श्रीराम के बाद भगवान शिव का किरदार निभायेंगे प्रभास

play the role of Lord Shiva

 

मुंबई, 11 सितंबर| दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास सिल्वर स्क्रीन पर भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। प्रभास ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ में श्रीराम का किरदार निभाया था। प्रभास एक बार और मायथोलॉजिकल किरदार निभा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार वह भगवान शिव बनने के लिए तैयार हैं। यह तेलुगू फिल्म होगी, जिसका नाम ‘भक्त कनप्पा’ होगा।

यह फिल्म विष्णु मांचू का ड्रीम प्रेजोक्ट है, जिसमें प्रभास का इम्पॉर्टेंट रोल होने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रभास इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में फीमेल लीड कृति सेनन की बहन नुपूर होंगी। भक्त कनप्पा को बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है। इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह करेंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग न्यूजीलैंड में होगी। वहां फिल्म के लिए बड़े और आलीशान सेट तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनोज माथुर के निधन पर दुख व्यक्त किया

senior journalist Dr. Manoj Mathur

 

भोपाल, 11 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनोज माथुर के निधन पर दुख व्यक्त किया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि डॉ. माथुर ने अनेक पत्र-पत्रिकाओं के लिये सराहनीय सेवाएँ दीं। डॉ. माथुर ने ब्लिट्ज अखबार के लिये बरसों कार्य किया। वे दैनिक नई दुनिया भोपाल सहित कई समाचार पत्रों के संपादक रहे। राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति उनका विशेष अनुराग था। रेडक्रास सोसायटी सहित कई सामाजिक संस्थाओं से भी उनका जुड़ाव रहा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ईश्वर से डॉ. माथुर की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को असहनीय दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

भगवान महाकाल का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सपरिवार किया पूजन

worshiped Lord Mahakal

 

भगवान महाकाल से प्रदेशवासियों के लिये की मंगलकामना

भोपाल, 11 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भगवान महाकालेश्वर मंदिर में प्रदेश में उत्तम वर्षा के लिए विगत दिनों की गई प्रार्थना और मनोकामना पूर्ण होने पर आज सपत्निक पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल का षाडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भगवान महाकाल से संपूर्ण प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिये मंगल की कामना की। पूजन में पुत्र कुणाल सिंह चौहान भी शामिल हुए। गर्भगृह में पं.प्रदीप गुरू, पं.दिलीप गुरू आदि ने पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। तत्पश्चात नन्दी हॉल में पं.घनश्याम पुजारी, पं.प्रदीप गुरू, पं.सत्यनारायण शर्मा सहित लगभग 71 पुजारियों ने पूजन कराया।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, इकबाल सिंह गांधी, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, जगदीश अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।

भक्तगणों ने 51 लाख रु. का चेक भेंट किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन के बाद नन्दी मण्डपम में मुम्बई से आये भक्तों ने 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चेक महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति को सौंपा।

14 सितंबर से 25 सितंबर तक मोदीमय मध्यप्रदेश, 11 दिन प्रधानमंत्री के तीन कार्यक्रम

भोपाल, सूबे में चुनावी सरगर्मी तेजी से चल रही है। जनता के बीच भाजपा सरकार की अनेकों योजनाओं को पहुँचने में प्रदेश भर में भाजपा जनआशीर्वाद यात्रा निकल रही है। अब जानकारी आई है आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश में तीन बड़े कार्यक्रम तय किए गए हैं। संभवतः यह पहला अवसर है जब 11 दिन के अंतराल में पीएम मोदी 3 बार मप्र प्रवास पर आएंगे। पीएम मोदी 14 सितंबर को बीना रिफायनरी के पेट्रो केमिकल्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। 18 सितंबर को वह ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमिपूजन करेंगे। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे।’

एक महीने के दौरान सागर जिले में मोदी का यह दूसरा कार्यक्रम है। 12 अगस्त को वह सागर जिले के ग्राम बड़तूमा में संत रविदास के भव्य मंदिर और स्मारक का भूमिपूजन करने आए थे। 14 सितंबर को बीना रिफाइनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉप्लेक्स के भूमिपूजन में आएंगे।

महाकुंभ में आएंगे 10 लाख कार्यकर्ता : 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख भाजपा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ हीभाजपा की 5 जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन भी यहीं होगा।

भोपाल एक्सप्रेस को रात 11.26 बजे किया गया बहाल, 14 घंटे परेशान हुए यात्री

Bhopal Express

 

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली शान-ए-भोपाल सोमवार से निरस्त नहीं रहेगी

भोपाल। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली शान-ए-भोपाल सोमवार से निरस्त नहीं रहेगी। यह ट्रेन पूर्व की तरह तय समय पर चलती रहेगी। असल में रेलवे ने उक्त् ट्रेन को 11 सितंबर से अगले 18 दिन तक दोनों दिशाओं में निरस्त कर दिया था।

इसकी सूचना रविवार सुबह करीब नौ बजे दी गई थी। यही नहीं, उक्त ट्रेन में जिन यात्रियों ने अगले 18 दिनों के दौरान यात्रा की योजना बनाकर बुकिंग कराई थी, उन्हें भी रेलवे ने संदेश भेजकर ट्रेन को निरस्त किए जाने की सूचना दे दी। इसके बाद से उक्त अवधि में ट्रेन में सफर करने वाले हजारों यात्री परेशान हो रहे थे, क्योंकि भोपाल से दिल्ली समेत अन्य रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेने पहले से फुल चल रही हैं।

शाम को भोपाल रेल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी और झांसी रेल मंडल के डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा से पूछा गया था कि इतनी महत्वपूर्ण ट्रेन को निरस्त करने से पहले दोनों मंडलों के बीच क्या चर्चा हुई।

जब दोनों शहरों के बीच पूर्व से 32 ट्रेनें चल रही हैं, तब भोपाल एक्सप्रेस जैसी अधिक मांग वाली ट्रेन को ही क्यों निरस्त किया गया। इन तमाम प्रयासों के बाद रेलवे ने रविवार रात 11.26 बजे ट्रेन को बहाल कर दिया है। साथ ही उक्त ट्रेन में टिकट बुक कराने वाले रेल यात्रियों को वापस से संदेश भेजे जा रहे हैं, ताकि वे यात्रा कर सके।

लेकिन ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

– ट्रेन 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक व ट्रेन 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी।
– ट्रेन 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस 17, 24 सितंबर को व ट्रेन 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 व 25 सितंबर को निरस्त रहेगी।

जब पता है कि भोपाल एक्सप्रेस फुल चलती है। इसे बेहतर सुविधाओं व सेवाओं के लिए यात्री पसंद करते हैं तो भोपाल मंडल के अधिकारियों को झांसी मंडल के अधिकारियों से समन्वय बनाना था और पहले ही समन्वय बनाकर इसे निरस्त के दायरे से बाहर रखना था।

– अरुण अवस्थी, उपाध्यक्ष, मप्र रेलवे अप-डाउनर एसोसिएशन

संरक्षा को छोड़कर रेलवे में कोई भी काम महीनों पहले से तय होता है। तब भी अधिकारी ऐन मौके पर ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी कर देते हैं। यह चलन गलत है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

निरंजन वाधवानी, पूर्व सदस्य मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति

पीएम नरेन्द्र मोदी से कहो, पाकिस्तान से हमें आजादी दिलाएं

freedom from Pakistan

 

गुलाम कश्मीर में लगातार बढ़ रही महंगाई से परेशान लोग सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे

पाकिस्तान द्वारा कब्जा किए गए गुलाम जनता महंगाई की वजह से पाई-पाई को मोहताज हो गई है। खाने की चीजों के बढ़ते दाम के बाद अब यहां लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर आए पोस्ट में ये लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने की मांग करते नजर आ रहे हैं।

गुलाम कश्मीर के लोग कई मुश्किलों में

सोशल मीडिया पर एक कार्यकर्ता शब्बीर चौधरी ने गुलाम कश्मीर में हो रहे लोगों के प्रदर्शन के लिए पाकिस्तानी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि यहां खाद्य पदार्थों की महंगाई बढ़ गई है, इसके साथ ही बिजली की भी बार-बार कटौती जारी है। इस वजह से गुलाम कश्मीर के लोग गई मुश्किलों में घिरे हैं। इस ये लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं।

मोदी से कहा- हमें आजादी दिलाएं के नारे लगाए

गुलाम कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए यह नारे भी लगाए कि “मोदी से कह दो कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी दिलाएं, हम यहां भूख से मर रहे हैं।” शब्बीर चौधरी का कहना है कि यहां के लोगों को महंगा बिजली बिल भरने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है। सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन इसी क्षेत्र से होने के बाद यह मुश्किल जारी है।

बिजली की कीमत तीन महीने में दोगुनी हुई

पाकिस्तान में महंगाई लगातार बढ़ते जा रही है। यहां तीन महीने के अंदर ही बिजली का रेट दोगुना हो गया है। उधर इस इलाके में खाद्य पदार्थों पर लगने वाले टैक्स की वजह से भी लोग पेरशान हो गए हैं। इलाके में लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है और सभी भारत से मदद मांग रहे हैं कि उन्हें पाकिस्तान से आजादी दिलाएं। पाकिस्तान सरकार ने गुलाम कश्मीर के लोगों को हमेशा दोयम दर्जे की तरह बर्ताव किया।

मध्य प्रदेश के क्रिकेटरों को आज मिलेंगे ढाई करोड़ रुपये के पुरस्कार

Cricketers of Madhya

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज होंगे अतिथि।

इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) और पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। करीब ढाई करोड़ रुपये के पुरस्कार प्रदेश के क्रिकेटरों के बीच बांटे जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज होंगी।

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन द्वारा प्रतिवर्ष घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है। कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से होगा। मिताली सोमवार दोपहर इंदौर पहुंचेंगी जबकि सिंधिया उज्जैन में भगवान महाकाल की शाही सवारी में दर्शन-पूजन करने के बाद इंदौर आएंगे। मप्र की रणजी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इसके लिए टीम को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इसी तरह अन्य टीमों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान के लिए खींचतान जारी है। पद्मश्री से सम्मानित शख्सियत का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। वहीं महिला वर्ग में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का नाम लगभग तय है। हालांकि आधिकारिक घोषणा कार्यक्रम से ठीक पहले की जाएगी।

इंदौर में आज से देशभर के खिलाड़ियों के बीच टक्कर, प्रतिष्ठित आल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा

शहर में अगले कुछ दिनों तक देशभर के शतरंज खिलाड़ियों का मेला लगेगा। स्थानीय एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 11 से 13 सितंबर तक प्रतिष्ठित आल इंडिया आइपीएससी शतरंज टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें देशभर से 350 से ज्यादा खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे|

एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट स्वीसलीग पद्धति से खेला जाएगा। जिसमें टीम चैंपियनशिप के साथ ही व्यक्तिगत मुकाबले भी होंगे। टीम चैंपियनशिप में 4 राउंड जबकि व्यक्तिगत वर्ग में 7 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। आइपीएससी शतरंज स्पर्धा में विभिन्न राज्यों के स्कूलों की टीमें शिरकत करती हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए इंदौर का चयन किया गया क्योंकि यहां होने वाले टूर्नामेंट और मेजबानी देशभर में प्रसिद्ध है। टूर्नामेंट में तीन आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक और बालिका खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

स्कूल के निदेशक मुक्तेश सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए इनडोर हाल को अंतरराष्ट्रीय शतरंज के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। मेजबान मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक की टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इंदौर आ चुकी हैं। इंदौर से एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल और डेली कालेज की टीम मप्र की चुनौती पेश करेंगी। देशभर से आए खिलाड़ी शहर में खेल के साथ ही अच्छा अनुभव लेकर जाएं इसके लिए उन्हें इंदौर की खूबियों से भी अवगत कराया जाएगा। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

हुजूर विधानसभा: विधायक रामेश्वर शर्मा को रक्षाबंधन से अबतक लगभग सवा लाख बहनों का आशीर्वाद मिला

भोपाल। रक्षाबंधन त्योहार के बाद जन्माष्टमी भी निकल गई, लेकिन भाई बहन के इस अटूट रिश्ते के पर्व की धूम थमने का नाम नहीं ले रही। भोपाल की हुजूर विधानसभा में रोजाना कई स्थानों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इन जगहों पर रोजाना हजारों माताएँ-बहनें विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधने आती हैं। रविवार को हुजूर के आदमपुर छावनी, मेंडोरी और नीलबड़ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन तीनों ही स्थानों पर इतनी संख्या में बहनें जुटीं कि विधायक शर्मा घंटो राखी बंधाते रह गए। आदमपुर छावनी की बहनों ने रक्षाबंधन को G-20 की थीम पर मनाया। उन्होेंने विधायक रामेश्वर शर्मा को लगभग 20 फिट से बड़ी G-20 राखी बांधी। जिस पर जी-20 का लोगो लगा था। छावनी में बहनों के मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। दरअसल हुजूर में पिछली 2 सितंबर से रक्षाबंधन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लगभग हर रोज 25 हजार से अधिक बहनों ने अपने रामेश्वर भैया को राखी बांधी। अब तक विधायक रामेश्वर शर्मा को हुजूर की लगभग सवा लाख से अधिक बहनों का आशीर्वाद मिल चुका है। जो कि प्रदेश में वृहद रक्षाबंधन समारोह का रूप ले चुका है।

इन स्थानों पर मना रक्षाबंधन कार्यक्रम

हुजूर का रविवार रक्षाबंधन को समर्पित रहा। यहां कल 3 स्थानों पर वृहद रक्षाबंधन आयोजित किया गया। पहला कार्यक्रम आदमपुर छावनी में रेशम राव हॉटल के पास गोस्वामी वेयर हाउस में आयोजित हुआ जहां बहनों की संख्या के आगे वेयरहाउस भी छोटा पड़ गया। दूसरा कार्यक्रम शारदा विहार आवासीय विद्यालय, मेंडोरी में आयोजित हुआ तथा तीसरा कार्यक्रम नीलबड़ के वार्ड – 26 स्थित बिल्ला बोंग स्कूल में संपन्न हुआ। तीनों ही स्थानों पर भव्यता के साथ रक्षाबंधन मनाया गया। बहनों को उपहार के साथ मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया था।

रविवार को कार्यक्रम के दौरान बहनों को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मेरी बहनों, तुम्हारे असीम प्रेम और अपार स्नेह के आगे मैं कृतज्ञ हूँ। मुझे हर रोज आपका इतना प्रेम मिल पाना परम सौभाग्य की बात है। यह मुझे ईश्वर का वरदान ही मिला है कि इतनी संख्या में बहनों का मुझे आशीर्वाद मिल रहा है। मेरी बहनों प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी तुम्हारे उत्थान के लिए लाड़ली बहना योजना लेकर आए हैं। और अब तो उस योजना में 250 रूपये और बढ़ाकर दिये जा रहे हैं। ये बढ़े हुए रूपये मेरी बहनों के तनाव को कम कर के उनके चेहरों पर मुस्कान ला रहे हैं। उन्हें खुशहाल जिंदगी दे रहे हैं। ये सब केवल माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के बहनों के प्रति प्रेम के कारण संभव हो पा रहा है। मैं ऐसे संवेदनशील मुखिया को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि मेरी बहनों मैंने हुजूर की सेवा का जो संकल्प लिया है, वह छोटा नहीं है। लेकिन तुम्हारे आशीर्वाद से वह स्वतः ही पूरा होता चला जा रहा है। यह आशीर्वाद मेरे ऊपर बनाए रखना। मैं वादा करता हूँ कि अंतिम सांस तक बहनों की सुविधा और सुरक्षा में ही जीवन समर्पित करूंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 11 सितम्बर को राज्य वन शहीद स्मारक एवं चंदनपुरा नगर वन का करेंगे लोकार्पण

inaugurate the State Forest Martyr Memorial

 

भोपाल , 10 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में राज्य वन शहीद स्मारक एवं चंदनपुरा नगर वन का 11 सितम्बर को दोपहर 12:15 को तुलसी नगर लिंक रोड क्रमांक-2 में स्थित वन-भवन में लोकार्पण होगा।

वन मंत्री डॉ. विजय शाह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वन राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहेंगे और वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

लाड़ली बहना योजना केवल योजना नहीं एक आंदोलन है- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Yojana is not just a scheme

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजे ₹ 1269 करोड़

भोपाल, 10 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि योजना बनाकर लाड़ली बहनों को ₹450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। बाकी पैसे राज्य सरकार भरेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन गरीब बहनों के नाम छूट गए हैं उन बहनों से आवेदन लेकर “लाड़ली बहना आवास योजना” में उनका पक्का घर बनाया जाएगा। जिन गरीब लाड़ली बहनों के बिजली के बढ़े हुए बिल आए हैं उनके बढ़े बिल सरकार भरेगी। बढ़े हुए बिजली बिलों को इस महीने तक जीरो कर दिया जाएगा और अगले महीने से जिन बहनों की बिजली खपत एक किलोवाट से कम है उनके बिल सिर्फ ₹100 आएंगे। अगले साल से 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने वाले बच्चों के खाते में ₹25 हजार डाले जाएंगे। बारहवीं कक्षा में गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें स्कूटी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ये घोषणाएं आज ग्वालियर में लाड़ली बहना सम्मेलन में की। उन्होंने 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹1269 करोड़ रूपये भेजे। उन्होंने ग्वालियर को ₹387 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सवा करोड़ लाड़ली बहनों का परिवार अब और भी बड़ा हो गया है। अब 21 से 23 साल की विवाहित बहनें एवं घर में ट्रैक्टर होने के कारण जो बहनें योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई थीं, उन्हें जोड़कर अब यह परिवार लगभग 1.31 करोड़ बहनों का परिवार बन गया है।

लाड़ली बहनों को 450 रूपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में बदलाव आ रहा है। कई बहनों ने स्वयं के व्यवसाय आरंभ किए हैं। अक्टूबर माह से बहनों को 1250 रूपए प्रतिमाह जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गैस सिलेन्डर पर 200 रूपए कम किए हैं। हमने सावन में 450 रुपए में गैस सिलेन्डर उपलब्ध कराने का कहा था। इसी क्रम में प्रदेश में एक योजना लागू की जा रही है, जिसके अंतर्गत बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेन्डर देने की व्यवस्था होगी और शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

महिलाओं के स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों का दायरा बढ़ा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना केवल योजना नहीं बल्कि एक आंदोलन है। यह आंदोलन है, बहनों के दु:ख दूर करने, उनकी जिंदगी खुशहाल बनाने का, उन्हें मजबूर नहीं उन्हें मजबूत बनाने का और उनकी जिंदगी बदलने का। बहनों का स्नेह और प्रेम मेरे लिए बिना थके, बिना रूके काम करने की प्रेरणा है।

बहनों की आमदनी हर महीने 10 हजार रूपए करने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। महिलाओं के स्व-सहायता समूहों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के तीन टोल टैक्स नाके चलाने तक की जिम्मेदारी भी बहनों को दी गई है। टोल टैक्स से संकलित राशि का 30 प्रतिशत बहनों को दिया जाएगा।

ईश्वर कृपा और बहनों के आशीर्वाद से हुई वर्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैंने महाकाल महाराज से प्रदेश में पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना की है आज अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भी वर्षा के लिए माथा टेका है, ईश्वर कृपा और आप सब बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में वर्षा हो रही है।

प्रदेश में गरीब कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। बच्चों की पढ़ाई, युवाओं को रोजगार, परिवारों के लिए आवास, गरीबों के इलाज और उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं के मान -सम्मान की सुरक्षा के लिए सजगता और दुष्टों पर कठोर कार्रवाई जारी हैं। लाड़ली बहना सेना भी बहनों की जिंदगी बदलने के लिए सक्रिय है।

प्रदेश ने की अभूतपूर्व प्रगति

केंद्रिय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा किमुख्यमंत्री शिवराज सिंह महिलाओं, बालिकाओं के सशक्तिकरण, विद्यार्थियों की पढ़ाई और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संवेदनशीलता से सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने 186 गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 344 करोड़ रुपए लागत की घाटीगांव परियोजना के शिलान्यास तथा अन्य निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार माना।

केंद्रीय नागर विमानन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि समाज में बेटी को बोझ माना जाता था लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सामाजिक परिवर्तन के सोच और इस दिशा में किए गए कार्यों से बेटियों के लिए प्रदेशवासियों को दृष्टिकोण बदला है। महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों का प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नेतृत्व में प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर की पेयजल व्यवस्था के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।

विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लगभग 4 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से सिरोल क्षेत्र में बनकर तैयार हुए यातायात पार्क, ट्रैफिक एज्यूकेशन सेंटर व ट्रेनीज हॉस्टल, तीन करोड़ रूपए की लागत से 13वी वाहिनी एसएएफ में बने स्वीमिंग पूल, एक करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित थाना भवन गिरवाई, 9 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से गार्वेज ट्रांसफर स्टेशन गौशाला व जलालपुर, 7 करोड़ 72 लाख रूपए लागत से बनाए गए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुरार क्र.-1 के 100 सीटर बालक व 100 सीटर बालिका छात्रावास, 7 करोड़ 72 लाख से निर्मित मॉडल स्कूल डबरा एवं 100 सीटर बालक व 100 सीटर बालिका छात्रावास, 48 लाख रूपए की लागत से बने महिला बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर और तीन करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से शाउमावि हरिदर्शन में निर्मित 50 – 50 सीटर बालक व बालिका छात्रावास का वर्चुअल लोकार्पण किया।

निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लगभग 144 करोड़ रूपए से अधिक लागत से होने जा रहे पवित्र स्थल भदावना का सौंदर्यीकरण व विकास, 60 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से काशी बाबा सिद्ध क्षेत्र में पार्किंग, पाथ-वे, जन सुविधा केन्द्र व अन्य विकास कार्य, 61 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से बनने जा रहे शासकीय कन्या उमावि पद्मा का भवन, लगभग 40 करोड़ की लागत से बनने जा रहा शासकीय मॉडल उमावि भितरवार का भवन, 3 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से बनने जा रही स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान से गोविंदपुरी चौराहे तक डाम्करीकृत सड़क, ग्वालियर शहर के वार्ड – 64 के अंतर्गत एक करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से बनने जा रही रेशमपुरा की पुलिया से टेहलरी व सिगौरा चौक तक डामरीकृत सड़क व चौड़ीकरण कार्य, 2 करोड़ 25 लाख रूपए लागत से शताब्दीपुरम की विभिन्न गलियों में डामरीकर न व नाली निर्माण कार्य, एक करोड़ 91 लाख रूपए लागत से औद्योगिक क्षेत्र गोसपुरा में सीमेंट कंक्रीट रोड़ व आरसीसी इत्यादि कार्य, लगभग दो करोड़ की लागत से ग्राम सालवई, लगभग 3 करोड़ 12 लाख की लागत से ग्राम गिजौर्रा व 2 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत से बनने जा रहे 5 एमवीए 33/11 केव्ही के विद्यु उपकेन्द्र, चीनौर में 5 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से बनने जा रहे छ: बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ग्वालियर की जन-दर्शन यात्रा में उमड़े अपार जन-समूहों ने पुष्प-वर्षा और ढोल-ढमाकों के साथ भव्य स्वागत किया। जन दर्शन यात्रा (रोड शो) के दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम के घोष के बीच आगे बढ़ते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विकास रथ का घरों की छतों, स्वागत मंचों से पुष्प-वर्षा के साथ स्वागत होता रहा। सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से जन दर्शन के दौरान लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना सेना, संबल योजना से लाभान्वित हितग्राही, किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हितग्राही, आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हितग्राही, स्व-सहायता समूहों की दीदियाँ, युवा उद्यमी व सीखो कमाओ योजना से लाभान्वित युवा, पीएम स्वनिधि से लाभान्वित हितग्राही, स्कूटी वितरण से लाभान्वित विद्यार्थी, उज्ज्वला गैस कनेक्शन से लाभान्वित हितग्राही और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से रोटरी क्लब, ग्राम रोजगार सहायक, पेट्रांल पम्प एसोसिएशन, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं उभरती हुई अन्य खेल प्रतिभाएँ, दवा व्यापारी संगठन, अधिवक्ता परिषद, दाल बाजार व्यापार समिति, कैट संगठन, जेसीआई क्लब, संविदा कर्मचारी, व अतिथि शिक्षकों ने भी भेंट की तथा रोड शो के दौरान उनका स्वागत किया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...