6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज, INDIA ब्लॉक vs NDA का पहला मुकाबला

Counting of votes

 

देश में अगले साल होने वाले आमचुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के बीच पहला मुकाबला 5 सितंबर को हुआ। 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना 8 सितंबर को होगी। इनमें चार सीटों पर सीधा मुकाबला दोनों गठबंधन के उम्मीदवारों बीच बताया जा रहा है।

धुपगुड़ी विधानसभा सीट

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव मंगलवार को 80 प्रतिशत से अधिक मतदान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

25 जुलाई को भाजपा विधायक बिष्णु पद रॉय के आकस्मिक निधन के कारण धुपगुड़ी में उपचुनाव करवाना पड़ा था। रॉय विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए कोलकाता आए थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी।

उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस समर्थित सीपीआई (एम) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।

उपचुनाव मतगणना आज

वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। शुरुआती रुझान के बाद 11 बजे स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

– घोसी विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश
– बागेश्वर विधानसभा सीट, उत्तराखंड
– धुपगुड़ी विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल
– पुथुपल्ली विधानसभा सीट, केरल
– धनपुर विधानसभा सीट, त्रिपुरा
– बोक्सनगर विधानसभा सीट, त्रिपुरा
– डुमरी विधानसभा सीट, झारखंड

पांच सितंबर को त्रिपुरा, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। 8 सितंबर को इन सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना होने जा रही है। इसमें सभी की निगाहें उन सीटों पर हैं जहां भाजपा और कांग्रेस सहित आईएनडीआईए गठबंधन के सहयोगी दलों ने अपने उम्मीदवार आमने-सामने उतारे हैं।

सरकारी दस्तावेजों में होगा भारत का उपयोग

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन की ओर से जी-20 देशों के डिनर के लिए जारी पत्र में प्रेसिडेंट आफ भारत लिखा गया तो हलचल मच गई। इसके बाद जब आसियान समिट के लिए जारी सूचना पत्र में भी प्राइम मिनिस्टर आफ भारत दिखा तो कयास तेज हो गए कि शायद देश का नाम ही बदलने वाला है। इसके लिए संविधान में संशोधन तक के कयास लगने लगे। इस बीच खबर है कि सरकार ऐसा कुछ नहीं करने जा रही । संविधान में संशोधन करने या फिर संसद में कोई प्रस्ताव लाकर ऐसा करने की कोशिश नहीं होगी। इसकी बजाय नैरेटिव के लेवल पर यह प्रयास किया जाएगा कि देश को INDIA की बजाय भारत नाम से ही संबोधित किया जाए।

इसके लिए सरकार सभी अधिसूचनाओं, निमंत्रण पत्रों, सरकारी योजनाओं में ‘भारत’ का इस्तेमाल शुरू करेगी। अब तक चली आ रहीं स्किल इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं में कोई बदलाव भी नहीं होगा। लेकिन नई स्कीमों में भारत नाम ही शामिल रहेगा। पहले ही सरकार ‘कर्मयोगी भारत’, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की शुरुआत कर चुकी है।

बाबा नगर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, ध्रुवनारायण सिंह रहे उपस्थित

 

भोपाल, बाबा नगर सी-सेक्टर शाहपुरा में मटकी फोड़ आयोजन नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भगवत रघुवंशी के द्वारा किया गया, मध्य विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह की उपस्थिति में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह का भव्य स्वागत किया गया, नगर निगम जोन क्रमांक 7 की अध्यक्ष श्रीमती भगवत स्नेहलता रघुवंशी, भाजपा शाहपुरा मंडल अध्यक्ष उत्कर्ष नायक , भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण शर्मा (गुड्डू), सुशील सिंह ठाकुर, प्रशांत अग्निहोत्री, भाजयुमो जिला मंत्री रवि शर्मा सहित स्थानीय रहवासीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निवास में पूजा-अर्चना कीसिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निवास में पूजा-अर्चना की

Shri Krishna Janmashtami

 

भोपाल,07 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया और गौ-माता को भोजन कराया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सागर मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का किया लोकार्पण

Sagar Multi Specialty Hospital

 

भोपाल, 07 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल में होशंगाबाद रोड पर बने 300 बिस्तरों वाले नवनिर्मित सागर मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का लोकार्पण किया। निजी क्षेत्र के इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी तरह के रोगियों की देखभाल की सुविधा और विशेषज्ञों की सेवाएँ उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अस्पताल परिसर में नव निर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना, पौध-रोपण, पट्टिका का अनावरण और फीता काट कर अस्पताल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अस्पताल का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रसिद्ध उक्ति “पहला सुख- निरोगी काया” का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्’ अर्थात सब धर्मों का माध्यम शरीर ही है। शरीर हमेशा स्वस्थ रहे, इसके हमें निरंतर प्रयासरत होना चाहिएं, लेकिन कई बार इस संसार में अस्वस्थता हमें घेर लेती है। ऐसे समय में अस्पताल और क्लीनिक ही सहारा होते हैं। अस्वस्थता से उबारने का माध्यम डॉक्टर ही हैं। उनकी इस भूमिका के कारण यह कहा जाता है कि भगवान के बाद यदि किसी का दूसरा स्थान है, तो वह डॉक्टर का ही है। अस्पताल की आत्मा डॉक्टर हैं, जब डॉक्टर ठीक ढंग से काम करेंगे तो ही अस्पताल सफलतापूर्वक चल पाएगा। डॉक्टर साथियों से यही अपेक्षा है कि वे मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार देकर स्वस्थ बनाएं, इसी में उनके जीवन की सार्थकता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भगवान से यही प्रार्थना करता हूँ कि किसी को अस्पताल आना न पड़े और यदि कोई आए तो वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जाए। यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न है, पर्यावरण और प्रकाश का बेहतर प्रबंध है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सागर ग्रुप के संस्थापक सुधीर अग्रवाल, सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के चीफ आपरेटिंग आफीसर डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉयरेक्टर डॉ. आदित्य अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

श्याम सिंह मीणा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

भोपाल, चुनावी वर्ष में लगातार कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत कर रही है। हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोनू सक्सेना को बनाकर शहर की कमान युवा हाथों में सौपी थी। अब ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने और हुजूर विधानसभा में मीणा समाज के साथ हाथ मजबूत करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सिंह मीणा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, फंदा का अध्यक्ष बनाया गया है।

समर्थकों ने आतिशबाजी की

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कोलार क्षेत्र और फंदा ब्लॉक के अनेकों कांग्रेसजनों सहित श्याम सिंह मीणा समर्थकों ने आतिशबाजी की।

गाड़ियों के काफिले संग पहुँचे पीसीसी

श्याम सिंह मीणा समर्थकों के साथ पीसीसी भोपाल दफ्तर पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

जी-20 शिखर सम्मेलन के मेहमानों के लिए दिल्ली सजकर हुई तैयार, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

G-20 summit

 

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अलग-अलग देशों से मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। 9 से 10 सितंबर तक होने वाले इस शिखर सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्र अध्यक्ष भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए पूरे दिल्ली को विशेष रूप से सजाया गया है। सुरक्षा के लिए भी दिल्ली में हर एक जगह चाक-चौबंध सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

यह है जी-20 शिखर सम्मेलन का एजेंडा

नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में फाइनेंस, टेक्नोलाजी और क्लाइमेट चेंज जैसे प्रमुख मुद्दों पर दुनियाभर से आए बड़े नेताओं के बीच चर्चा होगी। इसको लेकर जी-20 भारत एक्स हैंडल पर रोचक तरीके से समझाया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जी-20 समिट में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुलिस युमना नदी के अंदर नाव से और राजघाट के पास ट्रैक्टर से गश्त कर रही हैं। वहीं जहां मेहमानों को ठहराया जाएगा उन स्थानों के आस-पास एंटी ड्रोन सिस्टम भी तैनात किया गया है। यह सिस्टम डीआरडीओ के द्वारा ही बनाया गया है। उधर रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन सहित अन्य जगहों पर भी पुलिस तैनात है।

दिल्ली पुलिस ने चलाया मोबाइल पुलिस स्टेशन

जी-20 समिट को लेकर दिल्ली पुलिस ने विशेष मोबाइल पुलिस स्टेशन को लांच किया है। इसके साथ द्वारा पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कड़े इंतजाम कर रही है।

सज गई राजधानी दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष रूप से सजाई गई है। यहां एयरपोर्ट से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में जी-20 के स्वागत करते होर्डिंग लगे हैं, वहीं दीवारों पर की गई पेंटिंग भी आकर्षित कर रही है। वहीं जगह-जगह भारतीय संस्कृति की झलक दिखाती मूर्तियां भी लगाई गईं हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बरखेड़ी अहीर मोहल्ला के श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए

Radha Krishna Temple

 

भोपाल, 07 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर अहीर मोहल्ला बरखेड़ी पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा के लिए बाल गोपाल की प्रतिमा को रथ में स्थापित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अहीर मोहल्ला पहुंचने पर स्थानीयनिवासियों ने पुष्पवर्षा और ढोल ढमाकों के साथ उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद ईश्वर से पर्याप्त वर्षा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान से यही कामना है कि फसलों को पुनर्जीवन मिले, सबका मंगल हो, कल्याण हो और सब निरोगी रहें। पूर्व महापौर आलोक शर्मा उपस्थित थे।

CM शिवराज सिंह ने जन-प्रतिनिधियों के साथ किया पौध-रोपण

planted saplings

 

भोपाल, 07 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, गुलमोहर और गूलर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौध-रोपण में टीकमगढ़ के जनप्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी व गोपाल सिंह राय तथा भिण्ड के इकबाल अली, रामनांद शर्मा, शैलेष सक्सेना, श्याम कुमार जाटव और राजगढ़ के जगदीश पवार एवं कमल शर्मा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जनसम्पर्क संचालनालय के भगवान सिंह तथा मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ की गीता सिंह ने अपने पुत्र अभिनव सिंह के जन्म दिवस पर पौधे रोपे।

‘सनातन धर्म के विरोधी डेंगू, मलेरिया की औलाद, स्टालिन के बयान पर प्रदीप मिश्रा का जवाब

Pradeep Mishra's response t

 

छिंदवाड़ा। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर घमासान मचा हुआ है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि ‘सनातन धर्म के खिलाफ बाेलने वाले डेंगू, मलेरिया और कोरोना की औलादें हैं। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा 5 से 9 सितंबर तक 16 सोमवार के महत्व पर छिंदवाड़ा में कथा कर रहे हैं। कथा के आयोजक छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ हैं।

सिमरिया हनुमान में चल रही तीसरे दिन की कथा से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कहा, ‘ये उनके माता-पिता से पूछा जाए कि वे सनातनी नहीं थे। उनके दादा-परदादा सनातनी नहीं थे।’

आदिकाल से राजनीति और धर्म एक साथ

धर्म और राजनीति पर पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा, ‘आदिकाल से राजनीति और धर्म एक साथ चले आ रहे हैं। दशरथ जी महाराज हों, जनक जी महाराज हों, विक्रमादित्य महाराज हों, इनके साथ धर्मगुरु बैठते आए हैं। वे अपना मार्गदर्शन देते रहे हैं। राजनीति में धर्म अपना मार्गदर्शन समय, समय पर देता रहा है। पूर्ण तरह से धर्म के अंदर राजनीति नहीं होना चाहिए, न ही राजनीति के अंदर पूरी तरह से धर्म होना चाहिए।

कमलनाथ ने कहा छिंदवाड़ा गोद ले लीजिए

इससे पहले कथा की शुरुआत पर पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा था कि हमारे प्रदेश के किसान आसमान की तरफ देख रहे हैं। जैसे ही आपके (पं. प्रदीप मिश्रा) चरण यहां पड़े वैसे ही आसमान में देखिए बादल आ गए हैं। पूर्व सीएम कमल नाथ ने पंडित प्रदीप मिश्रा से कहा कि छिंदवाड़ा को आप गोद ले लीजिए यह एक बहुत बड़ा जिला है। आप एक आश्वासन दीजिए कि आप छिंदवाड़ा आते रहेंगे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...