CM शिवराज सिंह के साथ पौधे लगाकर आरंभ किया मेरी माटी-मेरा देश, मिट्टी को नमन-वीरों का वंदन अभियान

Started my soil-my country by planting saplings with CM Shivraj Singh

Started my soil-my country by planting saplings with CM Shivraj Singh

भोपाल, 09 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, कदंब और महुआ के पौधे रोपे। राष्ट्रीय सेवा योजना के भोपाल स्थित क्षेत्रीय निदेशालय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौधे लगाकर 9 से 30 अगस्त तक चलने वाले ‘मेरी माटी-मेरा देश, मिट्टी को नमन-वीरों का वंदन’ अभियान आरंभ किया।

क्षेत्रीय निदेशालय के राहुल सिंह परिहार, डॉ. आर.के. विजय, डॉ. ए.के. सक्सेना, डॉ. राजकुमार वर्मा और डॉ. अशोक ने पौधे रोपे। अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला तथा रानू शर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन के आकाश बरूआ, जयेश श्रीवास्तव, आकाश त्रिपाठी, मोहित सिंह और तुव्यम जैन ने भी पौधे लगाए।

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री परमार सिंगल क्लिक से करेंगे 394 करोड़ रूपये से अधिक आरटीई प्रतिपूर्ति राशि का अंतरण

Minister of State for School Education Parmar will transfer RTE reimbursement amount of more than Rs 394 crore with single click

 

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार बुधवार 9 अगस्त को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययनरत बच्चों की प्रतिपूर्ति राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। प्रदेश के 18 हजार 440 निजी विद्यालयों में अध्ययनरत् लगभग 8 लाख 50 हजार विद्यार्थियों की 394 करोड 41 लाख रुपए की प्रतिपूर्ति राशि अंतरित की जाएगी। राशि अंतरण कार्यक्रम राज्य मंत्री परमार के भोपाल स्थित निवास कार्यालय पर सुबह 9.30 बजे आयोजित होगा।

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री परमार राज्य शिक्षा केन्द्र अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा में जिलों में संपादित किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के आधार पर समस्त 52 जिलों का सत्र 2022-23 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड एवं जिलों की वार्षिक रैंकिंग भी जारी करेंगे।

राज्य मंत्री परमार माह फरवरी में आयोजित शैक्षिक ओलंपियाड जिला स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित करेंगे। प्रतियोगिता 23-24 फरवरी को प्रदेश के सभी 52 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिसमें समस्त जिला परियोजना समन्वयक, बीआरसी, नोडल अधिकारी एवं अशासकीय स्कूल सहित अभिभावकगण कार्यक्रम के सजीव यू-ट्यूब प्रसारण के माध्यम से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर सजीव प्रसारित होगा, इस लिंक के माध्यम https://youtube.com/live/6UkrL4Qbkho ?feature=share से देखा जा सकेगा।

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज दूसरा दिन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे

Today is the second day of debate on no-confidence motion, Union Home Minister Amit Shah will speak

 

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का बुधवार को दूसरा दिन है। आज भी दोनों पक्षों के नेता बारी-बारी से अपनी बात रखेंगे, लेकिन नजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर रहेगी। शाह शाम 5 बजे बोलेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज सदन की कार्यवाही में शामिल होने पर सस्पेंस है। इससे पहले मंगलवार को भी कांग्रेस ने कहा था कि राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे, लेकिन अंतिम समय में फैसला बदल दिया गया और गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की थी। यहां पढ़िए दूसरे दिन की बहस की बड़ी बातें

सरकार को मिला BJD का साथ

इस बीच, नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया है। बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद पिनाकी मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव गलत है। मणिपुर की घटनाएं ‘दिल दहला देने वाली’ थीं, लेकिन उसके लिए अविश्वास प्रस्ताव की आवश्यकता नहीं थी। महिला सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़ने का रास्ता महिला आरक्षण विधेयक है और अगर 17वीं लोकसभा ने इसे मंजूरी नहीं दी तो केंद्र की गलती होगी।

कोलार व्यापारी महासंघ की बैठक सम्पन्न

 

भोपाल। कोलार व्यापारी महासंघ की कोर कमेटी की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक कोलार व्यापारी महासंघ के संरक्षक रविन्द्र यति के आतिथ्य एवं संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महासंघ की आगामी गतिविधियों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में कोर कमेटी के 24 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के अंत में सचिव संदीप श्रीवास्तव ने उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

पेंच और सतपुड़ा रिजर्व से कूनो भेजे जाएंगे चीतल, चीतों को नहीं मिल रहा पर्याप्‍त भोजन

Cheetahs will be sent to Kuno from Pench and Satpura Reserve, Cheetahs are not getting enough food

भोपाल। कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए पर्याप्त भोजन न होने का तथ्य सामने आने के बाद एक बार फिर कूनो में चीतल शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है।

रास्‍ते में गायब हो गए चीते

वैसे तो हाल ही में पेंच टाइगर रिजर्व से लगभग 60 चीतल कूनो भेजे गए थे, लेकिन इनमें से कुछ रास्ते में गायब गए हैं। अब पेंच एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अलावा अन्य उन स्थानों से भी चीतल भेजे जाएंगे, जहां संख्या अधिक है। ताकि चीतलों का घनत्व (डेंसिटी) प्रति वर्ग किमी 25 तक पहुंच जाए। वर्तमान में कूनो में एक वर्ग किमी में 18 चीतल हैं।

Cheetahs will be sent to Kuno from Pench and Satpura Reserve, Cheetahs are not getting enough food
वर्ष 2023 में संख्या और घट गई

जब चीता परियोजना तैयार की जा रही थी, तब कूनो में 28 चीतल प्रति वर्ग किमी थे, जो वर्ष 2021 में घटकर 23 प्रति वर्ग किमी रह गए और वर्ष 2023 में यह संख्या और घटी। वर्तमान में 18 चीतल प्रति वर्ग किमी हैं। लगातार घटती संख्या पर अफ्रीका के चीता विशेषज्ञों और भारतीय वन्यजीव प्रबंधन संस्थान देहरादून के विज्ञानियों ने भी प्रश्न उठाए हैं।

चीतल का ही श‍िकार कर सकता है चीता

दरअसल, बाघ और तेंदुआ की तुलना में चीता कमजोर होता है। वह जंगली सुअर या नीलगाय का शिकार करने में पूरी तरह से सक्षम नहीं है। वह ठीक से चीतल का ही शिकार कर सकता है। वहीं ज्यादा देर तक दौड़ भी नहीं पाता है।

चीतल को पकड़ना भी आसान नहीं

जानकार बताते हैं कि जब प्रति वर्ग किमी घनत्व कम होगा, तो चीतल को पकड़ना भी आसान नहीं होगा, क्योंकि एक स्थान पर उनके बड़े झुंड नहीं मिलेंगे। इस कारण किसी एक को टारगेट कर पकड़ना आसान नहीं है। पार्क में भोजन की कमी के कारण ही चीते दो सौ किमी दूर उत्तर प्रदेश की सीमा में बार-बार जा रहे थे, जिन्हें ट्रंकुलाइज करके वापस लाना पड़ रहा था।

वर्षा के दौर कम होने पर शिफ्ट होंगे

अन्य पार्कों से चीतलों को पकड़कर कूनो भेजने के लिए वर्षा का दौर कम होने का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में वर्षा होने से नदी-नालों में पानी है। पार्कों के कुछ हिस्सों में जाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, यह वन्यप्राणियों का ब्रीडिंग काल भी है। ऐसे में बोमा बड़ा लगाना, चीतलों को हांककर बाड़े के माध्यम से शिफ्टिंग ट्रक में पहुंचाना कठिन काम है। इसिलए थोड़ा इंतजार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से की उद्योगपतियों ने भेंट

Industrialists met Chief Minister Shivraj Singh

भोपाल, 08 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से आज यहाँ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हेतिच इंडिया और पेप्सिको इंडिया उद्योग समूह के प्रतिनिधियों ने भेंट की तथा प्रदेश में बायो गैस, फर्नीचर फिटिंग्स और खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उद्योगपतियों और निवेशकों का प्रदेश में स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

रिलायंस लगाएगा कम्प्रेस्ड बायो गैस और बायो गैस सघनीकरण संयंत्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री फरहान अंसारी तथा उपाध्यक्ष श्री विवेक तनेजा ने बताया कि उनका समूह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगभग 1970 करोड़ रूपये के निवेश से 10 कम्प्रेस्ड बायो गैस और 15 बायो गैस सघनीकरण संयंत्र स्थापित कर जैव ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश का इच्छुक है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से रिलायंस के प्रतिनिधियों ने राज्य को होने वाले दीर्घकालिक लाभ औIndustrialists met Chief Minister Shivraj Singh र कम्पनी की अपेक्षाओं के संबंध में चर्चा की।

हेतिच इंडिया की फर्नीचर हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण में है विशेषज्ञता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से फर्नीचर हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली जर्मन कम्पनी हेतिच इंडिया के प्रबंध संचालक आंद्रे अकोल्ट ने भेंट कर पीथमपुर में 700 करोड़ रूपए के निवेश से स्थापित हो रही कम्पनी की नई इकाई की जानकारी दी। इकाई में लगभग 500 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा। कम्पनी द्वारा पीथमपुर में वर्ष 2020 में 300 करोड़ रूपए के निवेश से एक इकाई स्थापित की जा चुकी है, जिससे लगभग 600 लोगों के लिए रोजगार सृजित हुआ है। हेतिच इंडिया इस इकाई का भी 270 करोड़ रूपए के निवेश के साथ विस्तार कर रही है। कब्जे (हिंज) बनाने की इस इकाई से भी लगभग 600 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।

पेप्सिको उज्जैन में कार्बोनेटेट पेय इकाई स्थापित करने की इच्छुक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से पेप्सिको इंडिया के प्रेसीडेंट अहमद अल शेख, चीफ फाइनेंशियल ऑफीसर किशोर मित्रा और चीफ कार्पोरेट अफेयर्स गरिमा सिंह ने भेंट की। पेप्सिको विश्वव्यापी उपस्थिति रखने वाली प्रमुख खाद्य और पेय कम्पनी है। पेप्सिको इंडिया लगभग एक हजार 155 करोड़ रूपए के निवेश के साथ विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में खाद्य प्र-संस्करण (कार्बोनेटेट पेय) इकाई स्थापित करने की इच्छुक है, जिसमें लगभग 150 लोगों के लिए रोजगार सृजित होंगे।

राज्य सरकार सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध – CM शिवराज सिंह

State government committed to provide accessible health services - CM Shivraj Singh

 

भोपाल, 08 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों में जन्मजात हृदय विकार का उपचार माता-पिता सरलता से करा सकें और विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध हों, इसी उद्देश्य से प्रशांति मेडिकल सर्विस एडं रिसर्च फाउंडेशन के साथ एम.ओ.यू. किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह निवास कार्यालय समत्व में फाउंडेशन और राज्य शासन की ओर से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मध्य हुए एम.ओ.यू. के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ्य श्री सुदाम खाडे़ तथा प्रशांति मेडिकल सर्विस एंड रिसर्च फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

फाउंडेशन द्वारा बाल्यकालीन हृदय रोग से प्रभावित बच्चों का श्री सत्य साई हार्ट अस्पताल अहमदाबाद में नि:शुल्क उपचार कराया जाएगा। इसके अंतर्गत अहमदाबाद में स्थापित चिकित्सालय में एक हजार बच्चों का इलाज पूर्णत: नि:शुल्क कराया जाएगा, आने-जाने का व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।

प्रदेश के प्रभावित बच्चों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि “वैष्णव जन को तेने कहिए-पीर पराई जाने ते “के सिद्धांत पर कार्य कर रहे फाउंडेशन की इस पहल से प्रदेश के प्रभावित बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। एक हजार जीवित बच्चों में से लगभग 9 बच्चों में जन्मजात हृदय विकार की समस्या रहती है, जिसके उपचार पर एक लाख से पाँच लाख रूपए तक का व्यय आता है। अत: गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह इलाज कठिन हो जाता है। रोग की समय पर पहचान तथा सही उपचार मिलने पर बच्चे अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना संचालित करने का निर्णय लिया गया। योजना में नारायणा हृदयालय मुम्बई, चिरायु अस्पताल भोपाल, अरविंदो अस्पताल इंदौर में बच्चों के उपचार की व्यवस्था की गई। राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में प्रशांति मेडिकल सर्विस एंड रिसर्च फाउंडेशन के साथ दो वर्ष के लिए अनुबंध किया और कुल 117 बच्चों को नि:शुल्क उपचार प्रदान किया गया। अब पुन: एम.ओ.यू. हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को मध्यप्रदेश आयेंगे – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Prime Minister Narendra Modi will visit Madhya Pradesh on August 12 - Chief Minister Shivraj Singh

 

भोपाल, 08 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को मध्यप्रदेश आयेंगे। प्रदेश में संत रविदास समरसता यात्राएँ जारी हैं,जिनका समापन सागर के बड़कुमा में 12 अगस्त को होगा। प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी का आगमन संत रविदास जी के स्मारक के भूमि-पूजन के लिए हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि संत रविदास जी की जयंती पर सागर में हुए कार्यक्रम में यह घोषणा की थी कि बड़कुमा (सागर) में 100 करोड़ रूपए की लागत से संत रविदास जी का भव्य मंदिर और विशाल स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

50 हजार करोड़ रूपए की है पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात के रूप में बीना रिफायनरी पेट्रोकेमिकल की विस्तारीकरण परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे। बीपीसीएल की रिफायनरी वर्ष 2011 से मध्यप्रदेश में कार्यरत है, अब इसका विस्तारीकरण कर पेट्रोकेमिकल का निर्माण भी किया जाएगा। बीपीसीएल इस परियोजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रूपए खर्च करेगी। राज्य शासन द्वारा बीपीसीएल को टैक्स में छूट और सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है।

मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया ‘फोर लेन’ तथा हिनौतिया-मेलुआ ‘टू लेन’ सड़कों का होगा भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लगभग एक हजार करोड़ रूपए की लागत के 47 किलोमीटर के मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया पैकेज-1 ‘फोर लेन’ तथा हिनौतिया-मेलुआ पैकेज-2 ‘टू लेन’ सड़कों का भूमि-पूजन भी करेंगे। इससे मध्य भारत में बेहतर सम्पर्क के साथ-साथ पर्यटक हमारी विश्व धरोहर साँची के बुद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ और उदयगिरि की चट्टानों पर बनाए गए गुफा मंदिरों तक आसानी से पहुँच सकेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी रेल मंत्रालय के अधीन कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे। इस पर 2 हजार 476 करोड़ रूपए की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बरगद, गुलमोहर और करंज के पौधे रोपे

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Banyan, Gulmohar and Karanj

 

भोपाल, 08 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, गुलमोहर और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अखिलेश यादव, सनी मालवीय, पिंकेश और रिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पौध-रोपण में ग्वालियर के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक बांदिल, अभिषेक गांगिल, मेघा, माला, और मीनाक्षी भी शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सीहोर के जन-प्रतिनिधि भूपेन्द्र पाटीदार, हीरेन्द्र मीना, महेन्द्र ठाकुर और प्रतीक तिवारी ने पौधे लगाए। ग्वालियर से आए जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

प्रदेश व्यापी पौध-रोपण महा अभियान 13 से 15 अगस्त तक

State wide plantation campaign from 13 to 15 August

भोपाल, 8 अगस्त| राज्य शासन द्वारा अंकुर कार्यक्रम में 13 से 15 अगस्त 2023 तक प्रदेश व्यापी महा पौध-रोपण अभियान चलाया जायेगा। नागरिकों, समुदायों, शासकीय विभागों और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से होने वाले अभियान के लिये प्रमुख सचिव पर्यावरण गुलशन बामरा ने सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टर्स को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

अंकुर उपवन चिन्हित करें

कलेक्टरों से कहा गया है कि आम जन की सुविधा के लिये सभी शहरों और गाँवों में पौध-रोपण के लिये स्थल “अंकुर उपवन” चिन्हित करें और अन्य आवश्यक सुविधायें सुनिश्चित करें। जिलों के अशासकीय, समुदाय आधारित और निजी संगठनों को अभियान से जोड़ते हुये उनके परिसर एवं अन्य उचित स्थलों पर पौध-रोपण का भी कार्य किया जा सकता है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित होगी समिति

पूर्व महा अभियान की तर्ज पर प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी स्टेक होल्डर को शामिल करते हुए जिला स्तरीय समिति का गठन किया जायेगा। समिति 13 से 15 अगस्त तक पौध-रोपण अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण और मॉनिटरिंग करने के साथ अंकुर कार्यक्रम की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करेगी।

शासकीय कार्यालय और प्रतिष्ठान परिसर में भी होगा पौध-रोपण

प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय भवन, सार्वजनिक उपक्रम, औद्योगिक संस्थान, निगम-मंडल कार्यालयों के प्रांगण, स्कूल, कॉलेज, ऑगनवाड़ी, छात्रावास, पंचायत परिसर आदि में भी पौध-रोपण किया जायेगा।

पौधों की व्यवस्था

पौधों की व्यवस्था संबंधित व्यक्ति या संस्था द्वारा की जायेगी। वन, उद्यानिकी और कृषि विभाग की नर्सरी में उपलब्ध पौधों का उपयोग प्रचलित नियमानुसार किया जायेगा। रोपित पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और देख-भाल की जिम्मेदारी पौध-रोपण करने वाले व्यक्ति,संगठन या शासकीय संस्था की होगी।

पौध-रोपण का पंजीयन वायुदूत-अंकुर एप पर

अभियान से जुडने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पौध-रोपण का पंजीयन अंकुर कार्यक्रम के वायुदूत-अंकुर एप पर करना होगा। प्रत्येक रोपित पौधे की फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करनी होगी। एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रतिभागियों द्वारा पौध-रोपण के 30 दिन बाद वायुदूत अंकुर एप पर रोपित पौधे का द्वितीय फोटो अपलोड करने पर सहभागिता प्रणाम-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। पौध-रोपण के 6 माह बाद पौधे का तृतीय फोटो अपलोड करना होगा।

अब तक 66 लाख से अधिक पौध-रोपण पंजीकृत

प्रमुख सचिव श्री बामरा ने बताया कि पौध-रोपण को जन आंदोलन बनाने के लिये प्रदेश में जन भागीदारी से 1 से 5 मार्च 2022, 28 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तथा 19 फरवरी 2023 को प्रदेश स्तरीय पौध-रोपण महा अभियान चलाया गया। महा अभियान के दौरान प्रदेश के नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। अंकुर कार्यक्रम में अब तक 16 लाख से अधिक नागरिकों द्वारा 66 लाख से अधिक पौध-रोपण का पंजीयन किया जा चुका है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...