जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, पढ़िए संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi in Jakarta

 

भारतीय मूल के लोगों ने भी किया भव्य स्वागत

जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित आसियान-इंडिया समिट में हिस्सा लिया। जकार्ता पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में एक्ट ईस्ट की बात कही। साथ ही इस बार के सम्मेलन की थीम को स्पष्ट किया।

जकार्ता में पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारी साझेदारी चौथे दशक में पहुंच गई है। इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को बधाई देना चाहता हूं।’

‘पिछले साल हमने भारत-आसियान मित्रता दिवस मनाया और इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया।’

चुनाभट्टी और कोलार थाना पुलिस ने फ्लेग मार्च किया

भोपाल, आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्यौंहारो के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के दिशा निर्देश के पालन करते हुए बुधवार को सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल एवं मलकीत सिंह अति. पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल के मार्गदर्शन में अंजली रघुवंशी सहा. पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग के नेतृत्व मे थाना कोलार रोड व थाना चूनाभट्टी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा थाना चूनाभट्टी तथा थाना कोलार रोड क्षेत्र मे चार पहिया व दो पहिया वाहनो से फ्लेग मार्च किया गया।

Kolar thana police

फ्लेग मार्च मे थाना प्रभारी कोलार रोड आशुतोष उपाध्याय एवं 50 अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए । फ्लेग मार्च कोलार गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर चूनाभट्टी व थाना कोलार रोड के व्यस्ततम एवं संवेदनशील क्षेत्रो मे किया गया ।

साँची बनी देश की पहली सोलर सिटी

first solar city

 

साँची में 63 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र घरेलू छतों पर लगाए गए

भोपाल, 06 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल साँची नगर को प्रथम सोलर सिटी के रूप में लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहा कि आज अक्षय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया और इस क्षेत्र में कार्य करने का मंत्र दिया है, उसे सामाजिक दायित्व मानकर पूरा करने की दिशा में मध्यप्रदेश आगे बढ़ा है। मध्यप्रदेश ओंकारेश्वर में भी बांध की सतह पर सोलर पैनल लगाकर 600 मेगावाट क्षमता के संयंत्र स्थापित करने की पहल की गई है। साँची से कभी विश्व को शांति का संदेश पहुँचा था। अब साँची सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पथ-प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम में नवकरणीय विभाग और आईआईटी कानपुर के मध्य साँची को नेट जीरो सिटी बनाने के करारनामे पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोयले और अन्य साधनों से बिजली के उत्पादन का पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है। पारम्परिक माध्यमों को छोड़कर प्रकृति को नुकसान पहुँचाए बिना सौर ऊर्जा उत्पादन की शुरूआत के लिए साँची के नागरिक, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न संस्थानों से पधारे विद्वानों, वैज्ञानिकों और ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों का अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह साँची और देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा है। साँची के पास नागौरी में तीन मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना के फलस्वरूप साँची सोलर सिटी बनी है। निकट भविष्य में गुलगांव में पाँच मेगावाट की सौर परियोजना स्थापित होगी जो कृषि क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि साँची सोलरसिटी से वार्षिक 14 हजार टन से अधिक कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो लगभग 2 लाख 38 हजार से अधिक पेड़ों के बराबर है। ईकोफ्रेंडली सुविधाओं से पर्यावरण प्रदूषण रूकेगा। ई-व्हीकल को बढ़ावा दिया गया है। चार कमर्शियल चार्जिंग पाइंट तथा तीन ई-रिक्शा चार्जिंग पाइंट स्थापित कर दिए गए हैं। बैटरी वाहनों के चलने से 9 लाख से अधिक मूल्य के डीजल की भी बचत होगी।

नागरिक ऊर्जा बचत और संरक्षण के क्षेत्र में हुए जागरूक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि साँची में करीब 7 हजार नागरिकों ने अपने घरों में सोलर स्टेंड लैंप, सोलर स्टडी लैंप, सोलर लालटेन का इस्तेमाल कर बिजली बचाने का संकल्प लिया है। हर घर सोलर की अवधारणा सफल हुई। लगभग 63 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र घरेलू छतों पर लगाए गए हैं। शहर के केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों और प्रतिष्ठानों का इनर्जी आडिट करवाया गया। ऊर्जा साक्षरता आभियान के अंतर्गत साँची के लोगों ने ऊर्जा बचत और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता का परिचय दिया। प्रतिवर्ष संयंत्रों के उपयोग से करीब 22 लाख रूपए के बिजली के बिल कम होंगे।

नेट जीरो शहर बनाने का संकल्प सराहनीय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि साँची को आईआईटी कानपुर के सहयोग से नेट जीरो शहर बनाने का संकल्प सराहनीय है। यह शहर पूरी दुनिया को दिशा दिखाएगा। आज पर्यावरण बचाना बहुत आवश्यक है। बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को अक्षय ऊर्जा के उपयोग से पूरा करना है। शीघ्र ही सोलर पम्प भी कृषि कार्यों में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज इस क्षण में आनंद से भरा हूँ। ऊर्जा साक्षरता अभियान के संचालन को अच्छा समर्थन मिला। सभी सहयोगी बधाई के पात्र हैं।

लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि साँची जो बौद्ध स्तूप के लिए प्रसिद्ध था अब सोलर सिटी के रूप में जाना जाएगा। साँची में व्यापक स्तर पर सोलर लैंप का वितरण हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को ऊर्जा संरक्षण के लिए शिक्षित किया गया है। जगह जगह चार्जिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साँची सहित रायसेन एवं विदिशा जिलों में विकास कार्यों की मंजूरी दीहै। सम्पूर्ण प्रदेश के विकास के लिए वे समर्पित हैं।

प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2020 में सोलर सिटी विकसित करने का आव्हान किया था। साँची एक आदर्श सोलर सिटी की पहचान बनाएगा। साँची के विद्यार्थी ऊर्जा साक्षर हो गए हैं, इसके लिए उन्होंने निर्धारित परीक्षा भी पास की है। साँची के मार्ग रात में भी जगमगाने लगे हैं। आने वाले पर्यटक इनका लाभ ले रहे हैं। सौर ऊर्जा से मोबाइल फोन भी चार्ज हो रहे हैं। साँची में वार्षिक 7 करोड़ 68 लाख रुपए की बचत होगी।

साँची सोलर सिटी से संबंधित प्रमुख तथ्य

साँची में नागरिकों के घरों और सरकारी कामों में व्यय होने वाले विद्युत व्यय में 7.68 करोड़ की वार्षिक बचत होगी।

बिजली बिल भरने से भी राहत मिलेगी।

विश्व के देशों से आने वाले पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएँ मिलेंगी।

साँची में रात्रि के समय जगमगाती सड़कों से दुकानें और रहवासी क्षेत्र की गलियाँ रोशन होने लगी हैं।

साँची के नागरिकों ने हर-घर सोलर के विचार को अंगीकार किया है। शहर में स्थित दफ्तरों का ऊर्जा आडिट हुआ।

नगरीय आबादी को ऊर्जा की बचत से जुड़े उपायों पर बिन्दुओं पर जागरूक और शिक्षित किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की रायसेन जिले के विकास के लिये घोषणाएँ

रायसेन में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया जाएगा।

साँची में नगर पंचायत भवन का निर्माण होगा।

साँची में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होगी।

साँची में अहिरवार धर्म शाला के विकास में सहयोग दिया जाएगा।

साँची क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रूपए की विशेष निधि मंजूर की जाएगी।

पूर्व सरकार द्वारा स्वीकृत साँची नगर पंचायत क्षेत्र के दो मार्ग जो नहीं बन सके थे, उनका निर्माण करवाया जाएगा।

रायसेन जिला पंचायत भवन के निर्माण का कार्य होगा।

रायसेन जिले के सलामतपुर में सीएम राइज स्कूल स्वीकृत किया जाएगा।

साँची में आयोजित सोलर सिटी लोकार्पण कार्यक्रम में आईआईटी मुम्बई के प्रो. चेतन सिंह सोलंकी भी उपस्थित थे। जिन्होंने इंटर नेशनल सोलर मिशन में सक्रिय भूमिका निभाई है। सोलंकी ग्यारह वर्षों से महत्वपूर्ण ऊर्जा संरक्षण अभियान से जुड़े हैं। इसके साथ ही वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीटयूट के सारांश वाजपेयी, आईआईटी कानपुर के आशीष गर्ग, राजीव जिंदल, रविशेखर, प्रो बी.के. सेठी, वी.के. सिन्हा, आरजीपीवी के कुलपति सुनील कुमार उपस्थित थे। जन-प्रतिनिधियों में किसान मोर्चा के दर्शन सिंह, रायसेन जिला पंचायत अध्यक्ष यशंवत सिंह, राकेश शर्मा उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक कर्मवीर शर्मा ने किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सिर्वी क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की

Sirvi Kshatriya Samaj

 

भोपाल, 06 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि सिर्वी क्षत्रीय समाज एक संस्कारित और परिश्रमी समाज है। समाज द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में सिर्वी क्षत्रीय समाज, दीवान हरिदास जी स्मारक ट्रस्ट, महेश्वर जिला खरगोन के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल में ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण काग, महासचिव दिलीप पटेल, कोषाध्यक्ष गोविंद सेप्टा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को प्रतिनिधि मंडल ने समाज के दसवें धर्मगुरू हरिदास जी के महेश्वर के निकट नर्मदा तट के पास नरसिंह टेकरी स्थित स्मारक के विकास के लिए आग्रह किया। सिर्वी समाज “आई पंथ” का अनुयायी है। देवी अहिल्या बाई ने आईपंथ के दसवें धर्मगुरू हरिदास जी की एक छतरी (समाधि) का निर्माण करवाया था। यह समाधि स्थल मध्यप्रदेश सहित देश भर में रह रहे सिर्वी समाज की आस्था का केंद्र है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सिर्वी समाज के इस आस्था केंद्र के विकास के लिए राशि स्वीकृत कर आवश्यक कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। ट्रस्ट को धर्मगुरू की प्रतिमा स्थापना के लिए भी सहयोग किया जाएगा।

7 सितम्बर को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस कार्यक्रम

National Clean Air

 

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के विजेता शहरों को मिलेगा पुरस्कार

भोपाल, 06 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में 7 सितम्बर गुरूवार को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 (इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज) के राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। “टूगेदर फॉर क्लीन एयर” पर केन्द्रित कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। यह पहला मौका है कि “इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज” का राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली से बाहर किसी राज्य में किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव पर्यावरण गुलशन बामरा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में शहरों द्वारा वायु प्रदूषण कम करने के उत्तम प्रयासों के “सार-संग्रह” का विमोचन भी होगा। इससे अन्य शहरों द्वारा स्वच्छ वायु की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति मिलेगी। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पर्यावरण विभाग के सहयोग से भोपाल में होने वाले स्वच्छ वायु दिवस राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में प्रथम तीन स्थान पाने वाले शहरों को भी पुरूस्कृत किया जायेगा। मध्यप्रदेश ने इसमें विशेष सफलता हासिल की है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने प्रथम और भोपाल ने 5वाँ स्थान, जबलपुर ने 13वाँ और ग्वालियर ने 41वाँ स्थान प्राप्त किया है। तीन से 10 लाख तक शहरों की श्रेणी में सागर को देश में 10वाँ और 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास को 6वाँ स्थान मिला है।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को प्रथम, आगरा द्वितीय, ठाणे तृतीय, 3 से 10 लाख आबादी श्रेणी में अमरावती प्रथम, मुरादाबाद द्वितीय, गुंटूर तृतीय और 3 लाख से कम आबादी की श्रेणी में परवानू प्रथम, काला अंब द्वितीय और अंगुल तृतीय रहे हैं।

कार्यक्रम में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की सफलता की कहानियों और मिशन लाइफ पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी होगा। इस अवसर पर लगायी जाने वाली प्रदर्शनी में मिशन लाइफ, गौ-काष्ठ, अपशिष्ट प्रबंधन, कार्बन कैप्चर, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, क्लीन एयर प्रोजेक्ट, सेल्फी कियोस्क, सीमेंट उद्योग में प्रदूषण नियंत्रण, भीमा बाँस रोपण आदि स्टॉल होंगे।

मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश से मिली राहत

Relief from rain

 

भारत मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में अच्छी बारिश हो सकती है। इसमें सागर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के जिले शामिल हैं। भोपाल और इंदौर में भी तेज बारिश की संभावना है।

देश के दक्षिण भाग में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में तेलंगाना, अंडेमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सा में 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं तमिलनाडु, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक, महाराष्ट्र और झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिणी गुजरात और पूवी राजस्थान के क्षेत्र में बारिश का अनुमान जताया गया है।

बिहार में भी तेज बारिश को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट

बिहार में तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें भागलपुर, पटना, लखीसराय, मुंगेर, खगड़‍िया, जमुई, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, गया, रोहतास और कैमूर जिले में तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान यहां आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है कम दबाव का क्षेत्र

भारत मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने हुए कम बदबाव के क्षेत्र की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। अगले 5 दिनों तक देश के प्रायद्वीपीय क्षेत्र, मध्य क्षेत्र और पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

पंजाब के जसकरन सिंह बने केसीबी सीजन 15 के पहले करोड़पति

KCB Season 15

 

मुंबई 06 सितंबर| सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 का मंगलवार को जसकरण सिंह के तौर पर पहला करोड़पति मिल गया।

जसकरण पंजाब प्रांत में एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इक्कीस वर्षीय जसकरण प्रतिदिन दो घंटे तक सफर करके अपने कॉलेज जाते हैं क्योंकि वे शिक्षा के महत्व को जानते हैं। घर वापस आकर वह कॉलेज की पढ़ाई, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और केबीसी की तैयारियों में संतुलन बनाए रखते हैं। उनकी सारी मेहनत और समर्पण तब फलीभूत हुई, जब जसकरण ने खुद को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठा पाया। केबीसी के गौरवशाली मेजबान जसकरण द्वारा शो में लाए गए महत्वाकांक्षा और साहस के बवंडर से मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सके। जसकरण ने मंच पर, उत्साह और भावनाओं के बीच खुलासा किया कि कैसे उनका परिवार उन्हें शिक्षा का उपहार देने के लिए उनके साथ खड़ा रहा, जिसका बदला वह अब केबीसी में मिली शानदार सफलता से चुकाना चाहते हैं। अदम्य भावना से लैस, इस युवा फायरब्रांड ने स्पष्टता के साथ घोषणा की कि उनकी यात्रा दृढ़ता से भरी थी, हमें याद दिलाया कि सीखने का असली रोमांच स्कूल की दीवारों से परे ही शुरू होता है।

जसकरण के सपने सिर्फ एक करोड़ रुपये जीतने तक ही सीमित नहीं है क्योंकि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा,“केबीसी अध्ययन सत्र से लेकर एक करोड़ रुपये का चेक पकड़ने तक की छलांग परिवर्तन का प्रतीक है। इसके लिए मैं अमिताभ बच्चन सर को हार्दिक धन्यवाद देता हूं।” उन्होंने मुझे अपने जीवन के सबक दिए, जिन्होंने मुझे सोच-समझकर जोखिम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरे परिवार का भी आभार, जिनके अटूट समर्थन और सलाह ने मुझे हॉटसीट तक पहुंचाया। उन्होंने कहा, “यह जीत एक बड़ी महत्वाकांक्षा की प्रस्तावना है। मैं एक आईएएस अधिकारी के रूप में हमारे देश की सेवा करना चाहता हूं। जैसे-जैसे मैं आगे देखता हूं, मुझे इन जीतों का दोहरा उद्देश्य दिखाई देता है – पारिवारिक खुशी सुनिश्चित करना और उन स्थानों की खोज के लिए धन जुटाना जहां मैंने अध्ययन किया है। यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है, यह मेरे भविष्य को आकार देने का मौका भी है।”

 दही, ढोकला, डोसा, इडली, उत्तपम सेहत के लिए है फायदेमंद, यहां जाने फर्मेंटेड फ़ूड खाने के फायदे

fermented food

 

आजकल लोग खाने पीने के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं. बाजारों में आजकल कई तरह के खाने की एक से बढ़कर एक डिश मिलती है. लेकिन इनमें से कई चीजें सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती हैं. हालांकि कुछ ऐसी भी खाने की चीजें होती है जो है सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जाता है. इन्हीं में से एक है फर्मेंटेड फूड्स. जी हां अगर आप फर्मेंटेड फूड्स (Fermented Food) का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.

इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत को स्वस्थ बनाए रखते हैं. साथ ही पाचन को दुरुस्त रखने के लिए प्रोबायोटिक्स और फर्मेंटेड फूड का सेवन फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि फर्मेंटेड फूड (Fermented Food) क्या है |

जाने क्या होता है फेर्मेंटेड फूड

फेर्मेंटेड फूड्स बनाने के लिए खमीर का सहारा लिया जाता है. बेकिंग सोडा, यीस्ट, फ्रूट सॉल्ट,यीस्ट मिला कर फ़ूड को फेर्मेंटेड बनाया जाता है. इसको खाने से शरीर को काफी ज्यादा फायदे मिलते है. फर्मेंटेड फूड (Fermented Food) प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है. इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्या दूर होती है साथ ही आंतों को पोषण मिलता है. इसमें मौजूद गुण गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है. इसके सेवन से खाना आसान से डायजेस्ट होता है. मौसम संबंधित परेशानी सर्दी, जुकाम, बुखार आदि वायरल इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है. खास बात ये है कि इससे पेट साफ होने के साथ ही इसके सेवन से मस्तिष्क भी हेल्दी रहता है.

ये हैं बेस्ट फर्मेंटेड फूड्स

इडली, डोसा, ब्रेड, ढोकला, दही, मठ्ठा, अचार, कांजी, दही-चावल, अम्बाली,उत्तपम,सूजी चीलायोगर्ट, टेम्प, केफिर, भटूरे आदि.

फर्मेंटेड फूड (Fermented Food) से सेहत को होने वाले फायदे

इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मददगार

पेट के अच्छे बैक्टीरिया इम्यूनिटी मजबूत में मदद करते हैं, जिससे संक्रमण, फ्लू आदि का खतरा कम हो जाता है. इसमें विटामिन C, आयरन, जिंक होने के चलते इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने में मददगार है|

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

गट में मौजूद पांच फीसद माइक्रोब्स, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपके शरीर में 90 फीसद बीमारियों का कारण बन सकते हैं. हमारे पेट के लिए अच्छे बैक्टीरिया जरूरी हैं, जो डाइजेशन, अब्जॉर्प्शन में मदद करते हैं. फर्मेंटेड फूड से न सिर्फ डाइजेशन बल्कि कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी कई समस्याएं भी दूर रहती है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड आंतों के लिए बहुत ही अच्छा होता है. आंतों में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया दोनों ही रहते हैं. रोजाना हम कई बैक्टीरिया का सेवन करते हैं, जो पेट में चले जाते हैं. अच्छे बैक्टीरिया एसिडिक फर्मेंटेशन प्रोड्यूस करते है, जो आंत के PH स्तर को कम करते है. इससे खराब बैक्टीरिया सिस्टम से बाहर हो जाते हैं|

वजन कम करने का बेहतर ऑप्शन

फर्मेंटेड फूड (Fermented Food) डाइट में शामिल करने से वजन कम करने में मदद मिलती है. इससे मेटाबॉलिज़्म सही रहता हैं|

विटामिन A और C की मात्रा

लैक्टिक एसिड न केवल डाइजेशन को सही रखता है, बल्कि बॉडी में विटामिन A और C की मात्रा को भी संतुलित बनाए रखता है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स की जरूरत को पूरा करता है. इससे शरीर को विटामिन B-12 भी काफी मात्रा में मिल सकती है|

डायबिटीज पेशेंट कर सकते हैं सेवन

डायबिटीज पेशेंट इस तरह के खाने के सेवन से अपना शुगर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं|

अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता हो रहा किसान- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

Farmer is becoming energy provider

 

खंडवा, 06 सितंबर| केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि किसान अब महज अन्नदाता नहीं रहा, उसके साथ ही वह ऊर्जा दाता भी हो रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने मध्यप्रदेश के खंडवा आए थे। इस दौरान उन्होंने यात्रा के समारोह को संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित थे।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गांव गरीब मजदूर किसान कल्याण भाजपा की विशेषता हैं। किसान को ऊर्जादाता बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने इथेनॉल पर चलने वाली टोयोट इनोवा लाॅन्च की। अब अलग अलग कृषि उत्पादों से इथेनॉल बनाया जा रहा है। पिछले दिनों पहली बार किसानों से प्राप्त ऊर्जा से हवाईजहाज चलाया गया। पराली से बिटुमिन तैयार हो रहा है और उससे अब सड़कें बन रही हैं। इस प्रकार अब किसान ऊर्जा दाता बन रहे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय का ईंधन हाइड्रोजन है। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला प्रदेश का पहला राज्य होगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के इतिहास में अगर कृषि क्षेत्र में पिछले 7 साल से सात बार प्रथम क्रमांक अगर किसी को मिला है तो शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को मिला है। सिंचाई का क्षेत्र और उत्पादन बढ़ा है, जिसके कारण गांव समृद्ध और संपन्न बने हैं। एक समय मध्यप्रदेश की चर्चा बीमारू राज्यों में की जाती थी। आज विकसित राज्यों में चर्चा होती है। अभी तक जो विकास हुआ वो तो ट्रेलर था । सही फ़िल्म शुरू होना बाकी है।

जो बाइडन की पत्नी जिल कोरोना संक्रमित, अमेरिकी राष्ट्रपति के G20 समिट में आने पर संशय

Joe Biden's wife Jill infected with Corona

 

जिल बाइडेन में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और प्रथम महिला जिल बाइडन कोरोना संक्रमित हो गई है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को जानकारी दी कि जिल बाइडेन में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकला है। गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई थी।

क्या G-20 समिट में आएंगे बाइडेन

जिल बाइडन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब यह संशय की स्थिति निर्मित हो गई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के G20 समिट में आएंगे या नहीं। अभी तक व्हाइट हाउस से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इधर राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। जी-20 शिखर सम्मेलन 09-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होगा। रूस के बाद चीन के राष्ट्रपति ने भी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है। जी-20 शिखर सम्मेलन के बतौर अध्यक्ष भारत सभी देशों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रहा है। एक तरफ अमेरिका के पक्ष में सबसे अमीर 7 देशों का समूह (जी-7) और दूसरी तरफ रूस व चीन का गठजोड़ के बीच बढ़ते तनाव से जी-20 के भावी स्वरूप को लेकर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।

जी-20 में शामिल हैं ये देश

जी-20 संगठन में 19 देश (अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिणी अफ्रीका, तुर्किए, ब्रिटेन और अमेरिका) और यूरोपीय संघ हैं। इन देशों में विश्व की दो तिहाई आबादी रहती है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...