साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित हुये एनटीआर जूनियर

NTR Jr honored with

 

मुंबई, 17 सितंबर| दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर फिल्म आरआरआर के लिये साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किये गये। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में अपने बेस्ट परफॉर्मन्स के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर में एनटीआर जूनियर ने कोमाराम भीम के चरित्र को जीवंत कर दिया था। एक आदिवासी नेता, उग्र और निडर कोमाराम भीम का एनटीआर जूनियर द्वारा निभाया गया किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

आरआरआर की टीम और अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, एनटीआर जूनियर ने कहा, मैं अपने सह-कलाकार, मेरे भाई, मेरे दोस्त चरण को आरआरआर के समर्थन के स्तंभ के रूप में मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद करना चाहूंगा। मैं अपने सभी फैंस को धन्यवाद देना पसंद करूंगा। मैं अपने फैंस को नमन करता हूं जो मेरे हर उतार-चढ़ाव में हमेशा मेरे साथ रहे हैं। आप हर समय मेरे समर्थन के स्तंभ रहे हैं।एनटीआर जूनियर इन दिनों फिल्म देवारा की शूटिंग कर रहे हैं, जो 05 अप्रैल 2024 को पूरे भारत में रिलीज़ होगी।

हरतालिका तीज पर शिवजी और माता पार्वती की पूजा की जाती है, व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा

Hartalika Teej,

 

पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है हरतालिका व्रत, पूजा विधि और पौराणिक कथा

हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज पर शिवजी और माता पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। पुराणों के अनुसार, इस व्रत को देवी पार्वती ने किया था, जिसके परिणामस्वरूप पार्वती जी को भगवान शंकर पति के रूप में प्राप्त हुए थे। इस दिन माता पार्वती की कथा सुनी जाती है। हरतालिका तीज के दिन शिव-पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज पूजा विधि

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद सुहागिन महिलाएं मां पार्वती और भगवान शिव का स्मरण कर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पवित्र स्थान पर शिव जी, मां गौरी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ इनकी पूजा करें। पूरी पूजन सामग्री के साथ पूजा करें। माता पार्वती को पूजा में 16 श्रृंगार की सामग्री जरूर चढ़ानी चाहिए। वहीं, शिवजी को धोती और अंगोछा चढ़ाना चाहिए। दूसरे दिन सुहाग का सारा सामान और कोई मीठा व्यंजन 16 की संख्या में बायना स्वरूप अपनी सास, जेठानी या ननद को दक्षिणा के रुपयों के साथ देना चाहिए और चरण स्पर्श कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके बाद आप इस व्रत का पारण कर सकते हैं।

हरतालिका तीज व्रत कथा

इसकी पूजा विधि और पौराणिक कथा

बता दें कि शिवजी ने स्वयं माता पार्वती को इस व्रत का महत्व बताया था। शिवजी ने कहा कि तुमने भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मेरी आराधना करके व्रत किया है, उसके फलस्वरूप तुम्हारा मेरे साथ विवाह हुआ। इस व्रत को करने से कुंवारी कन्याओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

मिलेट क्वीन लहरी बाई की प्रधानमंत्री ने की तारीफ, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

Millet Queen Lahari

 

मप्र को बनायेंगे “मिलेट स्टेट” – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भोपाल , 17 सितम्बर | “लहरी बाई पर गर्व है, जिन्होंने श्री अन्न के प्रति उल्लेखनीय उत्साह दिखाया है। उनके प्रयास कई अन्य लोगों को प्रेरित करेंगे।” जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस टवीट के पहले कोई नहीं जानता था कि लहरी बाई कौन है। आज लहरी बाई को मिलेट क्वीन के नाम से सब जानने लगे हैं। यूनेस्को द्वारा 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया गया है तब लहरी बाई होने का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है।

मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल जिले डिंडोरी से करीब 60 किलोमीटर टूर बजाग विकासखंड के सिलपीड़ी गांव में रहने वाली 28 वर्षीय लहरी बाई करीब एक दशक से मिलेट्स बेंक चला रही हैं। अपने छोटे से कच्चे घर के एक कमरे में उन्होने विलुप्त प्रजातियों के बीजों का बैंक तैयार किया है। इनमें कई अनाज ऐसे हैं, जिन्हें जानने पहचानने वाले लोग भी नहीं बचे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हाल में लहरी बाई को श्रीअन्न प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वर्ष 2021-22 का ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान’ प्रदान किया। लहरी बाई को कृषक अधिकार वैश्विक संगोष्ठी के अलंकरण समारोह में सम्मान स्वरूप 1,50,000 रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

बीज बैंक में 150 से ज्यादा बीज

लहरी बाई के पारंपरिक मिट्टी से बने तीन कमरों के घर में रहती हैं। एक कमरे में उनका परिवार रहता है। दूसरे में घर के अन्य सामान और तीसरे में सामुदायिक बीज बैंक है। इसमें 150 से ज्यादा प्रकार के बीज हैं। लंबे समय तक बीजों की सुरक्षा करने के लिए लहरी बाई ने बड़ी-बड़ी मिट्टी की कोठी भी बनाई है।

उनके बीज बैंक में कांग की चार प्रजातियां- भुरसा कांग, सफेद कलकी कांग, लाल कलकी कांग और करिया कलकी कांग । सलहार की तीन प्रजातियां बैगा सलहार, काटा सलहार और ऐंठी सलहार, कोदो की चार प्रजातियां- बड़े कोदो, लदरी कोदो, बहेरी कोदो और छोटी कोदो, मढिया की चार प्रजाति- चावर मढिया, लाल मढिया, गोद पारी मढिया और मरामुठ मढिया, साभा की तीन प्रजाति- भालू सांभा, कुशवा सांभा और छिदरी सांभा, कुटकी की आठ प्रजातियां- बड़े डोंगर कुटकी, सफेद डोंगर कुटकी, लाल डोंगर कुटकी, चार कुटकी, बिरनी कुटकी, सिताही कुटकी, नान बाई कुटकी, नागदावन कुटकी, छोटाही कुटकी, भदेली कुटकी और सिकिया बीज उपलब्ध है। इसके अलावा दलहनी फसल – बिदरी रवास, झुंझुरु, सुतरू, हिरवा और बैगा राहड़ के बीज भी लहरी बाई के पास मौजूद हैं।

लहरी बाई आस पास के गांवों के कि सानो को ये बीज देती है और फसल आने पर वापस ले लेती है। इस प्रकार वि लुप्त हो रहे बीजों को हर फसल पर नया जीवन मिल जाता है। लहरी बाई के इस प्रयास से दुर्लभ बीजों की रक्षा हो रही है।

अब तक 300 से ज्यादा किसानों को अपने बीज बैंक से बीज देकर उन्हें भी बीजों को बचाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। लहरी बाई ने तीन विकासखंडों समनापुर, बजाग और करंजिया के अंदरूनी गांवों में इन्हीं पारंपरिक बीजों की खेती होती है। खास तौर पर किवाड़, चपवार, गौरा, ढाबा, जीलंग, अजगर, लमोठा, धुरकुटा का जामुन, टोला, कांदावानी, तातर, सिलपीढ़ी, डबरा, ठाड़पथरा,पांडपुर, लिमहा, दोमोहनी, केन्द्रा, लदरा, पीपरपानी, बर्थना, कांदाटोला, सैला गांवों में किसान भी इस काम में सहयोग दे रहे हैं। लहरी गांव-गांव जाकर बीज बांटती हैं और फसल आने पर बीज की मात्रा के बराबर वापस ले लेती हैं।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 की घोषणा के तीन साल पहले ही शि व राज सिंह चौहान ने राज्य मिलेट मिशन बनाकर काम शुरू कर दिया था। मध्यप्रदेश में मिलेट आधा रि त खादय पदार्थों और खादय प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। मि लेट उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। डिण्डोरी जिला मिलेट से समृद्ध जिला है। लहरी बाई डिण्डोरी जिले की ब्रांड ऐंबेसेडर हैं।

एशिया कप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैम्पियन

India's historic performance

 

India vs Sri Lanka Final Match Asia Cup 2023: श्रीलंकाई टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए. जबकि दुशान हेमंथा ने 13 रन बनाए. इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पंड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह को 1 सफलता मिली.

51 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग में मोर्चा संभाला था. कप्तान रोहित शर्मा इस बार बैटिंग के लिए नहीं उतरे. ईशान और गिल ने नाबाद रहते हुए टीम को 10 विकेट से हराया. मैच में गिल 27 और ईशान 23 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में ही मैच जीत लिया.

बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी, शनाका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Delay in start of match due to rain

 

एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किए गए हैं। श्रीलंका ने महीश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंथ को मौका दिया, जबकि भारत ने अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिय पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका
दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, दशन हेमंथ, मथीश पथिराना, कसुन रजिथा।

भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था

टीम इंडिया ने आखिरी बार 2018 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खिताब जीता था। उस समय दुबई में एशिया कप के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया था।

मांसपेशियों में दर्द विटामिन-B12 की कमी का संकेत, रोज जरूर खाएं ये चीजें

Vitamin B12

 

यदि आप शाकाहारी नहीं हैं तो साल्मन फिश का सेवन जरूर करना चाहिए।

विटामिन बी12 एक प्रमुख पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर में रक्त उत्पादन, कोशिकाओं के निर्माण, मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल काम के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी12 की कमी होने पर थकान, कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई, भ्रम, अनियमित हृदय धड़कन जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही मांसपेशियों में भी दर्द की समस्या हो सकती है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, शरीर में Vitamin B12 की कमी होने पर रोज ये चीजें जरूर खाना चाहिए।

Vitamin B12 से भरपूर है पालक

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए पालक जरूर खाना चाहिए। पालक का सेवन आप सूप और सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। पालक के साथ में मशरूम, चुकंदर का सेवन करने से भी विटामिन बी12 भरपूर मिलता है।

साल्मन फिश जरूर खाएं

यदि आप शाकाहारी नहीं हैं तो साल्मन फिश का सेवन जरूर करना चाहिए। साल्मन फिश से सेवन से ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलता है। हेल्थ के लिए यह बहुत लाभकारी होता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

Vitamin B12 की कमी होने पर दूध या दूध से बनी चीजें जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व मिलते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और चीज आदि खाने से विटामिन बी12 मिलता है।

रोज एक अंडा खाएं

अंडे खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स होता है। अंडे का सेवन करने से शरीर को 0.6 ग्राम विटामिन बी12 मिलता है। उबला अंडा नियमित खाने से Vitamin B12 की कमी दूर होती है।

नजरअंदाज न करें Vitamin B12 की कमी

Vitamin B12 की कमी के लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाहिए। यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। बी12 की कमी के मामले में विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स भी सलाह दी जाती हैं। विटामिन बी12 की कमी के लक्षण महसूस हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलने पर युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले सभी आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में हैं

brutally murdered a young man

 

भिलाई। हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलने पर युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले सभी आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। इनमें एक अपचारी बालक भी शामिल है। आरोपितों ने मलकीत सिंह उर्फ वीरू की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की थी। आरोपितों ने मलकीत सिंह के दोस्त ओम कुमार उर्फ पलटू को पहले लात मारी। इसके बाद उसके गले पर चाकू टिकाकर उसे घुटनों पर बैठा दिया।

इसके बाद मलकीत को जमीन पर पटक दिया और सभी आरोपित बारी बारी से उसके ऊपर चढ़कर कूदने लगे। उसकी सारी पसलियां और कमर की हड्डी टूट गई। जब मलकीत बेहोश हो गया तो सभी आरोपित वहां से भाग गए थे। उसे गंभीर हालत में खुर्सीपार के आइएमआइ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां कुछ पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। यह भी चर्चा है कि आरोपितों ने मारपीट की वीडियो बनाई थी लेकिन, वैसा कोई वीडियो सामने नहीं आया है।

घटना के बाद सुबह आक्रोशित लोगों ने भाजपा आर्थिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू श्रीवास्ताव के नेतृत्व में खुर्सीपार थाना का घेराव कर दिया। उसके बाद मृतक के स्वजनों के साथ ही सिख समाज और भाजपा व श्रीराम जन्मोत्सव समिति के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया। सुबह लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। इसके बाद सभी ने खुर्सीपार थाना के सामने ही धरना शुरू कर दिया।

सिख समाज ने मृतक के स्वजनों को 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि और उसकी पत्नी को शासकीय नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने 24 घंटे का समय दिया है। 24 घंटे में मांग पूरी न होने पर उन्होंने सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी दी है। समाज के साथ ही पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने भी मृतक के स्वजनों को समर्थन दिया।

शाम को वे भी खुर्सीपार पहुंचे और मृतक के स्वजनों व समाज के लोगों के साथ धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मृतक के स्वजन लड़ेंगे, वे और भाजपा उनके साथ खड़ी रहेगी। चाहे उसमें कितना भी समय लगे, वे उनके साथ खुर्सीपार में ही डटे रहेंगे। स्थिति को संभालने के लिए खुर्सीपार में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

युकां नेता के छोटे भाई ने बोला, मृतक के साथ जो हुआ… अच्छा हुआ

मृतक मलकीत सिंह उर्फ वीरू के बड़े भाई विक्रम सिंह उर्फ विक्की की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी कर एक अपचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में फैजल, तसव्वुर, शुभम लहरे उर्फ बबलू और तरुण निषाद शामिल हैं।

प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने युवा कांग्रेस के भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा के छोटे भाई शुभम शर्मा को भी आरोपित बनाने की मांग की। इसका कारण ये है कि रात में घटना की जानकारी मिलने पर मृतक मलकीत का बड़ा भाई विक्रम उसके दोस्त ओम कुमार उर्फ पलटू के साथ खुर्सीपार आइटीआइ मैदान पहुंचा था। वहां वो उन आरोपितों की तलाश कर रहा था, जिन्होंने उसके भाई से मारपीट की थी।

घटना स्थल पर शुभम शर्मा और एक अन्य युवक बैठे मिले। विक्रम ने सभी को जानकारी दी कि शुभम ने उसे देखते ही बोला कि उसके भाई मलकीत के साथ जो हुआ, वो अच्छा हुआ। जबकि शुभम को पता था कि मलकीत से कितनी क्रूरतापूर्ण तरीके से मारपीट की गई थी। इस पर भाजपाइयों ने शुभम को भी आरोपित बनाने की मांग शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस को एक आवेदन भी सौंपा गया है।

सिख समाज ने दिया अल्टीमेटम, थाना के सामने शुरू किया लंगर

इस घटना को लेकर सिख समाज में भी खासा आक्रोश नजर आ रहा है। मृतक मलकीत सिंह उर्फ वीरू के पिता कुलवंत सिंह खुर्सीपार के गुरुद्वारा बेबे नानकी जी के प्रबंधक कमेटी के प्रधान हैं। इस घटना के बाद पूरा सिख समाज उनके समर्थन में आ गया है। धरने पर बैठे लोगों के लिए थाना के सामने ही लंगर लगाया जा रहा है।

समाज के लोगों ने मृतक के स्वजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को शासकीय नौकरी की मांग शुरू कर दी है। समाज के पलविंदर सिंह रंधावा, हरपाल सिंह, जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह अरोरा, सुखवंत सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि 24 घंटे में उनकी मांग पूरी नहीं होती वे सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद करेंगे।

उन्होंने ये भी कहा कि साजा के बिरनपुर में साहू समाज के युवक भी इसी तरह से हत्या हुई थी। सरकार ने उसके स्वजनों को मुआवजा और शासकीय नौकरी दी थी तो इस मामले में भी उन्हें वो देना ही होगा। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, भाजपा भिलाई के जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया,भाजपा आर्थिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू श्रीवास्ताव ,महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित अन्य नेताओं ने भी उनकी इन मांग को समर्थन दिया है।

अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों की सीएम शिवराज ने आधी रात को की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

districts affected by excessive rainfall

 

भोपाल। राज्य के अनेक इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों के दौरान भारी वर्षा हुई है। प्रदेश में बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, हरदा, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। यह देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार देर रात डेढ़ बजे बजे वर्चुअल आपात बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों के हालात की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने बुरहानपुर, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, धार जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और कमिश्नर इंदौर से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को अतिवृष्टि के हालात से निपटने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

निर्देश

अति वर्षा से प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से मैंने चर्चा की है।

स्थिति नियंत्रण में है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम जिलों में सक्रिय है। यदि आवश्यकता पड़ी तो सेना और एयरफोर्स की मदद भी ली जाएगी।

जरूरत पड़ी तो लेंगे सेना, एयरफोर्स की मदद

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अत्यधिक वर्षा के कारण खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, आलीराजपुर और इंदौर जैसे जो प्रभावित जिले हैं, इनके कलेक्टरों व विभागीय अधिकारियों से चर्चा की है। खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार और अलीराजपुर में लोगों को सतर्क किया गया है। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में लगी हुई हैं। अगर जरूरत पड़ी तो सेना और एयरफोर्स की भी मदद ली जाएगी। इस दौरान ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर से पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। खरगोन में भी जलस्तर नीचे उतरने लगा है। सीएम ने कहा कि सरदार सरोवर लगातार भर रहा है, वहां भी हम सतर्कता बरत रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोग सुरक्षित रहें।

जल प्रदाय योजनाओं का समय-सीमा में हो क्रियान्वयन – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Water supply schemes

 

भोपाल, 16 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में आज मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के संचालक मंडल की बैठक हुई। बैठक में खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विभिन्न नगरीय निकायों में संचालित जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी स्थिति के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में बताया गया कि आगामी 27 सितंबर को इंदौर में पुरस्कार कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, मऊगंज जलप्रदाय परियोजना, पेटलावद जलप्रदाय, परियोजना खरगोन जलप्रदाय परियोजना, मिनी स्मार्ट सिटी परियोजना, सीधी सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

धरमपुरी में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन

बैठक में बताया गया की धरमपुरी की मल-जल योजना को पुरस्कार मिला है। धरमपुरी में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन हो चुके हैं। धरमपुरी की संपूर्ण आबादी लाभान्वित हो रही है। बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मंडलोई सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुलमोहर, नीम और गूलर के पौधे रोपे

planted saplings

 

भोपाल ,16 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में आज सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों के साथ गुलमोहर, नीम और गूलर के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज डाबी ने जन्म दिवस के अवसर पर परिवार के सदस्यों अर्पणा डाबी और अथर्व डाबी के साथ पौधरोपण किया। इन्दौर के मीडिया प्रतिनिधि कपीश दुबे और उज्जल शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता शिवम चौहान, सीमा चौहान, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सतेन्द्र सिंह, मीनाक्षी, बेबी स्नेहा और नित्या ने भी पौध रोपण किया। पौध रोपण करने वालों में पर्यावरण प्रेमियों में विवेक टुण्डेले, अमीशा शर्मा, योगिता चौहान, कल्पना भदौरिया के साथ ही पवन पाटीदार, महेन्द्र, मोहित आदि शामिल हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...