काम कर रही है इंसान में लगाई सूअर की किडनी, मेडिकल फील्ड में जगी नई उम्मीद

Pig's kidney is working in human

 

इंसान के शरीर में जानवरों के अंग लगाये जा सकें, इसके लिए मेडिकल साइंस में सालों से रिसर्च चल रहा है। अब इस मामले में नई उम्मीद जगी है। न्यूयॉर्क में एनवाईयू लैंगोन हेल्थ में हाल ही में एक आनुवंशिक रूप से संशोधित सृूअर की किडनी को एक ब्रेन डेड मरीज के शरीर में प्रत्यारोपित किया। ये तीस दिनों से अधिक समय से काफी अच्छे से काम कर रहा है। एनवाईयू लैंगोन हेल्थ के शोधकर्ताओं ने बताया कि ये किसी इंसान के शरीर में सूअर की किडनी के सबसे लंबे समय तक काम करने का उदाहरण है। एनवाईयू लैंगोन हेल्थ के सर्जनों ने इस सर्जरी को 14 जुलाई 2023 को किया था. उन्होंने बताया कि वे लोग सितंबर के मध्य तक इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। ज़ेनोट्रांसप्लांटेशन यानी मनुष्यों में जानवरों के अंगों के ट्रांसप्लांट की दिशा में इसे काफी महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

कैसे हुआ प्रत्यारोपण?

एनवाईयू लैंगोन हेल्थ में डॉ. रॉबर्ट मोंटगोमरी और उनके सहयोगियों ने 57 वर्षीय मौरिस मिलर में सूअर की किडनी प्रत्यारोपित की। इन्हें ब्रेन ट्यूमर बायोप्सी की जटिलताओं के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। मिलर के परिवार ने इस प्रयोग को सहमति दे दी क्योंकि मस्तिष्क कैंसर की वजह से उसके अंग भी डोनेट नहीं किये जा सकते थे। रिसर्च की अवधि के दौरान उन्हें वेंटिलेटर और अन्य जीवन रक्षक उपायों पर रखा गया है। जो किडनी लगाई गई, वो विशेष रूप से पाले गए जेनेटिकली मोडिफाइड सूअर से आई थी, ताकि मानव शरीर उसकी किडनी को स्वीकार कर सके। रिसर्च के जुड़े लोगों ने बताया कि इससे पहले चार और मरीजों को सूअर की किडनी लगाई गई थी, लेकिन कोई भी 7 दिनों से ज्यादा नहीं टिक पाया।

किडनी ट्रांसप्लांट एक बड़ी समस्या

किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और जीने के लिए किडनी का सही तरीके से काम करना आवश्यक है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, अमेरिका में लगभग 4 करोड़ लोगों को किडनी की बीमारी है और ट्रांसप्लांट के इंतजार में हर दिन 17 लोग मर जाते हैं। इसका ट्रांसप्लांट भी आसान नहीं है क्योंकि परिवार के करीबी सदस्यों की किडनी ही मैच होती है। कई बार शरीर दूसरे की किडनी स्वीकार नहीं करता, या इसमें इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। खास बात ये है कि सूअर से प्राप्त ये किडनी 100 सालों तक सामान्य ढंग से काम कर सकती है। इस प्रयोग से सफल होने पर अंग-प्रत्यारोपण के क्षेत्र में काफी उम्मीद बन सकती है।

जौ का ये उपाय मंगल दोष से दिलाएगा छुटकारा

This remedy of barley will get rid of Mangal Dosh

जौ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसका इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठान, मांगलिक कार्य और पूजा-अर्चना में किया जाता है। जौ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जौ का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में जौ के कई सरल उपाय बताए गए हैं। जिसे करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी विराजती हैं।

मंगल दोष से मुक्ति के लिए उपाय

यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है। ग्रहों की दशा बुरी चल रही है। दांपत्य जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सवा किलो जौ दूध से धोएं। फिर दक्षिण दिशा में एक कपड़े में बांधकर किसी भारी वस्तु के नीचे दबा दें। इससे मंगल दोष के साथ अन्य तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

गंभीर बीमारी से बचने के लिए उपाय

यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं। ऐसे में अपने वजन के बराबर जौ लें। उससे अपनी नजर उतारकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलेगा।

कर्ज से छुटकारा पाने का उपाय

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए रात में लाल वस्त्र में कुछ जौ बांध लें। फिर अपने बिस्तर के सिरहाने रख दें। सुबह उठकर जौ को पक्षियों को खिला दें। इससे कर्ज से शीघ्र ही छुटकारा मिल सकता है।

सुख-शांति के लिए उपाय

घर की सुख-शांति के लिए पूर्णमा या अमावस्या के दिन हवन करें। उसमें जौ चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

बिगड़ते काम बनाने के उपाय

अगर आपके बनते काम बिगड़ने लग रहे हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को जौ चढ़ाएं और दान करें। इससे जल्द आपको लाभ होगा और मनोकामना पूरी हो सकती है।

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा

The stock market fell for the second consecutive day

 

मुंबई 18 अगस्त| अमेरिकी फेड रिज़र्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद धूमिल होने से विश्व बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, पावर और धातु समेत सत्रह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी गिरकर बंद हुआ। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.36 अंक की गिरावट लेकर 65 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 64,948.66 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ़्टी 55.10 अंक उतरकर 19,310.15 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिड कैप 0.41 प्रतिशत टूटकर 30,265.32 अंक और स्मॉलकैप 0.23 प्रतिशत गिरकर 35,283.32 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3748 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2086 में बिकवाली जबकि 1526 में लिवाली हुई वहीं 136 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इसी तरह निफ़्टी की 39 कंपनियां गिरावट जबकि 10 तेजी पर रहीं वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 17 समूहों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज़ 0.10, सीडी 0.27, ऊर्जा 0.33, वित्तीय सेवाएं 0.31, हेल्थ केयर 0.60, इंडस्ट्रीयल्स 0.36, आईटी 1.46, दूरसंचार 0.62, ऑटो 0.14, बैंकिंग 0.06, कैपिटल गुड्स 0.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.57, धातु 0.88, तेल एवं गैस 0.46, रियल्टी 0.73 और टेक समूह के शेयर 1.26 प्रतिशत लुढ़क गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शेयरों के भाव उतर गए। इस दौरान ब्रिटेन का एफ टी एस ई 0.68, जर्मनी का डैक्स 0.52, जापान का निक्केई 0.55, हांकांग का हैंगसेंग 0.55 और चीन का शंघाई कंपोज़िट 1.00 प्रतिशत कमजोर रहा।

कांग्रेस के आरोप पत्र को नकारते हुए कहा तैयारी देख कर कांग्रेस परेशान- CM शिवराज सिंह

Congress is upset after seeing the preparations – CM Shivraj Singh

 

भोपाल। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी रस्साकशी तीव्र होती जा रही है। शुक्रवार को राजधानी में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ आरोप-पत्र जारी किया। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जवाबी हमला बोला और उसके आरोपों को नकारते हुए इसे उसकी बौखलाहट बताया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस बौखला गई है, इसलिए ऊल-जलूल आरोपों पर उतर आई है। लेकिन हमें जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है। जन दर्शन में भीड़ उमड़ रही है। हमारी कई यात्राएं भी प्रारंभ होने वाली हैं। इसी को देखकर कांग्रेस परेशान है।

हमारे सेनापति मैदान में आ गए

चुनावी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है। युद्ध स्तर पर हमारी तैयारियां चल रही है। कांग्रेस कह रही थी कि एक साल पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे, 6 महीने पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। हमारे सेनापति अब मैदान में हैं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का हो रहा क्रियान्वयन

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विकास पर्व चल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। अलग-अलग गरीब कल्याण और जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। अभी 22 तारीख को मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ होने वाला है। लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं हम लोग पहले से ही चला रहे हैं।

हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान है। अभी 20 तारीख को फिर से हमारे नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी भोपाल आ रहे हैं। वह सबका रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। हमने जो काम किया है, उनके बारे में बताएंगे। हमारी विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक फिर ग्वालियर में 20 तारीख को होने वाली है।

विजय और विश्वास का संकल्प

विधानसभा के सम्मेलन चल रहे हैं, जन दर्शन चल रहे हैं, अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। हम लोग विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी फिर से भारी बहुमत से 2023 का विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाने वाली है। 2024 में लोकसभा की 29 की 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

भाजपा सरकार के विरुद्ध कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र, कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज को दी ठगराज की संज्ञा

Congress issues charge sheet against BJP

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के कथित घोटालों को लेकर एक पंपलेट जारी करते हुए आरोप लगाया कि प्रचार, भ्रष्टाचार अैर अत्याचार प्रदेश की पहचान बन गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार की नीति और नीयत ठगने वाली है। सरकार ने महाकाल से लेकर गौमाता तक किसी किसी को नहीं छोड़ा। ये प्रदेश पर सबसे बड़ा कलंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की इसी छवि के कारण प्रदेश में निवेश नहीं आ रहा।

शिवराज सरकार के विरुद्ध कांग्रेस ने हमले और तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया। आरोपों की पहली किस्त में प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है। जबकि, दूसरी किस्त में विभागवार आरोप पत्र जारी होगा।

कमीशन के बगैर कोई काम नहीं होता

राजधानी में लिंक रोड-01 पर स्थित पीसीसी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान शिवराज सरकार ने प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार से बना दी है। यहां शिवराज नहीं ठगराज चल रहा है। हर चीज में कमीशन तय है। अब तो कैग की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आ चुकी है कि आयुष्मान भारत योजना में किस तरह मध्य प्रदेश में घोटाला किया गया है। गोशाला तक को नहीं छोड़ा। कांग्रेस सरकार में वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बनाने संबंधी भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि इतने समय से उनकी सरकार हैं वल्लभ भवन और मुख्यमंत्री आवास में कैमरे लगे हुए हैं। कौन आता है, कौन जाता है यह सबको पता है। अभी तक कोई जांच और कार्रवाई क्यों नहीं की।

भ्रष्टाचार की एक पूरी व्यवस्था बना दी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार किस तरह हो रहा है, यह बात अब किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश की जनता न केवल इसे जानती है, बल्कि भुगत भी रही है। शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार की एक पूरी व्यवस्था बना दी है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप से भ्रष्टाचार से पीड़ित है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां भ्रष्टाचार न हुआ हो। कमीशन के बिना कोई काम ही नहीं होता है।

आरोपों के प्रमाण हैं

इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कहा कि आरोप पत्र में जिन विषयों को शामिल किया गया है, उन सबके प्रमाण हैं। कैग की रिपोर्ट, विधानसभा में दिए सरकार के उत्तर सहित अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार करने के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई थी। पूर्व विधायक पारस सकलेचा के साथ मिलकर उन्हें आरोप पत्र तैयार किया है। पार्टी ने तय किया है कि पहले प्रमुख मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा और फिर दूसरी किस्त में विभागवार भ्रष्टाचार, कुशासन और कुप्रबंधन के मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके लिए संभागीय मुख्यालय और फिर संबंधित मंत्री के क्षेत्र में पत्रकारवार्ता की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरुदेव सुदेश शांडिल्य जी महाराज के साथ किया पौध-रोपण

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings

 

भोपाल, 18 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने करुणाधाम आश्रम के पितृ पुरुष परम पूज्य बड़े गुरुदेव बाल गोविंद शांडिल्य जी की 38वीं पुण्य-तिथि पर आश्रम के पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य जी महाराज के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधा-रोपण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ बकतरा के लक्ष्मीनारायण चौहान, श्रीकांत चौहान तथा बालिका पंखुड़ी चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे, रीवा की बैनिसन हेल्पिंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी रीवा की श्लेशा शुक्ला तथा साथियों ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुलमोहर, नीम, कदम्ब, मौलश्री, और सारिका इण्डिका के पौधे रोपे। पौध-रोपण में करुणाधाम आश्रम के राजेन्द्र शांडिल्य, राकेश शांडिल्य, ममता शांडिल्य, उषा शांडिल्य, लिपि शांडिल्य, नितिन लालचंदानी, अश्विनी पगारे, सुशील बिल्लौरे तथा साथियों ने भाग लिया। ग्वालियर जिला कराटे खेल संघ के रोहित शर्मा, सौरभ गर्ग, अभय सक्सेना और पंकज पराशर ने भी पौध-रोपण किया।

बेनिसन हेल्पिंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी रीवा की प्राची वाजपेई, अमित विश्वास, प्रतिमा शुक्ला, श्रीधर पांडे भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री ने की हुजूर विधानसभा से निकली तिरंगा यात्रा की प्रशंसा की

भोपाल, सूबे में चुनावी सरगर्मी तेज है वही केंद्रीय नेताओं का प्रदेश में आने जाने का क्रम बना हुआ है। आज राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर भाजपा से मध्यप्रदेश में चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव पहुँचे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने राजा भोज विमान तल पर केंद्रीय मंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

इसी बीच चर्चा का एक वीडियो सोशल मीडिया में आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने हुजूर विधानसभा में निकली मध्य भारत की विशाल ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा को बधाई दी ।

14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में हुजूर विधायक विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मध्य भारत की विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे स्कूटी

provide scooty to talented students

 

शहडोल में 23 अगस्त को स्कूटी वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम

भोपाल, 17 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आगामी सप्ताह राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम, लाड़ली बहना सम्मेलन और जनदर्शन के संबंध में कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 21 अगस्त को भोपाल में शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। इसी दिन शिवपुरी जिले के पिछोर में महिला सम्मेलन होगा। साथ ही दतिया जिले में दतिया एयरपोर्ट के विस्तार के भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 22 अगस्त को दतिया जिले के सेवढ़ा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और शिवपुरी जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहाको सामग्री का वितरण किया जाएगा। भोपाल में 22 अगस्त की शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 23 अगस्त को शहडोल जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी दिन दमोह में महिला सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 24 अगस्त को छिंदवाड़ा में हनुमान लोक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही रोजगार दिवस एवं महिला सम्मेलन का कार्यक्रम भी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इसी दिन बैतूल जिले में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत सामग्री वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 25 अगस्त को जबलपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं सुराज कॉलोनी का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज समत्व भवन से वीसी द्वारा संबंधित जिलों के कलेक्टर्स से इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर निर्देश दिए।

जान भले ही चली जाए जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

I will never let the faith of the people

कुरवाई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हुए जनदर्शन में शामिल

भोपाल, 17 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि जान भले ही चली जाये जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा, हम एक नया मध्यप्रदेश बना रहे हैं। कुरवाई और आसपास के विकास के लिए बीना रिफायनरी के साथ ही आगासौद में जल्दी ही 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रो-केमिकल काम्पलेक्स बनाया जाएगा, जो लोगों की जिंदगी बदल देगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरुवार को विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन के बाद नागरिकों से संवाद कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 325 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत के 25 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। सांसद राजबहादुर सिंह और विधायक हरिसिंह सप्रू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा की है कि कुरवाई के सिविल अस्पताल का उन्नयन कर 50 बिस्तर का किया जायेगा। कुरवाई में रानी अवंतीबाई की मूर्ति लगाई जाएगी तथा पठारी में महाविद्यालय खोला जाएगा।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार को परिवार के जैसा चला रहे है और वे संकल्प के साथ लगातार प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के काम कर रहे है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नागरिकों से कहा कि बेघरबार लोग परेशान नहीं हो, यह संकल्प है कि प्रदेश में कोई भी घर की जमीन के बिना नही रहेगा। पक्का मकान भी बनाऊंगा, जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास और आवास प्लस में भी नहीं आए हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना बना रहा हूँ। आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने अब ऐसे परिवार को भी योजना से जोड़ा जाएगा, जो किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रहे है और आयकर दाता नहीं है।

हजारों-हजार बहनों के स्वागत और जगह-जगह राखी बांधने से अभिभूत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राखी के कच्चे धागे का बंधन नहीं यह अटूट और भाई-बहिन का पवित्र रिश्ता है। मैं वचन देता हूँ कि बहनों के आँखों में आँसू नहीं आने दूंगा, उनकी जिंदगी बदल देगे। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान होने वाली बहनों की स्थिति से वाकिफ होने से ही लाड़ली बहना योजना बनाई है। सगे भाई के नाते मेरा फर्ज है कि मैं बहनों की जिंदगी बदल दूं। अभी सवा करोड़ बहनों के खाते में एक हजार के मान से 15 हजार करोड़ रुपए साल के दे रहे हैं। यह संख्या बढ़ने वाली है क्योंकि अब योजना में 21 से 23 साल वाली और ट्रेक्टर वाली बहनों के आवेदन भी लिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंहने बहनों का आह्वान किया कि वे 27 तारीख को रक्षाबंधन मनाएंगे और बहनें इस कार्यक्रम में उनसे जरूर जुड़े। बहनें चिंता न करे लाड़ली बहना योजना में दी जा रही 1000 रूपये की राशि को 250 रुपए के मान से बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक ले जाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन की बहनों की आमदनी 10 हजार रुपए महीना करूंगा। हमे बहनों के साथ ही जनता की जिंदगी बदलना है। बहन बेटियों का मान सम्मान उन्हे सर्वोपरि है और बेटियो के साथ गलत करने वालो को फांसी की सजा दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बेटे-बेटियों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़े। वे आज ही दूसरे गाँव पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों के खाते में साइकिल की साढ़े 4-4 हजार की राशि डालकर आए हैं। हायर सेकंडरी स्कूल में टॉप करने वाले एक-एक बेटे और बेटी को 23 अगस्त को स्कूटर और स्कूटी की राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार द्वारा भरी जा रही है। युवाओं को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में सीखने के साथ स्टायपेंड दिया जायेगा। साथ ही एक लाख सरकारी नौकरी दी जा रही है और स्व-रोजगार योजनाएं भी संचालित हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुँचाना उनका संकल्प है। कुछ समय पूर्व ही 2200 करोड़ रुपए की राशि किसानों के कर्ज के ब्याज से मुक्ति के लिए जमा की गई है। अब छोटे किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के 6 हजार और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना को 6 हजार रूपये मिलाकर साल में 12 हजार रूपये की राशि मिलेगी।

325 करोड़ 68 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कुरवाई में 325 करोड़ 68 लाख की लागत के 25 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कुरवाई में 210 करोड़ 93 लाख की लागत के जिन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया उनमें 11 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत के कुरवाई संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन निर्माण के साथ एक करोड़ 24 लाख की लागत से तहसील पथरिया में उप तहसील (टप्पा) कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, 12 करोड़ 63 लाख की लागत से कुरवाई में 6 ट्रेड आईटीआई मुख्य भवन, 60 सीटर बालक, 60 सीटर बालिका छात्रावास तथा सात नग आवास गृह का निर्माण कार्य, 24 करोड़ 54 लाख की लागत से पठारी गल्ला मंडी से दानखेड़ी, वाया जाजपोन, सेतपुर, खजूरिया, महुआखेड़ी, गेहूंखेड़ी मार्ग निर्माण लंबाई 15 किलोमीटर, दो करोड़ 45 लाख की लागत से ग्राम पनावर से खाचरोद विधानसभा क्षेत्र कुरवाई सड़क निर्माण लंबाई तीन किलोमीटर, एक करोड़ 26 लाख की लागत से विदिशा अशोकनगर मार्ग से मैनखेड़ी विकासखंड कुरवाई तक सड़क निर्माण लंबाई 0.70 किलोमीटर, चार करोड़ 95 लाख की लागत से ग्राम दुधावरी विकासखंड कुरवाई प्राथमिक शाला से शमशान, टगर होकर रमझिरिया नाले से रुसल्ला बनोह पीडब्ल्यूडी मार्ग तक सड़क निर्माण लंबाई 5.60 किलोमीटर, सात करोड़ 56 लाख की लागत शामिल है।

इसी तरह सनई से दानखेड़ी मार्ग एवं बरखेड़ा पहुंच मार्ग लंबाई 10.07 किलोमीटर (मजबूती करण अंतर्गत), तीन करोड़ 98 लाख की लागत से कुरवाई से बरूअल बाया कैथोरा नाही मार्ग अंतर्गत 4.95 किलोमीटर (मजबूती करण अंतर्गत), दो करोड़ 25 लाख की लागत से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र महमूदा बर्री माइनर के भूमिगत पाइप केनाल का निर्माण कार्य, बीस करोड़ 9 लाख की लागत से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोठा बैराज के डूब में आ रहे पुल, पुलियों का निर्माण कार्य, 38 करोड़ 6 लाख की लागत से सीएम राइज स्कूल कुरवाई का निर्माण कार्य, 32 करोड़ 54 लाख की लागत से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के अंतर्गत गौड़खेड़ी, जांजपोन एवं बडोह कॉलोनी का निर्माण कार्य, सात करोड़ 24 लाख की लागत से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के 10 ग्रामों में ग्रेवल सड़कों का निर्माण, 25 करोड़ 84 लाख की लागत से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में आरडीएसएस योजना अंतर्गत विभिन्न कार्य, 11 करोड़ 93 लाख की की लागत से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में 16 ग्रामों में नल जल योजनाओं के कार्य के साथ एक करोड़ 95 लाख की लागत से कुरवाई क्षेत्र में सनई-दानखेड़ी मार्ग के रेहटी नदी पर जलमग्नीय पुल का निर्माण कार्य शामिल हैं।

लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 97 करोड़ 75 लाख के जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया है उनमें 33 लाख की लागत से शासकीय आयुष औषधालय भवन रोजरू का निर्माण कार्य, 49 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से उदयपुर भालबामोरा से पठारी बीना नदी तक टू लेन मार्ग जिसकी लंबाई 28.00 किलोमीटर है, 30 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से कुल्हार भालबामोरा से मंडी बामोरा जिसकी मार्ग लंबाई 21.28 किलोमीटर है, एक करोड़ 51 लाख की लागत से बरेठ में एसएसटीडी योजना अंतर्गत 33/11 केव्ही उप केंद्र की स्थापना शामिल है।

इसी तरह 2 करोड़ 28 लाख की लागत से मॉडल पठारी में एसएसटीडी योजना अंतर्गत 33/11 केव्ही उपकेंद्र की स्थापना, 8 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में पठारी से जरतोली एमडीआर 03 व्हाया छपारी दुधावरी मार्ग निर्माण जिसकी लंबाई 13.35 किलोमीटर है, 2 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में पठारी से पटरा व्हाया बड़ोय मार्ग निर्माण जिसकी लंबाई 5.025 किलोमीटर है तथा दो करोड़ 26 लाख की लागत से कुरवाई-भौंरासा क्रसिंग से सरेड़ा, रुसिया, पीकलोन अरनोट किरवाया मार्ग नरेन नदी पर जलमग्नीय पुल का निर्माण शामिल है|

श्रीराम मन्दिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

भोपाल, उपनगर कोलार के महाबली नगर स्थित श्रीराम मंदिर में महिला मंडल महाबली नगर द्वारा हरियाली तीज महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव की पूजा की गई। कृष्ण रूप में प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

हरियाली तीज

कार्यक्रम में जोन 18 की अध्यक्ष और वार्ड 80 से पार्षद सुनीता गुड्डू भदौरिया उपस्थित रही। सावन में माह में आयोजित मंदिर प्रंगण में महिलाओं ने ढोलक मंजीरे की थाप पर भक्ति संगीत, भजन, नृत्य प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर में सावन के झूले लगे थे। कार्यकम में श्रद्धा चौरसिया, मीना प्रजापति, चंचल ठाकुर, पाटिल, पिंकी पटेल, उषा नानिया, वर्षा देवकर, अर्पिता देवकर, मीना शिवहरे, आरती, सारिका चौरीवार, रेणु सिंह, उमा, अंजू मालिक, शिवानी पुरोहित,प्रीति शर्मा समेत अनेकों महिला मंडल सदस्य उपस्थित रही।

Hariyali teez

Hariyali teez

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...