घर खरीदना है तो बैंक से न लें लोन, ईपीएफओ देगा पैसा

EPFO ​​will give money

 

बचत करने के लिए पीएफ फंड एक अच्छा विकल्प है। यह रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तौर पर मदद करता है। पीएफ में कर्मचारी का मासिक वेतन का एक निश्चित हिस्सा फंड में डिपॉजिट होता है। कर्मचारी जितना फंड देता है। उतना ही पैसा कंपनी भी जमा करती है।

सरकार देती है जमा पैसों पर ब्याज

अगर कोई कर्मचारी हर महीने दो हजार रुपये पीएफ फंड में जमा करता है, तो कंपनी भी उतनी रकम जमा करेगी। इस फंड पर ब्याज सरकार द्वारा दिया जाता है। इस फंड की राशि सेवानिवृत्ति के बाद निकाली जा सकती है। कई मामलों में फंड से पैसे जॉब के दौरान निकाल सकते हैं।

कब निकाल सकते हैं पैसा?

अगर घर में किसी की शादी है, तो आप पीएफ फंड से पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा जमीन खरीदने या मकान बनाने में भी फंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि ईपीएफ सदस्य हाउस बिल्डिंग एडवांस के रूप में पीएफ से राशि निकाल सकते हैं।

कैसे पीएफ से एडवांस निकाला जाता है?

ईपीएफओ के वेबसाइट पर जाकर फॉर्म 31 भरना होगा।
अगर उमंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं को यूएएन नंबर दर्ज करें।
इसके बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें और दर्ज करना होगा।
अब उमंग ऐप पर फॉर्म 31 के विकल्प का चयन करें।
अब आपको बताना होगा कि किस वजह से एडवांस ले रहे हैं और कितने पैसे चाहिए।
इसके बाद बैंक अकाउंट की पासबुक की फोटो अपलोड करें।
अगर आपका क्लेम एक्सपेट हो जाता है तो बैंक में पैसे आ जाएंगे।

‘डॉन 3’ में शाहरुख को रिप्लेस करने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

'Don 3'

 

इस समय फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ‘डाॅन 3’ अपनी कास्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। कुछ दिनों पहले ही ‘डॉन 3’ का टीजर रिलीज किया गया था। इस बार डॉन के रोल में शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को लेने पर लोगों ने काफी सवाल उठाए थे। लोगों ने फरहान अख्तर को ट्रोल भी किया था। इतना ही नहीं रणवीर सिंह को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। वहीं, अब ‘डाॅन 3’ के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को रिप्लेस कर रणवीर सिंह को लेने पर चुप्पी तोड़ी है।

रणवीर को लेकर फरहान ने कही ये बात

फरहान अख्तर ने एक बातचीत के दौरान ‘डॉन 3’ की कास्ट पर बात की। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह खुद भी डॉन का किरदार निभाने में हिचक रहे थे। दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के निभाए इस आइकॉनिक रोल को आगे बढ़ाने में रणवीर काफी घबरा रहे थे। फरहान ने इस बात का भी खुलासा किया कि ऐसी हालत शाहरुख खान की भी थी, जब उन्हें डॉन का किरदार निभाना था। फरहान अख्तर ने डाॅन 3 को लेकर कहा, “मैं इसे आगे बढ़ाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मेरा मतलब है रणवीर कमाल के हैं। वे इस पार्ट के लिए परफेक्ट हैं।”

शाहरुख खान के समय भी यही हुआ

“आप इमेजिन कर सकते हैं कि लोगों की तरह वो भी इस बात को लेकर घबराए हुए और एक्साइटेड थे कि आप लेजेंड्री एक्टर के निभाए किरदारों में उतरने जा रहे हैं। हम इस इमोशनल प्रोसेस से कभी भी गुजरे थे, जब शाहरुख खान फिल्म कर रहे थे। जब शाहरुख ने कर दिखाया तो सबने यही कहा कि ओह माय गाॅड आप मिस्टर बच्चन की जगह कैसे ले सकते हैं। यह सब तब हुआ था। रणवीर सिंह इस किरदार के लिए इसलिए परफेक्ट हैं क्योंकि एक एक्टर आता है और किरदार को अपनाता है और उसे अपना स्टाइल देता है। ये सब रणवीर के पास है। वो शानदार एक्टर हैं। वो बहुत अच्छा काम करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि ये मेरी जिम्मेदारी ज्यादा है कि स्क्रिप्ट और फिल्म मेरी सोच के अनुसार काम करें।”

फरहान अख्तर से ये भी पूछा गया कि डॉन बनने के लिए कोई स्पेशल क्वालिटी होना चाहिए। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “आत्मविश्वास, तेजतर्राकता और जो कुछ भी आपका मन हो उसे करने की क्वालिटी होनी चाहिए। फरहान ने ये भी बताया कि जनवरी 2025 में डॉन 3 की शूटिंग शुरू हो जाएगी।”

च्रदयान-3 का अहम पड़ाव पूरा, प्रॉप्लशन मॉड्यूल से अलग हुआ विक्रम लैंडर

Vikram Lander

 

चेन्नई, 17 अगस्त| चंद्रमा को फतह करने निकले चंद्रयान-3 ने गुरूवार को अपने मिशन का एक और बेहद अहम पड़ाव पार कर लिया जिसमें विक्रम लैंडर मॉड्यूल, प्रॉपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग होकर आगे की यात्रा पर रवाना हो गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) के अनुसार अब लैंडर रोवर को लेकर आगे की यात्रा अकेले तय करेगा और इसके 23 अगस्त शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरने का कार्यक्रम है। इसके लिए सभी अभ्यास पूरे कर लिये गये हैं। इसरो के अनुसार इस चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने का मतलब है कि चंद्रयान 3 की सभी प्रणालियां सही तरीके से काम कर रही हैं। चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से किया गया था। चंद्रमा की सहत पर उतरने के बाद लैंडर से रोवर बाहर निकलेगा और मिशन के उद्देश्यों को पूरा करेगा। इस मिशन के सफल होने के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जायेगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही यह उपलब्धि हासिल की है। चंद्रयान 3 ने पिछले तीन हफ्तों में कई चरणों का पार कर चांद की अलग अलग कक्षाओं में प्रवेश करते हुए इस महत्वपूर्ण चरण को पूरा किया है।

इन 5 कारणों से भी महिलाओं को हो सकता है कंधों में दर्द

shoulder pain

 

कामकाजी महिलाओं में आजकल 40 साल की उम्र के बाद कंधों में दर्द होना एक आम समस्या बन गई है। अक्सर इस दर्द को महिलाओं में हार्मोनल बदलाव से जोड़कर देख लिया जाता है। कुछ हद तक यह सही भी हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ हार्मोन में बदलाव के कारण ही महिलाओं को कंधों में दर्द की समस्या होती है। इसके लिए ये कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।

अनियमित व गतिहीन जीवन शैली

अनियमित जीवन शैली आजकल कई शारीरिक बीमारियों के लिए जिम्मेदार होती है। यदि आप ऑफिस में काम करती हैं तो लंबे समय तक डेस्क पर काम करने से कंधे की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप खराब पोस्चर में बैठती है तो ये और ज्यादा नुकसानदायक साबित हो जाता है। कम्प्यूटर या लैपटॉप पर काम के दौरान लगातार गर्दन झुकाकर काम करने से कंधों पर दबाव आता है।

काम का बोझ और तनाव

पुरुषों के तुलना में महिलाओं की शारीरिक संरचना ज्यादा मजबूत नहीं होती है। आजकल महिलाएं भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाती है, जिससे उनका भी तनाव का स्तर काफी ज्यादा होता है। तनाव का सबसे ज्यादा असर कंधे और गर्दन पर देखा जाता है और मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।

उम्र से संबंधित कारक

महिलाओं को उम्र से संबंधित कारकों के कारण भी कंधे में दर्द का अनुभव हो सकता है। 40 साल के बाद शरीर में कैल्शियम की कमी होने से भी हड्डियां कमजोर होने से ऑस्टियोआर्थराइटिस हो सकता है। कंधे के साथ-साथ घुटनों में दर्द हो सकता है।

महिलाएं ऐसे दूर करें कंधे का दर्द

महिलाओं को कंधे का दर्द दूर करना है तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लाना चाहिए। ज्यादा भारी सामान उठाने से बचना चाहिए। दर्द को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए और तत्काल किसी एक्सपर्ट को दिखाना चाहिए। इसके अलावा खानपान में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। विटामिन-D और कैल्शियम से भरपूर डायट लेना चाहिए। इसके लिए दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करना चाहिए। वहीं ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए सैल्मन, ट्यूना और सार्डिन जैसी मछलियों का सेवन भी कर सकती है। यदि आप शाकाहारी हैं तो अलसी के बीज, चिया बीज और अखरोट का सेवन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिए चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र

appointment letters to selected doctors

 

भोपाल, 17 अगस्त| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में ये नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि डॉक्टर जीवनदाता होते हैं। वे सौभाग्यशाली होते हैं, जिनके हाथों में दूसरों की जिंदगी बचाने का काम होता है। भगवान के बाद लोग डॉक्टर को सबसे अधिक सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पूरी लगन और निष्ठा के साथ मानव सेवा व जीवन रक्षा का कार्य करते रहें। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो, यह सरकार सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार और चिकित्सा विशेषज्ञ मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसी दुनिया रच दें कि कोई गरीब और जरूरतमंद जो बीमार है वह निराश न जाए, उसकी जिंदगी बचाएं, उसे स्वस्थ करें। इस दौरान उन्होंने का कि अगर वे राजनीति में नहीं आते, तो निश्चित तौर पर डॉक्टर ही होते।

CM शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों को दी साइकिल की सौगात

CM Shivraj Singh gifted cycles to students

सिंगल क्लिक से खातों में भेजी राशि

भोपाल। शहर के भेल (बरखेड़ा) में 81 करोड़ 12 लाख की लागत राशि से बनने वाले सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम शिवराज सिंह शामिल हुए। सीएम दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कन्या पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान भेल क्षेत्र में 81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संबंधित एक फिल्म भी दिखाई गई।

सीएम राइज स्कूलों में बनेंगे स्विमिंग पूल, बच्चों को मिलेगी बस सुविधा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनके साथ संवाद किया। इसी दौरान उन्होंने घोषणा की कि सीएम राइज स्कूल में बच्चों के आवागमन के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। स्कूलों में स्विमिंग पूल भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बच्चों को साइकिल के बदले राशि दी जा रही है। एक बच्चे को 4500 रुपये दिए जा रहे हैं।

ऊंचाई पर ले जाती है अच्छी शिक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे बेटा-बेटियों, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। अच्छी शिक्षा बच्चों को बहुत ऊंचे स्थान पर ले जाती है, सफल बनाती है। एक जमाना था, जब मध्यप्रदेश में स्कूल की बिल्डिंग ही नहीं हुआ करती थी। जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो हमने तय किया कि बच्चों के पढ़ने के लिए बेहतर स्कूल होने चाहिए, ताकि हमारे बच्चे आगे बढ़ सकें। आज सीएम राइज स्कूल आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि गरीब के बेटा-बेटी भी खूब पढ़ें और आगे बढ़ें।

लैपटाप के बाद स्कूटी भी देंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 12वीं कक्षा में 75% अंक लाने वाले बेटे-बेटियों को हम लैपटॉप तो देते ही हैं, अब 12वीं में अपने स्कूल में टॉप करने वाले बेटा-बेटी को स्कूटी दी जायेगी।

सरकार नहीं, परिवार चला रहा हूं- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

संपूर्ण मध्यप्रदेश मेरा परिवार है। मैं मुख्यमंत्री बनकर सरकार नहीं, परिवार चला रहा हूं। मेरे बेटा-बेटियों, तुम्हारी मेहनत से अगर तुम्हारा एडमिशन मेडिकल कॉलेज में, इंजीनियरिंग में, आइआइटी में, आइआइएम में, लॉ कॉलेज में या फिर किसी बड़े संस्थान में होगा, तो फीस कितनी भी हो, वो तुम्हारे माता-पिता नहीं, तुम्हारा मामा भरवाएगा।

सिंगल क्लिक से राशि का अंतरण

इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साइकिल क्रय करने हेतु विद्यार्थियों के बैंक खाते में 207 करोड़ रुपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। निश्शुल्क साइकिल वितरण योजना में विद्यार्थियों को साइकिल क्रय करने के लिए इस वर्ष प्रदेश के 4 लाख 60 हजार विद्यार्थियों को यह राशि अंतरित की गई। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लाभार्थी विद्यार्थियों के बैंक खातों की केवाइसी पहले ही कर ली गई थी।

2004-05 से चल रही साइकिल वितरण योजना

कार्यक्रम से पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने बताया कि साइकिल वितरण योजना वर्ष 2004-05 से संचालित है। इस योजना में ऐसे विद्यार्थी, जो शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में अध्ययनरत है तथा वह जिस ग्राम के निवासी है, उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक/हाईस्कूल संचालित नहीं है तथा वह अध्ययन के लिए किसी अन्य ग्राम/ शहर के शासकीय स्कूल में जाते हैं, उन्हें निश्शुल्क साइकिल से लाभान्वित किया जाता है।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार के अलावा स्थानीय विधायक कृष्णा गौर सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारीगण एवं विद्याथी व अभिभावक मौजूद रहे।

हरियाली तीज पर माता पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें, जानें शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej

 

हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है और इस दौरान कई महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं। हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती है और माता पार्वती की पूजा करती है।

कब है हरियाली तीज

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि इस साल 19 अगस्त, शनिवार को है। इन दिन सुहागन महिलाएं हरियाली तीज का त्योहार मनाएंगी। पौराणिक मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है। इस दिन कई महिलाएं निर्जला व्रत भी रखती है और पूरे सोलह श्रृंगार करने के बाद भगवान शिव व माता गौरी की पूजा करती है।

अच्छे पति के लिए व्रत रखती है कुंवारी कन्याएं

हरियाली तीज व्रत को सिर्फ विवाहित महिलाएं ही नहीं रखती है। ऐसी युवतियां भी इस व्रत को कर सकती है, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। पौराणिक मान्यता है कि हरियाली तीज व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है।

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल हरियाली तीज 18 अगस्त की रात 8.1 मिनट से शुरू होगी और 19 अगस्त की रात 10.19 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, हरियाली तीज 19 अगस्त 2023 दिन शनिवार को ही मनाई जाएगी। हरियाली तीज पर इस बार रवि योग भी निर्मित हो रहा है। पंचांग के अनुसार रवि योग 19 अगस्त की रात 1. 47 मिनट पर शुरू होगा, जो 20 अगस्त सुबह 5.53 मिनट तक रहेगा।

ऐसे करें हरियाली तीज की पूजा

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
पूजा घर को अच्छे से साफ-सुथरा कर लें।
पूजा घर में चौकी पर लाल वस्त्र रखकर माता पार्वती, भगवान शिव और गणेशजी की मूर्ति स्थापित करें।
चौकी के दाहिनी तरफ घी के दीपक जलाएं।

सभी देवताओं पर रोली और अक्षत का तिलक लगाएं।
भगवान शिव को धतूरा, चंदन और सफेद रंग के फूल अर्पित करें।
माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।
भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती को भोग अर्पित लगाएं।
इसके बाद हरियाली तीज व्रत की कथा अच्छे से वाचन करें।
कथा समाप्ति के बाद आरती करके प्रसाद वितरण करें।

माता पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें

पूजा के दौरान माता पार्वती का अच्छे से श्रृंगार करना चाहिए और पूजा के दौरान इन चीजों को जरूर चढ़ाना चाहिए।
हरे रंग की साड़ी और चुनरी
सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, माहौर
खोल, कुमकुम, कंघी
बिछुआ, दर्पण
मेहंदी, इत्र

KBC की हाट सीट पर बिग बी के सामने बैठेंगे भोपाल के राहुल नेमा

Rahul Nema of Bhopal will sit in front of Big B on the hot seat of KBC

भोपाल ।  शहर में रहने वाले राहुल नेमा बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ लोकप्रिय टीवी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) की हाट सीट पर बैठे नजर आएंगे। राहुल शहर की एक सरकारी बैंक में सहायक प्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं। उनका शो गुरुवार और शुक्रवार की रात को सोनी टीवी पर दिखाया जाएगा। फिलहाल उनके शो का प्रोमो टीवी पर दिखाया जा रहा है, जो भोपालवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि राहुल नेमा की हाइट तीन फीट से भी कम है।

शाहपुरा ब्रांच में है पदस्थ

रायसेन रोड, भोपाल के रहने वाले 31 वर्षीय राहुल मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाहपुरा ब्रांच में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। वहीं उनके पिता भी सरकारी नौकरी में है। केबीसी के प्रोमो में अभिनेता अमिताभ बच्चन राहुल को अपने सामने बैठा देख बच्चन भी कह रहे हैं कि ये हमारे लिए

भी सौभाग्य की बात है। राहुल ने शो में कितनी धनराशि जीती, यह आपको शो देखने पर ही पता चल सकेगा।

राहुल को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

राहुल केबीसी के प्रोमो में डान फिल्म का चर्चित संवाद ‘डान को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है’ बोलते दिखाई दे रहे हैं। वह बात-बात में यह भी कहते हैं कि राहुल को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है.।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रोपे पीपल, कदम्ब और मौलश्री के पौधे

Peepal, Kadamba and Maulshri

भोपाल, 17 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, कदंब और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ भूपेन्द्र सिंह तथा बालक आर्यन माहाला ने अपने जन्म दिवस पर पौधे लगाए। दीपक त्यागी, अमित माहाला, आदर्श माहाला, रितिक चौधरी तथा नुपुर सेनगुप्ता व कीर्ति माहाला भी पौधरोपण में शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में पौधरोपण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का आव्हान किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद मदनलाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर किया नमन

Amar Shaheed Madanlal Dhingra

 

भोपाल, 17 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद मदन लाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में अमर शहीद श्री ढींगरा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर, 1883 को पंजाब प्रांत में हुआ। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लिया। लंदन में स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा प्रख्यात राष्ट्रवादी विनायक दामोदर सावरकर एवं श्यामजी कृष्ण वर्मा के संपर्क में आए। वहाँ के सभी देशभक्त खुदीराम बोस, कन्हाई लाल दत्त, सतिंदर पाल और काशी राम जैसे क्रांतिकारियों को मृत्युदंड दिए जाने से क्रोधित थे। परिणाम स्वरूप इंडियन नेशनल एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव में स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा ने सर विलियम कर्जन वायली पर गोलियाँ दाग दीं। जुलाई, 1909 को स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा के केस की सुनवाई के बाद 17 अगस्त, 1909 को ब्रिटिश सरकार द्वारा उन्हें फाँसी दे दी गई।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...