मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा की जयंती पर किया नमन

paid tribute to

 

भोपाल, 18 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर 1883 को पंजाब प्रांत में हुआ। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लिया।

लंदन में ढींगरा प्रख्यात राष्ट्रवादी विनायक दामोदर सावरकर तथा श्यामजी कृष्ण वर्मा के संपर्क में आए। वहां के सभी देशभक्त, खुदीराम बोस, कन्हाई लाल दत्त, सत्येंद्र पाल और काशीराम जैसे क्रांतिकारियों को मृत्युदंड दिए जाने से क्रोधित थे। परिणाम स्वरूप इंडियन नेशनल एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव में स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा ने सर विलियम हट कर्जन वायली पर गोलियां दाग दीं। प्रकरण की सुनवाई के बाद 17 अगस्त 1909 को ब्रिटिश सरकार द्वारा क्रांतिकारी ढींगरा को फांसी दे दी गई।

मांगे पूरी न होने पर आंदोलन करेगा सी.आर.पी. संघ

 

भोपाल। म.प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.आर.पी. संघ के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक अपनी मांगों को पहुंचाने के लिए पत्रकार वार्ता आयोजित की। अपनी मांगों पर जानकारी देते हुए सीआरपी संघ म.प्र. के अध्यक्ष एस पी प्रजापति और महासचिव रीना पाल ने बताया कि डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े लोगों को सम्पूर्ण म.प्र. में पंचायतकर्मी या मिशनकर्मी का दर्जा देकर कलेक्ट्रेट रेट पर कंसल्टेंसी के माध्यम से नियुक्त करना संघ की पहली मांग है। म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व पंचायत विभाग में किसी भी पद की भर्ती परीक्षा में प्रथम प्राथमिकता अंको सहित हम सीआरपी कर्मियों को दी जाये। प्रदेश अध्यक्ष एस पी प्रजापति के अनुसार हम सभी कर्मचारी 2001 से निरंतर सीआरपी के पद पर रहकर आज दिनांक तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, जबकि हमारी ओर सरकार का कभी कोई ध्यान नहीं गया है। हम लोग आस लगाए हुये है कि कभी न कभी हम लोगों को स्थाई किया जायेगा, किंतु समय अधिक होने के कारण हम लोग ओवरएज हो गये है अन्य किसी विभाग में आवेदन करने हेतु नहीं बचे है। इसलिए म.प्र. के संपूर्ण सी.आर.पी. कर्मचारियों को स्थाई मानदेय दिया जाये । प्रजापति के अनुसार हम सभी सी.आर.पी. भाई-बहन गांव-गांव में कार्यरत् हैं, जो कि शासन की विभिन्न योजनाओं को सफल धरातल पर क्रियान्वयन कराते हैं, इसलिए हमारी मांगों पर शासन को गौर करना चाहिए। सी आर पी संघ के पदाधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि, यदि निश्चित समय के अंदर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो हम सरकार के विरुद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

आज से संसद में 5 दिन का विशेष सत्र, मंगलवार से नए भवन में बैठेंगे सभी सांसद

special session in Parliament

 

दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए पांच दिन के विशेष संसद सत्र की शुरुआत आज सोमवार से हो रही है। आज पहले दिन सभी सांसद पुराने संसद भवन में बैठेंगे और इसके बाद मंगलवार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से नए संसद भवन में दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होगी। विशेष सत्र से एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और 5 दिन के सत्र में आने वाले बिलों पर सभी नेताओं से चर्चा की।

विपक्षी दलों ने उठाई महिला आरक्षण विधेयक की मांग

सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक विशेष सत्र में लाने की मांग उठाई। कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन चौधरी सहित सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से यह मांग रखी। उनका कहना था कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। उधर इसको लेकर संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी का बयान सामने आया है कि केंद्र सरकार उचित समय पर उचित निर्णय लेगी।

इन विधेयकों पर सदन में चर्चा

सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार की ओर से सभी दलों के नेताओं को बताया गया कि विशेष सत्र के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए और एससी-एसटी से संबंधित विधेयकों पर भी इस दौर चर्चा होगी। इसके साथ ही अधिवक्ता विधेयक, प्रेस और पुस्तक पंजीकरण विधेयक, डाकघर विधेयक और मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति व सेवा शर्त विधेयक पर संसद भवन में चर्चा होगी।

ओंकारेश्वर में भारी बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात

Situation worsened due to heavy rain an

 

ओंकारेश्वर। नर्मदा में उफान और बाढ़ से बस्तियों में पानी भर गया है, इससे कई मकान धराशायी हो गए हैं। बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है। कई परिवार बेघर हो गए हैं। गरीब परिवारों के पास एक वक्त का भोजन भी नहीं बचा है। बाढ़ में सामान बह जाने से रोजी-रोजगार ठप हो गया है। प्रभावित लोगों ने बांध से एकाएक इतनी मात्रा में पानी छोड़ने से यह हालात बनने के आरोप लगाते हुए जल्द राहत देने की मांग की है।

नगरवासियों ने ओंकारेश्वर बांध के प्रबंधन और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओंकार पर्वत पर एकात्मधाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के लोकार्पण समारोह की वजह से पानी नहीं छोड़ा गया। वर्षा की वजह से ऐन वक्त पर पानी छोड़ने से हालात अधिक बिगड़े। समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल दुबे, निलेश पुरोहित, उमेश पचौरी आदि ने कहा कि भारी वर्षा के कारण मांधाता क्षेत्र भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासन बचाव कार्य को लेकर निष्क्रिय ही दिखाई दिया। अतिवृष्टि परिवारों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। समाजसेवी उमेश पचोरी ने इस लापरवाही के विरोध में 21 सितंबर को ओंकारेश्वर बंद करने की चेतावनी दी है।

मांधाता विधायक पीड़ितों से मिले

रविवार को विधायक नारायण पटेल ने अधिकारियों के साथ अतिवृष्टि पीड़ितों से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि अतिवृष्टि से पीड़ितों का काफी नुकसान हुआ है। बचाव कार्य में इसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पटेल ने कहा कि जांच दल गठित किया जाएगा और शीघ्र ही हानि के सर्वे के लिए प्रशासनिक दल गठित किया जाएगा। पटेल ने पीड़ितों से आग्रह किया कि हानि की सही-सही जानकारी दल को दें। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात कर स्थिति से अवगत किया जाएगा। कांग्रेस नेता उत्तमपाल सिंह भी रविवार को ओंकारेश्वर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और शासन से पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की।

अधिकारियों का दल निरीक्षण करने पहुंचा

संयुक्त कलेक्टर काशीराम बडोले, एसडीएम बजरंग सिंह बहादुर भी विधायक के साथ मौजूद थे। बड़ोले ने कहा कि सर्वे करा कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। ओंकारेश्वर बांध परियोजना से पानी छोड़े जाने के बाद जो लोगों का नुकसान हुआ है उसका सर्वे सोमवार से करवाया जाएगा, इसके लिए दल गठित कर दिया है। पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

चीन में बिगड़े मौसम से हालात खराब, जारी हुआ ब्लू अलर्ट

worsens due to bad weather

 

बीजिंग। चीन में मौसम विज्ञानियों ने देश के कई हिस्सों में बिगड़े मौसम को लेकर ब्लू अलट जारी कर दिया है। सोमवार को मौसम के हालात पर जारी किए गए इस ब्लूट अलर्ट में हेनान, हेबेई, शांक्सी, शानक्सी, मंगोलिया, तियानजिन और बीजिंग में तेज तूफान के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

उधर मौसम विज्ञानियों ने यह चेतावनी भी जारी की है कि चीन के गुआंगडोंग, युन्नान, चोंगकिंग, फुजियान, हुबेई, शेडोंग, लियाओनिंग, जिलिन, हेडलोंगजियांग, बीजिंग सहित पूरे चीन में 60 मिमी से अधिक बारिश की आशंका जताई गई है। चीन में बिगड़ते मौसम से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

जहाजों के लिए जारी की गई चेतावनी

भारी बारिश की आशंका जताते हुए चीन में बंदरगाह पर जहाजों को लौट आने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके साथ ही कुछ जहाजों को रास्ता बदलने की सलाह भी दी गई है। इसके साथ ही गांव से लेकर शहरों तक तालाब सहित नदियों में बाढ़, मडस्लाइड जैसी आपदाओं की आशंका भी जताई गई है।

चीन में मौसम को लेकर तीन कलर की चेतावनी जारी की जाती है जिसमें आरेंज अलर्ट को सबसे गंभीर माना जाता है। इसके बाद येलो और ब्लू अलर्ट होता है। चीन में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

घर या ऑफिस में नजर आ रही है चीटियां, तो जानिए कौन लेकर आती है शुभ संकेत

ants are seen

 

सामुद्रिक शास्त्र या शकुन शास्त्र को प्राचीन भारतीय ज्योतिष की ही एक शाखा माना गया है. इसके आधार पर लोग पशु-पक्षियों तथा अन्य संकेतों (शकुन-अपशकुन) के आधार पर अपना भाग्य जान सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता बल्कि अपने आसपास की चीजों को ध्यान से देखना होता है. ज्योतिष शास्त्र में चींटियां भी अच्छे या बुरे भाग्य का संकेत देती हैं. चींटियों से जुड़े कई ऐसे संकेत हैं जिनकी सहायता से व्यक्ति आसानी से जान सकता है कि भविष्य में क्या होने वाला है. जानिए चींटियों से जुड़े कुछ ऐसे ही शकुन-अपशकुन और टोटकों के बारे में……….

घर में चींटियों के होने के शुभ-अशुभ फल (Ants)

चींटियों के बारे में जानने के लिए जरूरी है कि हम चींटियों का रंग और उनकी संख्या देंखें. चींटियां दो प्रकार की होती हैं- लाल और काली. दोनों ही अलग-अलग चीजें बताती हैं.

ज्योतिष के अनुसार काली चींटियों को शुभ और लाल चींटियों को अशुभ माना गया है. यदि घर में काली चींटियां हैं तो उन्हें मारना नहीं चाहिए. इसी तरह यदि लाल चींटियां दिखें तो उन्हें हरसंभव प्रयास करके घर से भगाना चाहिए|

यदि घर या ऑफिस में काली चींटियां निकल रही हैं तो इसका अर्थ है कि जल्दी ही पैसा आने वाला है. कोई नया व्यापार शुरू हो सकता है, नई जॉब लग सकती हैं या फिर कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है|

यदि घर या ऑफिस में लाल चींटियां निकलने लगे तो यह व्यक्ति पर किसी बड़े संकट के आने का संकेत है. ऐसे में व्यक्ति को तुरंत ही भगवान की शरण लेनी चाहिए. उन्हें ईश्वर से अपने ऊपर आने वाले संकट टालने की प्रार्थना भी करनी चाहिए|

यदि घर में लाल चींटियां बहुत ही ज्यादा निकल रही हैं तो इसे भी अशुभ माना गया है. इसे उस घर की कमजोरी का संकेत माना गया है. ऐसी स्थिति में तुरंत ही घर के उस हिस्से की मरम्मत करवा लेनी चाहिए|

चींटियां घर के किस हिस्से से निकल रही हैं, यह भी भाग्य को बताता है. उदाहरण के लिए यदि बेडरुम में काली चींटियां हो रही हैं तो गोल्ड या गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के योग बनते हैं. इसी तरह यदि छत पर काली चींटियां निकलती हैं तो यह कोई ई प्रोपर्टी खरीदने का संकेत होता है|

चींटियां किस दिशा से निकल रही हैं, इसका भी बड़ा महत्व है. यदि उत्तर दिशा में निकलें तो व्यक्ति को सुख मिलता है. पश्चिम दिशा से निकलने पर व्यक्ति के बाहर जाने के योग बनते हैं. दक्षिण दिशा से निकलने पर आर्थिक लाभ होता है. यदि काली चींटियां पूर्व दिशा से निकलें तो यह सौभाग्य का संकेत हैं|

यदि घर में लाल चींटियां बहुत ज्यादा हो जाएं तो यह अपव्यय और वाद-विवाद का कारण बनता है|

आर्थिक समृद्धि के लिए चींटियों के उपाय (Ants)

चींटियों को शकुन शास्त्र में शनि और राहू का रूप माना गया है. यदि आटे में शक्कर मिलाकर चींटियों को डाली जाए तो जल्दी आर्थिक लाभ होने के आसार बनते हैं|

इसी तरह एक नारियल को बीच में से काटकर उसमें बूरा और घी मिलाकर भर दें. इसके बाद वापिस नारियल को फिर से पहले की तरह जोड़ कर चींटियों के बिल के पास ही मिट्टी में कम गहराई दबा दें. इस उपाय से तुरंत अच्छी नौकरी मिलती है साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलती है|

भारत की दमदार जीत, Mohammad Siraj ने ग्राउंड्समैन के लिया किया यह काम

Mohammad Siraj

 

नई दिल्ली, एशिया कप के फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को मात्र 50 रन पर समेट दिया। सिराज ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट चटकाए। इसके बाद शुभमन गिल नाबाद 27 और ईशान किशन नाबाद 23 रन की पारी की बदौलत 10 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है। मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सिराज से पूछा गया कि आज कौन सी बिरयानी खाकर आए हैं तो उन्होंने कहा यहां तो बिरयानी नहीं थी लेकिन मैंने जैसा सोचा था आज वैसी ही गेंदबाजी की। सिराज ने 7 ओवर में 6 विकेट चटकाए। एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में मोहम्मद सिराज ने तूफानी गेंदबाजी की। एक ही ओवर में चार विकेट लेकर श्रीलंका टीम को ध्वस्त कर दिया।

ग्राउंड्समैन को दी इनाम की राशि

सिराज ने आगे कहा, “लंबे समय से अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और विकेट सीम कर रहा था और आज स्विंग भी थी। सोचा कि स्विंग के कारण मैं फुल बॉलिंग कर सकता हूं। मुझे जो यह नकद पुरस्कार मिला है, ग्राउंड्समैन को जाता है। यह टूर्नामेंट उनके बिना संभव नहीं होता।”

ईएमआई वसूली के लिए एसबीआई देगा चाकलेट

SBI will give chocolate

 

दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) ने कर्ज वसूली के लिए एक नया तरीका अपनाने जा रहा है। जो भी कोई तय समय पर अपनी मासिक किस्त (ईएमआई) नहीं चुकाएगा एसबीआई से जुड़े कर्मचारी उसके घर जाकर चाकलेट दे रहे हैं और उपभोक्ता से किस्त चुकाने के लिए अनुरोध करेंगे।

बार-बार फोन करने पर नहीं मिलता जवाब

इसके पीछे एसबीआई अधिकारियों का तर्क है कि उपभोक्ता किस्त चुकाने के लिए बार-बार फोन करने पर उसका जवाब नहीं देते हैं। ऐसे में अच्छा है कि अचानक घर पहुंचकर उन्हें चौका दें और उन्हें चाकलेट भी दें।

किस्त वसूली का नया तरीका

स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा किस्त वसूली के लिए यह बिल्कुल अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है। बैंक के कर्मचारी उपभोक्ता से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उन्हें यह बताएंगे कि कितनी किस्त बाकी हैं।

एसबीआई कर रही एआई का उपयोग

एसबीआई के अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि हम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग कर रही दो कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जिसमें एक कंपनी कर्जदार की किस्त ना चुकाने की जानकारी देती है वहीं दूसरी कंपनी उनके पास पहुंचकर कर्ज चुकाने के लिए सुलह का प्रयास करती है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया

Mukhyamantri Ladli Brahm Awas Yojana

 

भोपाल , 17 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया। विभिन्न आवास योजनाओं में आवास सुविधा का लाभ मिलने से छूटे परिवारों को इस योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भोपाल की ममता चौहान और दीपक बंसल के आवेदनों का पोर्टल पर पंजीयन कराकर योजना में पंजीयन प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 15 सितम्बर को आरंभ की गई गैस सिलेंडर रिफिलिंग योजना के अन्तर्गत शर्मिला बाई और संगीता सोलंकी का पंजीयन भी कराया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, विधायक विष्णु खत्री, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे स्वस्थ – प्रसन्न रहकर देश का नेतृत्व व दुनिया को रास्ता दिखाएं और उनका यश निरंतर बढ़ता रहे यही शुभकामनाएं हैं।

गरीब बहन बेटियों के दुख दर्द दूर करना सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज एक नई क्रांति का शुभारंभ हो रहा है। मेरा सपना है कि कोई भाई बहन टूटी फूटी झोंपड़ी में न रहे। छोटा ही सही सबका अपना पक्का मकान हो। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना बनाई गई है। जो परिवार आवास योजनाओं में छूट गए हैं, उन्हें इस योजना में आवास उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में दौरे के दौरान अक्सर बहनें मकान की मांग करती थीं। गरीब बहन बेटियों के दुख-दर्द दूर करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह वास्तविकता है कि रोटी के बाद मकान हर परिवार की सबसे बड़ी जरूरत है। गरीब परिवारों को अपना मकान उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री भू-आवास योजना भी चलाई गई। गांव में जिनके पास रहने की जमीन नहीं है, उन्हें पट्टें उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में हर गरीब के पास रहने की जमीन का टुकड़ा होगा। कई स्थानों पर माफिया से छुड़ाई गई भूमि पर गरीबों को बसाया जा रहा है। शहरों में यदि जमीन की कमी हुई तो बहु मंजिला मकान बनाकर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना बहनों के सुख-सम्मान के लिए उठाया गया कदम है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना बहनों के सुख और सम्मान के लिए उठाया गया बड़ा कदम है। योजना में प्रधानमंत्री आवास, आवास प्लस में शामिल नहीं हुए परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में 4 लाख 75 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। विभिन्न आवास योजना के लाभ से वंचित परिवारों के लिये यह योजना है। सभी वर्गों के आवासहीन पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गरीब परिवारों के दुख-दर्द दूर करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। इससे कच्चे घरों में रह रही गरीब बहन बेटियों को अपने पक्के आवास उपलब्ध होंगे। मंत्री श्री सिसौदिया ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर आरंभ की जा रही इस योजना के लिए प्रदेश की सभी पंचायतों की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार माना।

योजना की पात्रता

ऐसे परिवार, जिनके आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस एप पोर्टल पर स्वतः रिजेक्ट हो चुके हैं। ऐसे परिवार, जो भारत सरकार के एमआईएस पोर्टल पर दर्ज होने से छूट गए हैं। ऐसे परिवार जो सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 एवं आवास प्लस की सूची में शामिल नहीं हैं तथा उन्हें किसी भी सरकारी योजना में आवास नहीं मिला है। योजना में ऐसे परिवार भी शामिल होंगे जिनके पास पक्की छत वाले मकान नहीं है अथवा जो दो कमरों तक वाले कच्चे मकानों में निवासरत है। ऐसे परिवार जिनकी मासिक आय 12 हजार रु से कम है तथा परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं है।

2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित और 5 एकड़ से अधिक और असिंचित कृषि भूमि होने पर इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। जिन परिवारों के पास मोटर युक्त चौपहिया वाहन है वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होगे। परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में हो, तो उन्हें इस योजना की पात्रता नहीं होगी।

आवेदन की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म जनपद पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराये जायेंगे। ग्राम पंचायत द्वारा 5 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन प्राप्त किये जाएंगे। पात्र आवेदक ग्राम पंचायत में फॉर्म भरकर जमा करेंगे और पंचायत सचिव / ग्राम रोजगार सहायक से पावती प्राप्त करेंगे।

आवश्यक दस्तावेज

समग्र आईडी, आधार नम्बर, बैंक खाता, मनरेगा जॉब कार्ड (यदि उपलब्ध हो), लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक (केवल लाड़ली बहनों के लिए) इन सभी दस्तावेजों को आवेदक को स्वयं सत्यापित करना होगा, किसी अन्य से सत्यापित कराने की आवश्यकता नहीं हैं।

प्राप्त आवेदनों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी द्वारा सत्यापन के पश्चात राज्य सरकार द्वारा पात्र परिवारों को आवास आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।

शिकायत निवारण एवं मॉनिटरिंग प्रक्रिया

आवेदकों को यदि किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वो पंचायत में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

भारी बारिश के कारण सेमलिया गांव में फंसे थे 6 लोग, हेलीकाप्टर से किया रेस्‍क्‍यू

Semalia village

 

उज्जैन। जिले में बाढ़ में फंस गए लोगों को हेलिकाप्‍टर की मदद से सकुशल निकाल लिया गया।जिले में लगातार दूसरे दिन भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। 16 सितंबर की शाम 5.30 बजे से 17 सितंबर की सुबह 8.30 बजे तक जिले में औसत 78.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश बड़नगर में 139 मिमी दर्ज हुई। इसके बाद नागदा में 129 और खाचरौद में 125 मिमी की सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। उज्जैन तहसील में बारिश का आंकड़ा 67 मिमी रहा। हेलीकाप्‍टर ने बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। इसके साथ ही गर्भवती महिला को भी सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

सेमलिया गांव में फंसे थे लाेग

तेज बारिश से कई रास्ते अवरुद्ध हो गए। बड़नगर के सेमलिया गांव में छह ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना के बाद प्रशासन ने हेलीकाप्टर बुलवाया था । नागपुर से आया हेलीकाप्टर बड़नगर पहुंचा। ग्राम सेमलिया में ये लोग चारो ओर पानी से घिरे थे।

इन व्यक्तियों का रेस्क्यू कुशलता पूर्वक एयरलिफ्ट कर किया गया। कलेक्टर ने बाढ़ में घिरे हुए व्यक्तियों का जीवन बचाने हेतु विशेष अनुरोध कर हेलीकाप्टर मंगवाया था ।इसी तरह नागदा, खाचरौद, महिदपुर, तराना और उज्जैन के कई निचले इलाकों में फंसे लोगों को भी प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

जिले में अब तक 908 मिमी बारिश

लगातार जारी बारिश से क्षिप्रा, चंबल आदि नदियां उफान पर रहीं। गंभीर डैम के पांच गेट रविवार को भी खुले रहे। जिले में अब तक 908 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यहां सामान्य बारिश का आंकड़ा 906.2 मिमी है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...