Lokayukta caught Patwari: लोकायुक्त टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

patwari

 

लोकायुक्त की ग्वालियर टीम ने शहर की नवोदय कालोनी में रहने वाले पटवारी को एक व्यक्ति से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी जमीन के नामांतरण के लिए किसान से रिश्वत मांग रहा था।

घटनाक्रम के मुताबिक हवेली का पुरा गांव निवासी किसान केंद्र सिंह सिकरवार को अपनी जमीन का नामांतरण कराना था। उन्होंने अपनेे जमीन के हल्के के पटवारी सुरेश बंजारा उर्फ सुरेश गौड़ से संपर्क किया। पटवारी ने जमीन के नामांतरण के लिए 15 हजार रुपए की डिमांड की। इस बात की शिकायत केंद्र सिंह ने लोकायुक्त टीम से की। लोकायुक्त टीम ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया और पटवारी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। इसके बाद सोमवार सुबह पटवारी को उसके नवोदय कालोनी के घर में रिश्वत देने के लिए किसान केंद्र सिंह सिकरवार को भेजा। किसान ने पटवारी को घर में जाकर लोकायुक्त द्वारा लगाए गए केमिकल वाले 15 हजार रुपए दिए। जैसे ही पटवारी ने रुपए लिए, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त की टीम अब अन्य कागजी कार्रवाई कर रही है।

 

रतलाम में सौतेली मां की हत्‍या, आरोपित को जेल भेजा

ratlam-muder-case

रतलाम, औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने सौतेली मां की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित पुत्र 30 वर्षीय निखिलेश कौशल पुत्र योगेंद्र कौशल निवासी पीएंडटी कालोनी को रविवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जांच के दौरान यह पता चला

डाक्टर ने परीक्षण कर मंजू को मृत घोषित किया था। उनकी मौत का कारण नहीं बताया गया था। जांच के दौरान पता चला कि निखिलेश की पत्नी पूजा व मंजू के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होते थे। इस पर पूजा करीब एक वर्ष पहले अपने मायके खंडवा चली गई थी।
इसके बाद घर पर मंजू व सौतेला पुत्र निखिल रह रहे थे। पूजा के जाने के बात को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होते थे। इधर एक सितंबर को मंजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें मंजू की मौत गला दबाने से होना बताया गया। दो सितंबर को पुलिस ने निखिलेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया घटना वाले दिन भोजन बनाने की बात को लेकर विवाद के बाद मंजू का गला दबा दिया था। वहीं गुमराह करने के उद्देश्य से मंजू का शव अस्पताल ले गया था।

आरोपित के माता-पिता का हो चुका है निधन

जानकारी के अनुसार निखिलेश जब करीब नौ माह का था तब उसकी मां गीता कौशल का निधन हो गया था। कुछ समय बाद उसके पिता योगेंद्र कौशल ने मंजू से विवाह कर लिया था। विवाह करने के दो वर्ष बाद ही योगेंद्र कौशल का भी निधन हो गया था। मंजू ने ही लालन-पालन कर निखिलेश को बढ़ा किया और उसी के साथ रह रही थी।

रूँनिचा रामदेवरा पद यात्रियों की भोपाल वापसी पर भव्य स्वागत हुआ

 

भोपाल, हुजूर विधानसभा से प्रदेश की खुशहाली, सुख समृद्धि के लिए रूँनिचा रामदेवरा के लिए पद यात्रा पर रामदेव मंदिर, दीपड़ी वार्ड 85 से 4 अगस्त को निकली यात्रा रामदेवरा रूणिचा राजस्थान से 1 माह में बाद वापस पहुंची। श्री रामदेव सेवा समिति दीपड़ी के विश्वकर्मा परिवार द्वारा सेवक संतोष विश्वकर्मा और सभी साथीगण का जिनके साथ 1000 कि.मी. की पद यात्रा पर 4 अगस्त को धूम धाम से दीपड़ी से शुरू की थी जो की 1 सितम्बर को रूणिचा रे नाथ रामसा पीर के दरबार मे राजस्थान रामदेवरा पहुंची ! विष्णु विश्वकर्मा ने बताया पदयात्रियों को बाबा की कृपा से कोई परेशानी नहीं आयी, ध्वजा सेवादार संतोष विश्वकर्मा और साथियों द्वारा चढ़ाई गई, आज 3 सितम्बर को पद यात्री वापस दीपड़ी पहुचे। यंहा पर सभी का स्वागत हुआ, मदिर मे बाबा की महाआरती हुई, प्रसाद वितरण हुआ। यात्रियों का चरण धोकर आशीर्वाद लिया।

Cricket World Cup के लिए Team India का ऐलान आज संभव, इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

cricket

 

क्या विश्वकप के लिए टीम इंडिया का एलान 3 सितंबर, रविवार को होने जा रहा है? दरअसल, विश्व कप में भाग ले रहे देशों को 5 सितंबर तक अपनी 15 सदस्यीय टीम की लिस्ट आईसीसी को भेजना है।

भारतीय टीम अभी श्रीलंका में है। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर शनिवार को अचानक कैंडी पहुंचे। यहां कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा था।

बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता की कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ बैठक हुई। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में टीम फाइनल कर ली गई है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में ये खिलाड़ी खेलेंगे वर्ल्ड कप
टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे। हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन को भी टीम में जगह मिली है।
रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के कंधों पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रहेगी। ईशान किशन और केएल राहुल विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह मिली है। चयन समिति और टीम प्रबंधन का मानना है कि बल्लेबाजी में गहराई होना चाहिए। यही कारण है कि ऑलराउंडर को तवज्जो दी गई है।
गेंदबाजी की तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के कंधों पर रहेगा। स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में जगह मिली है।
भारत की संभावित विश्व कप टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

 

दिल्ली में प्रगति मैदान के पास लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

local train accident

 

नई दिल्ली। रविवार की शुरुआत हादसों से हुई। मुंबई से सटे ठाणे में दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह लोकल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन हरियाणा के पलवल से नई दिल्ली आ रही है। ट्रेन प्रगति मैदान के पास पटरी से उतर गई। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Women’s empowerment: आगर मालवा का चाचाखेड़ी, उज्जैन का कायथा और छतरपुर का संजयनगर टोल प्लाजा महिला शक्ति के हवाले

total toll plaza in india

महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित देश के पहले टोल प्लाजा मध्यप्रदेश में

– महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक और ऐतिहासिक कदम
– टोल कलेक्शन का 30% महिलाओं के समूह को मिलेगा
– स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हर बहन लखपति बने – मुख्यमंत्री चौहान
– मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मप्र सड़क विकास निगम के साथ हुआ समझौता

महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित देश के पहले टोल प्लाजा मध्यप्रदेश के आगर मालवा, उज्जैन और छतरपुर जिलों में शुरू हो गए है।

शाजापुर-दोपड़ा नलखेड़ा मार्ग पर चाचाखेड़ी गांव में स्थित टोल प्लाजा का संपूर्ण प्रबंधन और संचालन ज्योति महिला स्व-सहायता समूह करेगा। श्रीमती राजू बाई इसकी अध्यक्ष हैं। वराहमिहिर आजीविका संकुल स्तरीय संगठन कायथा, उज्जैन, कायथा टोल प्लाजा का प्रबंधन करेगा। श्रीमती कौशर परवीन इसकी अध्यक्ष हैं। प्रगति सामुदायिक महिला आजीविका संगठन छतरपुर में संजयनगर टोल का प्रबंधन सम्हालेगा।

यह ऐतिहासिक पहल मप्र कैबिनेट के निर्णय के कारण संभव हो सकी है जिसके अनुसार 2 करोड़ रुपए तक कलेक्शन वाले टोल प्लाजा का प्रबंधन महिला स्व सहायता समूहों को दिया जाएगा ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके।

स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हर बहन लखपति हो – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए यह अनूठी पहल का मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टोल प्लाजा चलाना हिम्मत और दबंगई का काम समझा जाता है। प्रदेश में महिलाओं के स्व-सहायता समूह टोल प्लाजा संचालन की जिम्मेदारी ले रहे हैं यह महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। मुझे पूरा विश्वास है कि बहनें अपने संकल्प में सफल होंगी औऱ दक्षतापूर्वक टोल प्लाजा का संचालन करेंगी। दुनिया देखेगी कि मध्यप्रदेश की महिलाएं, पुरुषों के वर्चस्व वाले इस कार्य में भी नई उपलब्धियां अर्जित करेंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे उत्साह, आत्मविश्वास व सकारात्मकता से काम करें और दुनिया को दिखाएं कि महिलाएं किसी भी गतिविधि में पीछे नहीं हैं। यह महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों के दायरे को बढ़ाने की पहल है। टोल-प्लाजा संचालन से महिलाएं जितनी राशि संग्रहित करेंगी, उसका 30 प्रतिशत बहनों को मिलेगा। मेरी कामना है कि आप टोल प्लाजा का सफल संचालन करें और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हर बहन लखपति हो।

उज्जैन-मक्सी मार्ग जिला उज्जैन के कायथा टोल-प्लाजा के लिए वराहमिहिर आजीविका संकुल स्तरीय संगठन की श्रीमती कौशर परवीन व श्रीमती निर्मिला परमार, शाजापुर दोपाड़ा नलखेड़ा मार्ग जिला आगर के चाचाखेड़ी टोल प्लाजा के ज्योति महिला सामुदायिक संकुल संगठन की श्रीमती राजूबाई व श्रीमती साधना शर्मा और मलहेरा चांदला मार्ग जिला छतरपुर के संजय नगर टोल प्लाजा के लिए प्रगति सामुदायिक महिला आजीविका संगठन की श्रीमती चमेली राजपूत व श्रीमती विद्या अहिरवार के साथ एमओयू का निष्पादन किया। समूह की महिलाओं के साथ मध्यप्रदेश रोड डेवल्पमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया ने एमओयू आदान-प्रदान किया। भविष्य में अन्य मार्गों पर भी उपभोक्ता शुल्क संग्रहण का कार्य महिला स्वसहायता समूह से कराने की योजना है।

बहनों ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि हम इतनी प्रगति कर लेंगे

मुख्यमंत्री चौहान को महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने राखी बांधी तथा टोल संचालन की जिम्मेदारी देने के लिए उनका आभार माना। बहनों ने कहा कि स्व सहायता समूह से जुड़कर वे सीढ़ी दर सीढ़ी इतनी प्रगति कर लेंगी, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था। समूह की बहनों के पास आज ट्रेक्टर, जीप आदि है। वे दिल्ली हरियाणा और देश के अन्य भागों की यात्रा कर रही हैं। साबुन बनाने, पापड़-बड़ी बनाने, सेंट्रिंग लगाने जैसे कार्यों से अब उन्हें टोल प्लाजा चलाने की जिम्मेदारी भी मिल रही है, यह सब उनकी सोच से परे था। बहनों ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री चौहान की पहल, संवेदनशीलता और निरंतर प्रेरणा से ही संभव हुआ।

क्या है एम.ओ.यू. में ?

समझौते के अनुसार, टोल प्लाजा का प्रबंधन करने वाले महिला समूह को टोल कलेक्शन का 30% मिलेगा बाकी का हिस्सा एमपीआरडीसी को मिलेगा। कैबिनेट निर्णय के तुरंत बाद, समूह के सदस्यों को मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षण दिलाया गया। टोल प्लाजा प्रबंधक राजेश पाण्डेय ने उन्हें टोल प्लाजा प्रबंधन के तकनीकी पहलू के बारे में प्रशिक्षित किया।

एमपीआरडीसी इंटरनेट, कनोपी, इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायेगा। एमपीआरडीसी के विभागीय प्रबंधक समूह की महिला सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे और उन्हें समय समय पर सहयोग करेंगे। महिला समूह केवल अपने सदस्यों के माध्यम से टोल कलेक्शन करेगा। इस कार्य को किसी अन्य एजेंसी को नहीं सौंप सकेगा। यदि टोल कलेक्शन 2 करोड़ रुपए से अधिक होता है तो यह कार्य एमपीआरडीसी करेगा। महिला सदस्यों का जीवन बीमा किया जायेगा।

टोल कलेक्शन राशि को हर दिन संयुक्त बैंक खाते में जमा किया जाएगा। टोल कलेक्शन राशि से पहले इंटरनेट, बिजली, पानी जैसी टोल प्लाजा की अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं में खर्च किया जाएगा। प्रारंभ में सफाई, रिकॉर्ड रखने, बैक संबंधी कार्य समूह द्वारा किए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण के मध्यप्रदेश मॉडल की धुरी हैं स्व-सहायता समूह

प्रदेश में 4 लाख 78 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों के माध्यम से 57 लाख से अधिक महिलाएं समूहों से जुड़ीं हैं। अब तक 5.26 लाख स्व-सहायता समूहों को 6,358 करोड़ रुपए से अधिक का क्रेडिट लिंकेज किया गया है।

आजीविका मार्ट पोर्टल से समूहों द्वारा बनाए 700 करोड़ रुपए से अधिक के उत्पाद बिके हैं। पोषण आहार संयंत्रों का संचालन, समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी, यूनिफॉर्म निर्माण, जल कर वसूली, फ्लाई ऐश ईंट निर्माण, कोदो-कुटकी के बिस्किट निर्माण, बिजली बिल वसूली, दीदी कैफे, मास्क-सैनिटाइजर निर्माण जैसे हर काम -सहायता समूहों की महिलाएं कर रही हैं।

इन समूहों द्वारा संचालित 7 पोषण आहार संयंत्रों का वार्षिक टर्नओवर 750 करोड़ रुपए हो गया है। समूह सदस्यों द्वारा 2।9 आजीविका एक्सप्रेस सवारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जल जीवन मिशन में वे जल कर वसूल करने और बिजली बिल भरवाने में भी मदद कर रही हैं।

लगभग 8300 महिलाओं को कम लागत कृषि एवं जैविक खेती पद्धति के लिये प्रशिक्षित किया गया है। इन्होंने मास्टर कृषि सी.आर.पी. के रूप में अपने गांव, जिला, प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों जैसे-हरियाणा, उत्तरप्रदेश व पंजाब में भी सेवायें देकर अपनी अलग पहचान बनाई।

बैंकिंग सेवाओं को और आसान बनाने की दृष्टि से समूह सदस्यों को बैंक सखियों के रूप में चिन्हित कर तैनात किया गया है। फिलहाल 3,922 सखी काम कर रही है।

live news ladli behna yojana madhya pradesh: बड़नगर, जिला उज्जैन में आयोजित जन दर्शन एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन

live news ladli behna yojana madhya pradesh

मैं बहनों के द्वारा बांधे गए कच्चे धागे के विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। मैं बहनों के दुख- सुख में सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा। लाड़ली बहना योजना मेरे दिल से निकली है। इस योजना में धीरे-धीरे राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये तक की जाएगी।’ यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन जिले में बड़नगर के कृषि उपज मंडी में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश में बहनों के सशक्तिकरण की सामाजिक क्रांति हो रही : मुख्यमंत्री चौहान

mp news info shivraj singh chouhan

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में बहनों के सशक्तिकरण के लिये सामाजिक क्रांति हो रही है। मेरी जिंदगी का मकसद है बहनों के चेहरे पर मुस्कराहट लाना। मैं किसी बहन को दुखी नहीं रहने दूँगा। आज बड़नगर की जनता ने जो मुझे प्यार और विश्वास दिया है, बहनों ने जिस राखी के कच्चे धागे से मुझे बांधा है, उस विश्वास को कभी नहीं टूटने दूँगा। बहनों की जिंदगी खुशहाल बनाने के लिये हरसंभव प्रयास करूँगा।

मुख्यमंत्री चौहान आज उज्जैन जिले के बड़नगर में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 150 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। सम्मेलन का शुभारंभ कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्यमंत्री ने पुष्प-वर्षा कर विशाल संख्या में उपस्थित बहनों का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों को सशक्त करने के कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना और अब लाड़ली बहना योजना ने समाज में बहनों की स्थिति को बहुत मजबूत कर दिया है। अब बेटियाँ बोझ नहीं वरदान बन गई हैं। प्रदेश में 21 वर्ष आयु की बहनों और ट्रेक्टर वाले परिवारों की बहनों के नाम जुड़ जाने के बाद अब लाड़ली बहनों की संख्या एक करोड़ 32 लाख हो गई है। जो बहनें छूट गई हैं, उनके नाम भी जोड़े जायेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभी राखी पर बहनों को 250 रूपये भिजवाये थे। लाड़ली बहना योजना की राशि अब 1250 रूपये कर दी गई है। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जायेगा। पहले बहनों को अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिये परेशान होना पड़ता था। मैंने उनके इस दर्द को समझा और लाड़ली बहना योजना बनाई। लाड़ली बहना योजना मेरे दिल से निकली योजना है। इससे बहनों की परिवार में इज्जत बढ़ी है। सरकार का प्रयास है कि हर बहन की आमदनी 10 हजार रूपये महीना हो और इसके लिये आजीविका मिशन में उन्हें विभिन्न गतिविधियों के लिये सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब बहनों को टोल बेरियर भी संचालन के लिये दिये जा रहे हैं। टोल टैक्स से प्राप्त राशि की 30 प्रतिशत राशि बहनों को आमदनी के रूप में मिलेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम नया जमाना ला रहे हैं। प्रदेश में सरकारी संसाधनों का उपयोग गरीबों और किसानों के लिये किया जा रहा है। हर व्यक्ति को पक्की छत की व्यवस्था की जा रही है। जिनके पास रहने की जमीन नहीं है उन्हें आवासीय भू-अधिकार योजना में पट्टे दिये जा रहे हैं। जिन व्यक्तियों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं आये हैं, उनका सर्वे करवाकर उनके लिये नई योजना मुख्यमंत्री आवास योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस बार बारिश कम होने बिजली का उत्पादन कम हो रहा है। फिर भी सरकार द्वारा गरीबों को राहत के लिये 31 अगस्त तक के एक किलोवाट तक के बिजली के बिल शून्य किये जा रहे हैं और आगामी माह से हर माह (100 यूनिट तक) 100 रूपये बिजली का बिल आयेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनें अपने बच्चों को अवश्य पढ़ायें। अब उच्च शिक्षा की मंहगी फीस भी मामा भरवायेगा। शिक्षा के लिये हर आवश्यक व्यवस्था सरकार द्वारा करवाई जा रही है। साइकिल के लिये 4500 रूपये सरकार देती है, अब 12वीं में स्कूल में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पुरानी सरकार ने कन्या विवाह, तीर्थ-दर्शन, प्रसूति सहायता, शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण, मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप आदि योजनाएँ बंद कर दी थी। हमारी सरकार ने फिर से इन्हें चालू किया है। अब सरकार बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ-यात्रा करवा रही है। किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही 6 हजार रूपये की सम्मान निधि के अलावा राज्य सरकार भी 6 हजार रूपये प्रति वर्ष दे रही है। किसानों के ब्याज की राशि सरकार ने भरी है और उन्हें शून्य प्रतिशत ब्याज पर पुन: फसल ऋण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बड़नगर क्षेत्र के विकास के लिये कई घोषणाएँ कीं। इनमें बड़नगर में 20 करोड़ रूपये की लागत से मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम एवं स्वीमिंग पूल बनवाने और क्षेत्र के जो गाँव नर्मदा जल से वंचित रह गये हैं, उन सभी गाँवों में नर्मदा जल पहुँचाना प्रमुख है। मुख्यमंत्री ने नगर व आसपास के विभिन्न मार्गों और पुल-पुलियाओं के निर्माण की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री और जिले के प्रभारी जगदीश देवड़ा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुर सिंह चौहान, बहादुर सिंह बोरमुंडला, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों सहित जन-समुदाय उपस्थित था।

जनदर्शन यात्रा में उमड़ा जनता का अभूतपूर्व सैलाब

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बड़नगर में जनदर्शन भी किया। बड़नगर की धरती पर चहुंओर त्यौहार-सा नजारा नजर आया। जनदर्शन के दौरान जनता ने मुख्यमंत्री का अपार स्नेह एवं उत्साह से स्वागत किया और घरों से, घर की छतो से, गलियारों से, सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध होकर पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री का लाड़ली बहनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रास्ते के दोनों ओर जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर अपार उत्साह से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री चौहान का खाचरौद अधिकार मंच, अतिथि विद्वान नियमितिकरण संघर्ष समिति, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का सभा मंच से स्वागत किया। वहीं सुराज कॉलोनी, विभिन्न ग्राम पंचायत के निवासियों, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के हितग्राहियों, महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध और अनुशासित होकर अपूर्व जोश और उत्साह से स्वागत किया। लाड़ली बहनें “धन्यवाद भैया” एवं भांजियाँ “प्यारे मामा” के नाम की तख्तियां लिये हुए थी। महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना का लाभ देने के लिये पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार और हर्ष व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री का काफिला विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला तब हर गली एवं मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। लाड़ली बहनें दोपहिया वाहन पर सवार थीं। वे सभी मुख्यमंत्री के पीछे उत्साह से चल रही थीं। जगह-जगह जनता ने “प्यारे मामा, प्यारे भैया जिन्दाबाद” के नारे लगाये। जनदर्शन यात्रा में वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए।

atithi shikshak latest news: जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षकों ने संभाली शिक्षण व्यवस्था : मुख्यमंत्री चौहान

atithi shikshak latest news mp 2023

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अतिथि शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षक के रूप में आपको पढ़ाने का दायित्व सौंपा गया। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता है कि अतिथि शिक्षकों ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह किया। मुख्यमंत्री चौहान लाल परेड मैदान पर अतिथि शिक्षक पंचायत को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने सरस्वती वंदना के साथ कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर पंचायत का शुभारंभ किया।

अतिथि शिक्षकों का अनुबंध अब एक साल का होगा

मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि अतिथि शिक्षकों को अब महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करते हुए वर्ग-1 को 9 हजार रुपए के स्थान 18 हजार रुपए, वर्ग-दो को 7 हजार के स्थान पर 14 हजार रुपए और वर्ग-तीन को 5 हजार के स्थान पर 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अतिथि शिक्षकों का अनुबंध एक साल का होगा।

अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की योजना बनाई जाएगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों का आरक्षण 25 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अंक बोनस के रूप में प्रदान किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिथि शिक्षकों को माह की निश्चित तिथि को मानदेय की राशि प्राप्त हो। साथ ही पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी। प्रदेश में वर्ग-1 में 15,920, वर्ग-2 में 38,294 तथा वर्ग-3 में 13,695 में कुल 67910 अतिथि शिक्षक है।

अतिथि शिक्षकों के संबंध में की गई घोषणाएँ

अतिथि शिक्षकों को अलग-अलग कालखण्डों के हिसाब से दिये जा रहे मानदेय के स्थान पर मासिक मानदेय प्रदान किया जायेगा। अतिथि शिक्षक वर्ग-1 को अधिकतम 9000 रूपये के स्थान पर 18000 रूपये, अतिथि शिक्षक वर्ग-2 को अधिकतम 7000 रूपये के स्थान पर 14000 रूपये एवं अतिथि शिक्षक वर्ग-3 को अधिकतम 5000 रूपये के स्थान पर 10,000 रूपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।

अतिथि शिक्षकों के साथ अनुबंध पूरे शैक्षणिक सत्र के लिये किया जायेगा।

शिक्षकों की आगामी भर्तियों में अतिथि को 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्रदान किया जायेगा।

अतिथि शिक्षकों को शैक्षिक कार्य के आधार पर आगामी भर्तियों में उच्च शिक्षा विभाग की भांति न्यूनतम 4 एवं अधिकतम 20 अनुभव के अंक प्रदान किये जायेंगे।

नियमित शिक्षकों की तरह अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह नियमित मानदेय प्रदाय किया जायेगा।

गुरूजी नियमितीकरण प्रक्रिया की तरह अतिथि शिक्षकों को भी पात्रता परीक्षा आयोजित की जाकर नियमित किये जाने की योजना बनाई जायेगी।

 

ड्यूटी कर सनावद लौट रहे थे पुलिसकर्मी, सड़क हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर

police_accident_khargone

 

खरगोन। ड्यूटी कर लौट रहे पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गए। बड़ूद एस्सार पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में सनावद में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं,जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार खरगोन में शुक्रवार को ड्यूटी खत्म कर पुलिसकर्मी कार से सनावद लौट रहे थे । इसी दौरान शनिवार अलसुबह उनकी कार अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे की सूचना पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी सनावद पहुंच गए।

इन पुलिसकर्मियों की हुई मौत
दुर्घटना में पुलिसकर्मी विमल तिवारी, रमेश भास्करे और मनोज कुमावत की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी रघुवीर रावत और कोमल दांगोडे घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार खरगोन में शुक्रवार को ड्यूटी खत्म कर पुलिसकर्मी कार से सनावद लौट रहे थे । इसी दौरान शनिवार अलसुबह उनकी कार अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे की सूचना पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी सनावद पहुंच गए।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...