मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी

Chief Minister Shivraj Singh congratulated and wished the citizens on Independence Day

 

भोपाल , 14 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं। आजादी के लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश ने विकास के कई क्षेत्रों में कदम बढ़ाए हैं। हम अनेक योजनाएँ लागू कर महिलाओं और बेटियों के सम्मान और स्वास्थ्य की रक्षा कर पाने में सफल हुए हैं। विकास के अन्य क्षेत्रों में भी मध्यप्रदेश काफी आगे है। योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में स्वतंत्रता की वर्षगाँठ पर हो रहे कार्यक्रमों की सफलता की कामना भी की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ भोपाल की करीब 100 लाड़ली बहनों ने लगाए पौधे

About 100 dear sisters of Bhopal planted saplings along with Chief Minister Shivraj Singh

 

भोपाल, 14 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल शहर के विभिन्न मोहल्लों की निवासी करीब 100 लाड़ली बहनों के साथ आज स्मार्ट उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। बहनों के साथ न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि उनके घर-परिवार के हालचाल भी पूछे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों से पूछा, राखी की तैयारी कैसी चल रही है घर पर सब कुशल हैं न। उन्होंने लाड़ली बहनों से कहा “खुश रहो और प्रगति करो।” लाड़ली बहनों में नीलम शर्मा, रेखा सिंह, कुसुम ठाकुर, कंचन, शबनम, आरती शर्मा, फरजाना, अर्चना, गौरी, स्वाति, सुधा सोनी, माधुरी दास, निर्मला, रशीदा खा, उमा चौहान, स्वर्णलता, शकुंतला, उर्मिला, शोभा, ज्योति, कविता, किरण, रजनी, राजकुमारी शर्मा, राजदुलारी, राखी, माया, राधा पांडे, अंजली, अर्चना आदि शामिल हैं। अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने वाली बाणगंगा भोपाल निवासी लक्ष्मी बाई ने कहा कि उसके कठिन समय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस योजना के माध्यम से सहारा दिया है। भावुक लक्ष्मीबाई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को परिवार की आर्थिक दिक्कतों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल शहर की लाड़ली बहना सेना की कुछ सदस्यों से चर्चा में कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं, लाड़ली बहनों के भाई हैं। आगामी 27 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उपहार देने के लिए विशेष कार्यक्रम हो रहा है। बहनों को इस कार्यक्रम की प्रतीक्षा है। रक्षाबंधन पर भाई अपनी लाड़ली बहनों को उपहार देने वाले हैं।

प्राकृतिक कृषि से जुड़े प्राण सिंह माथुर, सोनीलाल माथुर, दत्ताराम कुशवाह, वेताल कुशवाह और रामसेवक कुशवाह ने भी पौध-रोपण में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जबलपुर के जिला पंचायत सदस्य सर्वश्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत, संतोष पटेल, महेन्द्र जैन, अमित शर्मा, अमित राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा सिंगरौली के अध्यक्ष दिलशरण सिंह ने भी आज पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा भेंट

Tricolor presented to Chief Minister Shivraj Singh by Department of Posts in Tiranga Abhiyan at every house

 

भोपाल, 14 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को “हर घर तिरंगा” अभियान अंतर्गत डाक परिमंडल मध्यप्रदेश के भोपाल संभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर तिरंगा भेंट किया। डाक विभाग द्वारा 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान में विभिन्न डाकघर में 25 रूपए प्रति तिरंगा उपलब्ध करवाया गया है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुनीता सिंह और अभिषेक पाठक ने अभियान में दिए जा रहे सहयोग की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “हर घर तिरंगा” अभियान का आहवान किया है। हमारे देश के नागरिक इस अभियान को सहयोग और समर्थन दे रहे हैं। प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। मध्यप्रदेश में अभियान में व्यापक जन-भागीदारी दिखाई दे रही है।

कोलार से संत हिरदाराम नगर तक निकली तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra going out in the rain, from Kolar to Sant Hirdaram Nagar

 

भोपाल। राष्ट्रवाद व धर्म के प्रति जागरूकता लाने के लिए कर्मश्री संस्था की ओर से कोलार से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोलार के मदर टेरेस स्कूल से निर्माणाधीन सिक्सलेन से यात्रा शुरू हुई। सभा में विधायक व संस्था के प्रमुख रामेश्वर शर्मा ने कहा मोदी सरकार ने तिरंगा को हर घर तक पहुंचाया है। देशभक्ति की भावना हर व्यक्ति के भीतर जगाई है। यात्रा में शामिल 15 हजार से अधिक दोपहिया-चौपहिया वाहन शामिल।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि युवा और बच्चे भारत का आने वाला भविष्य हैं। उनके कंधों पर देश की बागडोर आने वाली है तिरंगे के प्रति उनका सम्मान ही भारत को परम वैभव पर ले जाएगा। यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वाला, यात्रा का स्वागत करने वाला हर व्यक्ति राष्ट्र की सेवा कर अपने नागरिक बोध का परिचय भी दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। मोदी सरकार के कार्यकाल में कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई और कश्मीर से कन्याकुमारी तक सही मायने में भारत अब एक हुआ है। वही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का आर्थिक विकास भी द्रुत गति से दौड़ रहा है। संपूर्ण विश्व में भारतवंशियों का मान बढ़ा है।

पहले तिरंगा विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा ही फहराया जाता था और सरकारी कार्यालयों की शोभा बढ़ाता था। अब मोदी सरकार ने भारत के आम नागरिक को अपने हाथों में तिरंगा थामने और घरों में तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है यह क्रांतिकारी कदम है। अतः इस अधिकार के बारे में जन जागृति लाने और इसका उत्सव मनाने के लिए इस बार पहले से भी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा बैरागढ़ चिचली कोलार, डी मार्ट चौराहा, ललिता नगर, बीमा कुंज, सर्वधर्म कोलार, चूनाभट्टी, कोलार तिराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, अटल पथ चौराहा, नानके तिराहा, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा, विवेकानंद चौराहा (पालिटेक्निक चौराहा), राजा भोज सेतु, वीआइपी रोड, लालघाटी , हलालपुर बस स्टैंड से होते हुए संत हिरदाराम नगर, दीनदयाल उपमंडी भैंसाखेड़ी पहुंचकर संपन्न हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व राज्यमंत्री अहिरवार को दी श्रद्धांजलि

Chief Minister Shivraj Singh paid tribute to former Minister of State Shri Ahirwar

 

भोपाल, 14 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज छतरपुर जिले के महाराजपुर पहुँचकर पूर्व राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और अंतिम दर्शन कर स्व. अहिरवार की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ईश्वर से स्वर्गीय अहिरवार की आत्मा को शांति देने और परिवारजन को इस असहनीय दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाँढस बंधाया। पूर्व राज्य मंत्री का कल रविवार को बीमारी के कारण निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रामदयाल अहिरवार सरल, सहज और सौम्य स्वभाव के थे। राजनीतिज्ञ के साथ वे समाजसेवी भी थे। महाराजपुर में उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री अहिरवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।

इस अवसर पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री ललिता यादव, अन्य जन-प्रतिनिधि, मलखान सिंह, कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी उपस्थित थे।

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ बुधनी नगर

Budhni Nagar drenched in patriotism and patriotism

हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगामय हुआ बुधनी

भोपाल, 13 अगस्त| आजादी के अमृत महोत्सव के “हर घर तिरंगा” अभियान में आज बुधनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज ही बुधनी में एक अन्य कार्यक्रम में विकास पर्व के तहत 714 करोड़ 91 लाख की लागत वाले 500 बिस्तर के मेडिकल कॉलेज, 284 करोड़ 16 लाख लागत के बुधनी-भेरूंदा-रेहटी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और रेलवे अंडर ब्रिज 8 करोड़ 15 लाख का भूमि-पूजन करने के बाद एक बड़ी जनसभा में संवाद किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ साधना सिंह, कार्तिकेय चौहान तथा सांसद रमाकांत भार्गव और स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

बुधनी में बनेगा 714 करोड़ 91 लाख की लागत से 500 बिस्तरीय मेडिकल कॉलेज।

नर्सिंग कॉलेज भी खुलेगा।

बुधनी-भेरूंदा-रेहटी राष्ट्रीय राजमार्ग का 284 करोड़ 16 लाख रूपये की लागत से होगा निर्माण।

8 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत का रेलवे अंडर ब्रिज बनेगा।

साईकिल खरीदने के लिये 17 अगस्त को 6वीं और 9वीं कक्षा में दूर से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के खाते में साढ़े 4 हजार रूपये की राशि डाली जायेगी।

प्रतिभाशाली बेटे-बेटियों को 23 अगस्त को मिलेगी ई-स्कूटी।

रसोईयों का मानदेय होगा दोगुना।

जल्दी ही अतिथि शिक्षकों की पंचायत बुलाई जायेगी

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्रा, नगरवासी तथा जन-प्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय तथा वंदे-मातरम का उद्घोष करते हुए शामिल हुए। नगरवासियों ने पूरे रास्ते पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अभिनंदन किया। यात्रा के लिए स्वागत मंचों को फ़ूलों, स्वागत द्वारों और तिरंगे के रंग में रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनका अभिवादन किया।

तिरंगा यात्रा पर विद्यार्थियों ने की बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज तिरंगा यात्रा के साथ सभा में आए विद्यार्थियो से खूब बात की। उन्होंने कहा कि बेटे-बेटियो आप खूब मन लगाकर पढाई करिए, आगे बढ़ों, आपके लिए मेधावी विद्यार्थी योजना तो है ही जिससे आपकी उच्च शिक्षा की पढ़ाई की फीस आपका मामा भरेगा। उन्होंने कहा कि सीखो-कमाओ योजना भी आपके लिए है, स्व-रोजगार के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना भी है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में भर्ती जारी है और यह आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में होगी।

तिरंगा यात्रा में इसके पहले बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने अपने घरों की छत और बालकनी से पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अभिनंदन किया। चारों ओर “ये देश है वीर जवानों का”, “ऐ वतन-वतन मेरे आजाद रहे तू”, “मेरे देश की धरती,” “ये देश है वीर जवानों का” जैसे देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही थी। अनेक मंचों पर विद्यार्थियों ने अमर शहीदों की वेशभूषा धारण कर वीर शहीदों की याद दिलाई।

 

लोकनृत्य तथा गायन की मनमोहक प्रस्तुति

तिरंगा यात्रा में लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक वेशभूषा में पारंपरिक लोक नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। भजन मण्डलियों ने भजन भी प्रस्तुत किये। अनुसूचित जनजाति वर्गों के नागरिकों द्वारा अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अभिनंदन किया गया।

100 से अधिक मंचों से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

यात्रा के दौरान बुधनी जनपद की अनेक ग्राम पंचायतों ने 100 से अधिक मंचों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आत्मीय स्वागत किया। अनेक मंचों से लाड़ली बहना योजना, बुधनी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सौगाते देने के लिए हाथों में तख्ती लेकर नागरिकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का धन्यवाद किया। इस दौरान अनेक धार्मिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा संगठनों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वच्छताग्राहियों ने भी मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अभिनंदन किया।

वीर शहीदों की वेशभूषा में दिखे छात्र-छात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मंच से चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, सुभाष चन्द्र बोस, राजगुरू सहित देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले विभिन्न क्रांतिकारियों की वेशभूषा में नागरिकों को वीर शहीदों की याद दिलाई। इसके साथ ही अन्य मंच से छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, वकील तथा शिक्षक के परिधानों में उपस्थित रहकर बुधनी में हो रहे विकास से सभी को अवगत कराया।

मेडिकल कॉलेज और अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेडिकल कॉलेज और अन्य विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में जन-सभा में कहा कि पूरे प्रदेश में प्रगति और विकास की क्रांति हो रही है जिससे मध्यप्रदेश देश में विकास की अग्रिम पंक्ति में शुमार हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने क्षेत्रवासियों को मेडिकल कॉलेज के भूमि-पूजन सहित लगभग एक हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी। सांसद रमाकांत भार्गव और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभा में घोषणा की कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों का मानदेय दोगुना कर 4 हजार कर दिया जाएगा और जल्दी ही अतिथि शिक्षकों की पंचायत बुलाकर उनकी भी जायज मांगों को हल किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे 17 अगस्त को 5वीं से छठवीं में पढ़ने जाने वाली बेटियों और 8वीं से नवमी कक्षा में दूर पढ़ने जाने वाले बेटे-बेटियों के खातों में साइकिल खरीदने के लिए साढ़े 4 हजार रूपये की राशि डालेंगे। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को भी अपने हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं में टॉप आने वाले एक-एक छात्र और छात्रा को स्कूटी की सौगात भी देंगे।

सरकार नहीं परिवार चलाते हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभा में आई अपनी लाड़ली बहनों से कहा कि उनसे पहले कभी किसी सरकार ने बहनों के खाते में एक रुपया देने की नहीं सोची, अब मैंने सीधे एक-एक हजार रुपए अपनी बहनों के खाते में डालने का साहस किया है। वे 27 तारीख को बहनों से जुड़कर राखी बंधवाएंगे। बहनों चिंता मत करना मैं 250 रुपए के मान से राशि बढ़ाकर 3000 रुपए करूंगा। मैं आपके चेहरे पर खुशियाँ लाऊंगा और सरकार की नीतियों से आपके दुख-तकलीफ को दूर करूँगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जोर देते हुए कहा कि वे सरकार नहीं आप सबके साथ मिलकर परिवार चलाते है। एक तरफ विकास और दूसरी तरफ हर व्यक्ति तक जन-कल्याण, यही सरकार का मूल मंत्र है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों ने विकास का कोई काम नहीं किया है। उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, मार्गों का जाल बिछाकर प्रदेश का विकास किया है। बुधनी आज विकास की नई इबारत लिख रहा है और यहाँ के हर गाँव और खेत में पानी पहुँचाया जाएगा।

नर्सिंग कॉलेज भी बनेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज का दिन बुधनी के साथ ही नर्मदापुरम के लिए अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है। मेडिकल कॉलेज बुधनी से ज्यादा नर्मदापुरम संभाग के लिए सर्वाधिक फायदेमंद होगा। कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज भी होगा। उन्होंने बुधनी-रेहटी-भेरूंदा राष्ट्रीय राजमार्ग को भोपाल के साथ नर्मदापुरम संभाग को भी विकास के लिए उपयोगी बताया।

किसान-कल्याण निधि बढ़ाकर 6 हजार की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अब उन्होंने भी किसान-कल्याण निधि 2 हजार रूपये बढ़ाकर छह हजार रूपये कर दी है और अब किसानों को 6 हजार प्रधानमंत्री सम्मान निधि को मिलाकर सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे।

नागरिकों को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नागरिकों को अपने घर, गाँव ब्लाक, तहसील, जिला, प्रदेश और देश को आत्म-निर्भर तथा सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री के 5 संकल्पों की शपथ दिलाई और विकास में सबकी सहभागिता का आहवान किया।

इस अवसर पर नर्मदापुरम सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक सीतासरण, करण सिंह वर्मा, सुदेश राय, प्रेमशंकर वर्मा, विजय पाल सिंह और ठाकुर दास नागवशी, अनुसूचित जनजाति निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला, सलकनपुर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महेश उपाध्याय भी उपस्थित थे।

मध्‍य प्रदेश के 53 वें जिले मऊगंज के गठन का आदेश जारी, तीन तहसीलों को मिलाकर बनाया

Order issued for formation of 53rd district Mauganj of Madhya Pradesh, made by merging three tehsils

भोपाल। मध्‍य प्रदेश का 53वां जिला रीवा जिले का मऊगंज होगा। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है।

राजस्‍व विभाग ने आदेश किए जारी

राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेगा। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। वीरेंद्र जैन को एसपी और सोनिया मीणा को कलेक्‍टर बनाया गया है। अन्य अधिकारियों की नियुक्ति इसी सप्ताह होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चार मार्च 2023 को मऊगंज में जन कल्याण कार्यOrder issued for formation of 53rd district Mauganj of Madhya Pradesh, made by merging three tehsils
क्रम में मऊगंज को जिला बनाने और 15 अगस्त को राष्ट्र ध्वज फहराने की घोषणा की थी। छह अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दावे-आपत्ति बुलाए गए।

इनका निराकरण कर बीते शुक्रवार को राजस्व विभाग ने कैबिनेट ने नए जिले के गठन और कलेक्टर सहित अन्य पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन के आदेश जारी कर दिए।

नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया भी जल्द

राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही नए जिले का गठन हो जाएगा। इसके रीवा जिले में हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंधर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगंवा तहसीलें रहेंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पिछले माह नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

Chief Minister Shivraj Singh congratulated the Indian hockey team

भोपाल, 13 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भारतीय हॉकी टीम को एशियन चेम्पियन ट्राफी जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि “यह क्षण भारत के लिए गर्व और उत्सव का है। एशियन चेम्पियनशिप में मलेशिया को पराजित कर भारतीय हॉकी टीम ने सभी देशवासियों को पुन: गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए टीम के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।”

मध्यप्रदेश की पहली सोलर सिटी साँची का संदेश पूरे देश में फैले – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Let the message of Madhya Pradesh's first solar city Sanchi spread across the country - Chief Minister Shivraj Singh

17 अगस्त को साँची, कुरवाई और भोपाल में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल, 13 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि रायसेनजिले के साँची में सौर ऊर्जा के संरक्षण और संवर्धन के लिए अद्भुत प्रयास किया गया है। साँची, मध्यप्रदेश की पहली सोलर सिटी है, जहाँ सौर ऊर्जा का बड़े स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। संभवत: यह देश की पहली सोलर सिटी होगी। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में यहाँ हुए कार्यों का पूरे देश और दुनिया में संदेश जाए। सौर ऊर्जा का पर्यावरण-संरक्षण में अहम योगदान होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज निवास कार्यालय समत्व भवन में 17 अगस्त को साँची सोलर सिटी के शुभांरभ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने भोपाल में 17 अगस्त को विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदाय के लिये राशि वितरण एवं सीएम राइज स्कूल के कार्यक्रम तथा विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में 13 हजार 747 टन की आएगी कमी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि साँची सोलर सिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों को आमंत्रित किया जाए। सौर ऊर्जा के संरक्षण और संवर्धन के लिए जनता में जागरूकता लायी जाए। साँची सोलर सिटी की सभी गतिविधियों से कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में सालाना लगभग 13 हजार 747 टन की कमी आएगी, जो लगभग 2 लाख 3 हजार बड़े वृक्षों द्वारा किये गये कार्बन डाई ऑक्साइड के उपयोग के बराबर है। बताया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह साँची स्तूप स्थित व्यू पाईंट से सोलर प्लांट का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम स्थल से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

साइकिल की राशि वितरण कार्यक्रम में जुड़ेंगे सभी स्कूलों के विद्यार्थी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि साइकिल के राशि वितरण कार्यक्रम में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को वर्चुअली जोड़ा जाए। भोपाल में 17 अगस्त को हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीएम राइज महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा भेल का भूमि-पूजन भी करेंगे। यह प्रदेश का सबसे बड़ा सीएम राइज स्कूल होगा।

कुरवाई में होगा 250 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 17 अगस्त को विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन यात्रा की बेहतर तैयारी की जाए। समाज का हर वर्ग और संस्थाएँ यात्रा से जुड़ें। यात्रा के बाद जन-सभा होगी,जिसमें 250 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टर विदिशा को कार्यक्रम की सुव्यवस्थित तैयारी करने के निर्देश दिए।

भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा की बेहतर तैयारियाँ हों – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

There should be better preparations for the grand and grand Tiranga Yatra - Chief Minister Shivraj Singh

 

मुख्यमंत्री ने 14 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल, 13 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित की जाए। जन-प्रतिनिधियों से समन्वय कर तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित रूप दिया जाए। भव्य एवं आकर्षक तिरंगा यात्रा निकाली जाए। तिरंगा यात्रा, विलीनीकरण शहीद स्मृति द्वार से प्रारंभ होकर कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर समाप्त होगी। शाम 4 बजे कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर भव्य कार्यक्रम होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज निवास कार्यालय समत्व भवन में तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में झंडा वंदन में मशाल प्रज्ज्वलन करेंगे। भारत माता का पूजन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर फूल, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की जाएगी। तिरंगा यात्रा के मार्ग के दोनों तरफ, आवास तथा प्रतिष्ठानों पर तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। यात्रा में सजी हुई गाड़ियों में झांकियों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहना सेना की सदस्य, लाड़ली बहनें, विद्यार्थी, व्यापारिक संगठन और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...