ग्रीस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के साथ हुई चंद्रयान पर भी चर्चा

Grand welcome of PM Modi in Greece

 

पीएम मोदी एक दिन की ग्रीस यात्रा खत्म कर सीधे बेंगलुरू पहुंचेंगे

एथेंस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह ग्रीस की राजधानी एजेंस पहुंचे। पीएम मोदी यहां ग्रीस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन सकेलारोपोलू से मुलाकात की।

पीएम मोदी की एक दिवसीय ग्रीस यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “पीएम एथेंस में सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह ग्रीस के राष्ट्रपति से मिलेंगे, ग्रीक पीएम के साथ बातचीत करेंगे और बिजनेसमैन से मुलाकात करेंगे। भारत के लिए प्रस्थान करने से पहले प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे जो चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के बाद उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।”

आज ही इसरो के वैज्ञानिकों से मिलेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी एक दिन ग्रीस यात्रा खत्म कर सीधे बेंगलुरू पहुंचेंगे। यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के वैज्ञानिकों से मिलेंगे। इसरो ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 (Chandrayyan-3) की सफल लैंडिंग की है। इस तरह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया

postage stamp in memory of Dadi Prakashmani

 

दिल्ली, 25 अगस्त| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले वैश्विक गैर-सरकारी संगठन ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया और लोगों से जनकल्याण की भावना से काम करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह डाक टिकट दादी प्रकाशमणि की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संचार मंत्रालय के डाक विभाग की ‘माई स्टैम्प’ पहल के तहत निकाला गया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि दादी प्रकाशमणि ने आध्यात्मिकता के माध्यम से भारतीय मूल्यों और संस्कृति को भारत और विदेशों में फैलाया। उनके नेतृत्व में, ब्रह्माकुमारीज़ दुनिया में महिलाओं के नेतृत्व वाला सबसे बड़ा आध्यात्मिक संगठन बन गया। एक सच्चे नेता की तरह, वह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विश्वास और साहस के साथ ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के साथ खड़ी रहीं और हमेशा उनका मार्गदर्शन किया।

राष्ट्रपति ने कहा, “किसी भी व्यक्ति को उसके कर्मों के कारण ही याद किया जाता है और इस लिए हर व्यक्ति को लोक कल्याण की भावना से नेक कार्य करना चाहिए। दादी प्रकाशमणि भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आध्यात्मिक और मिलनसार व्यक्तित्व और मानव कल्याण के उनके संदेश की यादें हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।”

इस अवसर पर उन्होंने बुधवार को भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख भी किया और कहा, “हम सभी ने भारत के वैज्ञानिकों की अभूतपूर्व सफलता देखी है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।” उन्होंने विश्वास जताया कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिए चंद्रमा की सतह से नई जानकारी हासिल होगी जिससे पूरी दुनिया को फायदा होगा।

नीरज ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के लिये क्वालीफाई किया

World Championship

 

बुडापेस्ट, 25 अगस्त| भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में 88.77 मीटर के शानदार थ्रो के साथ फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया। नीरज अपने पहले ही प्रयास में भाले को 88.77 मीटर दूर फेंककर क्वालीफाइंग राउंड के ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहे। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल का क्वालीफिकेशन निशान 83 मीटर पर निर्धारित था।

हत्या से पहले गर्भवती थी कवयित्री मधुमिता, 1 खत ने अमरमणि को पहुंचाया था जेल

1 letter sent Amarmani to jail

 

“””””कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी की आजीवन कारावास की सजा को अच्छे आचरण की वजह से समाप्त कर दिया गया है. राज्यपाल की अनुमति से कारागार प्रसाशन एवं सुधार विभाग ने इसका आदेश जारी किया है. इस आदेश से पहले ही मधुमिता शुक्ला की बहन सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं, जहां आज केस की सुनवाई होनी है|”””””

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का पेपर मिल कॉलोनी का इलाका 9 मई 2003 को तब सुर्खियों में आ गया, जब यहां सिर्फ दो कमरों के अपार्टमेंट में रहने वाली 24 साल की तेजतर्रार युवती की हत्या हो जाती है। हमलावरों ने कमरे में घुसकर लड़की को गोलियों से भून डाला था। ये लड़की कोई और नहीं, उस समय देश के कवि सम्मेलनों में वीर रस की कविताएं सुनाने वाली तेजतर्रार मधुमिता शुक्ला थी। कवि सम्मेलनों में मधुमिता शुक्ला को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती थी। अपने करियर में पीक पर होने के कारण मधुमिता की पहचान भी कई रसूखदार लोगों से हो गई थी, यही कारण था कि जैसे ही मधुमिता की हत्या हुई तो पूरे देश में ये खबर सनसनी की तरह फैल गई थी।

मधुमिता हत्याकांड तब और अधिक सुर्खियों में आ गया, जब तत्कालीन मुलायम सरकार में मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का नाम भी इसमें उछलने लगा। जांच एजेंसियां भी मंत्री पर सीधा शिकंजा कसने में आनाकानी कर रही थी। उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, जो इस पूरी घटना पर नजर रख रही थी। मधुमिता हत्याकांड के दो साल पहले भी अमरमणि त्रिपाठी का नाम एक अपहरण केस में उछला था। अमरमणि त्रिपाठी पर आरोप था कि उसने एक बड़े कारोबारी के 15 साल के बेटे का अपहरण करके अपने बंगले में रखा था। ये मामला जब सामने आया था तो राजनाथ सिंह सूबे के मुखिया थे और उन्होंने अमरमणि त्रिपाठी को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। भाजपा ने भी अमरमणि त्रिपाठी से किनारा कर लिया था और इसके बाद अमरमणि त्रिपाठी 2002 में बसपा और उसके बाद 2003 में सपा में शामिल हो गए थे। लेकिन मधुमिता शुक्ला हत्याकांड ने अमरमणि त्रिपाठी के सियासी करियर में बड़ा दाग लगा दिया। अमरमणि अब चौतरफा शिकंजे में फंसने लगे थे।

मधुमिता शुक्ला मूलत: लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली थी और उसे बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक था। जब 15 साल की हुई तो कवि सम्मेलनों में भी हिस्सा लेने लगी। जब वह वीर रस की कविताएं पढ़ती थी तो सामने बैठी जनता जोश से भर जाती थी। मधुमिता शुक्ला वीर रस की कविताओं के कारण ख्याति बटोर रही थी। इसी दरमियान मधुमिता का संपर्क अमरमणि से हुआ। वह अमरमणि के संपर्क में जैसे ही आई, उसकी पहचान अन्य रसूखदार लोगों से भी बढ़ने लगी। अमरमणि त्रिपाठी की करीबी होने के कारण मंच पर भी मधुमिता को तवज्जो मिलने लगी। यही कारण था कि अमरमणि की नजदीकी मधुमिता को भी रास आने लगी थी।

अमरमणि त्रिपाठी और मधुमिता में प्रेम संबंध

पहले से शादीशुदा अमरमणि त्रिपाठी और मधुमिता शुक्ला में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित होने पर बाद मधुमिता शुक्ला गर्भवती हो गई थी। मंत्री अमरमणि अबॉर्शन के लिए मधुमिता शुक्ला पर दबाव बनाने लगा था और मधुमिता के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करने का इरादा नहीं था, लेकिन मधुमिता किसी भी स्थिति में अबॉर्शन के लिए तैयार नहीं थी। इसका नतीजा ये हुआ कि 9 मई 2003 को गर्भावस्था में ही मधुमिता शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को शूटर्स संतोष राय, अमरमणि त्रिपाठी के भतीजे रोहित मणि त्रिपाठी और पवन पांडेय का नाम सामने आया। इसके अलावा अमरमणि त्रिपाठी और उसकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को भी इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी बनाया गया था।

मंत्री को सलाखों तक पहुंचाया, बहन ने किया संघर्ष

मधुमिता हत्याकांड में लखनऊ के महानगर थाने में हत्या का केस दर्ज कराया गया था। मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का नाम सामने आने के बाद पूरा मामला देश भर की मीडिया में सुर्खियों में आ गया था। जांच के दौरान मधुमिता की डायरी व अन्य सबूत भी जुटाए गए थे। घटना के इकलौते गवाह घर के नौकर को सुरक्षा दी गई। अमरमणि के घर की जांच की गई, लेकिन मधुमिता की बहन जांच से संतुष्ट नहीं थी। आखिरकार मामले की जांच CBCID को सौंप दी गई। इस मामले में अहम मोड़ जून 2003 में आया, जब जांच कर रहे 1967 बैच के IPS महेंद्र लालका को तत्काल मायावती सरकार ने निलंबित कर दिया, क्योंकि IPS लालका ने हत्याकांड में मंत्री अमरमणि की संलिप्तता पाई थी।

केंद्र सरकार का दबाव, 45 दिनों में बहाल हुए IPS महेंद्र लालका

केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार इस पूरे मामले पर नजर रख रही थी। केंद्र सरकार के दबाव में निलंबित IPS अधिकारी महेंद्र लालका को 45 दिनों के भीतर ही बहाल करने का आदेश जारी कर दिया गया। IPS लालका के समर्थन में IPS एसोसिएशन भी खड़ा हो गया था। आखिरकार पूरा मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।

मधुमिता हत्याकांड बना राजनीतिक मुद्दा

अमरमणि त्रिपाठी का नाम सामने आने के बाद मधुमिता शुक्ला हत्याकांड एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया था। सीबीआई को केस ट्रांसफर होने के बाद जांच में तेजी आई और सितंबर 2003 में अमरमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्याकांड में अमरमणि त्रिपाठी की पत्नी मधुमणि ने भी सहयोग किया था, इस कारण उसे भी आरोपी बनाया गया था।

अमरमणि ने जेल से लड़ा चुनाव और जीते

हत्याकांड की जांच के दौरान ही अमरमणि त्रिपाठी ने गोरखपुर जेल में रहते हुए ही साल 2007 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी को 20 हजार वोटों से हराया। सीबीआई जांच के दौरान ही दो गवाह भी बयान से पलट गए थे। अमरमणि के रसूख के कारण मधुमिता शुक्ला का परिवार खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।

सुप्रीम कोर्ट से भी मिली सजा
आखिरकार अलग-अलग अदालतों में सुनवाई और सीबीआई की लंबी जांच के बाद एक पत्र ने पूरी केस को ही पलटकर रख दिया। इस दौरान केस को उत्तराखंड भी ट्रांसफर कर दिया गया और देहरादून की विशेष कोर्ट ने अमरमणि त्रिपाठी, मधुमणि त्रिपाठी और 3 अन्य आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। इस फैसले को जब अमरमणि ने चुनौती दी तो हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा। मधुमिता की बहन निधि ने इंसाफ के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी।

मधुमिता के एक पत्र ने पलट दिया पूरा केस

दरअसल इस केस में मधुमिता शुक्ला के एक पत्र ने अहम भूमिका निभाई। प्रेग्नेंट होने के बाद मधुमिता ने अमरमणि को एक भावुक पत्र लिखा था, जिसे जांच एजेंसियों ने कमरे से बरामद किया था। मधुमिता ने लिखा था कि 4 माह से मैं मां बनने का सपना देख रही हूं। तुम इस बच्चे को स्वीकार करने से मना कर सकते हो पर मैं नहीं। क्या मैं कोख में रखकर इसकी हत्या कर दूं? तुम्हें मेरे दर्द का अंदाजा नहीं है? तुमने मुझे सिर्फ एक उपभोग की वस्तु समझा है।

मधुमिता का यह पत्र जांच टीम को हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हुआ। मधुमिता की गर्भ में पल रहे बच्चे का DNA टेस्ट कराने के लिए कहा गया तो अमरमणि को DNA सैंपल देने से इनकार कर दिया, लेकिन जब DNA टेस्ट हुआ तो बच्चे का डीएनए अमरमणि से मिल गया। इसके बाद उसे सजा मिली।

मध्यप्रदेश बनेगा देश का स्पोर्ट्स हब

mp sports hub of the country

 

“ब्रेक डांस” और “ई-स्पोर्ट्स” अकादमी बनेगी

भोपाल, अगस्त | मध्यप्रदेश में तेजी खेल अधोसंरचना में हो रहे विस्तार के चलते अब देश के स्पोर्ट्स हब के रूप में नई पहचान मिलेगी। नाथूबरखेड़ा में 176 करोड़ रूपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर निर्माण के पहले चरण में ऐथलेटिक और हॉकी स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। दूसरे चरण में 174 करोड़ रूपये की लागत और अगले चरण में 593 करोड़ रूपये की लागत से मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम और अन्य खेल सुविधाएँ जल्दी ही मिलेंगी।

प्रदेश में दो “ब्रेक डांस” और “ई-स्पोर्ट्स” अकादमी भी शुरू की जा रही है। दोनों विधा को ओलम्पिक और एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खेल के रूप में शामिल किया गया है।

महिला फुटबॉल और जूनियर टीम को प्रोत्साहित करने के लिये फुटबॉल एसोशियेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से पेटर्न स्टेट प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खेल योजना में हर विधानसभा क्षेत्र में खेल के बुनियादी ढांचा बनाने की तैयारी चल रही है।

खेलों के आयोजन और सुविधाओं के चलते अब मध्यप्रदेश हरियाणा और महाराष्ट्र का मजबूत प्रतिस्पर्धी बन गया है। कुछ क्षेत्र में मध्यप्रदेश का पूरे देश में कोई मुकाबला नहीं है। मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य पिछले डेढ़ दशकों में पूरी तरह बदल गया है।

मध्यप्रदेश एक मात्र राज्य है जहां सर्वाधिक खेल अकादमियाँ और प्रशिक्षण केन्द्र हैं। वर्ष 2006 से 2015 तक विभिन्न खेलों की 11 अकादमियां स्थापित की गई हैं। इन अकादमियों में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ अनुभवी प्रशिक्षकों से खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करते है। आज कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए है।

खेल विभाग के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। इस वर्ष 738.13 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान है। यहां 12 हॉकी सिंथेटिक टर्फ है और 7 मैदानों का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी तरह 5 एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रेक का निर्माण किया गया है और 8 ट्रेक आकार ले रहे है। प्रदेश की शूटिंग, घुड़सवारी और वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में सभी उन्नत तकनीक और आधुनिक सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा अपनी तरह का एकमात्र है।

भोपाल के नाथूबरखेड़ा में जल्द ही 100 एकड़ भूमि में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर तैयार हो रहा है। इसमें एथलेटिक ट्रेक एण्ड फील्ड, एथलेटिक स्टेडियम, आउटडोर स्पोर्ट्स ऐरिया, प्रेक्टिस हॉकी ग्राउण्ड, हॉकी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, फुटबॉल के लिये उत्कृष्टता केन्द्र तथा फुटबॉल ग्राउण्ड, जिसमें दो प्राकृतिक और एक कृत्रिम मैदान होंगे।

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शूटिंग अकादमी बिशनखेड़ी भोपाल में स्थित है। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ एक्सीलेंस में 10, 25 और 50 मीटर की शूटिंग रेंज के साथ बेहतरीन फाइनल रेंज भी तैयार की गई है, जो अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार निर्मित है। अकादमी में 5 ट्रेप एण्ड स्कीट शूटिंग रेंज है। अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) के अध्यक्ष लूसियानो रॉसी ने विश्व कप चैम्पियनशीप में भोपाल की अपनी यात्रा के दौरान विश्वस्तरीय शूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की तारीफ कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सारणी में लगाया मौलश्री का पौधा

planted Maulshri plant

 

भोपाल, 25 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सारणी प्रवास के दौरान अपर रेस्ट हाऊस परिसर में मौलश्री का पौधा रोपा। सांसद डी.डी. उइके, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, बैतूल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार और पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल पौध-रोपण में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं।

MP Congress MLA CD: होटल के कमरे से कांग्रेस विधायक का युवक के साथ सेक्स सीडी लीक!

Dabra Assembly constituency

Bhopal, सुरेश राजे कांग्रेस विधायक, भाजपा के टिकट से दो बार नगर पालिका का चुनाव और एक बार 2013 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी इमरती देवी चुनाव जीती थीं, लेकिन उन्होंने 2020 में इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन की थी। इसके बाद साल 2020 उपचुनाव हुए तो सिंधिया समर्थक इमरती देवी चुनाव हार गईं, उन्हें कांग्रेस के सुरेश राजे ने हरा दिया था।

चुनाव से पहले एमपी की राजनीति में एक सीडी को लेकर भूचाल आ गया है। कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हो गया है। ग्वालियर जिले के डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे होटल में अन्य व्यक्ति के साथ संदिग्ध हालात में नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि अनैतिक कृत्य करने वाले विधायक को पता है कि वीडियो बन रहा है, लेकिन उसके बाद भी वे कुकृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में वह अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान होटल के कमरे में मौजूद युवक उनसे कहता है कि आप मुझे अपना बना लो। वहीं, होटल के कमरे में पूरा वीडियो शूट किया गया है। युवक बाथरूम में जाता है तो उसका भी वीडियो शूट किया जाता है। विधायक को वीडियो बनने की जानकारी है। इसके बावजूद वह विरोध नहीं जताते हैं।

सुरेश राजे वीडियो में अपनी उम्र 62 साल बताते हुए नजर आ रहे हैं। कमाल की बात तो यह है कि सुरेश राजे ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस विधायक, भाजपा के टिकट से दो बार नगर पालिका का चुनाव और एक बार 2013 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

स्कूटी प्रदान करने के लिए जोया खान ने मामाजी को दिया धन्यवाद

Sehore News joya khan

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना के तहत जिलेभर के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में टॉपर रहे 200 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। स्कूटी पाकर कई छात्र-छात्राओं के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी। स्कूटी वितरण कार्यक्रम में आई शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सलकनपुर की छात्रा जोया खान भी स्कूटी पाकर प्रसन्न दिखी। जोया ने कहा कि मैं प्रिय मामाजी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सहृदय धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने मुझे स्कूल टॉपर आने पर स्कूटी प्रदान की। स्कूटी मिलने से अब मुझे कॉलेज आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नही होगी। पहले पापा मुझे छोड़ने के लिए आते थे और कई बार जब पापा के समय नही होता था तो मैं बस से कॉलेज जाया करती थी। लेकिन अब मुझे स्वयं की स्कूटी मिल गई है और इससे मैं खुद ही कॉलेज तथा अपनी कोचिंग आ जा सकूँगी।

रोजगार दिवस आई टी आई गोविन्दपुरा में सम्पन्न

ITI Bhopal Govindpura

 

राज्यस्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम के साथ गोविंदपुरा आई टी आई में संपन्न हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्नस्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत भोपाल जिले के लाभार्थियों में से 38 चयनित लाभार्थियों को रु 2 करोड़ 87 लाख 39 हजार की राशि का सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र एवं चैक प्रदान किये गये गए ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले से प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम का इस अवसर पर सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। रोजगार दिवस का आयोजन पूरे प्रदेश में प्रत्येक माह किया जाता है| आई टी आई गोविन्दपुरा में श्रीमती शिरोमणि शर्मा भी उपस्थित थी | शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आदि सभी स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत भोपाल जिले के लाभार्थियों में से 38 चयनित लाभार्थियों को रु 287.39 लाख की राशि का सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र एवं चैक प्रदान किये गये ।

छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

development of Chhindwara

 

छिंदवाड़ा को मिलेगा एक और महाविद्यालय और शानदार ऑडिटोरियम

भोपाल, 24 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि छिंदवाड़ा में विकास की गंगा बह रही है। आज प्रात: जामसांवली में श्री हनुमान लोक परियोजना का भूमिपूजन हुआ। जिले के 7 विकास खण्डों के 711 ग्रामों में जल प्रदाय के लिए 848 करोड़ 29 लाख रुपए लागत से बनने वाली माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया, 1178 करोड़ 54 लाख रुपए राशि के 35 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन और 258 करोड़ 75 लाख रुपए लागत के 30 कार्यों का लोकार्पण हुआ है।

छिंदवाड़ा में एक और महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी तथा शानदार ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। सरकार छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़गी।

आज छिंदवाड़ा में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस और महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 8 लाख 34 हजार व्यक्तियों को रोजगार दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 5 हजार करोड़ से अधिक राशि के ऋण वितरण की शुरूआत भी की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विभिन्न जिलों में हितग्राहियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री तथा छिंदवाड़ा के प्रभारी कमल पटेल तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

711 ग्रामों से आए 711 जल कलश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिला सम्मेलन और राज्य स्तरीय रोजगार दिवस में पधारे भाई बहनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना से लाभान्वित 711 ग्रामों की जल कलश यात्रा के 711 कलशों का पूजन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया। आजीविका मिशन की स्वसहायता समूह और लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को विशाल राखी भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का विशाल पुष्प माला से स्वागत किया।

हर गाँव के हर घर में नल से जल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हर गांव के हर घर में नल से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछली सरकारों में हेण्ड पम्प लगाने में भी मुश्किल होती थी।

भारिया, सहरिया और बैगा बहनों को पौष्टिक आहार के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपए उपलब्ध कराने की योजना, कन्या दान योजना में राशि उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन के संचालन, लैपटॉप वितरण और गर्भवती महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं को पिछली सरकार ने बंद कर दिया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बहन-बेटियों का जीवन सुखमय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीब और किसान परिवार की कोई बहन बेटी मजबूर न रहे, इसके लिए कई योजनाएं शुरू की गईं हैं। बेटा-बेटी को बीच भेद भाव मिटाने के लिये लाड़ली लक्ष्मी और कन्या विवाह जैसी योजनाएं आरंभ हुईं।

बहनों का जीवन आत्म-विश्वास से भरपूर हो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेटियां मजबूर रहने के लिए पैदा नहीं हुई हैं। उनका मान- सम्मान और आत्मविश्वास बढे़ इस उद्देश्य से ही लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह एक हजार रुपए उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसे क्रमबद्ध रुप से बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जायेगा। इस माह की 27 तारीख को राखी का त्यौहार मनाया जाएगा। बहनों की जिंदगी में हम कभी अंधेरा नहीं रहने देंगे। बहनों का जीवन सुख-चैन, आत्म-विश्वास और सम्मान से भरपूर हो।

प्रदेश मेरा परिवार है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हम प्रदेश को परिवार मानकर सरकार चला रहे हैं। परिवार के हर सदस्य की चिंता है। किसान को फसल के लिए भरपूर पानी, विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए पुस्तकें-साइकिल-मध्यान भोजन- लैपटाप-स्कूटी, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, युवाओं को कौशल उन्नयन और स्वरोजगार के अवसर, वरिष्ठ जन को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराकर हमारी सरकार अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रही है।

‘जनदर्शन’ में उमड़ा एैतिहासिक जन-सैलाब

छिंदवाड़ा में आज जनदर्शन के दौरान अपार जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। जनदर्शन के पूरे मार्ग में लगातार होती पुष्पवर्षा और भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के घोष के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का विकास पर्व रथ अपार जन समूह के साथ आगे बढ़ता रहा। घरों की छतों, स्वागत मंचों से निरंतर पुष्पवर्षा होती रही। लाड़ली बहनें और प्यारी भांजियां पुष्पवर्षा में पीछे नहीं रहीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के स्वागत एवं सम्मान में बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी समान रूप से उत्साहित थे। लाड़ली बहनों सहित अन्य हितग्राहियों ने विभिन्न जन-कल्याणकारी शासकीय योजनाओं के नाम और “धन्यवाद भैय्या” लिखी तख्तियाँ लहराकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंहका आभार प्रकट किया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...