मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर और हस्तशिल्पियों को दी बधाई

Chief Minister Shivraj Singh congratulated weavers and handicraftsmen on National Handloom Day

भोपाल, 7 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सभी बुनकर और हस्तशिल्पियों साथियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि हथकरघा भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत है, यह हमें हमारी परम्पराओं से जोड़ता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेशवासियों से हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने का आहवान किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बुनकर साथियों के परिश्रम का ही सुफल है, जो हमारी चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों के साथ पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग, जरदोजी, कुक्षी और मनावर की नेचुरल डाई प्रिंटिंग ने विश्वभर के लोगों के दिलों को जीत लिया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेरी शुभेच्छा है कि प्रदेश की यह कला अक्षुण्ण रहे और हथकरघा के कार्य से जुड़े हमारे सभी साथी समर्थ एवं आत्म-निर्भर बनें।

कमल नाथ बोले- उमंग सिंघार ने आदिवासी सीएम की बात क्यों कहीं ये वो ही जानें

Kamal Nath said - why did Umang Singhar talk about tribal CM, only he should know

 

झाबुआ| पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सोमवार को आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने झाबुआ पहुंचे। उन्होंन ने कहा कि छिंदवाड़ा में श्री बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री महाराज की कथा का आयोजन चल रहा है। उन्हें आज होने वाले समापन होने वाले कार्यक्रम शामिल होने छिदवाड़ा पहुंचना है। कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के बयान आदिवासी मुख्यमंत्री की बात पर उन्होंने ने कहा कि सबके अपने-अपने विचार हैं, वे ही जानें। मुख्यमंत्री का चुनाव एक प्रक्रिया से होता है।

धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा चलाए जा रहे हिंदू राष्ट्र अभियान पर उनका कहना था कि देश में 82 प्रतिशत हिंदू रहते हैं। इतना कहकर वे बात को टाल गए। उन्होंने ने अब तक इतना बड़ा आयोजन अब तक नहीं देखा। करीब 8 लाख भक्त छिंदवाड़ा आ कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। कथा के लिए उन्होंने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री महाराज को नहीं बुलाया। श्रद्धालुओं द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है। वे आए हैं तो उनका हम स्वागत करते हैं। कुछ दिनों बाद प्रदीप मिश्रा भी छिदवाड़ा आ रहे हैं। हम उनका भी स्वागत करेगें।

आदिवासी अत्याचार में प्रदेश नंबर एक

सवालों के पूर्व उन्होंने पहले अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार लगातार बढ़ गए हैं। आदिवासी अत्याचारों में प्रदेश नंबर 1 पर है। मीडिया के माध्यम से अपराध समाने आते हैं। कई ऐसे अपराध भी हैं जो सामाने नहीं आते है। उन्होंने नेमावर, सीधी, खरगोन की घटना का उल्लेख किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज की सरकार विकास पर्व मना रही है, यात्राएं निकाली जा रही है। उन्हें तो माफी यात्रा निकालना चाहिए।

पहले लाड़ली बहना याद नहीं आई

कमल नाथ ने कहा कि कई वर्षों से भाजपा की सरकार प्रदेश में थी। लेकिन उन्हें अब तक लाड़ली बहना की याद नहीं आई। संविदा कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, उषा बहनें अब उन्हें याद आ रही हैं। शिवराज सरकार अपने पापों को चुनाव समय में धोना चाहते हैं। लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है।

शाह से भी झूठ बुलावा रहे हैं

कमल नाथ ने कहा कि अमित शाह प्रदेश आ रहे हैं, उनका स्वागत है। शिवराज सिंह चौहान उनसे भी झूठ बुलावाते हैं। शाह छिदवाड़ा में भी आए, उन्हें जो सूची दी गई, सब झूठी बात थी। राहुल गांधी के सवाल पर उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का वे स्वागत करते हैं। लोकसभा को इस पर नोटिफिकेशन को 2 दिन पहले जारी कर देना था। उन्होनें मणिपुर की घटना पर कहा कि लगातार घटनाएं अभी भी हो रही है। सेना, सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा बल होने के बाद भी हिंसा शांत नहीं हो रही। भाजपा देशभर में अपने राजनीति लाभ के लिए हिंसा को बढावा दे रही है।

कई उदाहरण दिए

इस अवसर पर कांग्रेस ने अजय सिंह ने कहा कि सिंगरोली गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक को गोली मारी। विधायक पुत्र पहले भी गोलीकांड कर चुका है। जब इसका जमकर विरोध हुआ तब जाकर एफआइआर दर्ज की गई। अब भाजपा विधायक कह रहे हैं कि उनका बेटा साथ नहीं रहता, उन्हें नहीं पता क्या करता है।

सदस्यता बहाल हुई तो संसद पहुंचे राहुल गांधी, स्वागत के लिए जुटे विपक्षी सांसद

Rahul Gandhi reached Parliament when membership was restored, opposition MPs gathered to welcome

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय द्वारा आज राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद के सदस्य’ के रूप में अपडेट किया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (4 अगस्त) को ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी।

स्वागत के लिए जुटे विपक्षी सांसद

राहुल गांधी आज जब संसद पहुंचे तो विपक्षी दलों के सांसद उनके स्वागत में जुटे। संसद पहुंचकर राहुल गांधी ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया। इससे पहले राहुल की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिठाई खिलाई। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने का फैसला स्वागत योग्य कदम है।

लोकसभा सचिवालय द्वारा आज राहुल गांधी सदस्यता बहाल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद के सदस्य’ के रूप में अपडेट किया।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (4 अगस्त) को ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी।

लोकसभा के अधिकारी बोले, पहले फैसला पढ़ेंगे

गौरतलब है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने में हो रही देरी पर लोकसभा के अधिकारियों ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी को पढ़ने के बाद इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इसी के साथ राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता फिर से बहाल होने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी।

एमके स्टालिन ने पूछा, क्या भाजपा डर गई

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी रविवार को एक ट्वीट कर पूछा था कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं कर रही है। क्या केंद्र सरकार राहुल से डर गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बावजूद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल क्यों नहीं किया गया? उन्हें अयोग्य घोषित करने को लेकर जो तत्परता दिखाई गई थी, वो अब क्यों गायब है? क्या भाई राहुल गांधी की संसद में मौजूदगी से भाजपा डर गई है?’
वहीं, भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने पलटवार करते हुए कहा कि संसद का काम नियम-कायदे से होता है। राहुल गांधी की उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि दुनिया जानती है कि वह बोलते हैं और फिर आंख मारते हैं।

लोकसभा में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 पारित, विपक्ष ने जताई आपत्ति

Digital Personal Data Protection Bill, 2023 passed in Lok Sabha, opposition raised objection

 

लोकसभा में पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन विधेयक, 2023 पारित हो गया है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे लोकसभा में पेश करते हुए कहा कि यह विधेयक वैश्विक स्तर पर भारतीय नागरिकों के डेटा की सुरक्षा के लिए है। इस विधेयक के तहत प्रत्येक डेटा उल्लंघन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 250 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। भारत में सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन डेटा इसके कानूनी डोमेन के अंतर्गत आएंगे।

क्यों थी इस विधेयक की जरुरत?

दरअसल, देश में डिजिटल क्रांति के बीच देश के नागरिकों के डेटा सुरक्षित रखने को लेकर दबाव बढ़ रहा था। इससे जुड़े अपराधों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जरुरी था कि ऐसा कानून बने जिससे आम लोगों का डेटा सुरक्षित हो और इसका उल्लंघन करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई हो। यह डेटा प्रोटेक्शन बिल नागरिकों के डिजिटल अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करेगा और डेटा संबंधित फ्रॉड को नियंत्रित करेगा।

विधेयक की मुख्य बातें

अब देश के पर्सनल डेटा का संग्रह और उपयोग लीगल मीडियम से होगा और इसके मिसयूज को कंट्रोल करते हुए उसके प्रोटेक्शन को लेकर पारदर्शिता बनाई जाएगी।
यह भारत में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा के तमाम ऐसे प्रसंस्करण पर लागू होगा जहां ऐसा डेटा ऑनलाइन याऑफ़लाइन एकत्र किया जाता है और डिजिटलीकृत किया जाता है।
व्यक्तिगत डेटा को किसी व्यक्ति की सहमति पर केवल वैध उद्देश्य के लिए संसाधित किया जा सकता है। यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल करने के लिए कंपनियों को अब परमिशन लेना होगा।

विपक्षी सांसद

व्यक्तिगत डेटा उल्लंघन की स्थिति में बोर्ड और प्रभावित पक्षों को सूचित करने में विफलता और बच्चों के संबंध में अतिरिक्त दायित्वों को पूरा न करने पर 200 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
विधेयक व्यक्तियों को कुछ अधिकार प्रदान करता है जिसमें जानकारी प्राप्त करने, सुधार और मिटाने का अधिकार और शिकायत निवारण का अधिकार शामिल है।

CM शिवराज सिंह ने कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य-तिथि पर नमन किया

CM Shivraj Singh paid tribute to poet Rabindranath Tagore on his death anniversary

 

भोपाल, 7 अगस्त| CM शिवराज सिंह ने राष्ट्र गान जन-गण-मन के रचयिता, नोबल पुरस्कार से सम्मानित कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। CM शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

कविवर रबीन्द्रनाथ टैगौर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे कवि, साहित्यकार, दार्शनिक, नाटककार, संगीतकार और चित्रकार थे। रबीन्द्रनाथ टैगौर बंगला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी स्फूर्ति लाने वाले युगदृष्टा थे। विश्व विख्यात महाकाव्य गीतांजलि की रचना के लिए उन्हें 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 7 अगस्त 1941 को कोलकाता में अंतिम सांस ली।

CM शिवराज सिंह ने कविवर टैगोर का स्मरण करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि “अद्वितीय मेधा तथा विद्वत्ता से भारतीय चिंतन को उदात्त रूप में प्रदर्शित कर आपने समाज को नई दिशा दी। आपके विचारों का उज्ज्वल प्रकाश सदैव मानवता के कल्याण की राह दिखाता रहेगा।”

CM शिवराज सिंह ने पीपल, कदंब और महुआ के पौधे रोपे

CM Shivraj Singh planted saplings of Peepal, Kadamba and Mahua

 

भोपाल, 7 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, कदंब और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सुरेंद्र कामिया, मंगल सिंह और सतीश कीर ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को कैरियर काउंसलर अभिषेक खरे ने अपनी पुस्तक “एमपीपीएससी इंटरव्यू ए टू जेड” भेंट की। पौध-रोपण में सर्वश्री अर्पित शर्मा, विकास भदौरिया, चंद्र प्रकाश सिकरवार, आशीष अग्रवाल, प्रह्लाद भदोरिया तथा अजय तोमर भी शामिल हुए।

अवधेश नायक और राजकुमार धनौरा ने थामा कांग्रेस का दामन, अंजुम रहबर भी कांग्रेस से जुड़ीं

Awadhesh Nayak and Rajkumar Dhanaura joined Congress, Anjum Rehbar also joined Congress

 

भोपाल। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आयाराम-गयाराम का खेल शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में रविवार को ग्वालियर-चंबल संभाग और बुंदेलखंड के कुछ भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सागर के सुरखी से राजकुमार सिंह धनौरा और दतिया के अवधेश नायक ने रविवार दोपहर को राजधानी में कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय पर पहुंचकर इस पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। दोनों नेता सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दोनों को समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई। इन दोनों के कांग्रेस में शामिल होने से गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा और राजस्‍व मंत्री गोविंद सिंह के गढ़ में भाजपा को गहरा झटका लगा है।

यहां पर यह बता दें कि अवधेश नायक मप्र पाठ्यपुस्‍तक निगम के उपाध्‍यक्ष रह चुके हैं। वहीं राजकुमार धनौरा की भी भाजपा में गोविंद सिंह राजपूत के आने के बाद उनसे कभी पटरी नहीं बैठी।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर है। नौजवानों को काम नहीं मिल रहा है। हम किस तरह के मध्य प्रदेश का भविष्य चाहते हैं, यह सोचना है। आपने आज केवल कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है बल्कि प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है आज दतिया हो या फिर सुरखी, क्या हाल है या किसी से छुपा नहीं है। हम धार्मिक आयोजन करते हैं तो भाजपा के नेताओं के पेट में दर्द होता है। क्या उन्होंने धर्म का ठेका ले लिया है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के दतिया और सुरखी ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां आतंक का राज है। लोगों पर झूठे प्रकरण दर्ज करा कर प्रताड़ित किया जाता है। पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त दतिया के अवधेश नायक ने कहा कि हमें रोकने के लिए सत्ता और संगठन की ओर से काफी प्रयास हुए, लेकिन दतिया की आजादी के लिए हमने कांग्रेस के साथ आने का निर्णय लिया है। बिना शर्त कांग्रेस में आए हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि विधानसभा में कांग्रेस के जो विधायक पहुंचेंगे, उनमें सबसे बड़ी जीत के साथ दतिया से कांग्रेस विधायक पहुंचेगा। उन्होंने गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा पर झूठे प्रकरण दर्ज करवाकर भाजपा के ही कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

सागर सुरखी के राजकुमार सिंह धनौरा ने कहा कि संगठन में हमारी बात तक नहीं सुनी गई। गद्दार के कहने पर हमें पार्टी से निकाल दिया। कई झूठे प्रकरण दर्ज करवा दिए। संकट के समय में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने साथ दिया। अब हम पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस के साथ हैं और सुरखी सहित बुंदेलखंड में भाजपा को हराने का काम करेंगे।

शायर अंजुम रहबर ने कमल नाथ की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्‍यता

उधर, गुना की मशहूर शायर अंजुम रहबर ने भी रविवार को ‘आप’ को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने अंजुम रहबर को कांग्रेस की सदस्‍यता दिलाई। अंजुम रहबर ने इसी साल अप्रैल में ‘आप’ पार्टी ज्‍वाइन की थी। गौरतलब है कि अंजुम रहबर महशूर शायर हैं, जो अक्‍सर मुशायरों के मंच या गीत-गजल पर केंद्रित टीवी कार्यक्रमों में नजर आती रहती हैं। उन्‍होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी से शादी की थी।

 

7 अगस्त को बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों की बढ़ेगी धन-संपत्ति

Gajalakshmi Raja Yoga will be formed on August 7, these 4 zodiac signs will increase in wealth

 

7 अगस्त को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र की इस यात्रा से गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। जिसके कारण 4 राशि वालों को धन, सफलता और प्रसिद्धि के साथ देवी लक्ष्मी की कृपा मिलेगी। कर्क राशि में शुक्र शुभ स्थिति में रहेगा। इस समय में मेष में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि कर्क राशि पर रहेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग शुभ साबित होगा। शुक्र आपके धन भाव में वक्री है। ऐसे में आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस अवधि में बचत करने में सफल रहेंगे। आपकी बातचीत शैली में सुधार होगा। मीडिया से जुड़े लगों का समय बहुत अद्भुत रहेगा।

कर्क राशि
गजलक्ष्मी राजयोग कर्क राशि वालों के लिए अत्यंत फलदायी रहेगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं।

कन्या राशि
शुक्र के गोचर से कन्या राशि के जातकों को बहुत फायदा पहुंचाएगा। शुक्र आपके आय भाव में वक्री है। इस अवधि में निवेशों से लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। लंबे समय से बकाया पैसा मिल जाएगा। आपके बच्चे अपनी सफलता से जुड़ी कोई खुशखबरी दे सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग शुभ साबित हो सकता है। शुक्र आपकी राशि में वक्री है। आपके व्यवसाय में वृद्धि होने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

Post Office Recruitment 2023, 30041 vacancies

INDIA-POST-GDS-RECRUITMENT-2023

 

Indian Post published an official notification for Post Office Recruitment 2023 on the official website on 02nd August 2023. The India Post GDS Recruitment 2023 is out for 30041 vacancies. Interested and eligible candidates can fill out their online applications for Post Office Recruitment 2023 from 03rd August to 23rd August 2023. Candidates can read the article below to gain in-depth knowledge about India Post GDS Recruitment 2023. Bookmark this article to get the latest information related to Post Office Recruitment 2023.

Post Office Recruitment 2023

The India Post Office Notification 2023 was published on the official website on 02nd August 2023. Interested candidates must check the details provided in the India Post Office Notification 2023. The link to download the Pdf of  India Post Office Notification 2023 is provided below.

Overview

Post Office Recruitment 2023 is out on the official website. Here we have tabulated the detailed information about India Post Office Recruitment 2023

Age Limit

The minimum age should be 18 years.
The maximum age should be 40 years.
Age relaxation is provided as per government norms.
India Post Office Recruitment 2023 Selection

Process

The selection of candidates for the India Post GDS Recruitment 2023 Notification will be merit-based. The merit list will be prepared based on the candidate’s academic qualifications.

Gadar-2 की रिलीज से पहले वाघा बॉर्डर पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल

Sunny Deol and Ameesha Patel reached Wagah border before the release of Gadar-2

 

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ जल्दी रिलीज होने जा रही है। दोनों कलाकार जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच, दोनों कलाकार शनिवार को अटारी-वाघा सीमा पहुंचे।
अमीषा ने फिल्म में अपने किरदार के मुताबिक नीला सूट पहना था। वहीं, सनी ने पीला कुर्ता पहना था और उसके साथ ऑलिव ग्रीन पगड़ी मैच की थी। सनी ने यहां फैन्स से बात भी की।

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के बाद भांगड़ा

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के बाद दोनों ने भांगड़ा भी किया। इस दौरान उदित नारायण गाना गाते नजर आए। इससे पहले, सनी ने शुक्रवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका था। उन्हें स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रार्थना करते और कुछ प्रशंसकों के साथ पोज देते देखा गया।

फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने पिछले दिनों फिल्म के बारे में कहा था कि हम एक ऐसी कहानी को वापस लाने के लिए उत्साहित हैं, जो देशभक्ति, दिल छू लेने वाले पिता-पुत्र के बंधन और एक प्रेम कहानी का प्रतीक है। यह फिल्म सभी सीमाओं से परे है।

11 अगस्त को रिलीज हो रही है फिल्म

हाल ही में सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया था और लिखा था, ‘अपने परिवार और देश के लिए एक बार फिर से गदर मचाएगा तारा सिंह। करगिल विजय दिवस के अवसर पर आप सभी के लिए #Gadar2Trailer प्रस्तुत है। ट्रेलर अब बाहर है! गदर 2 आ रही है बड़े पर्दे पर, इस स्वतंत्रता दिवस पर।

सिनेमाघरों में 11 अगस्त से|

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...