मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रोपे पीपल, कदम्ब और खिरनी के पौधे

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Peepal, Kadamba and Khirni
 भोपाल, 25 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रतिदिन पौध-रोपण के क्रम में आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, कदंब और खिरनी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ ग्राम पंचायत पेसा मोबिलाइजर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्षों ने भी पौधे रोपे। पौध-रोपण में संघ के जिला अध्यक्षों राजेन्द्र सलताने खरगोन, राजाराम साह डिंडोरी, क्षमता दीक्षित छिंदवाड़ा, उपेन्द्र कढ़ापे मंडला, रेशमा राठौर अनूपपुर, महिपाल बैगा शहडोल, दिनेश पोरवाल रतलाम, अजित बैगा उमरिया, विनोद सिंह दीक्षित बालाघाट, राकेश अम्लियार रतलाम, महावीर सिंह श्योपुर, संजय धुर्वे बैतूल, शहरूक धार, मनोज कुमार धुर्वे मंडला, महेश प्रसाद रैदास शहडोल, संदीप मंडावी बैतूल, सारिका भसमकर बैतूल, दीनबंधु कोल छिंदवाड़ा, धनराज बैतूल, अजमेर परस्ते डिंडोरी, राकेश पंदे बालाघाट, महेश नागवंशी छिंदवाड़ा, साक्षी दीक्षित छिंदवाड़ा, शितिक खान धार, रामनरेश सिंह बैतूल और राजेन्द्र यादव श्योपुर ने पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह तथा शंकरलाल शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पौध-रोपण में विनोद जैन, रामपाल चंद्रवंशी, आशीष ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, अभिनव पाठक, अशोक सिंह, अजय साहू शामिल हुए।

तेंदूखेड़ा का पौड़ी जलाशय फूटा, प्रशासन ने खाली कराए दो गांव

दमोह। तेंदूखेड़ा का पौड़ी जलाशय मंगलवार की सुबह पांच बजे फूट गया जिसमें दो गांवों में मकान, खेत खलियां के साथ घर गृहस्थी का सामान भी डूब गया। बचाव दल के साथ पुलिस प्रशासन पहले ही मौके पर पहुंच गया था इसलिये जनहानि नहीं हो पाई। अधिकारियों ने लोगों को निकालकर दूसरी जगह भेज दिया था। मंगलवार सुबह तालाब फूटा तो मोके पर मौजूद अधिकारी पुलिस कर्मी भी पानी के तेज बहाव को देखकर दंग रह गए।

पौड़ी के ग्रामीणों को तालाब के पास सुराग दिखा थाTendukheda's Pauri reservoir erupted, administration evacuated two villages
सोमवार को ज़ब ग्राम पौड़ी के लोग तालाब के पास पहुँचे तो उसमें सुराग दिखा जिसकी सूचना जल संसाधन विभाग को दी गई जल संसाधन विभाग के साथ तहसीलदार मोनिका वाघमारे और सोमवार के दिनभर, थाना प्रभारी श्याम बेन मौके पर उपस्थित रहते हुए उन्होंने पहले सुराग को बन्द करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद तेंदूखेड़ा तहसीलदार मोनिका बाघमारे ने मामले से दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को अवगत कराया। उनके निर्देश पर देर रात पुलिस प्रशासन ने ग्रामों को खाली करवाना शुरू किया और तालाब फूटने के पूर्व दो ग्रामों को खाली कराया गया।

सात से आठ फीट डूबे घर
ग्राम पौड़ी और जेतगढ़ में बने घर सात से आठ फीट पानी मे डूब गए। मात्र दो से तीन फीट ही मकान पानी से बाहर दिखाई देते रहे जबकि खेत खलियान और किसानों की सामग्री सभी डूब गई। तेंदूखेड़ा एस डी एम अबिनाश रावत, तेंदूखेड़ा तहसीलदार मोनिका वाघमारे, जनपद सीईओ मनीष बागरी, तारादेही थाना प्रभारी श्याम बेन, जवेरा टीआइ इंद्रा सीग, इमलिया चौकी प्रभारी आनद अहिरवाल जिले से एस डी आर एफ की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम रात्रि में ही मौके पर पहुंच गई थी।

इसलिए ग्राम पौड़ी और जेतगढ़ को खाली कराया गया
तहसीलदार मोनिका बाघमारे ने बताया कि तालाब में सुराग की सूचना मिली जिस पर तहसीलदार जल संसाधन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची थी सुराग से पानी का बहाव कम नहीं हुआ इसलिए दमोह कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पौड़ी और जेतगढ़ को खाली कराया गया। ग्रामीणों को उनके रिश्तेदार तारादेही स्कूल और अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है पुलिस प्रशासन सुरक्षा में लगे हुए। इस संबंध में कलेक्टर मयंक अग्रवाल का कहना है कि प्रसासनिक स्तर पर सभी प्रकार की तैयारियां करते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

स्कूटर की डिक्की में माेबाइल, पर्स छोड़ा, 40 घंटे से लापता शिक्षा विभाग का बाबू

रायसेन। रायसेन के जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू सिद्धार्थ सिंह पिछले 40 घंटे से ज्यादा समय से लापता हैं। भोपाल के न्यू मार्केट में रहने वाले सिद्धार्थ सिंह रविवार देर शाम करीब सात बजे अपने घर से स्कूटर लेकर निकले थे। तभी से वह घर नहीं लौटे। उनकी स्कूटर रायसेन के पास बेतवा नदी के जाखा पुल के पास खड़ी मिली है। स्कूटर की डिक्की में उनका मोबाइल, पर्स और करीब चार हजार रुपये मिले हैं।

Left mobile, purse in scooter trunk, Babu of education department missing for 40 hours

रायसेन पुलिस और होमगार्ड की टीम सोमवार सुबह से नदी में तलाश कर रही है लेकिन उनका अब तक कुछ पता नहीं चला है। सिद्धार्थ के चचेरे भाई सागर सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ पिछले एक हफ्ते से परेशान चल रहा था, उसने आनलाइन गेम में कर्जा कर लिया था। करीब तीन दिन पहले ही जब परिवार को पता चला तो उसका करीब दो लाख रुपये तक कर्ज चुका दिया था। उसके बाद से सब कुछ ठीक था, रविवार शाम को वह घर से घूमने जाने का कहकर निकला जो अब तक नहीं लौटा। रविवार रात साढ़े 9 बजे उसकी पत्नी से बात हुई थी तो उसने आधे घंटे में आने का कहा था। उसके बाद से ही मोबाइल बंद आ रहा है। हमनें ढूंढने की कोशिश की उसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर बेतवा नदी की लोकेशन मिली। जब हम वहां पहुंचे तो उसका स्कूटर पुल के पास खड़ा मिला। बाद में जब हमने दूसरी चाबी से डिक्की खोली तो उसके अंदर मोबाइल, पर्स और पैसे मिले। सिद्धार्थ की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी उनकी कोई संतान नहीं है उनके पिता के निधन के बाद रायसेन शिक्षा विभाग में उसकी अनुकंपा नियुक्ति हुई थी।

10 किलोमीटर दूर तक तलाश किया
चौकी प्रभारी संजीव त्यागी ने बताया कि पुल से करीब 50 मीटर दूर स्कूटर खड़ा मिला है, इसलिए नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को दिनभर तलाश किया। मंगलवार को भी करीब 10 किलोमीटर दूर तक नाव से सर्चिंग की, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला है। होमगार्ड कमांडेंट उमेश तिवारी का कहना है कि ये नहीं पता है कि युवक नदी में कूदा है लेकिन मामला संदिग्ध है इसलिए उनकी टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।

सीएम श‍िवराज के हेलिकाप्टर में आई खराबी, सड़क मार्ग से पहुंच रहे सिवनी मालवा

 

भोपाल। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान के हेलिकाप्‍टर में खराबी आ गई है। इस कारण वे सड़क मार्ग से सिवनी के लिए रवाना हुए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में कार्यक्रम के बाद सिवनी पहुंचना था। वहां सीएम ने 2631 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की दूधी सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करने के साथ सभा को संबोधित किया।

इसके बाद सीएम श‍िवराज को हेलिकाप्‍टर से सिवनी मालवा जाना था, मगर उनके हेलिकाप्‍टर में अचानक खराबी आ गई। इस कारण वे सड़क मार्ग से सिवनी मालवा के लिए रवाना हुए।

श‍िवराज ने इसके बाद अपने वाहन से ही सिवनी मालवा के निवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्‍होंने कहा कि सिवनी मालवा के मेरे प्रिय भाइयों-बहनों, बनखेड़ी में अचानक हेलिकाप्टर खराब हो जाने के कारण मैं समय से आपके बीच नहीं पहुंच पाया, इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।

उन्‍होंने कहा कि मैं सड़क मार्ग से लगातार सफर करके आपसे मिलने पहुंच रहा हूं। आपसे मिले और बात किये बिना नहीं जाऊंगा।
अब सिवनी मालवा में शिवराज सिंह चौहान का जनदर्शन कार्यक्रम नहीं होगा। वे वहां केवल सभा को ही संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बनखेड़ी में जन-दर्शन के दौरान उमड़ा जन-सैलाव

Crowd gathered during Chief Minister Shivraj Singh's public visit to Bankhedi

 

भोपाल. 25 जुलाई| विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आज नर्मदापुरम के ग्राम बनखेड़ी में जन-दर्शन
किया। इस दौरान नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। कहीं घरों की छत से, मुंडेर से, कहीं मंच से
पुष्प-वर्षा की तो कहीं शॉल श्रीफल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आत्मीय स्वागत किया। लाड़ली बहनाओं द्वारा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की आरती उतारकर उनका स्वागत किया और अपने भैया को राखी भेंट कर फूल माला पहनाई
गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बनखेड़ी तिराहे से मस्जिद चौराहा मार्ग से जनदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मार्ग पर

स्वागत द्वारों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से पूरा शहर सजाया गया।

मार्ग पर अनेक स्थानों पर मंच बनाए गए थे। जहाँ ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों व जिला पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा
उत्साह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सम्मान किया जा रहा था। इस दौरान ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में
महिलाओं के साथ किसान व युवा भी शामिल हुए। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता जन-दर्शन में शामिल हुए। जनहित में
चलाई जा रही विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के नाम तखतियों पर लिखकर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के
प्रति आभार प्रकट किया।

कदम-कदम पर उत्साह का माहौलCrowd gathered during Chief Minister Shivraj Singh's public visit to Bankhedi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बनखेड़ी आगमन पर नगर में कदम-कदम पर उत्साह का माहौल था। बच्चे, युवाओं, महिलाओं
के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को उड़ाकर
तथा गुलाल उड़ाकर विकास पर्व मनाया जा रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पंचायत प्रतिनिधियों, किसान संगठन,
कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग, जन अभियान परिषद, नगर पालिका कर्मचारी संगठन, व्यापारी
वर्ग, सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों, लाड़ली बहना सेना सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। सांसद राव उदयप्रताप सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, दर्शन सिंह चौधरी, माधवदास अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं विशाल जन-समूह जन-दर्शन में शामिल हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में विकास पर्व के दौरान भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक
न्यास, गोविंदनगर में कोल इंडिया लिमिटेड कोलकाता के सीएसआर सहयोग से 1 करोड़ 98 लाख की लागत से निर्मित
शरद स्मृति छात्रावास के भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर में इंडियन ऑयल
कॉर्पोरेशन के सहयोग से 1 करोड़ की लागत से निर्मित जैव कीट नियंत्रण उत्पादन इकाई भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 55 लाख की लागत से कृषि विज्ञान केंद्र, गोविन्दनगर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत मशरूम, स्पॉन, खाद उत्पादन एवं प्रशिक्षण इकाई का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय के बच्चों ने पुष्प-वर्षा कर अपने लाड़ले मामा श्री चौहान का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा न्यास के कारीगरों द्वारा लगाई गई बांस एवं माटी की कृषि उत्पाद एवं शिशु वाटिका प्रदर्शनी
का भी अवलोकन किया। उन्होंने कारीगरों द्वारा निर्मित वस्तुओं की सराहना की।

आज से आरंभ हो रहा है लाड़ली बहना योजना का पंजीयन : मुख्यमंत्री चौहान

Registration of Ladli Bahna Yojana is starting from today: Chief Minister Chouhan

अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना की पात्रता में शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में किए गए परिवर्तनों के साथ आज से पुन: पंजीयन आरंभ हो रहा है। अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना में शामिल हो सकेंगी। साथ ही फोर व्हीलर होने पर पात्रता न होने के प्रावधान के अनुसार परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण जो बहनें छूटी थीं, उन्हें भी योजना में शामिल किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में यह बात कही।

प्रदेश में लॉजिस्टिक पार्क, फार्मा, खाद्य प्र-संस्करण, रेलवे वेगन निर्माण और पीवीसी केन्द्रित इकाईयों की स्थापना के प्रस्ताव

Proposals for establishment of logistics park, pharma, food processing, railway wagon manufacturing and PVC centric units in the state

 

भोपाल, 24 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से फार्मा, लाजिस्टिक पार्क, खाद्य प्र-संस्करण, आयरन एण्ड स्टील तथा प्लास्टिक के क्षेत्र में कार्यरत उद्योग समूहों ने मंत्रालय में भेंट कर प्रदेश में निवेश और इकाइयों के विस्तार के संबंध में चर्चा की।

टीवीएस स्थापित करेगा लॉजिस्टिक्स पार्क
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से टीवीएस इंडस्ट्रीज एण्ड लॉजिस्टिक्स पार्क के सीईओ रामनाथ सुब्रमण्यम और रीजनल हेड कुशल मोतियानी ने देवास और पीथमपुर में 250 करोड़ रुपए की लागत से इंडस्ट्रियल व लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की। पार्क से लगभग 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में 1300 करोड़ रूपए की लागत से तीन इकाइयां स्थापित कर चुकी इप्का लेबोरेट्रीज के मेनेजिंग डायरेक्टर श्री अजित कुमार जैन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भेंट कर देवास में 470 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित हो रही फार्मा इकाई के बारे में बातचीत की। इस इकाई में लगभग 700 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुरैना के सीतापुर में खाद्य प्र-संस्करण इकाई पर चर्चा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सात्विक एग्रो प्रोसेसिंग के नीलेश गर्ग और श्री माणिक गर्ग ने मुरैना जिले के सीतापुर में नई खाद्य प्र-संस्करण इकाई स्थापित करने के संबंध में चर्चा की। सात्विक एग्रो 284 करोड़ रूपए के शुरूआती निवेश के साथ एक लाख 44 हजार मीट्रिक टन की उत्पादन क्षमता के साथ नई इकाई स्थापित कर रही है। कम्पनी द्वारा इसके लिए भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है। सर्वा फोम के श्री कुणाल ज्ञानी रायसेन जिले के तामोट प्लास्टिक पार्क में 100 करोड़ रूपए के निवेश के साथ रिबांडेड फोम और पालियोरेथेन फोम के लिए बुनियादी कच्चा माल बनाने की इकाई की स्थापना के प्रस्ताव और अपेक्षाओं पर चर्चा की।

मालनपुर में स्थापित होगी रेलवे वेगन इकाईProposals for establishment of logistics park, pharma, food processing, railway wagon manufacturing and PVC centric units in the state
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रा-स्ट्रक्चर के राघवेन्द्र मोदी ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में 500 करोड़ के निवेश और लगभग 1000 लोगों को रोजगार देने की क्षमता रखने वाली रेलवे वेगन निर्माण इकाई स्थापित करने के संबंध में बातचीत की। इसी क्रम में बैरलोकर इंडिया ऐडिटिव्स के ज्येन मोदी और अंकुर कुमार ने देवास में 316 करोड़ रूपए के निवेश से पीवीसी स्टेबलाइजर इकाई की स्थापना पर बातचीत की। इकाई से लगभग 150 लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

भोपाल में बनेगा राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

National Media Museum to be built in Bhopal – Chief Minister Shivraj Singh

भोपाल, 24 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की महा-परिषद की बैठक में जानकारी दी गई कि भोपाल में राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विश्वविद्यालय में केन्द्रीय स्टूडियो, डिजिटल मीडिया लैब, सिनेमा और भारतीय भाषाओं पर केन्द्रित पृथक विभागों तथा भरतमुनि शोध पीठ की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। जनवरी 2018 के बाद हुई महा-परिषद की बैठक में पूर्व वर्षों के बजट अनुमान, लेखों एवं अंकेक्षण प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। विभिन्न प्रबंधकीय विषयों पर भी निर्णय लिए गए। बताया गया कि एशिया के पहले और देश के सबसे बड़े पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को लागू किया गया है। इंडिया टूडे, द वीक जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं द्वारा विश्वविद्यालय को देश के प्रथम 10 शिक्षण संस्थानों में शामिल किया गया है।

62 वर्ष होगी सेवानिवृत्ति की आयु

महा-परिषद ने विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के लिए 7वां वेतनमान लागू करने की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की। साथ ही 01 जनवरी 2016 से लागू किए गए 7वें वेतनमान के आधार पर सभी शिक्षकों को ऐरियर का भुगतान करने की स्वीकृति भी दी गई। संविदा पर कार्यरत शिक्षकों के नियमितिकरण पर भी सहमति हुई। महा-परिषद ने अधि-वार्षिकी आयु को 60 से 62 वर्ष किए जाने पर भी अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में विश्वविद्यालय के नवीन परिसरों की भी जानकारी दी गई।

रेडियो कर्मवीर की स्थापना और पी.एचडी पाठ्यक्रम में सीट वृद्धि का अनुमोदन

बैठक में विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर में विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए रेडियो कर्मवीर की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही शोध पुस्तक लेखन, पी.एचडी पाठ्यक्रम में सीट वृद्धि संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

विश्वविद्यालय ने देश-विदेश की प्रतिष्ठित अकादमिक संस्थाओं से किए एम.ओ.यू.

बताया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा कंसोर्टियम फॉर एज्यूकेशनल कम्यूनिकेशन, यू.एन. पॉपुलेशन फंड, महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ कम्यूनिकेशन कोजीकोड केरल, मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट स्किल्स काउंसिल नई दिल्ली तथा अन्य विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ एम.ओ.यू. किए गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बैठक से पहले अंगवस्त्रम एवं प्रतीक-चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया गया। बैठक में सांसद इंदौर शंकर लालवानी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.जी. सुरेश, सचिव जनसंपर्क विवेक पोरवाल, दादा लखमीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स रोहतक के कुलपति गजेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव, अतुल तारे, द इंडिया टूडे ग्रुप के एक्जीक्यूटिव एडीटर सईद अंसारी, चैनल हेड बंसल न्यूज शरद द्विवेदी, इनाडू ग्रुप के रविकांती श्रीनिवास, बैंगलुरू की डॉ. नंदिनी लक्ष्मीकांता, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म अहमदाबाद के शिरीष काषिकर तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

86 वर्ष के हुये मनोज कुमार

Manoj Kumar turns 86
मुंबई, 24 जुलाई| बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार मनोज कुमार आज 86 वर्ष के हो गये। मनोज कुमार मूल नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी का जन्म 24 जुलाई 1937 में हुआ था ।जब वह महज दस वर्ष के थे तब उनका पूरापरिवार राजस्थान के हनमुनगढ़ जिले में आकर बस गया ।बचपन के दिनों में मनोज कुमार ने दिलीप कुमार अभिनीत फिल्म ..शबनम ..देखी थी । फिल्म में दिलीप कुमार के निभाये किरदार से मनोज कुमार इस कदर प्रभावित हुये कि उन्होंने भी फिल्म अभिनेता बनने का फैसला कर लिया ।

मनोज कुमार ने अपनी स्नातक की शिक्षा दिल्ली के मशहूर हिंदू कॉलेज से पूरी की ।इसके बाद बतौर अभिनेता बनने का सपना लेकर वह मुंबई आ गये ।बतौर अभिनेता मनोज कुमार ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1957 में प्रदर्शित फिल्म ..फैशन ..से की। फिल्म में मनोज कुमार ने छोटी सी भूमिका निभायी थी।वर्ष 1957 से 1962 तक मनोज कुमार फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी जगह बनाने के लिये संघर्ष करते रहे । फिल्म .फैशन.के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गये । इस बीच उन्होंने कांच की गुडि़या .रेशमी रूमाल .सहारा .पंयायत .सुहाग सिंदूर .हनीमून ..पिया मिलन की आस जैसी कई बी ग्रेड फिल्मों मे अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुयी ।

मनोज कुमार के अभिनय का सितारा निर्माता-निर्देशक विजय भटृ की वर्ष1962 में प्रदर्शित क्लासिक फिल्म ..हरियाली और रास्ता .. से चमका ।फिल्म में मनोज कुमार के अपोजिट माला सिन्हा थी।मनोज कुमार और माला सिन्हा की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 1964 में मनोज कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म ..वह कौन थी ..प्रदर्शित हुयी ।फिल्म में उनकी नायिका की भूमिका साधना ने निभायी ।रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में साधना की रहस्यमय मुस्कान के दर्शक दीवाने हो गये।

वर्ष 1965 में ही मनोज कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म गुमनाम भी प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में रहस्य और रोमांस के ताने.बानेसे बुनी. मधुर गीत.संगीत और ध्वनि के कल्पनामय इस्तेमाल किया गया था। वर्ष 1965 में ही मनोज कुमार को विजय भटृ की फिल्म ..हिमालय की गोद में काम करने का मौका मिला जो टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी1इस फिल्म में भी मनोज कुमार की नायिका माला सिन्हा थी। वर्ष 1965 में प्रदर्शित फिल्म ..शहीद ..मनोज कुमार के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है ।देशभक्ति के जज्बे से परिपूर्ण इस फिल्म में मनोज कुमार ने भगत सिंह की भूमिका को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया ।फिल्म से जुड़ा दिलचस्प तथ्य है कि मनोज कुमार के ही कहने पर गीतकार प्रेम धवन ने न इस फिल्म के गीत लिखे साथ ही फिल्म का संगीत भी दिया ।उनके रचित गीत..ऐ मेरे प्यारे वतन.. और ..मेरा रंग दे बसंती चोला.. आज भी उसी तल्लीनता से सुने जाते हैं. जिस तरह उस दौर में सुने जाते थे ।

वर्ष 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की समाप्ति के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने देश में किसान और जवान की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुये ..जय जवान जय किसान ..का नारा दिया और मनोज कुमार से इसपर फिल्म बनाने की पेशकश की ।बाद में मनोज कुमार ने फिल्म उपकार का निर्माण किया। वर्ष 1967 में प्रदर्शित फिल्म ..उपकार ..में मनोज कुमार ने किसान की भूमिका के साथ ही जवान की भूमिका में भी दिखाई दिये।फिल्म में उनके चरित्र का नाम ..भारत ..था बाद में इसी नाम से वह फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हो गये ।

वर्ष 1970 में मनोज कुमार के निर्माण और निर्देशन में बनी एक और सुपरहिट फिल्म ..पूरब और पश्चिम ..प्रदर्शित हुयी ।फिल्म के जरिये मनोज कुमार ने एक ऐसे मुद्दे को उठाया जो दौलत के लालच में अपने देश की मिट्टी को छोड़कर पश्चिम में पलायन करने को मजबूर है ।वर्ष 1972 में मनोज कुमार के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ..शोर ..प्रदर्शित हुयी । वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म ..रोटी कपड़ा और मकान ..मनोज कुमार के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है । इस फिल्म के जरिये मनोज कुमार ने समाज की अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट की साथ ही आम आदमी की जिंदगी में जरूरी रोटी .कपड़ा और मकान के मुद्दे को उठाया ।

वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म .दस नंबरी .की सफलता के बाद मनोज कुमार ने लगभग पांच वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 1981 में मनोज कुमार ने फिल्म ..क्रांति ..के जरिये अपने सिने करियर की दूसरी पारी शुरू की ।दिलचस्प बात है इसी फिल्म के जरिये मनोज कुमार के आदर्श दिलीप कुमार ने भी अपने सिने करियर की दूसरी पारी शुरू की थी ।देशभक्ति के जज्बे से परिपूर्ण फिल्म में मनोज कुमार और दिलीप कुमार की जोड़ी को जबरदस्त सराहना मिली ।

वर्ष 1983 में अपने पुत्र कुणाल गोस्वामी को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने के लिये मनोज कुमार ने फिल्म ..पेन्टर बाबू ..का निर्माण किया लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी ।फिल्म की असफलता से मनोज कुमार ने लगभग छह वर्ष तक फिल्म निर्माण से किनारा कर लिया । वर्ष 1989 में मनोज कुमार एक बार फिर से फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में वापस आये और फिल्म ..क्लर्क ..का निर्माण किया लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी ।वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म ..जय हिंद बतौर निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार के सिने करियर की अंतिम फिल्म साबित हुयी जो टिकट खिड़की पर बुरी तरह नकार दी गयी ।

मनोज कुमार अपने सिने करियर में सात फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये है ।इन सबके साथ ही फिल्म के क्षेत्र में मनोज कुमार के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये उन्हें वर्ष 2002 में पदमश्री पुरस्कार .वर्ष 2008 में स्टार स्क्रीन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार और वर्ष 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर X किया, देखिए नया लुक

Elon Musk changed the name of Twitter to X, see the new look

माइक्रो साइट ट्विटर का नाम बदल गया है। नया नाम X है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को इसका एलान किया। वैसे इसके संकेत उन्होने रविवार को ही दे दिए थे।

एलन मस्क ने रविवार को एक के बाद एक ट्वीट किए और संकेत दिए थे कि वे इस प्लेटफॉर्म को रीब्रांड करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने लिखा था, ‘अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे। … और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी चिड़ियाओं (ट्विटर लोगो) को अलविदा कह देंगे।’

एलन मस्क ने टिमटिमाते ‘X’ की डिजाइन शेयर की ट्विटर स्पेस ऑडियो चैट में जब पूछा गया कि क्या ट्विटर लोगो बदल जाएगा, तो उन्होंने ‘हां’ में उत्तर दिया, और कहा कि ‘यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था’।
ट्विटर रीब्रांडिंग पर एलन मस्क का यह तब आया है, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी कंपनी, xAI की घोषणा की है।

बता दें, टेस्ला टाइकून एलन मस्क ने पिछले साल कंपनी का अधिग्रहण किया था। उसके बाद से कंपनी लगातार बड़े बदलाव देख रही है। कभी तकनीकी खामी तो कभी कर्मचारियों को बर्खास्त करने की खबर। इसके बाद से कंपनी को लगातार नुकसान हो रहा है और अब एलन मस्क उसे फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगे हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...