मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विश्व फिजियोथैरेपी डे पर रोपा बरगद का पौधा

World Physiotherapy Day

 

भोपाल, 08 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विश्व फिजियोथैरेपी डे पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगदीश जायसवाल, डॉ. डी विजय कुमार और एंटी क्वेकरी कमेटी के संयोजक डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. हर्ष थारे, तथा साथियों के साथ बरगद का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मौलश्री, कदम्ब और जामुन के पौधे भी रोपे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ आदर फाउंडेशन ग्वालियर के विकास गोस्वामी, फैजान बैग, विभा अनेजा और सुश्री छाया शिवहरे पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ चार वर्षीय बालक सुतिक्ष के जन्म-दिवस पर उनके परिजन सौरभ चतुर्वेदी, राजेश भार्गव, सर्जना चतुर्वेदी, कल्पना चतुर्वेदी और सृष्टि भार्गव ने पौधे लगाए। फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन के डॉ. मनीष माहेश्वरी, डॉ. पंकज सूद, डॉ. अनंत सिंह, डॉ. पायल मालपानी, डॉ. रूचि सूद, डॉ. गरिशमा अग्रवाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पीआर सुरेश, डॉ. जगप्रीत सिंह, डॉ. असलम, डॉ. फारूक भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

कानून व्यवस्था हो या जनकल्याण हम अपनी चुस्ती-फुर्ती और सावधानी में कमी न आने दें – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

law and order or public welfare

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमिश्नर, आईजी व कलेक्टर-एस.पी. कॉन्फ्रेंस में दिए दिशा-निर्देश

भोपाल,08 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमिश्नर, आईजी व कलेक्टर-एस.पी. कॉन्फ्रेंस को समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति, फसलों की स्थिति की सतत निगरानी, खाद की आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, हितग्राही मूलक योजनाओ में समय पर भुगतान, नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास रथों के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी ड्यूटी है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी ड्यूटी है, यह मेरी भी ड्यूटी है। हम अपनी चुस्ती, फुर्ती और सावधानी में कोई कमी न आने दें। पुलिस महानिदेशक तीज त्यौहार में कानून व्यवस्था की निरंतर समीक्षा करते रहें। एसपी-कलेक्टर शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्णय लें, प्रदेश में सभी ओर शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाएं।

जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान की स्थिति निर्मित होगी, वहां राहत दी जाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश में वर्षा आरंभ हुई है। इससे कई फसलों को जीवनदान मिलेगा, लेकिन कई जगह सोयाबीन की फसलों का नुकसान हुआ है। किसान चिंता न करें, किसानों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सभी जिला अधिकारी फसलों की स्थिति पर नजर रखे। जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान की स्थिति निर्मित होगी, वहां राहत दी जाएगी, फसल बीमा का भी भुगतान होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि क्षति का आकलन कर आरबीसी 6(4) के अंतर्गत राहत दी जाएगी। यह हमारा कर्तव्य है।

कृषि के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बिजली को लेकर अब स्थिति सामान्य हैं, लेकिन हम बिजली की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। कलेक्टर-कमिश्नर भी अपने क्षेत्रों में ऊर्जा विभाग के साथ आपूर्ति की स्थिति का आंकलन करते रहें। कृषि के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को फसलों के नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। जिले की जल उपयोगिता समिति की बैठक कराने तथा बैठक में फसलों के लिए बांध से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

किसानों को जरूरत के समय खाद उपलब्ध हो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, जिलों में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराना कलेक्टर की जिम्मेदारी है। जिले में खाद की उपलब्धता का समय पर आंकलन कर, जिले की मांग से राज्य शासन को अवगत कराया जाए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किसानों को जरूरत के समय खाद उपलब्ध हो।

जल जीवन मिशन के कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण हों

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर लें। यह सुनिश्चित करें कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण हों। रेस्टोरेशन के कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाएं। मिशन के जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनमें जल की आपूर्ति नल से होना सुनिश्चित करें।

हितग्राहियों को भुगतान में कोई समस्या नहीं आए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। चुनाव कार्य या अन्य व्यस्तता के कारण हितग्राहियों को भुगतान में कोई समस्या नहीं आए।

शीघ्र लागू होगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू की जा रही है। वो गरीब जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास तथा आवास प्लस में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत आावस उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इस कार्य में कोई भी अनैतिक गतिविधि शुरू न हो।

पंचायत स्तर तक पहुंचे गरीब कल्याण रिपोर्ट की प्रतियां

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 10 सितम्बर को लाड़ली बहना दिवस पर ग्वालियर से बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की राशि डाली जाएगी। उन्होंने गरीब कल्याण रिपोर्ट की प्रतियां पंचायत स्तर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री मोदी 14 सितम्बर को 2 लाख करोड़ के कार्यों की शुरूआत करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीना पधार रहे हैं। पेट्रो केमिकल उत्पाद पर आधारित 50 हजार करोड़ का निवेश प्रदेश में आ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी लगभग 2 लाख करोड़ के कार्यों की शुरूआत करेंगे। इससे प्रदेश में 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन प्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है।

समत्व में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह राजोरा, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे तथा पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना उपस्थित थे। सभी संभाग तथा जिले के अधिकारी बैठक से वर्चुअली जुड़े।

जी-20 सम्मेलन विश्व कल्याण की राह दिखाएगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

G-20 conference

भोपाल, 08 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। मैं इस अवसर पर हमारे देश की धरती पर पधारे सभी राष्ट्राध्यक्षों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। भारत ने हजारों वर्ष पहले वसुधैव कुटुम्बकम का सिद्धांत दिया, हम सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार मानते हैं और जी-20 की थीम भी यही है। विश्व का कल्याण भारत का मूल भाव है, प्रधामनंत्री मोदी विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में जी-20 का यह सम्मेलन विश्व के कल्याण के लिए, सबके सुखी और निरोगी रहने के लिए एक नई राह दिखाएगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से जारी संदेश में यह बात कही।

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की पसंद से तय होगा कांग्रेस से प्रत्याशी

भोपाल, राजधानी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट प्रदेश की एक मात्र विधानसभा है जहाँ सबसे ज्यादा सरकारी कर्मी-कर्मचारी-अधिकारी, शिक्षक, चिकित्सक निवास करते है। वर्तमान विधायक पीसी शर्मा की कमलनाथ सरकार में मंत्री बनने के बाद शर्मा की कार्यशैली पूरी तरह से बदल गई थी, जिस कारण मतदाताओं में उनको लेकर नाराजगी बनी हुई है। यह बात पार्टी सर्वे में भी सामने आ चुकी है। इसी वजह से उन्हें अब मतदाताओं को साधने के लिए दोबारा प्रयास करने पड़ रहे है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार पार्टी उन्हें इस सीट की किसी अन्य सीट पर शिफ्ट कर सकती है। वही इंजीनियर संजीव सक्सेना भी दावेदारी कर रहे है। पीछे हटने के लिए तैय नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें इस बार प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया गया था।

चुनावी समीकरण

क्षेत्र सामान्य वर्ग बहुल है, कर्मचारी बहुल है और एक बड़ा आबादी क्षेत्र निम्न आय वर्ग का है जो की सरकारी कार्यालय, बाजार में दुकान, हॉस्पिटल आदि में कार्य कर दैनिक वेतन, आऊटसोर्सिंग, स्वरोजगार पर निर्भर है।

कर्मचारी बहुल होने के कारण क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले पूर्व में पार्षद रहे अमित शर्मा का नाम उभरा है, अमित शर्मा कर्मचारियों की बहुल आबादी हिस्सों में पार्षद रहे है, निम्न आय वर्ग क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहे है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संगठनों से मुलाकात की थी उसमें अमित शर्मा के नाम साथ कर्मचारी संगठनों ने बात रखी थी।

चुनावी चिकल्स

क्षेत्र में आम जनता की माने तो पीसी शर्मा निम्म आय वर्ग के बीच लोकप्रिय रहे है परंतु पिछले मंत्रीकाल में उनसे भी नाराजगी बढ़ी, संजीव सक्सेना सामाजिक वोट बैंक के आधार पर मजबूत है, निन्म आय वर्ग और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच लोकप्रिय है। क्षेत्र में लगातार बैठक कर रहे है। अमित शर्मा युवा चेहरा है, कर्मचारियों की पसंद है, सामाजिक वोट बैंक है, निम्न आय वर्ग क्षेत्र में गत वर्ष हुए पार्षद चुनाव में मात्र 500 वोट के अंतर से हारे थे। संजीव सक्सेना, पीसी शर्मा विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर एक एक बार हार चुके है।

यादव समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

भोपाल, भगवान कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया जिसमें समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों को भी इसका लाभ मिलेगा आज इस अवसर पर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के विधायक पीसी शर्मा नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ओबीसी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिल्ली श्री गजेंद्र सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए आज इस अवसर पर अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बताया कि आज मंदिर प्रांगण में भव्य राधा कृष्ण की लीला का वर्णन भी किया गया साथ ही आज सभी यादव समाज ने संकल्प लिया कि हम सब मिलकर यह भवन का निर्माण करेंगे इसके लिए यादव समाज ने इसके जीवन उद्धार के लिए मिलकर चंदा एकत्रित भी करेंगे जिससे यह पुनीत कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके आज इस कार्यक्रम में समाज के अनिल यादव गजेंद्र यादव माखन सिंह यादव शैलेंद्र यादव किशन यादव यश यादव नन्हे लाल यादव दीपेश यादव सुरेंद्र यादव विजय यादवऔर समस्त यादव समाज

टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से इन 5 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

5 players created a stir

पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में जारी एशिया कप  के ग्रुप चरण के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं. बुधवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश  के बीच सुपर-4 स्टेज का मुकाबला भी खेला जा चुका है. गुरुवार और शुक्रवार को टूर्नामेंट में कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा. छह में से दो टीमें बाहर हो चुकी हैं. नेपाल और अफगानिस्तान का सुपर-4 में पहुंचने का सपना अधूरा ही रह गया. ग्रुप-ए से पाकिस्तान और भारत की टीमें आगे बढ़ीं जबकि ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में स्थान पक्का किया. टूर्नामेंट में अब तक कुल सात मैच खेले जा चुके हैं. शनिवार (नौ सितंबर) को होने वाले 8वें मुकाबले से पहले आईए जानते हैं कि अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सर्वाधिक विकेट किस खिलाड़ी ने ली है|

सबसे पहले बल्लेबाजों की बात करें तो पहले स्थान पर न तो भारत का खिलाड़ी है और न ही पड़ोसी देश पाकिस्तान का. इस सूची में शीर्ष पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो है जिन्होंने दो मैच की दो पारियों में 193 रन बनाए हैं. ग्रुप चरण के दोनों मैचों में जमकर रन बनाने के बावजूद शान्तो को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली. उनकी जगह लिटन दास  को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. शान्तो चोट के कारण नहीं खेल पाए थे|

बता दें कि, शान्तो के बाद एशिया कप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं जिन्होंने तीन मैच की दो पारियों में 168 रन बनाए. हैरानी की बात यह है कि शीर्ष-10 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है. 11वें स्थान पर हार्दिक पंड्या और 12वें नंबर पर रोहित शर्मा हैं. हार्दिक ने दो मैच की एक पारी में 87 रन बनाए हैं. वहीं, रोहित के नाम दो मैच की दो पारी में 85 रन है. ईशान किशन दो मैच की एक पारी में 82 रन बनाकर 14वें स्थान पर हैं. शुभमन गिल  शीर्ष-20 में शामिल तीसरे भारतीय हैं. उनके नाम दो मैच की दो पारियों में 77 रन हैं और वह 17वें क्रम पर हैं|

गौरतलब है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने अपनी आग उगलती हुई गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को क्रीज पर पैर जमाने का मौका नहीं दे रहे हैं. गेंदबाजों की बात करें तो इस सूची में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा है. शीर्ष-3 में उसके ही गेंदबाज हैं. पहले पायदान पर हारिस रऊफ  हैं और उनके नाम तीन मैच में नौ विकेट हैं. दूसरे स्थान पर युवा नसीम शाह  हैं जिन्होंने तीन मैच में सात विकेट झटके हैं. भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो शीर्ष-10 में रवींद्र जडेजा शामिल हैं जिन्होंने दो मैच में तीन विकेट लिए हैं. मोहम्मद सिराज दो मैच में तीन विकेट के साथ 14वें क्रम पर हैं|

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज (सात सितंबर 2023 तक)

नजमुल हुसैन शान्तो बांग्लादेश 193

बाबर आजम पाकिस्तान 168

मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश  117

हशमतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान 110

इफ्तिखार अहमद पाकिस्तान 109

सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज (सात सितंबर 2023 तक)

हारिस रऊफ पाकिस्तान  9

नसीम शाह पाकिस्तान  7

शाहीन अफरीदी पाकिस्तान  7

तस्कीन अहमद बांग्लादेश  6

शोरिफुल इस्लाम बांग्लादेश  6

विवाह में हो रही है देरी ? तो गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय

marriage getting delayed?

 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है. माना जाता है कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करना काफी काफी मुश्किल होता है. इसलिए लोग उन्हें प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए गुरुवार का व्रत भी रखते हैं. इसके अलावा अगर किसी की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर दशा में है तो उसे भी गुरुवार के दिन पूजा करने व कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है|

गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना ज्योतिष शास्त्र उपाय काफी अच्छा माना जाता है. ऐसे में अगर किसी की शादी ना हो रही हो या फिर संतान प्राप्ति और दुखों से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए|

गुरुवार के दिन करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में गुरु को विवाह का प्रमुख कारक माना गया है. गुरु की स्थिति अनुकूल नहीं होने पर विवाह में देरी होती है. इससे निजात पाने के लिए गुरुवार के दिन पीला वस्त्र धारण करें. गुरुवार के दिन चने की दाल, केला, हल्दी एवं केसर का सेवन लाभप्रद होता है. साथ ही गुरुवार का व्रत भी कर सकते हैं|

– केले का पेड़ भगवान बृहस्पति से होता है इसलिए इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. गुरुवार के दिन केले की पेड़ की विधिवत पूजा करनी चाहिए साथ ही चने की दाल और गुड़ का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से विवाह में आ रही हर अड़चनें दूर होती हैं|

– गुरुवार को सुबह स्नान के बाद बृहस्पति देव की पूजा करें. इसके बाद तुलसी की एक माला से ओम बृं बृहस्पते नमः मंत्र का जाप करें. इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी. साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी.

– गुरुवार की पूजा हमेशा पीले रंग के वस्त्र पहन कर करनी चाहिए. इससे भगवान विष्णु आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे. गुरुवार के दिन धन एवं वैभव की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए. इससे पैसे-रुपयों से जुड़ी दिक्कत दूर होती है|

– गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें. माना जाता है कि गुरुवार के दिन ऐसा करने से आर्थिक तंगी के हालात बनते हैं|

– इस दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए. इसके अलावा उन्हें पीले फूल, चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं. ध्यान रहे कि भगवान को चढ़ाए केले का सेवन खुद न करें. इससे आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी|

– पति के पत्नी के बीच कोई समस्या चल रही हो तो दोनों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए. इससे आप दोनों के जीवन में सुख और सौभाग्य बढ़ेगा|

पाकिस्तान में बढ़ रही हिंदुओं की किडनैपिंग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठी

kidnapping of Hindus

 

25 दिन पहले हिंदू व्यापारी और उसके बेटे का हुआ था अपहरण, पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ सकी………..

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं को किडनैप कर उनके परिवार से फिरौती मांगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके खिलाफ हिंदू प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंध के काशमोर जिले में 25 दिन पहले एक व्यापारी और उसके बच्चे को किडनैप कर लिया गया, इसके बाद परिवार से फिरौती मांगी गई। इस घटना के बाद बुधवार के दिन हिंदुओं ने यहां प्रदर्शन किया जिस पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस नहीं छुड़ा पाई व्यापारी और उसके बेटे को

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की पुलिस 25 दिन पहले किडनैप हुए व्यापारी और उसके बेटे को किडनैपर्स से अभी तक नहीं छुड़ा पाई है। उधर इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। पुलिस की बर्बर कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों के सिर से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है।

पांच महीने में 100 से ज्यादा किडनैप

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के पत्रकार बलाच दशती के अनुसार यहां पांच महीनों के अंदर करीब 100 से ज्यादा लोगों का अपहरण हुआ है। इसमें मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं। सिंध के काशमोर जिले में हिंदू कारोबारी रहते हैं, इन पर डाकुओं की निगाह रहती हैं।

भारत से पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी

पाकिस्तान के मंत्री अनीक अहमद की मानें तो द्विपक्षीय रिश्ते कमजोर होने की वजह से भारत से पाकिस्तान आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है। दोनों देशों के बीच फिलहाल 1 हजार हिंदू और 7,500 सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान आने को लेकर समझौता है। मंत्री अहमद का कहना है कि पाकिस्तान लगातार इन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने को लेकर कोशिश कर रहा है।

मध्‍य प्रदेश में अब भी एक करोड़ से अधिक निरक्षर, लक्ष्य को पाने में प‍िछड़े हम

one crore illiterate

 

चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 24 हजार विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता अभियान चलाने के लिए प्रोजेक्ट वर्क दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 100 अंक मिलेंगे।

प्रतिवर्ष 14 लाख लोगों को साक्षर करने पर 2030 में पा सकेंगे पूर्ण साक्षरता लक्ष्य

भोपाल। शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम करने के दावे के बीच प्रदेश में अब भी एक करोड़ 17 लाख नागरिक निरक्षर हैं। पिछले एक दशक में प्रदेश में 52 लाख लोगों को साक्षर किया गया है, लेकिन केंद्र सरकार के 2030 तक पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को पाने में प्रदेश अभी काफी पीछे है। पूर्ण साक्षरता लाने के लिए प्रदेश में करीब 14.62 लाख लोगों को हर साल साक्षर बनाने की जरूरत है। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अक्षर सारथियों को तैनात कर इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में साक्षरता दर 69.3 प्रतिशत थी। इसमें महिला साक्षरता दर 60 प्रतिशत तो पुरुष साक्षरता दर 80.5 प्रतिशत थी। इस हिसाब से करीब 1.70 करोड़ लोग निरक्षर थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 15 वर्ष से अधिक के निरक्षरों के लिए नवभारत साक्षर अभियान चलाया जा रहा है। देश के कम साक्षरता वाले जिले में तीन मप्र के मप्र के जिलों में साक्षरता की बात की जाए तो देश के सबसे कम साक्षरता वाले चार जिलों में तीन मप्र के हैं। सबसे कम साक्षरता वाले जिलों में पहला नंबर आलीराजपुर का आता है। इसके बाद छत्तीसगढ़ का बस्तर है। फिर मध्य प्रदेश के झाबुआ और बड़वानी हैं। प्रदेश में ढाई लाख अक्षर सारथी प्रदेश में ढाई लाख अक्षर साथी बनाए गए हैं। इसमें कालेज के विद्यार्थी, गांव की पढ़ी-लिखी महिलाएं, स्कूल के बच्चे शामिल हैं। इसमें चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 24 हजार विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता अभियान चलाने के लिए प्रोजेक्ट वर्क दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 100 अंक मिलेंगे।

इन्हें कहेंगे असाक्षर

साक्षरता अभियान के राज्य समन्वयक राकेश दुबे ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग, जिनके पास किसी भी कक्षा की अंकसूची नहीं है और भले ही उन्हें पढ़ना-लिखना आता हो, फिर भी वे असाक्षर की श्रेणी में आएंगे। विभाग उन्हें परीक्षा दिलाकर साक्षर बनाएगा।साक्षरता परीक्षा में प्रदेश के आठ लाख लोग पास विभाग के एक आंकड़े के अनुसार इस साल देशभर से करीब 22 लाख लोग राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) की साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें नौ लाख 88 हजार लोग मप्र के हैं। हालांकि इनका परिणाम अभी नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि करीब सात लाख 90 हजार लोग उत्तीर्ण हुए हैं।

इनका कहना है

15 वर्ष से अधिक उम्र के करीब नौ लाख असाक्षरों को 2030 तक साक्षर करने के लिए सभी जिलों में नवभारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ढाई लाख अक्षर सारथी बनाए गए हैं। खासतौर पर आदिवासी जिलों में अधिक ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। हम तय समय में लक्ष्य पा लेंगे।

 धनराजू एस, संचालक,राज्य शिक्षा केंद्र-

इंदौर में दरवाजे व टीवी पर सुसाइड नोट चस्पा कर होटल व्यवसायी ने खुद को गोली मारी

shoots himself

 

इंदौर। शहर के मारुति नगर में होटल व्यवसायी आदित्य शर्मा ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आदित्य ने सात पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है। उसने दरवाजे, टीवी और वार्डरोब पर भी सुसाइड नोट चस्पा किए थे। एक पन्ने पर लिखा कि सबसे पहले राजू भैया (कांग्रेस पार्षद) को फोन लगाना। दोपहर ढाई बजे आदित्य ने वाट्सएप पर स्टेट्स लगाया था। आत्महत्या के पूर्व मोबाइल और वाईफाई का पासवर्ड भी लिखा था।

टीआइ पप्पूलाल शर्मा के मुताबिक, 30 वर्षीय आदित्य शर्मा का शव कमरें में पलंग के पास पड़ा मिला है। रूम में पिस्टल भी मिली, जिससे आदित्य ने गोली मारी है। गोली कनपटी पर दाईं तरफ मारी गई है। आदित्य ने जो पर्चे चस्पा किए हैं, उन पर लिखा कि सारे गेट मैं स्वयं खोलकर सोया था। नीली थैली में कुछ उपहार है जो मैं गोवा से लेकर आया था। एक मंकू और एक सन्नी के घर का है। बाकी दोस्तों के नाम है।

सबसे पहले राजू भैया को फोन लगाओ या मंकू को लगाओ। अगर मेरी आत्मा की शांति चाहते हो तो मम्मी, विन्नू (भाई) तुम मेरे दोस्तों को मेरी मौत का जिम्मेदार मत समझना। मंकू, संजू तुम भी मेरे घरवालों के लिए ऐसा मत सोचना। सब लोग प्रेम से रहना। टीआइ के मुताबिक आदित्य पार्षद के साथ ही रहता था। एमआर-10 स्थित पार्टनरशिप में आदित्य का होटल है।

सात साल पहले पिस्टल खरीदी, तीन दिन तक लिखा सुसाइड नोट

मैं आदित्य शर्मा पूरे होश में स्वयं के निजी हथियार से गोली मारकर जीवन समाप्त कर रहा हूं। मैंने आठ साल पूर्व ही सोच लिया था कि 30 साल तक ही जिंदा रहूंगा। स्वयं की इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। किसी को परेशान न किया जाए। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। मेरा दोस्ती का शौख रहा है। राजू भदौरिया से मेरा लगाव है। मेरे मरने के बाद मेरे शव को अग्नि दोस्त ही देंगे।

श्रीमान थाना प्रभारी से यह मेरी महत्वपूर्ण डिमांड है। मेरी बड़े भाई से कभी नहीं बनी। मेरी मम्मी को बताना मेरे दोस्त खराब नहीं हैं। मैं उनको रात-रातभर घुमाता था। वो नहीं घुमाते थे। यह हथियार मेरे पास 2016 से है। जिससे खरीदा वह इस दुनिया में नहीं रहा। मैंने बहुत पहले ही यह ठान लिया था कि मैं मां से पहले मर जाउंगा।
मां के लिए क्या लिखूं… मां ने मुझे लिखा है। मेरा मोबाइल आकाश यादव या आशीष जोशी को दे देना। मां मुझे माफ कर दें। इस जन्म में तेरा हो न पाया। मैं सिद्धू मूसावाला का बड़ा फैन हूं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...