वल्गर पोस्ट के लिए सजा मिलनी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट

 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अभद्र और अपमानजनक पोस्ट को लेकर एक याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस प्रशांत कुमार की बेंच ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने वालों को सजा मिलनी जरूरी है।

बेंच ने कहा कि ऐसे लोग माफी मांगकर आपराधिक कार्यवाही से नहीं बच सकते हैं। उन्हें अपने किए का नतीजा भुगतना होगा। कोर्ट ने तमिल एक्टर और पूर्व विधायक एस वे शेखर (72) के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने से इनकार कर दिया। उनके खिलाफ महिला पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का केस दर्ज है।

क्या है मामला

मामला 2018 का है। शेखर ने अपने फेसबुक पर महिला पत्रकारों को टारगेट करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट किया था। दरअसल एक महिला पत्रकार ने तमिलनाडु के तत्कालीन गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित पर अभद्रता का आरोप लगाया था।

शेखर ने महिला पत्रकार के इसी आरोप को लेकर अपनी राय दी थी। उनके इस पोस्ट के बाद काफी विवाद हुआ था। उनके इस्तीफे की मांग की थी।

शेखर ने बाद में माफी मांगी थी और पोस्ट भी डिलीट कर दिया था, लेकिन इस पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ तमिलनाडुमें केस दर्ज किए गए थे।

शेखर के वकीलः जैसे ही उन्हें (शेखर) को अपनी गलती का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत अपना पोस्ट डिलीट किया और बिना शर्त माफी मांगी। एक्टर ने किसी और का पोस्ट शेयर किया था। उस समय उनकी नजर धुंधली थी, क्योंकि उन्होंने आंखों मैं दवाई डाली हुई थी। इसकी वजह से वे देख नहीं पाए कि पोस्ट में क्या लिखा था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीहोर में खजूरी माइक्रो उद्ववहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया

Bhumi Pujan of Khajuri Micro Lift Irrigation

प्रदेश के हर गाँव और हर खेत में पानी पहुँचाने का संकल्प है

भोपाल, 19 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश के हर गांव और हर खेत में पानी पहुंचाने का हमारा संकल्प है। प्रदेश में सभी का आर्थिक सशक्तिकरण करके भी रहेंगे। बहनों की आमदनी कम से कम दस हजार रुपए करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत सर्वे कराकर पात्र लोगों को पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। अपने स्कूल में 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटर और छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सीहोर जिले के भिलाई ग्राम में 1533. 64 लाख रुपए राशि की खजूरी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन और बारेला समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद रमाकांत भार्गव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की धर्मपत्नी साधना सिंह, कार्तिकेय चौहान, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला, पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य और जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के भाई-बहन उपस्थित थीं।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में पानी, सिंचाई, बिजली, सड़क की कमी थी। मैंने मुख्यमंत्री बनते ही पानी, सिंचाई, बिजली की सुविधाएं उपलब्ध कराईं और सड़कों का जाल बिछाया। नर्मदा जल, पाइप लाइन बिछाकर घरों में नल से पहुँचाने का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खाते में हर माह एक-एक हजार रुपए की राशि डाली जा रही है। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना, गांव से बाहर पढ़ाई करने लाने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदाय योजना सहित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पहले अनुसूचित जनजाति के भाई-बहनों पर अत्याचार, अन्याय होता था। हमारी सरकार ने अनुसूचित जनजाति पर होने वाले अत्याचारों को रोका ही नहीं बल्कि राज्य सरकार विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैंने पैदल यात्रा निकालकर अनुसूचित जनताति समाज में जागृति उत्पन्न करने और उनको अपना अधिकार प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया। प्रदेश में माफियाओं से जमीन का कब्जा हटाया और गरीबों को पट्टे देने का कार्य किया गया है।

https://twitter.com/i/broadcasts/1vOxwMXbobmGB

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेटे-बेटियों की पढ़ाई- लिखाई में कोई कमी नहीं होने देंगे। युवाओं को स्व-रोजगार के लिए लोन दिया जा रहा है। आज गरीबों को मुफ्त में राशन, बेटियों की शादी, लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए देने जैसी कई योजनाएं चला कर लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रदेश के 54 शिक्षक शामिल

54 teachers

 

भोपाल। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए सभी जिलों से कुल 54 शिक्षकों का चयन कर लिया गया है। इन शिक्षकों के कार्यों की प्रस्तुति देखने के साथ साक्षात्कार लिया जा रहा है। इनमें से करीब 25 शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। इन चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि पुरस्कार के लिए साक्षात्कार के स्तर तक पहुंचे शिक्षकों में अधिक छोटे जिलों के शिक्षक हैं। राजधानी जिले भोपाल और बड़े जिले एक भी जबलपुर से एक भी शिक्षक का नाम शामिल नहीं है।

प्रदेश में 10 वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा हो या पांचवीं व आठवीं का वार्षिक परिणाम, सभी में छोटे जिले टाप पर रहे हैं। यहां तक कि स्कूलों की ग्रेडिंग में भी छोटे जिलों ने बाजी मारी। अब राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार में भी बड़े जिले पीछे रह गए है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ने पहली से 12 वीं तक के अपने स्कूलों में नवाचार करने वाले शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। सभी जिलों से छह-छह शिक्षकों के नाम शामिल थे। 300 से अधिक शिक्षकों के नामों में से बेहतर कार्य के आधार पर 54 शिक्षकों का चयन किया जाएगा।

तीन दिनों तक नवाचार पर प्रजेंटेशन

17 से 19 अगस्त तक चयनित शिक्षकों को नवाचार पर प्रजेंटेशन और साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इसमें शिक्षकों को 10 मिनट का पावर परइंट प्रेजेंटेशन लिया गया। इसके बाद चयनित शिक्षकों का संभागवार भी साक्षात्कार भी लिया जाएगा।

पुरस्कार की दौड़ में इन जिलों के शिक्षक शामिल

इसमें सीहोर, रायसेन, राजगढ़, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, हरदा, बैतूल, खंडवा, छिंदवाड़, दमोह, पन्ना,शहडोल, अनुपपूर, उमरिया, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर आदि 37 जिले शामिल है।

इनका कहना है

प्रदेश के 54 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए साक्षात्कार लिया जा रहा है। इसके बाद संभाग स्तर पर साक्षात्कार होंगे। फिर अंतिम सूची तैयार होगी।

डीएस कुशवाहा, अपर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय

भारत का डिजिटल बुनियादी ढांचा व्यवहार्य, सुरक्षित और समावेशी-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

India's digital infrastructure

 

दिल्ली 19 अगस्त| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि एक सुरक्षित, भरोसेमंद और लचीली डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए जी-20 उच्च स्तरीय सिद्धांतों पर आम सहमति बनाना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से आज बेंगलुरू में आयोजित जी-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि विविधता के साथ भारत समाधान के लिए एक आदर्श प्रयोगशाला है और देश में सफल हुए समाधान को दुनिया में कहीं भी सरलता से लागू किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा “मानवता के समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों का पूरा इकोसिस्‍टम तैयार किया जा सकता है, इसे हमसे केवल चार सी अर्थात दृढ़ विश्वास, प्रतिबद्धता, समन्वय और सहयोग की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्यमशीलता की भावना एवं डिजिटल अर्थव्यवस्था पर चर्चा करने के लिए बेंगलुरु से बेहतर स्‍थल नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में भारत में हुए अभूतपूर्व डिजिटल परिवर्तन के लिए 2015 में डिजिटल इंडिया पहल के शुभारंभ को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि भारत का डिजिटल परिवर्तन नवाचार में इसके अटूट विश्वास और त्‍वरित कार्यान्वयन के लिए इसकी प्रतिबद्धता और समावेश की भावना से प्रेरित है जिसमें कोई भी पीछे नहीं है। इस परिवर्तन के पैमाने, गति और दायरे का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के 85 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की भी चर्चा की जो दुनिया में कुछ सबसे सस्ती डेटा लागतों का आनंद लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शासन को बदलने और इसे अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने का उल्लेख किया और 130 करोड़ से अधिक लोगों को कवर करने वाले भारत के अद्वितीय डिजिटल पहचान मंच आधार का भी उदाहरण दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जेएएम ट्रिनिटी- जन धन बैंक खातों, आधार और मोबाइल का उल्लेख किया, जिनके माध्‍यम से वित्तीय समावेशन और यूपीआई भुगतान प्रणाली में क्रांति आ चुकी है, इन साधनों से हर महीने लगभग 10 अरब लेन-देन होते हैं, और वैश्विक वास्तविक समय भुगतान का 45 प्रतिशत भारत में होता है। प्रधानमंत्री ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इस प्रणाली में खामियों को दूर करने से 33 अरब डॉलर से अधिक की बचत भी हुई है। भारत के कोविड टीकाकरण अभियान का समर्थन करने वाले कोविन पोर्टल का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि इसने डिजिटल रूप से सत्यापन योग्य प्रमाणपत्रों के साथ 2 अरब से अधिक वैक्सीन खुराक की डिलीवरी में सहायता प्रदान की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गति-शक्ति मंच का भी उल्लेख किया जो बुनियादी ढांचे और रसद को मैप करने के लिए प्रौद्योगिकी और स्थानिक योजना का उपयोग करता है, जिससे योजना बनाने, लागत को कम करने और वितरण की गति बढ़ाने में सहायता मिलती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन सार्वजनिक खरीद प्‍लेटफार्म- गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के माध्‍यम से प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्‍ठा लाई जा सकी है। उन्‍होंने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स की भी जानकारी दी जिसके माध्‍यम से ई-कॉमर्स का लोकतंत्रीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से डिजिटल कराधान प्रणाली पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दे रही है।

प्रधानमंत्री ने एआई संचालित भाषा अनुवाद मंच ‘भाषिनी’ के विकास का भी उल्लेख किया, जो भारत की सभी विविध भाषाओं में डिजिटल समावेशन का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि भारत का डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा वैश्विक चुनौतियों के लिए व्‍यवहार्य, सुरक्षित और समावेशी समाधान प्रदान करता है। देश की असाधारण विविधता का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बल देते हुए कहा कि भारत में दर्जनों भाषाएं और सैकड़ों बोलियां हैं। यह दुनियाभर के हर धर्म और असंख्य सांस्कृतिक प्रथाओं का घर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राचीन परंपराओं से लेकर नवीनतम प्रौद्योगिकियों तक, भारत में सभी के लिए कुछ न कुछ है। इस तरह की विविधता के साथ, भारत समाधान के लिए एक आदर्श परीक्षण प्रयोगशाला है और भारत में सफल होने वाले समाधान को दुनिया में कहीं भी आसानी से लागू किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत दुनिया के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार है और कोविड महामारी के दौरान वैश्विक कल्‍याण के लिए प्रस्‍तुत किए जा रहे कोविन प्लेटफॉर्म का उदाहरण दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा कि भारत ने एक ऑनलाइन ग्लोबल पब्लिक डिजिटल गुड्स रिपॉजिटरी- इंडिया स्टैक बनाया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विशेषकर ग्लोबल साउथ के साथ-साथ कोई भी पीछे न छूटे। श्री मोदी ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कार्य समूह जी-20 वर्चुअल ग्लोबल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर रिपॉजिटरी का निर्माण कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के लिए समान प्रारूप पर प्रगति से सभी के लिए एक पारदर्शी, जवाबदेह और निष्पक्ष डिजिटल इकोसिस्‍टम बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने डिजिटल कौशल की दूसरे देश से तुलना की सुविधा और डिजिटल कौशल पर एक वर्चुअल कौशल केन्‍द्र स्थापित करने के लिए एक प्रारूप तैयार करने के प्रयासों का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए तैयार कार्यबल की जरूरतों को पूरा करने के लिए ये महत्वपूर्ण प्रयास हैं। डिजिटल अर्थव्यवस्था के वैश्विक स्तर पर फैलने के साथ-साथ सुरक्षा खतरों और चुनौतियों को देखते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि एक सुरक्षित, विश्वसनीय और लचीली डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए जी-20 उच्च स्तरीय सिद्धांतों पर आम सहमति बनाना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम वर्तमान में जिस तरह से प्रौद्योगिकी से जुड़े हैं, यह सभी के लिए समावेशी और सतत विकास का भरोसा दिलाती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जी-20 देशों के पास एक समावेशी, समृद्ध और सुरक्षित वैश्विक डिजिटल भविष्य की नींव रखने का एक अनूठा अवसर है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से वित्तीय समावेशन और उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने किसानों और छोटे व्यवसायों द्वारा डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने, वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्‍टम बनाने के लिए रूपरेखा स्थापित करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए एक प्रारूप विकसित करने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानवता के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों का एक पूरा इकोसिस्‍टम तैयार किया जा सकता है। “ हमें केवल चार सी अर्थात् दृढ़ विश्वास, प्रतिबद्धता, समन्वय और सहयोग की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्य समूह हमें उस दिशा में आगे ले जाएगा।”

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कमल नाथ पर लगाए बड़े आरोप, पूछे तीखे सवाल

BJP leader Kapil Mishra

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। हाल में भाजपा के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर एमपी के पूर्व सीएम और काग्रेस नेता कमल नाथ पर निशाना साधा है। 10 मिनट 59 सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक और जनप्रतिनिधि भी अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रही हैं।

सीआइए को लीक की देश के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी

वीडियो में कपिल मिश्रा ने कमल नाथ पर बड़े आरोप लगाते हुए कई सवाल किए हैं। इसमें देश की सुरक्षा और सहित कई सवाल पूछे गए हैं। कमल नाथ की चक्की नाम से जारी इस वीडियो में देश के परमाणु प्रोग्राम की जानकारी लीक करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस और कमल नाथ को कटघरे में लेते हुए पूछा गया है कि किसने अमेरिकी एजेंसी सीआइए को लीक की देश परमाणु कार्यक्रम की जानकारी? किसने की भिंडरावाले को फंडिंग की थी? सिख नरसंहार का आरोपी कौन है? अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में किसके रिश्तेदारों का नाम आए? कौन है मध्य प्रदेश और देश का गुनहगार ऐसे तीखे और बड़े सवालों ने कांग्रेस नेता कमल नाथ को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

कमल नाथ को बताया खालिस्तानी आतंकवाद समर्थक

वीडियो में कपिल मिश्रा ने कहा है कि एक व्यक्ति जो देश परमाणु कार्यक्रमों को लीक करने का आरोपित हो, एक व्यक्ति जो खालिस्तानी आतंकवाद का समर्थक हो, एक व्यक्ति जो हजारों बेगुनाह सिखों के नरसंहार का दोषी हो। एक व्यक्ति जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हों, जिसका परिवार भारत के रक्षा सौदे में लिप्त रहा हो। क्या मध्य प्रदेश और यहां की जनता ऐसे व्यक्ति को राजनीति में, किसी भी रूप में स्वीकार करेगी? उन्होंने वीडियो में कहा है कि मध्य प्रदेश की जनता को इन सभी सवालों के जवाब का इंतजार रहेगा।

पत्रकार बेटे के हत्या पर छलका पिता का दर्द, जान के खतरा था, पुलिस से भी की थी शिकायत

murder of journalist

 

अररिया में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की हत्या के मामले में 8 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। वहीं इनमें से 4 आरोपियों विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अररिया में पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने की घटना पर मृतक के पिता ने बताया कि विमल ने पुलिस को बताया था कि उसकी जान को खतरा है, उसने 3-4 दिन पहले ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दो आरोपी जेल में

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, पत्रकार विमल कुमार की हत्या के मामले में 2 आरोपी रूपेश यादव और क्रांति यादव को गिरफ्तार कर अररिया जेल में बंद किया गया है और उन्हें रिमांड पर लिया जा रहा है। साथ ही 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

घर में घुसकर मारी थी गोली

आपको बता दें कि बिहार के अररिया में दैनिक जागरण पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात अररिया जिले के रानीगंज में हुई थी। विमल कुमार यादव के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी गई थी। करीब 4 साल पहले कुछ इसी तरह से विमल के भाई की भी हत्या गोली मारकर की गई थी। विमल के भाई सरपंच थे। विमल के पिता का कहना है कि विमल के भाई के हत्यारों को सजा मिल गई होती तो आज विमल की हत्या नहीं होती। हत्यारों को सजा नहीं मिलने का कारण उन्हें कोई खौफ नहीं है। उन्हें अब परिवार के अन्य सदस्यों की चिंता सता रही है।

भाई की हत्या के केस में मुख्य गवाह थे विमल

भाई की हत्या के मामले में विमल मुख्य गवाह थे और उन्हें गवाही नहीं देने के लिए लंबे समय से धमकियां मिल रही थी। पुलिस को इस मामले में शिकायत भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पत्रकार की हत्या का मामला सामने आने के बाद भी नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में बाकी राज्यों की तुलना में अपराध कम है। कोई डेटा के आधार पर बात करे तो समझ जाएगा।

300 करोड़ क्लब में शामिल हुयी गदर 2

Gadar 2 enters the 300 crore club

 

मुंबई, 19 अगस्त| बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 , ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी है।

‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।‘गदर 2’ पहले दिन से ही ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन कर रही है। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) की जोड़ी ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। ‘गदर 2’में भी दर्शकों ने इस जोड़ी को प्यार दिया है। ‘गदर 2’ ने पहले सप्ताह में 284 करोड़ की कमाई की थी।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार गदर 2 ने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन 20.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल कमाई 305.13 करोड़ रुपए हो गई है।‘गदर 2 ,में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

धूप में समय नहीं बिताने से शरीर में हो रही विटामिन डी की कमी, बढ़ रहे हड्डी रोग

vitamin D

 

जीवनशैली और खानपान में बदलाव के कारण कम उम्र में बढ़ने लगी है हड्डी रोग की समस्या। मामूली चोट आने पर हड्डियों में फैक्चर होने लगा है। अस्पतालों में भी हड्डी रोगी बढ़ने लगे हैं।अगर हमें हड्डी रोग से बचना है तो थोड़ा समय धूप में बैठना जरूरी है। खानपान में भी बदलाव करें।

खानपान और जीवनशैली में बदलाव के कारण कम उम्र में ही लोगों को शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आजकल धूप में समय व्यतीत नहीं करने के कारण हड्डी रोग ज्यादा हो रहे हैं। सबसे ज्यादा विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। यदि हड्डियों को मजबूत रखना है तो सुबह धूप में समय बिताना चाहिए।

हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि हड्डी कमजोर होने की समस्या बच्चों और युवाओं में भी देखने को मिल रही है। मामूली चोट आने पर हड्डियों में फैक्चर होने लगा है। अस्पतालों में भी इस तरह के मरीज अब ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हैं।

आजकल घर से बाहर नहीं निकलते बच्चे

पहले के समय में शारीरिक गतिविधियां ज्यादा की जाती थी। बच्चे भी मोबाइल से ज्यादा बाहर मैदानों में खेलने के लिए जाते थे, लेकिन अब बच्चे घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं करते हैं। धूप में जाने से भी बचने लगे हैं। इस कारण उनकी हड्डियां कमजोर हो गई है।

बिगड़ता खानपान भी एक वजह

हड्डियां कमजोर होने का एक और कारण बिगड़ता हुआ खानपान भी माना जा रहा है। लोग जंक फूड ज्यादा खाना पसंद करने लगे हैं। इसके सेवन से भी हड्डियां कमजोर हो रही है। खानपान में डेयरी प्रोडक्ट, पनीर, दूध, दही आदि का इस्तेमाल सभी को बढ़ाना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए। यह समस्या उन लोगों के साथ भी हो रही है, जो अधिक समय तक बैठकर काम करते हैं।

हथेली की इन रेखाओं से बनता है सरकारी नौकरी का योग, नहीं होती आर्थिक तंगी

lines of the palm

 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य पर्वत अनामिका के नीचे स्थित होता है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत अच्छी स्थिति में हैं तो सरकारी नौकरी मिलने की संभावना रहती है।

हस्तरेखा के जरिए भी जाना जा सकता है कि भाग्य में सरकारी नौकरी का योग है या नहीं।अगर किसी जातक की हथेली पर हृदय रेखा के सामने त्रिशूल का चिन्ह है, तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिल सकती है।व्यक्ति समाज में सम्मानित होता है। सरकारी नौकरी में उच्च सम्मान पा सकता है।

ज्यादातर युवा और उनके माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों को सरकारी नौकरी मिल जाए। सरकारी नौकरी पाने के लिए अधिकांश युवा भी कठिन परीक्षा से गुजरते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी सबके नसीब में नहीं रहती है। ऐसे में हस्तरेखा के जरिए भी जाना जा सकता है कि भाग्य में सरकारी नौकरी का योग है या नहीं।

हथेली में पर्वतों व रेखाओं की स्थिति

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में मौजूद पर्वतों और रेखाओं से पता चल सकता है कि आपको सरकारी नौकरी मिलने की संभावना कितनी है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की अधिक संभावना होती है, अगर उसकी सूर्य रेखा और गुरु पर्वत अच्छी स्थिति में हो। इसके अलावा हथेली में इन संकेतों से भी जाना जा सकता है कि जातक को सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं।

त्रिशूल का संकेत

अगर किसी जातक की हथेली पर हृदय रेखा के सामने त्रिशूल का चिन्ह है, तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिल सकती है। ये व्यक्ति समाज में सम्मानित होता है। सरकारी नौकरी में उच्च सम्मान पा सकता है।

सूर्य पर्वत की स्थिति

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य पर्वत अनामिका के नीचे स्थित होता है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत अच्छी स्थिति में हैं तो सरकारी नौकरी मिलने की संभावना रहती है।

गुरु पर्वत पर ये निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का गुरु पर्वत बलशाली होता है, उसे भी प्रशासनिक पद की प्राप्ति होती है। जातक अच्छी सरकारी नौकरी में जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल मध्यप्रदेश में, सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के साथ कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

Union Home Minister Amit Shah

 

भोपाल, ग्वालियर, 19 अगस्त| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल अपने एक दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान राज्य सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने के साथ भारतीय जनता पार्टी की ग्वालियर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले राजधानी भोपाल आएंगे। यहां वे सरकार के कामकाज का लेखाजोखा प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंच कर पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उपस्थित रहेंगे।

इन सभी कार्यक्रमों के संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की सरकार ने विकास और गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार के 20 वर्षों में जो काम हुए हैं, उन कामों पर केन्द्रित गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विकास और गरीब कल्याण को लेकर प्रत्येक विधानसभा में पहुंचने वाले प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कल ग्वालियर के अटल सभागार में वृहद कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव 2023 की दृष्टि से मार्गदर्शन देंगे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...