की मूर्ति का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमि और शिला पूजन दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदा पीठ के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

प्रतिमा क्यों है खास

‘एकात्म धाम’ में शंकराचार्य की 12 वर्षीय बाल रूप की प्रतिमा स्थापित होगी। यह प्रतिमा उस क्षण से प्रेरित होगी जब, श्री गुरु गोविंद पाद ने भगवतपाद श्री शंकर को काशी की दिशा में जाने का आदेश देते हुए कहा कि, जाओ सनातन वेदांत अद्वैत परंपरा की पुनः स्थापना करो। यह वही मुद्रा है, जब आचार्य शंकर गुरु का आदेश शिरोधार्य करके काशी की ओर चले थे और जन-जन में चेतना जागृत कर के लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया था।

25 सितम्बर को जम्बूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करने भोपाल आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

address the program to be held a

भोपाल, 20 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 सितम्बर को भोपाल यात्रा के लिए जारी तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्बूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करने भोपाल पधार रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राजकीय विमानतल पर हुई बैठक में कहा कि वर्षा की संभावना को देखते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तथा यातायात और पार्किंग व्यवस्था योजनाबद्ध रूप से की जाए। बैठक में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, जन-प्रतिनिधि भगवान दास सबनानी, सुमित पचौरी, भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विंध्य क्षेत्र के लिए पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा का नवीन परिसर सौगात- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Journalism and Communication

 

भोपाल, 20 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर के नवीन भवन का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल से वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का आधार स्तंभ है, इसको आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पिछले दिनों पत्रकार मित्रों के कल्याण के लिए कई फैसले किए गए थे, जल्द ही भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर का भूमि-पूजन किया जाएगा। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने कुशल संचालन से प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम स्थापित किया है। यहां के विद्यार्थी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और चैनलों में काम कर रहे हैं। जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की पहल पर आरंभ हो रहा विश्वविद्यालय रीवा का नवीन भवन व परिसर, विंध्य क्षेत्र के लिए सौगात है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नये परिसर के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

रीवा का नवीन परिसर देश में मीडिया और कम्प्यूटर प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के सुंदर भव्य और सुविधाजनक भवन का लोकार्पण हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है। विंध्य क्षेत्र में आधुनिक सुसज्जित मीडिया प्रशिक्षण केन्द्र की आवश्यकता लंबे अरसे से महसूस की जा रही थी। युवाओं और विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए वर्ष 2016 में रीवा परिसर आरंभ किया गया था। प्रदेश के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राज्यों के विद्यार्थी भी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों में मीडिया अध्ययन के प्रति रूचि और रूझान बढ़ा है, इसी को देखते हुए परिसर का विस्तार किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर, स्टूडियो, कम्युनिटी रेडियो स्टेशन, कम्प्यूटर लैब इस परिसर में स्थापित किए गए हैं। यहां विद्यार्थियों को सोशल-प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व कम्युनिटी रेडियो का व्यवहारिक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है। यह परिसर देश में मीडिया और कम्प्यूटर प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा।

विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने विंध्य क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने, नहरों के निर्माण, सिंचाई व्यवस्था के विस्तार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोलर पावर प्लांट हो या निवेश के अन्य प्रयास, सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आज माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा परिसर की परिकल्पना साकार हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि दादा माखनलाल चतुर्वेदी की देश भक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं हमें निरंतर प्रेरणा देती रहेंगी।

लोकार्पण में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल तथा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह शामिल हुए। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति के.जी. सुरेश तथा क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...