प्रथम नगर आगमन: महंत पूज्य गुरूवर श्री श्री 1008 श्री रामप्रवेश दास जी महाराज 18 सितंबर को आएंगे कोलार

भोपाल, कोलार सर्वधर्म बी सेक्टर के कल्पना चावला गार्डन में नवरात्र महोत्सव के लिए मां वैष्ण देवी की झांकी निर्माण 12 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने बताया की 13 वें वर्ष का भूमिपूजन सोमवार 18 सितंबर को प्रातः 11 बजे कल्पना चावला गार्डन में गुफा मंदिर के महंत पूज्य गुरूवर श्री श्री 1008 श्री रामप्रवेश दास जी महाराज द्वारा किया जाएगा। श्री रामप्रवेश दास जी का कोलार में प्रथम आगमन है।

महाविद्यालयीन युवा उत्सव: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय

 

भोपाल, कोलार उपनगर स्थित शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय भोपाल में दो दिवासीय युवा उत्सव का 14 सितंबर को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्धाटन अनूप सिंह बैस, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ एवं अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय तेलंग द्वारा की गई। दीप प्रज्जवल एवं सरस्वती वंदना के उपरांत अनूप सिंह बैस द्वारा विद्यार्थियों को भाग लेने के लिये प्रेरित किया गया। प्राचार्य द्वारा छात्राओं को अपना हुनर दिखाने के लिये उत्साहवर्धन किया गया। संयोजक डॉ. हर्षा जालोरी ने युवा उत्सव के माध्यम से कला एवं साहित्य के महत्व पर प्रकाष डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता वर्मा ने किया, महाविद्यालय के डॉ. राजेश श्रीवास्तव, छात्रसंघ परामर्शदाता एवं मीडिया प्रभारी सहित समस्त प्राध्यापको एवं विद्यार्थियों ने युवा उत्सव में सहभागिता एवं उपस्थिति दर्ज की। संयोजक डॉ. हर्षा जालोरी एवं समिति सदस्य डॉ. अनीता मंडलोई डॉ. एकता पाल, डॉ. स्मिता वर्मा, डॉ. रूचि सोनी, डॉ. शालिनी नेमा समस्त सभी प्राध्यापको ने युवा उत्सव के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अनीता मंडलोई द्वारा आज के कार्यक्रम के लिये सभी का सादर सहित आभार व्यक्त किया गया।
आज संपन्न हुई विभिन्न विधाओं के निम्नलिखित परिणाम रहें।
एकल गायन सुगाम में रेखा मालवीय, प्रथम एवं सोमपाल द्वितीय स्थान पर रहे।
वादन (विधा-परकुशन) में हर्ष विश्वकर्मा द्वारा प्रथम स्थान पर रहे।
साहित्यिक विधाओं के अंतर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता विषय ‘‘शिक्षण संस्थानों में स्मार्ट फोन पर प्रतिबंध उचित होगा‘‘ में राखी मालवीय, प्रथम तथा अभिषेक प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहें विपक्ष में सौम्या चौधरी, प्रथम एवं खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में अनुज आहिरवार, प्रथम एवं हेंमत यादव द्वितीय स्थान पर रहें।
ललित कलाओं की विभिन्न विधायें में कोलॉज में सौम्या चौधरी, प्रथम स्थान, पोस्टर मेकिंग में शोकित तालूकदार ने प्रथम, हंसिका मालवीय ने द्वितीय एवं मोनू अनवेष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थल चित्रण प्रतियोगिता में सोमपाल गोड ने प्रथम एवं सौम्या चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नागरिकों के जीवन में खुशियाँ लाने के लिए मैं सरकार को परिवार की तरह चला रहा हूँ- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

running the government like a

 

भोपाल, 14 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि मैं सरकार को परिवार की तरह चला रहा हूँ। लोगो की जिन्दगी में खुशियाँ लाने के लिए मैं दिन-रात काम कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सीहोर जिले के भैरूंदा जनपद के ग्राम निमोटा में जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम निमोटा में 6 करोड़ 30 लाख 31 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि नि:शुल्क राशन, मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ आज हर व्यक्ति को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी मेरा परिवार हैं। आपकी तकलीफों को दूर करना, आपके चेहरों पर सदैव मुस्कुराहट बनाए रखना और आपकी आँखो में कभी आँसू नहीं आने देना मेरा फर्ज है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के कल्याण के साथ ही उन्हें समाज और परिवार में सम्मान दिलाने का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह बहनों को आत्म-निर्भर बनाने वाली योजना है। इस योजना से बहनों के चेहरे पर मुस्कान आई है। पहले बहनों को योजना में एक-एक हजार रूपए की राशि प्रदान की गई, अब 1250 रूपए खाते में डाले जा रहे हैं और धीरे-धीरे 250 रुपए के मान से यह राशि बढ़ाकर 3000 रूपये प्रति माह की जायेगी। लाड़ली बहना और उज्ज्वला योजना के परिवारों को अब 450 रूपए में एलपीजी गैस सिलेण्डर दिया जाएगा। सभी पंचायतों में लाड़ली बहना के फॉर्म के लिए लगाए गए केम्पों की तरह ही एलपीजी गैस सिलेण्डर के लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की किसी भी योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे, इसके लिए मैं दिन-रात प्रयासरत हूँ। जिन लोगों के पास जमीन नहीं है, उन्हें पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना में पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। किसान भाइयों को प्रधानमंत्री किसान-कल्याण योजना में केन्द्र सरकार द्वारा 6000 रूपए दिए जाते हैं, अब प्रदेश सरकार की ओर से भी मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में दी जा रही 6000 रूपए की राशि मिलाकर किसानों को प्रतिमाह 12000 रूपए की राशि मिल रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सभी भांजे-भांजिया मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 और 9 कक्षा के दूसरे गाँव स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चो को साइकिल खरीदने के लिए 4500 रूपए की राशि दी जा रही है। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25000 रूपए दिए गए हैं। अगले साल से 60 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चों को भी 25000 रूपए दिए जाएंगे। साथ ही जो बच्चे इस वर्ष अपने स्कूल में टॉप आये हैं, उनमें एक बेटा और एक बेटी को स्कूटी दी गई है। अगले साल से स्कूल के टॉपर दो बेटों और दो बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। मेधावी विद्यार्थियों की आईआईटी, मेडिकल और दूसरी उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भरेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, जिन्हें हमने पुन: शुरू किया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना सहित कई योजनाएँ दोबारा से शुरू की गई है। अब बुजुर्गों को रेल से ही नहीं बल्कि हवाई जहाज से भी तीर्थ-यात्रा कराई जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा हर किसान के खेत तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुँचाने का काम किया जा रहा है, जिससे किसान पर्याप्त मात्रा में खेतों में सिंचाई कर पा रहे हैं। प्रदेश के गाँव-गाँव में सड़कों का जाल बिछाया गया है। खेत सड़क के लिए दो-दो सड़क हर पंचायत में सुदूर सड़क के नाम से पंचायत और सरपंच खुद बनवायेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निमोटा में सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा। गाँव-गाँव में मंगल भवन बनाए जाएंगे, जिससे गाँव के कार्यक्रम गाँव में ही सुविधाजनक ढंग से हो सके। खेतों में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अनुदान योजना इसी माह शुरू की जाएगी। कार्यक्रम को सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निर्माण कार्यों का किया भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 4 करोड़ 75 लाख 70 हजार रूपए की लागत से ग्राम छापरी से सुआपानी तक बनाये जाने वाले 4.50 किलोमीटर लम्बे मार्ग और एक करोड़ 54 लाख 61 हजार रूपए की लागत से रामानंद आश्रम, हनुमान कुटी, वासुदेव में दिवस बसेरा सहित अन्य कार्यों का भूमि-पूजन किया।

 

भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थ-व्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका होगी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

India among the top 3 economies of the world

 

कभी खस्ताहाल मध्यप्रदेश आज विकास की नई ऊँचाइयां छू रहा

मध्यप्रदेश की नई परियोजनाओं पर केन्द्र सरकार 50 हजार करोड़ रूपये से अधिक खर्च करेगी

भोपाल ,14 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत को विश्व की टॉप 3 अर्थ-व्यवस्था में लाना हमारा लक्ष्य है जिसकी ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने में मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। मध्यप्रदेश के लिये हमारे संकल्प बड़े हैं। आने वाले 5 वर्षों में मध्यप्रदेश विकास की बुलंदियों को छुएगा। आज यहां लगभग 51 हजार करोड़ लागत की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया गया है, इनसे बुन्देलखण्ड और मध्यप्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा मिलेगी। केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश में नई परियोजनाओं पर 50 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च करेगी। ये परियोजनाएँ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सपनों को सच करेंगी। विकास के इस उत्सव में भागीदार होने के लिये आप सभी को धन्यवाद और शुभकामनाएँ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बीना रिफाइनरी परिसर में नवीन औद्योगिक परियोजनाओं के शिलान्यास अवसर पर विशाल जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 51 हजार करोड़ रूपये की औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें बीना रिफाइनरी परिसर में 49 हजार करोड़ रूपये की लागत से पेट्रो-केमिकल कॉम्पलेक्स और मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 1800 करोड़ रूपये की लागत की 10 नई औद्योगिक परियोजनाएँ शामिल हैं।

नर्मदापुरम्में नवकरणीय ऊर्जा जोन, इंदौर में 2 आईटी पार्क, रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क और 6 शहरों शाजापुर, गुना, मंदसौर, आगर-मालवा, नर्मदापुरम् और मक्सी में नये औद्योगिक केन्द्र विकसित किये जाएंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सांसद व्ही.डी. शर्मा के साथ खुली जीप में जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच तक पहुँचे। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने पेट्रो-केमिकल कॉम्पलेक्स के निर्माण संबंधी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने पुष्प-गुच्छ और साँची स्तूप की प्रतिकृति भेंट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया।

औद्योगिक विकास के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश जो कभी देश के खस्ताहाल राज्यों में शामिल था, आज विकास की नई ऊँचाई छू रहा है। आजादी के बाद लम्बे समय तक यहां भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार का बोलबाला रहा है। कोई कानून व्यवस्था थी ही नहीं। उद्योग और व्यापार चौपट थे। केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने पूरी ईमानदारी से मध्यप्रदेश का भाग्य बदलने का कार्य किया है। पहले सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी नहीं थीं। आज हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। हर गाँव तक सड़क, हर घर में बिजली, हर क्षेत्र में पानी पहुँच रहा है। निवेशक यहाँ आना और निवेश करना चाहते हैं। मध्यप्रदेश तेज गति से औद्योगिक विकास कर रहा है। इसके लिये यहाँ की जनता, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जी-20 की सफलता से आज पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊँचा हुआ है। गाँव-गाँव के बच्चे की जुबान पर जी-20 का नाम है। जी-20 की सफलता का श्रेय मोदी को नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता को जाता है। यह भारत की सामूहिक शक्ति का परिणाम है। विदेशी मेहमानों ने कहा कि उन्होंने ऐसा आयोजन कभी नहीं देखा। हमने उनका स्वागत दिल खोलकर किया। वे हमारी विविधता और समृद्ध विरासत को देखकर प्रभावित हुए। जी-20 की बैठकों का सफल आयोजन भोपाल, इंदौर और खजुराहो में भी किया गया। जी-20 के सफल आयोजन में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसके लिये मैं शिवराज की टीम-मध्यप्रदेश की प्रशंसा करता हूँ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में हर भारतवासी ने देश के विकास का संकल्प लिया है, परंतु इसकी सिद्धि के लिये भारत का आत्म-निर्भर होना जरूरी है। आज बीना में पेट्रो-केमिकल इकाई का शिलान्यास इस क्षेत्र में भारत को आत्म-निर्भर बनाने में सहायक होगा। अभी भारत को डीजल, पेट्रोल और अन्य पेट्रो-केमिकल सामग्री के लिये दूसरे देशों पर निर्भर रहना होता है। इन परियोजनाओं से पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाई मिलेगी, नए उद्योग आएंगे और किसान, छोटे उद्यमी और बड़ी संख्या में नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

राष्ट्र विरोधी ताकतों को मिलकर रोके

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज भारत विश्वमित्र के रूप में सामने आ रहा है, वह दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है। यह हमारी सनातन संस्कृति ही है जिसने हजारों वर्षों से हमारे देश को जोड़े रखा है। भगवान राम, देवी अहिल्याबाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी सभी हमारी सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं। महर्षि वाल्मिकी, माता शबरी, संत रविदास, लोकमान्य तिलक आदि सभी ने इसका संरक्षण किया है। परंतु आज कतिपय राष्ट्र विरोधी ताकतें इसे समाप्त करने की कोशिश कर रही हैं। ये फिर से देश को गुलामी में ढकेलना चाहती हैं। हमें साथ मिलकर पूरी ताकत से इन्हें रोकना होगा।

जनता की सेवा, मोदी की गारंटी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जनता की सेवा, मोदी की गारंटी है और उसे निरंतर पूरा किया जा रहा है। हमने सबको पक्के घर, घर-घर शौचालय, सबको भोजन, नि:शुल्क इलाज, सबके बैंक खाते, हर बहन को गैस कनेक्शन की गारंटी दी और उसे पूरा किया। देश में 40 लाख परिवारों को पक्के घर दिये गये हैं। उज्ज्वला योजना में बहनों को गैस कनेक्शन देकर धुएँ से मुक्ति दिलाई गई है। रक्षाबंधन पर गैस सिलेंडर की कीमत 200 रूपये कम की गई है। अब केन्द्र सरकार ने निर्णय लिया है कि 75 लाख और बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये जाएंगे।

वंचितों की वरीयता है शासन का मूल मंत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वंचितों की वरीयता शासन का मूल मंत्र है। दिल्ली की सरकार हो अथवा भोपाल की, हम हर घर तक पहुँचकर जनता की सेवा कर रहे हैं। कोविड के संकटकाल में मुफ्त टीकाकरण मानवता की बड़ी सेवा थी। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सरकार खेती की लागत कम करने और किसानों के कल्याण के कार्य कर रही है। किसानों को सस्ता खाद- बीज दिलवा रही है। यूरिया खाद की जो बोरी अमेरिका में 3 हजार रूपये में मिलती है, हम किसानों को 300 रूपये में दिलवा रहे हैं। इस पर सरकार ने सरकारी खजाने से 10 लाख करोड़ रूपये खर्च किये हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड क्षेत्र को अत्यधिक लाभ होगा। आने वाली पीढ़ियां भी इससे लाभान्वित होंगी। देश में आने वाले 4 वर्षों में 10 करोड़ नए परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। मध्यप्रदेश में भी 65 लाख परिवारों को नल से जल दिलवाया जा रहा है। अटल भू-जल योजना पर भी कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आगामी 5 अक्टूबर को देश में रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती धूम-धाम से मनाई जाएगी।

मध्यप्रदेश का हुआ कायाकल्प : केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद देश का कायाकल्प हुआ है। वर्ष 2014 में जहाँ देश के केवल 45% लोगों के पास एलपीजी गैस कनेक्शन था, हमारी सरकार ने 32 करोड़ गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है कि विश्व के दूसरे देशों में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव कम हुए। देश में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में भी कमी आई है। जिन राज्यों में डबल इंजन की सरकारें है, वहां वैट टैक्स भी कम हुआ है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने 2014 के बाद मध्य प्रदेश में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 में मध्य प्रदेश में जहां 2854 पेट्रोल पंप थे वहीं 2023 में बढ़कर 5938 हो गए। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर की संख्या 865 से बढ़कर 1552 और एलपीजी गैस कनेक्शन की संख्या 70 लाख से बढ़कर एक करोड 85 लाख हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता 45 प्रतिशत से बढ़कर शत प्रतिशत हुई है, एलपीजी पाइपलाइन कनेक्शन की संख्या 2700 से बढ़कर 15785, सीएनजी स्टेशन की संख्या 15 से बढ़कर 275 और प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का विस्तार 802 किलोमीटर से बढ़कर 6862 किलोमीटर में हुआ है। बीना में आज हुए लोकार्पण से यह क्षेत्र “बुलंद बुंदेलखंड” के लक्ष्य की ओर दृढ़तापूर्वक अग्रसर होगा।

विश्व-कल्याण के लिये काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि जी-20 की ऐतिहासिक सफलता ने सिद्ध किया है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विश्व के कल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्य से संपूर्ण विश्व में हमारे देश और देशवासियों का मान-सम्मान बढ़ा है। चंद्रयान की सफलता के लिए भी हमारे वैज्ञानिकों को प्रणाम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वंदन है। उनके नेतृत्व में अब हम सूर्य की ओर भी अग्रसर हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने बुंदेलखंड को पिछड़ा रखा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर यहां हो रहे 50 हजार करोड़ के निवेश से बुंदेलखंड की तस्वीर और यहां के निवासियों की तकदीर बदल जाएगी। बीना रिफाइनरी, एथिलीन क्रेकर परियोजना और प्रदेश के 10 प्रमुख औद्योगिक पार्कों से युवाओं के लिए लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे, इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना मंजूर हो गई है इससे 20 लाख एकड़ में सिंचाई होगी और बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों का जीवन बदल जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को केन-बेतवा परियोजना के भूमि पूजन का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगामी 17 सितंबर को आ रहे जन्मदिवस के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन देश और देशवासियों के लिए है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे स्वस्थ और प्रसन्न रहें तथा देश-दुनिया की सेवा करते रहें, मध्य प्रदेश उनका अनुसरण करता रहेगा।

सभा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनदर्शन

बीना रिफाइनरी परिसर में पेट्रो केमिकल काम्पलेक्स के भव्य शिलान्यास कार्यक्रम और जनसभा स्थल पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के बीच खुले वाहन से पहुंचे। लगभग बीस मिनट के जनदर्शन में उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सांसद वीडी शर्मा भी थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने बीच पाकर मौजूद जनता ने उत्साह, उमंग और हर्ष से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। जनसभा में विशाल संख्या में उपस्थित जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाहन के लिए मार्ग बनाया गया था। जिस स्थान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का वाहन निकला, उस स्थान पर मौजूद लोग इस ऐतिहासिक दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद से करने से नहीं चूके।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय जल शक्ति नियोजन राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, जिले के प्रभारी और प्रदेश के सहकारिता और लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद व्ही.डी. शर्मा और राजबहादुर सिंह सहित विधायक और जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

न बनी मिनी स्मार्ट सिटी, न पर्यटन नगर और न ही बन सका सौ बिस्तर का अस्पताल, फिर कैसे मिलेगा “जन आशीर्वाद”?

 

चंदेरी:- हर बार की तरह चुनाव के चुनावों के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ कर दी है । पहले जहां अकेले मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूरे प्रदेश में जाते थे लेकिन इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा पीछे रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं शुरू की है । इसमें ग्वालियर चंबल की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ कई अन्य मंत्री १५ तारीख को चंदेरी के साथ पूरे अशोकनगर जिले में आ रहे हैं । लेकिन पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा अन्य कार्यक्रम में आने के बाद भरे मंच से जो घोषणाएं की थी , वह आज दिनांक तक पूरी नहीं हो सकीं है। जिसको लेकर जनता में आक्रोश भी है वहीं भाजपा का कार्यकर्ता भी निराशा में डूबा हुआ है। मुख्यमंत्री ने पूर्व में चंदेरी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही थी साथ ही चंदेरी में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखकर पर्यटन सर्किट में जोड़कर पर्यटन बढ़ाने की बात भी यहां हुई थी जिस पर आज तक कोई काम नहीं हो पाए हैं।
ऐसे ही कुछ वादे अप्रत्यक्ष रुप से उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाने वाले सरकार निर्माता सिंधिया जी जनता से कर चुके हैं जो पूरे न हो सके ।
उसके बाद चंदेरी में लगातार फिल्मों की शूटिंग होने के कारण जन सुविधाओं को लेकर जिला योजना समिति द्वारा जनवरी 2013 में एक प्रस्ताव पास प्रशासन को भेजा गया था उस पर अमल नहीं हो पाया है और तो और से मुख्यमंत्री द्वारा चंदेरी में एक नहीं दो-दो बार 100 बिस्तर के अस्पताल की घोषणा भरे मंच से की गई। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की घोषणा को दरकिनार कर चंदेरी के लिए 50 बिस्तर का अस्पताल मंजूर किया किंतु अस्पताल के लिए आज तक न तो भूमि का चयन हो सका है और ना ही जगह आवंटित हो सकी है। जबकि मुंगावली एवं अशोकनगर में जो अस्पताल की घोषणाएं हुई थी वह मूर्तरूप ले चुकी है लेकिन चंदेरी में आज भी अस्पताल अपने उन्नयन की बाठ जोह रहा है। जिससे आम आदमी परेशान होकर या तो इसी अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में इलाज करने को मजबूर है या फिर परेशान होकर मरीज के लिए चंदेरी के बाहर ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, भोपाल जाकर प्राइवेट अस्पतालों में महंगे खर्चे पर इलाज करना पड़ रहा है । जब इतनी अवस्थाएं हो और शासन से कुछ ना मिला हो तो ऐसे में जनता क्यों “आशीर्वाद” दे। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से जब इस संबंध में बात की गई तो वह बगले झांकते नजर आए और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं दिखे कुछ लोगों ने कहा कि आप इस संबंध में वरिष्ठों से बात कीजिए या फिर मुख्यमंत्री जी आ रहे हैं उनसे पूछिए वही जब कुछ सिंधिया समर्थक भाजपाइयों से बात हुई तो वह सिंधिया जी के विकास कार्यों को गिनाने लगे । वह कार्य सिंधिया जी ने कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस की केंद्र में यूपीए सरकार के समय मंजूर कराए थे, भाजपा सरकार में आने के बाद अब तक उन्होंने क्या कार्य मंजूर कराये यह कोई नहीं बता पाया । इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने चंदेरी विधानसभा में अपने विधानसभा उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर दिया किंतु आम जनता में चर्चा का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी ने चंदेरी विधानसभा उम्मीदवार से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को बनाया उनके द्वारा पिछले दो दशक में किस प्रकार विरोधी पार्टी के साथ मिलकर कार्य किया । गौरतलब है कि एक समाज को साधने के लिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि जगन्नाथ रघुवंशी द्वारा पिछले कुछ चुनाव में विरोधी दलों से मिलकर किस प्रकार कार्य किया एवं पार्टी की परवाह न करते हुए अपने हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया और लाभ के पद पर पहुंचे।क्या खेमों में बंटी भाजपा को समेट पाएंगे? पूर्व में जो विरोधी दल के नेता आपस में मिलकर सांठ गांठ करके लाभ के पदों पर पहुंचे आज वही आमने-सामने है क्या यह पार्टी के साथ न्याय कर पाएंगे या फिर अपनी बरसों पुरानी दोस्ती को निभाएंगे?

जन आशीर्वाद यात्रा में आज ग्‍वालियर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जनरल वीके सिंह होंगे शामिल

Union Minister

 

भोपाल। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 सितंबर को ग्वालियर में 12 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। फिर करैरा से जन आशीर्वाद यात्रा में सम्मिलित होंगे। इसी दिन केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह सुबह साढ़े दस बजे इंदौर में पत्रकार वार्ता करने के बाद धार जिले के कुक्षी से जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा में मप्र चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उत्तर प्रदेश की मंत्री बेबी रानी मौर्य, पूनम महाजन और मप्र के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट विभिन्न स्थानों पर सम्मिलित होंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक जन आशीर्वाद यात्राएं चार हजार 848 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं। यात्राएं 31 जिलों और 19 लोकसभा क्षेत्रों तथा 115 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच कर 17 लाख लोगों से संपर्क कर चुकी हैं।

एशिया कप में आज पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से, जो जीता, वो फाइनल में

Pakistan will face Sri Lanka

 

कोलंबो। एशिया कप में आज सेमीफाइनल का दिन है। पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) में से जो जीतेगा, वो फाइनल में भारत से भिड़ेगा। पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त जीत के बाद भारत फाइनल में स्थान बना चुका है।

भारत का बांग्लादेश (IND vs BAN) के साथ एक मुकाबला बाकी है, लेकिन टीम इंडिया के लिए यह एक प्रैक्टिस मैच है, क्योंकि बांग्लादेश की टीम फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां लगातार हो रही बारिश एशिया कप में बाधा बनी है। आज के मुकाबले में भी बारिश की 90 फीसदी आशंका जताई गई है।

वनडे क्रिकेट में इन दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ 155 मैचों का इतिहास है। इनमें से 92 मुकाबलों में पाकिस्तान विजयी रहा, जबकि श्रीलंका ने 58 मैचों में जीत हासिल की है।

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों को मदद करती है। बल्लेबाजों को यहां खेलते समय धैर्य रखना होगा। हालांकि भारतीय टीम ने इसी मैदान पर ऑलराउंड खेल दिखाया है। उसके तेज गेंदबाजों का मदद मिली है, वहीं स्पिनर तो घातक साबित हुए ही हैं। बल्लेबाजों ने भी अपना कमाल दिखाया है।

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, मोहम्मद हारिस, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना

कोटवार से मारपीट, सात आरोपी दबोचे गये

 

सूखी सेवनियां इलाके में दलित कोटवार से मारपीट कर उस पर पेशाब करने के मुख्य आरोपी शेरू मीणा को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम चोपड़ा कला निवासी रामस्वरूप अहिरवार कोटवार हैं। पटवारी के मौखिक आदेश पर रविवार को वह इलाके की शासकीय जमीन की देखरेख करने के लिए पहुंचा था। वहां पर कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने के लिए फेंसिंग करवा रहे थे, जिनको उसने काम रोकने के लिए कहा। इसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। इस पर सात लोगों ने रामस्वरूप के साथ जमकर मारपीट की और बाद में कार में बिठाकर जबरन अपने साथ ले जाकर वहां पर पीटा।

रामस्वरूप का आरोप है कि जब वह बेहोश होने लगा तो उसने पीने के लिए पानी मांगा। लेकिन पानी देने के बजाए शेरू मीणा ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शेरू मीणा, अभिषेक, तुषार, लेखराज, सज्जू, दीपक और परवेज के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मामले में 5 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी कर ली गई थी। जबकि शेरू मीणा समेत दो फरार चल रहे थे। पुलिस ने शेरू हो और उसके साथी को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला

एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि चौपड़ा कला में सरकारी जमीन पर कब्जे की जांच की जा रही है। कब्जे का पता चलने पर केस दर्ज होगा। बताया जा रहा है कि दो सालों में शेरू ने जमीनों के सौ करोड़ के सौदे किए हैं।

पेशाब करने के मामले ने तूल पकड़ा

सुखी सेवनियाँ की घटना ने तूल पकड़ लिया है दलित से मारपीट और पेशाब करने के मामले में कांग्रेस सड़क पर उतर गई है।बुधवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के दफ्तर पर जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने राहुल राठौड़, जितेंद्र डागा, नरेश ज्ञानचांदनी, बृज लाल साहू, श्याम सिंह मीणा, नरेश राजपूत, अरुण श्रीवास्तव, विष्णु विश्वकर्मा, बहादुर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं के साथ विधायक के दफ्तर का घेराव करने का प्रयास किया।

Peshab kand protest

एक घटना चले प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारे बाजी की, दीवार पर लगे बैनर पोस्टर फाडे, पोस्टर पर काली सिहाई लगाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा बढ़ा, बेरिकेट्स पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर आंदोलनकारियों को तितर बितर किया गया जिस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र डागा गिरे उन्हें राहुल राठौड़ ने बमुश्किल संभाला इस दौरान जितेंद्र डागा को हल्की चोट भी आई। जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना का आरोप है की कृत्य में आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है विधायक के समर्थक है।

I.N.D.I.A. गठबंधन की पहली संयुक्त सार्वजनिक रैली भोपाल में होगी

I.N.D.I.A. The first joint public rally

 

सीटों के बंटवारे की प्रक्रिया भी होगी शुरू

दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में हुई आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक में इस बार विपक्षी दलों के नेताओं ने सीटों के बंटवारे से लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद बताया कि आईएनडीआईए गठबंधन ने देश के अलग-अलग राज्यों में संयुक्त सार्वजनिक रैली करने का फैसला लिया है। विपक्षी गठबंधन की पहली संयुक्त सार्वजनिक रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगी। इसमें भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई प्रमुख मुद्दे होंगे।

सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू होगी प्रक्रिया

वेणुगोपाल ने बताया कि आईएनडीआईए विपक्षी गठबंधन ने सीटों के बटवारे को लेकर प्रकिया शुरू करने भी फैसला लिया है। इसको लेकर सभी विपक्षी दलों के नेता चर्चा कर जल्द ही फैसला लेंगे। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जल्द ही सभी दल सीट शेयरिंग करने को लेकर फैसला कर लेंगे। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में संयुक्त पब्लिक रैली का आयोजन किया जाएगा। कास्ट सेंस को उठाया जाएगा।

बैठक से बाहर निकले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जो भी चर्चा हुई उसे केसी वेणुगोपाल ने सभी के सामने रखा है। हम सारे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हुए हैं। आईएनडीआईए गठबंधन अपनी रणनीति पर काम कर रहा है।

भाजपा और एनडीए गठबंधन की सीटों पर बंटवारे को लेकर हो चर्चा

नेशनल कान्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने यह बात रखी है कि आईएनडीआईए गठबंधन के दलों के पास जो सीट पहले से हैं, उन पर चर्चा नहीं होना चाहिए। भाजपा, एनडीए और गठबंधन के बाहर के दलों के पास जो लोकसभा सीटें हैं, उनके बंटवारे पर चर्चा होना चाहिए।

महबूबा मुफ्ती बोलीं- एमपी में हुए हैं बड़े घोटाले

पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मध्य प्रदेश में कई घोटाले हुए हैं। हमने बैठक में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा की है। सपा नेता जावेद अली खान ने कहा कि लोकसभा सीटों के बंटवारे को जल्द अंजाम दिया जाएगा। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में एक बड़ी रैली होगी। देश में जातीय जनगणना के मामले को सभी ने जोर-शोर से उठाने की बात रखी है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...