फायबर फूड को खाने में करें शामिल, शरीर को बचाएगा कई तरह के रोगों से

Include fiber food in food

 

वर्तमान में जीवन शैली से संबंधित रोग बढ़ते जा रहे हैं। बिगड़ती जीवन शैली के कारण कई लोग मधुमेह, कैंसर, हृदयरोग, फेटी लीवर, मोटापा, थाइराइड, ब्लड प्रेशर, कब्ज आदि समस्याओं की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। इन रोगों से बचने के लिए जीवन शैली को सुधारने की आवश्यक्ता है। जीवन शैली कई मायनों में हमें बदलना चाहिए जिसकी शुरुआत सबसे पहले खान-पान से करना होगी। जितना जरूरी शारीरिक श्रम है उतना ही जरूरी बेहतर भोजन करना भी है।

फायबर युक्त भोजन कई रोगों से बचा सकता है

भोजन में रेशे युक्त पदार्थों का शामिल किया जाना बहुत जरूरी है। आहार व पोषण विशेषज्ञवृंदा खांडवे के अनुसार यदि हर व्यक्ति अपने आहार में रेशेदार पदार्थों को शामिल कर ले तो कई रोगों से बहुत हद तक बचा रहा जा सकता है। प्रकृति ने हमें ऐसे कई तत्व दिए हैं जिनका सही ढंग से उपयोग करने हम न केवल स्वस्थ रह सकते हैं। बल्कि कई रोगों को दूर भी कर सकते हैं और यह तत्व हैं फल व सब्जी। अक्सर लोग भोजन केवल स्वाद के मापदंड को ध्यान में रखते हुए करते हैं लेकिन हमें उसके गुणों को देखना चाहिए।

भोजन को पचाने में करता है मदद
फायबर युक्त भोजन रंगहीन, स्वादहीन व गंधहीन प्रकृति का होता है। यह पाचन क्रिया को सही रखने में सहायता करता है साथ ही यह विषैले तत्वों को प्रभावहीन करने और उनके उत्सर्जन में सहायक होता है। कोलेस्ट्राल को नियंत्रित रखने में यह बहुत सहायक है। यह भोजन पचाने में मदद करता है। जिसे कब्ज की समस्या है उनके लिए रेशेयुक्त भोजन बहुत लाभदायक होता है। फायबर मल को इकट्ठा कर बाहर निकालने में सहायता करता है जिससे कब्ज नहीं होता। इसके सेवन से पेट भरा महसूस होता है।

प्रति हजार कैजोरी में 14 ग्राम फाइबर

ऐसे लोग जो अपने भोजन पर काबू नहीं रख सकते उनके लिए फायबर युक्त भोजन बहुत लाभदायक होता है। इसके सेवन से पेट जल्दी भरता है और शरीर पर दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता। यह एसीडिटी को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है। प्रत्येक एक हजार कैलोरी खाने में 14 ग्राम फाइबर होना चाहिए। रेशेदार पदार्थ छिलका युक्त दाल, खडा अनाज, चौकोर सहित आटा, हरि पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, अंकुरित अनाज, सलाद, सूखे मेवे में पाया जाता है। अमरूद, मटर, नाशपाती, सेब, केला, रसिले फल में फायबर अधिक होता है। भोजन की थाली में फायबर की मात्रा कुल भोजन की कम से कम 25 प्रतिशत होना चाहिए।

विक्रम लैंडर ने भेजा चंद्रमा की सतह का वीडियो

Vikram Lander sent video of Moon's surface

 

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) का चंद्रयान-3 चंद्रमा के बेहद करीब पहुंच गया है। भारतीय समयानुसार 23 अगस्त की शाम 6,04 बजे विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यह इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे अहम चरण होने जा रहा है। चंद्रयान की सफलता के लिए देशभर में प्रार्थनाएं हो रही हैं।

रूसी राजदूत ने की चंद्रयान-3 की सफलता की कामना

भारत में रूसी महावाणिज्यदूत ओलेग निकोलाइविच अवदीव ने चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा, “भारत में हर कोई चंद्रयान-3 की कल की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मुझे यकीन है कि भारत का मून मिशन सफल होगा और रोवर चंद्रमा पर सुरक्षित रूप से उतरेगा और काम करेगा। यह भारत के लिए एक बहुत ही उपयोगी मून मिशन साबित होगा।”

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर ISRO ने बड़ा अपडेट दिया है। ISRO ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि मिशन तय शेड्यूल के मुताबिक चल रहा है और निर्धारित समय ही लैंडिंग होगी।

ISRO ने कहा, ‘लैंडिंग का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 5.20 बजे शुरू होगा।’
इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कहा, “लैंडिंग के संबंध में निर्णय लैंडर माड्यूल और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर लिया जाएगा। अगर कोई भी प्रतिकूल हालात दिखते हैं, तो लैंडिंग 27 अगस्त को होगी।”

घरेलू व्यवधान आने वाले महीने में मुुद्रास्फीति के दबाव को बढ़ा सकते हैं: वित्त मंत्रालय

Finance Ministry

 

दिल्ली 22 अगस्त| सरकार ने आज कहा कि विकास की संभावनाएं मजबूत बनी हुयी है लेकिन वैश्विक और क्षेत्रीय अनिश्चितताएं के साथ ही घरेलू व्यवधान आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति के दबाव को बढ़ा सकते हैं, जिससे सरकार और आरबीआई को अधिक सतर्कता की आवश्यकता होगी। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा आज जारी जुलाई महीने की आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गयी है। इसमें कहा गया है कि रिपोर्ट को बनाने के दौरान अगस्त में बारिश कमजोर रही है। सरकार ने खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही एहतियाती कदम उठाए हैं, जिससे ताजा स्टॉक के आगमन के साथ, बाजार में कीमतों का दबाव जल्द ही कम होने की संभावना है। वैश्विक मांग में कमी की स्थिति में व्यापारिक निर्यात वृद्धि को मजबूत करने के लिए बाहरी क्षेत्र पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। सेवा निर्यात लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और ऐसा जारी रहने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि जुलाई 2023 में खुदरा महंगाई बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो गई, जिसमें मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं में वृद्धि हुई, जबकि मुख्य मुद्रास्फीति 39 महीने के निचले स्तर पर रही। काला सागर अनाज सौदे को समाप्त करने के रूस के फैसले के साथ-साथ प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में सूखे की स्थिति के कारण अनाज की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। जबकि सफेद मक्खी रोग और असमान मानसून वितरण जैसे घरेलू कारकों ने भारत में सब्जियों की कीमतों पर दबाव डाला। खुदरा मुद्रास्फीति और कीमतों में वृद्धि को लेकर रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने आगाह किया है कि खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी से निकट अवधि में खुदरा मुद्रास्फीति में वृद्धि हो सकती है हालांकि उसने आने वाले महीने में कीमतों में नरमी की उम्मीद भी जतायी है। समीक्षा में कहा गया है कि खाद्य पदार्थों में कीमत का दबाव अस्थायी रहने की उम्मीद है, जैसा कि बाजार में ताजा आवक के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के स्थिर प्रदर्शन से स्पष्ट है। मानसून और खरीफ की बुआई में उल्लेखनीय प्रगति के साथ कृषि क्षेत्र गति पकड़ रहा है। गेहूं और चावल की खरीद अच्छी चल रही है, जिससे देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्यान्न के बफर स्टॉक स्तर में वृद्धि हो रही है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में ग्रामीण मांग में क्रमिक गति बनी हुई है। रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुओं और तिपहिया वाहनों की मांग ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी है क्योंकि रबी की अच्छी फसल से क्रय शक्ति मजबूत होती है। न्यूनतम समर्थन मूल्यों में वृद्धि और स्वस्थ खरीफ फसलों की संभावनाओं से ग्रामीण मांग में और तेजी आने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में उम्मीद से अधिक मजबूत वृद्धि, मजबूत घरेलू निवेश के कारण, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपने जुलाई 2023 के विश्व आर्थिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) में वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि के पूर्वानुमान को 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया है। घरेलू निवेश की मजबूती सरकार के पूंजीगत व्यय पर निरंतर जोर देने का परिणाम है, जिससे आने वाले वर्षों में विकास को गति मिलने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2014 के बजट में केंद्र सरकार ने पूंजीगत परिव्यय में 33.3 प्रतिशत की वृद्धि की, जिससे कुल व्यय में पूंजीगत व्यय का हिस्सा वित्त वर्ष 2018 में 12.3 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2014 में 22.4 प्रतिशत हो गया। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए उपायों ने राज्यों को भी अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में राज्यों के पूंजीगत व्यय में सालाना 74.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो उसी तिमाही में केंद्र की पूंजीगत व्यय में 59.1 प्रतिशत की वृद्धि के पूरक है। सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय के लिए प्रावधान बढ़ाने से अब निजी निवेश में बढ़ोतरी हो रही है। विश्व व्यापार वृद्धि पर लगातार भूराजनीतिक चिंताओं का साया बना हुआ है। फिर भी, भारत के बाहरी क्षेत्र ने मजबूत सेवा निर्यात वृद्धि और मजबूत निवेश प्रवाह बना हुआ है जो निवेशकों के विश्वास को प्रदर्शित करता है। भारत के आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों की मजबूती के साथ-साथ मानव विकास में प्रगति हुई है। नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट भारत में बहुआयामी गरीबी की व्यापकता में उल्लेखनीय गिरावट देखी गयी है जिसका कारण बुनियादी सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच प्राप्त करने पर सरकार का रणनीतिक फोकस है। 2015-16 और 2019-21 के बीच राष्ट्रीय एमपीआई लगभग आधी होने के साथ, भारत को 2030 की निर्धारित समय-सीमा से बहुत पहले बहुआयामी गरीबी पर एसडीजी लक्ष्य प्राप्त होने की संभावना है। 2015-16 और 2019-21 के बीच 13.5 करोड़ भारतीयों का गरीबी से बाहर निकलना और मध्यम वर्ग में शामिल होना उपभोग, बचत और मानव पूंजी संचय के माध्यम से आत्मनिर्भर विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसमें कहा गया है कि अभी कुल अबादी में मध्यम वर्ग की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत है जिसके वर्ष 2047 तक बढ़कर 61 प्रतिशत होने का अनुमान है।

पीएम मोदी के मन की बात के 100 कार्यक्रमों पर भोपाल में होगी 100 घंटे की कार्यशाला

PM Modi's Mann Ki Baat

 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को लेकर मध्य प्रदेश में रिकार्ड बनाया जाएगा। मोदी के मन की बात के 100 कार्यक्रम पूर्ण होने पर देश और विदेश के 100 वक्ता एक ही मंच पर नान स्टाप (लगातार) 100 घंटे तक मन की बात के विविध विषयों पर वक्तव्य देंगे। जिसको 100 श्रोता सुनेंगे। हर एक वक्ता के सामने नए 100 श्रोता होंगे। रविंद्र भवन भोपाल में 23 अगस्त से कार्यशाला शुरू होगी।

मध्य प्रदेश टास्क इंटरनेशनल पब्लिक पालिसी रिसर्च सेंटर है आयोजक

27 अगस्त तक चलने वाली इस कार्यशाला का आयोजन मध्य प्रदेश टास्क इंटरनेशनल पब्लिक पालिसी रिसर्च सेंटर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में सामाजिक जागरुकता के लिए 100 संकल्प भी लिए जाएंगे।

कार्यशाला गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराई जाएगी

आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यशाला के संयोजक डा. राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम स्वर्णिम भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह कार्यशाला गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए पंजीकरण हो चुका है। देशविदेश से विविध क्षेत्रों के वक्ताओं से बातचीत भी हुई है।

प्रत्येक कार्यशाला में लिया जाएगा संकल्‍प

प्रत्येक कार्यशाला के अंदर जल संरक्षण, देह दान, नेत्र दान और नागरिक दायित्वों के निर्वहन का भी संकल्प लिया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिन लोगों से चर्चा की है, उनका कार्यशाला में अभिनंदन किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम को औसतन 23 करोड़ लाेग सुनते हैं। एक बार सुनने वालों की संख्या 100 करोड़ से भी अधिक हो गई है। यह दुनिया का सर्वाधिक सुना जाने वाला कार्यक्रम हैं। कार्यशाला में डा. शर्मा की पुस्तक के प्रथम भाग का विमोचन भी किया जाएगा।

विश्व कप फाइनल में कार्लसन से भिड़ेंगे प्रज्ञानानंद

Pragyananand to face Carlsen in World Cup final

 

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टाईब्रेक में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हरा दिया. प्रज्ञानानंद की यह ऐत‍िहास‍िक जीत है. दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद 18 साल के भारतीय प्रज्ञानानंद ने बेहद रोमांचक टाईब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर को पछाड़ दिया. अब फाइनल में प्रज्ञानानंद का मुकाबला नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा.

रमेशबाबू प्रज्ञानानंद भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं. वह भारत के शतरंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी माने जाते हैं. वो महज 10 साल की उम्र में इंटरनेशनल मास्टर बन गए. ऐसा करने वाले वह उस समय सबसे कम उम्र के थे. वहीं 12 साल की उम्र में प्रज्ञानानंद ग्रैंडमास्टर बने. ऐसा करने वाले वह उस समय के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे. अब भारत के चेस फैन्स इस बात की उम्मीद कर रहे होंगे कि वो फाइनल में मैग्नस कार्लसन को रौंद देंगे.

भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने ट्व‍िटर पर प्रज्ञानानंद को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘प्रैग (प्रज्ञानानंद) फाइनल में पहुंच गया! उसने टाईब्रेक में फाबियानो करूआना को हराया और अब उसका सामना मैग्नस कार्लसन से होगा. क्या शानदार प्रदर्शन है!

श्रीलंका में शुष्क मौसम से 50 हजार परिवार प्रभावित, 37,000 एकड़ चावल के खेत नष्ट

37,000 acres of rice fields destroyed

 

कोलंबो। श्रीलंका के नौ में से आठ प्रांतों में 50,000 से अधिक परिवार सूखे से प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने गुरुवार को अपनी नवीनतम स्थिति रिपोर्ट में यह जानकारी दी। डीएमसी ने कहा कि इन परिवारों के 180,000 से अधिक लोग शुष्क मौसम से पीने के पानी की कमी से प्रभावित हैं।

इसके अनुसार उत्तरी और पूर्वी प्रांत शुष्क मौसम से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इससे पहले, कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा ने कहा कि 37,000 एकड़ चावल के खेत नष्ट हो गए हैं।

कृषि अधिकारी किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे के लिए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुष्क मौसम दक्षिण-पश्चिम मानसून की विफलता के कारण सितंबर के अंत तक जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, चुनावों से पहले इन सरकारी पदों पर भर्ती

recruitment on these government posts before the elections

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में ये साल चुनावी है आखिरी महीनों में चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश भर में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की नजर चुनाव से पहले होने वाली भर्तियों और परीक्षाओं पर है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि चुनाव से पहले सरकार कुछ नई भर्तियों की घोषणा कर सकती है। हालांकि कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए लगातार भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं। आज आपको बताते हैं दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में होने वाली सरकारी भर्ती और परीक्षाएं।

हाल ही में संपन्न हुई प्रतियोगी परीक्षाएं

मध्य प्रदेश में पटवारी परीक्षा संपन्न होने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है जो 12 अगस्त 2023 से 12 अक्टूबर तक चलेगी।

अगले कुछ महीनों में होने वाली भर्ती परीक्षाएं

साल के शुरुआत में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने राज्य वन सेवा परीक्षा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा, कराधान सहायक, खेल अधिकारी, लाइब्रेरियन, सहायक प्रोफेसर और अन्य पद रिक्ति 2023 के लिए एमपीपीएससी नई भर्ती 2023 पीडीएफ अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत एमपीपीएससी कैलेंडर के अनुसार ये परीक्षाएं आयोजित हैं।

– सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2023 सितंबर-अक्टूबर

– राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 08 अक्टूबर 2023

– राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 30 अक्टूबर 2023 से 04 नवंबर 2023

– क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2022, 19 नवंबर 2023

– राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 10 दिसंबर 2023

– कराधान सहायक परीक्षा 2022, 17 दिसंबर 2023

इसके अलावा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में 385 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, मध्य प्रदेश ने ये भर्तियां निकाली हैं।

MP सरकार की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की घोषणा की है, योजना के तहत सरकार चयनित युवाओं को रोजगार के ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के एक महीने बाद राज्य शासन की ओर से युवाओं को 8,000 से 10,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। योजना की शुरुआत 22 अगस्त से हो रही है।

21 से 22 वर्ष की 4 लाख 77 हजार से ज्यादा महिलाएँ बनी लाड़ली बहना के लिए पात्र

21 to 22 became eligible for Ladli Bahna

 

एक लाख 26 हजार ट्रेक्टर स्वामी परिवार की महिलाओं को भी मिलेगा हर माह 1 हजार रूपये

भोपाल, 22 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की। योजना में पूर्व में 23 से 60 वर्ष की लगभग 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को एक हजार रूपये प्रति माह उनके खातों में अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना के लिए पात्रता की आयु सीमा को 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष तथा ऐसी महिलाएँ जिनके परिवार में ट्रेक्टर है को भी योजना का लाभ देने का निर्णय लिया। इसमें प्रदेश की 4 लाख 77 हजार 199 महिलाएँ हर माह एक हजार रूपये का लाभ पाने के लिए पात्र हो गई है। वहीं जिनके परिवार में टेक्टर होने के कारण आपत्र थी ऐसी 1 लाख 26 हजार 80 महिलाएँ भी अब लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

प्रदेश में 21 से 22 वर्ष की कुल 4 लाख 77 हजार 199 महिलाएँ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दायरे में आ गई है। इसमें सागर से सर्वाधिक 19 हजार 288, राजगढ़ 15 हजार 392, छतरपुर 14 हजार 776, शिवपुरी 14 हजार 745, उज्जैन 14 हजार 584, मुरैना 14 हजार 274, रीवा 13 हजार 565, इंदौर 12 हजार 986, जबलपुर 12 हजार 064, सतना 12 हजार 33, धार 11 हजार 876, दमोह 11 हजार 743, विदिशा 11 हजार 114, मंदसौर 11 हजार 27, देवास 10 हजार 881, छिन्दवाड़ा 10 हजार 986, भिण्ड 10 हजार 757, टीकमगढ़ 10 हजार 605, गुना 10 हजार 621, सीहोर 10 हजार 241, रतलाम 9 हजार 597, खरगौन 9 हजार 800, सीधी 692, रायसेन 9 हजार 405, ग्वालियर 9 हजार 708, सिंगरौली 9 हजार 115, बडवानी 8 हजार 906, भोपाल 8 हजार 618, नरसिंहपुर 8 हजार 588, सिवनी 8 हजार 186, पन्ना 8 हजार 100, शाजापुर 8 हजार 736, कटनी 8 हजार 541, बालाघाट 7 हजार 893, खण्डवा 7 हजार 678, शहडोल 7 हजार 789, अशोकनगर 7 हजार 174, दतिया 6 हजार 801, बैतूल 6 हजार 651, नर्मदापुरम 6 हजार 781, मण्डला 6 हजार 089, आगरमालवा 5 हजार 901, बुरहापुर 5 हजार 394, झाबुआ 5 हजार 334, नीमच 5 हजार 492, श्योपुर 4 हजार 666, डिण्डोरी 4 हजार 042, अनूपपुर 4 हजार 215, उमरिया 4 हजार 554, अलीराजपुर 3 हजार 708, निवाड़ी 3 हजार 512 और हरदा में 2 हजार 975 महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक 31 अगस्त तक कर सकेंगे पदभार ग्रहण

take charge by August 31

 

भोपाल, 22 अगस्त| नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के पदभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2023 अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा 10 अगस्त को प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे। जारी आदेशों के क्रम में शिक्षकों को पदांकित संस्था में 17 अगस्त तक पदभार ग्रहण करने के लिए सूचित किया गया था। ऐसे प्राथमिक शिक्षक जिन्होंने अभी तक पदभार ग्रहण नहीं किया है, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उक्त समयसीमा में वृद्धि कर कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त की गई है।समयसीमा में कार्यभार ग्रहण न करने पर ऐसे प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त मानी जाएगी।

Huzur Vidhansabha: कांग्रेस नेता विष्णु विश्वकर्मा ने पेश की दावेदारी

भोपाल। चुनाव का समय नजदीक आते है प्रदेश भर में विधानसभा क्षेत्रों से पार्टियों से टिकट के दावेदारों के नाम सामने आने लगे है। भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा में चुनावी हलचल तेज हो गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर हुज़ूर सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। विष्णु विश्वकर्मा और उनकी पत्नी श्रीमती रीना विश्वकर्मा भोपाल जिला पंचायत के सदस्य रहे हैं। विष्णु विश्वकर्मा में बताया की हम किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से लगातार लोगों के बीच बने रहते हैं। 3 जनवरी से टीम विष्णु विश्वकर्मा द्वारा हुज़ूर विधानसभा के प्रत्येक खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है, हुज़ूर विधानसभा के कुल 226 खेड़ापति मंदिरों पर 51 हजार पाठ कराए जाने का यह संकल्प सितंबर में पूर्ण होगा। जिसके अंतर्गत हुज़ूर विधानसभा में गदा अर्पण यात्रा का आयोजन किया जाएगा, गदा यात्रा छिंद धाम हनुमान मंदिर जाकर सम्पन्न होगी।

कुबेरेश्वर धाम यात्रा

विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से कुबेरेश्वर धाम यात्रा भी शुरू होगी, जिसमे क्षेत्र की मातृशक्ति को बसों द्वारा कुबेरेश्वर धाम दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा का शुभारंभ कोलार से होगा
। शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री मुकेश नायक सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

दावेदारी के समाजिक समीकरण

विश्वकर्मा समाज को कांग्रेस से जोड़ने के लिए अनेकों कार्यक्रम करने वाले विष्णु विश्वकर्मा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मप्र कांग्रेस सर्व विश्वकर्मा कल्याण प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, हाल ही में रविवार को सतना में भी विश्वकर्मा समाज का बड़ा आयोजन विष्णु विश्वकर्मा के नेतृत्व में ही सम्पन्न हुआ है। वही आगामी सितम्बर माह मे विश्वकर्मा समाज का महा सम्मलेन होना है।

पत्रकार वार्ता में विश्वकर्मा ने बताया कि हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र में विष्णु विश्वकर्मा मित्र मण्डल के सहयोगियों द्वारा घर घर जाकर अथक परिश्रम से नारी सम्मान योजना के पंजीयन किये जा रहे हैं, इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की घोषणाओं का प्रचार प्रसार भी घर घर जाकर, बैनर पोस्टरों पम्पलेट के माध्यम से किया जा रहा है।

हुजूर विधानसभा में बेरोजगारी बढ़ी समस्या

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बेरोजगारी को वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या बताया, विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संत हिरदाराम नगर, कोलार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं को लेकर मौजूदा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...